Kanpur Murder - Amrit Vichar

डबल मर्डर से दहला उठा कानपुर : मामूली विवाद में सरेराह पिता-पुत्र की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में हड़कंप
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र में बाइक टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र की बीच सड़क पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी जबकि एक पुत्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि किदवई नगर स्थित एक मार्बल प्रतिष्ठान में कार्यरत सनिगंवा निवासी शिव नारायण त्रिवेदी अपने दो बेटों शिवम और सत्यम के साथ बीती देर रात घर वापस लौट रहे थे तभी नौबस्ता बाईपास के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गयी जिस पर दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता और उनके दो पुत्रों को हेल्मेट से मारना शुरु कर दिया।

इस बीच एक युवक ने शिवम की पीठ पर चाकू घोंप दिया। शिव नारायण ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उनके पेट पर चाकू से प्रहार किया। इतने पर भी हमलावर नहीं रुके और पेशेवर अंदाज में चाकू से गोद कर पिता और पुत्रों को घायल कर दिया। इस बीच भीड़ ने हिम्मत कर उनमें से एक युवक को पकड़ लिया लेकिन दो अन्य बाइक पर बैठ कर फरार हो गये।

उन्होने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां शिव नारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यम की हालत गंभीर बनी हुयी है। हमलावर की पहचान कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी शिवा वर्मा के तौर पर की गयी है जबकि उसका साथी और मुख्य हमलावर करन वर्मा और उत्सव अवस्थी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 1 लाख का इनामी शूटर रवि यादव, थाना प्रभारी जख्मी

लखनऊ में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत गुरुकुल संचालक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर। कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ का संचालक सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दीन खेड़ा, राजाजीपुरम थाना पारा, लखनऊ स्थित श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ के संचालक सौरभ मिश्रा पर आरोप है कि उसने ग्राम गौरिया थाना महाराजपुर निवासी 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उबर के माध्यम से किराये की कार लेकर छात्र के शव को उसके गांव भिजवा दिया।

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/2026, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का डंडा, चार सीसीटीवी कैमरे, वायर, सीसीटीवी पोर्ट स्विच, एडॉप्टर, वाई-फाई बॉक्स, छह मुहरें, इंक पैड, नीली फाइल, 68 प्रपत्र, सीसीटीवी फुटेज तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक अनुज कुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक शिक्षा भारती तथा हेड कांस्टेबल फरमूद अली शामिल रहे। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Kanpur Kurder : झाड़ियों में मिली महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला का क्षत विक्षत शव एक झाड़ी से बरामद किया। पुलिस ने बताया कि राम रतन नगर मोहल्ले में आज सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है, जिसे जानवरों द्वारा बुरी तरह से काटा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी तथा अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सावित्री प्रजापति (45) अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर में चल रहे गुरुवार रात करीब सात बजे जागरण कार्यक्रम में गई थी। करीब एक घंटा बिताने के बाद वह रात आठ बजे वहां से घर लौटने के लिए निकली, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची।

महिला के पति घर पर ही रहते हैं, जिन्होंने रात्रि में उसकी तलाश करने का प्रयास किया और मध्य रात्रि के करीब डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचित किया। आज सुबह महिला की शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला है।

सूत्रों के अनुसार महिला के साथ बलात्कार की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस की टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं तथा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर : कुल्हाड़ी से पति की हत्या करने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, शराब के नशे में हुआ विवाद
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से कथित तौर पर हत्या करने के लिए उसकी 35 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (कल्याणपुर) आशुतोष कुमार ने बताया, “यह घटना बिठूर के टिकरा गांव में बुधवार रात को हुई।

आरोपी महिला की पहचान वीरांगना के रूप में हुई है, जिसने अपने पति पप्पू (45) पर पत्थर से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया।” कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पप्पू को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लाला लाजपत राय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पप्पू की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि शराब पीने के बाद उसका पति झगड़ा करता था। आरोपी महिला ने दावा किया कि उसका पति अक्सर शराब लेकर घर आता और उसे भी शराब पीने के लिए कहता था, जिससे दोनों के बीच झगड़ा होता था।

