Rampath widening - Amrit Vichar

अयोध्या: डूबेंगे करोड़ों, रामपथ चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं प्रमुख पार्क, ITMS के तहत बने 10 चौराहे
अमृत विचार, अयोध्या। सआदतगंज से नयाघाट तक बन रहे 13 कि.मी. लम्बे फोर लेन रामपथ चौड़ीकरण की जद में जहां 2600 मकान व दुकानें ध्वस्त की जा रही हैं। वहीं अब रामपथ पर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित चार पार्क व तुलसी उद्यान अयोध्या भी चौड़ीकरण की भेंट चढ़ेंगे। इसके अलावा रामपथ पर स्थित आईटीएमएस योजना के तहत 10 चौराहों पर लगी सिग्नल पोल भी हटाये जाएंगे। फिलहाल रामपथ चौड़ीकरण में पार्कों पर खर्च हुए करोड़ो रुपये बर्बाद हो जाएंगे। वहीं करीब 40 करोड़ की आईटीएमएस  योजना में बने सिग्लन लाइटों की शिफ्टिंग भी नए सिरे से की जाएगी।

रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में सिविल लाइंस स्थित श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क, गांधी पार्क, आचार्य नरेन्द्र देव पार्क, व बाल गंगाधर तिलक पार्क आ रहे हैं। बताते हैं कि रामपथ चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट बनने के बाद भी सिविल लाइंस ईदगाह के सामने श्याम प्रसाद मुखर्जी की छोटी प्रतिमा हटाकर बड़ी प्रतिमा लगायी गयी थी। नगर निगम द्वारा यहां लाखों रुपये खर्च कर पार्क की बाउंड्री बनी और उसे सुसज्जित किया गया। इसका उदघाटन पिछले माह 6 दिसम्बर को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया गया था। चौड़ीकरण से श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क का टूटना लगभग तय है। यहां लगी मूर्ति को कहां शिफ्ट किया जायेगा, यह नगर निगम ने अभी तय नहीं किया है।

ऐतिहासिक गांधी पार्क का वर्ष 2018-19 में रिलायंस कम्पनी ने सौंदर्यीकरण किया था। हालांकि यह पार्क सौंदर्यीकरण के बाद आज तक नगर निगम को हैण्डओवर नहीं हो सका। नतीजा यह रहा कि यहां जो नई बाउंड्रीवाल, फौव्वारा, सीढ़ी, बच्चों का झूला व बेंच  आदि लगवाई गई थी। फुटपाथ बनाया था, लाइटिंग कराई, पाथ लाइटिंग लगाई, पानी की टोटियां लगायी थीं। नगर निगम ने हैण्ड ओवर नहीं हुआ थाा। वह सब नगर निगम की लापरवाही के कारण पहले ही तहत-नहस हो चुकी थी। अब रही सही कसर चौड़ीकरण में पूरी हो जाएगी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में ही जिला पंचायत अध्यक्ष के बंगले के सामने स्थित आचार्य नरेन्द्र देव पार्क भी करीब 10 फुट तोड़ा जाएगा। इसी तरह से नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रवेश द्वार के समक्ष स्थित बाल गंगाधर तिलक पार्क भी 10 फुट तोड़ा जाना है। हालांकि इसके दोनो ओर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय और वेद प्रकाश अग्रवाल पार्क सुरक्षित रहेगा। लेकिन रामपथ चौड़ीकरण की जद में अयोध्या के तुलसी उद्यान पार्क भी आ रहा है। तुलसी उद्यान पार्क का अगला बड़ा भाग फोरलेन के चलते तोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस तरह से नगर निगम के पांच पार्कों की बलि चढ़ने वाली है।

आईटीएमएस योजना वाले 10 चौराहों के सिंग्नल सिस्टम भी शिफ्ट होंगे
नगर निगम की ओर से आईटीएमएस योजना के तहत शहर के 20 प्रमुख स्थलों पर ट्रेफिक सिग्नल स्थापित किये गये हैं। करीब 40 करोड़ की लागत से  बनवाये जा रहे आईटीएमएस के 10 चौराहे भी रामपथ चौड़ीकरण की जद में हैं। यह चौराहे हैं सआदतगंज हनुमानगढ़ी, हेड पोस्टआफिस चौराहा, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी चौराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा और टेढ़ी बाजार चौराहा सहित 10 जगह ट्रेफिक सिग्नल हटाये जाएंगे।

नगर निगम के सहायक अभियंता निर्माण आरपी यादव का कहना है कि आईटीएमएस के जो सिग्नल सिस्टम लगें हैं उन्हें चौड़ीकरण के बाद जब डिवाइडर बन जाएगा तो वहां शिफ्ट कर दिये जाएंगे। इसका कोई अतिरिक्त खर्च नगर निगम को नहीं देना होगा। यह समझौता कार्यदायी कम्पनी टेक्नोस्विस कम्पनी से एग्रीमेंट में पहले ही हो चुका है।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: चखना देने से किया मना तो बुजुर्ग दंपती को शराबियों ने मारी गोली, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

