Jharkhand News - Amrit Vichar

जामताड़ा जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह साइबर ठग गिरफ्तार
झारखंड : जामताड़ा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप और एक बाइक जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों से संबंधित जानकारी देते हुए आज जिले के पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर संवाददाताओं को अपराधियों के बारे में बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी समय समय से साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे।

अपराधियों को कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के कजरा शिमला के पदमडीह गांव के एकेशिया जंगल से साइबर अपराध को अंजाम देते वक्त गिरफ्तार किया गया है। एसपी राजकुमार मेहता ने आज बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेंद्र मंडल,राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, कुंदन कुमार मंडल शामिल है। उन्होंने बताया कि गूगल पर एपीके फाइल डाउनलोड करने और एनेडेस्क क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कराकर साइबर ताकि को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि इनका कार्यक्षेत्र मूलतः पूरा भारतवर्ष रहा है। इनके पास से बरामद लैपटॉप में करोड़ों रुपए के हेरा फेरी के सबूत मिले हैं जो साइबर अपराध के जरिए की गई है।

गिरफ्तार इन 6 अपराधियों में से इस गिरोह का मुख्य सरगना उज्जवल शाही है जो इस पूरे टीम का मास्टरमाइंड है। गूगल साइट पर ई-कॉमर्स का हेल्पलाइन नंबर और कस्टमर केयर का नंबर देकर ग्राहकों को फंसाता था। राजकुमार मेहता ने बताया कि लैपटॉप पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस इन 6 अपराधियों को तीन दिन के विशेष रिमांड पर लेने का आग्रह कोर्ट से करेगी।

यह भी पढ़ें : राजनीति में कभी 'फुल स्टॉप' नहीं लगता: रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों को पीएम मोदी का भावुक संदेश

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : राज्यपाल गंगवार, मुख्यमंत्री सोरेन, मंत्री शिल्पी ने किया मतदान, मतदाताओं से यह खास अपील
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रांची नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान किया। राज्यपाल गंगवार ने आज अपना मतदान रांची के एटीआई बिल्डिंग में लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेते हुए किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें। राज्यपाल ने कहा कि मतदाता यह स्वयं तय करें कि किसे वोट देना है, लेकिन स्थानीय नगर निकायों में मतदान करके यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम ऐसे प्रतिनिधियों का चुनाव करें जो हमारे क्षेत्र और प्रदेश के विकास और भलाई की चिंता करें।

मुख्यमंत्री सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। दोनों हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर मुख्यमंत्री ने अपना वोट डाला। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नागरिक घरों से निकलें और एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। वहीं मंत्री सुश्री तिर्की ने अपना मतदान संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा के मतदान केंद्र संख्या 6 पर अपना मतदान किया। मंत्री ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने मतदान के बाद अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि शहर की सरकार चुनने का ये लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महा पर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और विकसित शहर बनाने की सोच रखने वाले जन प्रतिनिधि का चुनाव करें।

मर गई इंसानियत? नहीं मिली एंबुलेंस तो पिता थैले में ले गया बेटे का शव, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोम्बा को चाईबासा सदर अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने के वजह से अपने बेटे का शव थैले में भरकर अपने गांव लाना पड़ा। अब इस मामले में राज्य स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने संज्ञान में लिया है और संबंधित प्राधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा सिविल सर्जन से इस पूरे मामले पर विस्तृत और तथ्यात्मक जवाब तलब किया गया है।

डॉ अंसारी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि चाईबासा से जुड़ी एक घटना कुछ तथाकथित मीडिया माध्यमों में दिखाई गई है, जिसमें एक परिवार के बच्चों को झोले में ले जाने का दृश्य दिखाया गया। यह मामला मेरे संज्ञान में आते ही मैंने तत्काल संज्ञान लिया है।

संबंधित प्राधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा सिविल सर्जन से इस पूरे मामले पर विस्तृत और तथ्यात्मक जवाब तलब किया गया है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेकिन इसके साथ-साथ यह भी गंभीर चिंता का विषय है कि चाईबासा और पलामू जैसे जिलों में आए दिन इस तरह की नकारात्मक और भ्रामक खबरें लगातार फैलाई जा रही हैं। इससे न केवल सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि ईमानदारी से काम कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल भी तोड़ा जा रहा है।

