X - Amrit Vichar

‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार की, भारतीय कानूनों के पालन का दिया आश्वासन
नई दिल्लीः सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को ‘ग्रोक एआई’ के अश्लील सामग्री मुद्दे पर चेतावनी दिए जाने के बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और आश्वासन दिया है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगी। सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि लगभग 3,500 सामग्री ब्लॉक की गयी है और 600 से अधिक खाते हटाए गए।

सूत्रों के अनुसार, ‘एक्स’ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कहा है कि वह भारतीय कानूनों का पालन करेगा। साथ ही यह भी कहा है कि भविष्य में यह मंच अश्लील छवियों की अनुमति नहीं देगा। इससे पहले, सरकार ने ‘एक्स’ से ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री पर की गई विशिष्ट कार्रवाई और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों सहित विस्तृत जानकारी मांगी थी क्योंकि इस मंच द्वारा दिए जवाब को सरकार ने अपर्याप्त पाया था। पहला नोटिस जारी होने के बाद अपने जवाब में ‘एक्स’ ने भ्रामक पोस्ट और गैर-सहमति से प्राप्त यौन उत्तेजक छवियों से संबंधित पोस्ट के मामले में अपने द्वारा अपनाई जाने वाली सख्त सामग्री हटाने की नीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत की थी।

हालांकि, जवाब लंबा और विस्तृत था लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां छूट गई थीं, जिनमें ग्रोक एआई की अश्लील सामग्री के मुद्दे पर की गई कार्रवाई और भविष्य में इसे रोकने के उपाय शामिल थे। दो जनवरी को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘ग्रोक’ और अन्य उपकरणों जैसी एआई-आधारित सेवाओं के दुरुपयोग के माध्यम से उत्पन्न की जा रही अश्लील और यौन सामग्री के संबंध में ‘एक्स’ को कड़ी चेतावनी जारी की थी।

इस सोशल मीडिया मंच के ‘सेफ्टी’ हैंडल ने पिछले रविवार को कहा कि वह अपने मंच पर अवैध सामग्री, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) भी शामिल है, के खिलाफ कार्रवाई करता है। इसके तहत ऐसी सामग्री को हटाना, खातों को स्थायी रूप से निलंबित करना और आवश्यकतानुसार स्थानीय सरकारों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ काम करना शामिल है।

‘एक्स’ ने अवैध सामग्री पर मस्क के रुख को दोहराते हुए कहा था, ‘‘ग्रोक का उपयोग करके या उससे अवैध सामग्री बनवाने वाले किसी भी व्यक्ति को वही परिणाम भुगतने होंगे जो कि अवैध सामग्री अपलोड करने पर भुगतने पड़ते हैं।’’

सरकार ने 'X' को भेजा नोटिस : Grok से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, 72 घंटों में मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। सरकार ने एक्स पर उपलब्ध कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित टूल 'ग्रोक' का दुरुपयोग कर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री परोसे जाने के आरोप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजा है। साथ ही सरकार ने निर्देश दिया है, इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी या फिर समीक्षा की जाएगी, उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को 72 घंटे में दी जाए।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स कॉर्प को भारत के कानूनों के तहत वैधानिक सावधानियों और दायित्वों का पालन करने में विफलता के आरोप में नोटिस जारी किया। यह नोटिस खासकर एक्स पर उपलब्ध टूल ग्रोक का इस्तेमाल करके बनाये और शेयर किये गये अश्लील, अभद्र और कामुक चित्रण सामग्री परोसे जाने के आरोपों के संबंध में दिया गया है।

मंत्रालय ने विस्तृत नोटिस में कहा कि उसे जनता और सांसदों से इस बारे में बार-बार रिपोर्ट और शिकायतें मिलती रही हैं। इन शिकायतों में आरोप है कि एक्स पर सर्कुलेट हो रही कुछ सामग्रियां शालीनता और अश्लीलता से संबंधित नियम कायदों का पालन नहीं कर रही हैं।

मंत्रालय ने एक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एआई-आधारित एप्लिकेशन "ग्रोक एआई" पर चिंता जतायी, जिसका कथित तौर पर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर अश्लील और अपमानजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने और शेयर करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी सामग्रियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के स्तर पर सुरक्षा और नियमों के अनुपालन से संबंधित उसके तंत्र में गंभीर कमियों को दर्शाती हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ये उल्लंघन एआई टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल के समान है। नोटिस में कहा गया है कि एक्स ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के प्रावधानों का, खासकर गैर-कानूनी सामग्री की प्रस्तुतियों की रोकथाम और उन्हें हटाने से संबंधित प्रावधानों का पर्याप्त रूप से पालन नहीं किया है।

