Lucknow Crime - Amrit Vichar

कर्ज में डूबे कारोबारी ने फंदे से लटक कर की खुदकुशी, वीडियो कॉल कर पत्नी को दिखाया आखिरी बार चेहरा
लखनऊ, अमृत विचार: इंदिरानगर सेक्टर-19 निवासी हार्डवेयर व्यापारी ने शनिवार देर रात दुकान में फंदा लगाकर जान दे दिया। फंदा लगाने के पहले पत्नी को वीडियो कॉल किया और आखिरी बार चेहरा दिखाया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी के मुताबिक जांच में सामने आया कि वह काफी कर्जे में थे, इसी कारण खुदकुशी की है। अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

इंदिरानगर सेक्टर–19 निवासी राम बाबू गौड़ जानकीपुरम मौर्या भट्टा के पास हार्डवेयर की दुकान किए थे। दामाद गौरव के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे साला निर्मल गौड़ दोपहर में खाना खाने घर आ गया था। इसके बाद वह दुकान नहीं गया। राम बाबू देर रात तक घर नहीं आए। रात करीब 11 बजे पत्नी सरोज के मोबाइल पर उनका वीडियो काल आया। काल रिसीव होने पर सामने का दृश्य देख सरोज सन्न रह गईं। दुकान के अंदर लोहे की जंजीर के सहारे राम बाबू लटके दिखे। घबराई सरोज ने तत्काल बेटे निर्मल को जानकारी दी।

निर्मल ने आसपास की दुकानों के लोगों से संपर्क कर तत्काल दुकान पहुंचने को कहा। स्थानीय लोग दुकान पहुंचे और शटर अंदर से बंद था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शटर तुड़वाया। अंदर राम बाबू फंदे से लटके मिले। उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोबाइल एक ऐसे जगह रखा था, जहां वह फंदे लटकते दिख रहे थे।

जानकारों के मुताबिक काल करने के तुरंत बाद वह फंदे लटक गए और जब पत्नी ने फोन रिसीव किया तो तब तक वह लटके दिखे। दामाद ने बताया कि राम बाबू पर बैंक का होम लोन और अन्य कर्ज थे। हाल में दो-तीन किस्तें बाउंस होने के कारण बैंक प्रतिनिधि लगातार दबाव बना रहे थे। इससे वह मानसिक रूप से थे। परिवार का कहना है कि कर्ज और आर्थिक तनाव ही उनकी मौत की वजह बनी।

UP News: छह महिला टप्पेबाज गिरफ्तार, सात दिन में तीन को बनाया था शिकार, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
लखनऊ, अमृत विचार: राजधानी के गोमतीनगर इलाके में सक्रिय महिला टप्पेबाज गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह की छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं ऑटो में सफर के दौरान उल्टी का बहाना बनाकर महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र उड़ा लेती थीं। पुलिस के अनुसार गिरोह ने बीते सात दिनों में तीन महिलाओं को शिकार बनाया था। उनके पास से तीन सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और 13 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। सभी आरोपी चंदौली, मऊ और गाजीपुर जिलों की रहने वाली हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़ी गई महिला टप्पेबाजों में ज्योति, माला, अर्चना, नीतू (सभी निवासी सकलडीहा, चिलविली, चंदौली), लक्ष्मी (सुल्तानीपुर, चिरैयाकोट, मऊ) और वंदना (तुरना नानगंज, गाजीपुर) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह पत्रकारपुरम, हुसड़िया से हेनीमैन चौराहे के बीच सक्रिय था। महिलाओं के गले से चेन साफ करने के बाद ये तुरंत अलग-अलग दिशा में निकल जाती थीं ताकि पहचान से बच सकें। पुलिस ने बताया कि गिरोह के खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर और कृष्णानगर थानों के अलावा बस्ती व कानपुर जिलों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस तरह करती थीं वारदात

पुलिस के मुताबिक गिरोह की महिलाएं पहले से तय ऑटो में बैठतीं और सफर के दौरान उल्टी या बच्चों की तबीयत खराब होने का नाटक करती थीं। इसी दौरान मौका पाकर सामने बैठी महिला की चेन या मंगलसूत्र निकाल लेती थीं।

इन महिलाओं के साथ हुई थी टप्पेबाजी

27 अक्टूबर को विभव खंड निवासी किरण से कठौता चौराहे से पत्रकारपुरम आते समय एक महिला ने उल्टी का बहाना कर मंगलसूत्र उड़ा लिया। 29 अक्टूबर को विरामखंड निवासी निशा वर्मा से चिनहट से हुसड़िया आते समय हेनीमैन चौराहे के पास सोने की चेन उड़ा ली गई। वहीं, 24 अक्टूबर को चिनहट के हंस विहार कालोनी निवासी सीमा श्रीवास्तव सेंट जोसेफ हॉस्पिटल से पत्रकारपुरम जा रही थीं। मलिक टिंबर चौराहे के पास दो महिलाएं बच्चों के साथ ऑटो में चढ़ीं और कुछ दूर जाकर उल्टी करने का नाटक करते हुए सीमा की चेन उड़ा ली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरोह की पहचान की और शुक्रवार को सभी छह आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में कई पुराने मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Lucknow News: किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ/ बख्शी का तालाब, अमृत विचार: इटौंजा इलाके के एक कस्बे में शुक्रवार को किशोरी ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन लेकर गांव पहुंचे। किशुनपुर रोड पर शव वाहन रोककर ग्रामीणों ने हंगामा किया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश दी और एफआईआर दर्ज करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

कस्बा निवासी किशोरी के पिता के मुताबिक, महोना निवासी कल्लू यादव ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। बीते गुरुवार को घर वाले लड़की को जबरन लेने आए, जिसमें कल्लू यादव का भाई काके यादव, सहयोगी अजीत गौतम और कल्लू की मां शामिल थे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।

दीपावली के दौरान घर में रिश्तेदार होने के कारण वे धमकी देकर चले गए। शुक्रवार को लड़की को बुलाकर भला-बुरा कहा और शादी से इनकार कर दिया, जिससे किशोरी आहत हुई और अंततः उसने खुदकुशी कर ली।

पिता ने कल्लू यादव, काके यादव, अजीत गौतम और कल्लू की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर इटौंजा मारकंडेय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

UP News: नहीं हुई शव की पहचान, 60 कैमरों की खंगाली गई फुटेज, पारा में हत्या कर बोरे में भरकर फेंका गया था शव
लखनऊ, अमृत विचार: पारा के विक्रमनगर ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में बुधवार को बोरे में भरकर फेंके गए युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के जरिए अन्य जिलों में शव की फोटो भेजी है। जोन छह के नगर-निगम कूड़ा गाड़ी चालकों से पूछताछ की जा रही है। पारा व अन्य इलाकों में पंप्लेट भी चस्पा किए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म की मदद से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को लापता कुछ युवकों के परिवारवालों ने शव की पहचान के लिए पारा पुलिस से संपर्क किया। उन लोगों को जब शव की फोटो दिखाई गई तो पहचान से इनकार कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। शिनाख्त न होने के चलते अभी युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। चेहरे, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के मामूली निशान हैं। गर्दन में कसाव के निशान हैं। पुलिस ने आशंका जताई की मारपीट के बाद युवक की रस्सी से गर्दन कस कर हत्या कर दी गई है।

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि नगर-निगम जोन छह के कूड़ा गाड़ी वाहन चालकों से भी पूछताछ की गई है। आशंका जताई जा रही है कि कूड़ा गाड़ी चालक अंजाने में बोरे में बंद शव को उठाकर ले आए हैं। पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास के इलाकों में लगे करीब 60 कैमरों की फुटेज खंगाली है। कूड़ा घर के सामने खम्भे में लगा कैमरा खराब है। जिसकी वजह से शव फेंकने वाली गाड़ी को चिंहित नहीं किया जा सका है। इसके अलावा आईटीएमएस कैमरे की फुटेज में घटनास्थल से एक कार आती और टू व्हीलर गाड़ी जाती हुई नजर आई है। फुटेज में वाहनों का नंबर क्लियर नजर नहीं आ रहा है।

Lucknow: पुलिस कर्मियों पर दर्ज डकैती के मामले की केस डायरी गायब, पूर्व IPS हबीबुल हसन व एसओ समेत 9 पुलिसकर्मी हैं आरोपी
लखनऊ, अमृत विचार। मड़ियांव थाने में पूर्व आईपीएस हबीबुल हसन, एसओ मड़ियांव समेत नौ पुलिसकर्मियों पर जून 2006 में दर्ज डकैती व एससी-एसटी मामले की केस डायरी गायब हो गई। केस डायरी को क्षेत्राधिकारी अलीगंज कार्यालय में 2018 में दाखिल कराया गया था। इसके बाद से कोई पता नहीं चला। कोर्ट की फटकार के बाद इंस्पेक्टर मड़ियांव ने इस मामले में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोर्ट के आदेश पर 16 जून 2006 को मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कोर्ट ने ये आदेश मड़ियांव के सुल्तानपुर गांव निवासी विट्टा देवी की याचिका पर दिया था। विट्टा देवी की तहरीर के मुताबिक 12/13 जून 2005 रात 1:30 बजे तत्कालीन क्षेत्राधिकारी हबीबुल हसन, एसओ मड़ियांव, एसआई डीएन सिंह, एसआई सुरेश कुमार सिंह, जीप चालक, थाने में तैनात मिश्रा सिपाही, दो दीवान सादी वर्दी व ठाकुर हरेंद्र सिंह उनके घर पहुंचे। सभी ने घर में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान लूट लिया।