चाईबासा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में डॉक्टर पहले ही जाना नहीं चाहते, और इस प्रकार का नकारात्मक माहौल स्थिति को और कठिन बना देता है। मैं जनता और मीडिया से अपील करता हूं कि यदि कहीं खामियां हैं तो उन्हें सीधे हमारे संज्ञान में लाया जाए। जांच होगी, सुधार होगा और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी। लेकिन बिना पूरी जांच के किसी डॉक्टर या पूरे विभाग की छवि को मीडिया ट्रायल के जरिए खराब करना उचित नहीं है।

साथ ही यह भी जांच का विषय है कि कहीं संगठित रूप से कुछ राजनीतिक और वैचारिक ताकतें सरकार और स्वास्थ्य विभाग की छवि को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास तो नहीं कर रही हैं। इस तरह की साजिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार जनता के स्वास्थ्य, सम्मान और व्यवस्था सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सच सामने आएगा और न्याय होगा-यह मैं विश्वास दिलाता हूं।

Ranchi News: जमीन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कांके रिसॉर्ट समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत कांके, रातू रोड और कडरू इलाके में कई जगहों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया। ईडी सूत्रों ने आज बताया कि सबसे पहले टीम कांके स्थित कांके रिसॉर्ट पहुंची और वहां जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इसके अलावा रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई। ईडी की यह कार्रवाई जमीन घोटाले की जांच को लेकर एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि इससे पहले 10 जुलाई 2024 को भी ईडी ने कांके प्रखंड के अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन की जांच की थी। उस दौरान टीम ने चामा मौजा की सीएनटी और सरकारी जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की थी। वहीं इस मामले में पहले भी स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनसे कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। ईडी की टीम अब नए तफतीशी कदम उठा रही है ताकि जमीन घोटाले के पीछे नए तथ्य उजागर किए जा सकें और साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें।

यह भी पढ़ेंः कोलकाता में भारी बारिश ने मचाई तबाही... आवाजाही ठप, अब तक सात लोगों की मौत

Jharkhand encounter: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव
चतरा। झारखंड के चतरा जिले में शनिवार की शाम पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर उत्तम यादव के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने उसे मार गिराया। उत्तम यादव लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और हाल ही में हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स गोलीकांड तथा धमकी भरे वीडियो के कारण वह सुर्खियों में आया था। ज्ञातव्य है कि 22 जून को हजारीबाग शहर के बाड़म बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स की दुकान पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी खुद उत्तम यादव ने ली थी।

इसके बाद 23 जून को उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें हाथों में कार्बाइन लेकर उसने खुलेआम गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने के साथ ही रंगदारी न देने पर और भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया शनिवार को उसके ठिकाने की पुख्ता सूचना मिली। उसे घेरने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस बल पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में वह मौके पर ढेर हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तम यादव कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और उसकी गिरफ्तारी अथवा ढेर होना पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

IPS Transfer: झारखंड आईपीएस तबादला, डीजीपी अनुराग गुप्ता सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में विधि व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों का तबादला करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को रांची का नया वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया। राज्य सरकार ने डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। वहीं, पश्चिमसिंहभूम (चाईबासा) एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया है। वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग से गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया।

वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया।प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया। साथ ही प्रिया दुबे जैप एडीजी और प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के प्रभार में रहेंगी।रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे। बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया। नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया।दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया।सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे।सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया। आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया। सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया।

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया।शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसीबी के पद पर पदस्थापित किया गया है। चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया। पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया।देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया।अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया।अमित रेनू को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) एसपी बनाया गया। जैप 10 के समादेष्टा के पद पर पदस्थापित सौरभ का तबादला करते हुए देवघर एसपी बनाया गया है।रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया। दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया।अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया। कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया। मनोज स्वर्गीयरी को जैप तीन गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया गया। मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया।पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया।