महिला ने बताया कि घटना की रात वह दोनों ही शराब के नशे में धुत थे। आरोपी महिला की सास बिटोला देवी ने आरोप लगाया कि उसकी बहु शादी से पहले से ही शराब पीने की आदी थी और अपनी बहनों के घर से वापस आने पर शराब के नशे में होती थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद महिला ने मामले को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया व अपने सास ससुर को घटना की जानकारी दी और जब सास ससुर घर पहुंचे तो उन्होंने बहू को फर्श से कथित तौर पर खून साफ करते हुए देखा, उस समय तक पप्पू जीवित था। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई संतोष की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को आरोपी वीरांगना को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानपुर कुंदन हत्याकांड : हत्यारोपी चंदन की लखनऊ में मिली लोकेशन, जानिए क्या बोले परिजन...
कानपुर। नेत्रहीन भाई कुंदन की हत्या करके फरार चंदन की लोकेशन लखनऊ में मिली है। परिजनों का कहना है कि कुंदन उसकी आंख में किरकिरी बना था, क्योंकि वह नशेबाज दोस्तों को घर में लाकर शराब पिलाने का विरोध करता था।

चंदन बड़े भाई को कई बार पीट चुका था और कई बार जानलेवा हमला किया। छत से नीचे फेंकने की कोशिश की। तीन दिन पहले भी मारापीटा और सीने में चाकू घोंपने दौड़ा था तो बहन पहुंच गई। कुंदन के हाथ में चाकू लगने से जख्म हो गया था। लोगों के कहने के बाद भी कुंदन ने छोटा भाई समझकर पुलिस से शिकायत नहीं की।

बर्रा विश्व बैंक एच-ब्लाक निवासी 43 वर्षीय कुंदन बहन कंचन के साथ रहता था, लेकिन टाइल्स पत्थर का काम करने वाला छोटा भाई चंदन लखनऊ से हर 15 दिन में आता था। कंचन ने बताया कि यहां आकर दोस्तों के साथ दिनभर कमरे में बैठकर शराब पीता। भाई कुंदन केवल घर में नशेबाजी का विरोध करते थे। एक साल में चंदन करीब आधा दर्ज बार भाई को मार डालने का प्रयास किया।

कंचन के अनुसार भाई कुंदन को आंखों से दिखाई नहीं देता था, इसलिए लाचार होकर घर पर ही रहते। बुधवार रात भी चंदन दोस्त राजू चौरसिया के साथ कमरे में शराब पी रहा था। हो-हल्ला व गाली-गलौज पर कुंदन ने विरोध किया तो चंदन ने राजू के साथ मिलकर चाकू से हमला किया। सिर, चेहरा समेत पूरे शरीर पर वार किए। चीख सुनकर वह पहुंची तो चंदन व राजू बाहर भागे।

वहीं कुंदन का शव जमीन पर पड़ा देखा। चींख सुनकर मोहल्ले के लोग और पुलिस पहुंची। मौके पर राजू का आधार कार्ड पड़ा मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी चंदन की लोकेशन लखनऊ में मिली है। पुलिस टीमें रवाना हुई है।

आठ भाइयों में पांच की मौत
कंचन ने बताया कि वह आठ भाई और तीन बहन थीं। जिसमें कुंदन समेत पांच भाइयों की मौत हो चुकी है। तीन बहनों में एक बहन भी नहीं है। एक बहन और एक भाई विनोद की ही शादी हुई। वह परिवार समेत घाटमपुर में रहते हैं और टाइल्स पत्थर की चुनाई का काम करते हैं। एक साल पहले मोतियाबिंद के कारण कुंदन की आंखें गई थी।

दो दिन पहले कंचन को भी पीटा था
कंचन ने बताया कि चंदन दो दिन पहले भी राजू चौरिसया के साथ घर में शराब पी रहा था। तब कुंदन ने विरोध किया तो उसे पीटने लगा था। वह पहुंची तो उसे भी मारा और कमरे से भगा दिया। उस दिन भी भाई को चाकू मारने का प्रयास किया था। दूसरे दिन बर्तन साफ करते उसमें खून लगा देखा तो कुंदन से पूछा। उसके हाथ की उंगली पर चाकू लगने जख्म था, जो हाथ से बचाव करते लगी थी। लेकिन कहने के बाद भी उसने पुलिस से शिकायत नहीं की।

