rohit sharma news - Amrit Vichar

India-Afghanistan ODI: इकाना में ''हिटमैन'' के तूफान इंतजार, 17 जून को भारत-अफगानिस्तान के बीच होगा महामुकाबला
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ की फिजाओं में अब क्रिकेट का पारा चढ़ने वाला है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम 17 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए तैयार हो गया है। मुकाबले की चर्चा हर जुबान पर है, और इसका सबसे बड़ा कारण हैं ''हिटमैन'' के इकाना आगमन की आहट, जिसने शहर के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

रोहित की मौजूदगी से बढ़ा सीरीज का रोमांच

वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए यह सीरीज टीम इंडिया के लिए इम्तेहान जैसी है। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या के न होने से रोहित शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशंसकों का मानना है कि रोहित का मैदान पर होना ही टीम के हौसले के लिए काफी है। धर्मशाला में अपना जलवा दिखाने के बाद, अब हर कोई उम्मीद कर रहा है कि इकाना की पिच पर रोहित फिर से अपने क्लासिक शॉट्स और छक्कों की बरसात करेंगे। वहीं, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी अपने दम-खम से इकाना के मंच को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।

इकाना के ''किंग'' हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को यूं ही नहीं इकाना का किंग कहा जाता है। उनकी मैदान पर बल्लेबाजी एक बड़ा गवाह है। 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इकाना में रोहित ने जो किया था, उसे लखनऊ कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने महज 61 गेंदों पर नाबाद 111 रन ठोंककर साबित कर दिया था कि वे क्यों ''हिटमैन'' कहलाते हैं। उस दिन उनके बल्ले से निकले सात छक्के आज भी फैंस की यादों में ताजा हैं।

2023 के वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया दबाव में थी, तब रोहित की 87 रनों की पारी ने ही जीत की नींव रखी थी। इकाना की पिच पर उनका संयम और आक्रामकता का तालमेल हमेशा विरोधी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुआ है।

धर्मशाला से जीत का कारवां लेकर 15 जून की शाम तक टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीमें लखनऊ की सरजमीं पर कदम रखेंगी। 16 जून को इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें पसीना बहाएंगी और अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगी। 17 जून की शाम जब फ्लड लाइट जलेंगी, तो पूरा इकाना ''रोहित-रोहित'' के नारों से गूंज उठेगा। इस मुकाबले के बाद 18 जून को दोनों टीमें चेन्नई के सफर के लिए रवाना होंगी। इकाना के दर्शक बस उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब रोहित शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में क्रीज पर उतरेंगे।

रोहित शर्मा ने खेले दिल के राज, कहा- 2023 वनडे विश्व कप फाइनल हार के बाद संन्यास लेने का मन बना लिया था
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि 2023 में खेले गए वनडे विश्व के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद उन्होंने संन्यास लेने पर विचार किया था क्योंकि उन्हें लगा कि ‘‘इस खेल ने उनसे सब कुछ छीन लिया है।’’

भारत ने घरेलू मैदान पर खेले गए इस वनडे विश्व कप में रोहित की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया था तथा लगातार नौ मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में उसे पराजय का सामना करना पड़ा था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शतक लगाया था जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। रोहित ने मास्टर्स यूनियन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद मैं पूरी तरह से निराश हो गया था। मुझे ऐसा लगा कि मैं अब यह खेल नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया है और मुझे लगा कि मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इससे उबरने में थोड़ा समय लगा। मैं खुद को बार-बार याद दिलाता रहा कि यही वह चीज है जिससे मुझे वास्तव में प्यार है। यह चीज मेरे पास है और मैं इसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ सकता। धीरे-धीरे मैं इससे उबर गया। मैंने अपनी खोई हुई ऊर्जा वापस हासिल की और फिर से मैदान पर सक्रिय हो गया।’’

रोहित ने कहा, ‘‘उस हार से हर कोई निराश था और हमें विश्वास नहीं हो रहा था कि क्या हुआ है। मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर यह बहुत मुश्किल समय था क्योंकि मैंने उस विश्व कप के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। विश्व कप से दो या तीन महीने पहले ही नहीं, बल्कि 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से ही मैं उसके लिए तैयारी कर रहा था।’’

रोहित ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और इस साल की शुरुआत में उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। वह अभी 50 ओवर के प्रारूप में खेलते हैं और उनका लक्ष्य 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक टीम में बने रहना है। रोहित ने कहा, ‘‘मेरा एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था, चाहे वह टी20 विश्व कप हो या 2023 में वनडे विश्व कप। इसलिए जब ऐसा नहीं हो पाया तो मैं पूरी तरह से निराश हो गया था। मेरे शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं बची थी। मुझे इससे उबरने और खुद को वापस पटरी पर लाने में कुछ महीने लग गए।’’

ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद में मिली उस हार के एक साल से भी कम समय बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए 2024 के टी20 विश्व कप में खिताब जीता था, लेकिन नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार की पीड़ा से उबरना आसान नहीं था।

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब आप किसी चीज को हासिल करने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं और फिर आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलता है तो यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है। मेरे साथ भी ठीक यही हुआ। लेकिन मुझे यह भी पता था कि जीवन यहीं खत्म नहीं होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशा से उबरने और खुद को नए सिरे से तैयार करने के लिए मेरे लिए बहुत बड़ा सबक था। मुझे पता था कि अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2024 में टी20 विश्व कप होना है और अब मुझे अब अपना पूरा ध्यान इस पर केंद्रित करना होगा। अब यह कहना बहुत आसान है, लेकिन उस समय यह बेहद मुश्किल था।’’

