Lucknow News - Amrit Vichar

इस्लामाबाद : ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का पहला राउंड समाप्त, पॉजिटिव रही चर्चा
नई दिल्ली : पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता शनिवार को इस्लामाबाद में शुरू हुई। जो करीब ढाई घंटे चली। उसके बाद पहले राउंड की वार्ता समाप्त हुई। जिसके बाद एक छोटा ब्रेक हुआ है। जल्द ही दूसरे राउंड की वार्ता शुरू होने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पहले दौर की बातचीत के परिणाम पॉजिटिव रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि पहले दौर की बातचीत में पाकिस्तान के अधिकारी दोनों देशों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे थे यानी की पूरी बातचीत पाकिस्तानी मध्यस्थों के जरिये हुई है। बताया जा रहा है कि यदि आगे बातचीत ठीक रहती है तो दोनों देश सीधे वार्ता कर पायेंगे।

एक ईरानी सूत्र ने दावा किया था कि अमेरिका, ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने पर सहमत हो गया है, यह संपत्तियां कतर और बाकी विदेशी बैंकों में जब्त हैं, लेकिन अमेरिका की तरफ से इन दावों की पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक स्थायी शांति समझौते पर पहुंचना है। इस युद्ध ने वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को पंगु बना दिया है और व्यापक पैमाने पर आर्थिक व्यवधान पैदा किए हैं। इस वार्ता से पहले, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

ईरानी मीडिया ने कोई विवरण साझा किए बिना बताया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता इस्लामाबाद में शुरू हुई। वेंस विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर समेत अमेरिका के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस्लामाबाद पहुंचे। वह गालिबफ के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान की राजधानी पहुंचने के कुछ घंटे बाद यहां पहुंचे।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल में गालिबफ के अलावा विदेश मंत्री अब्बास अराघची, सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदीन और ईरानी केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती शामिल हैं। पाकिस्तान की मध्यस्थता में यह शांति वार्ता ईरान और अमेरिका द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा किए जाने के चार दिन बाद हो रही है। हालांकि, लेबनान पर इजराइल के बड़े पैमाने पर हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गये हैं। तेहरान ने दावा किया कि हमले ने युद्धविराम समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है, वहीं अमेरिका और इजराइल ने कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं था। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने शनिवार को उम्मीद जताई कि यहां होने वाली अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि शरीफ ने यह बात उपराष्ट्रपति वेंस के नेतृत्व में आए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कही। इसमें कहा गया है कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों की रचनात्मक रूप से बातचीत करने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ये वार्ता क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक कदम साबित होगी। वेंस के नूर खान एयरबेस पहुंचने पर पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनकी अगवानी की। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, डार ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर स्थायी शांति एवं स्थिरता हासिल करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता की सराहना की।

फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 500 करोड़ की ठगी : 200 से अधिक कारोबारी बर्बाद, कर्ज में डूबे पीड़ितों का फूटा गुस्सा
लखनऊ, अमृत विचार : फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने और उनकी योजनाओं में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर दो सौ लोगों से करीब 500 करोड़ की ठगी की गई। पीड़ितों को मुनाफा और फ्रेंचाइजी दूर की बात निवेश की गई रकम भी नहीं वापस मिली। इस मामले में लखनऊ के कारोबारी ने गोमतीनगर थाने में करीब दो वर्ष पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। यह जानकारी पीड़ितों ने लखनऊ के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी है।

कारोबारी मनोज अग्रवाल, दिल्ली के विकास बंसल और मुंबई के राजेश तलवानी के मुताबिक यह कोई साधारण धोखाधड़ी नहीं, बल्कि वर्षों से चल रहा एक सुनियोजित नेटवर्क है। कंपनी लोगों को एक साल में 80 फीसदी तक मुनाफा देने का झांसा देती थी। सोशल मीडिया के जरिए बड़े स्तर पर प्रचार कर निवेशकों को आकर्षित किया जाता था। भरोसा दिलाया जाता था कि पैसा तेजी से बढ़ेगा, लेकिन असल में यह ठगी का जाल था। दिल्ली के विकास बंसल ने बताया कि घोटाले ने सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया। कई लोगों ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लगा दी, तो कई ने कर्ज लेकर निवेश किया। मुंबई के कारोबारी राजेश तलवानी ने कहा कि करीब 12 साल पहले उनसे 3 करोड़ रुपये लिए गए थे, जो आज लगभग 30 करोड़ रुपये के बराबर हो चुके हैं। जरूरत पड़ने पर जब उन्होंने पैसा वापस मांगा तो उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।

