Jammu and Kashmir News - Amrit Vichar

जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत सेवा का विस्तार, सीएम अब्दुल्ला ने व्यापार को रफ्तार देने के लिए मांगा 'इनलैंड पोर्ट'
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के विस्तार के लिए बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में व्यापार और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्यात को आसान बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में भूपत्तन स्थापित करने की मांग भी की।

मुख्यमंत्री ने जम्मू रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के मौके पर कहा, "मैं जम्मू को रेल के जरिए कश्मीर से जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की ओर से वैष्णव और उनके माध्यम से केंद्र सरकार को बधाई व धन्यवाद देना चाहता हूं।" रेल संपर्क के व्यापारिक लाभों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब सीमेंट और कारों जैसे सामान का परिवहन संभव हो गया है, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, "इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसने न केवल लोगों की यात्रा आसान होगी, बल्कि सीमेंट जैसे सामान की ढुलाई भी संभव होगी। मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि रेल के जरिए मारुति कारें श्रीनगर भेजी जा रही हैं और कश्मीर के फल बाहर ले जाए जा रहे हैं।" अब्दुल्ला ने रेल मंत्री से जम्मू-कश्मीर में एक भूपत्तन स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे निर्यात के लिए सीमाशुल्क मंजूरी स्थानीय स्तर पर ही दी जा सकेगी।

उन्होंने कहा, "मेरा रेल मंत्री से एक अनुरोध है। हालांकि यह उनके मंत्रालय से संबंधित नहीं है, लेकिन उनकी मदद ली जा सकती है। मैं अनुरोध करता हूं कि जम्मू-कश्मीर में एक भूपत्तन स्थापित किया जाए। यहां भूपत्तन की तत्काल आवश्यकता है, ताकि हमें अपने निर्यात के लिए अन्य शहरों में सीमाशुल्क मंजूरी की जरूरत न पड़े। यह प्रक्रिया यहीं होनी चाहिए, इससे हमारे कारोबार को फायदा होगा।" जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल संपर्क के महत्व पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग कई वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, "इतने वर्षों से हम जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन से यात्रा करने का इंतजार कर रहे थे।

अब हमें जम्मू से कटरा के बीच सड़क मार्ग से यात्रा करने की जरूरत नहीं है।" अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह रेलवे लाइन इतनी लोकप्रिय हो जाएगी कि उन्हें ट्रेन में किसी की सीट आरक्षित कराने के लिए सिफारिश करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "सौभाग्य से, अब इसे (ट्रेन को) आठ डिब्बों से बढ़ाकर 20 कर दिया गया है। पहले 500 यात्री यात्रा करते थे, अब 1400 लोग इससे सफर कर सकते हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।"

उधमपुर बस हादसा : 21 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, मुआवजे की घोषणा की
राजौरी/जम्मू : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को उधमपुर जिले में एक सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और घटना के कारणों का पता लगाने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये और दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करने की घोषणा की। सोमवार को रामनगर-उधमपुर मार्ग पर एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे गिर गई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य लोग घायल हो गए।

बस पहाड़ी से गिरने से पहले एक ऑटो-रिक्शा से टकरायी और फिर पलट कर नीचे गिर गयी। उमर ने पत्रकारों से कहा, "इस घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा, लापरवाही कहां हुई और अगर कोई कार्रवाई आवश्यक हुई, तो हम उसे करेंगे।" उन्होंने कहा, "मैं अपनी ओर से और अपने सहयोगियों की ओर से गहरा दुख व्यक्त करता हूं। हम पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके दुख एवं पीड़ा में उनके साथ हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता इस दुखद घटना में हुई अपूरणीय जानमाल की क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, फिर भी प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए तत्काल राहत दी जा रही है। उमर ने दोहराया कि सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय उधमपुर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साथ लगातार संपर्क में है। इसी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो पाकिस्तानी समेत 5 गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक अंतरराज्यीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पिछले 16 साल से फरार अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अब्दुल्ला के अलावा एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी इस बड़े अभियान में गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर छापे मारे और अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। उन्होंने कहा कि जांच में गहराई तक फैले लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो आतंकवादियों को सहायता प्रदान कर रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार पांच लोगों में से तीन मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा श्रीनगर के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि इन पर आतंकियों को शरण और भोजन समेत रसद सहायता देने का आरोप है।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच से संकेत मिले हैं कि एक विदेशी आतंकी जाली दस्तावेज और पहचान के आधार पर देश से बाहर जाने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि इसमें अन्य राज्यों में सक्रिय लश्कर नेटवर्क की मदद ली गई।

