Ambedkar Nagar News - Amrit Vichar

अंबेडकरनगर हत्याकांड: 4 बच्चों और मां का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। जनपद में चार बच्चों और मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। चार मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर को पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

घटना 2 मई को मुरादाबाद मोहल्ले में सामने आई थी। जिसमें एक ही परिवार के चार बच्चों के शव घर के अंदर बिस्तर पर खून से लथपथ मिले थे। बच्चों की बेरहमी से ईंट से कूचकर हत्या की गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद बच्चों की मां गासिया खातून संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिससे पुलिस ने शुरुआत में उसी पर शक जताया था। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है।  हालांकि, 3 मई को गासिया खातून का शव घर से करीब 100 मीटर दूर नाले के किनारे मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला और उलझ गया। पुलिस हत्या, आत्महत्या और साजिश तीनों एंगल पर जांच कर रही थी।

जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने आमिर को मुख्य आरोपी माना। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते थे, लेकिन मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद अब मामले की कड़ियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही जोड़ी जाएंगी। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि इस जघन्य वारदात के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें :

यूपी में फिर बढ़ी पंचायत चुनाव मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख, पहली बार हर वोटर को मिलेगा 9 अंकों का ‘स्टेट वोटर नंबर’

आंबेडकरनगर में तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत
आंबेडकरनगर। आंबेडकरनगर जिले में सड़क हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए जुटी भीड़ को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए थे जिनकी मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे तभी एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को जिला अस्पताल और बाद में टांडा के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कैफी (32), उत्तम कुमार (24), आदित्य कुमार (25), लालचंद (24), राजू गुप्ता (32) और छोटू के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

Ambedkar Nagar News : 4 बच्चों की हत्या के मामले में नया मोड़, मां का नाले में मिला शव, जांच जारी
अयोध्या/आंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर जिले में चार बच्चों की हत्या के मामले में कथित तौर पर आरोपी मानी जा रही बच्चों की मां का शव रविवार शाम एक नाले से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया, "महिला की तलाश कर रही पुलिस टीम को उसका शव नाले में मिला।" सिंह ने बताया कि पति ने महिला की पहचान की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के तहत महिला के घर वालों से बातचीत की और यह भी आकलन किया गया कि इसमें किसी अन्य की कोई संलिप्तता तो नहीं है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में कथित तौर पर एक ही परिवार के चार नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे चार मंजिला मकान में चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिले थे और घटना के बाद से बच्चों की मां लापता थी।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात परिस्थितियों में बच्चों की ईंट से कुचलकर हत्या की गई तथा गले पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार मृत भाई-बहनों की पहचान शफीक, सऊद, उमर, और सादिया के रूप में हुई है। ये सभी नियाज (42) और नाज़िया खातून (37) के बच्चे थे। नाजिया बच्चों के साथ मीरानपुर में रहती थी, जबकि नियाज़ कई साल से सऊदी अरब में काम कर रहा है।

अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन बर्मा ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि घर में चार बच्चों के शव हैं जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची। उन्होंने कहा कि सुबह से घर बंद होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस का कहना है कि बच्चों की मां नाज़िया घटना के बाद से लापता है। उसने कहा कि अपहरण या अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि मृतकों में 14, 12 और 10 साल के तीन लड़के और आठ साल की एक लड़की शामिल है। रविवार को महरुआ के कसदा गांव में माहौल बेहद गमगीन रहा। दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद जब चारों मासूम बच्चों के शव गांव लाये गये तो पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

परिजन गहरे शोक में थे और पूरा गांव मातम में डूब गया। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। गांव के कब्रिस्तान में सऊद (12) और उमर (10) को एक साथ दफनाया गया, जबकि शफीक (14) और बयान (आठ) को पास ही अलग-अलग सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चारों शवयात्राओं को एक साथ जाते देख हर कोई स्तब्ध रह गया।

