Chitrakoot Crime News - Amrit Vichar

भैंस नहलाने में विवाद, कुल्हाड़ी से भतीजे पर हमला, प्रयागराज ले जाते समय युवक ने दम तोड़ा
चित्रकूट, अमृत विचार। हैंडपंप में भैंस नहलाने को लेकर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। मारपीट में आरोपी को भी चोटें आईं। मृतक की मां ने आरोपी चाचा और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला थाना पहाड़ी अन्तर्गत ग्राम ओरा का है। बताया जाता है कि यहां बुधवार को रामचंद्र (20) घर के बाहर लगे हैंडपंप में अपनी भैंस को नहला रहा था। आरोप है कि तभी उसका चाचा घनश्याम (45) वहां अपनी भैंस को लेकर आ गया और रामचंद्र से अपनी भैंस हटाने को कहा। रामचंद्र ने इस पर आपत्ति जताई तो वह आक्रोशित हो गया। दोनों में तकरार होने लगी और बात गाली गलौज से बढ़कर मारपीट में बदल गई। आरोप है कि आरोपी चाचा ने कुल्हाड़ी से रामचंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मारपीट में आरोपी को भी चोटें आईं।

आरोपी की पुत्री ने डायल 112  में घटना की सूचना दी तो क्षेत्राधिकारी जयकरन सिंह, थानाध्यक्ष पहाड़ी पंकज तिवारी, सब इंस्पेक्टर अरमान आलम व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। रामचंद्र और आरोपी चाचा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रामचंद्र को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। जसरा के पास उसने दम तोड़ दिया। उसका एक भाई है। पिता खेती कर जीवनयापन करता है। युवक की मौत से घर में रोना-पीटना मच गया। एसओ ने बताया कि मृतक की मां बूंदी देवी की तहरीर पर घनश्याम और उसकी पत्नी चुनकिया पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मजाक-मजाक में बढ़ गई बात
बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। परिजन बताते हैं कि युवक के चाचा घनश्याम ने मजाक मजाक में गाली देकर उससे भैंस हटाने को कहा तो उसे बुरा लग गया। उसने भी कुछ कह दिया और बात बढ़ गई। इतनी ज्यादा बढ़ गई कि युवक की जान चली गई।

बाहर रहकर कमाता था रामचंद्र
रामचंद्र की परिवारिक स्थिति ठीक नहीं। इस वजह से वह सूरत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। विगत माह ही गांव आया था। रामचंद्र की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा है। गांव में उसके अच्छे स्वभाव की चर्चा हो रही है। गांववाले गमगीन नजर आए।

यह भी पढ़ें:-ईरान-इजराइल जंग : ईरान से अर्मेनिया लाए गए 90 भारतीय छात्र आज रात पहुंच जाएंगे दिल्ली

चित्रकूट में संदिग्ध अवस्था में हलवाई की मौत, परिजन बोले- आत्महत्या की, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
चित्रकूट, सीतापुर, अमृत विचार। तीर्थक्षेत्र में मप्र के चित्रकूट थानांतर्गत एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट थानांतर्गत कामतन मोहल्ला बाजार निवासी राधाकृष्ण हलवाई (54) उर्फ लाला पुत्र महेश का शव गुरुवार सुबह लहूलुहान स्थिति में छत पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। रात में ही किसी समय उसने छत पर जाकर तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उसका बड़ा भाई जब सुबह जागा और दुकान खोलने के लिए राधाकृष्ण के कमरे में गया तो वह वहां नहीं मिला। तब लोगों ने सोचा कि वह बिना बताए परिक्रमा चला गया होगा। देर तक नहीं लौटा तो घर के लोग छत पर गए। वहां लाला का लहूलुहान शव देखकर सब चीख पड़े। पुलिस को सूचना दी गई।

चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने शव के पास तमंचा भी बरामद किया है।

प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था

लाला प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह कुछ दिनों से वह शांत शांत रहता था। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी कर रही है। लाला की शादी नहीं हुई थी।

मोहल्ले में तरह-तरह की बातें

घटना को लेकर मोहल्ले में तरह-तरह की बातों का बाजार गर्म रहा। कुछ लोगों ने दबी जुबान यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले लाला कहीं चला गया था और घरवालों ने दो लोगों पर अपहरण का आरोप भी लगाया था। हालांकि बाद में लाला वापस आ गया था।

उधर, बताया जाता है कि घटनास्थल में एक चप्पल किसी और की पड़ी पाई गई। बताया तो यहां तक जाता है कि शव पर एक कपड़ा भी पड़ा था। इसके अलावा आत्महत्या करने वाला कनपटी में गोली मारता है, जबकि इसके सीने में गोली लगी है। बहरहाल, हत्या है या आत्महत्या यह बात पुलिस की जांच में ही सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें- Mumbai Airport के रनवे पर कार्य के चलते मुंबई की फ्लाइट आज निरस्त: बदले रूट से नहीं यात्रा करने वालों को किराया मिलेगा वापस

