Hindu youth - Amrit Vichar

जेल में बंद दोस्त की पत्नी से ब्याह रचाने के लिये युवक ने कबूल किया इस्लाम, परिवार में मचा बवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धर्मांतरण का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपने मुस्लिम दोस्त की पत्नी से ब्याह रचाने के लिये इस्लाम कबूल कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कैंट इलाके में राजापुर का निवासी राहुल कुशवाहा अपने दोस्त के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी राबिया के सम्पर्क में आया। वह राबिया और उसके बच्चों के साथ रहने लगा। उसने मुस्लिम धर्म को रीति रिवाज से अपना कर राबिया से शादी भी कर ली और घर मे नमाज भी पढ़ने लगा।

इस दौरान राहुल की बहन और भाई ने इसका विरोध किया तो राहुल ने उन दोनों को जान से मारने क़ी धमकी दी। इस मामले मे पुलिस ने राहुल की बहन रितिका कुशवाहा की तहरीर पर राहुल और राबिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि राहुल कुशवाहा की गिरफ़्तारी के लिए अपर पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार ने टीम गठित क़ी हैं।

अभिजीत कुमार ने बताया कि राहुल आपराधिक प्रवृति का हैं। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है। कुछ दिन पहले ही ये जेल से बाहर आया हैं। आरोप है कि राहुल अपने परिवार क़ो भी मुसलमान बनने का दबाव बनाता था। उसने इसी क़ो लेकर अपनी माँ से भी कई बार मारपीट क़ी है।

हिंदू युवक ने मुस्लिम बनकर रचाई शादी, अब युवती को दहेज के लिए कर रहा प्रताड़ित, जानें क्या है पूरा मामला
लखनऊ, अमृत विचार। मुस्लिम नाम से फर्जी आधार बनाकर युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया। तलाक कराकर निकाह किया। फिर दहेज में कार और अन्य सामान की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। मौका देख सारी फोटो, वीडियो डिलीट कर जेवर और नगदी लेकर पत्नी को अकेला छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी और उसके घरवालों के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कैसरबाग निवासी पीड़िता निजी अस्पताल में नौकरी करती है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात अस्पताल में सीतापुर निवासी मोहित से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हो गई। मोहित ने शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता ने पूर्व में विवाहित होने और दूसरे धर्म में शादी करने से इनकार कर दिया।

कुछ दिन बाद आरोपी ने कॉल की और बताया कि धर्म परिवर्तन कर वह समीर रजा बन गया है। यही नहीं आरोपी ने समीर नाम से अपना जाली आधार कार्ड की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। इसके बाद पीड़िता ने पति को तलाक देकर मोहित से मुस्लिम रीति रिवाज से फरवरी 2024 में निकाह कर लिया। धीरे-धीरे मोहित उर्फ समीर व उसके घरवाले बाइक व गृहस्थी की मांग करने लगे। दबाव पड़ने पर पीड़िता के घरवालों ने मांग पूरी कर दी। इसके बावजूद मोहित कार की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर आरोपी प्रताड़ित करने लगा। कुछ दिन बाद वह गहने और नकदी लेकर पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

इंस्पेक्टर बन धमकाया

पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे उनके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को अलीगंज थाने का इंस्पेक्टर राज अवस्थी बताया। कथित इंस्पेक्टर ने उनसे मोहित को बंधक कर अपने पास रखने की बात कही। पीड़ित को पता चला कि कॉल मोहित के परिचित ने की थी। विरोध पर आरोपी ने कॉल काट दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मोहित ने उसका मोबाइल इस्तेमाल के बहाने लेकर निकाह की सारी फोटो और वीडियो डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें:-MP के सीधी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से उड़े एसयूवी के परख्च्चे, सात लोगों की मौत, 14 अन्य घायल

बरेली: मौलाना तौकीर रजा की नई सियासत! 23 हिंदू युवाओं का कराएंगे सामूहिक निकाह
बरेली, अमृत विचार। अपनी सियासी पार्टी इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के बैनर तले मौलाना तौकीर रजा खां ने 23 हिंदू युवाओं का निकाह कराने का एलान किया है। उन्होंने आईएमसी की ओर से प्रशासन से इसके लिए बाकायदा अनुमति भी मांगी है। तौकीर रजा का कहना है कि इन हिंदू युवाओं की इस्लाम में आस्था है। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने और उन मुस्लिम युवक-युवतियों से निकाह कराने के लिए आईएमसी को आवेदन भेजा है, जिनके साथ वे पहले से रह रहे हैं।

आईएमसी प्रमुख ने सोमवार को अपने आवास पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो साल पहले दरगाह आला हजरत पर यह पाबंदी लगाई गई थी कि जो युवा किसी लालच में या इश्क के कारण इस्लाम कबूल करना चाहते हैं, उन्हें मुसलमान नहीं बनाया जाएगा, मगर पिछले कुछ दिनों से दबाव बहुत बढ़ गया है। उनके पास कई ऐसे हिंदू युवा आए हैं, जिनके दफ्तरों में साथ काम करने या दूसरे कारणों से संबंध हो गए हैं। इनमें से ज्यादातर धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और तमाम युवा लिव इन रिलेशनशिप में हैं।