युद्धग्रस्त इजरायल से सकुशल लौटा अखिलेश, सीएम योगी के निर्देश पर घर आया अंबेडकरनगर का युवक
अंबेडकर नगर। इजराइल में फँसे अंबेडकर नगर के एक युवक की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सकुशल वापसी हुई है। आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि इज़राइल के संघर्षग्रस्त नेटान्या शहर में फँसे अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की पहल पर जॉर्डन के रास्ते सकुशल वापस लाया गया है।

इसमें कहा गया कि अखिलेश कुमार इज़राइल में रोजगार के लिए गए थे, किन्तु वहां उनके नियोक्ता के असहयोग एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में आ गए और उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह स्वयं लौटने में असमर्थ हो गए। बयान के मुताबकि, इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी ने 25 मार्च 2026 को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी अंबेडकर नगर अनुपम शुक्ला से मिलकर अपने पति की सुरक्षित वापसी की अपील की।

इसमें कहा गया कि जिलाधिकारी ने तत्काल इसकी जानकारी शासन को भेजी जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को अखिलेश की सकुशल वापसी के निर्देश दिए। तब 28 मार्च 2026 को इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास को इस संबंध में औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया।

बयान के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय ने तेल अवीव में मौजूद भारतीय राजदूत, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों, जॉर्डन में भारत के राजदूत एवं जॉर्डन प्रशासन से निरंतर उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया गया।

इसमें कहा गया कि इज़राइल के हवाई अड्डे बंद होने के कारण वैकल्पिक रणनीति के तहत एक अप्रैल को जॉर्डन के वीज़ा एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा दो अप्रैल को अखिलेश कुमार को विशेष वाहन से सुरक्षित तरीके से तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास तक लाया गया, जहां से उन्हें स्थल मार्ग से सुरक्षित रूप से जॉर्डन सीमा तक पहुंचाया गया।

बयान में कहा गया कि इसके बाद जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उन्हें अम्मान (जॉर्डन की राजधानी) पहुंचाया गया। बयान के अनुसार, वहां से कुमार ने दो अप्रैल को रात्रि 20:40 बजे 'रॉयल जॉर्डनियन' की उड़ान पकड़ी और तीन अप्रैल को सुबह चार बजकर 55 मिनट पर सकुशल मुंबई पहुंच गए। मुंबई हवाई अड्डे पर रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने कुमार को पूरी सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें एअर इंडिया कर्मियों के सुपुर्द कर दिया।

इसके बाद वह एअर इंडिया की उड़ान से लखनऊ पहुंच गए। इस दौरान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा भी समुचित सहयोग प्रदान किया गया। बयान में कहा गया कि लखनऊ पहुंचने पर कुमार अपने परिजनों से मिले और इसके बाद उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया गया। इसमें कहा गया कि शनिवार को कुमार ने अपनी पत्नी किरण देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से भेंट की और गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। कुमार के घर पहुंचने से अंबेडकर नगर के गांव हाजपुरा में खुशी का माहौल है।

अम्बेडकरनगर : आंगनबाड़ी केंद्रो पर संचालित योजनाओं की समीक्षा
अम्बेडकरनगर। अनुपम शुक्ला ने समेकित बाल विकास सेवा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित पोषण वाटिका निर्माण, वॉल पेंटिंग तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिन विकास खंडों में कार्यों की प्रगति धीमी पाई गई, वहां के संबंधित सीडीपीओ, खंड विकास अधिकारियों तथा अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने सभी लंबित कार्यों को चार दिन के भीतर पूर्ण कराने को कहा।

कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर अकबरपुर के सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों तथा लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत संचालित भूजल संरक्षण से जुड़े कार्यों को कैच द रेन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत लंबित कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर जनपद में राशन कार्ड के लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने को कहा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान चलाकर अपात्र राशन कार्ड धारकों के नाम सूची से हटाने तथा पात्र परिवारों को राशन कार्ड योजना से आच्छादित करने के निर्देश दिए। साथ ही कोटेदारों के माध्यम से जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी का कार्य गंभीरता से करते हुए इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, क्योंकि इसका प्रभाव मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग पर भी पड़ता है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तथा संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