यह भी पढ़ेंः Indian Killed in America: अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की पुलिस गोलीबारी में मौत, परिवार ने मांगी विदेश मंत्रालय से मदद

झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, एक पर था एक करोड़ रुपये का इनाम
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘तलाश अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है।

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्धाटन, सुरक्षा मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

रांची में ISIS का आतंकी गिरफ्तार..., अन्य की तलाश में जुटी दिल्ली स्पेशल सेल
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ISIS का एक संदिग्ध आतंकवादी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबे समय से इस संदिग्ध की तलाश कर रही थी। रांची पुलिस, झारखंड ATS और दिल्ली स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान चलाया और इस संदिग्ध को बुधवार को रांची से हिरासत में लिया गया है।

संदिग्ध से पूछताछ शुरू

पकड़े गए संदिग्ध का नाम असहर दानिश बताया जा रहा है, जो बोकारो जिले के पेटवार का निवासी है। उसे रांची के इस्लामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में स्पेशल सेल उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी। वर्तमान में संदिग्ध से गहन पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में भी कार्रवाई, एक और आतंकी पकड़ा गया

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में 12 से अधिक स्थानों पर स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी चल रही है। दिल्ली से भी ISIS के एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान आफताब के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 8 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः नेपाल हिंसा... यूपी में अलर्टः DGP राजीव कृष्ण के निर्देश के बाद नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में हाई अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को देर रात मोबाइल नंबर 7005758247 से जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री ने आज अपने व्हाट्सएप के माध्यम से यह जानकारी देते हुए बताया कि फोन पर युवक ने कड़े तेवर में कहा कि “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे!” ज्ञातव्य है कि मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी इस समय बोकारो में मौजूद हैं। पूरे मामले ने हड़कंप मचा दिया है और इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में है।

उल्लेखनीय है कि मंत्री डॉ. अंसारी ने कल ही कहा था कि भाजपा न सिर्फ राज्य की प्रगति में बाधक है, बल्कि घुसपैठियों और बांग्लादेशियों से मिलीभगत कर हमारे समाज को अंदर से खोखला कर रही है।भाजपा ने झारखंडी अस्मिता को चोट पहुंचाई। भाजपा ने हमारे बच्चों के जहन में ज़हर घोला। भाजपा ने समाज को बाँटकर हमारा मोराल डाउन करने का काम किया लेकिन मैं साफ़ कहता हूँ कि अब झारखंड भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाला। उनकी झूठी राजनीति और साज़िशों का अंत होना तय है।

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव ही सिर्फ उम्मीद...', सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना... किया ये दावा

Jharkhand Encounter: पलामू में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद, एक गंभीर
पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह टीएसपीसी के सदस्यों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनातू पुलिस थाना क्षेत्र के केदल इलाके में बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित ‘तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के सदस्यों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

पलामू के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने बताया, ‘‘मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ मृतक सुरक्षाकर्मियों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में की गयी है। आलम ने बताया कि अभी यह नहीं पता चला है कि मुठभेड़ में कितने नक्सली हताहत हुए।

पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन ने बताया कि केदल गांव में टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू और उसके दल की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही सुरक्षा दल मौके पर पहुंचा, टीएसपीसी सदस्यों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए।

उन्हें तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया और घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है।’’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली मौके से फरार हो गए, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दो पुलिसकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पलामू के मनातू क्षेत्र के केदला जंगल में एक विशेष अभियान के दौरान दो पुलिस कर्मियों, संतन मेहता जी और सुनील राम जी की शहादत अत्यंत दुखद है। मरांग बुरु (आदिवासियों के देवता) दिवंगत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’ उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मी का उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं घायल पुलिसकर्मी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी लाठी चार्ज मामला : एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

झारखंड में भीषण हादसा: ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार की रात अंगारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पुरुलिया रोड पर चामघाटी में हुई।

अंगारा पुलिस थाने के प्रभारी हीरालाल साह ने कहा, ‘‘घटना में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, ऑटोरिक्शा रांची जा रहा था, तभी मुरी की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे भीषण टक्कर हुई और ट्रक पलट गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया।