Punjab News - Amrit Vichar

Punjab News: 'आप' सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली/लुधियानाः प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले की जांच के तहत पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अरोड़ा और उनके बेटे काव्य अरोड़ा (जो हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़े हैं), लुधियाना स्थित 'फाइंडॉक फिनवेस्ट' के हेमंत सूद एवं जालंधर में कथित सटोरिया (बुकी) चंद्रशेखर अग्रवाल के आवासीय और आधिकारिक परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के कर्मियों ने सुरक्षा प्रदान की। लुधियाना पश्चिम से विधायक एवं आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरोड़ा आधिकारिक काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर हैं। ईडी ने 2024 में भी अरोड़ा के परिसर पर छापा मारा था।

एजेंसी ने एक बयान में कहा गया है कि अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों और कुछ अन्य संस्थाओं ने औद्योगिक भूमि का आवासीय परियोजनाओं के लिए कथित दुरुपयोग करके राज्य सरकार को ''नुकसान'' पहुंचाया और अपराध से ''अत्यधिक'' धन अर्जित किया। कुछ दिन पहले संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल के पंजाब और हरियाणा में परिसरों और उनके शैक्षणिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की थी।

Fatehgarh Sahib Bus Accident : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, पांच की मौत, 15 घायल
चंडीगढ़ः पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना इलाके में मंगलवार देर रात सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के पलटने से कम से कम पाँच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना बस्सी पठाना के पास हुई, जहाँ यात्रियों से भरी बस सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहाँ वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ये श्रद्धालु खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होकर वापस लौट रहे थे।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और वाहेगुरु से अरदास की कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवारों को भाणा मानने (ईश्वर की इच्छा स्वीकार करने) की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित परिवारों से संपर्क करें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करें।

बटाला पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलताः सीमा पार नशीले पदार्थों और हथियारों के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बटालाः पंजाब पुलिस को मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के विरुद्ध अपनी 'शून्य सहनशीलता' की नीति के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। बटाला में पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े छह किलोग्राम हेरोइन, एक .30 बोर की पिस्तौल, छह कारतूस और एक लाख रुपये नकद बरामद किये।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बरामद किए गए हथियार नेटवर्क के अन्य सदस्यों को पहुंचाए जाने थे। इस घटना ने एक बार फिर सीमा पार से होने वाली तस्करी और स्थानीय अपराधियों के बीच के खतरनाक गठजोड़ को उजागर किया है। बटाला के सिविल लाइंस पुलिस थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे और हथियारों की यह खेप कहां से आई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

नशे के ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, बेनकाब हुए आप सरकार के दावे : अंगद दत्ता
जालंधरः पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव अंगद दत्ता ने कहा है कि 19 वर्षीय एक कबड्डी खिलाड़ी की नशे के संदिग्ध ओवरडोज से हुई दर्दनाक मौत ने एक बार फिर पंजाब सरकार के "नशे के खिलाफ युद्ध" के दावों की पोल खोल दी है। इस घटना ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पंजाब से नशा खत्म करने के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंगद दत्ता ने कहा कि एक युवा खिलाड़ी की मौत न केवल एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि यह एक घटना याद दिलाती है कि कैसे नशे का दानव पंजाब के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि जालंधर के उधोवाल गांव के रहने वाले 19 वर्षीय राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी वंशदीप (वंश) का शव 7 मार्च 2026 को बालोकी खेड़ा रोड के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि युवा खिलाड़ी की मौत नशे की अत्यधिक मात्रा (ड्रग ओवरडोज) के कारण हुई है।

अंगद दत्ता ने कहा, "सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि महीनों के भीतर पंजाब से नशा मिटा दिया जाएगा। आज जमीनी हकीकत यह है कि युवा अभी भी नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं, जबकि सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार अभियानों में व्यस्त है।"

उन्होंने आगे कहा कि एक प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी की मौत दर्शाती है कि नशा ग्रामीण इलाकों और युवा एथलीटों के बीच कितनी गहराई तक पैठ बना चुका है। उन्होंने कहा, "जब एक खिलाड़ी, जिसे पंजाब की ताकत और अनुशासन का प्रतिनिधित्व करना चाहिए, नशे का शिकार हो जाता है, तो यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार नशा नेटवर्क को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।"

