India and China - Amrit Vichar

Hockey Asia Cup 2025: चीन को 7-0 से हराकर 9वीं बार हॉकी एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत
राजगीर । स्ट्राइकर अभिषेक के दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां सुपर चार के आखिरी मैच में चीन को 7-0 से हराकर एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अभिषेक ने मैच के 46वें और 50वें मिनट में गोल दागे। उनसे पहले इस एकतरफा मुकाबले में शिलानंद लाकड़ा (चौथे मिनट), दिलप्रीत सिंह (सातवें), मनदीप सिंह (18वें), राजकुमार पाल (37वें) और सुखजीत सिंह (39वें) के गोल ने टीम की बड़ी जीत पक्की कर दी।

रविवार को खेले जाने वाले फाइनल में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया की चुनौती होगी। इस जीत के साथ भारत सुपर चार लीग तालिका में सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। चीन और मलेशिया दोनों तीन-तीन अंकों के साथ उनसे पीछे रहे। इससे पहले भारत ने सुपर चार चरण के अपने शुरुआती दो मैचों में पांच बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था और मलेशिया को 4-1 से हराया था। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट की विजेता टीम को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

भारत ऐसे में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से बस एक कदम दूर है। कोरिया ने दिन के एक अन्य मैच में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया को 4-3 से हराया। चीन अब रविवार को तीसरे-चौथे स्थान के लिए मलेशिया से खेलेगा। भारतीय खिलाड़ी चीन के खिलाफ पूरी तरह से हावी रहे और यह मुकाबला ज्यादातर चीन के हाफ में ही खेला गया। मैच में भारतीय रक्षापंक्ति को भी कोई चुनौती नहीं मिली क्योंकि चीन के खिलाड़ी भारत के सर्कल में घुसने संघर्ष करते रहे। भारत ने मैच में एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं दिया। भारतीयों ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाने में कोई समय नहीं गंवाया। टीम को चौथे मिनट में उनके प्रयासों का फल मिला जब शिलानंद ने पहला गोल कर खाता खोला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हाफ लाइन से शानदार हवाई पास को दाहिनी ओर से जरमनप्रीत सिंह ने नियंत्रित किया और इसे शिलानंद की ओर मोड़ दिया। शिलानंद ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। गोल करने के बाद भी भारतीयों का हमलावर तेवर जारी रहा और कुछ ही मिनटों बाद शिलानंद ने अपनी टीम के लिए एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हरमनप्रीत का पहला फ्लिक चीनी गोलकीपर वेइहाओ वांग ने बचा लिया लेकिन दिलप्रीत सही जगह पर मौजूद थे और उन्होंने रिबाउंड से गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। संजय मैच के 13वें मिनट में गोल करने के बहुत करीब थे, लेकिन बाएं कोने से उनका प्रयास थोड़ा बाहर रह गया। भारत ने 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और विवेक सागर प्रसाद के शॉट को चीनी गोलकीपर द्वारा बचाए जाने के बाद मंदीप ने रिबाउंड से स्कोर 3-0 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी चीन के सर्कल में हावी थे और 23वें मिनट में हार्दिक सिंह का जोरदार शॉट सतर्क वांग ने रोक दिया। भारत ने मध्यांतर के बाद उसी तरह खेलना जारी रखा लेकिन दिलप्रीत के करारे प्रहार पर चीन के गोलकीपर ने शानदार तरीके से बचाव किया।

भारत ने हालांकि बढ़त को बड़ा करने में ज्यादा समय नहीं लिया। मैच के 37वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने बाएं ओर शिलानंद को गेंद दी। शिलानंद ने इसे दिलप्रीत को पास दिया उन्होंने गेंद को राजकुमार की ओर मोड़ दिया। राजकुमार ने खूबसूरती से टैप करके गेंद को गोल में डाल दिया। भारत ने इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम का यह प्रयास विफल रहा। सुमित और दिलप्रीत के शानदार पास पर सुखजीत ने डाइव लगाते हुए स्लैम शॉट से गोल कर भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया।  चौथे क्वार्टर की शुरुआत के ठीक बाद अभिषेक ने 46वें मिनट में स्कोर शीट में अपना नाम दर्ज कराया। इसके चार मिनट बाद शिलानंद से एक शानदार डिफ्लेक्शन पर अभिषेक ने एक जोरदार रिवर्स हिट से मैच का अपना दूसरा गोल किया।