बताया गया है कि ये आतंकवादी करीब 16 साल पहले घुसपैठ करके भारत आए थे और इस दौरान कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे। इतने वर्षों तक इन्होंने करीब 40 विदेशी आतंकियों को निर्देशित किया, जिनमें से अधिकांश को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

कश्मीर में उत्साह-उमंग के साथ मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में नमाज की नहीं दी गई अनुमति
श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को ईद-उल-फितर पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। डल झील के किनारे स्थित हजरतबल दरगाह में उमड़े मुस्लिमों ने नमाज अदा की और गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। हालांकि, अधिकारियों ने श्रीनगर शहर में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी।

हजरतबल में 50 हजार से अधिक अकीदतमंदों ने सजदे में सिर झुकाया-यह कश्मीर में ईद की सबसे बड़ी सामूहिक नमाज़ रही। शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि यहां नमाज के लिए लोगों की भीड़ न जुट सके। अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद ने पूर्व में घोषणा की थी कि ईद की नमाज जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और अधिकारियों से इस कोई प्रतिबंध न लगाने का आग्रह किया था।

कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "लगातार सातवें वर्ष भी पाबंदियों और नजरबंदियों के साये में जामा मस्जिद में ईद की नमाज पर रोक कायम है। खुशियों और इबादत का यह दिन मुसलमानों के लिए गम और वंचना में बदल गया है।'' उन्होंने कहा, "यह हमारे दौर की कैसी विडंबना है कि जो लोग हमारी मस्जिदों और ईदगाहों के दरवाजों पर ताले जड़ते हैं, वही सबसे पहले हमें 'ईद मुबारक' कहने पहुंच जाते हैं!'' मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला सहित कई प्रमुख हस्तियों ने हजरतबल दरगाह में नमाज अदा की।

ईद की नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल विरोधी प्रदर्शनों की आशंका के मद्देनजर शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। घाटी के सभी जिलों से ईद की नमाज के बड़े-बड़े इज्तिमा की खबरें आईं, जहां हजारों की तादाद में लोग इबादत के लिए जुटे।

अपने नए परिधानों में सजे हर उम्र और वर्ग के मुसलमान ईदगाहों, मस्जिदों और दरगाहों में नमाज अदा करने के लिए जुटे। रमज़ान के मुकम्मल होने की खुशी में यह दिन रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात, गले मिलने, तोहफे और मुबारकबाद का आदान-प्रदान करने के साथ खास बन जाता है। बच्चों के लिए तो ईद का इंतज़ार सबसे खास होता है-क्योंकि इसी दिन उन्हें 'ईदी' के रूप में नकद उपहार मिलते हैं।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार : सेना ने किश्तवाड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया
जम्मू। सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मारकर क्षेत्र में ''आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार'' किया गया और यह बेहद चुनौतीपूर्ण भूभाग में 326 दिन तक चलाए गए सतत संयुक्त अभियान का परिणाम है। रविवार को किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन सदस्य मारे गए जिनमें संगठन का स्वघोषित कमांडर भी शामिल था।