दत्ता ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच और क्षेत्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पंजाब सरकार से नारों से ऊपर उठकर पंजाब के युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "पंजाब नशे के कारण अपनी एक और पीढ़ी को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। इससे पहले कि और युवक इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवाये,सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए और तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।"

पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर अरेस्ट, रिश्वत लेने के आरोप में CBI ने दबोचा
मोहाली। पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के उप महानिरीक्षक हरचरन सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत लेने के आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि  भुल्लर हर महीने पांच लाख रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई की चंडीगढ़ यूनिट ने एक ऑपरेशन चलाया और मोहाली में उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

भुल्लर 2007 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और उन्होंने पंजाब पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। फिलहाल सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी का यह सिलसिला कब से और किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें

सीबीआई को इस वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वह मामलों में राहत दिलाने के बदले पैसे की मांग करते थे। इसी जानकारी के आधार पर एजेंसी ने पहले से जाल बिछाया और योजना के मुताबिक ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही अधिकारी ने 5 लाख रुपये की रिश्वत ली, सीबीआई की टीम ने मौके पर धावा बोलकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में नकदी के बंडल बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।

Patiala News: पंजाबी विश्वविद्यालयन के महान कोष विवाद में वीसी और रजिस्ट्रार समेत 4 पर केस दर्ज, दो अधिकारी निलंबित
पटियाला। पुलिस ने पंजाबी विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया है और विश्वविद्यालय ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जिससे सिख विद्वान भाई काहन सिंह नाभा द्वारा लिखित ‘महान कोश’ की कथित बेअदबी को लेकर विवाद और बढ़ गया है।

विश्वविद्यालय ने डॉ. एच.पी.एस. कालरा (प्रभारी, प्रकाशन ब्यूरो एवं प्रेस) और महिंदर भारती (निदेशक, पर्यावरण एवं जैव विविधता विभाग) को ‘महान कोश’ के पुनर्मुद्रित संस्करणों को नष्ट करने में कथित लापरवाही के लिए शुक्रवार को निलंबित कर दिया। विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में ‘महान कोश’ का पुनर्प्रकाशन किया था लेकिन विद्वानों ने इसके नए संस्करण में कई त्रुटियां उजागर की थीं। इस बीच, पटियाला पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगदीप सिंह, अकादमिक मामलों के डीन डॉ. जसविंदर सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. दविंदर सिंह, डॉ. कालरा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के कृत्यों को दंडित करने से संबंधित धारा) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह प्राथमिकी सात छात्रों की शिकायत पर दर्ज की गई है।

यादविंदर सिंह यदु और कुलदीप सिंह झिंजर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन पर पंजाबी भाषा और विरासत की ‘बेअदबी’ करने का आरोप लगाया था। छात्रों ने दावा किया कि विश्वविद्यालय परिसर के अंदर गड्ढे खोदे गए थे और ‘महान कोश’ की प्रतियों के बंडल उनमें फेंके जा रहे थे। यह देखकर छात्र संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया। छात्रों ने कहा कि ‘महान कोश’ को इस तरह नष्ट करना ‘‘बेअदबी’’ के समान है।

विश्वविद्यालय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बावजूद विरोध प्रदर्शन दिन भर जारी रहा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब पुनर्मुद्रित ‘महान कोश’ की हजारों प्रतियां परिसर में पानी से भरे गड्ढों में फेंक दी गईं, जिससे छात्रों और सिख संगठनों में आक्रोश फैल गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुरजीत सिंह गढ़ी के नेतृत्व में एक विशेष प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय भेजा। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भी पंजाबी विश्वविद्यालय द्वारा की गई कथित बेअदबी को गंभीरता से लिया और शुक्रवार को इस कृत्य को बेहद निंदनीय एवं सिख विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया।

एसजीपीसी ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि पुस्तकों को सम्मानपूर्वक गोइंदवाल साहिब में अग्नि को समर्पित करने के बजाय जमीन में दबाकर उन्होंने ‘‘सिख मर्यादा का उल्लंघन’’ किया है। एसजीपीसी के हस्तक्षेप के बाद बची प्रतियां गोइंदवाल साहिब ले जाई गईं जहां गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रधान ग्रंथी ज्ञानी प्रणाम सिंह ने विधिपूर्वक अरदास की और फिर पुस्तकों का सम्मानजनक तरीके से निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाहीः तीन की मौत, कई लापता, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