पीड़िता का आरोप था कि थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक से एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर घटना के एक वर्ष बाद मड़ियांव थाने में क्षेत्राधिकारी अलीगंज हबीबुल हसन, एसओ मड़ियांव, एसआई डीएन सिंह, एसआई सुरेश कुमार सिंह, जीप चालक, थाने के मिश्रा सिपाही, दो दीवान सादी वर्दी और ठाकुर हरेंद्र सिंह के खिलाफ डकैती, हमला करने और एससी-एसटी के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना तत्कालीन एसपी ट्रांसगोमती को सौंपी गई।
108 माह चली जांच के बाद लगा दिया अंतिम रिपोर्ट

एफआईआर दर्ज करने के बाद पहला पर्चा 16 जून 2006 को काटा गया। इसके बाद जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी ने करीब 87 पर्चे काटे। जांच पूरी करने में अधिकारी को 108 माह लग गया। इसके बाद 30 जून 2015 को अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। जिसे थाने की जीडी में इंट्री कराया गया। कुछ दिनों बाद मामले में विधिक राय ली गई।

फिर से 40 पर्चे पूरक के काटे गए। जांच पूरी करने के बाद अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने के लिए क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कार्यालय में केस डायरी जमा कराई गई। वहां तैनात हेड कांस्टेबल सूर्य भान को 12 जुलाई 2018 को केस डायरी रिसीव कराई गई। थाने की जीडी में रात 11 बजे केस डायरी को मड़ियांव थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार को सुपुर्द करने की बात दर्ज की गई।

इंस्पेक्टर मड़ियांव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा को दिया गया है। परअंतिम रिपोर्ट के साथ केस डायरी कोर्ट तक नहीं पहुंची। जानकारी होने पर जांच कराई गई तो सामने आया कि केस डायरी मय अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल ही नहीं की गई थी।

सात वर्ष बाद दर्ज कराई गई एफआईआर

पूर्व आईपीएस, एसओ मड़ियांव समेत 9 पुलिसकर्मियों पर दर्ज मामले की केस डायरी गायब हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद थाने में तैनात जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली। कोर्ट की फटकार लगने के बाद इसकी तलाश शुरू की गई। जब केस डायरी नहीं मिली तो इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Lucknow Crime: महिला यात्री से जेवर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, 5 हजार रुपये, तमंचा और कार बरामद
मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। संडीला जा रही महिला को कार में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह को मलिहाबाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस, बांका, लूटे गए करीब पांच हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त सफेद अर्टिगा बरामद की गई है।

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे ने बताया कि हरदोई के संडीला निवासी गीता कनौजिया ने 1 सितंबर को एक महिला व दो पुरुषों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 अगस्त को दुबग्गा स्थित सीतापुर बाईपास पर सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की अर्टिगा कार आई। कार में दो पुरुष और एक महिला थी।

चालक ने 50 रुपये में संडीला तक छोड़ने की बात कहकर बैठाया था। रास्ते में मारपीट कर 12 हजार रुपये, चेन, टॉप्स व मंगलसूत्र लूट लिए और 17 किलोमीटर दूर मलिहाबाद में गीता को कार से फेंककर भाग निकले थे। खुलासे के लिए सर्विलांस समेत तीन टीमों का गठन किया गया। एसीपी मलिहाबाद सुजीत दुबे ने बताया कि शनिवार सुबह इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी टीम के साथ मोहान तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच सफेद रंग की अर्टिगा कार आती नजर आई। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार भगाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवारों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान दुबग्गा के मोहन विहार कॉलोनी निवासी सतीश गुप्ता, ग्रेटर नोएडा दनकौर निवासी प्रेम कुमार वर्मा व दुबग्गा माधवपुर बेगरिया की रामरानी के रूप में हुई। एसीपी ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार वर्मा के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर में लूट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं।

