अमृत विचार हल्द्वानी - Amrit Vichar

दरम्वाल गैंग से दुश्मनी, मामला सुलझाने गए थे नितिन और कमल
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी।

अमृत विचार: हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के तार दरम्वाल गैंग से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ये दरम्वाल गैंग राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। क्योंकि गोली चलाने से पहले अमित उर्फ चिंटू ने दरम्वाल गैंग का नाम लिया था और फिर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। अमित ने गोली चलानी तब तक नहीं रोकी, जब तक एक मौत के घाट तक नहीं उतर गया।  सूत्रों का कहना है कि नितिन और पार्षद अमित का पुत्र जय दोस्त हैं। जबकि कम उम्र होने के बावजूद कमल और पार्षद अमित में दोस्ती है, लेकिन कमल की दरम्वाल गैंग से ज्यादा करीबियां हैं। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पार्षद पुत्र जय और दरम्वाल गैंग के लीडर के परिवार से जुड़े से युवक के बीच दुश्मनी हो गई थी। यह युवक सीधे तौर पर कमल के संपर्क में था। रविवार को जब नितिन और कमल पार्टी में थे, तभी कमल ने इस दुश्मनी की चर्चा नितिन से की। इसके साथ ही उससे यह भी कहा कि किसी तरह दोनों के बीच सुलह करानी है और सबसे पहले यह जानना है कि आखिर दोनों के बीच दुश्मनी की वजह क्या है।

पार्टी से फ्री होने के बाद नितिन ने जय को फोन किया और इसी मसले को लेकर मिलने की इच्छा जाहिर की। जय ने यह बात अपने पिता अमित को बताई। जिसके बाद ही अमित असलहा लेकर तैयार हो गया। स्कूटी सवार नितिन और कमल, अमित के घर पहुंचे। कमल ने डोर बेल बजाई। इसी बीच अमित और जय अपनी बालकनी पर आए। बालकनी पर आते ही अमित ने कहा कि दरम्वाल गैंग से हो और एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। गोलियां चलते ही कमल एसटीएच की ओर पैदल भागा, जबकि नितिन अपनी स्कूटी से। हालांकि नितिन ज्यादा दूर भाग नहीं पाया। अमित ने पीछे से उस पर फायर झोंका। इधर, जान बचाकर भाग रहे कमल ने जब नितिन को गिरते देखा तो वापस लौटा तो लेकिन आरोपी ने उस पर असलहा तान दिया। कमल घबरा कर वहां से भागा और फोन पर पुलिस को सूचना दी।

हत्या की वारदात को बनाया हमले का षड्यंत्र
हल्द्वानी : नितिन को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले अमित ने खुद को बचाने के लिए पूरी घटना का रुख मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस के मुताबिक, नितिन को अमित की तीसरी गोली से मरा। इसके बाद अमित लौट कर अपने घर पहुंचा और घर के बाहर से ही अपनी घर की खिड़की पर फायर झोंका। इस फायर से खिड़की की चौखट का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया। अमित ने अपने घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर से भी छेड़छाड़ की। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि कुछ लोग उसके घर पहुंचे और उन पर गोलियां चलाईं। उन्होंने भी जवाबी फायर किया और इस फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्राथमिक जांच की तो अमित की कहानी में झोल नजर आया। जिसके बाद उसे और उसके पुत्र जय को हिरासत में ले लिया गया।

संयम नहीं तो राजनीति में रहने का अधिकार नहीं : पूर्व सीएम हरीश रावत
हल्द्वानी : हत्या की वारदात में भाजपा नेता अमित बिष्ट उर्फ चिंटू का नाम सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है। घटना के कुछ घंटों बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट अपलोड कर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, जज फॉर्म हल्द्वानी निवासी नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या अत्यंत गंभीर चिंता का विषय है। राजनीतिक व्यक्ति यदि संयम नहीं रख सकते तो ऐसे लोगों को राजनीति में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति निरंतर चिंताजनक होती जा रही है और अधिकांश ऐसे मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। भगवान, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

