19 October - Amrit Vichar

स्मृति मंधाना जल्द बनेंगी इंदौर की बहू, मंगेतर पलाश मुछाल ने की बड़ा खुलासा
प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर के निवासी और मशहूर गायक-निर्देशक पलाश मुछाल के साथ विवाह के बंधन में बंधने वाली हैं। पलाश ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी साझा की।

स्मृति भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं और विश्व कप के एक महत्वपूर्ण मैच के लिए इंदौर पहुंची हैं। 19 अक्टूबर को इंदौर में भारत और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। दूसरी ओर, पलाश अपनी नई फिल्म "राजू बाजे वाला" की शूटिंग के लिए शहर में हैं।

शादी की तैयारियां जोरों पर

पलाश ने स्मृति से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए बताया कि स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी। गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले पलाश की बहन और प्रसिद्ध गायिका पलक मुछाल की शादी के दौरान स्मृति और पलाश की सगाई हुई थी। पलाश का पूरा परिवार स्मृति का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ कड़ा मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ है, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बेहद अहम है। भारत ने अब तक विश्व कप में चार मैच खेले हैं, जिनमें दो में जीत और दो में हार मिली है। चार अंकों के साथ भारतीय टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड उससे ऊपर हैं।

दीपोत्सव 2025: अयोध्या धाम में 19 से सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक, देखें पूरा डायवर्जन प्लान
अयोध्या, अमृत विचार : दीपोत्सव 2025 में बाधा न पहुंचे इसके लिए यातायात पुलिस ने अयोध्या धाम में 19 अक्टूबर की सुबह छह बजे से किसी प्रकार के वाहनों के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। समारोह में आमंत्रित वीआईपी, साधु-संतगणों के वाहन रामकथा पार्क गेट नंबर एक तक जाएंगे, अपने वाहन पक्की पार्किंग में खड़ा करेंगे। यह प्रतिबंध 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन भीड़ रहने तक लागू रहेगा। आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

एसपी यातायात एपी सिंह ने बताया कि अवध विश्वविद्यालय से आने वाले स्वयंसेवक बस द्वारा हनुमानगुफा चौराहे तक आएंगे। चालक बस को फटिक शिला पार्किंग में पार्क करेंगे तथा वहां से पैदल अपने-अपने निर्धारित ब्लॉक में जाएंगे। वहीं, सरयू आरती स्थल पर आरती करने वाले स्वयंसेवक अपने-अपने वाहनों से गैस गोदाम तक जाएंगे। यहां अपने वाहन गैस गोदाम पार्किंग में पार्क करेंगे फिर वहां से बसों के माध्यम से लक्ष्मण किला तक जाएंगे। लक्ष्मण किला से पैदल अपने-अपने निर्धारित ब्लाक में जाएंगे।

अयोध्या धाम में इस तरह रहेगा डायवर्जन

-लकड़मंडी चौराहा बैरियर : पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा। इसलिए गोंडा की ओर से पुराना सरयू पुल होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन लोलपुर (गोण्डा) बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-साकेत पेट्रोल पंप बैरियर : नयाघाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम व पुराना सरयूपुल पर आतिशबाजी कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल दीपोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित व महानुभाव जिन्हें वाहन पास दिया गया है, उन्हें प्रवेश मिलेगा। इनके वाहन साकेत पुल के बाएं पार्किंग, साकेत पुल के दाहिने खाली मैदान, बैकुंठ धाम के बगल खाली स्थान पार्किंग, बालूघाट के बगल मल्टीलेवल पार्किंग, सूर्या पैलेस के बगल पार्किंग में खड़े होंगे।

-हनुमानगुफा चौराहा बैरियर : नयाघाट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेंगे। केवल दीपोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित व महानुभावों को पैदल प्रवेश की अनुमति रहेगी।

-रामघाट चौराहा बैरियर : तपस्वी छावनी से रामपथ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन कांशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे। इनके वाहन मौनी बाबा आश्रम के बगल खाली मैदान पार्किंग, बड़ा भक्तमाल की बगिया खाली स्थान पर खड़े होंगे।

-दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय बैरियर : छोटी छावनी से रामपथ पर की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन कांशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-परमा एकेडमी गली परिक्रमा मार्ग बैरियर : यहां से हनुमानगढ़ी चौराहा से रामपथ पर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन कांशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।

-विद्याकुंड बैरियर : जैन मंदिर से होकर रामपथ की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन आसिफबाग, लंगड़वीर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-उदया चौराहा बैरियर : टेढ़ी बाजार की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन गैस गोदाम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। यहां गैस गोदाम तिराहा के बगल उदया स्कूल के बगल खाली स्थान पर पार्किंग बनाई गई है।

-रानोपाली तिराहा बैरियर : टेढ़ीबाजार की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन रानोपाली क्रासिंग होते हुए लंगड़वीर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

-टेढ़ी बाजार चौराहा बैरियर : श्रीराम अस्पताल की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन लंगड़वीर फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-चूड़ामणि चौराहा बैरियर : टेढ़ी बाजार चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन आसिफबाग व गैस गोदाम होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

-पोस्ट आफिस तिराहा बैरियर : लता मंगेशकर चौक की ओर सभी प्रकार के वाहन व पैदल प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

-राजघाट बंधा बैरियर : नयाघाट की ओर सभी प्रकार के वाहन व पैदल प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मीडिया के वाहनों को भी हनुमान गुफा तक आने की अनुमति

-दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले समस्त मीडिया से संबंधित लोग साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमान गुफा बैरियर तक आएंगे। अपने वाहनों को फटिक शिला पार्किंग में पार्क कर अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं, आमंत्रित अति विशिष्ट साधु-संतगण जिन्हें दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होना है, साकेत पेट्रोल पंप व हनुमान गुफा बैरियर होते हुए रामकथा पार्क गेट नंबर-एक तक जाएंगे, अपने वाहन पक्की पार्किंग में पार्क करेंगे।

