Hayatnagar Police Station - Amrit Vichar

Sambhal : ईंट भट्ठे के गड्ढे में मासूम की डूबकर मौत, भट्ठा मालिक सहित तीन पर रिपोर्ट
संभल, अमृत विचार। संभल में ईंट भट्ठे के पास बने करीब 12 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने भट्टा मालिक और पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पिता भट्टे पर रहकर ईंट पाथने का काम करते थे।

थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा के गौरी ईंट उद्योग भट्ठे पर रहकर गांव सेंजना निवासी रोहतास अपनी पत्नी सविता और बच्चों के साथ मजदूरी करता था। बुधवार शाम करीब छह बजे उसका 8 वर्षीय बेटा प्रियांशु काम के दौरान खेलते-खेलते इधर-उधर चला गया। करीब एक से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद प्रियांशु का शव गड्ढे में में फंसा हुआ मिला। गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत हो चुकी थी। बताया गया कि भट्ठा मालिक द्वारा उसी दिन जेसीबी से 12 फीट गहरा गड्ढा खोदवाया गया था। उसी गड्ढे में बरसात का पानी भर जाने के बाद मासूम डूब गया था। परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक को हादसे का जिम्मेदार बताया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि मृतक के पिता रोहतास की तहरीर पर गांव असलमपुर निवासी नूर हसन, गांव बरवाली की मढैया निवासी महेश और पूर्व प्रधान पलटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल: कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या में दो को आजीवन कारावास
संभल/चंदौसी, अमृत विचार। संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में 6 साल पहले आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर देने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा व अर्थदंड से दंडित किया है। कोर्ट ने चार अलग-अलग धाराओं में सजा और जुर्माना लगाया है।

संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव 6 दिसंबर 2019 को ठेले पर पकौड़ी लेने गया 8 साल का बच्चा लापता हो गया था और फिर उसकी लाश 10 दिसंबर को गांव के बाहर आम के बाग में पड़ी मिली थी। बच्चे की गला काटकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे से कुकर्म की बात सामने आई थी। पुलिस को गांव के ही गोकुल ने बताया कि उसने बच्चे को पकौड़ी की दुकान से दानिश के साथ जाते देखा था। दानिश का नाम सामने आया तो बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसका दानिश से झगड़ा हुआ था तो उसने देख लेने की धमकी दी थी। पिता ने दानिश पर बेटी की हत्या करने का शक जाहिर किया।

इस बीच गांव के ही एक अन्य युवक ने पुलिस को बताया कि बाबू उसे बुलाकर ले गया था और 6 दिसंबर की रात उसने, बाबू व दानिश के साथ ब्लू फिल्म मोबाइल पर देखी थी। उस समय बच्चा भी उनके साथ था। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दानिश व बाबू को गिरफ्तार किया तो मासूम की हत्या का खुलासा हुआ। बाबू के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी मिला था। पुलिस को बाबू व दानिश ने बताया था कि ब्लू फिल्म देखने के बाद वह मासूम को अपने साथ लेकर जंगल में आम के बाग पर पहुंचे थे। वहां दानिश ने मासूम के साथ कुकर्म किया। बच्चा चिल्लाया तो बाबू ने उसका मुंह दबा लिया। बच्चे ने कहा कि घर जाकर बताऊंगा,तो दानिश ने उसका गला दबा दिया जबकि बाबू ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी।

कुत्ता के मुंह में हड्डी देख चला बच्चे की लाश का पता
हत्यारों ने जिस जगह बच्चे की लाश छिपाई थी वहां उसे खोजना आसान नहीं था। पांचवें दिन एक कुत्ता इंसान जैसी हड्डी दबाये दिखा तो गांव के लोगों को शक हुआ। गांव के लोगों ने निगरानी की तो कुत्ता फिर से उसी जगह पहुंचा जहां से वह हड्डी लेकर आया था। ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाकर ध्यान से देखा तो मासूम की लाश नजर आई थी।

