mann ki baat - Amrit Vichar

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री की 'मन की बात' में एथलीट्स का जलवा, राष्ट्रीय रिकॉर्डों की झड़ी!
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड की शुरुआत खेल और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से की। उन्होंने देशभर के एथलीट्स की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट्स लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने हाल ही में झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का जिक्र किया। इस प्रतियोगिता में करीब 800 एथलीट्स ने भाग लिया, जिसमें चार अलग-अलग स्पर्धाओं में चार नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज किए गए।

https://twitter.com/narendramodi/status/2060956889052303744?s=20

खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टोके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रिकॉर्ड अपने नाम किए। खासतौर पर 100 मीटर दौड़ की चर्चा पूरे देश में छाई रही। महज दो दिनों के अंदर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा। गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने इस शानदार उपलब्धि पर मुहर लगाई।

प्रधानमंत्री ने इन खिलाड़ियों के मेहनत, समर्पण और उभरते प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ये उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनगणना 2027 में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत अहम है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि वर्तमान में जारी जनगणना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है तथा इसमें सभी की भागीदारी अहम है। मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में अपने संबोधन में मोदी ने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान लोगों द्वारा दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''साथियो, देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है। आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है, यह गोपनीय रखी जाती है, डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि जनगणना देश में जारी एक अत्यंत अहम अभियान है और प्रत्येक भारतीय को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना का यह अभियान दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है।

उन्होंने कहा, ''जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है।'' मोदी ने कहा कि घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है और वे हर किसी से बात करके वहीं पर उसी मोबाइल ऐप में जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, ''साथियो, इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं।''

उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक विशेष आईडी मिलती है और ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। उन्होंने कहा, ''बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।'' मोदी ने कहा कि इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती, समय भी बचता है और प्रक्रिया आसान हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी द्वारा घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग एक करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि जो पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। उन्होंने कहा, ''आइए, हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें। जनगणना 2027 को सफल बनाएं।''

मन की बात : प्रधानमंत्री मोदी ने योग अपनाने और चीनी - तेल का सेवन घटाने पर दिया जोर
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों से फिटनेस पर ध्यान देने और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है और पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

PM मोदी ने बताया कि अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस नामक व्यक्ति अपने 'अरविंद योग सेंटर' के माध्यम से योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर लोगों को योग सिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से खान-पान में सुधार लाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ के पोस्ट पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि युवराज दुआ ने उनसे अपने पिता को चीनी कम करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से चीनी का सेवन कम करने की अपील की और खाने के तेल में कम से कम 10 प्रतिशत की कटौती करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे। उन्होंने दोहराया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आज के समय की बड़ी जरूरत है और योग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें : अप्रैल में महंगा होगा बिजली बिल : उपभोक्ताओं पर 2.14 प्रतिशत का अतिरिक्त बोझ, 1000 रुपये के बिल पर 21 रुपये extra

मन की बात : जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद रणजी ट्रॉफी में हासिल की शानदार जीत, पीएम मोदी ने सराहा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम की रविवार को तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वहां के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी रहेगा। रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के क्रिकेटप्रेमियों के लिये मार्च का महीना उत्साह और रोमांच से भरा रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने जब टी20 विश्व कप जीता तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी देशवासियों को टीम की शानदार सफलता पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मैच में जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती। मोदी ने कहा ,''सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशक के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया। यह अभूतपूर्व सफलता खिलाड़ियों के कई बरसों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।'' उन्होंने कहा ,'' जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। अपने नेतृत्व से इस जीत में उन्होंने एक अहम योगदान दिया।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब नबी के प्रदर्शन की भी चर्चा हो रही है जिन्होंने रणजी सत्र में 60 विकेट लिये। उन्होंने कहा ,'' इस जीत से टीम के खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के साथ जम्मू कश्मीर के लोग बहुत रोमांचित हैं ।क्रिकेट के मैदान में इस शानदार प्रदर्शन के बाद वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ गया । आने वाले समय में यह कई युवाओं को खेलों को अपनाने के लिये प्रेरित करेगा।''