UP News: 'अंबेडकर नगर में एक महीने में 56 लड़कियों का हुआ अपहरण...', चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर उठाए सवाल... की ये मांग
लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में अगस्त महीने में 56 लड़कियों के अपहरण की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कई परिवारों ने सामाजिक डर और शर्मिंदगी के कारण पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं की। इस बढ़ती अपराध दर ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है।

चंद्रशेखर आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अंबेडकर नगर में एक महीने में 56 बेटियों का अपहरण होना न केवल डरावना है, बल्कि यह सरकार की नाकामी को उजागर करता है। इनमें से अधिकांश पीड़िताएं दलित, पिछड़े और कमजोर वर्गों से हैं। यह कोई साधारण अपराध नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। जिले के 18 थानों में दर्ज इन मामलों के अलावा कई परिवार डर और सामाजिक दबाव के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा सके। सबसे शर्मनाक बात यह है कि कई मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों को अनसुना कर एफआईआर तक दर्ज नहीं की, जो अपराधियों को बढ़ावा देने जैसा है।"

चंद्रशेखर आजाद की योगी सरकार से मांगें

1. सभी अपहरण मामलों की गहन और उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की जाए।
2. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अपराधी गिरोहों का भंडाफोड़ हो।
3. पीड़ित परिवारों को त्वरित न्याय, सुरक्षा और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
4. उन पुलिस अधिकारियों को तत्काल रूप से निलंबित किया जाए, जिन्होंने शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती है।

क्या बोली पुलिस

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह अपराध बेटियों की गरिमा पर हमला है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि दर्ज हुए मुकदमों में से 49 लड़कियों को एक महीने के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामले प्रेम प्रसंग से जुड़े हैं। पांच मामले ऐसे हैं, जो विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं, और इनमें संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव ही सिर्फ उम्मीद...', सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना... किया ये दावा

आंबेडकर नगर में उपचार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी पादरी गिरफ्तार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में आंबेडकर नगर जिले के अकबरपुर कस्बे में मंगलवार को एक पादरी को उपचार की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पादरी प्रमोद कुमार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ‘बिलियर्ड्स चर्च इंडिया’ में हिंदू पुरुषों और महिलाओं का ईसाई बनाया जा रहा है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार को 200 से ज़्यादा लोग इलाज के लिए चर्च में इकट्ठा हुए थे और कार्यक्रम के दौरान, कथित तौर पर उनसे ईसाई परंपराओं के अनुसार प्रार्थना करवाई गई।

पादरी पर उपस्थित लोगों से पारंपरिक हिंदू देवी-देवताओं पर से अपनी आस्था त्यागने का आग्रह करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद, एक पुलिस दल चर्च परिसर पहुंचा, जहां हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कथित धर्मांतरण पर चिंता जताई।
अकबरपुर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी पादरी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

अंबेडकरनगर : उपमुख्यमंत्री का दौरा, बोले सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कर रही है कार्य
अंबेडकरनगर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के राजकीय हवाई पट्टी पर आगमन पर विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला अध्यक्ष भाजपा त्रयंबक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार और सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।

बता दें कि महान सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती पर गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में कटरिया याकूबपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में जन सामान्य को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना की घोषणा से कई नेताओं की राजनीतिक नींव हिल गई है और उन्हें अब नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना के फैसले ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव की राजनीति की जमीन खिसका दी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टियां सिर्फ  झूठ बोलती हैं और पिछड़े वर्ग का वोट पाने की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी जातीय जनगणना के खिलाफ  नहीं थी, बस सही समय का इंतजार था और अब वह फैसला ले लिया गया। सपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अब वह समाप्त वादी पार्टी बन जाएगी। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी है और अब पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजनकर्ता नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की तारीफ किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहितकारी योजना,  सौभाग्य योजना, आवास योजना, आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना, शौचालय, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा-विकलांग पेंशन योजना और अन्य विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में मोदी सरकार ने वंचितों को मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका संवाद, सबका विश्वास के मूल थीम पर सरकार ने गरीबों के उत्थान और भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