'बैटल ऑफ गलवान' के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे सलमान, ईद पर नहीं बल्कि इस दिन होगी रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि एक्शन फिल्म की तैयारी हर गुजरते साल, महीने और दिन के साथ और अधिक चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को उन फिल्मों में शुमार किया, जिसके लिए उन्हें शारीरिक पहलू पर सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।

सलमान 'शूटआउट एट लोखंडवाला' फेम निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में अपने किरदार की तैयारियों में जीजान से जुटे हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत और चीन के बीच 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है।

सलमान ने 'न्यूज़ एजेंसी' के साथ बातचीत में कहा, ‘यह (एक्शन फिल्म की तैयारी) शारीरिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह और अधिक कठिन होती जा रही है। मुझे अब तैयारी के लिए अधिक समय देना होगा। पहले मैं एक या दो हफ्ते में तैयारी कर लेता था, अब मुझे काफी शारीरिक मेहनत करनी पड़ रही है। इस फिल्म के लिए यह सब जरूरी है।’

'सिकंदर' में एक्शन अलग, किरदार अलग

सलमान इस साल दिसंबर में 60 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘उदाहरण के लिए 'सिकंदर' में एक्शन अलग था, किरदार अलग था। लेकिन यह फिल्म (बैटल ऑफ गलवान) शारीरिक पहलू पर अधिक मेहनत करने की मांग करती है। इसके अलावा, लद्दाख में ऊंचे स्थानों पर और ठंडे पानी में शूटिंग करना (एक और चुनौती है)।’

अभिनेता ने बताया कि परियोजना से जुड़ी टीम इस महीने के अंत में शूटिंग के लिए लद्दाख रवाना होगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं फिल्म के लिए अपनी सहमति दे रहा था, तो मुझे लगा कि यह कमाल की है, लेकिन यह एक बहुत ही मुश्किल फिल्म है। मुझे लद्दाख में 20 दिन काम करना है और फिर सात से आठ दिन ठंडे पानी में शूटिंग करनी है। हम इसी महीने शूटिंग शुरू करेंगे।’’

निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म भारत की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक पर आधारित है, जो समुद्र तल से 15,000 फुट की ऊंचाई पर बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों में भारतीय सेना के 20 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जो दशकों में भारत और चीन के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।

सिनेमाघरों में ईद पर नहीं जनवरी में देगी दस्तक

सलमान ने बताया कि 'बैटल ऑफ गलवान' उनकी पिछली कुछ फिल्मों की तरह ईद पर रिलीज नहीं होगी, बल्कि यह अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उन्होंने पुष्टि की कि 2015 में प्रदर्शित उनकी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को रिलीज के 10 साल पूरी करने वाली 'बजरंगी भाईजान' का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा, ‘मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसका (सीक्वल) विषय और भावनात्मक पक्ष लगभग वही होगा, लेकिन यह एक अलग फिल्म होगी।’

कबीर खान के निर्देशन में बनी 'बजरंगी भाईजान' भगवान हनुमान के एक भक्त के बारे में थी, जो पाकिस्तान की एक मूक लड़की को उसके परिवार से मिलाने के लिए सीमा पार मिशन पर निकलता है। साइकिल और मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन सलमान ने इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल) के दूसरे सीजन के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन से इतर 'न्यूज़ एजेंसी' से बातचीत की।

वह आईएसआरएल के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सलमान ने कहा, ‘मैं हमेशा से ही साइकिल चलाने का शौकीन रहा हूं। साइकिल से लेकर मोटरसाइकिल तक, मुझे सब पसंद हैं। हालांकि, अब मुझे साइकिल चलाने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।’ उन्होंने अपने प्रशंसकों को सड़कों पर ‘बाइक रेस’ लगाने के प्रति आगाह किया।

ये भी पढ़े : ‘सरजमीं’ से चर्चाओं में आये इब्राहिम अली खान, तस्वीर शेयर कर दिखाया अपना दमदार और इंटेंस लुक

चीन की चिंता
भारत और ताइवान को चीन की निरंकुशता से खतरा है। वहीं भारत-ताइवान के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर चीन की चिंता भी बढ़ गई है। पिछले दिनों चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की नेशनल कांग्रेस में ताइवान का मुद्दा प्रमुखता से उठा। हिंद प्रशांत इलाके में और खासकर ताइवान पर चीन के आक्रामक रवैये को देखते हुए स्थिति कभी भी बदल सकती है। भारत को इसके लिए तैयार रहना होगा।