पिता बोला, होनी चाहिए थी फांसी
कोर्ट में दोषियों को सजा सुनाई जानी थी तो बच्चे का पिता सुबह दस बजे ही कचहरी पहुंच गया था। दोपहर को अदालत ने सजा सुनाई तो पिता ने हाथ जोड़कर अदालत का धन्यवाद किया। पिता ने कहा कि अदालत के इंसाफ से हम खुश हैं लेकिन चाहता था कि फांसी की सजा मिले। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य सिंह ने बताया कि दानिश और बाबू को आजीवन कारावास और 1.13 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है।

संभल: किशोरी से रेप का दोषी पाया...अदालत ने युवक को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 1 लाख 3 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।

यह घटना 29 अगस्त 2020 की थी। किशोरी घर में पढ़ाई कर रही थी तभी शैलेश नाम का युवक अपने चाचा दिनेश के साथ घर में घुस गया। दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया।

सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अवधेश कुमार सिंह की अदालत ने शैलेश को आजीवन कारावास और 1 लाख 3 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। इससे पहले 28 जुलाई को दिनेश को सजा सुनाई जा चुकी है।

संभल : ग्राम प्रधान के साथ मारपीट में दरोगा लाइन हाजिर
संभल, अमृत विचार। ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने वाले दरोगा व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला सैनी शाक्य, मौर्य, कुशवाहा महासभा से जुड़े लोग बुधवार को भाजपा नेता राजेश सिंघल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक से मिले। देर शाम एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।

हयातनगर थाने के दरोगा ने कमलपुर सराय के ग्राम प्रधान मेवाराम सैनी को हिरासत में लेकर पिटाई की थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिला सैनी ,शाक्य, मौर्य, कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक उतरी राजेश श्रीवास्तव से मिले। इन लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल व सुरेश सैनी भी थे। कहा कि थाना प्रभारी ने गालियां देने के बाद ग्राम प्रधान को हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद थाना प्रभारी संजीव कुमार ने हल्का दरोगा अंकित को फोन कर कहा कि आज रात को इस प्रधान की नेतागिरी निकालनी है। रात में अंकित दरोगा सिपाहियों के साथ पहुंचा और अमानवीय तरीके से ग्राम प्रधान को 100 पट्टे मारकर लहू लुहान कर दिया। अनिल सैनी, हरद्वारी लाल, ऋषिपाल सिंह ,राजेंद्र कुमार, मेवाराम, प्रमोद सैनी आदि लोग मौजूद रहे। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शाम को ग्राम प्रधान के साथ एसपी से मिले थे। एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। बाकी कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद होगी।

ये भी पढ़ें - संभल : दरोगा ने ग्राम प्रधान को हवालात में बंद कर मारे 100 पट्टे, उधड़ गई खाल

संभल : दरोगा ने ग्राम प्रधान को हवालात में बंद कर मारे 100 पट्टे, उधड़ गई खाल
संभल, अमृत विचार। संभल जनपद के हयातनगर थाने के दरोगा ने ग्राम प्रधान को दो दिन तक थाने में यातनाएं देते हुए सौ पट्टे मारे। अब हालात यह हैं कि न तो ग्राम प्रधान लेट पा रहा है और न ही बैठ पा रहा है।

कुंवरपुर सराय के ग्राम प्रधान मेवाराम सैनी के साथ पुलिस ने ज्यादती किसी राज को उगलवाने के लिए नहीं, बल्कि ग्राम प्रधान की 8 साल के बेटे के एक बच्ची के साथ हुए विवाद को लेकर किया। पुलिस ग्राम प्रधान कोघसीट कर थाने ले आई और अपराधियों जैसा व्यवहार किया । ग्राम प्रधान मेवाराम का कहना है कि 24 जुलाई को उसके 8 साल के बेटे लकी से गांव निवासी कमलेश की बेटी का विवाद हो गया था। झगड़े के समय वह गांव में नहीं था। बच्ची की मां ने थाने में उसके खिलाफ भी प्रार्थना पत्र दे दिया। जांच पड़ताल के बजाय थाने का दरोगा अंकित 24 जुलाई को उन्हें पकड़कर थाने पर ले आया। उसके बाद रात को दरोगा व पुलिसकर्मियों ने उल्टा लिटा कर कपड़े उतरवाने के बाद एक दो नहीं बल्कि 100 पट्टे मारे। पुलिस ने ग्राम प्रधान को 25 जुलाई की शाम तक हिरासत में रखा। ग्राम प्रधान का आरोप है कि दरोगा ने उससे पैसे लिए और महिला को भी दिलवाए। उसके बाद उसे थाने से छोड़ा गया।