उन्होंने कहा ,''जम्मू कश्मीर के लोगों में खेलों को लेकर गजब का जज्बा रहा है । मुझे खुशी है कि यह बड़े खेल आयोजनों का केंद्र भी बनता जा रहा है ।'' मोदी ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर खेलों के लिये गुलमर्ग पहले ही अपनी पहचान बना चुका है और फुटबॉल जैसे खेल भी वहां के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा ,'' मुझे आशा है कि आने वाले समय में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ियों की जीत का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।''

पीएम मोदी ने मन की बात के एपिसोड 132 में देशवासियों से किया आह्वान: पड़ोस में युद्ध और पेट्रोल-डीजल संकट, अफवाहों से बचें
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। यह वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा, “हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा है।” उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में लाखों भारतीय काम कर रहे हैं और खाड़ी देशों ने एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर संभव मदद प्रदान की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस समय पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पूरी दुनिया में ईंधन का संकट पैदा हो गया है। इसलिए देशवासियों से आग्रह है कि वे संकट के इस दौर में एकजुट हों, स्वार्थी राजनीति न करें और किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ''मन की बात'' की 132वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के कारण उत्पन्न संकट से पूरी दुनिया की तरह भारत भी अछूता नहीं है। लेकिन इस संकट के दौर में सभी देशवासियों से अपील की कि जो लोग इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, उन्हें स्वार्थी राजनीति नहीं करनी चाहिए। संकट के समय किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''यह 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़ा मुद्दा है। इसमें स्वार्थी राजनीति की कोई जगह नहीं है। जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि सतर्क रहें, अफवाहों से भ्रमित न हों। सरकार लगातार सही जानकारी दे रही है। उसी पर भरोसा करें और उसी के आधार पर कदम उठाएं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बेहद घटनापूर्ण रहा है। हम सब याद करते हैं कि कोविड के कारण पूरी दुनिया को लंबे समय तक अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा। हम सबकी उम्मीद थी कि कोविड संकट से उबरने के बाद दुनिया एक नयी शुरुआत के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी, लेकिन उसके बाद दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष की स्थितियां लगातार उभरती रहीं। अब वहां बेहद नाजुक स्थिति बनी हुई है और भारत के करोड़ों परिवारों के सदस्य वहां रहते हैं और खासकर खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने भारतीयों की मदद करने के लिए खाड़ी देशों का आभार जताते हुए कहा, ''खाड़ी देशों का बहुत आभार। उन्होंने एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर प्रकार की सहायता दी। अब तक 3.75 लाख से ज्यादा भारतीय सुरक्षित भारत वापस लाए जा चुके हैं। ईरान से लगभग 1000 भारतीय, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र शामिल हैं, सकुशल भारत पहुंच चुके हैं।''

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हमारे ऊर्जा जरूरतों, कच्चा तेल, गैस आदि ईंधन का प्रमुख केंद्र है। इस क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट बन रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही मुश्किल हो गई है, जिससे व्यापार मार्ग प्रभावित हो रहे हैं। सरकार पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। देश में स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व 5.3 मिलियन टन से ज्यादा है और इसे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संकट में राष्ट्र को एकजुट रहना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।

अंगदान में क्रांति: 2013 में 5 हजार से 2025 में 20,000 तक पहुंचा transplant, भारत हाथ प्रत्यारोपण में विश्व नंबर-1
नई दिल्लीः देश में अंग प्रतिरोपण के मामले 2013 में 5,000 से कम थे जो चार गुना की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 2025 में लगभग 20,000 तक पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में अंगदान के महत्व को रेखांकित किया है और सरकार ने देश में अंगदान आंदोलन को निरंतर प्रोत्साहन दिया है।