इससे पहले शिव सेना (उद्धव) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने आज ही इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर एक्स पर एआई टूल ग्रोक का दुरुपयोग कर महिलाओं की तस्वीरों को नग्नता और अश्लील तरीके से दिखाये जाने की शिकायत की थी। उन्होंने इस पर कार्रवाई किये जाने की मांग की थी। चतुर्वेदी सूचना प्रौद्योगिकी और संचार से संबंधित स्थायी संसदीय समिति की सदस्य भी हैं। उन्होंने समिति के अध्यक्ष निशिकांत दूबे को भी इस पत्र की प्रति भेजी है।

Cloudflare की खराबी से हिल गया इंटरनेट : ChatGPT, Perplexity, Canva, X समेत कई सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली। कई वैश्विक डिजिटल मंचों पर मंगलवार को व्यापक इंटरनेट व्यवधान उत्पन्न हो गया, जिसके कारण लाखों उपयोगकर्ता एक्स, ओपनएआई के चैटजीपीटी, परप्लेक्सिटी एआई, गूगल क्लाउड और कैनवा जैसी प्रमुख सेवाओं का उपयोग करने में असमर्थ हो गए। इस तकनीकी खराबी से लोकप्रिय गेमिंग टाइटल लीग ऑफ लीजेंड्स और वैलोरेंट भी प्रभावित हुए।

इस व्यवधान (या रुकावट) का कारण क्लाउडफ्लेयर में आई एक गंभीर नेटवर्क विफलता को माना गया है। क्लाउडफ्लेयर एकवेब अवसंरचना कंपनी है जो इंटरनेट के एक महत्वपूर्ण हिस्से को संचालित करती है।

क्लाउडफ्लेयर की सिस्टम स्टेटस साइट पर दिखाया गया, "क्लाउडफ्लेयर की आंतरिक सेवा में गिरावट आ रही है। कुछ सेवाएं बीच-बीच में प्रभावित हो सकती हैं। हम सेवा बहाल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जैसे ही हम इसे ठीक करने में सक्षम होंगे, हम अपडेट देंगे। जल्द ही और अपडेट मिलेंगे।"

रुकावट निगरानी वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने विभिन्न सेवा व्यवधानों के लिए 10,000 से अधिक शिकायतें दर्ज करते हुए रिपोर्टों में भारी उछाल देखा, इससे पहले कि साइट स्वयं लोड होने में संघर्ष करने लगी ,विडंबना यह है कि यह भी क्लाउडफ्लेयर आउटेज का शिकार हो गई।

एक्स पर अखिलेश यादव के विरुद्ध झूठी फोटो पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश
लखनऊ, अमृत विचारः सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव के विरुद्ध झूठी व छेड़छाड़ की गई तस्वीर पोस्ट करने के मामले में अदालत ने थानाध्यक्ष गोमतीनगर को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। विशेष सीजेएम अमित कुमार यादव, द्वितीय ने यह भी आदेश दिया है कि वह विवेचना के परिणाम से अदालत को भी अवगत कराए। उन्होंने यह आदेश सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए दिया है। इस अर्जी में दिलीप कुमार सिंह व अरुण यादव को विपक्षी पक्षकार बनाया गया है।

अदालत में दाखिल इस अर्जी में कहा गया है कि 20 मई 2025 को विपक्षी पक्षकारों ने अपने एक्स हैंडल पर एक झूठी व फर्जी तस्वीर पोस्ट की। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जानबूझकर झूठी फोटो बनाकर उसे एक महिला ज्योति मल्होत्रा के साथ जोड़कर उनका गलत प्रचार किया गया। इस महिला को हाल ही में दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कहा गया कि इस झूठे प्रचार का उद्देश्य सपा की छवि को धूमिल करना तथा पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक समाज के बीच नफरत फैलाना है। लिहाजा इस मामले में विपक्षी पक्षकारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः फर्जी EPIC नंबर विवाद: तेजस्वी यादव की बढ़ीं मुश्किलें, चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

CM योगी और केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!’’ वहीं, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1939842270741807269

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसी पोस्ट में यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा, ‘‘भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।’’ सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को 52 साल के हो गए। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।