सेना ने बताया कि सैनिकों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में आतंकवादियों का पीछा किया। व्हाइट नाइट कोर ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''नागरिक और सैन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा तैयार मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर व्हाइट नाइट कोर, पुलिस और सीआरपीएफ ने पिछले लगभग एक वर्ष में अलग-अलग अभियानों के दौरान किश्तवाड़ के छात्रू क्षेत्र में सात आतंकवादियों को मार गिराया है।''

कोर ने इसे क्षेत्र में ''आतंकी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार'' बताया। इसने कहा, ''किश्तवाड़ क्षेत्र में 326 दिन तक लगातार और बेहद चुनौतीपूर्ण भूभाग में संयुक्त अभियान चलाया गया, जिनमें जवानों ने कड़ाके की ठंड, बारिश और जमा देने वाले सर्द मौसम के बीच दुर्गम इलाकों में आतंकवादियों का पीछा किया। कई बार मुठभेड़ हुईं।''

कोर ने कहा, ''अभियानों में उपग्रह तस्वीरें, सुदूर संचालित विमान प्रणाली और अलग-अलग तरीके के ड्रोन जैसी तकनीकों का लगातार उपयोग किया गया। सुरक्षा एजेंसियों के प्रारंभिक आकलन के अनुसार रविवार को मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक जैश का स्वघोषित कमांडर सैफुल्लाह था और कथित तौर पर करीब पांच वर्ष पहले जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर आया था।

माना जाता है कि उसने जुलाई 2024 में किए गए हमले सहित सुरक्षाबलों पर कई घातक हमलों की साजिश रची थी। जुलाई 2024 के हमले में चार जवान मारे गए थे। सेना ने कहा कि सैफुल्लाह और उसके साथियों के खात्मे तक पहुंची यह कार्रवाई बलों और खुफिया एजेंसियों के दृढ़ संकल्प, साहस और शौर्य का प्रमाण है।

इससे पहले चार फरवरी को किश्तवाड़ के बर्फ से ढके छात्रू इलाके में एक आतंकवादी मारा गया था। पिछले वर्ष 11–12 अप्रैल के बीच एक अन्य अभियान में जिले के पहाड़ी वन क्षेत्र में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर कर दिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार 2025 के दौरान भी कई मुठभेड़ हुईं और इस दौरान कुछ आतंकवादी भाग गए थे।

ऑपरेशन त्राशी-I : किश्तवाड़ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर, 2 एके-47 राइफल समेत गोला-बारूद बरामद
जम्मू। जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़ में चतरू क्षेत्र के पासेरकुट में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन त्राशी-I' के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया तथा दो एके-47 राइफलों सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

सेना की 'व्हाइट नाइट कोर' ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस, खुफिया विभाग और अपने स्वयं के खुफिया स्रोतों से प्राप्त विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, किश्तवाड़ क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें ढेर करने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

इसने कहा, ''सीआईएफ (काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स) डेल्टा, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे दुर्गम इलाके में आतंकवादियों के साथ फिर से मुठभेड़ शुरू हुई।'' सेना ने बताया कि जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इसने कहा, ''तलाश अभी जारी है- जो लोग शांति भंग करने की कोशिश करेंगे, उन्हें कहीं कोई शरण नहीं मिलेगी।'' प्रारंभिक जानकारी के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक हैं और प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में एक मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

पिछले महीने चतरू वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग छह मुठभेड़ हुईं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। रविवार को दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ही, इस साल जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के कुल छह आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले, उधमपुर में दो और कठुआ जिले में एक आतंकवादी मारा गया था।

जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बंसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ J&K पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जोफर रामनगर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया था।

तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकवादी मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि किसी अन्य आतंकी के छिपे होने की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने की भी सूचना है।