Chitrakoot Crime: दो युवकों के कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, मृतकों की मां बोली- बेटों का पता लगाने के बदले मिलती थी दुत्कार
चित्रकूट, सीतापुर, अमृत विचार। तीर्थक्षेत्र के मप्र अंतर्गत इलाके में दो युवकों के कंकाल में बदले शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत है। इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई को लेकर भी तमाम सवाल उठ रहे हैं। मृतकों के परिजनों की मानें तो युवकों की मां पुलिस से अपने बेटों का पता लगाने की गुहार लगाती रही और उसे इसके बदले दुत्कार ही मिली। तीर्थक्षेत्र का यह पहला मामला नहीं है।

16 अप्रैल को तीर्थक्षेत्र में सतना जाने वाले मार्ग पर गोदावरी मोड़ के जंगल में कोलगवां (सतना) थानांतर्गत नई बस्ती निवासी दो भाइयों जितेंद्र और वीरेंद्र यादव पुत्रगण रामसखा के शव पेड़ों पर लटके मिले थे। शव पूरी तरह से कंकाल में बदल चुके थे और परिजनों ने इनकी शिनाख्त कपड़ों से की थी। यह हत्या है या आत्महत्या, यह तो पुलिस की विवेचना से साफ होगा पर इस मामले में पुलिस की लापरवाही साफ जाहिर होती है।

जितेंद्र और वीरेंद्र यादव, 28 जनवरी से लापता थे। ये दोनों तीर्थक्षेत्र कैसे पहुंचे और फिर वहां आत्महत्या की या किसी ने उनकी हत्या कर पेड़ों पर लटका दिया, ये जांच के बिंदु हैं। पर इस मामले में कोलगवां पुलिस की लापरवाही साफ जाहिर होती है। परिजनों ने 31 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई।

मां गोलहरी का आरोप है कि पुलिस ने ढाई महीने तक उन्हें भटकाया,  गालीगलौज तक की और थाने से भगा दिया। उसका कहना है कि उसके बेटों की हत्या की गई है। पुलिस ने सिर्फ आश्वासन दिए, कोई कार्रवाई नहीं की। शवों की हालत ऐसी हो चुकी थी कि पुलिस को विवेचना में हत्या या आत्महत्या तय करने में बहुत दिक्कत पेश आएगी।

पहले भी हुई सनसनीखेज वारदात

तीर्थक्षेत्र में 2019 में तेल कारोबारी बृजेश रावत के छह वर्षीय जुड़वां मासूम बेटों श्रेयांश और प्रियांश की अपहरण के बाद हत्या ने सबको झकझोर दिया था। हत्यारों ने फिरौती के लिए एक करोड़ मांगे थे, फिर मासूमों को नदी में पत्थर बांधकर फेंक दिया था। पांच हत्यारों को दोहरी उम्रकैद मिली। एक आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें- कानपुर के मोतीझील चार्जिंग स्टेशन में जल्द चार्ज हो सकेंगे वाहन: नगर निगम ने विद्युत कनेक्शन के लिए किया भगुतान

Chitrakoot: कपड़ा दुकनदार को लगाया तमंचा, बोला- एक हजार रुपये ही देंगे, FIR दर्ज होने पर एक आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, दूसरा गिरफ्तार
चित्रकूट, सीतापुर, अमृत विचार। तीर्थक्षेत्र में मप्र इलाके अंतर्गत एक दुकान से विवाद, लूटपाट और धमकी देने के एक आरोपी ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथमदृष्टया पता चला है कि इसे घरवालों ने उसके इस कृत्य के लिए डांटा था। उधर, दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, चित्रकूट (मप्र) अंतर्गत पुरानी लंका में अमित केशरवानी निवासी लोधन टिकुरा की कपड़ों की दुकान है। अमित के अनुसार, 30 मार्च को उसकी दुकान पर आकाश पांडेय उर्फ रवि उर्फ रामू पांडेय (28) पुत्र रघुनंदन निवासी जदुआ थाना सेमरिया जिला रीवा (मप्र) और भोलू ठाकुर (23) पुत्र उदयवीर सिंह निवासी अगरहुंड़ा थाना रैपुरा जिला चित्रकूट (उप्र) आए।

इन लोगों ने उससे कपड़े दिखाने को कहा और जब बिल चार हजार का बना तो इन लोगों ने सिर्फ एक हजार देने की बात कही। उसका आरोप है कि उसने मना किया तो इन लोगों ने तमंचा तान दिया और धमकी देते हुए कपड़े लूटकर ले गए। उसने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इनकी तलाश में जुटी थी।

उधर, घटना के एक आरोपी भोलू ठाकुर ने सोमवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में रैपुरा थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि प्रथमदृष्टया पता चला है कि भोलू को घरवालों ने डांटा था और इससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भोलू दुकानदार से लूट का एक आरोपी था।