यह भी पढ़ेः Monsoon in UP: यूपी में मानसून की जोरदार वापसी, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

ट्विटर के बाद अब बिका नीली चिड़िया वाला Logo, जानें क्या रहा दाम
Twitter's blue bird logo sold: लंबे समय कर ट्विटर (Twitter) पर उड़ने वाली नीली चिड़िया अब किसी और की हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को जब से एलन मस्क ने टेकओवर किया है। उसके बाद इसमें काफी कुछ बदल गया है। सबसे पहले तो इसका नाम बदला और एक्स (X) हो गया। अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को स्थित हेडक्वार्टर पर लगी नीली चिड़िया वाले आइकॉनिक Logo की अब बोली लग चुकी है।

नीली चिड़िया को बोली में 34 हजार 375 डॉलर यानी भारतीय रुपए में करीब 30 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। नीलामी करने वाली कंपनी के पीआर (PR) ने इसकी पुष्टि की है। करीब 254 किलो वजन वाले, 12 फीट लंबे और 9 फीट चौड़े इस नीली चिड़िया को खरीदने वाले खरीददार की पहचान नहीं बताई गई है।

हालांकि, जिस बोली में नीली चिड़िया की नीलामी हुई है। उसमें एपल-1 कंप्यूटर (Apple-1 computer) की करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर), स्टील जॉब्स (Steels Jobs) की तरफ से साइन किए गए एपल के एक चेक की करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलामी की गई। वहीं पहली जेनरेशन का चार जीबी आईफोन, जो कि पूरी तरह से सील्ड पैक था, उसे 87 हजार 514 डॉलर में बेचा गया। भले ही अब ये नीली चिड़िया माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स का हिस्सा न हो, लेकिन सोशल मीडिया में जिस तरह से Apple या Nike की पहचान उसका लोगो बन गया है। उसी तरह से एक्स की पहचान भी ये नीली चिड़िया है।

आपको बता दें कि साल 2022 में एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को करीब 3368 अरब रुपये यानी की 44 बिलियन डॉलर में खरीद का एलान किया था। डील होने के बाद उस वक्त एलन मस्क ने कहा था कि लोकतंत्र के सुचारु रुप से चलने के लिए फ्री स्पीच का होना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि ट्विटर प्रोडक्ट नए फीचर्स और एनहैंसमेंट के साथ मार्केट में आए और अपनी एक जगह बनाए।

यह भी पढ़ेः IPL 2025: लखनऊ में इन चार मेट्रों स्टेशन से खरीदें आईपीएल की टिकट, मिल सकता है खिलाड़ियों से मिलने का मौका, जानें कैसे

एलन मस्क की कंपनी ‘एक्स’ ने भारत सरकार के खिलाफ किया वाद दायर, IT अधिनियम के दुरुपयोग का लगाया आरोप
बेंगलुरु। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की स्वामित्व वाली सोशल मीडिया कंपनी 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) ने भारत सरकार के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक वाद दायर करके कथित ‘‘गैरकानूनी सामग्री विनियमन और मनमाने सेंसरशिप’’ को चुनौती दी है।

‘एक्स’ ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की केंद्र की व्याख्या, विशेष रूप से उसके द्वारा धारा 79(3)(बी) के उपयोग पर चिंता जतायी, जिसके बारे में 'एक्स' ने दलील दी है कि यह उच्चतम न्यायालय के फैसलों का उल्लंघन है और डिजिटल मंच पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कमतर करता है। वाद में आरोप लगाया गया है कि सरकार धारा 69ए में उल्लिखित कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, एक समानांतर सामग्री अवरोधन तंत्र बनाने के लिए उक्त धारा का इस्तेमाल कर रही है।

'एक्स' ने दावा किया कि यह दृष्टिकोण श्रेया सिंघल मामले में उच्चतम न्यायालय के 2015 के फैसले के विरोधाभासी है, जिसमें यह स्थापित किया गया था कि सामग्री को केवल उचित न्यायिक प्रक्रिया या धारा 69ए के तहत कानूनी रूप से परिभाषित माध्यम से ही अवरुद्ध किया जा सकता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, धारा 79(3)(बी) ऑनलाइन मंचों को अदालत के आदेश या सरकारी अधिसूचना द्वारा निर्देशित होने पर अवैध सामग्री को हटाना अनिवार्य करती है। मंत्रालय के अनुसार, यदि कोई डिजिटल मंच 36 घंटे के भीतर अनुपालन करने में विफल रहता है, तो उसे धारा 79(1) के तहत संरक्षण गंवाने का जोखिम होता है और उसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) सहित विभिन्न कानूनों के तहत जवाबदेह ठहराया जा सकता है। हालांकि, ‘एक्स’ ने इस व्याख्या को चुनौती दी है और दलील दी कि यह प्रावधान सरकार को सामग्री को ब्लॉक करने का स्वतंत्र अधिकार नहीं देता है।