Punjab: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, जारी किया एमर्जेंसी हेल्पलाइन
कपूरथला। पंजाब में कपूरथला के उपायुक्त अमित कुमार पंचाल ने गुरुवार को ब्यास नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि लोगों की जान की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में जो लोग अभी भी अपने घरों में हैं, वे तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीमें लगातार तैनात की गई हैं, जिसके लिए लोगों को इन टीमों की मदद लेनी चाहिए।

पंचाल ने यह भी कहा कि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में ढिलवां के मंड क्षेत्र के लोगों के लिए सुल्तानपुर लोधी के लख वरियानह सरकारी स्कूल और मंड कूका स्थित गुरुद्वारा साहिब में राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में प्रभावित लोगों के लिए आवास, राशन, दवाइयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, लेकिन किसी भी जानकारी के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 01822-231990 या 62800-49331, सुल्तानपुर लोधी हेल्पलाइन नंबर 01828-222169, भोलथ हेल्पलाइन नंबर 01822-271829 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ेंः New US visa plan: ट्रंप प्रशासन ने वीजा नियमों में किए बड़े बदलाव, प्रस्ताव जारी... जानें छात्रों समेत कौन से लोगों के लिए तय होगी समय सीमा

Hoshiarpur LPG Tanker Blast: होशियारपुर टैंकर में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग, दो की मौत, 18 घायल, कई लापता
होशियारपुर, पंजाब। शुक्रवार रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर मंडियाला अड्डा के निकट एक एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से दो लोगों की जान चली गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे हुई इस घटना में आग ने तेजी से आसपास की 15 दुकानों और 4-5 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

जिलाधिकारी आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टैंकर की किसी अन्य वाहन से टक्कर के बाद आग भड़की। जैन ने बताया कि दमकल और एम्बुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, "स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान और कारणों का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा।"

सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि होशियारपुर सिविल अस्पताल में दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18-20 घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 5-6 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ेंः Chamoli Cloudburst: थराली में फटा बादल... घरों में घुसा मलबा, दो लापता, बंद हुए स्कूल

वाराणसी: लूट और हत्या के मामले में वांछित अपराधी कार्तिक एसटीएफ ने पंजाब से दबोचा, पुलिस ने रखा था लाख का इनाम
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने 3.80 करोड़ रुपए के कॉपर लूट और हत्या के मामले में वांछित शातिर अपराधी कार्तिक राजभर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। कार्तिक पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

जौनपुर के खेतासराय निवासी कार्तिक राजभर ने 15 मई को कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में कॉपर से लदे ट्रक को साथियों संग लूट लिया था और इस दौरान ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कार्तिक पंजाब के पटियाला में छिपा हुआ है।

एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ कार्तिक राजभर को पटियाला के लाहौरी गेट थाना क्षेत्र के एसएसटी नगर से गिरफ्तार किया। इस मामले में शामिल जौनपुर के खेतासराय निवासी कुख्यात अपराधी संतोष राजभर उर्फ राजू को 17 मई को कोखराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया था। उसी दिन लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया था। आजमगढ़ निवासी तीसरे साथी रंजीत राजभर को भी कोखराज पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
जालंधर। दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का रविवार को उनके पैतृक गांव ब्यास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ के नाम से जाने जाते थे। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री मोहिंदर भगत अंतिम संस्कार में शामिल हुए। फौजा सिंह के बेटे हरविंदर सिंह ने मुखाग्नि दी।

चौदह जुलाई को ब्यास में जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पार करते समय एक कार की चपेट में आने से 114 वर्षीय सिंह की मृत्यु हो गई थी। कार कनाडा निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों चला रहा था। राज्यपाल कटारिया ने याद किया कि पिछले साल नशा मुक्ति यात्रा के दौरान फौजा सिंह उनके साथ चले थे।

उन्होंने बताया कि एक किलोमीटर चलने के बाद, उन्होंने फौजा सिंह को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्हें हैरानी हुई कि फौजा सिंह ने जिद की कि वे पैदल चलें। सुबह से ही ब्यास स्थित फौजा सिंह के घर पर शोक व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए कांच के ताबूत में रखा गया था।