हत्या के प्रयास में एक साल जेल में रहा चंदन
घाटमपुर में रहने वाले कुंदन के भाई विनोद ने बताया कि चंदन नशे का लती लंबे समय से है। नशे में झगड़ा करने के कारण ही वह 20 साल अलग रहने लगे। उन्होंने बताया कि चंदन ने करीब तीन साल पहले गोविंदनगर में जानलेवा हमला किया था। गोविंदनगर पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास में जेल भेजा था। वह करीब एक साल जेल में रहा, उसके बाद लखनऊ जाकर काम करने लगा। लेकिन नशेबाजी के लिए हर माह घर आता था।

कानपुर : फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायकेवालों ने कहा- पति ने केबिल से पीटकर फंदे से लटकाया
कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार में गुरुवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिला। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की, उससे पहले आरोपी पति घर से फरार हो गया। मायकेवालों का आरोप है कि शराबी पति ने केबिल से पीटकर फंदे से लटकाया है। वह अक्सर नशे की हालत में मारपीट करता था।

नौबस्ता के न्यू श्यामनगर निवासी योगेंद्र सिंह यादव मजदूरी करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी सरोज का शव गुरुवार सुबह घर के लोहे के चैनल से लटका मिला। सरोज के ससुर जय सिंह ने बताया कि बेटा शराब का लती है। नशे को लेकर ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

बुधवार रात को भी कहासुनी हुई थी। इस पर सरोज के तीन बच्चों में सामर्थ व सूर्यांश मां के साथ ऊपर ही थे, जबकि बड़ी बेटी आराध्या नीचे कमरे में दादी रानी के साथ सोई थी। सुबह उठने पर सास ने ही लोहे के चैनल पर सरोज का शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।

ससुर के अनुसार कलह के चलते बहू ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं हमीरपुर निवासी सरोज के भाई धर्मराज ने बताया कि 2013 में एकलौती बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही नशे का लती योगेंद्र उससे मारपीट करने लगा था। बहन की मौत की खबर भी उन्हें दूसरे रिश्तेदार से मिली। जब वह लोग पहुंचे तो योगेंद्र मौके से भाग चुका था।

योगेंद्र का पिता भी फरार होने वाला था, उसे पकड़ा गया। उनकी बड़ी भांजी आराध्या ने बताया कि पिता ने रात में मां को केबिल से पीटा था, फिर लटका दिया है। धर्मराज के अनुसार बहन की हत्या की गई है। कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर : फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पिता ने दामाद लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में महिला ने मायकेवालों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी जान का खतरा बताया और उसके 19वें दिन फंदे पर उसका शव लटका मिला। आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें मौत की खबर भी नहीं दी। हालचाल लेने के लिए बार-बार फोन मिलाने पर पति ने बात भी नहीं कराई।

पिता ने कहा कि बेटी से आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। बिधनू के गुरु का पुरवा निवासी शिव गोपाल ने बताया कि 36 वर्षीय बेटी रक्षा देवी उर्फ गुड्डन की शादी कल्याणपुर के गूबा गार्डन न्यू अशोकनगर के उमाकांत उर्फ राजू से की थी। गुड्डन के एक बेटा नमन है, जो इंटरमीडिएट का चुका है।

उन्होंने बताया कि दामाद कुछ नहीं करता है, बेटी कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में काम करती थी। राजू की हरकतों व आए दिन कलह की जानकारी होने के कारण सोमवार शाम उनकी भाभी शारदा ने गुड्डन से बात करने के लिए फोन किया तो उनकी बात नहीं कराई गई। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से शाम तक कॉल करते रहे, लेकिन उठा नहीं। शाम को पड़ोसियों ने बताया कि गुड्डन ने जहर खा लिया है। जब वह लोग पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका पाया।