मौलाना तौकीर ने कहा कि कोई मजहब लिव इन को अनुमति नहीं देता। कानून में भले ही समलैंगिकता की खुली छूट है लेकिन भारतीय संस्कृति इसकी भी अनुमति नहीं देती है। उन्होंने बताया कि आईएमसी के पास इस वक्त आठ लड़के और 15 लड़कियों समेत 23 ऐसे हिंदू युवाओं के आवेदन हैं जो इस्लाम कबूल करना चाहते हैं। इनमें से एक मामला मध्य प्रदेश का है, बाकी बरेली और आसपास के जिलों के हैं। पहले चरण में पांच जोड़ों का सामूहिक निकाह खलील हायर सेकेंड्री स्कूल में 21 जुलाई को कराया जाएगा।

मौलाना ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से अभी वह इन युवाओं का ब्योरा जारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे युवक-युवती जो लिव इन में रहकर हराम काम कर रहे हैं, वह उन्हें इससे बचाना चाहते हैं। मौलाना ने कहा कि आज तक न जाने कितनी मुस्लिम लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। उम्मीद है कि उनके इस कार्यक्रम का भी कोई विरोध नहीं होगा। यह कोई गैर कानूनी काम भी नहीं है। संविधान इसकी इजाजत देता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. नफीस खान, मुनीर इदरीसी, नदीम कुरैशी, मौलाना एहसानुल हक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

प्रशासन से मांगी है अनुमति, अभी नहीं मिला जवाब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 11 जुलाई को आईएमसी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन कर पहले चरण में 21 जुलाई को पांच हिंदू युवाओं का सामूहिक निकाह कराने की अनुमति मांगी है। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए पत्र में बताया गया है कि इन हिंदू युवक-युवतियों की इस्लाम में आस्था है और वे धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम लड़के और लड़कियों से शादी करना चाहते हैं। उन्हें किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया गया है और न कोई दबाव डाला गया है। वे शपथ पत्र देने को तैयार हैं। मौलाना ने कहा कि प्रशासन से अभी कोई जवाब नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी क्योंकि वह कोई गैर कानूनी काम नहीं कर रहे हैं।

शहर इमाम बोले- सियासी मायनों का पता नहीं, पर बिना जबर्दस्ती हो रहे हैं तो ये निकाह जायज
शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने मौलाना तौकीर के एलान पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आईएमसी के इस आयोजन के सियासी मायने क्या हैं, यह तो वह नहीं जानते। लेकिन यह सही है कि बिना निकाह के एक साथ रहना इस्लाम में पूरी तरह नाजायज और हराम काम है। उन्होंने कहा कि अगर बिना किसी जोर-जबर्दस्ती के सामूहिक निकाह कराया जा रहा है तो इस्लाम इसकी इजाजत देता है। शरई तौर पर इसमें कोई भी गलत बात नहीं है।

आईएमसी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने 21 जुलाई को सामूहिक निकाह के लिए अनुमति के लिए आवेदन किया। मेरे स्तर से यह आवेदन जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा। -राजीव शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट

आगरा: मजहब की दीवार तोड़ मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से रचाई शादी, लगाई जान बचाने की गुहार
आगरा, अमृत विचार। ताजनगरी आगरा के थाना शाहगंज इलाके की रहने वाली साजिया (बदला नाम) को पास में ही रहने वाले एक हिंदू लड़के से प्यार हो गया। दावा किया जा रहा है कि साजिया पिछले एक साल से हिंदू धर्म से प्रभावित होकर सारे क्रिया कलाप कर रही थी। चार सितंबर को साजिया ने सनातन धर्म अपनाकर अपने प्रेमी चिराग (बदला नाम) के साथ आर्य समाज मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी कर ली।

दरअसल मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया और मुस्लिम से हिंदू बन गई। डेढ़ साल साथ रहने रहने के बाद दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। दोनों ने अब एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

युवक और युवती दोनों ही पड़ोसी हैं। थाना शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि 1 साल पहले बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपना लिया। अब युवक से भी बिना किसी दबाव के शादी की है। घरवाले मुझे और मेरे पति को झूठे केस में फंसाना चाहते हैं। यहां तक कि लड़की ने अपने ही पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। शासन प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लड़की के पिता के अनुसार, उनकी बेटी 3 सितंबर को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। बेटी जब घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने थाना शाहगंज में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद लड़की और लड़के ने वीडियो वायरल कर अपने पिता से बचाने की गुहार लगाई। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे घरवाले मुझे और पति को झूठे केस में फसाकर मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। वहीं युवती अब न्यायालय में पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाएगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि युवती के परिजनों ने युवती को ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती और युवक ने पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा है। युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें : आगरा: मजहब की दीवार तोड़ मुस्लिम लड़की ने हिंदू युवक से रचाई शादी, लगाई जान बचाने की गुहार