‘एक्स’ ने प्राधिकारियों पर उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमाने ढंग से सेंसरशिप लगाने के लिए कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत, सरकार को डिजिटल सामग्री तक सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करने का अधिकार है, यदि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा पैदा हो। हालांकि, इस प्रक्रिया को 2009 के सूचना प्रौद्योगिकी (सार्वजनिक रूप से सूचना तक पहुंच को अवरुद्ध करने की प्रक्रिया और सुरक्षा उपाय) नियमों द्वारा विनियमित किया जाता है, जिसके तहत अवरुद्ध करने के निर्णय लेने से पहले एक समीक्षा प्रक्रिया की आवश्यकता होती है।

‘एक्स’ ने दलील दी है कि इन प्रक्रियाओं का पालन करने के बजाय, सरकार धारा 79(3)(बी) का उपयोग एक ‘शॉर्टकट’ उपाय के रूप में कर रही है, जिससे सामग्री को आवश्यक जांच के बिना हटाया जा सकता है। उसने कहा कि सोशल मीडिया मंच इसे उन कानूनी सुरक्षा उपायों के प्रत्यक्ष उल्लंघन के रूप में देखता है जो मनमाने सेंसरशिप को रोकने के लिए हैं। सोशल मीडिया मंच की कानूनी चुनौती में एक और प्रमुख बिंदु सरकार के ‘सहयोग’ पोर्टल का विरोध है।

गृह मंत्रालय के तहत, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा स्थापित यह पोर्टल धारा 79(3)(बी) के तहत हटाने के अनुरोधों को कारगर बनाने और सोशल मीडिया मंच और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सीधे संवाद की सुविधा के लिए तैयार किया गया था। वाद में दलील दी गई है कि यह न्यायिक निगरानी के बिना ऑनलाइन मंचों पर विमर्श को नियंत्रित करने का सरकार का एक और प्रयास है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश को किया सस्पेंड

'एक्स' पर बड़ा साइबर हमला: दिन में तीन बार ठप हुई सेवाएं, मस्क बोले- हम पर हर दिन हो रहे साइबर अटैक
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बड़ा साइबर हमला होने की बात सामने आ रही है। बहुत से यूजर्स को फीड देखने और लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में करीब तीन बार 'एक्स' डाउन हुआ है, जिस पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया भी दी है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 'एक्स' के डाउन होने पर कहा है कि हम पर रोजाना साइबर अटैक हो रहा है। उन्होंने दावा किया है कि इस हमले में कोई बड़ा देश या समूह शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो सोमवार को 'एक्स' पर यूजर्स को पहली बार समस्या शाम करीब 3.30 बजे आई, दोबारा करीब 7 बजे और फिर 8.44 पर 'एक्स' डाउन हुआ है। दुनिया के कई देशों से यूजर्स ने दिक्कत आने पर 'एक्स' को शिकायत भी की है। शिकायत करने वाले यूजर्स की संख्या 40 हजार के करीब बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जेब में होगा एआई, हुक्म बजाएंगे रोबोट, ड्रोन से माल की आवाजाही, पांच साल में बदलने वाली है तस्वीर, IIT के निदेशक ने कहा ये...

बालिकाओं को बराबर का मिले मौका इसके लिए सरकार संकल्पबद्ध: पीएम मोदी
नई दिल्ली, अमृत विचारः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शुक्रवार को कहा कि भारत को सभी क्षेत्रों में लड़कियों की उपलब्धियों पर गर्व है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समान रूप से कृतसंकल्पित है कि बालिकाओं के खिलाफ कोई भेदभाव न हो।

Today, on National Girl Child Day, we reiterate our commitment to keep empowering the girl child and ensure a wide range of opportunities for her. India is proud of the accomplishments of the girl child across all fields. Their feats continue to inspire us all.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2025