पिता का आरोप है कि दामाद मामूली बातों पर बेटी से अक्सर मारपीट करता था। आए दिन की पिटाई से तंग आकर वह एक माह पहले बिना किसी मथुरा चली गई थी। काफी समझाने के बाद लौटी थी। मृतका की ताई शारदा ने बताया कि 19 सितंबर को उसने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। जिसमें लिखा बड़ी मम्मी मेरी जान को खतरा है।

पूछने पर उसने मारपीट, कलह की जानकारी दी। परिजनों ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

रुपये का तगादा करने पर मारपीट करता पति

ताई शारदा ने बताया कि राजू ने गुड्डन से डेढ़ लाख रुपया अपने दोस्त को दिलाया था। वह बार-बार अपने दोस्त से पैसा मांगने को कहती तो राजू उससे मारपीट करता। आरोप है कि अरविंद आएदिन गुड्डन को शराब पिलाता था। वह कुछ पैसे लेकर भी शराब पी गया था। यही कारण है कि तगादा करने पर वह उसे पीटता था। शारदा ने राजू पर हत्या का आरोप लगाया है।

कानपुर : युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी समते दो गिरफ्तार, शव को यमुना नदी में फेंकने से पहले ली थी सेल्फी
कानपुर। कानपुर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) योगेश कुमार ने सोमवार को बताया कि आकांक्षा नामक युवती की रविवार को गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव एक सूटकेस में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में उसके 20 साल के प्रेमी सूरज कुमार उत्तम को गिरफ्तार किया गया है।

योगेश कुमार ने बताया कि उत्तम ने शव को यमुना नदी में फेंकने से पहले उसके साथ सेल्फी ली और फिर फोन करके अपने दोस्त आशीष कुमार को बुलाया। उन्होंने कहा कि यही सेल्फी आरोपियों तक पहुंचने का जरिया बनी। कुमार ने बताया कि कानपुर देहात के सुजनीपुर की निवासी आकांक्षा बर्रा में स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करती थी और बाद में सूरज के कहने पर हमीरपुर रोड पर स्थित एक अन्य रेस्टोरेंट में काम करने लगी थी।

उन्होंने कहा कि वह हनुमंत विहार में एक किराए के कमरे में रहती थी, जहां आरोपी अक्सर आता-जाता था। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को उत्तम ने आकांक्षा के साथ हुई तीखी बहस के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी, आकांक्षा ने उससे किसी दूसरी महिला के साथ उसके संबंधों को लेकर सवाल किया था। कुमार ने बताया कि आकांक्षा की हत्या करने के बाद सूरज ने शव के साथ एक सेल्फी ली और फिर अपने दोस्त आशीष कुमार (21) को फोन करके बुलाया।

उन्होंने कहा कि दोनों ने शव को एक सूटकेस में भरकर चिल्ला पुल से यमुना में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए सूरज ने आकांक्षा का मोबाइल फोन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन में छोड़ दिया। पीड़िता की मां विजयश्री ने 22 सितंबर को अपनी बेटी के नंबर से संदिग्ध जवाब मिलने के बाद शिकायत दर्ज कराई थी।

अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में अपहरण का मामला दर्ज किया था लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) विश्लेषण से उत्तम की ओर इशारा मिलने के बाद जांच में तेजी आयी। उन्होंने कहा, ''कॉल रिकॉर्ड के विश्लेषण के ज़रिए हमने आकांक्षा की हत्या की गुत्थी को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। शव का पता लगाने और उसे बरामद करने के लिए कौशाम्बी, प्रयागराज और बांदा में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।” अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

कानपुर में रिश्तों का कत्ल : नाबालिग ने गड़ासे से काट दी बड़े भाई की गर्दन, परिजनों में कोहराम
कानपुर, अमृत विचार। नशेबाजी के विरोध पर बड़े भाई ने तमाचा जड़ा तो आक्रोशित 16 वर्षीय किशोर ने गड़ासा से गर्दन ही काट दी। जमीन पर गिरे भाई का शरीर कुछ ही देर में शांत हो गया। कुछ क्षण किशोर सन्न खड़ा रहा फिर मौके से भाग निकला।