किराए पर कार लेकर करते थे लूटपाट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कार दुबग्गा निवासी वीरपाल सिंह की है। आरोपी सतीश ने वीरपाल को प्रति दिन एक हजार रुपया किराया देने की बात कहकर कार चलाने के ली थी। एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने लूटे गए जेवर राहगीर को 20 हजार में बेचे थे। आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम दिया है।

लखनऊ क्राइम: फिरौती की रकम से चप्पल कारखाना खोलना चाहता था विजय, जेल जाने से पहले आरोपी का बड़ा खुलासा
लखनऊ, अमृत विचार। आलमबाग स्थित बीजी कॉलोनी के पास से कक्षा-8 के छात्र अर्जुन सिंह और कक्षा-4 के छात्र प्रद्युमन यादव को अगवा करने वाला आरोपी विजय कुमार शार्ट कट से रुपये कमाना चाहता था। वह फिरौती की रकम से चप्पल का कारखाना शुरु करना चाहता था। कारखाना खोलने के लिए दोस्त से बात भी हुई थी।

पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के बयान की पुष्टि करने के लिए पुलिस सर्विलांस और सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी विजय को शनिवार को जेल भेज दिया गया। मवैया पटेलनगर निवासी आरोपी विजय ने पुलिस को बताया कि वह चार दोस्तों के साथ पुणे में छोटी-मोटी नौकरी करता था।

काम सही न होने पर दोनों के बीच चप्पल का कारखाना शुरु करने की बात तय हुई। इसके बाद विजय घरवालों को बिना बताए 10 सितंबर की रात लखनऊ आ गया था। यहां वह बीजी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले शंकर के घर पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। एक दिन उसने प्रेमनगर में काटा।

आरोपी बीजी कालोनी में ज्यादातर लोगों को जानता था, इसलिए छात्र अर्जुन से कहा था कि अपने भाई को बुला लो। अर्जुन ने भाई की जगह प्रद्युमन को बुला लिया था। विजय ने अर्जुन के भाई को देखा नहीं था। बिना पूछे दोनों को स्टिंग पीने पर 50 हजार रुपये इनाम के टॉस्क का झांसा देकर फंसा कर ले गया।

बाद में पता चला तो उसने दस-दस लाख रुपये की फिरौती मांगी। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि बच्चों ने रात में विरोध किया तो विजय ने उन्हें डांटा था। फिलहाल विजय के दोस्त के बारे में जानकारी करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। साथ ही बीजी कालोनी वाले दोस्त शंकर की जानकारी जुटाई जा रही है।

ट्रक चालक के मोबाइल पर व्हाट्सएप इंस्टॉल कर मांगी थी फिरौती

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी विजय बहुत शातिर है। कैसरबाग में बस पर बच्चों को लेकर जाने के बाद हरगांव पहुंचा। वहां एक ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। फिर ट्रक चालक से कॉल के बहाने मोबाइल लिया। सिम बदलकर व्हाट्सएप एक्टिव कर फिरौती का मैसेज भेज दिया था। पुलिस ने लोकेशन खंगाली तो हरिद्वार की मिली। पता चला कि नंबर किसी रामकिशन का है। पुलिस ने उससे संपर्क किया तो पता चला कि एक लड़के ने कॉल के लिए मोबाइल लिया था।

यह था मामला

बीजी कालोनी निवासी अर्जुन सिंह और प्रद्युमन यादव को गुरुवार दोपहर को एक बदमाश ने स्टिंग पीने का टास्क देकर अपहरण कर लिया था। बदमाश अर्जुन की साइकिल चलाते हुए दोनों को अपने साथ ले गया। शुक्रवार सुबह अपहरणकर्ता ने फिरौती मांगी, जिसके बाद उसकी लोकेशन लखीमपुर के गोला में ट्रेस की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से मवैया निवासी आरोपी विजय को गिरफ्तार कर दोनों बच्चों को बरामद किया गया था।

लखनऊ : एसपी व कैप्टन की पत्नी समेत पांच से ठगे 8.75 लाख, गुडंबा, गोमतीनगर, तालकटोरा और पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार । साइबर जालसाजों ने एसपी मानवाधिकार, इंजीनियर व कैप्टन की पत्नी समेत छह लोगों से 8.75 लाख रुपये ठग लिये। पीड़ितों ने गुडंबा, गोमतीनगर, तालकटोरा और पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