किसानों के उत्थान, शिक्षा, चिकित्सा, युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित सरकार ने सभी वर्गों को एक साथ लेकर समाज हित में निरंतर कार्य कर रही है। जिससे हमारे देश की सभी वर्गों का विकास हो रहा है। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने भी जन चौपाल को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा उर्फ  साधु वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर चंद्रप्रकाश वर्मा सहित अन्य जन प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किया डेमो चेक : उप मुख्यमंत्री ने जनपद में 341 स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल के रूप में बैंक से ऋण का 5 करोड़ 11 लाख 50 हजार रुपए का डेमो चेक दिया। जिससे 3 हजार 717 दीदियां लाभान्वित हो रही हैं। 239 स्वयं सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड और सीआईएफ के रूप में धनराशि 2 करोड़ 99 लाख 70 हजार रुपए डेमो चेक के माध्यम से वितरण किया गया। जिससे 2 हजार 607 दीदियां लाभान्वित हो रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी प्रदान किया और दो लाभार्थीयो को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र दिया। उन्होंने विभिन्न लाभार्थियों को मनरेगा से बकरी आश्रय स्थल शेड प्रमाण पत्र, मनरेगा पशु आश्रय स्थल शेड प्रमाण पत्र और मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया।

स्टालों का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में ली जानकारी : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न विभागों बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण आदि द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी, स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने जिम्मेदारों से योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्ननय योजना के अंतर्गत विकासखंड अकबरपुर निवासी संतोष कुमार वर्मा को ऑयल मिल की स्थापना के लिए 8 लाख 45 हजार रुपए का अनुदान चेक और जितेंद्र कुमार को बेकरी उद्योग की स्थापना पर 3 लाख 50 हजार रुपए का अनुदानचेक प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने और उद्योग में सोलर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली प्रदान कर गोद भराई कराई।

लाभार्थियों को आवास योजना से करें लाभांवित : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उप मुख्यमंत्री ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया की समस्त पात्र लाभार्थियों को आवास योजना से संतृप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया जाए। सुनिश्चित किया जाए की कोई भी पात्र लाभार्थी आवास योजना से वंचित न रहे।

उन्होंने समस्त अमृत सरोवरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे पशु पक्षियों को गर्मी में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उपमुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को बेहतर और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला उद्यान अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सहित जिला ग्राम्य  विकास अभिकरण, स्वत: रोजगार एवं श्रम रोजगार से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नामांकन प्रक्रिया पूरी, अब कुल 78 उम्मीदवार : नामांकन पत्रों की जांच के बाद साफ होगा मैदान

Ambedkarnagar News: युवक से अभद्रता करने के मामले में दरोगा और मुख्य आरक्षी को एसपी ने किया निलंबित
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। पुलिस की कार्यशैली से नाराज पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपद के बेवाना थाने में तैनात एक दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि एक युवक को दोनों पुलिसकर्मी बिना थाना प्रभारी को बताए ही थाने लाए और युवक पर समझौता करने का दबाव बनाने लगे। घटना बीते 27 जनवरी की है।

बेवाना थाने में तैनात दरोगा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव और मुख्य आरक्षी इफ्तिखार खान ने समसपुर दियरा निवासी मित्रसेन को थाने में लाए। यह कार्रवाई हरदोपुर गांव निवासी श्याम सिंह की शिकायत पर की गई थी। थाने में मित्रसेन के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उस पर समझौता करने का दबाव भी बनाया गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से किया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच बेवाना थाना प्रभारी को सौंपी। जांच में पता चला कि दरोगा और मुख्य आरक्षी ने न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि थाना प्रभारी को भी मामले की सूचना नहीं दिया। बेवाना थाना अध्यक्ष की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