अयोध्या: रामनवमी से पहले बनकर तैयार होगा रामपथ, डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अमृत विचार, अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या के रामपथ के चौड़ीकरण का कार्य तेज हो गया है। 31 दिसंबर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के  साथ ही जनवरी में निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नयाघाट से सहादतगंज तक लगभग 13 किमी लबे रामपथ पर पड़ने वाले मकानों व दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का अमला डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर रहा है। इसके साथ अब निर्माण में कार्य में व्यापारियों की आपत्ति और उनकी समस्याओं के निदान के लिए 1 से 15 जनवरी तक तुलसी उद्यान में विशेष कैंप लगाया जाएगा।

रविवार की देर शाम जिलाधिकारी नितीश कुमार ने चौड़ीकरण के कार्य की प्रगति को लेकर रामपथ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हर हाल में 31 दिसंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए। जिससे निर्माण कार्य को भी तय समय में शुरू किया जा सके। जानकारी के मुताबिक आने वाले रामनवमी मेला को ध्यान में रखते हुए नया घाट से टेढ़ी बाजार तक हर हाल में मार्च तक सड़क निर्माण के कार्य को पूरा कर लिया जाना है। जिसके लिए हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी आरएनसी को सड़क बनाए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 13 किलोमीटर के दायरे में लगभग 23 सौ से अधिक मकान-दुकानें प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित लोगों को मुआवजा और विस्थापित लोगों को दुकान के एलाटमेंट दिए जा रहे हैं। जिसको लेकर व्यापारियों में कई प्रकार के समस्याएं भी बन रही हैं। इसके लिए पहले चरण में अयोध्या धाम के व्यापारियों की समस्याओं उसके निराकरण के लिए तुलसी उद्यान में कैंप लगाया जाएगा। जहां अधिकारियों के द्वारा लोगों से मिले आपत्तियों का समाधान किया जा सके।

कई दुकानों पर डीएम ने जताई आपत्ति
अयोध्या से नयाघाट क्षेत्र में हुई चौड़ीकरण के बाद व्यापारियों की ओर से बनाए जा रहे दुकानों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान कटारी मंदिर के सामने बने कई दुकानों पर उन्होंने आपत्ति भी जताई है। जिलाधिकारी के मुताबिक बताए गए दायरे से बाहर यह दुकानें बनाई गई हैं। जबकि इन्हें जानकारी दी गई थी कि 20 मीटर चौड़ी सड़क के बाद ही यह कार्य किया जाएगा। तो वहीं व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि पूर्व में निर्धारित किए गए सीमा पर ही बनाया गया है। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जयंती पर अटल को दी गई काव्यांजलि, हास्य, गीत, ओज व श्रृंगार के साथ करुणा की बही रसधार

अयोध्या: रामपथ पर अब तक हुए 290 बैनामे, 1100 के खतों में पंहुचा मुआवजा
अमृत विचार, अयोध्या। सआदतगंज से नयाघाट तक प्रस्तावित रामपथ पर चौड़ीकरण के लिए बैनामे की प्रक्रिया जारी है। करीब 13 कि.मी. लम्बे फोरलेन पर चौड़ीकरण से लगभग 2600 दुकान व मकान प्रभावित हो रहे हैं। इसमें 1000 मकान और 2100 दुकानें चौड़ीकरण की जद में आ रही हैं। अब तक 290 लोगों का बैनामा हो चुका है। इसके अलावा 1100 दुकानदारों को मुआवजा भी दिया जा चुका है।

रामपथ पर साहबगंज में मकानों की नपाई कराते एडीएम प्रशासन

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह ने बताया कि रामपथ पर एक हजार प्रापर्टी है। जिसमें करीब 2100 दुकानदार हैं। 1100 दुकानदारों के खाते में मुआवजे का पैसा भेजा जा चुका है। प्रतिदिन 30 से 35 बैनामे किये जा रहे हैं। अब तक 290 बैनामे पूरे हो चुके हैं। बैनामे के लिए 10 टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक सभी दुकानदारों के खाते में पैसा भेज दें। आगामी 15 दिनों में सभी बैनामे कराने का लक्ष्य है। 31 दिसम्बर तक लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। इसके अलावा दुकाने तोड़ने में आ रही अड़चनों के बारे में एडीएम प्रशासन ने बताया कि दुकानदारों व मालिकों के बीच विवाद के चलते बिल्डिंग तोड़ने में दिक्कतें आ रही हैं। हम दुकानदारों से बातचीत करके समन्वय बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि दुकान और तीन—तीन मंजिला मकानों के नियावां से रिकाबगंज और नियावां से अमानीगंज तक तोड़फोड़ का कार्य तेजी से हो रहा है। तोड़फोड़ से सड़क पर सैकड़ों टन मलबा गिर रहा है। लेकिन मलबा गिरने के समय राहगीरों को किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी है। एक अनुमान के मुताबिक फैजाबाद और अयोध्या शहर में प्रतिदिन 600 गाड़ी मलबा निकल रहा है। एडीएम प्रशासन का कहना है कि जिन जगहों पर लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं वहां लोगों ने स्वयं बांस-बल्लियां लगाकर बैरीकेडिंग कर रखा है, जो लोग हमसे कहते हैं कि मलबा उठवा लें तो हम मलबा हटवा रहे हैं। सरिया, खिड़की व दरवाजे दुकानदार निकाल लेते हैं। वहीं प्राइवेट और पीडब्ल्यूडी के भी ठेकेदार भी मलबा उठवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: ट्रस्ट ने जारी की राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीर व वीडियो