एसपी के आदेश पर सीओ कर रहे जांच
ग्राम प्रधान मेवाराम ने पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद अगले दिन पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई से शिकायत की। साथ ही अपनी पीठ व अन्य जगहों पर लगी चोटों के फोटो भी पुलिस अधीक्षक को दिए। बताया कि उसे इतना पीटा गया है कि वह न तो बैठ पा रहा है और न ही लेट पा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ संभल को सौंपी है।

सीओ कार्यालय के सामने पैंट खोलकर दिखाए निशान
ग्राम प्रधान मेवाराम सोमवार को अपने बयान दर्ज करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकार कार्यालय पर आया था। कार्यालय के बाहर मीडिया को मेवाराम ने पुलिस की जुर्म की दास्तान सुनाई। अपनी पैंट खोली और पुलिस द्वारा पट्टे मारने से उधड़ी खाल और जख्म दिखाए तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बयान देने से रोकने का भी हुआ प्रयास
सोमवार को मेवाराम अपने बयान दर्ज करने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचा तो दारोगा अंकित व अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। कहा कि जो हुआ उस बात को खत्म करो। हम अपनी गलती मान लेंगे तुम बयान दर्ज मत कराओ। हालांकि ग्राम प्रधान ने कहा कि उसके साथ बिना किसी अपराध के जुल्म हुआ है तो वह अधिकारियों के सामने अपनी बात कहेगा जरूर। हयातनगर थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि दरोगा अंकित ने एक महिला द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र की जांच की थी। उसी जांच के दौरान दरोगा पर मारपीट का आरोप ग्राम प्रधान लगा रहा है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: जंगल में शिकार करने गए थे...लोगों ने ड्रोन वाला चोर समझकर तीन को पीटा

संभल : प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
संभल, अमृत विचार। संभल जनपद के हयातनगर कस्बे में युवक का शव पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका के घर फंदे पर लटका मिला। समाज की बंदिशों की वजह से प्यार को मंजिल नहीं मिली और दोनों के दो साल पुराने प्यार का अंत हो गया। युवक के पिता ने युवती के पिता और दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हयातनगर थाना क्षेत्र में हयातनगर कस्बे में अंबेडकर बस्ती में रहने वाले इंद्रजीत के बेटे सौरभ व मोहल्ले की ही रहने वाली युवती साथ में आलू मिल में काम करते थे। आलू मिल में काम करते और साथ आते जाते दोनों के बीच प्यार हो गया। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात मिल में काम करने वाले लोगों के साथ ही युवक व युवती के घर परिवार वालों को भी पता चल गई थी। दोनों को कई बार समझाया गया लेकिन वे शादी करके एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। दो दिन पहले युवक व युवती घर से फरार होने की फिराक में थे। युवक के बैग में युवती के कपड़े मिले तो पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों से कहा गया था कि उनका रिश्ता परिवारी जनों को मंजूर नहीं है इसलिए वे अलग होकर एक दूसरे को भूल जायें। इसके बाद ही गुरुवार को प्रेमी युवक सौरभ का शव फंदे से लटका मिला। सौरभ के पिता इंद्रजीत का कहना है कि उनका बेटा रात को 3 बजे घर से गया था। उसके बाद उसका शव लड़की के घर उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। इंद्रजीत ने आरोप लगाया कि युवती के दो भाइयों व पिता ने उनके बेटे की हत्या कर शव लटकाया है। पिता ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस व फोरेंसिक टीम ने की पड़ताल
युवक का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिलने के बाद हयातनगर थाना प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ आलोक भाटी घटनास्थल पर आये। जब युवक युवती के प्रेम प्रसंग और युवक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाने की बात सामने आई तो पुलिस ने गहनता से पड़ताल की। मौके से साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी के साथ ही अन्य साक्ष्य भी संकलित किये।