अम्बेडकरनगर : 14 टेबलों पर 31 राउंड में कल होगी Counting , तैयारियां पूरी
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। कटेहरी विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण में समस्त तैयारियां पूर्ण पाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना कुल 14 टेबलों पर 31 राउंड में संपन्न होगी। इसके लिए कुल 56 कार्मिक लगाए गए हैं। मतगणना 23 नवंबर को पूर्वाह्न 8 बजे प्रारंभ होगी।

बता दें कि मतगणना कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जाएगा। मतगणना की तैयारी के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के विभिन्न टेबलों, मीडिया सेंटर आदि में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों ने मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में 20 नवंबर को 425 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ था। जहां पर कुल 4 लाख एक हजार 165 मतदाताओं को अपने मताधिकार का मौका मिला था। जिसमें से 56.89 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शांतिपूर्ण मतदान के बाद सभी ईवीएम को इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अद्र्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों की निगरानी में रखा गया है। अब सब की नजर 23 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। यहां सुबह आठ बजे से 14 अलग-अलग टेबलों पर मतों की गणना होगी।

सबसे पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती : सबसे पहले पोस्टल बैलेट के जरिए जिन लोगों ने मतदान किया था उनकी गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती का सिलसिला शुरू होगा। कुल 31 राउंड में मतों की गणना पूरी होगी और इसके बाद कटेहरी के नए विधायक की घोषणा कर दी जाएगी। परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : पानी मे डूबकर बच्ची की मौत ,कोहराम

सपा सांसद का आरोप- मुस्लिम, यादव और कुर्मी जाति के मतदाताओं को धमका रहे हैं पुलिसकर्मी, अखिलेश ने भी चुनाव आयोग से की शिकायत
अंबेडकरनगर/लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के अंबेडकरनगर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में पुलिस कर्मियों द्वारा सपा समर्थकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सांसद ने कहा कि सपा समर्थकों को लाल पर्चा देकर मतदान से वंचित रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

सपा सांसद लाल जी वर्मा ने कहा है कि विशेष रूप से मुस्लिम, यादव और कुर्मी जाति के लोगों को पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लोकतंत्र के लिए जो उत्पीड़न सपा समर्थकों का किया जा रहा है वह घातक है। सांसद ने पुलिस अधीक्षक पर उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की जगह उसे और अधिक बल दिने का भी आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मतदाताओं को अत्यधिक भयभीत किया जा रहा है, जिससे वह मतदान न कर सकें।

उन्होंने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र में भय पैदा किया जा रहा है, जो कि लोकतंत्र के लिए घातक है। सांसद ने कहा कि एसपी पुलिसकर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की कार्रवाई करें। जिससे कि लोग निर्भीक होकर मतदान कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त गनर उपलब्ध कराने की पेशकश की गई है, लेकिन हमे गनर की आवश्यकत नहीं है। मेरे पास जो गनर है उसे भी मैं छोड़ रहा हूं, क्योंकि पुलिस से भरोसा खत्म हो गया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगाया पक्षपात आरोप

उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। सपा अध्यक्ष ने एक लाल रंग की पर्ची की तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी यह लाल रंग की पर्ची को बांटकर मतदातों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले को संज्ञान में लेने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उप्र में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है और मतदान को बाधित करने के लिए लाल पर्ची बांटकर मतदाताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। यह एक तरह से संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार को छीनने का गैर-कानूनी कृत्य है।

यह भी पढ़ें:-Gonda News: बेटी के हाथ पीले करने से पहले उठी मां की अर्थी, एक हादसे नें बदला घर का मंजर

Katehri by-election: अखिलेश बोले, मुख्यमंत्री घर से आइना देखकर नहीं निकलते
अंबेडकरनगर, अमृत विचार। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कटेहरी बाजार में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से शोभावती के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावी रैलियों में सपा के खिलाफ कई आरोप लगा रहे हैं।