चिंटू के लिए धरने पर बैठने वाले विधायक बंशी के खिलाफ आक्रोश
हल्द्वानी : नितिन की हत्या के बाद रात ही लोगों का अस्पताल में जुटना शुरू हो गया था। सुबह मामला चर्चा में आया तो सैकड़ों की संख्या में लोग पोस्टमार्टम हुआ पहुंच गए। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा और नितिन एक ही कैड़ा गांव के हैं और नितिन के पिता राम सिंह कैड़ा के जजमान भी हैं। जिसके बाद विधायक कैड़ा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। विधायक सुमित हृदयेश भी पहुंचे। दिन चढ़ने के साथ पोस्टमार्टम हाउस लोगों से खचाखच भर गया। लोग उस घटना को याद कर रहे थे, जब हत्यारोपी अमित उर्फ चिंटू का एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। कोतवाली पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया था। इसके खिलाफ अगली सुबह विधायक बंशीधर भगत कोतवाली के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा और अमित को छोड़ना पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस में लोग कह रहे थे कि अगर विधायक बंशीधर भगत ने उस दिन अमित का साथ न दिया होता तो शायद आज यह नौबत न आती। लोग विधायक से खासे नाराज नजर आ रहे थे।

जमीन बेचने वाले ने ही कर लिया कब्जा, मंडलायुक्त ने किया तलब
हल्द्वानी, अमृत विचार: एक व्यक्ति ने एक साथ 15 लोगों को जमीन बेची और फिर धोखे से बेची गई जमीन पर खुद कब्जा कर लिया। जमीन संबंधी ऐसे तमाम मामलों को लेकर लोग मंडलायुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने पहले तो अपने दफ्तर में सुनवाई की, लेकिन जब भीड़ ज्यादा देखी तो वह खुद शिकायतों को निस्तारण करने के लिए लोगों के बीच पहुंच गए।

शिकायत लेकर मंडलायुक्त के आवास पहुंची अल्मोड़ा की पाना देवी, सीमा, हेमा देवी, दीवान सिंह और गोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने ग्राम भगवंतपुर काशीपुर में लगभग 15 लोगों के साथ भूमि खरीदी थी। उक्त भूमि फसल के लिए भू-स्वामी को दे दी गई थी, लेकिन कुछ वर्षों के पश्चाच उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी काशीपुर को जांच के आदेश दिए और अगले शनिवार को भू-स्वामी, क्रेताओं व राजस्व विभाग को तलब किया। इसी तरह हल्द्वानी निवासी अमीनुर्रहमान ने बताया कि नजूल बाग हल्द्वानी खास में 6 बीघा 9 बिस्वा भूमि उनके नाम दर्ज है, जिस पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर दुकानें बना ली हैं। इस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा शहर में आवारा पशुओं की समस्या पर आयुक्त ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जो पशु स्वामी अपने पशुओं को आवारा छोड़ते हैं, उनका चिन्हीकरण कर कार्रवाई करें। मंडलायुक्त ने लोगों से अपील की है कि भूमि खरीदने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें। देखें कि कहीं भूमि पर कोई ऋण तो नहीं या भूमि भूमि सीलिंग अधिनियम की परिधि में तो नहीं आती। भूमि खरीदने के तुरंत बाद उस पर चाहरदीवारी व भवन निर्माण कराएं। जनसुनवाई में ज्योति जोशी, ग्राम चापड़, मौना ने लोनिवि की भूमि पर तारबाड़ हटाने, भूपेन्द्र कौर, निवासी बाजपुर ने भूमि से रोक हटाने, लीलाधर सुयाल, निवासी चोपड़ा, ज्योलीकोट ने क्रय की गई भूमि की रजिस्ट्री कराने तथा विमल बिष्ट, निवासी जज फार्म ने क्रय की गई भूमि के स्थान पर अन्यत्र भूमि दिए जाने की समस्या रखी।

ट्रेन से लाखों की चोरी, जेवर लेकर चोर फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार : बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला के बैग से चोरों ने लाखों के जेवर पार कर लिये। ये घटना चलती ट्रेन में घटी और महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस मामले में जीआरपी काठगोदाम ने मुकदमा दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।

संतोष नगर, गूलरभोज ऊधमसिंह नगर निवासी अनीता ने जीआरपी को बताया कि 17 मई को उसे बरेली जाना था। वह बेटे के साथ रेलवे स्टेशन गूलरभोज पहुंची और यहां से ट्रेन संख्या 55308 (काशीपुर-कासगंज ) में सवार हुई। बताया कि उन्होंने अपना ट्रॉली बैग ऊपर बर्थ में के पास रख दिया और खुद कोच के दूसरी तरफ सीट पर बैठ गईं।