वृंदावन कालोनी निवासी मो. तारिक एसपी मानवाधिकार के पद पर पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में तैनात है। मो. तारिक के मुताबिक 12 जुलाई की शाम को उनके मोबाइल में एक मैसेज आया। जिसमें एसबीआई बैंक रिवार्ड प्वाइंट ऑफर मैसेज के साथ लिंक था। रात आठ बजे देखा तो 14453 रिवार्ड प्वाइंट हासिल करने के लिए नेट बैंकिंग लॉगिन कर यूजर आईडी, पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल दिया। इस बीच खाते से 46459 रुपये कट गये। तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। वहीं, पीजीआई के गोपालनगर तेलीबाग निवासी अपर्णा गुप्ता को पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर काम कराया गया। टास्क पूरा करने का दबाव बनाया गया। साथ ही 20 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। कुछ देर बाद टास्क गलत करने के कारण 50 हजार रुपये पेनाल्टी देने को कहा। धीरे-धीरे कर आरोपियों ने अपर्णा से कुल 1,58,000 रुपये ठग लिये।

पेशे से इंजीनियर पंकज शर्मा गुडंबा के शिवपुरी कल्याणपुर में रहते हैं। पंकज के मुताबिक उनके खाते से ट्रेडिंग के लिए निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर 6 से 8 अप्रैल 2024 के बीच 2,28,270 रुपये खाते में जमा कराये गये। रुपये जमा होने के बाद मुनाफा तो दूर मूलधन भी आरोपियों ने वापस नहीं किया।

उधर, गोमतीनगर के क्राउन ब्लाक, एल्डिको ग्रीन्स अपार्टमेंट्स निवासी कैप्टन सुधीर कुमार की पत्नी रश्मि श्रीवास्तव के खाते से जालसाजों ने 18 जुलाई को महज पांच मिनट में चार बार ट्रांजेक्शन कर 1,99,996 रुपये निकाल लिये। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तालकटोरा के राजाजीपुरम निवासी मो. शबान के एसबीआई खाते से जालसाजों ने 7 जून को 50 हजार रुपये निकाल लिये। मदेयगंज खदरा निवासी संतोष कुमार जायसवाल यशी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। उनके खाते से जालसाजों ने 1 जून की सुबह 5 बजे 1,93,100 रुपये निकाल लिये गये। जानकारी की तो पता चला कि यह रकम इंडियन ओवरसीज बैंक यमुना बिहार नई दिल्ली के खाते में गया है। पीड़ित की तहरीर पर मदेयगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-आगरा अवैध धर्मांतरण गिरोह का सरगना अब्दुल दिल्ली से गिरफ्तार, 1990 में किया था धर्म परिवर्तन, बड़ी मात्रा में धार्मिक पुस्तकें बरामद

Lucknow News: भतीजी के ब्वॉय फ्रेंड ने वीडियो कॉल कर की रिकार्डिंग, ब्लैकमेल कर बना रहा शादी का दबाव
लखनऊ, अमृत विचार। सआदतगंज इलाके की एक युवती ने वीडियो बनाकर शादी का दबाव डालने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि तीन माह पूर्व रिश्ते की भतीजी काकोरी से उसके घर आई थी। वह एक सप्ताह रूकी। वह ब्वॉय फ्रेंड फरहान और उसके दोस्त अरबाज से इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर बात करती थी।

भतीजी के दबाव बनाने पर पीड़िता ने उसके ब्वॉय फ्रेंड अरबाज से बात की। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। अरबाज ने वीडियो कॉल कर पीड़िता का वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। उसने शादी का दबाव बनाया। इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसी बीच इंस्टाग्राम पर पीड़िता की बड़ी बहन ने वीडियो देख ली। बहन ने इंस्टाग्राम पर अरबाज से संपर्क किया तो वह धमकाने लगा। दोनों बहनों को ब्लैकमेल कर शादी की बात कही। आरोपी पूर्व में कई युवतियों को ब्लैकमेल कर चुका है। पीड़िता ने अरबाज, फरहान व भतीजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

किरायदार ने नाबालिक से पहले किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में धकेला, जानें पूरा मामला
लखनऊ, अमृत विचार: गुडंबा इलाके की एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ किराएदार ने दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेल दिया। किशोरी को नशीली दवाएं दी जाती थीं, उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया गया। किशोरी के बीमार होने पर मां को उसके साथ हो रहे घिनौने कृत्य की जानकारी हुई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका अर्चना सिंह ने टीम भेजकर किशोरी चंगुल से छुड़कर थाने पहुंचाया। किशोरी की मां की तहरीर पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों असलम, नैंसी रावत, रहनुमा और साबान को गिरफ्तार कर लिया है।