वैष्णोदेवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रवेश की पहली सूची रद्द करने की मांग... इसमें 42 मुस्लिम स्टूडेंट; हिंदू संगठनों ने कहा- हिंदुओं को दें आरक्षण
जम्मू। सोमवार को कई हिंदू समूहों ने रियासी जिले के ‘श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस’ (एसएमवीडीआईएमई) में संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों से एमबीबीएस प्रवेश के लिए सीट आवंटन की पहली सूची को रद्द करने का आग्रह किया। उन्होंने मंदिर द्वारा वित्त पोषित संस्थान में हिंदुओं के वास्ते पर्याप्त आरक्षण की गारंटी के लिए एक नई प्रवेश प्रक्रिया और मौजूदा नियमों की समीक्षा की भी मांग की। एसएमवीडीआईएमई को इस वर्ष 50 एमबीबीएस सीटें स्वीकृत की गई हैं, और 2025-26 शैक्षणिक वर्ष के लिए पहले बैच में एक विशेष समुदाय के 42 छात्रों के प्रवेश ने विवाद को जन्म दे दिया है। दक्षिणपंथी हिंदू समूहों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और नव स्थापित संस्थान को “अल्पसंख्यक संस्थान” का दर्जा देने की मांग की है।

अधिकारियों ने हालांकि कहा कि प्रवेश योग्यता के आधार पर दिए गए थे, क्योंकि संस्थान को अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं दिया गया है और इसलिए, धर्म के आधार पर कोई आरक्षण मानदंड लागू नहीं किया जा सकता। संस्थान में हिंदुओं के प्रतिनिधित्व की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए युवा राजपूत सभा, राष्ट्रीय बजरंग दल और मूवमेंट कल्कि से जुड़े प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय के पास एकत्र हुए और मुख्य द्वार की ओर बढ़ते हुए नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय का गेट जबरन खोल दिया, लेकिन पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा, “50 छात्रों के पहले बैच में केवल सात हिंदू और एक सिख हैं, जबकि 42 छात्र मुस्लिम हैं जो हमें स्वीकार्य नहीं है... हम हिंदुओं के लिए पर्याप्त आरक्षण की गारंटी के लिए एक नई प्रवेश प्रक्रिया और मौजूदा नियमों की पुनः जांच की मांग करते हैं।”

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले हिंदुओं के दान से किया गया है और यह धन केवल समुदाय के कल्याण के लिए खर्च किया जाना चाहिए। युवा राजपथ सभा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि यदि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं, तत्काल हस्तक्षेप करके स्थिति को ठीक नहीं करते हैं तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन समेत 8 आरोपित अरेस्ट : आतंकी मॉड्यूल का कनेक्शन आया सामने
नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महिला डॉक्टर को अरेस्ट किया है। महिला डॉक्टर का नाम शाहीन शाहिद बताया जा रहा है। महिला डॉक्टर की कार से पुलिस को एके- 47 बरामद हुई है। महिला लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली है और इसी महिला की कार फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल इस्तेमार करता था। लखनऊ के लालबाग निवासी महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल करता था।

दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद में आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा करते हुए पुलिस ने यहां से लगभग 2900 किलो विस्फोटक सामग्री, अत्याधुनिक हथियार और संचार उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल का संबंध जम्मू-कश्मीर के डॉक्टरों और आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है। इस मामले में अब तक लखनऊ की एक महिला डॉक्टर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में 2563 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया गया। सुरक्षा एजेंसियों को इसे सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए ट्रक की व्यवस्था करनी पड़ी। शुरुआती जांच में पुष्टि हुई है कि यह पदार्थ आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाला अमोनियम नाइट्रेट है, जिसे आतंकियों की भाषा में "सफेद पाउडर" कहा जाता है। गिरफ्तार आरोपियों में डॉक्टर आदिल अहमद डार और डॉक्टर मुजम्मिल शकील शामिल हैं। आदिल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम का निवासी है और अनंतनाग के जीएमसी में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। उसे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से पकड़ा गया।