जैसे ही ट्रेन सिडकुल हॉल्ट पर पहुंची तो उन्होंने अपना बैग चेक किया तो होश फाख्ता हो गए। बैग में रखे सोने के दो हार, कान के एक जोड़े झुमके, हाथ की दो जोड़ी चूडियां और एक जोड़ा कंगन गायब थे। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी को मिलेगी जेटिंग मशीन, साफ होगा संकरी गलियों का जाम सीवर
हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर की संकरी गलियों में सीवर लाइन की सफाई अब और अधिक प्रभावी और सुगम होने जा रही है। जल संस्थान ने 3000 लीटर क्षमता वाली मिनी सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन के लिए मुख्यालय को 29.09 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, शहर को यह अत्याधुनिक मशीन मिलेगी। बड़ी सड़कों की सीवर लाइन की सफाई के लिए वर्तमान में बड़ी जेटिंग मशीनें उपयोग में लाई जाती हैं, लेकिन ये मशीनें तंग गलियों में नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में लंबे समय से संकरी गलियों में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान की मानें तो यह मशीन विशेष रूप से पुरानी बस्तियों और तंग मोहल्लों के लिए उपयोगी साबित होगी, जहां आमतौर पर नियमित सफाई एक चुनौती बनी रहती है।

मशीन के आने से न सिर्फ सफाई कार्य की गति बढ़ेगी, बल्कि जलभराव और दुर्गंध की समस्या में भी राहत मिलेगी। शहर में पेयजल निगम की ओर से पुराने नगर निगम वार्ड में करीब 67.39 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछाई गई है। जिसमें घरों का गंदा पानी सीवर लाइन के जरिए बाहर निकलता है। कई जगहों में सीवर लाइन बड़ी सड़कों के नीचे हैं तो कहीं-कहीं शहर में संकरी गलियों में मौजूद है। जिस पर सीवर लाइन चौक होने पर जल संस्थान की बड़ी 6000 लीटर क्षमता की सीवर जेटिंग मशीन का उपयोग नहीं हो पाता है। जिससे यहां  मैनुअल तरीके से संकरी गलियों में जाकर सीवर लाइन की सफाई की जाती है।

शहर के  इन क्षेत्रों में होती है परेशानी
हल्द्वानी में कुल्यालपुरा, बद्रीपुरा, मल्ला गोरखपुर, बनभूलपुरा, राजपुरा, वैलेजाली लाज आदि संकरी गलियों में सीवर लाइन पड़ी हुई है। सफाई कर्मचारियों की काफी मशक्कत के बाद सीवर की सफाई हो पाती है। इस समस्या को देखते हुए जल संस्थान की ओर से मिनी सीवर जेटिंग कम सक्शन मशीन मंगाई जा रही है। इसके अलावा कभी कभार कीचड़ को बाहर निकालने के लिए सक्शन का भी उपयोग किया जाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि मुख्यालय को छोटी जेटिंग मशीन का प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही मशीन की स्वीकृति मिल जाएगी। जिसके बाद हल्द्वानी की संकरी गलियों में मशीन के जरिए सीवर की सफाई आसानी से हो सकेगी।

भागवत कथा में हाथ साफ करने वाला दिल्ली का गिरोह हत्थे चढ़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार : भागवत कथा में महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले दिल्ली के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। ये शातिर महिलाओं का गैंग है, जो भारत के कई राज्यों में इसी पैटर्न पर वारदातों को अंजाम देता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।

गुरुवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन लूटने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि तीन वृद्ध महिलाओं के साथ यह घटना ऊंचापुल स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में घटी। जिसके बाद घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखानी पुलिस के साथ एसओजी को भी आरोपियों की धरपकड़ में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस ने तीन आरोपियों को गुसाईपुर तिराहे से धर दबोचा।

इनमें कल्याणपुरी दिल्ली निवासी मयूरी पत्नी सुशील कुमार, मयूरी का पति सुशील कुमार पुत्र जगदीश और संतोष पत्नी अनिल है। जबकि चौथी आरोपी कल्याणी पूर्वी दिल्ली निवासी भावना पत्नी चंद्रकांत फरार है। आरोपियों से लूटी गई दो चेन और एक मंगलसूत्र के साथ घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। साथ ही पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की गई है।