एक बयान में मंत्रालय ने रविवार को कहा कि ''राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठन'' (एनओटीटीओ) ने अंगदान, आवंटन और प्रतिरोपण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है, जिससे भारत ने इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में लगभग 18 प्रतिशत प्रतिरोपण मृत दाताओं के दान किए गए अंगों से किए जा रहे हैं। वर्ष 2025 में 1,200 से अधिक परिवारों ने अपने प्रियजनों के निधन के बाद अंगदान कर हजारों लोगों की जान बचाने और कई अन्य के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान दिया। प्रत्येक दाता को अब बहु-अंग दाता के रूप में माना जा रहा है, जिससे कई प्राप्तकर्ताओं का जीवन बदल रहा है। 17 सितंबर 2023 से आधार-आधारित सत्यापन प्रणाली के माध्यम से 4.8 लाख से अधिक नागरिकों की मृत्यु के बाद अंग और ऊतक दान के लिए पंजीकरण कराया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत ने हृदय, फेफड़े और अग्न्याशय जैसे जटिल अंग प्रतिरोपण करने में दक्षता हासिल की है। बयान में कहा गया कि भारत हस्त प्रतिरोपण में विश्व में अग्रणी है और किसी भी अन्य देश की तुलना में यहां हाथ के प्रतिरोपण के अधिक मामले सामने आते हैं। पिछले एक वर्ष में देश में मृतकों के अंगदान में ऐतिहासिक वृद्धि, बेहतर प्रतिरोपण समन्वय और राष्ट्रीय स्तर पर अंग दान की प्रणाली में सुधार हुआ है, जिससे अधिक मरीजों को समय पर और समान रूप से जीवन रक्षक प्रतिरोपण की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

मंत्रालय ने कहा कि एनओटीटीओ को राष्ट्रीय समन्वय प्राधिकरण के रूप में सशक्त किया गया है, जिससे वास्तविक समय में अंग आवंटन और राज्यों के बीच निर्बाध सहयोग संभव हुआ है। उसने कहा कि राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण रजिस्ट्री का आधुनिकीकरण किया गया है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि राज्य अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठनों (एसओटीटीओ) और क्षेत्रीय संगठनों (आरओटीटीओ) की क्षमता बढ़ाई गई है, साथ ही प्रतिरोपण प्रोटोकॉल को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित किया गया है। उसने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और 'ग्रीन कॉरिडोर' जैसी व्यवस्था से अंगों के त्वरित और सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा मिला है। मंत्रालय ने कहा कि जन जागरूकता अभियान और सामुदायिक सहभागिता से समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है।

Uttrakhand: मुख्यमंत्री धामी बोले...मन की बात जन जन को प्रेरित करने वाला माध्यम
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने तथा एआई, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल मौजूद रहे।

मन की बात का 131वां एपिसोड: बोले PM मोदी- AI summit में दिखी भारत की ताकत, साबित होगा टर्निंग प्वाइंट
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का यह 131वां एपिसोड है। इस लोकप्रिय कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी देश के करोड़ों नागरिकों से सीधे जुड़ते हैं और राष्ट्र की उपलब्धियों, प्रेरक कहानियों और भविष्य की दिशा पर अपनी बात रखते हैं।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मन की बात को देश और देशवासियों की सफलताओं को दुनिया के सामने लाने का एक मजबूत मंच बताया। उन्होंने हाल ही में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 का जिक्र किया, जिसे उन्होंने AI के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट करार दिया। इस वैश्विक समिट में कई देशों के नेता, टेक CEOs, इनोवेटर्स और स्टार्टअप जगत के दिग्गज एकत्र हुए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि समिट के दौरान उन्हें विश्व नेताओं और टेक लीडर्स से मिलने का मौका मिला। एक्जिबिशन में उन्होंने दुनिया भर के नेताओं को कई भारतीय इनोवेशन्स दिखाए, जिनमें दो चीजें खास तौर पर सबको प्रभावित करने वाली रहीं।