IND vs AUS ODI: 3 भारतीय बल्लेबाज जो ऑस्ट्रेलिया में कभी नहीं ठोक सके सेंचुरी, एक को अब मिला बदलने का चांस
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से करेगी, जिसमें पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के सारे मैचों के टिकट पहले ही बिक गए हैं, जो फैंस के उत्साह को दिखाता है, खासकर क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार इसमें शामिल हैं। दोनों ने टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। यहां हम उन तीन प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों की बात करेंगे जो ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर वनडे में कभी सेंचुरी नहीं लगा सके। इनमें से एक खिलाड़ी मौजूदा सीरीज में खेल रहा है, जिसके पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का सुनहरा अवसर है।

सीरीज का शेड्यूल: पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में। सभी मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का नाम सुनते ही दीवार जैसी पारी याद आती है, लेकिन हैरत की बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे फॉ 'मेंट में कभी शतक नहीं जड़ा। द्रविड़ ने वहां 22 वनडे मैच खेले, जहां उन्होंने कुल 666 रन बनाए। इसमें 7 बार अर्धशतक जरूर लगाए, पर सेंचुरी का सूखा रहा। उनकी बल्लेबाजी हमेशा स्थिरता के लिए जानी जाती थी, फिर भी यह आंकड़ा उनके करियर का एक अनसुलझा पहलू है।

सुरेश रैना

मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस सूची में हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में कभी सेंचुरी नहीं मारी। रैना ने वहां 15 मुकाबले खेले, जिसमें 409 रन जोड़े और तीन अर्धशतक ठोके। उनकी तेज तर्रार बल्लेबाजी और फील्डिंग ने टीम को कई बार बचाया, लेकिन शतक का इंतजार खत्म नहीं हुआ। रैना ने एमएस धोनी के साथ 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

केएल राहुल

मौजूदा टीम के सदस्य केएल राहुल इस लिस्ट में शामिल हैं और IND vs AUS ODI सीरीज 2025 में खेलेंगे। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 3 वनडे खेले हैं, जहां 101.09 की स्ट्राइक रेट से 93 रन बनाए। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 76 रनों की रही, जो शतक से काफी करीब थी लेकिन पूरी नहीं हो सकी। राहुल इस समय शानदार लय में हैं, और फैंस को उम्मीद है कि इस दौरे पर वह कम से कम एक सेंचुरी लगाकर अपना रिकॉर्ड चमकाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज को लेकर कोर्ट ने दी 19 अक्तूबर की तिथि
देहरादून, अमृत विचार। कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होगा या नहीं इसके लिए कोर्ट ने 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है। कोर्ट को मामले में मंत्री परिषद के फैसले का इंतजार है। गौरतलब है कि अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।

नेगी ने इस संबंध में कोर्ट को (सीआरपीसी 156(3) के तहत) प्रार्थनापत्र देकर विजिलेंस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर स्पेशल विजिलेंस जज मनीष मिश्रा की कोर्ट ने विजिलेंस से आख्या मांगी थी। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। विजिलेंस ने अपनी आख्या के साथ एक पत्र भी कोर्ट में प्रस्तुत किया। आठ जुलाई 2024 का यह पत्र कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से विजिलेंस को भेजा गया है। इस पत्र में सचिव मंत्री परिषद (गोपन विभाग) को शिकायत का अपने स्तर से परीक्षण कर यथोचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

कोर्ट में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुसार मंत्री परिषद कार्यपालिका की निर्णय लेने के लिए सर्वोच्च संस्था है। इस पत्र से साफ होता है कि यह मामला पहले ही मंत्री परिषद को भेजा जा चुका है। कोर्ट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के नियमानुसार ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज करने के आदेश से पहले कैबिनेट के फैसले का तीन महीने तक इंतजार किया जाता है। पत्र सात जुलाई को भेजा गया था। इसके अनुसार तीन महीने का समय आठ अक्तूबर को समाप्त हो रहा है। लिहाजा इसके बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। लिहाजा कोर्ट ने इस मामले में अब 19 अक्तूबर की तिथि नियत की है।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख के रिक्त पद पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित,19 अक्टूबर को नामांकन, मतदान 21 को
इटावा, अमृत विचार। जिले के चकरनगर ब्लाक में रिक्त क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद पर उप निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।इस पद के लिए 19 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल ‌होंगे। आवश्यकता पड़ने पर 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

पंचायत चुनावों के बाद चकरनगर में सपा नेता शिवकिशोरी यादव की पत्नी सुनीता देवी को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। अगस्त के महीने में क्षेत्र पंचायत के कुल 44 सदस्यों में से 38 ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपने अपने शपथ पत्र जिलाधिकारी को सौंपे। जिलाधिकारी ने 8अगस्त को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहुत की। बैठक से पहले ही सुनीता देवी ने अपनार त्यागपत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंप दिया। उनका त्यागपत्र स्वीकृत होने के बाद से ही यह पद रिक्त हो गया था।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने उप निर्वाचन का सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन 19 अक्टूबर को 11 बजे पूर्वान्ह से 03 बजे अपरान्ह तक दिए जा सकेंगे। नामांकन पत्रो के परीक्षण का काम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में अपरान्ह 03 बजे से होगा। नाम वापसी 20 अक्टूबर को 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक हो सकेगी। मतदान क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में 21 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे के बीच होगा।

ये भी पढ़ें-अरमानों पर पानी : पहले आत्मनिर्भर बनाने का दिया संदेश फिर छीन लिया रोजगार