अयोध्या: आकर्षक होगा रामपथ, जगह-जगह होंगे बेंच व चार्जिंग प्वाइंट, मंडलायुक्त ने अफसरों के साथ किया मंथन
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या के रामपथ को भव्य स्वरूप देने की कवायद और मन्थनों का दौर लगातार जारी है। अब एक नई बात निकलकर सामने आ रही कि रामपथ पर लगने वाली स्ट्रीट लाइट बेहद आकर्षक होंगी। यही नहीं पोल में स्पीकर भी लगे रहेंगे। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने जिलाधिकारी नितीश कुमार व नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य आलाधिकारियों के साथ रामपथ के सुदृढ़ीकरण के पश्चात किनारे स्थित भवन व दुकानों आदि में कॉमन बिल्डिंग कोड लागू करने के सम्बन्ध में गहन चर्चा की।

मण्डलायुक्त ने कहा कि रामपथ के किनारे जो भी स्ट्रीट लाइट के पोल हों उनकी डिजाइनिंग करायी जाये तथा उन पोलों में इनबिल्ड स्पीकर का प्रावधान हो और ऐसे ही पोल अयोध्या की गलियों में लगाये जायें। उन्होंने कहा कि रामपथ पर फुटपाथ के किनारे श्रद्वालुओं के बैठने के लिए पत्थर की आकर्षक बेंचे लगायी जायें, जिनमें चार्जिंग प्वाइंट की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि रामपथ के किनारे उच्च स्तरीय सुलभ शौचालय बनाये जायें। बोलार्ड और डस्टबिन की भी डिजाइनिंग कराकर पथ के किनारे लगाए जायें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि रामपथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के पश्चात पथ के किनारे निर्माण कार्य कैसा होगा, दीवारें किस तरह से किस डिजाइन में बनेंगी तथा उनकी डिजाइनिंग कैसी होगी इसका निर्धारण कर इसको लागू करायें, जिस पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से अवगत कराया गया कि सभी दुकानें, भवनों आदि की डिजाइनिंग का निर्धारण कर लिया गया है। इसके साथ ही वह किस रंग से रंगी जायेगी इसका भी निर्धारण कर लिया गया है। बैठक में सम्बन्धित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, एक घायल

अयोध्या: जेसीबी देख भड़के व्यापारी, हंगामा देख वापस लौटी सेतु निगम की टीम, जानें मामला
अमृत विचार, अयोध्या। अभी रामपथ चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों का आक्रोश ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार को लालबाग जीआईसी ओवरब्रिज निर्माण को लेकर नजूल भूमि पर कब्जे को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम की टीम देर शाम को फतेहगंज चौराहा के आसपास पहुंची। जेसीबी देख स्थानीय व्यापारी भड़क उठे।

मुआवजे को लेकर व्यापारियों ने भारी विरोध किया। इसके चलते सेतु निगम के अधिकारियों को बिना कार्रवाई के बैरंग लौटना पड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज के सामने से लालबाग रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर क्षत्रिय बोर्डिंग तक बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर सेतु निगम ने एक बार फिर कार्यवाही शुरू कर दी है। सोमवार को सेतु निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर देर शाम जब फतेहगंज पहुंचे तो आसपास के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया।

हंगामा और भारी भीड़ के चलते सेतु निगम के अधिकारी लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में सफल तो रहे लेकिन नजूल की भूमि पर भवन बनवाकर रहने वाले या दुकान चलाने वाले लोगों को मकान खाली करने या खुद अतिक्रमण को तोड़ वाले की अपील कर वापस लौट गए। यह ओवरब्रिज लगभग 840 मीटर लंबा बनाया जाना है।

लालबाग रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण की जद में फतेहगंज से लालबाग मार्ग पर 93 भवन प्रभावित हो रहे हैं। इसमें प्रभावित होने वालों को मुआवजे की धनराशि निर्धारित है। सेतु निगम के अवर अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण में भवन की आयु के अनुसार मुआवजे की धनराशि निर्धारित है।

अभी बहुत से प्रभावित लोगों ने अपने भूमि भवन के कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसलिए वह लोग सभी से अपने-अपने भवन के अभिलेख देने के लिए कहने आए थे। प्रशासन का निर्देश है कि जो लोग नजूल की भूमि पर कब्जेदार हैं उनको तत्काल हटाया जाए। इसलिए उन्हें हटाए जाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क पर पुलिस को देख अचरज में पड़े ग्रमीण, जंगल से सटे मार्ग पर किया पैदल मार्च

अयोध्या: रामपथ चौड़ीकरण में टूट रहे आशियाने, इधर-उधर रहने को मजबूर हैं प्रभावित लोग
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर मार्ग के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। नया घाट से सहादतगंज तक 13 किलोमीटर के राम पथ निर्माण में हजारों की संख्या में मकान व दुकानें प्रभावित हो रही हैं। बहुत सी दुकानें तो समाप्त हो चुकी हैं। इसके साथ ही सैकड़ों आशियाने भी उजड़ गए हैं।

