नैनीताल न्यूज - Amrit Vichar

हाईकोर्ट ने नहीं दी चुनाव लड़ने की अनुमति
नैनीताल, अमृत विचार: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने अतिक्रमणकारी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देते हुए अपील को खारिज कर दिया है। खटीमा के बंडिया निवासी अशोक मौर्य की अपील पर खंडपीठ में सुनवाई हुई। अपीलकर्ता की ओर से कहा गया कि उसने बंडिया गांव के ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिये नामांकन पत्र भरा था लेकिन चुनाव आयोग ने अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उसका नामांकन निरस्त कर दिया है। उसने इस कदम को हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन एकलपीठ ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। कहा गया कि उसने कोई अतिक्रमण नहीं किया है।

उसे अतिक्रमण के मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई अमल में लायी गयी है। आयोग द्वारा कहा गया कि अपीलकर्ता के खिलाफ आपत्ति के निस्तारण के बाद नामांकन रद्द किया गया है। अदालत में पेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट के 12 दिसंबर 2024 को जारी आदेश के आलोक में 80 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। खंडपीठ ने अपीलकर्ता को कोई राहत नहीं देते हुए अपील को खारिज कर दिया।

सौर मंडल समेत पृथ्वी की उत्पत्ति का रहस्य हुआ उजागर
नैनीताल, अमृत विचार: वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी सौर मंडल को जन्म लेते देखा है। यह खोज हमारे सौर मंडल समेत पृथ्वी की उत्पत्ति के रहस्य को उजागर करती है। वैज्ञानिक, ग्रहों समेत किसी भी तारे के सौर मंडल के जन्म का यह पहला प्रमाण मान रहे है। यह खोज अपने सौर मंडल का निर्माण कर रहे नवजात स्टार हॉप्स 315 नामक तारे की खोज से संभव हो सकी है।

दरअसल, पूर्व में हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर तमाम सिद्धांत गढ़े गए हैं, लेकिन पहली बार खगोल वैज्ञानिक किसी सौर मंडल को अपनी आंखों के सामने बनता देख रहे हैं। यह खोज सौर मंडल की उत्पत्ति का पहला प्रमाण है और हमारे वैज्ञानिक जगत के सिद्धांतों की पुष्टि करती है। नीदरलैंड स्थित लीडेन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मेलिसा मैकक्लेर के नेतृत्व में यह खोज हुई है। स्टार हॉप्स-315 तारा पृथ्वी से 1,300 प्रकाश वर्ष दूर है। यह तारा हमारे सूर्य के समान चमकता है, जो अपने चारों ओर एक नई सौर प्रणाली के ग्रहों को अस्तित्व में ला रहा है। इस सौर मंडल में गर्म खनिज जमने लगे हैं। कार्बन मोनोऑक्साइड और सिलिकॉन मोनोऑक्साइड की जेट किरणें आगे बढ़ रही है और अपने तारे से दूर भाग रहे हैं। यह प्रक्रिया किसी भी ग्रह मंडल के निर्माण की पहली कड़ी होती है।

यह खोज दशकों के परिश्रम का प्रतिफल
यह खोज वैज्ञानिकों को उत्साहित करने वाली है और दशकों के परिश्रम का प्रतिफल है, जिसे लेकर खोजी टीम के वैज्ञानिक प्रोफेसर मेरेल वैन कहते हैं कि जन्म लेते सौर मंडल की यह तस्वीर वैसी ही है, जैसा कि हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति के दौरान हुआ होगा। इस सौर मंडल में हमारे अपने ग्रह मंडल के समान ग्रहों का जन्म हो रहा है जिसमें भविष्य में बृहस्पति जैसे ग्रह अस्तित्व में आएंगे। खोजकर्ता खगोलविदों का कहना है कि इस नए सौर मंडल में ग्रहों के बाद बौने ग्रह अस्तित्व में आएंगे और उसके लघु ग्रह अस्तित्व में आने लगेंगे, इनके साथ ही उल्कापिंडों का अस्तित्व सामने आएगा। इनके अलावा धूमकेतुओं को भी बनते देख सकेंगे। सबसे बड़ा तथ्य यह है कि हम इस सौर मंडल के निर्माण की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देख सकेंगे। स्टार हॉप्स 315 के सौर मंडल की खोज चिली स्थित एटाकामा लार्ज मिलीमीटर/ सबमीतर एरे टेलीस्कोप और जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप के जरिए हुई है।

