uttarakhand - Amrit Vichar

Bareilly:बिना रॉयल्टी यूपी में घुस रहे ओवरलोड ट्रक व डंपर, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड की सीमा से होने वाले रेत-बजरी के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग को लेकर फिर हलचल तेज हो गई है। मामले की शिकायत साक्ष्यों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिख की गई है। बिथरी चैनपुर के गांव अहिलादपुर निवासी आदेश पांडेय और अन्य ट्रांसपोर्टस का आरोप है कि बाजपुर और हल्द्वानी से आने वाले ओवरलोड डंपर बेखौफ होकर उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार के कारण न केवल सड़कों की हालत खस्ता हो रही है, बल्कि आए दिन भीषण सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।

शिकायत में सीधे तौर पर खनन और परिवहन विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह सिंडिकेट लंबे चल रहा है, जो बिना उचित खनन शुल्क दिए राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इसी वर्ष जनवरी में बहेड़ी क्षेत्र के नैनीताल रोड पर खनन माफियाओं के दुस्साहस की एक बड़ी घटना सामने आई थी।

तब जांच करने गई खनन विभाग और पुलिस की टीम पर माफियाओं ने ओवरलोड ट्रक चढ़ाने की कोशिश की थी, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे। उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 37 वाहनों को जब्त कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। एसोसिएशन का कहना है कि प्रशासन को बार-बार आगाह करने के बावजूद 395 क्विंटल की क्षमता वाले ट्रकों में 700 क्विंटल तक माल ढोया जा रहा है। यह स्थिति उन कारोबारियों के लिए जी का जंजाल बन गई है जो ईमानदारी से नंबर एक में व्यापार कर रहे हैं।

एआरटीओ प्रवर्तन वैभव सोती ने बताया कि ओवरलोडिंग को लेकर जिले की सीमाओं पर संयुक्त टीमें कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले भी बहेड़ी में कई वाहन सीज किए गए थे। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए शासन से भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Kedarnath Yatra Helicopter Service: IRCTC पर कैसे करें टिकट बुक? जानें किराया और रूट
गुप्तकाशी/देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। ऐसे में केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है — हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग आज (11 अप्रैल) दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है।

बुकिंग कब तक और कैसे करें?

हेलीकॉप्टर टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर ही उपलब्ध होगी। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की यात्राओं के लिए मान्य रहेगी।

टिकट बुक करने से पहले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के बाद ही IRCTC पोर्टल पर लॉगिन करके हेलीकॉप्टर स्लॉट बुक किया जा सकता है। ध्यान रहे, एक आईडी से अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।

किराया कितना लगेगा?

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा तीन जगहों से उपलब्ध है:

- गुप्तकाशी से केदारनाथ (दोनों तरफ) : ₹12,762
- फाटा से केदारनाथ (दोनों तरफ) : ₹10,164
- सिरसी से केदारनाथ (दोनों तरफ) : ₹6,390

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से सावधान रहने की चेतावनी दी है। केवल आधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी भी फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप नंबर या सोशल मीडिया ऑफर पर भरोसा न करें। पहले भी कई ठगी के मामले सामने आ चुके हैं।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि टिकट बुकिंग के समय सही जानकारी भरें और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें ताकि कोई परेशानी न हो।

चारधाम यात्रा के दौरान सुविधाजनक और समय बचाने वाली हेलीकॉप्टर सेवा के लिए यह बुकिंग बहुत महत्वपूर्ण है। इच्छुक श्रद्धालु आज दोपहर 12 बजे से वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केदारनाथ धाम में बर्फ की चादर के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद: पुलिस-ITBP जवान शून्य से नीचे तापमान में भी अडिग
रुद्रप्रयाग(केदारनाथ): उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर से ढकी हुई है। वर्तमान में धाम का नजारा अत्यन्त दिव्य और विहंगम नजर आ रहा है। इस कठिन मौसम और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद, धाम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

जिला सूचना अधिकारी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में, सुरक्षा एजेंसियां बर्फबारी के बीच भी सुरक्षा घेरे को अभेद्य बनाए हुए हैं। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और हाड़ कंपाने वाली ठंड की परवाह किए बिना, जवान निरन्तर गश्त कर रहे हैं ताकि परिसर की मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ, पुलिस बल के जवानों द्वारा आत्मनिर्भरता और अनुशासन का परिचय देते हुए अपने रहने के स्थानों और बैरकों के आसपास जमी भारी बर्फ को स्वयं ही साफ किया जा रहा है, ताकि कार्यप्रणाली में कोई बाधा न आए।

केदारनाथ धाम में तैनात यह संयुक्त सुरक्षा बल न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि मौसम के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी हर समय तैयार है। जवानों का उच्च मनोबल 'मित्रता, सेवा और सुरक्षा' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है। भारी बर्फबारी के इस दौर में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Uttrakhand: पर्यटन सीजन से पहले उत्तराखंड के होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर छाया संकट
हल्द्धानी, अमृत विचार। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की परिस्थितियों में एलपीजी गैस की उपलब्धता का संकट उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई जिलों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिए जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की बुकिंग व सप्लाई की समयावधि भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले जहां नैनीताल जैसे वैश्विक पर्यटन स्थल के होटल व्यवसायियों पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं वहीं, शादी विवाह वाले घरों में भी संकट गहरा गया है।

नैनीताल जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। फिलहाल प्लांटों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को बंद किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से सबसे बड़ा असर होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा जबकि अब पर्यटन सीजन भी शुरू होने में मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग तिथि को बढ़ा दिया गया है। कुछ स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लैक में मिलने की भी सूचनाएं हैं।

दरअसल, हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी इंडेन को प्लांट से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है। पूर्ति विभाग के निरीक्षक राहुल डांगी ने भी कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होना शुरू हो गयी है। इस बीच जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।

कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई बंद, व्यापारी परेशान
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और युद्ध की परिस्थितियों में एलपीजी गैस की उपलब्धता का संकट उत्तराखंड में भी देखा जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई जिलों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिए जाने की खबरें आ रहीं हैं। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किग्रा) की बुकिंग व सप्लाई की समयावधि भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पर्यटन सीजन से पहले जहां नैनीताल जैसे वैश्विक पर्यटन स्थल के होटल व्यवसायियों पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं वहीं, शादी विवाह वाले घरों में भी संकट गहरा गया है।

नैनीताल जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। फिलहाल प्लांटों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को बंद किया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से सबसे बड़ा असर होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ेगा जबकि अब पर्यटन सीजन भी शुरू होने में मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग तिथि को बढ़ा दिया गया है। कुछ स्थानों से घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लैक में मिलने की भी सूचनाएं हैं। दरअसल, हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी इंडेन को प्लांट से ही कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गया है। पूर्ति विभाग के निरीक्षक राहुल डांगी ने भी कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत होना शुरू हो गयी है। इस बीच जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं।

Uttrakhand: गर्मी का असर बरकरार, कुछ दिन बाद मिलेगी राहत
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से लेकर काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5 और 9 डिग्री अधिक है। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री तथा नई टिहरी में अधिकतम 21.6 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो–तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों (करीब 3800 मीटर या उससे अधिक) में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम सामान्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

एक साथ नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय और अभिनेत्री हेली, 27 फरवरी से उत्तराखंड में शुरू होगी फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के फिल्म निर्माता कुलदीप भार्गव तुषार की हिन्दी फीचर फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग आगामी 27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी।

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म लव लॉटरी के लॉन्च की आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए कुलदीप ने बताया कि फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय और अभिनेत्री हेली दारुवाला की मुख्य भूमिका होगी। इसके अलावा अन्य कलाकारों में कबीर दुहान सिंह, मनु ऋषि चड्ढा, हेमंत पांडेय, इंदिरा कृष्णा, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अघ्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी से उत्तराखंड के नैनीताल, भीमताल के लोकेशंस में शूट होगी। साथ ही फिल्म के इसी शेड्यूल में ऋषिकेश में फिल्मांकन किया जाएगा। फिल्म लव लॉटरी के निर्देशक और गीतकार हैं अरविन्द पांडे और लेखक हैं अंकुर खत्री। संगीतकार हैं वरुण मिश्रा और सिनेमैटोग्राफर हैं नवीन वी मिश्रा जबकि संगीत वरुण मिश्रा ने दिया है।

'मोहम्मद' दीपक से मिले राहुल गांधी, कोटद्वार जाकर लेंगे जिम की सदस्यता
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड में एक मुस्लिम दुकानदार की मदद करने के बाद 'मोहम्मद दीपक' नाम से चर्चा में आए जिम संचालक दीपक कुमार से सोमवार को मुलाकात की और उनसे कहा कि वह उनके जिम की सदस्यता लेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास '10 जनपथ' पर हुई इस मुलाकात में कांग्रेस नेता वैभव वालिया, दीपक के दोस्त विजय रावत और कुछ अन्य लोग मौजूद थे।

राहुल गांधी ने दीपक की मुलाकात सोनिया गांधी से भी करवाई और उनकी पत्नी से फोन पर बात भी की। मुलाकात के बाद दीपक ने संवाददाताओं से कहा, ''राहुल जी ने मुझे बुलाया था। उन्होंने मुझे सोनिया जी से भी मिलवाया और मेरी पत्नी से फोन पर बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने अच्छा काम किया है और मैं कोटद्वार आकर आपकी जिम की सदस्यता लूंगा।''

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में उनके साथ पदयात्रा करने वाले कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने कहा, ''राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' से देश भर में 'मोहब्बत की दुकान' खेलने का जो संदेश दिया था, मोहम्मद दीपक ने उसे ही आगे बढ़ाया है। हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने इंसानियत और मोहब्बत के लिए खड़े होने वाले उत्तराखंड के एक नौजवान का सम्मान किया।''

उन्होंने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड और पूरे देश में मोहब्बत जीतेगी और नफरत हारेगी।'' बीते 26 जनवरी को उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान 'बाबा' का नाम बदलने के लिए दुकान मालिक वकील अहमद पर दबाव बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता दुकान के बाहर जमा हो गए थे।

इसी दौरान अहमद के बेटे मोहम्मद शोएब के मित्र और 42 वर्षीय जिम मालिक दीपक कुमार ने बजरंग दल के इस रवैये का विरोध किया और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। दीपक कुमार के इस कदम की देशभर में सराहना हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें 'भारत का हीरो' बताया था।

अनी बुलियन व सहयोगी कंपनियों की चार संपत्तियां जब्त, सीएमडी अजीत गुप्ता और आईएफएस पत्नी के नाम मिली संपत्तियां
लखनऊ, अमृत विचार: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ टीम ने गुरुवार को अनी बुलियन व उसकी साथी कंपनियों की चार संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसमें तीन अचल और एक चल संपत्तियां शामिल हैं। सारी संपत्तियां लखनऊ, उत्तराखंड के उत्तरकाशी व दिल्ली में हैं। इनकी कीमत 7.30 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूर्व में ईडी ने सीएमडी अजीत गुप्ता और उनकी आईएफएस पत्नी निहारिका सिंह व अन्य लोगों की 16.40 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत की है। इसमें बैंक से जारी एफडी भी जब्त की गई है।

ईडी के मुताबिक, लोगों से कई योजनाओं में करोड़ों रुपये निवेश कराये। रकम हड़पने के बाद कंपनी के कार्यालय पर ताला बंद कर दिया। सीएमडी समेत सभी फरार हो गये। निवेशकों ने 110 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सौ से अधिक रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

इसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की। कई कम्पनियां बनाकर रकम हड़पी ईडी के मुताबिक निवेशकों से ली गई रकम अनी ग्रुप ने अपनी अलग-अलग कम्पनियों और आई विजन क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी में जमा किया। इन सभी को अजीत कुमार गुप्ता ही संचालित करते थे। एक कम्पनी अनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्रा. लि. के नाम पर अलग-अलग जमीन खरीदी गई। ईडी इससे पहले भी लखनऊ, अमेठी और दिल्ली में 20 संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

लखनऊ में होगी अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती : एक हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, जुलाई में दी थी सीईई परीक्षा
लखनऊ, अमृत विचार : 18 फरवरी को रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) लखनऊ के तहत सभी जिलों की अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती कराई जाएगी। इस रैली में शॉर्ट लिस्टेड एक हजार अभ्यर्थी दमखम दिखाएंगे। प्रक्रिया लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होगी।

उत्तर प्रदेश में होने वाली रैलियों की सीरीज की छठी रैली होगी। इसमें जुलाई 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से लगभग एक हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

सभी अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी नए जारी किए गए एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख को सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करेंगे। रैली के लिए रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Stock Market Today : आईटी कंपनियों के शेयर में भारी नुकसान, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट; पिछले सत्र से जारी बिकवाली का दबाव बरकरार

युवाओं-बच्चों पर गहरा असर डाल रहा सोशल मीडिया, जानिए काउंसलर की राय
गौरव जोशी, नैनीताल। सोशल मीडिया आज युवाओं और बच्चों की दुनिया का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन यह दुनिया जितनी रंगीन दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो रही है। मोबाइल की स्क्रीन पर मिलने वाले ‘लाइक’, ‘कमेंट’ और ‘व्यू’ धीरे-धीरे मानसिक संतुष्टि का साधन बन जाते हैं-और यही संतुष्टि कब आदत, फिर लत में बदल जाती है, इसका अहसास अक्सर परिवार को तब होता है जब स्थिति हाथ से निकल चुकी होती है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर डॉ. ममता बगड़वाल बताती हैं कि किसी भी मानसिक आदत का बनना रातों-रात नहीं होता, और न ही उसका समाधान जल्दबाजी में संभव है। “जैसे ब्लड प्रेशर या शुगर शरीर की बीमारियाँ हैं, वैसे ही मानसिक अस्थिरता भी एक स्थिति है। इसके अलग-अलग स्तर होते हैं, जो हमारे सामाजिक और शारीरिक तालमेल को बिगाड़ देते हैं,” वे कहती हैं। समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब अभिभावक लंबे समय से पनप रही इस आदत को अचानक बलपूर्वक रोकने की कोशिश करते हैं—फोन छीन लेना, डाँटना या धमकाना। यह मस्तिष्क और शरीर के बीच एक हिंसक संघर्ष पैदा करता है, जो कई बार आत्मघाती विचारों तक ले जा सकता है।

डॉ. ममता की एक केस स्टडी इस सच्चाई को बखूबी उजागर करती है।19 वर्षीय एक किशोरी के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ‘लाइक’ और ‘कमेंट’ पाना आत्म-संतुष्टि का जरिया बन चुका था। खुद को आकर्षक साबित करने की भूख ने धीरे-धीरे उसे सही-गलत के फर्क से दूर कर दिया। जर्नल ऑफ एडोलसेंस के शोध भी बताते हैं कि सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रभाव किशोरों की निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर करता है।

स्थिति तब चरम पर पहुँची, जब वह किशोरी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। ऐसे मामलों में अक्सर परिवार की पहली प्रतिक्रिया डाँट-फटकार या मोबाइल छीनने की होती है, लेकिन इस केस में मनोवैज्ञानिक सहयोग ने उसकी जान बचाई। उसे डराने के बजाय यह भरोसा दिलाया गया कि वह सुरक्षित है। गोपनीयता और सुरक्षा के संतुलन के साथ परिवार को भी शामिल किया गया, ताकि घर पर एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बन सके।

सबसे अहम रहा समाधान का क्रमबद्ध तरीका। डिजिटल लत को अचानक खत्म करने के बजाय, उसे पढ़ाई और रोजगार जैसी सार्थक गतिविधियों से बदला गया। यह मस्तिष्क के ‘रिवॉर्ड सिस्टम’ को दोबारा संतुलित करने की प्रक्रिया थी। परिणाम विनाश से विकास की ओर गया—आज वह किशोरी पढ़ भी रही है और कमा भी रही है। यह केस बताता है कि युवाओं को फैसलों की नहीं, सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है।

इसी तरह दूसरी केस स्टडी में एक युवक ऑनलाइन गेमिंग और त्वरित धन कमाने की लत में फँस गया। ‘शॉर्टकट’ से मिलने वाली संतुष्टि ने उसके विवेक को शून्य कर दिया और परिवार पर भावनात्मक व आर्थिक दबाव बढ़ता चला गया। घर अवसाद और तंगी की कगार पर पहुँच गया। यह मस्तिष्क के रिवॉर्ड सिस्टम में आए असंतुलन का नतीजा था। बदलाव की प्रक्रिया आसान नहीं रही-कई बार असफलताएँ भी मिलीं-लेकिन परिवार के धैर्य और विशेषज्ञों के क्रमबद्ध परामर्श ने उसे टूटने से बचा लिया। नकारात्मक व्यवहार को दबाने के बजाय, उसे सार्थक कार्यों और आत्मनिर्भरता की ओर मोड़ा गया।

इन कहानियों का संदेश साफ है-सोशल मीडिया या ऑनलाइन गेमिंग की लत से निकलना असंभव नहीं, बशर्ते प्रक्रिया क्रमबद्ध हो और उसमें धैर्य, संवाद व सहानुभूति शामिल हो। जल्दबाजी समाधान नहीं, बल्कि विनाश का कारण बन सकती है। युवाओं को समझने वाला हाथ और सही दिशा देने वाला मार्गदर्शन मिले, तो भटकाव से स्थिर और सफल जीवन की वापसी संभव है।

कुमाऊंनी परिधान को किराए पर देकर ही चल रहा रोजगार, हजारों के मोबाइल के आगे लाखों के कैमरे फेल
गौरव जोशी/ नैनीताल। स्मार्ट मोबाइलों के इस दौर में नैनीताल में सैलानियों की फ़ोटो खींचने वाले फोटोग्राफर्स का काम अंतिम दौर पर चल रहा है। अब फोटोग्राफर्स कुमाऊंनी व कश्मीरी परिधान को किराए पर देकर ही किसी तरह अपना रोजगार चला रहे हैं। वहीं लोग परिधान को किराए पर लेकर मोबाइल में फोटो खींच अपने शौक पूरे कर रहे हैं।

बता दें कि नैनीताल में वर्षभर सैलानियों की आवाजाही लगी रहती है। यहां आने वाले सैलानी यहां आकर झील किनारे जरूर पहुंचते हैं। वहीं झील किनारे लटके कुमाऊंनी व कश्मीरी परिधान भी पर्यटकों को अकर्षित करती हैं। जिनसे वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को रोजगार मिलता है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में स्मार्ट मोबाइल का प्रचलन बढ़ने से फोटोग्राफर्स का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

पहले एक दिन में सौ से ज्यादा पर्यटक फोटोग्राफर्स से फोटो खींचाने पहुंचते थे। लेकिन अब लोग अपने मोबाइल से ही फोटो खींचना पसंद करते हैं। अब आलम यह है कि एक फोटोग्राफर्स का एक फोटो खींचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई लोगों ने फोटोग्राफी का काम छोड़ दिया है। वहीं कुछ फोटोग्राफर अब मल्लीताल झील किनारे कुमाऊंनी व कश्मीरी परिधानों को किराए पर देकर अपना रोजगार चला रहे हैं। लेकिन यह रोजगार फोटोग्राफर्स के घर चलाने के लिए नाकाफ़ी नजर आ रहे हैं। जिसके चलते अब गिने चुने फोटोग्राफर ही यहां फोटोग्राफी कर रहे हैं।

मोबाइलों के प्रचलन के बाद फोटोग्राफर का काम ठप हो गया है। अब पर्यटक परिधानों को किराए पर लेकर सैल्फी लेना ही पसंद कर रहे हैं। दिन में दो या चार पर्यटक फोटो खिंचवाने आ जाते हैं। अब परिधानाें को किराए पर देकर ही रोजगार कर रहे हैं...अकरम खान, स्थानीय फोटोग्राफर।

रील वाले कैमरों के दौर में फोटोग्राफरों का काम बहुत अच्छा था। लोग अब मोबाइलों से फोटो खींचना पसंद कर रहे हैं। अब ड्रेस किराए पर देकर ही किसी तरह गुजारा कर रहे हैं... नरेश भारती, स्थानीय फोटोग्राफर।

Bareilly : उत्तराखंड के ट्रक चोर गैंग सरगना की जमानत अर्जी खारिज
विधि संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड के ट्रक चोर गैंग के सरगना उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कालोनी निवासी नवाब अंसारी उर्फ गुड्डू वारसी उर्फ फिटवेल टेलर की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय राघवेन्द्र मणि ने खारिज कर दी।

सरकारी वकील संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि एसआई राशिद अली ने थाना हाफिजगंज में तहरीर देकर बताया था कि 21 मई 2024 को पुलिस टीम के साथ अपराधी की तलाश में मुस्तैद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति वाहनों की चोरी करके फर्जी एनओसी तैयार कराकर आरटीओ ऑफिस में रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी इंश्योरेंस कराकर वाहनों की बिक्री करते हैं।

इसी क्रम में यह व्यक्ति चोरी के 3 ट्रक लिये बिक्री की फिराक में ग्राहकों के इंतजार में भट्टा तिराहा हाफिजगंज के पास खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 4 व्यक्तियों को पकड़ा था। पकड़े गये लोगों ने अपने नाम मुजाहिद, शराफत, शाकिर हुसैन व अंजुम बताया था। पुलिस को बताया था कि हम चारों और हमारे सरगना नवाब अंसारी उर्फ गुड्डू वारसी उर्फ फिटवेल टेलर उत्तराखंड का एक संगठित वाहन चोरों का गैंग है।

हम लोग जगह-जगह से वाहनों की चोरी करते हैं और हमारे अन्य साथी गौतम तथा निकिल जो आरटीओ के दलाल हैं वह चोरी के वाहनों का कूट रचित रजिस्ट्रेशन व इन्श्योरेंस व एनओसी कराते हैं। वाहनों के इंजन नम्बर व चेसिस नम्बरों की कूटरचना करते हैं व अपठनीय करते है व फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग कर चोरी के वाहनों को असली के रूप में बिक्री कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।