तोड़फोड़ से प्रभावित लोग इधर-उधर रहने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों की आंखों में आंसू हैं। नया घाट से चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए तुलसी उद्यान, बाबू बाजार, छोटी देवकाली, शास्त्री नगर के बाद श्रृंगार हाट तक दर्जनों आशियाने भी टूट गए हैं। जिनमें रहने वाले लोग अब सड़कों के आसपास रहने पर मजबूर हैं।

ताजा मामला अयोध्या के बाबू बाजार क्षेत्र का है जहां पर 40 वर्षों से मकान में रह रहे दो भाई श्रवण कुमार पांडे और जय शंकर पांडे रिक्शा और ठेला चलाकर अपना जीविका यापन कर रहे थे लेकिन सड़क चौड़ीकरण की योजना में अब उनका मकान भी धराशाई हो गया है। जिसके कारण वह दोनों भाई अपने सामान के साथ छोटी देवकाली मंदिर के सामने सड़क के किनारे बैठे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं कि कब जिला प्रशासन सुविधा उपलब्ध कराएगा।

अयोध्या में चल रहे सड़क चौड़ीकरण को लेकर तहसीलदार राज कुमार पांडे से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने दुकानदारों को टेढ़ी बाजार में बन रही दुकान उपलब्ध कराने की बात कही।  जब टूटे आशियाने की बात होती है तो वह डीएम और उच्च अधिकारियों पर छोड़ देते हैं। जय शंकर पांडे ने बताया कि पूरा जीवन इस मकान में बीत गया। अब हम लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है।

कई बार प्रशासन से आवासीय योजना के अंतर्गत मकान उपलब्ध कराने के लिए अर्जी लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। अभी हम लोग मंदिर के सामने रह रहे हैं। जिला प्रशासन कहीं पर सुविधा देगा तो चले जाएंगे लेकिन अभी कोई भी अधिकारी मकान देने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं। एक-दो बार मुलाकात करके यह कहा था कि हमारा मकान टूट चुका है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सुविधा मिलेगी लेकिन कब तक यह नही पता। ऐसे ही दर्जनों लोग परेशान हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सर्दी में मखमली रजाई व गर्म कपड़े से सुसज्जित हुए श्रीरामलला

रामपथ चौड़ीकरण : 15561 रूपए प्रति वर्ग मी. मिल रहा मुआवजा
अमृत विचार, अयोध्या। नेशनल हाईवे सआदतगंज बाईपास से शहर होते हुए श्रीराम जन्मभूमि को जोड़ने के लिए 13 किलोमीटर लम्बा फोर लेन रामपथ का निर्माण होना है। रामपथ के लिए सआदतगंज से नयाघाट तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे दुकानदार और भवन स्वामी अपनी सम्पत्ति राज्यपाल के नाम बैनामा कर रहे हैं। प्रभावितों को मुआवजे के तौर पर 15561 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कुर्सी रेट यानी कांस्ट्रक्शन लागत का भुगतान किया जा रहा है। यह बैनामा स्टाम्प शुल्क फ्री है। अब तक करीब 150 बैनामे हो चुके हैं।

सआदतगंज से नयाघाट तक 4 चरणों में रामपथ चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट है। सआदतगंज बाईपास से 0.35 कि.मी. सिविल लाइंस तक सड़क पूरी तरह से साफ है। यहां किसी भी व्यक्ति को कोई मुआवजा नहीं दिया जाना है। चौड़ीकरण की जद में लगभग 2600 दुकान व भवन आ रहे हैं।

चौड़ीकरण का मुख्य कार्य रिकाबगंज से नियावां, नियावां से टेढ़ीबाजार और टेढ़ी बाजार से नयाघाट तक किया जाना है। रिकाबगंज से नयाघाट तक अनुमानित 1000 बैनामे होने हैं। अब तक 150 बैनामे हो चुके हैं। भवन स्वामियों से बैनामा लेने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी के जेई, रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी और 5 एसडीएम लगाये गये हैं।

दुकानदारों को दी जा रही है 1 से 10 लाख तक की पुर्नवास सहायता

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुआवजे की धनराशि कुर्सी रेट के आधार पर दिया जा रहा है। प्रति वर्ग मीटर 15561 रुपये कांस्ट्रक्शन लागत की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। करीब 2000 दुकानदारों को पुनर्वास के लिए सहायता राशि दी जानी है।

दुकानों के लिए यह सहायता राशि न्यूनतम 1 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपये निर्धारित है। अब तक 600 दुकानदारों ने बैनामा करने की सहमति दे दी है। 400 की सहमति प्रक्रिया में है। मुआवजा देने की प्रक्रिया भी बनी है। यह मुआवजा भवन की चौड़ाई, गहराई व भवन की आयु के आधार पर दिया जा रहा है।

दिसम्बर अंत तक बैनामा व जनवरी तक पूरा होगा ध्वस्तीकरण कार्य

रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले भवन स्वामियों से बैनामा लेने की प्रक्रिया दिसम्बर के अंत तक पूरा होने की संभावना है। एडीएम प्रशासन के अनुसार जनवरी 2023 तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा करा लिया जायेगा। इसके बाद सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शुरू होंगे। इन कार्यों के लिए टेण्डर हो चुका है। सड़क के साथ विद्युत भूमिगत केबल, नाला और सीवर लाइन का निर्माण विभागीय समन्वय से एक साथ कराया जायेगा।

तोड़फोड़ शुरू होते ही बढ़े लेबर के भाव

सआदतगंज से नयाघाट तक 13 कि.मी. लम्बे रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे भवनों व दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। रिकाबगंज से नियावां के बीच दर्जनों भवन तोड़े जा रहे हैं। गुदड़ी बाजार चौराहा व साहबगंज क्षेत्र में भी लोग अपने भवनों को तोड़वा रहे हैं। लेकिन इस तोड़फोड़ ने मजदूरों के भाव बढ़ा दिये हैं। शहर में मजदूरों की भी कमी होने लगी है।

दिहाड़ी मजदूरों की कमी के चलते कुछ लोगों ने लखनऊ से भी मजदूर बुलावाए हैं। दो-तीन मंजिला मकानों व व्यवसायिक काम्प्लेक्स को तोड़ने का कार्य मशीनों से कराया जा रहा है। बहुत से लोगों ने तोड़फोड़ का काम ठेकेदारों को दे दिया। नियावां निवासी आफताब का कहना है कि उनके मोहल्ले में तो लखनऊ से ठेकेदार मजदूर लेकर आया है। वहीं बद्री प्रसाद का कहना है कि एक लेबर जो पहले 350 रुपये में मिलता था, वह अब 450 से 500 रुपये रोज मजदूरी मांग रहे हैं।

सआदतगंज से रिकाबगंज हनुमानगढ़ी तक 41 मीटर चौड़ा होगा रामपथ

सआदतगंज बाईपास से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले मार्ग का   चौड़ीकरण होना है। यह रामपथ सआदतगंज से लेकर सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियावां, गुदड़ीबाजार, साहबगंज, बेनीगंज होते हुए नयाघाट तक बनेगा।

रामपथ की लम्बाई करीब 13 किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई सआदतगंज से हनुमानगढी तक 30 मीटर (15 मीटर एक तरफ), हनुमानगढ़ी से रिकाबगंज चौराहे के करीब 800 मीटर पहले तक 41 मीटर (20.5 मीटर एक तरफ) और रिकाबगंज से नयाघाट तक 20 मीटर (10 मीटर एक तरफ) चौड़ी होगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : मंदिर के महंत पर हमला, मुकदमा दर्ज

अयोध्या: रामपथ चौड़ीकरण में 15561 रुपए प्रति वर्ग मी. मिल रहा मुआवजा
अमृत विचार, अयोध्या। नेशनल हाईवे सआदतगंज बाईपास से शहर होते हुए श्रीराम जन्मभूमि को जोड़ने के लिए 13 किलोमीटर लम्बा फोर लेन रामपथ का निर्माण होना है। रामपथ के लिए सआदतगंज से नयाघाट तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

चौड़ीकरण से प्रभावित हो रहे दुकानदार और भवन स्वामी अपनी सम्पत्ति राज्यपाल के नाम बैनामा कर रहे हैं। प्रभावितों को मुआवजे के तौर पर 15561 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से कुर्सी रेट यानी कांस्ट्रक्शन लागत का भुगतान किया जा रहा है। यह बैनामा स्टाम्प शुल्क फ्री है। अब तक करीब 150 बैनामे हो चुके हैं।

सआदतगंज से नयाघाट तक 4 चरणों में रामपथ चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट है। सआदतगंज बाईपास से 0.35 कि.मी. सिविल लाइंस तक सड़क पूरी तरह से साफ है। यहां किसी भी व्यक्ति को कोई मुआवजा नहीं दिया जाना है। चौड़ीकरण की जद में लगभग 2600 दुकान व भवन आ रहे हैं।

चौड़ीकरण का मुख्य कार्य रिकाबगंज से नियावां, नियावां से टेढ़ीबाजार और टेढ़ी बाजार से नयाघाट तक किया जाना है। रिकाबगंज से नयाघाट तक अनुमानित 1000 बैनामे होने हैं। अब तक 150 बैनामे हो चुके हैं। भवन स्वामियों से बैनामा लेने की प्रक्रिया में जिला प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी के जेई, रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी और 5 एसडीएम लगाये गये हैं।

दुकानदारों को दी जा रही है 1 से 10 लाख तक की पुर्नवास सहायता
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मुआवजे की धनराशि कुर्सी रेट के आधार पर दिया जा रहा है। प्रति वर्ग मीटर 15561 रुपये कांस्ट्रक्शन लागत की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। करीब 2000 दुकानदारों को पुनर्वास के लिए सहायता राशि दी जानी है। दुकानों के लिए यह सहायता राशि न्यूनतम 1 लाख और अधिकतम 10 लाख रुपये निर्धारित है। अब तक 600 दुकानदारों ने बैनामा करने की सहमति दे दी है। 400 की सहमति प्रक्रिया में है। मुआवजा देने की प्रक्रिया भी बनी है। यह मुआवजा भवन की चौड़ाई, गहराई व भवन की आयु के आधार पर दिया जा रहा है।

दिसम्बर अंत तक बैनामा व जनवरी तक पूरा होगा ध्वस्तीकरण कार्य
रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले भवन स्वामियों से बैनामा लेने की प्रक्रिया दिसम्बर के अंत तक पूरा होने की संभावना है। एडीएम प्रशासन के अनुसार जनवरी 2023 तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा करा लिया जायेगा। इसके बाद सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शुरू होंगे। इन कार्यों के लिए टेण्डर हो चुका है। सड़क के साथ विद्युत भूमिगत केबल, नाला और सीवर लाइन का निर्माण विभागीय समन्वय से एक साथ कराया जायेगा।

तोड़फोड़ शुरू होते ही बढ़े लेबर के भाव
सआदतगंज से नयाघाट तक 13 कि.मी. लम्बे रामपथ चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे भवनों व दुकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। रिकाबगंज से नियावां के बीच दर्जनों भवन तोड़े जा रहे हैं। गुदड़ी बाजार चौराहा व साहबगंज क्षेत्र में भी लोग अपने भवनों को तोड़वा रहे हैं। लेकिन इस तोड़फोड़ ने मजदूरों के भाव बढ़ा दिये हैं। शहर में मजदूरों की भी कमी होने लगी है।

दिहाड़ी मजदूरों की कमी के चलते कुछ लोगों ने लखनऊ से भी मजदूर बुलावाए हैं। दो-तीन मंजिला मकानों व व्यवसायिक काम्प्लेक्स को तोड़ने का कार्य मशीनों से कराया जा रहा है। बहुत से लोगों ने तोड़फोड़ का काम ठेकेदारों को दे दिया। नियावां निवासी आफताब का कहना है कि उनके मोहल्ले में तो लखनऊ से ठेकेदार मजदूर लेकर आया है। वहीं बद्री प्रसाद का कहना है कि एक लेबर जो पहले 350 रुपये में मिलता था, वह अब 450 से 500 रुपये रोज मजदूरी मांग रहे हैं।

सआदतगंज से रिकाबगंज हनुमानगढ़ी तक 41 मीटर चौड़ा होगा रामपथ
सआदतगंज बाईपास से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या तक शहरी क्षेत्र में पड़ने वाले मार्ग का   चौड़ीकरण होना है। यह रामपथ सआदतगंज से लेकर सिविल लाइंस, रिकाबगंज, नियावां, गुदड़ीबाजार, साहबगंज, बेनीगंज होते हुए नयाघाट तक बनेगा। रामपथ की लम्बाई करीब 13 किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई सआदतगंज से हनुमानगढी तक 30 मीटर (15 मीटर एक तरफ), हनुमानगढ़ी से रिकाबगंज चौराहे के करीब 800 मीटर पहले तक 41 मीटर (20.5 मीटर एक तरफ) और रिकाबगंज से नयाघाट तक 20 मीटर (10 मीटर एक तरफ) चौड़ी होगी।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की जमीन बुलडोजर चलाकर करवाई गई कब्जा मुक्त

रामपथ चौड़ीकरण: बैनामा प्रक्रिया का गवाह बना रामजानकी मंदिर
अमृत विचार, अयोध्या। सआदतगंज से नयाघाट तक करीब 13 किलोमीटर लम्बे फोर लेन रामपथ चौड़ीकरण के लिए प्रभावित हो रहे दुकानदारों व भवन स्वामियों से सम्पत्ति का बैनामा कराया जा रहा है। गुरुवार को देर शाम तक साहबगंज क्षेत्र में दुकानों व मकानों का बैनामा कराने की कवायद चली। रामपथ चौड़ीकरण के मार्ग पर पड़ने वाले साहबगंज क्षेत्र के बैनामा कराने वालों का गवाह यहां स्थित रामजानकी मंदिर बना। मंदिर परिसर में न केवल हिन्दू बल्कि कई मुस्लिम परिवार के लोग भी रजिस्ट्री कराने पहुंचे थे।

गुरुवार को शहर में साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन था। सुबह से ही प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, रजिस्ट्री विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी साहबगंज क्षेत्र में एकत्र हो गये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह स्वयं एक-एक दुकानदार व भवन स्वामियों के पास जाकर कागजात लेते रहे और उनके बैनामे की प्रक्रिया पूरी कराते रहे। यहां रामपथ चौड़ीकरण की जद में आ रहे दुकानदारों व मकान मालिकों से बैनामे के लिए कागजात लिये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी।

साहबगंज क्षेत्र में उत्तर पटरी पर कई भवन व व्यापारिक प्रतिष्ठान मुस्लिम परिवारों के रहे, जिन्होंने मंदिर में जाकर बैनामा कराया। शाम करीब चार बजे से बैनामे की प्रक्रिया शुरू हो सकी। इस दौरान राजस्व, रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारी कम्प्यूटर आदि संसाधनों से लैस होकर रामजानकी मंदिर में देर शाम तक डटे रहे। एडीएम प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को साहबगंज क्षेत्र के 20 लोगों ने अपनी सम्पत्ति का बैनामा कराया है। उन्होंने बताया कि अब तक 130 बैनामे रामपथ चौड़ीकरण मार्ग पर कराये जा चुके हैं। इस दौरान पांच एसडीएम भी विभिन्न क्षेत्रों में बैनामे कराने की प्रक्रिया में ड्यूटी पर रहे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: सरकारी अस्पतालों में फ्लॉप हुई आयुष्मान योजना, जानिये क्या है वजह

अयोध्या : रामपथ चौड़ीकरण के पीड़ितों ने मौन रहकर दिया धरना
अमृत विचार, अयोध्या। रामपथ के चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित शहर के व्यापारियों और मकान मालिकों ने शुक्रवार को साहबगंज स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मौन रहकर धरना दिया। स्लोगन लिखी पट्टिका के माध्यम से अपनी मांग ही नहीं रखी बल्कि सियासी तंज भी कसा और शासन प्रशासन को नसीहत भी दी।

तीन घंटे चले इस धरने में पीड़ितों की मांग रही कि अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए, अधिग्रहण के पूर्व प्रभावितों से सीधा संवाद किया जाए तथा कार्ययोजना सभी के समक्ष रखी जाए और अवशेष भूमि का मालिकाना हक दिलाया जाए।

स्लोगन और पट्टिका के माध्यम से अपनी फरियाद और मांग को सामने रखा तथा हमारी भूल, कमल का फूल स्लोगन के माध्यम से सियासी तंज कसा। वहीं राष्ट्रहित की बात, जनता के साथ व नेताओं की मजबूरी, जनता का साथ जरूरी के माध्यम से सत्ता और सरकार को नसीहत देने की कोशिश की। धरना स्थल पर मौजूद एक महिला से जब सवाल किया गया तो वह फफक कर रो पड़ी।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बैनामा, दाखिल खारिज, प्राधिकरण व नगर पालिका से मानचित्र पास कराने तथा गृहकर, जलकर आदि देने के समय हम मालिक हैं लेकिन मुआवजे के लिए नहीं।

विरोध प्रदर्शन में मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल, पाटनदीन गुप्त, बसंत गुप्त, अशोक सिंह, मुकेश गुप्त, हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, संदीप श्रीवास्तव, मुकेश जायसवाल, सुभाष गुप्त, दीपक पाठक, अमित शर्मा बंटी, नंदकिशोर नंदन, नफीस, विनय कुमार श्रीवास्तव, आशीष, राम भवन यादव, रामप्रकाश गुप्त, संदीप गुप्त व मंकी पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या : वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रामपथ चौड़ीकरण: पर्चाशुदा जमीन के हम मालिक ही नहीं तो बैनामा कैसे?
अमृत विचार, अयोध्या। रामपथ चौड़ीकरण के चलते अधिग्रहण के दायरे में आए व्यापारियों ने गुरुवार को साहबगंज स्थित रामजानकी मंदिर में बैठक की। सवाल उठा कि प्रशासन के मुताबिक जब हम पट्टा व पर्चाशुदा जमीन के मालिक ही नहीं हैं तो सड़क चौड़ीकरण के लिए सहमति और बैनामा किस हक से करेंगे। व्यापारियों ने किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करने और चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है।

सहादतगंज से नयाघाट तक बनने वाले रामपथ के चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित व्यापारियों ने अधिग्रहण की प्रक्रिया पर चिंता जताई। कहा कि शासन-प्रशासन ने किसी को यह नहीं बताया और दिखाया कि मार्ग में कहां क्या बनेगा। असल में चौड़ाई कितनी होगी। क्या-क्या योजनाएं और व्यवस्थाएं की जानी हैं। एक तरफ प्रशासन कह रहा है कि हम पट्टा व पर्चाशुदा जमीन के मालिक नहीं हैं तो फिर किसी आधार पर लिखित सहमति और बैनामा लेने की बात की जा रही है। सरकार व प्रशासन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण ढंग से चरणबद्ध आंदोलन होगा। व्यापारी किसी सरकारी प्रपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे और न ही अपनी सहमति देंगे। प्रथम चरण में शुक्रवार सुबह दुकानदार अपनी दुकान व प्रतिष्ठान बंद कर रामजानकी मंदिर के सामने प्रदर्शन करेंगे। व्यापारी नेता मनोज जायसवाल ने हर संघर्ष में साथ लेने की बात कही। बैठक में पाटनदीन गुप्त, बसंत गुप्त, चंद्रकांत साहू, सुभाष गुप्त, संदीप श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, अनुज, मुकेश, अनुभव, आरके यादव, अशोक सिंह, संतोष मोदनवाल मौजूद रहे।

नगर आयुक्त से मिलेंगे अयोध्या के प्रभावित व्यापारी
रामपथ चौड़ीकरण को लेकर बुलडोजर चलने के बाद गुरुवार को व्यापारियों ने तुलसी उद्यान में बैठक की। बैठक में मुआवजा बढ़ाने, डीपीआर के अनुरूप कार्ययोजना तथा 15 दिसंबर तक मोहलत की मांग को लेकर नगर आयुक्त तथा जिला प्रशासन से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सड़क की कुल चौड़ाई 20 मीटर होने की बात कह रहे हैं जबकि प्रशासन ने बुलडोजर लगवा कर नयाघाट क्षेत्र में निर्माण 30-35 मीटर तोड़वा दिया। जिला प्रशासन ने 15 तक व्यापारियों को मोहलत दी थी बावजूद इसके मनमाने ढंग से तोड़फोड़ शुरू कर दिया गया। व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्त नंदू ने बताया कि बुलडोजर से तोड़े जा रहे मकानों को रोकने, व्यापारी व मकान मालिकों के बीच सामंजस्य के लिए समिति के गठन तथा उचित मुआवजे के निर्धारण के लिए शुक्रवार को व्यापारियों का एक दल अयोध्या के जिला प्रशासन और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह से मुलाकात करेगा। इस अवसर पंकज गुप्त, बालकृष्ण वैश्य, विजय साहू, बृज किशोर पांडे, अवधेश यादव, विनोद पाठक, अश्वनी गुप्त, प्रेम सागर मिश्र, नंदलाल गुप्त सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: जिला अस्पताल में भी लटका ताला, सिर्फ महिला हॉस्पिटल में हो रहा अल्ट्रासाउंड

रामपथ चौड़ीकरण मामला: हुई संवाद की पहल, टला सत्याग्रह, व्यापारियों ने कहा- मिला है आश्वासन
अमृत विचार, अयोध्या। रामपथ के चौड़ीकरण में पर्याप्त मुआवजा और विस्थापन को लेकर रामनगरी में चल रहे आंदोलन का ताप कम करने मंगलवार को जिलाधिकारी सड़क पर उतरे। तीन घंटे तक व्यापारियों व दुकानदारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्ट्रेट में संवाद के लिए केंद्र भी खोला गया है।

संवाद की पहल हुई तो आक्रोशित व्यापारी भी ठंडे पड़ते नजर आए। तुलसी उद्यान में प्रस्तावित सत्याग्रह टाल दिया गया। जिलाधिकारी ने नए सिरे से सर्वे कर पुर्नमूल्यांकन के लिए 10 टीमें गठित की हैं। प्रभावित से विचार विमर्श कर अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है। फिलहाल आश्वासन के बाद आंदोलन को अभी विराम दे दिया गया है।

दो दिन की बाजार बंदी और प्रकरण में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद तीनों पथ की योजना को जल्द से जल्द पूरा कराने की कवायद को लेकर मंगलवार को  जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या पहुंच सुबह लगभग 10 बजे नयाघाट क्षेत्र से अधिग्रहण प्रभावितों से एक-एक कर संवाद शुरू किया,जो लगभग तीन घंटे से ज्यादा समय तक चला।

संवाद के दौरान डीएम ने आपत्तियों को सुना-समझा। विभिन्न बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की। लोगों को समझाया कि सृजन का सुख हासिल करने के लिए बाधाओं से पार पाना होगा। राम मंदिर निर्माण के साथ नगरी में श्रद्धालु तथा पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके लिए साधन और संसाधन की उपलब्धता आवश्यक है। सभी प्रभावितों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जा रहा है। समस्याओं का मिल बैठकर समाधान किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी नितीश कुमार ने एडीएम प्रशासन, रेजीडेंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित दुकानदारों से एक-एक कर संवाद किया है।

जिलाधिकारी ने उचित मुआवजे के निर्धारण के लिए जेई, कानूनगो व लेखपाल की कुल 10 टीमें बनाई हैं, जो सर्वे कर पुर्नमूल्यांकन ही नहीं करेंगी बल्कि शंका का मौके पर समाधान भी करेंगी। दुकान-मकान के अनुरक्षण का भौतिक सत्यापन व मूल्यांकन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने का आश्वासन दिया है, जो 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

आश्वासन पर अमल न हुआ तो फिर आंदोलन
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता नंदू ने बताया कि डोर-टू-डोर संवाद को पहुंचे डीएम से 5 से 20 लाख मुआवजे, दोबारा सर्वे कर उचित मुवाअजा निर्धारण, बुलडोजर से ध्वस्तीकरण के बजाय समय देने, लिखित रूप से रामपथ की चौड़ाई 20 मीटर रखने की मांग की गई। डीएम ने 15 दिसंबर तक प्रभावितों को खुद अपने मकान व दुकान तोड़ लेने का मौका दिया है।

रामगुलेला के 16 व्यापारियों को एडीएम प्रशासन ने फसाड/डिजाइन आदि मे एकरुपता तथा मकान मालिकों व किरायेदार के बीच विवाद निपटारे के लिए दो दिन में कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मुआवजे समेत कुछ बिंदुओं पर गतिरोध है,  इसका जल्द निस्तारण न हुआ तो फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा। संवाद में पंकज गुप्ता, नंद लाल गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव, बृजकिशोर पांडेय, शोयब खान, विनोद पाठक, अवधेश यादव, श्याम सुन्दर,अनिल मौर्या ,आनंद कसौधन, अश्वनी गुप्ता आदि शामिल रहे।