आश्चर्यजनक है यह खोज
नैनीताल: आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) नैनीताल के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडेय कहते हैं कि किसी सौर मंडल के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर यह खोज आंखों देखी जैसी कही जा सकती है। सौर मंडल की उत्पत्ति को लेकर यह पहली खोज आश्चर्यजनक है। खगोल जगत इस खोज से उत्साहित है। अब जैसे जैसे तकनीक आगे विकसित होते जाएगी,  ब्रह्मांड के छिपे रहस्य भी उजागर होते चले जाएंगे।

हाईकोर्ट ने दी दो प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की अनुमति
नैनीताल, अमृत विचार: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त करने के मामले पर सुनवाई करते हुए चुनाव में प्रतिभाग करने की अनुमति दे दी है।

मामले के अनुसार, डीडीहाट से जिपं सदस्य का चुनाव नरेंद्र सिंह देवपा लड़ना चाह रहे थे। नामांकन की तिथि को उनके द्वारा नामांकन फार्म भरा गया लेकिन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनका नामांकन इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि उन्होंने पूर्व के आपराधिक मामलों का जिक्र फॉर्म में नहीं किया है, उस कॉलम को नहीं भरा। याचिका में कहा गया कि नामांकन पत्र का जो प्रारूप राज्य निवार्चन आयोग की तरफ से बनाया गया, वह राज्य  पंचायतीराज नियमावली की धारा 9 के विरुद्ध है जबकि वे आपराधिक केसों में पहले ही बरी हो चुके हैं। उस कॉलम को भरना जरूरी नहीं था। वर्तमान में राज्य चुनाव आयोग ने एक्ट को दरकिनार कर उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया।

इस मामले को उनके द्वारा पहले एकलपीठ में चुनौती दी गयी। एकलपीठ ने उसे निरस्त कर दिया। जिसके बाद उनके द्वारा मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी गयी। खंडपीठ ने एक्ट के विरुद्ध जाकर नामांकन पत्र को निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए आयोग से पूछा कि क्या चुनाव के सिंबल (चुनाव प्रतीक चिन्ह) जारी हो गए हैं? जिस पर आयोग की तरफ से कहा गया कि नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हो चुकी है। जिनका फॉर्म सही नहीं था उसे एक्ट के विरुद्ध मानकर रिटर्निंग अधिकारी ने निरस्त कर दिया और बैलेट पत्र छपने के लिए प्रेस में भेज दिए गए हैं। इस पर खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इलेक्शन हुआ नहीं है, प्रोसेस में है। न्यायालय में पीड़ितों की याचिकाएं विचाराधीन हैं लेकिन सिंबल आवंटन से पहले कैसे बैलेट पेपर की प्रिंटिंग की जा सकती है? कौन उम्मीदवार किस सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहता है, उसकी पसंद का ख्याल नहीं रखा गया।

यहां ग्राम प्रधान प्रत्याशी को मिली राहत
नैनीताल: दूसरी सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त करने पर रोक लगाते हुए उन्हें चुनाव में प्रतिभाग करने की अनुमति दी है। मामले के अनुसार, ग्राम सभा फिरोजपुर मानपुर काशीपुर निवासी नेहा गौतम का नामांकन पत्र इस आधार पर निरस्त कर दिया गया कि उनकी माता वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमणकारी हैं और नेहा का अपनी माता के घर आना-जाना रहता है। नामांकन निरस्तीकरण की प्रक्रिया को नेहा गौतम ने उच्च न्यायालय में चुनौती  देते हुए कहा कि वे विवाहित हैं और अपनी ससुराल में निवास करती हैं। उनकी माता को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण का कोई नोटिस नहीं दिया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्यवाही आज तक की गई है। उनका नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद याचिकाकर्ता को राहत देते हुए चुनाव में प्रतिभाग करने की अनुमति दे दी।

आयोग ने नामांकन निरस्त किया, हाईकोर्ट ने लगायी रोक
नैनीताल, अमृत विचार: घर में शौचालय नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। प्रत्याशी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र एवं आलोक महरा की खंडपीठ ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई कर नामांकन निरस्त करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए कि प्रत्याशी को शीघ्र चुनाव चिन्ह जारी करें। मामला टिहरी जिले का है।

सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से कहा गया कि नामांकन और उसकी जांच हो चुकी है। शपथ पत्र के मुताबिक उनका नामांकन सही नहीं पाया गया। कमेटी ने जांच के बाद ही नामांकन पत्र निरस्त किया है। इस पर विरोध दर्ज कराते हुए याचिकाकर्ता की तरफ से कहा गया कि नामांकन नियमों के विरुद्ध जाकर निरस्त किया गया है। जरूरी नहीं कि घर के अंदर ही शौचालय हो। उनका शौचालय घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है तो किस आधार पर उनका नामांकन निरस्त किया जा सकता है।

मामले के अनुसार, टिहरी जिले की निवासी कुसुम कोठियाल ने याचिका में बताया कि वे ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं लेकिन चुनाव आयोग ने उनका नामांकन इस आधार पर निरस्त कर दिया कि उनके घर में शौचालय नहीं है। याचिका के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय घर के अंदर न होकर बाहर होते हैं, जो उनके घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बना है और वह भी उनका व्यक्तिगत शौचालय है न कि सार्वजनिक इसलिए उनके नामांकन पत्र को बहाल किया जाए।

पंचायत चुनाव की याचिका हाईकोर्ट में निस्तारित
नैनीताल, अमृत विचार: उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक महरा की खंडपीठ ने बरसात के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 12 जिलों में कराए जा रहे पंचायत चुनाव को अगस्त माह के बाद कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की।
मामले की सुनवाई के बाद राज्य सरकार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं सचिव पंचायती राज की तरफ से शपथपत्र पेश करते हुए कहा गया कि पंचायत चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य सरकार और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्वक चल रही है। इससे चुनाव में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। शपथ पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया।

हाईकोर्ट में सचिव पंचायती राज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। मंगलवार को भी उनके द्वारा कोर्ट को अवगत कराया गया था कि पंचायत चुनाव और कांवड़ यात्रा को व्यवस्था के अनुरूप चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ मेले को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश की 30 प्रतिशत फोर्स लगा रखी है। 10 प्रतिशत पुलिस चारधाम यात्रा में है। होने वाले चुनाव के लिए  विभाग ने 10 प्रतिशत फोर्स रिजर्व रखी है। चुनाव और कांवड़ के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर भी विभाग ने फोर्स को रिजर्व में  रखा है। वहीं, चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि आयोग को चुनाव कराने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। जहां तक कांवड़ मेले का सवाल है तो इसमे खासकर हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली के कांवड़िये आ रहे हैं जिनका प्रथम जत्था चुनाव की प्रथम तिथि से पहले समाप्त हो जाएगा। सचिव द्वारा यह भी कहा गया कि कांवड़ से प्रभावित जिलों में चुनाव दूसरे फेज में हैं। डीजीपी द्वारा कोर्ट के निर्देश पर शपथ पत्र पेश किया गया।

मामले के अनुसार, देहरादून निवासी डॉ. बैजनाथ ने जनहित याचिका में कहा था कि अभी राज्य में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और बरसात का सीजन भी चल रहा। प्रदेश में बाढ़ राहत के बचाव में प्रशासन, पुलिस व एसडीआरफ की टीमें लगी हैं। ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव कराना खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कोर्ट से प्रार्थना की कि पंचायत चुनाव की तारीख अगस्त महीने में घोषित की जाए। इस पर कोर्ट ने वास्तविकता जानने के लिए डीजीपी और सचिव को वीसी के माध्यम से पेश होने को कहा था।

डीएसबी परिसर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न, विपिन चन्द्र बने सचिव
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर, नैनीताल में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक (2025-2027) आम चुनाव शुक्रवार 13 जून को सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 95 मतदाताओं में से 79 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें विपिन चन्द्र को 40 और पुष्कर घनस्याल को 35 मत प्राप्त हुए। एक मत "नोटा" जबकि तीन मत अमान्य घोषित किए गए। बहुमत से विजयी हुए विपिन चन्द्र को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण जोशी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगदीश पपनै ने सभा को संबोधित कर चुनाव प्रक्रिया और परिणामों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट ने मार्गदर्शन प्रदान किया और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्दा बल्लभ पालीवाल ने संस्था और कर्मचारियों के हित में प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान अतुल कुमार, हेंमत प्रसाद, प्रभात मठपाल, गजेन्द्र प्रसाद, डॉ. भुवन चन्द्र शर्मा, डॉ. पी.एस. अधिकारी, डॉ. हरदयाल सिंह जलाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष नन्दा बल्लभ पालीवाल ने निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण जोशी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चुनाव का सफल आयोजन सभी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी की सूची

अध्यक्ष- नन्दा बल्लभ पालीवाल

सचिव- विपिन चन्द्र

उपाध्यक्ष- राजेन्द्र सिंह

कोषाध्यक्ष- नासिर अली

महिला उपाध्यक्ष- रीता लोहनी

संयुक्त सचिव- लाल सिंह बिष्ट

कैंची धाम मेले में तैनात रहेगी तीन कंपनी पीएसी और 800 से अधिक पुलिसकर्मी
नैनीताल, अमृत विचार: कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर एडीजी कानून व्यवस्था ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने कैंची धाम व पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, कंट्रोल रुम से निगरानी, पुलिस ड्यूटी प्रबंधन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन समेत पुलिस आचरण पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

गुरुवार को एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कैंची धाम में दर्शन कर बाबा का आर्शीवाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर, पार्किंग स्थल, यातायात मार्ग व संभावित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन में अधीनस्थों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति से समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर प्रवेश व निकासी की व्यवस्था की जाए। स्वयंसेवियों की मदद से भीड़ व यातायात प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मेला परिसर में ड्यूटी रुम स्थापित कर जिम्मेदार अधिकारी तैनात किए जाए। सीसीटीवी व ड्रोन की मदद से क्षेत्र की रियल टाइम मॉनीटेरिंग कर अराजक तत्वों व अफवाह फैलाकर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादे वस्त्रों में कर्मी तैनात करें। क्षेत्र को जोन व सेक्टर में विभाजित कर सुनियाजित तरीके से ड्यूटी लगाई जाए। मेले को लेकर विशेष यातायात प्लान बनाकर विभागीय वेबसाइट व इंटरनेट मीडिया माध्यम व फ्लैक्स बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं को अवगत कराए। पुलिस श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें।

संवेदनशील गतिविधि की वीडियोग्राफी कर कर्मी सजगता से ड्यूटी करें। एडीजी ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से मेले के लिए तीन कंपनी पीएसी व 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बैठक में आईजी रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी पीएन मीणा, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्रा, हल्द्वानी एसपी प्रकाश चंद्र, सीओ प्रमोद साह, नितिन लोहनी, सुमित पांडे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जान ले रहा ढकियाताल, मस्ती पर भारी पड़ रही मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार : मौज-मस्ती के लिए लोग जान देने से भी नहीं कतरा रहे और ये तब है जब ढकियाताल (हिडन फॉल) हर साल लोगों की जान ले रहा है। यहां लोग रहस्यमय तरीके से डूब रहे हैं, जबकि इसकी गहराई भी ज्यादा नहीं है। पुलिस ने इस ओर जाने से पाबंदी लगाई है, लेकिन किसी को जाने से रोकती नहीं। अपने कतर्व्यों की इतिश्री पुलिस ने यहां से संकेतक लगाकर कर दी है। अभी हाल ही में बैंक का मैनेजर इसी ताल में डूब कर मर गया था। वो यहां दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने गया था और फिर जिंदा लौट कर घर नहीं पहुंचा।
हल्द्वानी से करीब 21 किलोमीटर नैनीताल की ओर ढकियाताल ज्योलीकोट क्षेत्र में स्थित है। यहां जाने के लिए रास्ता नहीं है। जिन्हें इस ताल के बारे में पता है वह अपने वाहनों को ज्योलीकोट में हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर खड़ा करते हैं और करीब 20 मीटर के पैदल ट्रैक से चल कर यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित यह ताल लोगों को बरबस ही आकर्षित करता है और लोग जोखिम लेकर यहां तक पहुंच जाते हैं। लगातार मौतों के बाद नैनीताल पुलिस ने ताल के पास और रोड पर संकेतक लगाया है, जिस पर लिखा है "कृपया यहां कोई न आए, यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र है" "अगर आप अब भी यहां पर आते हैं तो स्वयं जिम्मेदार होंगे"

हाल में और पिछले कुछ वर्षों में हुए हादसे
1- 7 जून 2025 को हल्द्वानी से पिकनिक मनाने गए कुर्मांचल बैंक के मैनेजर हिमांशु पंत (27 वर्ष) की डूबकर मौत। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
2- 1 जून 2025 को जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत (21 वर्ष) निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी की इस ताल में डूबकर मौत हुई। वह भी दोस्तों के साथ यहां नहाने गए थे।
3- 26 जून 2024 को  (23 वर्षीय) मोहित दोस्तों और अपने भाई के साथ ताल में नहाने गए और डूब गए। जब उन्हें निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।
4- 17 जून 2022 को कार्तिक आर्यन (19 वर्ष) पुत्र बसंत लाल चार दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मना रहा था और नहाने के लिए ताल में उतर गया। वह भी डूब गया और मौत हो गई।

पहाड़ों में सेवा देने के लिए मिले 220 डॉक्टर
हल्द्वानी, अमृत विचार: पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 220 चिकित्साधिकारियों का परिणाम घोषित किया है। इनका चयन बैकलॉग संवर्ग से किया गया है। कुल रिक्त 276 पदों में से इन चिकित्साधिकारियों का चयन हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारी के रिक्त 276 बैकलॉग पद थे। इन पदों को भरने के लिए बीती 27 फरवरी को आवेदन मांगे गए। डॉक्टरों ने पदों पर नियुक्ति के लिए 20 मई को साक्षात्कार दिए।

बुधवार को इनमें से 220 पदों पर चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार इन चिकित्साधिकारियों की शीघ्र ही पर्वतीय क्षेत्रों में नियुक्ति की जाएगी। जिससे वहां डॉक्टरों की कमी को कम किया जा सके।

नैनीताल में पूरे परिवार के बन गए फर्जी आधार कार्ड
अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल में मंगलवार को पूरे परिवार के फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, सरोवर नगरी में किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी दौरान कथित रूप से अब्दुल अलीम खान पुत्र मोहम्मद सईद खान और उसके परिजनों के आधार कार्ड संदिग्ध पाए गए।

आधार कार्ड में 21, बड़ा बाजार मल्लीताल का जो पता दिया गया,  वह संदिग्ध पाया गया। यह आवास अमित लाल साह पुत्र सुंदर लाल साह के नाम पर है। इस मामले के सामने आने के बाद अमित लाल साह ने थान में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पैतृक आवास पर जो आधार कार्ड बनाए गए हैं, वह फर्जी है। उनका उसके परिवार से कोई संबंध नहीं है और न ही कभी उक्त आवास पर कोई रहा है। इसकी अनुमति भी किसी को नहीं दी है।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मल्लीताल के उपनिरीक्षक दीपक कार्की को अभियोग दर्ज कर गहनता से जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि न केवल अब्दुल अलीम खान बल्कि उसके परिजनों के आधार कार्ड भी उक्त पते पर बनाए गए हैं। वर्ष 2015 में बनाए गए इन आधार कार्ड का विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं में प्रयोग किया जा चुका है। पुलिस ने संबंधित विभागों को सूचित कर आधार कार्ड रद्द करने एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करने को कहा है।

अस्तित्व बचाने के लिए नैनीताल शहर का होगा सर्वे
नैनीताल, अमृत विचार: सरोवर नगरी में चौतरफा गहरा रहे भूस्खलन के कारणों की जांच और समाधान को विज्ञानी बहु प्रतिक्षित सर्वे जल्द आरंभ करेंगे। शासन स्तर से उत्तराखंड भूस्खलन शमन और प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) के विशेषज्ञों की टीम शहर व आसपास के क्षेत्रों में विधिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा। सर्वे के बाद शहर के भूस्खलन समेत अन्य क्षेत्रों का पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा सकेगा। जिसके बाद विधिवत तरीके से भूस्खलन रोकथाम के प्रयासों को धरातल पर उतारा जा सकेगा। साथ ही, भविष्य में विभिन्न विभागों की और से प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर भी बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।

शहर पर भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शहर की तलहटी पर स्थित बलियानाला हो या शहर की सबसे ऊंची चाइना पीक। टिफिन टॉप, राजभवन मार्ग, ठंडी सड़क, कैलाखान क्षेत्र समेत आबादी से भरे चार्टन लॉज क्षेत्र में चौतरफा हो रहे भूस्खलन से शहर के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। जिला प्रशासन और जिला आपदा विभाग के स्तर से विभिन्न भूस्खलन क्षेत्रों की रोकथाम को प्रयास किए जा रहे हैं। मगर भार वहन क्षमता पूरी कर चुके शहर के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए यह नाकाफी साबित हो रहा है। बढ़ती समस्या की देखते हुए अब उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र की और से भूस्खलन स्थलों समेत शहर के हर क्षेत्र का सर्वे होगा। केंद्रीय निदेशक डा. शांतनु सरकार ने बताया कि वैज्ञानिक विधियों से अगले छह माह तक सर्वे किया जाना है। अध्ययनों के आधार पर शहर की कंटूर मैपिंग के साथ ही अन्य डाटा संकलित किया जाएगा।

भौगोलिक और भूगर्भीय स्थितियों का लगेगा सटीक पता
डा. शांतनु ने बताया कि सर्वे में शहर की भौगोलिक और भूगर्भीय स्थितियों का सटीक पता लगाया जा सकेगा। संकलित डाटा के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए किसी तरह का उपचार दिया जा सकता है यह योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही सर्वे रिपोर्ट को अन्य विभागों से भी साझा किया जाएगा।

सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम बना सुहावना
अमृत विचार, नैनीताल: शुक्रवार को सरोवर नगरी में अधिकांश समय बादल छाए रहे। जिस कारण मौसम सुहावना बना रहा और तापमान नियंत्रित रहा। नगर में सुबह से ही छाए हुए थे और बारिश के कयास लगाए जा रहे थे। मगर पानी नहीं बरसा। इस बीच सूर्यदेव ने कई बार दर्शन दिए, जो जल्द ही बादलों के ओट में समाते रहे। शाम के समय पिछले कई दिनों से आ रहा कोहरा आज भी अपनी मौजूदगी बनाए रहा, जो दिन ढलने के बाद छट गया। राज्य मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार से मौसम पुनः बदलने जा रहा है।

जिसका असर अगले कुछ दिन जारी रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश कई क्षेत्रों में होगी, साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।
फोटो: 1