लड़ाई-झगड़े की आवाज और चींख सुनकर पहुंचे ग्रामीण भी नजारा देखकर दंग रह गए। खेतों पर काम कर रहे परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची नर्वल पुलिस ने जांच की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस नाबालिग की तलााश में दबिश दे रही है।

नर्वल के बेहटा गांव निवासी नेकपाल शहर स्थित एक फर्म में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी रमाकांती, तीन बेटे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बेटा 30 वर्षीय सर्वेश शराब व अन्य नशों का लती था। शनिवार सुबह वह काम पर गए थे, जबकि पत्नी रमाकांती और दूसरे नंबर का बेटा रवि खेत पर काम कर रहे थे। सबसे छोटा बेटा पीयूष घर पर ही था।

इसी बीच सर्वेश नशे की हालत में लड़खड़ाता घर पहुंचा तो पीयूष ने उसकी नशेबाजी का विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो सर्वेश ने कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे पीयूष ने आपा खो दिया और समीप ही पड़ा गड़ासा उठाकर सर्वेश की गर्दन पर वार कर दिया। गर्दन कटने से वह जमीन पर गिर पड़ा और क्षण भर में उसकी सांसे थम गई। भाई की हत्या करने के बाद पिता को सूचना दी और भाग निकला।

वहीं चींख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब वह दृश्य देखा तो हैरान रह गए। सूचना पाकर खेत पर काम कर रहे परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नर्वल पुलिस ने मौके पर पहुंककर जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गड़ासा कब्जे में लिया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बदहवास मां बिलख पड़ीं। कुछ ही देर में मौके आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

पिता को बताया भाई की हत्या कर दी

नेकपाल ने बताया कि पीयूष ने वारदात के बाद उन्हें फोन किया कि भाई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गड़ासे से उनकी हत्या कर दी और तुरंत फोट कट गया। इसी के बाद ग्रामीणों ने फोन कर जानकारी दी। नेकपाल के अनुसार पीयूष को भी तत्काल गुस्सा आता है। वह आवेश में आ जाता है। उसे नशा और कलह करने वालों से चिढ़ता है।

एक माह से घर पर था ट्रक चालक सर्वेश

रमाकांती के अनुसार सर्वेश ट्रक चालक था। इधर एक माह से घर पर ही था। सुबह-शाम नशा करता था। शनिवार दोपहर वह नशे में घर पहुंचा था। सर्वेश शराब पीने के साथ ही नशे की गोलियां भी खाने लगा था और भी नशा करता था। उसके जेब से नशे की गोलियां भी बरामद हुई हैं।

पांच साल पहले पत्नी छोड़ गई थी

नेकपाल ने बताया कि सर्वेश की नशेबाजी से आजिज होकर उसकी पत्नी माधुरी भी पांच साल पहले छोड़कर मायके चली गई थी। उसके बाद बहुत समझाने के बाद भी नहीं लौटी। इसके बाद उसने दूसरी जगह शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार सर्वेश की नशेबाजी से परेशान था। एक माह से नशेबाजी कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नशेबाजी के विरोध में नाबालिग ने बड़े भाई की गड़ासे से काटकर हत्या की है। हत्या के बाद वह मौके से भागा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। नाबालिग की तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है, जो दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा... अभिषेक पांडेय, एसीपी चकेरी।

Kanpur News: लालची बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा पिता को मौत के घाट, औरैया में फेंका शव
कानपुर, अमृत विचार। करोड़ों की संपत्ति के लालच में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर रेलवे से सेवानिवृत्त पिता को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद औरैया के बेला में पिता के शव को ठिकाने लगाया। शिनाख्त मिटाने के लिए पेट्रोल से चेहरा जलाने का प्रयास किया और पिता का मोबाइल दोस्त को देकर बिहार भेजा, जिससे जांच में लोकेशन वहां की मिले। दो माह बाद वृंदावन से लौटने पर पत्नी ने पति की खोजबीन के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई।