आरोपित काशिफ खान

12-14 साल से चल रहा था खेल

पीड़ितों ने बताया कि यह घोटाला पिछले 12 से 14 वर्षों से चल रहा था। छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को निशाना बनाया गया। शुरुआत में बड़े पद और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर विश्वास जीता जाता था, फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए मोटी रकम वसूली जाती थी। कारोबारियों ने मुख्य आरोपी काशिफ खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। कुछ प्रभावशाली लोग आरोपी को बचाने में लगे हैं। पीड़ितों ने आशंका जताई कि यदि आरोपी को जमानत मिली तो वह देश छोड़ सकता है। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एक सप्ताह पूर्व मुंबई से हुआ गिरफ्तार

फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देशभर में करोड़ों की ठगी के आरोपी काशिफ खान उर्फ कशीफ सरदार हाशिम खान मलिक, ऑपरेशन हेड कृष्णा देवी और वित्त नियंत्रक नवीन आहूजा उर्फ नवीन सर आहूजा को गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाने की पुलिस ने 3 अप्रैल को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के हस्ताक्षर के नमूने भी जिला कारागार में जाकर लिये है। जिसे एग्रीमेंट से मिलान कराने के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पीड़ित कारोबारी खुलकर सामने आने लगे हैं।

मथुरा में बड़ा हादसा : श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, गोताखोर तलाश में जुटे, 10 की मौत
लखनऊ/मथुरा, अमृत विचार : मथुरा जिले में आज श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई है, यह हादसा पांटून ब्रिज से नाव के टकराने के बाद हुआ है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि रेस्क्यू कर 15 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।

दरअसल, पंजाब के मुक्तसर से आया श्रद्धालुओं का एक जत्था यमुना को देखने के लिए पहुंचा था, इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाव की सवारी की। बताया जा रहा है कि सवारी के दौरान नाव पांटून ब्रिज से टकरा गई और संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद नाव असंतुलित होकर पलट गई। सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए हैं। मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मथुरा के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगभग 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि तेज हवाओं के कारण स्टीमर (नौका) बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी, फिर उसकी गति बढ़ गई और वह एक पुल से टकरा गई, इसके बाद नौका पलट गई। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, "10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब तक 16 से 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।" इस घटना के समय उक्त नौका में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं, गोताखोर लापता लोगों की तलाश में नदी के गहरे हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं। डीएम और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की। आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए।

जेम पोर्टल पर यूपी अव्वल, बना देश का रोल मॉडल
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद में पारदर्शिता का नया मानक स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में जेम के माध्यम से 22,337 करोड़ रुपये की खरीद कर यूपी देश में शीर्ष स्थान पर रहा है। भारत सरकार ने भी यूपी की इस पारदर्शी खरीद प्रणाली की सराहना करते हुए इसे अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया है।

खास बात यह है कि प्रदेश के अधिकांश विभागों ने अपनी खरीद जेम पोर्टल के जरिए सुनिश्चित की, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनी। प्रदेश में नगर विकास विभाग ने सबसे अधिक 3606 करोड़ रुपये की खरीद कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा (2973 करोड़), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (2498 करोड़) और गृह विभाग (1852 करोड़) प्रमुख रहे। राष्ट्रीय स्तर पर भी यूपी ने गुजरात (14,009 करोड़), महाराष्ट्र (6113 करोड़), दिल्ली (4278 करोड़) और छत्तीसगढ़ (3935 करोड़) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया। जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद ने केवल पारदर्शिता ही नहीं बढ़ाई, बल्कि छोटे उद्यमियों, स्टार्टअप और वंचित वर्गों को भी बाजार से जोड़ने का काम किया है। महिला उद्यमियों से खरीद 467 करोड़ (2020-21) से बढ़कर 4755 करोड़ (वर्ष 2025-26) तक पहुंच गई। वहीं एससी/एसटी उद्यमियों से खरीद 54 करोड़ से बढ़कर 752 करोड़ हो गई। स्टार्टअप से खरीद भी 261 करोड़ से बढ़कर 3203 करोड़ रुपये तक पहुंची, जबकि एमएसएमई इकाइयों से खरीद 3978 करोड़ से बढ़कर 27,235 करोड़ रुपये हो गई। इससे प्रदेश में स्थानीय उद्यमों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