युवती को ले जाने उसके घर गया था सौरभ
युवती के घर सौरभ का शव फंदे पर लटके होने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। दो दिन पहले युवक के बैग में युवती के कपड़े और दस हजार रुपये मिले उससे माना जा रहा है कि दोनों घर छोड़कर जाने का मन बना चुके थे। पंचायत ने भले ही उन्हें अलग हो जाने के लिए कहा हो लेकिन रात को 3 बजे सौरभ के प्रेमिका के घर जाने का मतलब यही समझ आता है कि वह प्रेमिका के साथ फरार होना चाहता था। मौत से 4 घंटे पहले सौरभ ने अपने व्हाट्सएप पर प्रेमिका के साथ वाले फोटो का स्टेटस लगाया था।

ये भी पढ़ें - संभल : जल्द पैसा कमाने को बनाती थीं अश्लील वीडियो

संभल : डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा की मौत
संभल, अमृत विचार। संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र में मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आकर पिता के साथ स्कूटी पर सवार होकर आ रही छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने पीछा किया तो चालक डंपर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

संभल सरायतरीन के तीर्थ रोड पर रहने वाले रूपेश की 17 साल की बेटी खुशी आर्य संभल के बाल विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ती थी। मंगलवार को रूपेश बेटी को स्कूटी पर बैठाकर इंटरमीडिएट का इंप्रवमेंट का पेपर दिलाने के बाद किसी काम से बहजोई आ गये थे। बहजोई ने रूपेश बेटी खुशी के साथ स्कूटी पर सवार होकर संभल आ रहे थे। धुरेटा गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा किया तो चालक डंपर को सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया।

ये भी पढ़ें - संभल: Instagram पर अश्लील कटेंट पोस्ट करने के मामले में तीन युवतियां और एक युवक गिरफ्तार, जानिए एक माह में होती थी कितनी आमदनी

संभल: शराब पीने का विरोध किया तो आंखों में झोंका मिर्च पाउडर
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठकर शराब पीने के विरोध पर दो युवक घर में घुस गए और लाठी डंडों से पीटकर युवक को घायल कर दिया। इतना ही नहीं, युवक की आंखों में मिर्च पाउडर भी झोंक दिया।

फत्तेहपुर उत्तमा गांव निवासी छोटू पुत्र सत्यवान शुक्रवार को रात पत्नी बबीता तथा परिजन दीपांशी,आयुष और अरुण के साथ घर के अंदर सो रहा था। आरोप है कि बाहर कुछ युवक शराब पीने लगे। छोटू ने विरोध किया तो मोनू और एक अन्य घर में घुस गए। छोटू की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकते हुए लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

शोर मचा तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। तब आरोपी युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने छोटू का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संभल: विरोधियों को फंसाना चाहता था पोता...दादा को ही उतार दिया मौत के घाट
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में पांच दिन पहले मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया तो चौंकाने वाला सच सामने आया है। हत्यारोपी पोते ने मुकदमें में फैसले के लिए विरोधियों पर दबाव बनाने की योजना के तहत खुद ही अपने दादा की गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद विरोधी पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। पुलिस ने दादा की हत्या करने वाले पोते को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया।

थाना क्षेत्र के गांव मोहरा लखूपुरा निवासी राजेंद्र सिंह 70 वर्ष शनिवार की रात मकान के आगे बने छप्पर के नीचे चारपाई पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजेंद्र के बेटे रवेंद्र ने गांव के ही सगे भाई कर्रू, रंगरेश व  रविंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने वारदात को खुलासा करते हुए बताया कि राजेंद्र की हत्या के बाद जब परिजनों ने  कर्रू,रंगरेश व रविद्र पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने रात में ही उनके घर पर दबिश दी थी। तीनों घर पर ही सोते मिले तो पुलिस को शक हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि नामजद आरोपी बेकसूर थे जबकि राजेंद्र के पोते विरलेश ने ही अपने दादा की गोली मारकर हत्या की थी।