बाद में, उनके पार्थिव शरीर को एक सुसज्जित वाहन में श्मशान घाट ले जाया गया। फौजा सिंह का मैराथन धावक के रूप में कैरियर 89 वर्ष की आयु में शुरू हुआ। वह एक वैश्विक प्रतीक बन गए। अपनी सहनशक्ति व एथलेटिक क्षमता के कारण उन्हें ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ उपनाम मिला। सिंह के एक रिश्तेदार ने पत्रकारों को बताया कि जब उन्हें सड़क दुर्घटना में सिंह की मौत की खबर मिली तो वह स्तब्ध रह गए।

वहीं, एक अन्य रिश्तेदार परमजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने लगभग 20-25 दिन पहले फौजा सिंह से बात की थी। परिवार के एक अन्य सदस्य ने बताया कि सिंह सैर करने को लेकर काफ़ी सजग थे। उन्होंने कहा कि जब वे कनाडा में अपने परिवार के सदस्यों से मिलने जाते थे और बाहर बर्फ पड़ रही होती थी, तो घर के अंदर ही टहलते थे।

रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें पता होता था कि पैदल चलते हुए उन्होंने एक मील का सफर कितने कदमों में तय किया। परिवार के सदस्य ने यह भी कहा कि ढिल्लों को रुककर फौजा सिंह को अस्पताल ले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह (फौजा सिंह) बच जाते, तो कहते कि उसे (ढिल्लों को) कुछ मत कहना। वह ऐसे ही इंसान थे।’’

पुलिस के अनुसार, ढिल्लों तीन हफ्ते पहले पंजाब में स्थित अपने घर लौटा था। मंगलवार रात उसे गिरफ्तार कर अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फौजा सिंह 100 साल की उम्र में मैराथन पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने लंदन, न्यूयॉर्क और हांगकांग में मैराथन में भाग लिया। सिंह ने 2011 में 100 साल की उम्र में एक दौड़ में हिस्सा लिया था।

पंजाब में AAP को झटका: खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा, बताया क्यों लिया यह फैसला
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता अनमोल गगन मान ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से रविवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। खरड़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पंजाबी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने भारी मन से राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से अध्यक्ष को दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।’’

गायिका से नेता बनीं सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ विधानसभा सीट से निर्वाचित हुई थीं। वह मंत्री भी बनीं और पर्यटन एवं संस्कृति, निवेश प्रोत्साहन, श्रम एवं आतिथ्य विभाग का कार्यभार संभाला। लेकिन पिछले साल भगवंत मान सरकार ने मान समेत चार मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। मान ‘सूट’, ‘घेंट पर्पस’ और ‘शेरनी’ जैसे गानों के लिए मशूहर हैं।

Fauja Singh Dies: नहीं रहे 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह, जालंधर में सड़क दुर्घटना में हुई
चंडीगढ़। जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह की सोमवार को पंजाब में जालंधर जिले के अपने पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 114 वर्ष के थे। सिंह टहल रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। लेखक खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की और उनके निधन की पुष्टि की। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्हें फौजा सिंह की मौत की खबर से ‘‘गहरा दुख’’ हुआ है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं महान मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने 114 वर्ष की आयु में बेजोड़ उत्साह के साथ ‘नशा मुक्त, रंगला पंजाब’ मार्च में मेरे साथ भाग लिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरणा देती रहेगी। ओम शांति ओम।’’ पंजाब के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त खुशवंत सिंह ने फौजा सिंह की जीवनी ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ लिखी है।

खुशवंत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मेरा ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ अब नहीं रहा। मुझे परम श्रद्धेय फौजा सिंह के निधन की खबर देते हुए बहुत दुख हो रहा है। अज्ञात वाहन ने आज अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें उस समय टक्कर मार दी जब वह उनके गांव बियास में सड़क पार कर रहे थे। मेरे प्यारे फौजा, आपकी आत्मा को शांति मिले।’’

संपर्क किये जाने पर खुशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के सदस्यों से बात की है और उन्होंने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। सड़क दुर्घटना के बाद फौजा सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेः 15 जुलाई का इतिहासः जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा