गौरीशंकर मंदिर - Amrit Vichar

मुरादाबाद : गौरीशंकर मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य को और किया जाएगा तेज, बसंत पंचमी तक विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होने की उम्मीद
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राचीन गौरीशंकर मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में अब और तेजी आएगी। मकर संक्रांति के बाद अब मंदिर में कार्य पूरा होने के बाद बसंत पंचमी तक विधिवत पूजा-अर्चना शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंदिर के सेवायत सेवाराम सैनी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मंदिर पर अनधिकृत कब्जे और कुछ लोगों के द्वारा पूजा न होने देने की शिकायत की गई थी। जिस पर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने उप जिलाधिकारी को भेजकर मंदिर की स्थिति दिखवाई। इसके बाद उपजिलाधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने मंदिर में आने जाने के रास्ते के अवरोध को हटवाकर उसके जीर्णोद्धार व सफाई आदि व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

वहीं महापौर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त के बीच वार्ता के बाद नगर निगम प्रशासन ने जीर्णोद्धार कार्य की जिम्मेदारी ले ली। इसके बाद से जिला व पुलिस प्रशासन की निगरानी में नगर निगम की ओर से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर के बाहरी व अंदर रंगाई पुताई के साथ सीढ़ी निर्माण आदि का कार्य भी चल रहा है। अब मकर संक्रांति के बाद काम में और तेजी लाने के लिए सभी लगे हैं। कार्यों पर धर्म रक्षा समिति के लोगों के साथ ही मंदिर के सेवायत सेवाराम सैनी आदि भी नजर रखे हैं। उम्मीद है कि बसंत पंचमी तक विधिवत रूप से पूजा अर्चना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

पीलीभीत: कार्तिक पूर्णिमा पर देवहा, गोमती नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने की पूजा, लगाई आस्था की डुबकी
पीलीभीत, अमृत विचार। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने गंगा की सहायक नदियों देवहा और गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाई। देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट और गोमती उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। उसके बाद आस्था के साथ दान दक्षिणा भी दी। भूखों को भोजन कराया गया। देव दिवाली पर प्राचीन गौरीशंकर मंदिर दुल्हन की तरह सजाया गया।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूरज निकलने से पहले भोर से ही श्रद्धालु ब्रम्हचारी घाट और माधोटांडा के गोमती उद्गम स्थल पहुंचकर स्नान करने लगे। उसके बाद स्नान और पूजा-अर्चना का क्रम पूरे दिन चलता रहा। महिलाओं ने भी देवहा और गोमती नदी में डुबकी लगाकर खिचड़ी दान की।

समाजसेवियों और नेताओं ने नदी के घाटों पर भंडारे आयोजित किए, जिसमें श्रद्धालुओं खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान करना फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी भी नदी में स्नान करने के बाद त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा की जाती है।

कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से फल सामान्य दिनों की तुलना में दो गुना प्राप्त होता है। इसे लेकर घाट पर मेला लगाया गया। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।

ये भी पढ़ें : Dev Deepawali 2022: आज देव दिवाली पर करें प्रदोष काल में पूजन, जानें मुहूर्त, दीपदान व स्नान का महत्व