अमूल के बूथ पर AI का कमाल

सबसे पहले उन्होंने अमूल के स्टॉल का जिक्र किया, जहां AI का इस्तेमाल डेयरी फार्मिंग और पशुपालन में कैसे हो रहा है, यह प्रदर्शित किया गया। AI की मदद से:
- जानवरों का 24x7 इलाज और मॉनिटरिंग संभव हो रहा है।
- किसान अपनी डेयरी और पशुओं का पूरा हिसाब-किताब आसानी से रख पा रहे हैं।

यह उदाहरण दिखाता है कि भारत AI को सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रख रहा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों तक पहुंचा रहा है।

पीएम मोदी ने इस समिट को AI के भविष्य को आकार देने वाला बताया, जहां भारत न केवल टेक्नोलॉजी को अपनाने वाला, बल्कि उसे मानव-केंद्रित और समावेशी तरीके से दुनिया को देने वाला देश बन रहा है।

https://twitter.com/narendramodi/status/2025443045483950485?s=20

पार्लियामेंट में में जारी गतिरोध पर कांग्रेस का कटाक्ष : 'मन की बात' के लिए नहीं है संसद
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संसद में जारी गतिरोध के बीच बृहस्पतिवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह 'मन की बात' वाली सोच से सदन चलाना चाहती है, लेकिन सदन 'मन की बात' के लिए नहीं, बल्कि सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की आवाज सुनने के लिए है। मुख्य विपक्षी दल ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को भी बोलने का मौका मिलना चाहिए।

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक और वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा, ''सदन में दो आवाजें हैं, एक आवाज सत्तापक्ष की और दूसरी विपक्ष की है। लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है। सरकार नहीं चाहती कि विपक्ष की आवाज को मौका मिले।''

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ''यह सरकार की 'मन की बात' वाली सोच है। 'मन की बात' रेडियो पर हो सकती है, लेकिन संसद 'मन की बात' के लिए नहीं है। संसद में विपक्ष के नेता बोलते हैं और फिर प्रधानमंत्री जवाब दे सकते हैं।'' टैगोर ने कहा कि यह पहली बार है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया और संभवत: प्रधानमंत्री भी नहीं बोलेंगे, जो लोकतंत्र के लिए दुखद है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ''संसदीय लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष तथा दूसरे नेताओं को भी सदन में बोलने का अधिकार है, लेकिन इस सरकार द्वारा उन्हें बोलने से वंचित किया जा रहा है। इसलिए हमारा एकमात्र एजेंडा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में विपक्षी नेताओं और नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका मिलना चाहिए।''

उधर, विपक्षी दलों के नेताओं ने बृहस्पतिवार को बैठक कर संसद के वर्तमान बजट सत्र में आगे की रणनीति पर चर्चा की और फैसला किया कि वे विपक्षी नेताओं को सदन में नहीं बोलने देने के विषय पर सरकार को घेरेंगे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

Moradabad: 718 से अधिक बूथों पर 9736 लोगों ने सुनीं मन की बात
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वां संस्करण मुरादाबाद में नगर व देहात विधानसभा के 718 से अधिक बूथों पर 9736 से अधिक लोगों के द्वारा सुना गया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल सेना का शौर्य बना ऑपरेशन सिंदूर, स्वतंत्रता सेनानी पार्वती गिरि, एंटीबायोटिक दवाओं, कश्मीर के बारामूला में मिले बौद्ध स्तूपों के अवशेष और देश में युवा की भागेदारी समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने बताया कि आज मन की बात में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। हमारे देश की सबसे खूबसूरत बात ये है कि सालभर हर समय देश के किसी-ना-किसी हिस्से में उत्सव का माहौल रहता है। अलग-अलग पर्व-त्योहार तो हैं ही, साथ ही विभिन्न राज्यों के स्थानीय उत्सव भी आयोजित होते रहते हैं।

इस दौरान मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, राज्य गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, अल्पना रितेश गुप्ता, डॉ. केके मिश्रा, दीक्षांत चौधरी, हरिओम सैनी, भूदेव सिंह आदि भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मन की बात कार्यक्रम सुना व देखा।