वह कहते हैं कि सपा माफियाओं का गढ़ है, वहां सब गुंडे ही गुंडे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मुख्यमंत्री खुद घर से निकलते वक्त आइने में अपना चेहरा नहीं देखते। लखनऊ और दिल्ली वाले इंजन टकरा रहे हैं इसके तमाम उदाहरण हैं। सरकार अब तक डीजीपी तक नहीं बना पाई है। क्योंकि दिल्ली का इंजन किसी और को चाहता है। हमने तो हाल में देखा है कि इनके नारे भी टकरा रहे हैं। जो समाज में नारे के माध्यम से बारूद बिछा रहे थे, उनके अपने ही लोग उनकी कुर्सी खिसकाने के लिए सुरंग बना रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि 13 को वोटिंग होती तो हार जाते, इसलिए चुनाव टाल दिया। यूपी का चुनाव हारकर भाजपाइयों को नींद नहीं आ रही है। पहले साजिश करके माहौल खराब करने की कोशिश की और जब कामयाब नहीं हुए तो 13 को होने वाले चुनाव को स्थगित करवा दिया। प्रदेश से त्योहार के चलते आने वालों ने भी मन बनाया था कि 13 को वोट डालकर ही वापस जाएंगे।

बीजेपी की एलआईयू और इंटरनल सर्वे ने बताया कि जो लोग छुट्टी पर आए हैं वह मतदान कर बीजेपी को हराकर जाएंगे, इसलिए 13 तारीख का चुनाव टाल दिया। सपा प्रमुख ने कहा कि हमने तो सुना था ज्ञानी, मुनी, संत कम बोलते हैं, लेकिन कलियुग में कटुता भरी बातें कर रहे हैं। जिन्हें समाज में जोडऩे की बात करनी चाहिए, वह समाज में जहर घोलने की बात कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि हमने तो सुना था ज्ञानी, मुनी, संत कम बोलते हैं, लेकिन कलियुग में कटुता भरी बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की कैसी भाषा हो गई है। कटेहरी विधानसभा के इंटरनल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री हिले हुए दिख रहे है।

अखिलेश ने जिलाधिकारी पर कसा तंज : अखिलेश यादव ने अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी पर तंज कसते हुए कहा कि जिलाधिकारी रिटायर होने वाले हैं। जिलाधिकारी भी भाजपा के जिलाध्यक्ष लग रहे हैं। लगता है रिटायरमेंट के बाद भाजपा से चुनाव लडऩे की तैयारी है। सपा प्रमुख ने हंसते हुए कहा कि क्यों काटते हो बीजेपी का चक्कर, आओ समाजवादी पार्टी की साइकिल पर घुमाता हूं। अखिलेश ने झांसी की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल बदहाल हो गए हैं। सरकार की गलत नीतियों और मुनाफाखोरी के चलते झांसी में गरीब परिवारों के 10 बच्चों की जलकर मौत हो गई और कई झुलस गए। इसका जिम्मेदार कौन है। आज सरकारी अस्पतालों में न तो इलाज है और न दवाएं। सरकार ने अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है। सपा प्रमुख ने कहा कि हो सकता है कि वोट डालने के लिए जाते समय बीजेपी वाले रोकें, लेकिन जनता से अपील है कि कोई कितनी बार भी रोके, मतदान करने जरूर जाना। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के लिए जनता से समर्थन मांगा।

कार्यक्रम में यह भी रहे उपस्थित : अखिलेश की जनसभा के दौरान मौके पर सांसद लालजी वर्मा, सपा उम्मीदवार शोभावती वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा, विधायक राम अचल राजभर, विधायक त्रिभुवन दत्त, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, मो. एवाद, मुजीब अहमद सोनू, तालिब खान, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, गौरव पांडेय सोनू, सपा नेता अभिषेक सिंह, बाबूराम निषाद, उमाशंकर निषाद, नंदलाल निषाद, विजय शंकर यादव, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह, घोषी विधायक सुधाकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Gonda News : सांसद बृजभूषण बोले, नफरत फैलाने का काम कर रही राहुल एंड कंपनी