दिल्ली विधानसभा चुनाव - Amrit Vichar

मुरादाबाद : दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी, एक दूसरे को खिलाई मिठाई
मुरादाबाद। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। बुद्धि विहार स्थित जिला कार्यालय पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को दिल्ली की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, यह ऐतिहासिक जीत ‘मोदी की गारंटी’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ एवं मिठाई वितरित करते हुए एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी गई।

इस दौरान  महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी,  पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह,  मनोज गुप्ता, अजय प्रताप सिंह,  महामंत्री राजन बिश्नोई, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, आईटी संयोजक आदित्य शंख्यदार, चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, मास्टर सत्यपाल सिंह, नवीन चौधरी, दीपक गोयल, चकित चौधरी, मयूर भाटिया, सुमन देवी, वालेचरण वाल्मीकि सभी मोर्चे के अध्यक्ष एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : नगर निगम के कर अनुभाग की अहम कड़ी कमजोर, टीएस के चार पद में से दो तैनात

Moradabad : दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे AIMIM के जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी व महानगर अध्यक्ष वकी रशीद
मुरादाबाद। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। पांच फरवरी को चुनाव होने हैं और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। सभी पार्टियों का चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। वहीं दिल्ली विधानसभा के चुनाव में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी व महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट प्रचार करेंगे। एआईएमआईएम के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों के नाम शामिल हैं।

एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद एडवोकेट ने बताया कि पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महताब चौहान के द्वारा जारी पत्र में दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के नीतियों को जनता के बीच बताकर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिले से उनके सहित 18 पदाधिकारियों को मुस्तफाबाद विधानसभा में जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी ने बताया कि वह 30 जनवरी से दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा चुनाव में प्रचार व जनसंपर्क करेंगे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : एक मार्च से शुरू होगी 45 केंद्रों पर गेहूं खरीद, किसानों का पंजीकरण जारी

राजधानी में केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ हो गया है कि वहां की जनता ने अरविंद केजरीवाल के कामकाज के तौर-तरीकों और राज्य के विकास में किए गए उनके प्रयोगों पर मुहर लगा दी है। जिस तरह से दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दिया है, साफ है दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना अब और चुनौतीपूर्ण होगा। एक तरह से दिल्ली की जनता ने केजरीवाल से साफ कह दिया है कि आप जैसे सरकार चलाओ, हम आपके साथ हैं।

दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीट जीतने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन दोहरा पाने में विफल रही है। लोकसभा चुनाव में उसने 65 सीटों पर बढ़त बनाई थी। हालांकि उसका वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा है, जो कि उसके लिए एक संतोष का विषय भले ही हो सकता हो, मगर पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कई पूर्व मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य केद्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रचार में लगाने के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है तो यह उसके रणनीतिकारों के लिए मंथन का विषय होगा।

इन चुनाव परिणामों से यह साफ है कि दिल्ली की जनता के लिए स्थानीय मुद्दे पहले थे और केजरीवाल सरकार ने मुफ्त बिजली, पानी समेत तमाम योजनाओं का जो पिटारा जनता के लिए खोला, जनता ने उनका स्वागत किया है। इसमें कोई दो-राय नहीं कि केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में दिल्ली में सरकारी स्कूलों की न केवल दशा सुधरी, बल्कि कई स्कूलों का तो कायाकल्प हुआ। जनता ने इन बदलावों को अपनी आंखों से देखा, जिसका नतीजा सामने है।

कांग्रेस के लिए तो कहना पड़ेगा कि इन्हें नहीं मालूम कि ये क्या कर रहे हैं? लगता है कांग्रेस ने दिल्ली में तो बेमन से चुनाव लड़ा। कांग्रेस के पतन के लिए जो कारण जिम्मेदार बताए जा सकते हैं, उनमें शीर्ष स्तर पर निर्णय लेने में देरी, रणनीति और राज्य स्तर पर एकता में कमी, हतोत्साहित कार्यकर्ता व जमीनी स्तर पर जुड़ाव न होना आदि शामिल हैं।

केजरीवाल ने जो कहा वह सच माना जाए कि ‘यदि मतदाताओं ने उन्हें वोट नहीं दिया तो काम की राजनीति कोई नहीं करेगा’ जनता ने इस बात को समझा। हालांकि आप की सीटें इस चुनाव कम जरूर हुई हैं जिसके कारण उसे ढूंढने होंगे। बहरहाल, भाजपा हो या आप या फिर कांग्रेस। सबक तो जनता ने तीनों को दिया है।