विक्रेताओं के कारोबार में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

जेम पोर्टल के जरिए यूपी के विक्रेताओं का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2020-21 में 5770 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में यह 42,654 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम, कृष्ण मुरारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों को जेम पोर्टल से खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

जेम खरीद में टॉप-10 राज्य (खरीद रुपये में)

उत्तर प्रदेश – 22,337 करोड़
गुजरात – 14,009 करोड़

महाराष्ट्र – 6113 करोड़
दिल्ली – 4278 करोड़

छत्तीसगढ़ – 3935 करोड़
बिहार – 3611 करोड़

मध्य प्रदेश – 2900 करोड़
जम्मू-कश्मीर – 2653 करोड़

झारखंड – 2647 करोड़
असम – 2494 करोड़

Lucknow News: छह बडे़ अस्पतालों की जांच कर साधी समिति ने चुप्पी
लखनऊ, अमृत विचार: निजी अस्पतालों की क्रिटिकल केयर यूनिट भगवान भरोसे है। क्रिटिकल केयर यूनिट एमबीबीएस के बजाय दूसरी विधा के डॉक्टर संचालित कर रहे हैं। इसे लेकर विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास समिति ने डीजी को निर्देश देकर जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ऑफिस के अफसरों ने पांच से छह बड़े अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट डीजी को भेजकर चुप्पी साध ली। मामला ठंडे बस्ते में पहुंच गया है। वहीं छोटे व मझोले अस्पतालों में समिति झांकने तक नहीं गई। ऐसे में मरीजों की सेहत संग खिलवाड़ हो रहा है।

शहर में करीब एक हजार से निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। इसमें करीब छह सौ अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन हो रहा है। कागजों पर क्रिटिकल केयर यूनिट संचालन के लिए एमबीबीएस डॉक्टर लगे हैं मगर यूनिट दूसरी विधा के डॉक्टर चला रहे हैं। उप्र विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी बैठक में निजी अस्पतालों की क्रिटिकल केयर यूनिट की जांच कराने के निर्देश डीजी हेल्थ को दिए थे। डीजी ने सीएमओ लखनऊ डॉ. एनबी सिंह को जांच कराकर रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित किया था। कमेटी के हर सदस्य को अलग-अलग इलाके का प्रभारी बनाकर निजी अस्पतालों की जांच कराई जानी थी। अफसरों ने पांच छह बड़े अस्पतालों की जांच करके रिपोर्ट डीजी हेल्थ को भेजकर मामले को निपटा दिया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कई निजी अस्पतालों की जांच कराई गई थी। वहां पर कुशल विशेषज्ञ मिले थे।

निरीक्षण में मिलते दूसरी विधा के डॉक्टर

बड़े निजी अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो छोटे अस्पतालों में रिकार्ड में एमबीबीएस डॉक्टर दर्ज हैं मगर मौके पर आयुर्वेद-यूनानी के डॉक्टर मरीजों को इलाज करते मिलते हैं। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह व डॉ. संदीप सिंह ने दुबग्गा इलाके के दस अस्पतालों में छापा मारा था। इसमें दो अस्पताल अवैध मिले थे। जबकि आठ अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर तक नहीं मिले। अफसरों ने नोटिस थमाई और फिर मामले में सांठगांठ कर दबा गए।

छह माह पहले बनी थी कमेटी

सीएमओ ने निजी असपतालों की जांच के लिए छह माह पहले कमेटी बनाई थी। इसमें डॉ.एपी सिंह, डॉ. निशांत निर्वाण, डॉ. रवि पांडेय, डॉ. केडी मिश्रा, डॉ. संदीप सिंह शामिल हैं। पांच सदस्यीय कमेटी छह माह में महज 16 अस्पतालों का निरीक्षण किया था। जिसमें दस अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर तक नहीं मिले थे।

विमान हादसे में अजित पवार की मौत की पारदर्शी तरीके से जांच हो : सुप्रिया सुले ने उठाई मांग
नयी दिल्ली : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को विमान हादसे में हुई मौत के मामले में सरकार से पारदर्शी तरीके से जांच की मांग दोहराई है।

सुले ने शुक्रवार को शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उनके चचेरे भाई अजित पवार की विमान हादसे में मृत्यु की घटना को दो महीने हो गए हैं, लेकिन उनके भतीजे रोहित पवार को प्राथमिकी दर्ज कराने में इतनी मुश्किल हो रही है।

उन्होंने कहा, ''रोहित पवार को प्राथमिकी दर्ज कराने में बहुत मुश्किल हो रही है। इस देश के उप मुख्यमंत्री की दुर्घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने में इतनी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आम आदमी को कितनी दिक्कतों का सामना करना होता होगा।''

सुले ने इस मामले में पारदर्शी तरीके से जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि दुर्घटना में मृत सभी लोगों को न्याय मिलना जरूरी है। पवार 28 जनवरी की सुबह मुंबई से बारामती जा रहे थे किंतु उतरते समय उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के समय विमान में अजित पवार समेत कुल पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें : फेफड़ों के कैंसर के 40 फीसदी मरीजों ने नहीं किया धूम्रपान, राष्ट्रीय जांच कार्यक्रम बनाए सरकार

लखनऊ में बड़ी घटना : एक ही परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ में बीती रात एक बड़ी घटना हुई है, यहां नींवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। जिसके बाद मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दरअसल, राजधानी स्थित बंथरा के नीवां गांव का है, बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से परेशान था, जिसके कारण परिवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से रुपनारायण चौरसिया, उनकी पत्नी तारावती और बेटे संदीप की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तारावती और संदीप की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कृष्णानगर, इंस्पेक्टर बंथरा की टीम पहुंच गई। जांच शुरू कर दिया है। वहीं, मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। शुरूआती जांच में कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। संदीप के जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच की जा रही है।

मृतक संदीप की जेब से मिला सुसाइड नोट

जांच में पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि अपनी मौत के जिम्मेदार हम हैं । हालांकि, इस घटना की असल वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं कुछ लोग घर के बाहर किसी तरह के पर्चे चिपके होने की बात भी बता रहे हैं, लेकिन वह पर्चे अब वहां नहीं हैं, वह फट चुके हैं। इस पर क्या लिखा था, यह कोई नहीं बता पा रहा है। पुलिस के मुताबिक  दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

जानिये बेटे ने क्या कहा

बंथरा के नीवा गांव निवासी रूप नारायण चौरसिया (55) बंथरा के कानपुर रोड स्थित कटी बगिया में चाय पान की दुकान चलते हैं। परिवार में उनकी पत्नी तारावती (52), दो अविवाहित बेटे संदीप (30) और कुलदीप (25) के अलावा दो विवाहित बेटियां रुचि और ज्योति हैं। बताते हैं कि गुरुवार शाम छोटा बेटा कुलदीप घर पर था। तभी अपनी दुकान से रूप नारायण, तारावती और संदीप घर पहुंचे। जहां कुलदीप ने उनसे खाना खाने को कहा। लेकिन तीनों ने कहा कि वह होटल से खाना खाकर आए हैं। इस पर कुलदीप खाना खाकर घर के बरामदे में सो गया, जबकि रूपनारायण, तारावती और संदीप अंदर एक कमरे में सो गए।

कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला होने के साथ उसके पिता को तेज उल्टियां हो रही थी। इस पर कुलदीप कमरे के अंदर पहुंचा तो मां तारावती और भाई संदीप अचेत हालात में पड़े मिले। यह दृश्य देखकर कुलदीप घबरा गया और उसने पड़ोस में पहुंचकर अपने चाचा तेज नारायण को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद तेज नारायण पहुंचे तो तारावती और संदीप मृत पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इस पर तेज नारायण ने प्रधान को सूचना दी और रूप नारायण को आनन-फानन कानपुर रोड स्थित प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचाया। उधर प्रधान के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल में रूपनारायण की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर ग्रामीणों में चर्चा है कि रूपनारायण ने किसी बैंक से लोन ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। इसको लेकर बैंक द्वारा बराबर नोटिस दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने परिवार सहित जहर खाया है।

दरवाजे पर चस्पा नोटिस की कहानी

रूपनारायण के दरवाजे पर पांच पेज की एक नोटिस भी चस्पा मिली है, जो पूरी तरह फटी हुई पाई गई। हालाकि उसमें सिर्फ शिवाजीनगर, पुणे, मुंबई पढ़ने में आ रहा है। यह नोटिस 3 दिन पहले ही चस्पा की गई बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि 10 -12 दिन पहले एक व्यक्ति उनके घर आया था, जोखुद को पेटीएम का कर्मचारी बता रहा था। उसने लोगों को बताया था कि रूपनारायण ने लोन लिया था, लेकिन फोन नहीं रिसीव कर रहे थे। उस व्यक्ति ने उनके घर जाकर क्या बातचीत की, इसके बारे में सही जानकारी नहीं हो सकी है। उधर बंथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का मामला पता चला है।

यह भी पढ़ें : हरदोई : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शादी के बावजूद पति को 10 वर्ष की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

बिजली : रिचार्ज के दो घंटे के बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़े तो करें 1912 पर संपर्क
लखनऊ, अमृत विचार: पावर कारपोरेशन के वाणिज्य निदेशक प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट उपभोक्ताओं को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज के दो घंटे बाद तक बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ता है तो वह 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था अलग से बनाई गई है।

पिछले कई दिनों से काफी संख्या में प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा रिचार्ज करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ने की शिकायतों का अंबार लगा है। इसके चलते मंगलवार को यूपी पावर कारपोरेशन के वाणिज्य निदेशक सामने आए। उन्होंने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर प्रणाली में डिस्कनेक्शन और रीकनेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह स्वचालित है। बैलेंस शून्य होने पर बिजली स्वतः कट जाती है और उपभोक्ता द्वारा रिचार्ज करने पर आपूर्ति बहाल हो जाती है। रीचार्ज के बाद 95 से अधिक मामलों में भुगतान प्राप्त होने के कुछ मिनटों में ही कनेक्शन जुड़ जाते हैं। यदि अपरिहार्य स्थिति में दो घंटे के बाद भी कनेक्शन न जुड़ने पर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर में एसएमएस के द्वारा उपभोक्ता को बैलेंस धनराशि के बारे में बार-बार अलर्ट किया जाता है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ता को माह के आरम्भ में एवं उसके द्वारा रिचार्ज की गई धनराशि का क्रमशः 30 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और शून्य होने पर प्रत्येक बार एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाता है। बैलेंस समाप्त होने के उपरांत भी डिस्कनेक्शन में तीन दिन का समय दिया जाता है।

यह भी पढ़ें : विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी : मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा

लोहिया संस्थान में मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल : लापरवाही का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार : डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदारों ने रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और आपातकालीन (ट्रायज) क्षेत्र में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और डॉक्टरों की तहरीर पर एक तीमारदार को हिरासत में ले लिया।

संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन तिवारी ने बताया, "मरीज लाल बहादुर (45) को निमोनिया और एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के साथ बेहद गंभीर हालत में लाया गया था। उनका ऑक्सीजन स्तर काफी कम था। डॉक्टरों ने तत्काल वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने शुरू में सहमति नहीं दी। लगभग दो घंटे की देरी के बाद वेंटिलेशन शुरू किया गया, लेकिन तब तक स्थिति अत्यंत गंभीर हो चुकी थी और मरीज को बचाया नहीं जा सका।" प्रवक्ता ने यह भी कहा कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू कर दिया था और लापरवाही के आरोप निराधार हैं।

वहीं, तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज को समय पर भर्ती नहीं किया और वेंटिलेटर को लेकर गुमराह किया। उनका कहना है कि अगर सही समय पर इलाज मिलता तो मरीज की जान बच सकती थी। परिजनों ने एक रेजिडेंट डॉक्टर पर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : विंध्यधाम पहुंचे सीएम योगी : मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाजिरी, नवरात्र मेले की तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी ने जनता को किया समर्पित
लखनऊ : रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में समता मूलक चौराहे से डालीगंज तक ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने अगले चरण का शिलान्यास भी किया। शहर के झूलेलाल पार्क में आयोजित समारोह में प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को लखनऊ के यातायात को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

इस परियोजना के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन तेज और सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ ही लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

गौरतलब है कि 100 करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण 11 मार्च, 2024 को किया गया था। 6.8 किलोमीटर लंबा ये पुल आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बना था जबकि 299 करोड़ की लागत से आज परियोजना के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया गया है।

इस चरण के अंतर्गत डालीगंज से लेकर निशातगंज होते हुए समता मूलक चौक तक का हिस्सा आता है। लगभग सात किमी लंबे इस पुल के खुलते ही हजरतगंज, डालीगंज और निशातगंज जैसे घनी आबादी वाले और व्यस्ततम क्षेत्रों में लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें : नवरात्र मेले की तैयारियां शुरू: मां शाकुम्भरी मंदिर में जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

UPSC Result: लखनऊ के मेधावियों का दबदबा, विमल कुमार को मिली 107वीं रैंक
लखनऊ, अमृत विचार : यूपीएससी रिजल्ट्स में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा भी कायम रहा है। विमल कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये ऑल इंडिया 107वीं रैंक हासिल की है। जबकि आदर्श पांडेय को 347वीं रैंक मिली है। आदर्श पाण्डेय अमेठी जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

उन्होंने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ पब्लिक स्कूल से की है। आदर्श पाण्डेय ने इससे पहले यूपीएससी सीएसई 2024 भी पास किया है। मौजूदा समय में वह  भारतीय डाक सेवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दरअसल, आज यानी शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए। अनुज अग्निहोत्री यूपीएससी के टॉपर बने हैं।  राजेश्वरी सुवे एम और अकांश ढुल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : UPSC Result : कांधला की बेटी आस्था जैन ने UPSC में हासिल की 9वीं रैंक, शामली में उत्साह का माहौल

लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टार बस्टर्स ने रचा इतिहास: रिफ्ट-2026 हैकाथॉन में जीता पहला स्थान, “अपॉर्चुनिटी ओएस” प्रोजेक्ट से जीता 250 USD का इनाम
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय की अभियांत्रिकी संकाय के छात्रों की टीम “स्टार बस्टर्स” ने रिफ्ट-2026 हैकाथॉन के वेब3 ट्रैक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हैकाथॉन का आयोजन पीडब्लयूआईओआई की ओर से बेंगलुरु, नोएडा, लखनऊ और मुंबई में एक साथ किया गया। जिसमें 8 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन व वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। टीम का नेतृत्व बीटेक सीएसई एआई छात्र हर्ष प्रजापति ने किया, जबकि जतिन पांडे ने तकनीकी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेब3 श्रेणी में विजेता बनने पर टीम को अलगोरेंड और पीडब्ल्यू आईओआई की साझेदारी में 250 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिला। कुलपति प्रो. जेपी सैनी और डीन प्रो. एसपी सिंह ने छात्रों को बधाई दी है।

टीम का प्रोजेक्ट “अपॉर्चुनिटी ओएस” एक डिसेंट्रलाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो बिटकॉइन व इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी में प्रयुक्त उच्च कंप्यूटिंग क्षमता को एआई मॉडल ट्रेनिंग में उपयोग करने का समाधान प्रस्तुत करता है। प्लेटफॉर्म पर जुपीटर नोटबुक, क्वांटम एन्क्रिप्शन और आईपीएफएस आधारित सुरक्षित डेटा प्रबंधन की सुविधा दी गई है, जिससे ऊर्जा व तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सके।