पुलिस की छापेमारी - Amrit Vichar
पुलिस पहुंची तो झाड़ी से निकल कर भागा तस्कर
हल्द्वानी, अमृत विचार : शराब तस्करी की खबर पुलिस ने छापेमारी की तो एक तस्कर झाड़ी से निकल कर भागा। पुलिस ने उसे दबोचा और झाड़ी तक ले गई तो वहां से देसी शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक भोटियापड़ाव चौकी पुलिस के एसआई देवेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश बडाल और अरविन्द नयाल गश्त थे। लोगों ने बताया कि संजय कॉलोनी में रेलवे फाटक के पास नशेड़ी नशा करते और आपस में लड़ते-झगड़ते हैं। जिस पर टीम ने संजय कॉलोनी रेलवे लाइन के पास छापेमारी कर दी। पुलिस के पहुंचते ही एक व्यक्ति कृष्णा कुंज की बाउंड्री वॉल के किनारे झाड़ियों से निकलकर भागा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। सख्ती से पूछने पर बताया कि उसने झाड़ियों में शराब छिपा कर रखी है। साथ ही बताया कि शाम ढलते ही यहां शराबी आते हैं और झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब वह उन्हें बेचता है। पुलिस ने झाड़ी से कुल03 पेटियों में 144 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। आरोपी ने अपना नाम राहुल आर्या पुत्र विनोद आर्या निवासी वार्ड 12 राजपुरा हल्द्वानी बताया।
मुरादाबाद,अमृत विचार। सिटी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर प्राण घातक हमला बोल दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पीआरवी वाहन के चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन हमलावरों को मौके से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता भी मिल गई है। एक फरार हमलावर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। ‌
पीआरवी वाहन 0288 पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र के मुताबिक बुधवार रात उसकी तैनाती सिटी कोतवाली क्षेत्र में थी। रात डेढ़ बजे पीआरवी वाहन लेकर वह इम्पीरियल तिराहे से बुद्ध बाजार की तरफ जा रहा था। अजन्ता होटल के समीप अंधेरे में दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध खड़े मिले। तब पीआरवी वाहन रोक कर सिपाही ने संदिग्धों से देर रात बाजार में मौजूदगी का कारण पूछा। आग बबूला चारो युवक सिपाही से गाली गलौज करने लगे। तभी सामने से सिटी कोतवाली की लैपर्ड मौके पर आ गई। उस पर कांस्टेबल ललित कुमार व होमगार्ड संजय कुमार शर्मा तैनात थे। लैपर्ड व पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदिग्धों से नाम पता पूछा।
पहचान पूछे जाने से भड़के संदिग्धों ने एकजुट होकर पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान हमलावरों ने पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी। जान जोखिम में डालकर पुलिस कर्मियों ने हमलावरों को दबोचने की कोशिश की। तब हमलावरों ने कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार व कांस्टेबल ललित कुमार की गर्दन दबोच ली। हमलावरों ने गला दबाकर दोनों पुलिस कर्मियों को जान से मारने की कोशिश की।
पुलिस कर्मियों की चीख पुकार सुन राहगीर मौके पर पहुंचे।उन्होने हमलावरों के चंगुल से पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। हमले में दोनों सिपाहियों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से पुलिस तीन हमलावरों को दबोचने में सफल रही। चौथा हमलावर भागने में सफल रहा। हमलावरों की पहचान कुमार पुत्र राम सिंह, अरुण पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम दयानाथपुर थाना छजलैट व विनोद कुमार पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम लदावली थाना छजलैट के रूप में हुई। फरार अभियुक्त की पहचान सचिन निवासी ग्राम पोखरपुर उर्फ गोपालपुर नत्थानगला थाना छजलैट के रूप में हुई। हमलावरों के कब्जे से एक बुलेट बाइक भी बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेडागोजी कोर्स करेंगे उत्तराखंड के पुलिस अधिकारी, 17 सितंबर को होगा प्रशिक्षण सत्र का आगाज