उसकी निशानदेही पर पुलवामा निवासी डॉक्टर मुजम्मिल शकील को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। मुजम्मिल स्थानीय विश्वविद्यालय में चिकित्सा शिक्षक है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुजम्मिल ने फतेहपुर तगा गांव में एक मौलवी इस्ताक से मकान किराये पर लिया था। छापेमारी के दौरान वहां से 360 किलो विस्फोटक, 20 टाइमर, वॉकी-टॉकी सेट, असॉल्ट राइफलें, पिस्टलें, 83 कारतूस और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गयी।

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सामग्री आरडीएक्स नहीं बल्कि अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि आरोपी श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के एक पुराने मामले में भी वांछित था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस मॉड्यूल का एक सदस्य डॉ. मुजफ्फर अहमद राथर दो महीने पहले दुबई भाग गया, और आशंका है कि वह अफगानिस्तान या पाकिस्तान में छिपा हो सकता है। पुलिस ने उसके खिलाफ तकनीकी निगरानी शुरू कर दी है। इसके अलावा लखनऊ की लेडी डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी गिरफ्तार किया गया है। वह लालबाग क्षेत्र की निवासी है और उसकी कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया गया है कि गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल इसी वाहन का इस्तेमाल करता था।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम पिछले 15 दिनों से इस नेटवर्क पर निगरानी रखे हुए थी। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री का उपयोग किसी बड़े आतंकी हमले की तैयारी में किया जा रहा था। सुरक्षा कारणों से हालांकि हमले के संभावित स्थान और उद्देश्य के बारे में फिलहाल जानकारी साझा नहीं की गयी है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क के वित्तीय और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, नियंत्रण रेखा पर दो घुसपैठिये ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने आज घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुये दो घुसपैठियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना तब हुयी जब सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी।

वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने इसे अनसुना करते हुये गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की जिसमें दोनों घुसपैठिये मारे गये। घुसपैठियों की पहचान और उनके समूह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

Vaishno Devi Yatra: लगातार बारिश के कारण वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित, पढ़ें- बड़ा अपडेट
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार बारिश होने के कारण अगले आदेश तक फिर से स्थगित कर दी गई है। श्राइन बोर्ड ने शनिवार को यह जानकारी दी। माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा 19 दिन तक स्थगित रहने के बाद रविवार को फिर से शुरू होने वाली थी।

तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हो जाने के बाद यात्रा 26 अगस्त को स्थगित कर दी गई थी। इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी जबकि 20 लोग घायल हो गए थे। श्राइन बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भवन और मार्ग पर लगातार बारिश के कारण 14 सितंबर से शुरू होने वाली श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। भक्तों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक संचार माध्यमों के माध्यम से जानकारी लेते रहें।’’

कुछ दिन पहले ही रविवार से तीर्थयात्रा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन खराब मौसम ने एक बार फिर से इसमें खलल डाल दिया।

Jammu & Kashmir landslide: जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन के कारण मकान ढहा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के एक सुदूरवर्ती गांव में शनिवार तड़के भूस्खलन से एक मकान के ढह जाने के कारण एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि माहोरे के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान ढह गया।

उन्होंने बताया कि परिवार के सातों सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान नजीर अहमद (38), उसकी पत्नी वजीरा बेगम (35) और उनके बेटों बिलाल अहमद (13), मोहम्मद मुस्तफा (11), मोहम्मद आदिल (आठ), मोहम्मद मुबारक (छह) और मोहम्मद वसीम (पांच) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि नजीर और उनका परिवार सो रहा था, तभी पहाड़ी ढलान पर स्थित उनका घर भूस्खलन के कारण गिरे मलबे की चपेट में आ गया और वे सभी उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने शवों को मलबे से बाहर निकाला। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में रात भर मध्यम से भारी बारिश हुई।

आफत बनकर आई बारिश

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। शुक्रवार को तेज बरसात के दौरान पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर खिसककर नीचे गिरे, जिसकी चपेट में आकर मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें:-बिहार 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए अखिलेश यादव, राहुल-तेजस्वी के साथ जीप में हुए सवार