Pakistan International Airlines - Amrit Vichar
नकदी के संकट से जूझ रही पीआईए, बेचने के लिए पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने शुरू किए पुन: प्रयास
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्राधिकारियों ने सरकारी विमानन कंपनी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (पीआईए) को बेचने के प्रयास पिछले साल विफल रहने के बाद इसकी बिक्री की नए सिरे से कोशिश करने का फैसला किया है। नकदी संकट से जूझ रही पीआईए के निजीकरण पर वर्षों से विचार किया जा रहा है और इसके लिए 2024 में बोली लगाई गई थी लेकिन सरकार कोई बड़ा खरीदार आकर्षित करने में विफल रही और बोली लगाने वाली एकमात्र कंपनी ने मात्र 10 अरब रुपये की पेशकश की जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
निजीकरण और निवेश मंत्री अब्दुल अलीम खान ने पिछले महीने कहा था कि पीआईए के निजीकरण का काम मई तक कर लिया जाएगा। निजीकरण आयोग की बुधवार को हुई बैठक में अगले सप्ताह से बिक्री प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एवं निजीकरण पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मोहम्मद अली ने की। बयान में कहा गया, ‘‘पीआईएसीएल के पृथक्करण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति का एक नया विज्ञापन अगले सप्ताह प्रकाशित करने की योजना है।’’
इसमें कहा गया कि ‘‘एजेंडे के शेष मदों पर विचार करने के लिए’’ बैठक की जाएगी। पीआईए पिछले कई वर्षों से वित्तीय संकट से जूझ रही है। यह समस्या 2023 में तब सामने आई जब पीआईए के 7,000 कर्मचारियों को नवंबर 2023 का वेतन नहीं मिला। इससे पहले, यूरोपीय संघ ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण 2020 में पीआईए पर प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढे़ं : फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 2 की मौत 6 घायल, हमलावर गिरफ्तार
कनाडा में हिरासत में लिए जाने के बाद पीआईए ने चालक दल की सदस्य को किया निलंबित
इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने अपने चालक दल की एक सदस्य को निलंबित कर दिया है जिसे दो अन्य के साथ कनाडा के प्राधिकारियों द्वारा कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था। यह जानकारी शनिवार को मीडिया की एक खबर से मिली। चालक दल की सदस्यों को एक गैर-संबंधित व्यक्ति का पासपोर्ट रखने के लिए हिरासत में लिया गया था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) चालक दल की कमी की समस्या से जूझ रहा है।
‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार हिना सानी को चालक दल के दो अन्य सदस्यों के साथ कनाडा में हिरासत में लिया गया था। ये सदस्य लाहौर से टोरंटो जाने वाली उड़ान पीके-789 पर उसके साथ ड्यूटी पर थे। हालाकि, बाद में चालक दल के तीनों सदस्यों को छोड़ दिया गया था और जांच के बाद उन्हें वापस पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी गई थी। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार बाद में पीआईए प्रबंधन ने सानी को निलंबित कर दिया और कहा कि वह आगे की कार्रवाई कनाडा के प्राधिकारियों की जांच रिपोर्ट के अनुरूप करेगा।
विदेश यात्रा के दौरान किसी और का पासपोर्ट ले जाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। पीआईए प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज खान ने बताया कि एयरलाइन प्रबंधन कनाडा के प्राधिकारियों के संपर्क में है और मामले में उनका सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि कनाडा के प्राधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित चालक दल की सदस्य के खिलाफ आगे की विभागीय तथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल की तीन महिला सदस्य शनिवार को पाकिस्तान लौट आएंगी। पीआईए के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में कम से कम आठ फ्लाइट अटेंडेंट काम छोड़कर चले गए हैं।
सरकारी स्वामित्व वाली विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने कनाडा के ‘सीटीवी न्यूज’ को बताया कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी है और समझा जाता है कि उन्होंने कनाडा में शरण मांगी है। पीआईए के प्रवक्ता खान ने बताया कि टोरंटो में पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के बाद कम से कम आठ फ्लाइट अटेंडेंट लापता हो गए।’’ उन्होंने कहा कि ये घटनाएं पिछले 10 वर्षों से देखने को मिल रही थीं, लेकिन हाल में इसके ज्यादा मामले सामने आए हैं। खान ने कराची से ‘सीटीवी न्यूज’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘संभवतः अक्टूबर 2022 के बाद से देश के बाहर शरण लेने वाले लोगों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई है।
ये भी पढ़ें : सूर्यग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुटा कनाडा का नियाग्रा फॉल्स
इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की ओर से कुछ ऐसा फरमान दिया गया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी, हां पीआईए की ओर से विमानों के केबिन क्रू के लिए एक नया नियम बनाया है, जिसके तहत अब सभी स्टाफ मेंबरों को ठीक तरह से अंडरगार्मेंट्स को पहनना होगा। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का यह नया अजीब नियम पुरुष और महिला, दोनों ही तरह के स्टाफ मेंबरों के लिए है।
PIA के अधिकारी ने क्या कहा?
पीआईए के महाप्रबंधक (उड़ान सेवाएं) आमिर बशीर ने कहा कि यह बहुत चिंता के साथ देखा गया है कि कुछ केबिन क्रू इंटरसिटी यात्रा करते समय, होटलों में रहने और विभिन्न प्रकार के दौरे के दौरान आकस्मिक रूप से कपड़े पहनते हैं। सलीके से और सही कपड़े न पहनने की वजह से पीआईए की इमेज खराब हो रही थी।
आमिर बशीर की ओर से जारी नोटिफिकेशन में केबिन क्रू से कहा गया है कि स्टाफ के लोग ठीक अंडरगार्मेंट्स के साथ सही तरीके से सादे कपड़ों को अपने ड्रेसअप का हिस्सा बनाएं। आमिर बशीर के अनुसार, केबिन क्रू में शामिल सभी पुरुष और महिलाओं को अपने देश की संस्कृति के हिसाब से पहनावे का चुनाव करना चाहिए।
वहीं नियम का पालन कराने के लिए ग्रूमिंग अधिकारियों को भी खास निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत उन्हें केबिन क्रू के पहनावे पर नजर रखनी हैं और अगर कोई नियम तोड़ रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट करनी है। जिसके खिलाफ ग्रूमिंग ऑफिसर शिकायत करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Afghanistan Blast : काबुल के शिया बहुल इलाके में विस्फोट, 19 लोगों की मौत…अमेरिका ने की हमले की निंदा