वृद्धा का सिर दीवार पर पटका, डायल 112 से नहीं मिली मदद
हल्द्वानी, अमृत विचार : सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली वृद्धा के घर में घुसकर पर हमला कर दिया। उसका सिर दीवार पर पटक दिया। मदद के लिए डायल 112 पर फोन किया गया, लेकिन मदद नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंडी पुलिस चौकी को सौंपी तहरीर में हाथीखाल अर्जुनपुर निवासी गोविंद सिंह पुत्र स्व. हयात सिंह ने लिखा, बीती 15 मई की रात करीब 10 बजे पड़ोसी बंटी सिंह के दो बेटे घर की बाउंड्री फांद कर अंदर घुस आए। आरोपियों ने गोविंद के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर गोविंद की 66 वर्षीय मां कमरे से बाहर आ गईं। इस पर आरोपियों ने उनका सिर दीवार से पटक दिया। रात ही घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन मदद नहीं मिली। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मई में बारिश ने पहाड़ से मैदान तक तपिश को किया कम
हल्द्वानी, अमृत विचार: मई माह में मैदानी इलाकों में जहां प्रचंड गर्मी शुरू हो जाती है, तो वहीं पहाड़ों में भी तापमान चढ़ने लगता है। हालांकि इस बार पश्चिमी विक्षोभ की हुई बारिश की वजह से तापमान में काफी कमी रही। एक मई से अभी तक पूरे राज्य में केवल नैनीताल जिले में सामान्य से कम बारिश हुई है और बाकी जिलों में सामान्य के बराबर या फिर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

बारिश के मामले में टॉप फाइव जिलों की बात करें तो देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 89.1, टिहरी में 65.9, रुद्रप्रयाग में 65.2, चमोली में 59.2 और बागेश्वर जिले में 41.6 मिमी बारिश हुई है। नैनीताल जिले में 15.1 मिमी बारिश हुई है और यह सामान्य से कम बारिश है। इसका लाभ तापमान में भी मिला। पहाड़ों में औसतन तापमान तीन से चार डिग्री कम चल रहा है। देहरादून और हरिद्वार जिले में भी तापमान कम रहा। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के मैदानी इलाकों में तापमान में विगत चार दिनों से बढ़ रहा है। इसके अलावा यहां भी मई माह में अभी तक गर्मी से अपेक्षाकृत राहत रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ों में पिछले दो सप्ताह के अंदर काफी अच्छी बारिश देखने को मिली है। इसका लाभ पर्यावरण को भी मिलेगा।

अब प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार
हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो रही है और बारिश का सिलसिला कम हो रहा है। 14 मई से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाएगा। इसके बाद खासतौर से मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी शुरू हो जाएगी। हालांकि पहाड़ों में काफी बारिश हुई है इस वजह से अभी कुछ दिन और वहां बारिश का असर दिखेगा।

वनाग्नि से मिली राहत
हल्द्वानी। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से वनों में आग लगना शुरू हो गया था। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया और पिछले 11 दिनों से राज्य में वनाग्नि की घटना न के बराबर हुईं हैं। पहाड़ों में अभी कुछ दिन और वनाग्नि से राहत मिलने की उम्मीद है। अगर बारिश नहीं होती तो संभावना थी कि वनाग्नि की घटनाएं काफी बढ़ गईं होतीं।

हल्द्वानी में निकली धूप, पारा चढ़ा
हल्द्वानी। हल्द्वानी में रविवार को धूप निकली और पारे में काफी उछाल आया। अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा है। पिछले 10 दिनों के बाद अधिकतम तापमान सामाान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पारा 18.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है।

एमबीपीजी के छात्रों ने की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार: कुमाऊं विश्वविद्यालय की 13 मई से शुरू होने वाली परीक्षाओं का छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया है।  एमबीपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर कविता बिष्ट के समक्ष  विरोध जताते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि विवि ने  13 मई से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया और 10 मई (आज) तक परीक्षाफार्म भरने हैं। एसाइनमेंट भी बनाने हैं। ऐसे में विवि को छात्र हित में परीक्षा तिथि आगे बढ़ानी चाहिए।

इसे लेकर कुमाऊं विवि के कुलपति डॉ. दीवान सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा गया। कॉलेज के छात्र कमल बोरा ने बताया कि 10 दिन पहले सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम आया। इसके ठीक बाद  विद्यार्थियों को असाइनमेंट दे दिए गए। साथ ही विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म को सत्यापन करने की प्रक्रिया में उलझे रहे। अब विवि ने 13 मई से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रहित में परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता सागर जोशी, योगेश बिष्ट, सागर मनराल, दीपक चिलवाल आदि मौजूद रहे।

आज प्रियंका महर के गीतों पर थिरकेगा एमआईईटी कॉलेज
हल्द्वानी, अमृत विचार: लामाचौड़ स्थित एमआईईटी कॉलेज में आज (शुक्रवार) वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उल्लास मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को संस्थान परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बीएस बिष्ट ने बताया कि महोत्सव में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका महर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगी। इसके साथ ही कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, फैशन शो, संगीत कार्यक्रम, खेलकूद सहित अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी।

आयोजकों ने बताया कि उत्सव उत्तराखंड की संस्कृति को केंद्र में रखकर मनाया जाएगा। उल्लास छात्रों को पारंपरिक लोक संस्कृति के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें शैक्षणिक तनाव से राहत प्रदान कर आनंददायक पल बिताने का मौका भी देगा। उन्होंने कहा कि  इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से छात्रों को पढ़ाई के बीच रचनात्मक ऊर्जा मिलने के साथ ही सामाजिक समरसता और संस्कृति के प्रति समझ भी विकसित होती है। इस दौरान डायरेक्टर डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन के सीईओ डॉ. कमल सिंह रावत, प्रो. उषा पाल, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. शेफाली कपूर प्राचार्य, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंस, तारा दत्त तिवारी, हेमा नेगी मौजूद रहे।

घर में दुबके मिले किराएदार, मकान मालिकों पर पड़ी जुर्माने की मार
हल्द्वानी, अमृत विचार : नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस का ऑपरेशन सैनेटाइज लगातार जारी है। मोहल्लावार जारी सत्यापन अभियान के तहत सोमवार को भारी पुलिस बल ने मुखानी और काठगोदाम थानाक्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। छापामार अंदाज में पहुंची पुलिस से बचने के लिए किराएदार घरों में छिप गए, लेकिन पकड़े गए और इसकी मार मकान मालिकों पर पड़ी। पुलिस ने मकान मालिकों पर भारी-भरकम जुर्माना ठोंका है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर सोमवार को मुखानी और काठगोदाम थानाक्षेत्रों में दो टीमें बनाकर अभियान चलाया गया। पहली टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ भवाली सुमित पाण्डे, कोतवाल राजेश यादव और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी जबकि दूसरी टीम में सीओ दीपशिखा अग्रवाल, काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के साथ एसएसबी और पीएसी ने वृहद सत्यापन अभियान चलाया। अलग-अलग टीमों ने गली-मोहल्लों में जाकर बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई की।

इस दौरान कुल 218 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 20 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान कर कुल दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। जबकि एक मकान मालिक का 5000 रुपये का नगद चालान किया गया। 13 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 8500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।

पहाड़ों में जमकर बरस रहे बादल, मौसम ठंडा
हल्द्वानी, अमृत विचार: पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे राज्य में दिख रहा है। पहाड़ों में जहां बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चल रही है। मैदानी इलाकों में मई माह में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। पहाड़ों में बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह बारिश हो रही है। हल्द्वानी में भी दोपहर बाद बादल छा गए और साथ ही ठंडी हवा चलने लगी। यहां तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम विज्ञान के अनुसार पांच मई को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिला छोड़कर बाकी सभी राज्यों में बारिश ओरेंज अलर्ट है। यही नहीं आठ मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। बारिश की वजह से वनाग्नि पर भी रोकथाम लग गई है।

हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में दिन के समय भी ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.7 डिग्री है जबकि एक सप्ताह पूर्व में मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री था।

राज्य में यहां हुई बारिश-
लोहारखेत-42 मिमी
गैरसैंण-29 मिमी
चौखुटिया-19 मिमी
कपकोट-18 मिमी
कौश्याकुटोली-14 मिमी
देहरादून-14 मिमी
मुक्तेश्वर-11.5 मिमी
चमोली-11.6 मिमी
गंगोलीहाट-नौ मिमी
रानीखेत-सात मिमी
पुरोला-सात मिमी
मसूरी-सात मिमी
अल्मोड़ा-5.8 मिमी

हल्द्वानी में गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर में इस समय चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी को और बढ़ा दिया है। जिसकी वजह से लोगों ने दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

शुक्रवार को सुबह नौ बजे के बाद से ही धूप तेज होने लगी थी। दोपहर के समय गर्मी और भी बढ़ गई। शाम होने के बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल पायी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल 2022 में अप्रैल माह में 18 तारीख को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यही नहीं पहाड़ों में भी तापमान बढ़ रहा है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है।