Saryu Yamuna Express - Amrit Vichar

मुरादाबाद: सरयू यमुना एक्सप्रेस में अगवा बच्ची बरामद...चंडीगढ़ से ले जा रहे थे बिहार
मुरादाबाद, अमृत विचार। 6 साल की मासूम को चंडीगढ़ से अपहरण करके सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार लेकर जा रहे संतोष को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया और बच्ची को बरामद कर लिया। सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से मदद मांगी थी, जिसके चलते ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचते ही पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया था। मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस आरोपी व मासूम को अपने साथ ले गई।

बिहार के पटना स्थित अजीमाबाद निवासी पिंटू गिरी चंडीगढ़ के सतगुरु नगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं पास ही बिहार के आरा निवासी संतोष भी रहता है। दोनों परिवारों के बीच आना-जाना था। पिंटू के साथ पत्नी और 6 वर्षीय बेटी रोशनी भी रहती है। सोमवार शाम संतोष ने पिंटू की बेटी रोशनी का अपहरण कर लिया। बच्ची को लेकर वह सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गया। मामले की जानकारी बच्ची के पिता को लगी तो वह तुरंत पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने फोटो लेकर जीआरपी पुलिस की मदद से वाट्सएप पर अपलोड किए।

सीसीटीवी से जानकारी मिली कि ट्रेन से संतोष बच्ची को लेकर जा रहा है। इस पर चंडीगढ़ के एसीपी ने मुरादाबाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह को मामले की जानकारी दी। इस पर मुरादाबाद जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया। ट्रेन जैसे ही सोमवार रात लगभग 12 बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। ट्रेन में आरोपी बच्ची के साथ मिल गया।

रात होने के चलते बच्ची को चाइल्ड केयर में भेज दिया। मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस मुरादबाद पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी को जीआरपी ने पकड़ लिया था। जिसे चंडीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है

बाराबंकी में सरयू यमुना एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, यात्री बेहाल
दरियाबाद, बाराबंकी। जयनगर से चलकर अमृतसर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को दरियाबाद स्टेशन पर फेल हो गया। इससे अन्य गाड़ियों के आवागमन पर फर्क नहीं पड़ा वहीं लखनऊ से दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका। जयनगर से अमृतसर जाने वाली 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस का इंजन बुधवार की सुबह दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया।

सरयू यमुना एक्सप्रेस का ठहराव दरियाबाद स्टेशन पर नही होता है। बुधवार को सुबह 11 : 26 पर जैसे ही ट्रेन दरियाबाद स्टेशन के करीब पहुँचती की ट्रेन का इंजन फेल हो गया । लोको पायलट ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इससे दूसरा इंजन लखनऊ से मंगाया गया। इस दौरान स्टेशन पर यात्री गर्मी के कारण बेहाल रहे। दूसरा इंजन स्टेशन पहुंचा। उसे जोड़ने के बाद गाड़ी को लगभग 1 बजकर 6 मिनट पर रवाना किया जा सका।

स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान दूसरी गाड़ियां लूप लाइन से निकाली जाती रहीं जिससे ट्रैक के आवागमन में कोई बाधा नहीं आ सकी व कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। सरयू यमुना एक्सप्रेस दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक घन्टा 40 मिनट तक खड़ी रही।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या-सुल्तानपुर को जोड़ने वाली सड़क भी बेहाल, हिचकोले खाने को मजबूर यात्री

बरेली: सरयू यमुना एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान और ट्रैक पार करते समय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
बरेली, अमृत विचार।  शनिवार सुबह जंक्शन और कैंट स्टेशन के बीच एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पूरी घटना सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है। 33 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र माखन लाल चन्हेटी निवासी, सरयू यमुना एक्सप्रेस के सामने आ गए। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी, आरपीएफ और कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो चुकी थी।

युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके मुताबिक युवक का बड़े भाई और पिता से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिससे आहत होकर उसने जान दी। चूंकि मामला कैंट थाना क्षेत्र का था, लिहाजा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा दूसरी घटना राम गंगा स्टेशन के पास की बताई जा रही है।

जहां रेलवे ट्रैक को पार करते समय एक व्यक्ति 15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय जानकी प्रसाद महेशपुरा ठाकुरान थाना सुभाषनगर के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें – बरेली: सिद्धार्थ नेगी ने कानपुर में छोड़ी छाप, शास्त्री गायन में पाया पहला स्थान