कल्याणपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या से पर्दा उठा। शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने वारदात का खुलाया किया। आरोपी बेटे व उसके साथी को जेल भेजा। कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड चंदेलनगर निवासी 62 वर्षीय कमलापति तिवारी रेलवे से सेवानिवृत्त थे। बिहार के जयनगर से गार्ड के पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी मधु, दो बेटे श्यामजी, रामजी व एक बेटी है, तीनों शादीशुदा हैं।

श्यामजी प्राइवेट शिक्षक हैं और पत्नी व बच्चों के साथ चकेरी के सनिगवां में रहते हैं। बेटी उड़ीसा में और रामजी पत्नी व दो बच्चों के साथ नारामऊ स्थित ससुराल में रह रहा था। डीसीपी वेस्ट के अनुसार रामजी शराब का लती था। इस कारण पिता की उससे नहीं पटती थी। शराब की लत के कारण ही पिता ने उसे भगा दिया था, इसलिए उसने ससुराल में शरण ली।

कमलापति की शिवली रोड में मार्केट है, जिसमें आठ दुकानें हैं। दुकानों से करीब 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराया आता है। इसके अलावा कमलापति की करीब 60 हजार रुपये पेंशन थी। बेटा रामजी पिता से रुपये की मांग करता था लेकिन पिता उसे पैसे नहीं देते थे। इस कारण रामजी ने उन्हें रास्ते से हटाने की ठानी थी। उसकी मां मधु मार्च माह में वृंदावन गई और घर पर पिता अकेले हो गए।

तभी रामजी ने माधवपुर आईआईटी सोसाइटी में रहने वाले मित्र ऋषभ शुक्ला से मिलकर हत्या की योजना बनाई। 17 मार्च को वह घर पहुंचा तो पिता नशे की हालत में मिले। कहासुनी के बाद उसने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कार में शव डालकर घर से 75 किमी दूर औरैया के बेला स्थित पटना नहर पहुंचा। पिता के सभी कपड़े उतार दिए और चेहरे पर पेट्रोल से भीगा बोरा डालकर आग लगा दी भाग निकले।

कमलापति का चेहरा पूरी तरह जल नहीं पाया था। अगले दिन 18 मार्च को औरैया पुलिस को शव मिला, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। घटना के डेढ़ माह बाद 29 मई को जब मां मधु वृंदावन से लौटी तो पति गायब मिले। खोजबीन के बाद उन्होंने 12 जून को कल्याणपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मधु को औरैया में मिले शव की फोटो दिखाई तो वह पति को पहचान गई।

हत्या से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने जांच में तेजी पकड़ी। आसपास के लोगों ने कहा आखिरी बार रामजी को पिता के साथ देखा गया था। पुलिस ने रामजी से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसके पास से पिता का मोबाइल भी बरामद हुआ। उसने हत्या की बात कबूली और उसके दोस्त को भी पुलिस ने दबोच लिया। शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट ने हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा।

क्राइम पेट्रोल, दृश्यम फिल्म देखकर रची साजिश

डीसीपी वेस्ट के अनुसार रामजी ने क्राइम पेट्रोल, दृश्यम व अन्य फिल्मों को देखकर पिता की हत्या, शव ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने की साचिश रची थी। उसने घर से 75 किमी दूसरे जिले में शव ठिकाने लगाया। पेट्रोल से भीगा बोरे से चेहरा जलाने का प्रयास किया, पिता का मोबाइल अपने मित्र ऋषभ को देकर बिहार के जयनगर भेजा। वहां पहुंचकर ऑन व ऑफ करने को कहा, जिससे आखिरी लोकेशन बिहार की मिले। बिहार इसलिए चुना क्योंकि पिता वहां से सेवानिवृत्त हुए थे।

कानपुर: युवक की हत्या का वीडियो बनाने वाला भी गया जेल, अब मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी के शिवकटरा में कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की गला काटकर हत्या व शव गंगा में फेंकने में फरार दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व खून वाले कपड़े भी पुलिस ने बरामद किया है। जेल भेजा गया आरोपी हत्या के दौरान वीडियो बना रहा था। पुलिस अब मुख्य आरोपी व अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश की बीती 29 अगस्त की रात काकोरी के जंगल में पीटने के बाद गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद आरोपियों ने शव गंगा में फेंक दिया था। ऋषिकेश को उसके दोस्त ही अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसे निर्वस्त्र कर पीटा था।