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, “आज, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर, हम बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए व्यापक अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। भारत को सभी क्षेत्रों में बालिकाओं की उपलब्धियों पर गर्व है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वास्थ्य जैसे अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसने बालिकाओं को सशक्त बनाने में योगदान दिया है। राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है, जो बालिकाओं के अधिकारों और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत 2008 में भारत सरकार द्वारा की गई थी ताकि समाज में लड़कियों के प्रति जागरूकता फैल सके।

यह भी पढ़ेः लखनऊः जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट में आज होगी दोबारा सुनवायी

Bareilly News: मंदिर के ऊपर लिखा 786, माहौल बिगाड़ने की कोशिश...भड़के लोग
बरेली, अमृत विचार। मंदिर पर 786 लिखने पर आसामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। मामला सज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं। लोगों में तनावपूर्ण माहौल है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामला बरेली के आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक के गांव गोठा खंडुवा का बताया जा रहा है। दिवाली पर आसामाजिक तत्वों ने गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। गांव में गमा देवी मंदिर पर खुरापातियों ने 786 लिख दिया। हिंदू समुदाय के लोगों ने देखा तो नाराजगी व्यक्त की। एक्स पर बरेली पुलिस और एडीजी से शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच के निर्देश दिए हैं।

एक्स पर भड़के लोग
मामले की एक्स पर शिकायत करने के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दे दिए।

यह भी पढ़ें- बरेली में पुलिसकर्मियों पर हमला, फाड़ी वर्दी...लाठी-डंडे और ईंटें बरसाईं

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा को जान से मारने की धमकी, मुस्लिम समर्थकों में गुस्सा
बरेली, अमृत विचार: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुस्लिम धर्म और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी दी गई। इससे समुदाय विशेष के लोगों में गुस्सा है। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी और राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी के साथ पदाधिकारी शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

मुनीर इदरीसी ने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने एक्स अकाउंट पर देखा कि ब्रजेश नाम व्यक्ति की आईडी पर उनके धर्म के खिलाफ टिप्पणी की गई थी और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के लिए भी अपशब्द लिखकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने पोस्ट का स्क्रीन शॉट ले लिया। कुछ ही देर में समुदाय के अन्य लोगों को इसका पता चला तो आक्रोश पनप गया। इसके बाद वह पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार रात 10:30 बजे कोतवाली गए और तहरीर दी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: मेजर पत्नी की पति ने की हत्या करने की कोशिश, कारोबार में रुपये न देने पर पीटा

अमेरिका: एलन मस्क ‘स्पेसएक्स’ और ‘एक्स’ के मुख्यालय को कैलिफोर्निया से टेक्सास करेंगे स्थानांतरित
सैन फ्रांसिस्को। उद्योगपति एलन मस्क ने कहा कि वह ‘स्पेसएक्स’ तथा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ का मुख्यालय कैलिफोर्निया से टेक्सास स्थानांतरित कर रहे हैं। मस्क ने मंगलवार को ‘एक्स’ (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा कि वह ‘स्पेसएक्स’ को कैलिफोर्निया के हॉथोर्न से टेक्सास के स्टारबेस ले जाने की योजना बना रहे हैं।

‘एक्स’ को सैन फ्रांसिस्को से ऑस्टिन स्थानांतरित किया जाएगा। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने सोमवार को एक नए कानून पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद मस्क ने यह फैसला किया है। यह नया कानून जिला स्कूलों के कर्मचारियों को बच्चों की लैंगिक पहचान बदलने के बारे में उनके माता-पिता को जानकारी देने की आवश्यकता पर रोक लगाता है।

मस्क ने लिखा, ‘‘ मैंने करीब एक वर्ष पहले गवर्नर न्यूसम को स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रकार के कानून कंपनियों तथा परिवारों को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कैलिफोर्निया छोड़ने के लिए मजबूर करेंगे।’’

वाहन विनिर्माता कंपनी टेस्ला का कॉर्पोरेट मुख्यालय भी 2021 में कैलिफोर्निया के पालो ऑल्टो से ऑस्टिन स्थानांतरित कर दिया गया था। मस्क टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं। उद्योगपति ने कहा कि उन्होंने अपना आवास भी कैलिफोर्निया से टेक्सास स्थानांतरित कर लिया है, जहां कोई राज्य व्यक्तिगत आयकर नहीं है।

ये भी पढ़ें -UP: शिक्षकों के आगे झुकी सरकार! डिजिटल अटेंडेंस को किया स्थगित, कमेटी का किया गया गठन