पुलिस ने विरलेश को तलाशना शुरु किया तो वह गांव से फरार मिला। इसके बाद हयातनगर पुलिस ने उसे उसकी ससुराल हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के रहटोल गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विरलेश ने दादा की हत्या की बात कबूल ली। साथ ही पुलिस को वह तमंचा भी बरामद करा दिया जिससे उसने दादा की हत्या की थी। इसके अलावा एक मोबाइल व एक थैला भी पुलिस ने बरामद किया।

विरलेश ने अपने दादा राजेंद्र की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी,लेकिन न तो विरलेश से अपने दादा से किसी तरह की नाराजगी थी और न ही कोई रंजिश। दरअसल विरलेश और उसका पिता एक साल पहले गांव में हुई युवक की हत्या के आरोपी थे। हत्या के उस मुकदमें में फैसले के लिए विरलेश ने अपने दादा की हत्या कर विरोधियों पर इल्जाम लगाया था। अब पुलिस ने सच सामने ला दिया तो विरलेश दो हत्याओं का आरोपी बनकर जेल पहुंच गया है।

महोरा लखूपुरा  गांव में एक वर्ष पहले 27 मार्च की देर शाम  विरलेश यादव  कोंचिग सेंटर के दीवारों पर पोस्टर चिपका रहा था। विरलेश यादव गाली गलौज करते हुए बच्चों से पोस्टर नहीं हटाने को कह रहा था। मौके पर पहुंचे रंगरेश के बेटे राहुल यादव ने बच्चों के साथ गाली गलौज का विरोध किया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में विरलेश यादव ने अपने पिता तेजपाल के साथ मिलकर राहुल यादव की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी।

बचाने पहुंचे राहुल यादव के ताऊ कर्रू व तहेरे भाई रविंद्र उर्फ पप्पू को चाकू मारकर तेजपाल व विरलेश ने घायल कर दिया था। राहुल यादव की हत्या के आरोप में परिजनों ने विरलेश यादव, तेजपाल व वीकेश पर लगाया था। इस मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल की और हत्या में शामिल नहीं होने पर वीकेश का नाम हटाकर पुलिस ने  तेजपाल व विरलेश यादव को जेल भेज दिया था। कुछ माह पहले विरलेश यादव जमानत पर बाहर आ गया। तेजपाल अभी भी जेल में बंद है। पिता को जेल से बाहर निकालने और खुद और मुकदमें में फैसले की मंशा से विरलेश ने दादा राजेंद्र को मारा लेकिन पुलिस ने सच उजागर किया तो विरलेश फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया।

संभल: सोते वक्त अधेड़ को गोली मारकर हत्या...बदले के चलते वारदात अंजाम देने की चर्चा
संभल, अमृत विचार। जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र में  मकान के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे ग्रामीण की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि एक साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस नामजदगी को संदिग्ध मान रही है। एएसपी, सीओ मौके पर पहुंचे जबकि  फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किये। पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गांव मोहरा लखूपुरा निवासी राजेंद्र सिंह 70 वर्ष शनिवार की रात मकान के आगे बने छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहे थे। देर रात हमलावरों ने सीने में गोली मारकर राजेंद्र सिंह की हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज को सुनकर परिजन व मोहल्ला के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सगे भाई कर्रू, रंगरेश ने परिवार के ही रविंद्र उर्फ पप्पू ने राजेंद्र की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

गांव में एक साल पहले पोस्टर लगाने के विवाद में राहुल यादव नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप राजेंद्र के परिजनों पर था। वहीं हत्या की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र,  पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किये।

थाना प्रभारी चमन सिंह ने बताया कि राजेंद्र के बेटे रवेंद्र की तहरीर के आधार पर कर्रू, रंगरेश व रविंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हत्या की इस घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी का माहौल है।