मन की बात: 2025 में भारत ने रचा इतिहास... PM मोदी बोले- खेल से अंतरिक्ष तक छाया भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा और चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो या वैज्ञानिक नवोन्मेष का क्षेत्र हो, देश का प्रभाव हर जगह महसूस किया गया। अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों और सुरक्षा ठिकानों को नष्ट किया। मोदी ने कहा, ‘‘2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक नवोन्मेष हो या विश्व का सबसे बड़ा मंच हो, भारत का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया।’’

प्रधानमंत्री ने 2025 को खेलों के लिहाज से यादगार बताते हुए कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत की बेटियों ने महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि एशिया कप टी20 में शानदार जीत के साथ तिरंगा गर्व से लहराया और पैरालंपिक खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीते। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

मन की बात में पीएम मोदी ने की काशी-तमिल संगमम में शामिल होने की अपील, सीएम योगी जताया आभार
वाराणसी/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें संस्करण में ‘काशी तमिल संगमम’ का जिक्र करते हुए कहा कि दो दिसंबर से काशी के नमो घाट पर चौथा काशी-तमिल संगमम शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के संदर्भों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वाराणसी महानगर इकाई के अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी ने कहा कि काशी तमिल संगमम दो दिसंबर से वाराणसी में आयोजित होगा, जिसको लेकर तैयारियां की गयी हैं। वहीं अधिवक्ता डॉ देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि काशी तमिल संगमम का यह चौथा संस्करण है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि मोदी ने अपने संबोधन में कहा “विश्व की सबसे पुरानी भाषा और विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक शहर, इन दोनों का संगम हमेशा अद्भुत होता है, मैं बात कर रहा हूं – ‘काशी तमिल संगमम’ की।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “दो दिसंबर से काशी के नमो घाट पर चौथा काशी-तमिल संगमम शुरू हो रहा है। इस बार के काशी-तमिल संगमम का विषय बहुत ही रोचक है – लर्न तमिल– तमिल करकलम्। काशी-तमिल संगमम उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है जिन्हें तमिल भाषा से लगाव है।”

उन्होंने कहा, “काशी के लोगों से जब भी बात होती है तो वो हमेशा बताते हैं कि काशी-तमिल संगमम का हिस्सा बनना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। यहां उन्हें कुछ नया सीखने और नए-नए लोगों से मिलने का अवसर मिलता है।”

मोदी ने कहा, “इस बार भी काशीवासी पूरे जोश और उत्साह के साथ तमिलनाडु से आने वाले अपने भाई-बहनों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप काशी-तमिल संगमम का हिस्सा जरूर बनें। इसके साथ ही ऐसे और भी मंचों के बारे में सोचें, जिनसे ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना मजबूत हो।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने “एक्स” पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का अंश साझा करते हुए कहा, “ दो दिसंबर से काशी के नमो घाट पर शुरू हो रहे काशी-तमिल संगमम का विषय बहुत ही रोचक है-लर्न तमिल– तमिल करकलम्! काशी-तमिल संगमम उन सभी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है, जिन्हें तमिल भाषा से लगाव है।”

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज 'मन की बात' में नवंबर माह की प्रेरणाओं को जिस भाव-संवेदना, आत्मीयता, आध्यात्मिक ऊष्मा और राष्ट्रीय भाव-बोध के साथ साझा किया, उसने पूरे देश में एक नवीन चेतना प्रवाहित कर दी है।”

योगी ने कहा, “श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के पावन मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण भारत की सनातन आत्मा का उज्ज्वल उत्थान है। करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा में यह क्षण दिव्य आलोक की तरह उतरा है।” योगी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज का भारत अपनी जड़ों से जुड़कर, अपने गौरव को पहचानकर, अपने आदर्शों को जीते हुए नए उत्कर्ष की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “कल्मिकिया गणराज्य, रूस में आयोजित भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी हेतु भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभारी हूं।” मौर्य ने कहा, “आज जब दुनिया अभूतपूर्व अस्थिरता और उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है, ऐसे समय में भगवान बुद्ध की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है।”