गुडंबा इलाके की महिला ने बताया कि बीमारी के चलते घर पर ही रहती है। मकान के कमरे किराए पर उठाकर खर्च चलाती है। उसने बताया कि 12 वर्षीया बेटी की दोस्त बड़ी बहन रहनुमा के साथ घर आई थी। रहनुमा ने खुद को गर्भवती बताकर महिला की बेटी को बेटी को देखभाल के लिए साथ रखने की बात कही थी। इसके एवज में 3000 रुपये महीने देने का वादा किया था। वह बेटी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि रहनुमा ने महिला की बेटी अनैतिक व्यापार में धकेल दिया। उसे और अपनी बहन को लोगों के साथ भेजना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार रहनुमा की दोस्त नैंसी और असलम कुछ माह पहले उसके घर आए। दोनों ने किराए पर घर का एक हिस्सा ले लिया। कुछ दिनों बाद असलम रहनुमा के घर से महिला की बेटी को ले आया। असलम ने बेटी का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। पत्नी के बाहर जाने पर कई बार बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसे नशीली दवाएं देकर अनैतिक देह व्यापार कराया जाता था। नैंसी और असलम भी नशीली दवाएं देते थे। विरोध करने पर आरोपितों ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बीमार हुई तो खुला राज

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका अर्चना सिंह के मुताबिक किशोरी की मां को कम दिखाई देता है। किशोरी इस बीच एक दिन बीमार पड़ गई। तो उसे इस कृत्य की जानकारी हुई। उसने कुछ समाजसेवी की मदद से वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर मदद मांगी। केंद्र में कागजी कार्रवाई के बाद किशोरी और उसकी मां को लेकर गुडंबा थाने वन स्टॉप सेंटर की टीम गई। साथ ही बाल कल्याण समिति को भी पत्र भेजकर मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेः भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच Air India और IndiGo का बड़ा फैसला, श्रीनगर-चंडीगढ़ समेत इन शहरों में उड़ान नहीं भरेंगी फ्लाइट

कपड़े उतरवाये, धर्म पूछा और फिर पीटा... गुडंबा के फूलबाग कालोनी में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: गुडंबा के फूलबाग कॉलोनी के शशांक मौर्या ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मोटर मैकेनिक चांद और उसके साथियों ने उसके कपड़े उतरवाये। धर्म पूछा और उसकी पिटाई की। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शशांक के मुताबिक 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे वह किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में उसकी चप्पल टूट गई। इस पर दोस्त आदिल से चप्पल बदलकर वह यूनिटी सिटी चौराहे से अभिनव गर्ल्स कॉलेज जाने लगे। तभी मोटर चांद व उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। चांद अपनी चप्पल बताते हुए शशांक से मांगने लगा। विरोध पर आरोपी उन्हें दुकान के अंदर घसीट ले गए।

आरोप है कि आरोपियों ने उनकी पैंट उतरवाई और धर्म के नाम पर उनकी पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चांद को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेः शहर में एक लाख के करीब बांग्लादेशी और रोहिंग्या, कॉलोनियां ही नहीं नगर निगम में भी बांग्लादेशियों की घुसपैठ

लखनऊ: जान की धमकी देकर डाला चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार: काकोरी की महिला को रिश्तेदारी में छोड़ने का झांसा देकर डाला चालक बाग में ले जाकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर काकोरी थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि डाला चालक मनीष काकोरी के बिगहूं गांव का रहने वाला है। वह लखनऊ से हरदोई तक सवारियां ले जाता है।काकोरी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला उसके साथ कई बार हरदोई अपने रिश्तेदार के घर गई भी थी। महिला ने बताया कि 10 अप्रैल को उसे रिश्तेदार के घर हरदोई जाना था। उसने मनीष को कॉल की। मनीष ने उसे दुर्गागंज चौराहे पर बुलाया। मनीष उसे हरदोई ले जाने के बहाने एक आम की बाग में ले गया।

टोकने पर बोला कि उसे किसी से मिलना है। कुछ काम है 10 मिनट में निपटाकर उसे छोड़ देगा। बाग में पहुंचते ही मनीष छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को दुर्गागंज छोड़कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद मनीष अगले दिन से फिर दबाव बनाने लगा। विरोध पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेः Lucknow Encounter: पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, मंचा, कारतूस और बाइक बरामद