OMG! दुल्हन ने दिया फ्लाइंग Kiss और डांस करती मां उड़ाने लगी सिगरेट के छल्ले, दुल्हे ने तोड़ी शादी
संभल (यूपी)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्हन और उसकी मां की हरकतों की वजह से दूल्हे ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।। दूल्हे पक्ष के लोगों ने यह आरोप लगाया है कि मां और बेटी ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। दोनों की हरकतों से बाराती शर्मिंदा हो गए। आखिरकार दूल्हे को मंडप से ही वापस लौटने का फैसला करना पड़ा। जानकारी के अनुसार सारा विवाद द्वारचार से लेकर डीजे पर डांस करने के बीच हुआ। हालांकि, शादी टूटने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी के बीच शुरू कर दिया था डांस
जानकारी के मुताबिक हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन निवासी युवक का रिश्ता सम्भल जिले के ही गंवा कस्बे की युवती संग तय हुआ था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद शादी की डेट रखी गई थी। शादी के दिन तय कार्यक्रम के मुताबिक समारोह स्थल पर पहुंच गए। दूल्हा पक्ष के लोग बैंड-बाजे के साथ नाचते गाते दरवाजे पर पहुंचे तो दुल्हन की मां और दूसरे लोगों ने बारात का स्वागत किया। द्वाराचार के बाद दोनों पक्षों की रस्में चल रही थीं। आरोप है कि इसी बीच दुल्हन की मां ने डीजे के डांस पर थिरकना शुरू कर दिया।

मां ने उड़ाए छल्ले, बेटी ने दी फ्लाइंग KISS
इसी बीच दुल्हन की मां ने डीजे पर डांस करते हुए मुंह में सिगरेट लगाकर धुएं के छल्ले उड़ाए तो इस नजारे को देखकर बाराती के होश उड़ गए। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। हद तो तब हुई, जब दुल्हन स्टेज से लोगों को फ्लाइंग किस देने लगी। जिसके बाद दूल्हे ने मान-मर्यादाओं को लांघने दुहाई देते हुए दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।

दूल्हे के पिता बोले- दुल्हन की मां ने शराब पी रखी थी
इस मामले में दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया कि दुल्हन की मां ने शराब पी रखी थी। वो इतने नशे में थी कि थाली तक नहीं पकड़ पा रही थी। साथ ही उन्होंने लड़की वालों के कहने पर दोनों तरफ का खर्च भी उठाया था। उन्होंने कहा कि इतना सब देखने के बाद रिश्ता तोड़ना पड़ा।

ये भी पढ़ें- 'फोन बैन करो'... केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो आया सामने, भड़के लोग

संभल: कबूतर मांगने पर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई फायरिंग, दो लोग घायल
अमृत विचार, संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में छत पर बैठे कबूतर को मांगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष की ओर से मारपीट हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छर्रे लगने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में एक पक्ष की ओर से चार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- संभल : आत्महत्या के इरादे बस के आगे दौड़ी युवती, चालक ने बचाई जान

उप नगरी सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी नौमान पुत्र इरशाद और मोईन पुत्र मोविन दोनों कबूतर बाजी करते हैं। शुक्रवार को नौमान का कबूतर मोईन की छत पर उसके कबूतरों के साथ जा बैठा। नौमान ने मोईन के घर जाकर उससे अपना कबूतर मांगा तो मोईन भड़क गया।

आरोप है कि नौमान के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से बीच-बचाव कराकर मामले को खत्म कर दिया। इसके बाद नौमान ने यह बात अपने घर जाकर अपने भाइयों को बताई। जिस पर नौमान का चचेरा भाई बिलाल शिकायत लेकर मोईन के घर पहुंचा।

आरोप है कि मोईन ने फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। छर्रे लगने से बिलाल और नौमान घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच लोगों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में घायल पक्ष की ओर से इकराम द्वारा दी गई तहरीर के आरोप में सगे भाई मोईन, जुनैद, सालिम और मोहसिन के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि कबूतर बाजी को लेकर फायरिंग हुई थी। दो लोग घायल हैं, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें- संभल: जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ हाथापाई, बीच-बचाव में मंडल अध्यक्ष को पीटा