'Rohit Sharma Stand : पति को मिला सम्मान तो भावुक होकर रो पड़ीं पत्नी रितिका
'Rohit Sharma Stand Naming Ceremony : अब रोहित शर्मा का नाम देश के सबसे सफलतम और महान क्रिकेटरों में लिया जाएगा। पिछले एक साल में रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।

शुक्रवार को  'मुंबई चा राजा' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मान दिया है। इसके साथ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम से अलग स्टैंड बनाया गया है। हालांकि, स्टैंड के उद्घाटन के वक्त रोहित को सम्मानित किया जा रहा था तब उनकी पत्नी रितिक भावुक हो गई और उनके आंसू छलक पड़े। इस दौरान रोहित के माता-पिता और पत्नी रितिका भी मौजूद थी।

इस सम्मान समारोह में शरद पवार और देवेन्द्र फडनवीस भी मौजूद रहे। रोहित शर्मा अब क्रिकेट के 2 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं मई 2025 में उन्होंने अपने टेस्ट करियर को भी विराम दे दिया है, वो अब सिर्फ ODI टीम में खेलते हुए दिखेंगे।

वानखेड़े स्टेडियम पर अपने नाम के स्टैंड के उद्घाटन के बाद भारत के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा कि भारत की जर्सी में अब इस मैदान पर एक दिवसीय क्रिकेट खेलने का अनुभव खास होगा । सात मई को टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने वाले रोहित ने कहा ,‘‘ जो आज हो रहा है, वह मैने कभी सोचा भी नहीं था । आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिश करते हैं लेकिन यह कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यहां खेल के दिग्गजों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ राजनेता के बीच मेरा नाम होना, मैं अपने जज्बात व्यक्त नहीं कर सकता । मैं बहुत आभारी हूं ।’

’ पिछले साल भारत को विश्व कप दिलाने के बाद टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके रोहित ने कहा ,‘‘मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूप से विदा ली है । जब 21 तारीख को (मुंबई इंडियंस के लिये आईपीएल) यहां खेलूंगा और मेरे नाम का स्टैंड होगा तो खास होगा । भारत के लिये यहां खेलना काफी खास होगा ।’’ उन्होंने अपने पूरे कैरियर में उनके लिये कई बलिदान देने वाले परिजनों को भी धन्यवाद दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा परिवार, माता पिता, भाई और पत्नी यहां है । उन्होंने मेरे लिये जो भी कुर्बानियां दी है, मैं कृतज्ञ और आभारी हूं ।’’ रोहित ने कहा ,‘‘ मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है । पवार साहेब और देवेंद्र फड़नवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) को भी धन्यवाद जिन्होंने इस दिन को खास बनाया ।’

’ फड़नवीस ने कहा कि एमसीए अगर नया स्टेडियम बनाने के लिये प्रस्ताव भेजता है तो सरकार जमीन आवंटित करेगी । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे दिग्गज बल्लेबाज, कप्तान और मेरे पसंदीदा में से एक और अपनी बल्लेबाजी से मन मोहने वाले यहां हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ अगर एमसीए नया स्टेडियम बनाने के लिये प्रस्ताव भेजता है तो हम जमीन आवंटित करेंगे ताकि और प्रशंसकों के लिये जगह बन सके ।’

यह भी पढ़ें:- Lucknow Crime News : कामदगिरी इंटरप्राइजेज के निदेशक पर 50 लाख गबन का आरोप

T20WC: टीम इंडिया को लगा झटका, सेमीफाइनल मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा
एडिलेड। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट लगी। हालांकि, यह चोट गंभीर नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित नेट्स में थ्रोडाउन प्रैक्टिस कर रहे थे। उन्होंने 18-20 बॉल ही खेली थी कि आर्मर राघवेंद्र की एक गेंद उनके दाहिने हाथ की कलाई में लगी और वे प्रैक्टिस छोड़कर बाहर आ गए। करीब 40 मिनट के मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद रोहित शर्मा प्रैक्टिस पर दोबारा लौट आए। रोहित की चोट पर BCCI की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup : सूर्यकुमार ने बताया अनोखे शॉट्स के पीछे का राज, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो-वीडियो में देखा जा सकता है, चोट लगने के बाद रोहित ने प्रैक्टिस छोड़ दी और नेट्स से बाहर आकर बैठ गए। तभी मेडिकल सपोर्ट उनके पास पहुंचा। इस दौरान रोहित अपनी कलाई में आइसिंग करते नजर आए।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल मंगलवार नेट्स सेशन से नदारद रहे। वहीं, दिनेश कार्तिक और कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस करने आए। टीम इंडिया को 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड से दूसरा सेमीफाइनल खेलना है। इंग्लैंड को हराने के बाद ही टीम खिताबी दौर में पहुंच सकेगी। उधर, सिडनी में 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें :  T20 WC 2022 : ‘अब तो वर्ल्ड कप पक्का!’, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में फील्ड अंपायर होंगे कुमार धर्मसेना और पॉल रीफेल