जानकारों के मुताबिक अब वक्त आ गया है कि भारत और ताइवान रणनीतिक साझेदारी करें। व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ इसकी शुरुआत की जा सकती है। ताइवान के पास पूंजी और टेक्नोलॉजी है, जबकि भारत के पास बाज़ार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध है। भारत और ताइवान के पास एक मज़बूत एवं बेहतर आर्थिक और व्यापार ढांचा है। भारत का विकास ताइवान के लिए आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही तरह का असाधारण मौक़ा है। भारत-ताइवान के मध्य द्विपक्षीय हितों को लेकर पारस्परिक झुकाव के अलावा चीन में इस बात का भी डर व्याप्त है कि भविष्य में कुछ बाहरी कारक भी भारत-ताइवान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं।

चीन इसको लेकर यूएस-जापान फैक्टर के बारे में सबसे ज्यादा चिंतित है। हालांकि यूक्रेन-रूस संघर्ष ने उसे अपनी सोच बदलने को विवश कर दिया है। दरअसल चीन हमेशा से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए सिरदर्द रहा है। पश्चिमी देशों के अलावा पड़ोसी देशों की भी चिंता है कि उससे कैसे निपटा जाए। यूरोपीय संघ ने तीन साल पहले ही चीन को पार्टनर, प्रतियोगी और व्यवस्थागत प्रतिद्वंद्वी बताया था।

अब ताइवान अपनी अर्थव्यवस्था को अपनी शर्तों पर विकसित करने के लिए अपनी नीति के साथ सामने आया है। चीन में इसे कुछ हद तक पसंद नहीं किया गया है। ताइवान की विदेश और आर्थिक नीति का रुख भारत की ओर होगा। चीन के प्रति भारत की गहरी शत्रुता ताइवान के मौज़ूदा रुख़ को मज़बूती देती है। गौरतलब है कि भारत दुनियां को एकल वृहत वैश्विक परिवार के रूप में देखता है।

आज के भारत के पास वैश्विक फलक पर अपनी नई आवाज है जिसकी जड़ें घरेलू वास्तविकताओं एवं सभ्यतागत लोकाचार में निहित होने के साथ ही स्वयं के प्रमुख हितों की खोज में गहराई से जमी हैं। भारत अपने निर्णय स्वयं लेता है और इसकी स्वतंत्र विदेश नीति किसी भयादोहन या दबाव के अधीन नहीं लाई जा सकती। भारत की विदेश नीति को विकास के लिए कूटनीति के इस पहलू पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जहां आर्थिक कूटनीति को राजनीतिक कूटनीति के साथ एकीकृत किया जाए।

भारत और चीन के सैनिकों ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग से पीछे हटना किया शुरू, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पिछले दो वर्ष से भी अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चले आ रहे सैन्य गतिरोध के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में गुरूवार को दोनों देशों के सैनिकों के गोगरा-हॉट स्प्रिंग (पी पी-15 ) क्षेत्र से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रक्षा मंत्रालय ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच 16 वें दौर की वार्ता में बनी सहमति के आधार पर दोनों देशों के सैनिकों ने गोगरा-हॉट स्प्रिंग (पीपी-15) क्षेत्र से समन्वित तथा चरणबद्ध तरीके से पीछे हटना शुरू कर दिया है। वक्तव्य में कहा गया है कि यह घटनाक्रम सीमा पर शांति तथा मैत्रीपूर्ण माहौल बनाने के लिए अनुकूल है। दोनों सेनाओं के कोर कमांडरों के बीच 16 वें दौर की वार्ता गत 18 जुलाई को भारतीय सीमा में चुशूल मोल्डो क्षेत्र में हुई थी।

करीब 12 घंटे तक चली इस बैठक में दोनों पक्षों ने विभिन्न लंबित मुद्दों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के कई दौर के बाद गलवान घार्टी और पेगोंग झील से सैनिकों को पीछे हटाने सहमति बन गयी थी लेकिन गोगरा हॉट स्प्रिंग क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने को लेकर विवाद बना हुआ था।

अप्रैल 2020 में चीन द्वारा पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति बदलने की कोशिश किये जाने के बाद क्षेत्र में गतिरोध उत्पन्न हो गया था। इसके बाद 15 और 16 जून की दरम्यानी रात गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें भारत के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गये जबकि चीनी सेना के भी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गये। इसके बाद से गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य , राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर वार्ताओं के कई दौरे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-विश्व डेयरी सम्मेलन- 2022 : ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा चार दिवसीय सम्मेलन, 50 देशाें के प्रतिनिधि होंगे शामिल