इसके बाद टुकड़ों में शव बोरी में भरकर ई-रिक्शा से जाजमऊ ले जाकर गंगा पुल से फेंका था। 30 अगस्त की रात तक जब युवक के बारे में कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को शिवकटरा केसा हाउस के पास मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, काकोरी कैंट का आकाश उर्फ कालू और रिशू वर्मा को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पवन निषाद ने ऋषिकेश का बहन से प्रेम संबंध होने से अपने भाई बॉबी व साथी सत्यम और डेनी समेत अन्य के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने चारों को जेल भेजा और मुख्य आरोपी पवन, उसका भाई बॉबी व दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी। इसी बीच गुरुवार को पुलिस ने पवन के भाई बॉबी और डैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर काकोरी जंगल ले जाकर चाकू और खून लगे कपड़े भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पवन ने जब हत्या की बॉबी ही मोबाइल से वीडियो बना रहा था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि बॉबी और डैनी को जेल भेजने के बाद मुख्य आरोपी पवन व उसके साथियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

कानपुर: मरणासन्न हालत में मिले सेल्समैन की हैलट में मौत, शरीर पर मिले कई चोटों के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा के तिकोना पार्क के पास मरणासन्न अवस्था में मिले उरई के युवक की हैलट आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। फेसबुक पर वायरल वीडियो देखकर परिजन हैलट पहुंचे। पिता का आरोप है कि बेटे को घर से दूर बुलाकर उसकी पीटकर हत्या की गई है। सिर, हाथ-पैर व शहर के अन्य अंगों पर भी पिटाई के जख्म मिले हैं। छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है।

उरई के प्रेमनगर निवासी उमर मंसूरी ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा इरशाद चिप्स, कचरी का सेल्समैन था। बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह परिजनों से बिना कुछ बताए घर से निकला था। रात तक जब वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

उसके बारे में पता लगा रहे थे, इसी बीच बुधवार शाम सात बजे छोटे बेटे इकबाल ने फेसबुक पर एक वीडिया देखा, जिसमें इरशाद गंभीर अवस्था में दिखाई दिया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। यह वीडियो बाबूपुरवा के एक युवक ने अपनी आईएस खान आईडी से पोस्ट किया था। उससे संपर्क करने पर घटना की जानकारी हुई। उसी दिन रात में वह लोग हैलट आईसीयू पहुंचे। जहां बेटे का इलाज चल रहा था। बेहोशी की हालत में होने से उनकी बेटे से बात नहीं हो सकी।

शुक्रवार रात 9.55 बजे इरशाद की मौत हो गई। इकबाल के अनुसार भाई के सिर, छाती, हाथ-पैर समेत कई जगह चोटों के निशान थे। आरोप है कि इरशाद को पीटने के बाद तिकोना पार्क के पास खड़ी कार के पीछे छिपाकर डाला गया था। जिससे किसी की नजर न पड़े। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे हैलट रेफर किया गया था। उमर मंसूरी ने आरोप लगाया कि उरई के प्रेमनगर में उनका मकान व दुकान का विवाद लंबे समय से चल रहा है।

आरोपी कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए कई बार धमकाया है। उन्हीं लोगों ने बेटे को बुलाकर पीटा और हत्या की है। उमर ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामदज तहरीर दी है। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि युवक जख्मी अवस्था में एनएलसी चौकी क्षेत्र में मिला था। पीड़ित पक्ष ने बाबूपुरवा निवासी युवक के दोस्त समेम अन्य पर आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो साल पहले बड़े बेटे की हुई थी मौत

उमर के अनुसार उनके तीन बेटों में सबसे बड़े रिजवान की दो साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। तब भी इन्हीं आरोपियों पर संदेह था। इरशाद की मौत के बाद अब तीसरे बेटे को लेकर चिंता है। आरोपी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।