दूसरा आरोपी बांदा से हुआ गिरफ्तार

उधर, लूट के दूसरे आरोपी आकाश पांडेय को चित्रकूट (मप्र) थाना पुलिस ने मंगलवार को साइबर सेल की मदद से बांदा से गिरफ्तार किया गया। एसओ चित्रकूट डीआर शर्मा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई टीमें बनाई गई थीं। आरोपी आकाश से पुलिस ने एक अवैध तमंचा-कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल और लूटा हुआ सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी भोलू ठाकुर ने फांसी लगाकर जान दे दी।

दुकानदार से कराई शिनाख्त

चित्रकूट पुलिस दुकानदार अमित को मंगलवार सुबह लगभग दस बजे घर से ले गई। इससे घरवालों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में अपराह्न लगभग तीन बजे उसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अमित को पकड़ा नहीं गया था। आरोपी की पहचान कराने के लिए उसे थाने ले जाया गया था। शिनाख्त के बाद उसे जाने दिया गया।

ये भी पढ़ें- अब सीवर और जलभराव होगा दूर...कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बनेगा 100 केएलडी STP, यहां किया जाएगा निर्माण

चित्रकूट में हर्ष फायरिंग कर रहे ग्रामीण की गोली से बेटे की मौत; मौसेरी बहन की शादी में आया था किशोर...
चित्रकूट, मऊ/ मानिकपुर, अमृत विचार। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे ग्रामीण की गोली उसके ही बेटे को जा लगी। आननफानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक किशोर वधू का मौसेरा भाई था।

रैपुरा थानांतर्गत कौबरा गांव के मजरे बेलहा में गुरुवार की रात रुद्र प्रसाद तिवारी की बेटी सलोनी उर्फ रूबी की शादी थी। सब ओर धूमधाम का माहौल था। रात लगभग 11 बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान सलौनी के मौसा विष्णु पांडेय निवासी नीबी थाना मऊ ने पिस्तौल से फायरिंग करनी शुरू कर दी।

हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली स्टेज में दीदी जीजा के साथ फोटो खिंचवाकर लौट रहे विष्णु के किशोर पुत्र अंश (17) की आंख में जा लगी। इससे वह वहीं गिर पड़ा। इससे हड़कंप मच गया। आननफानन में लोग खून से लथपथ किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, इस घटना के बाद आरोपी विष्णु पांडेय भाग निकला। किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर रैपुरा एसओ श्याम प्रताप पटेल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीओ मऊ की अगुवाई में रैपुरा और मऊ की टीमें आरोपी का पता लगा रही हैं और घटना की पड़ताल कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में BJP का 17 जिलों में महिला सम्मेलन का आयोजन; क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- इन महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित...

order of sub district magistrate : सरकार के खाते में दर्ज होगी लक्ष्मणपुरी की विवादित जमीन
Chitrakoot, Amrit Vichar :  मुख्यालय में अनुसूचित जाति बस्ती के बीच की जमीन के विवादित मामले में एसडीएम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। एसडीएम पूजा साहू ने कब्रिस्तान के नाम दर्ज भूमि को लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर निरस्त करने और विवादित भूमि को राज्य सरकार के नाम दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि  सपा सरकार में बंजर भूमि को कब्रिस्तान के नाम दर्ज किया गया था। हिंदू और मुस्लिम पक्ष अपने अपने समाज की ज़मीन होने का दावा कर रहे थे। इस संबंध में मो. जाबिर पुत्र स्व. जाकिर अली निवासी भरतपुरी ने दावा किया था कि यह जमीन महाराजा अमृतराव की रही है और 11 मई1980 को अब्दुल शाह (फकीर) की खिदमत से खुश होकर यह जमीन कब्रिस्तान के लिए दी थी।

उन्होंने इस संबंध में पूर्व में दिए गए कोर्ट के आदेश को यथावत रखने का अनुरोध किया था। सात अक्टूबर 2024 को पवन कुमार उर्फ बद्री और रामलाल पुत्र रामेश्वर निवासी लक्ष्मणपुरी ने प्रतिआपत्ति प्रस्तुत कर कहा था कि यह विवादित जमीन आबादी में दर्ज है और किसी का खानदानी कब्रिस्तान नहीं है। बताया कि सन् 2012 से पहले यहां होलिका दहन होता था पर बाउंड्रीवाल बनाए जाने की वजह से यह बंद हो गया। बीते दिन उप जिला मजिस्ट्रेट पूजा साहू ने इस संबंध में अंतिम आदेश दिया। एसडीएम ने आदेश दिए कि जमींदारी क्षेत्र में कब्रिस्तान के खाता में अंकित गाटा संख्या 912 रकबा 0.275 हे. निरस्त कर राज्य सरकार में दर्ज किया जाता है। तदनुसार नया खाता कायम कर इसे बंजर खाते में दर्ज किया जाए। इस संबंध में तहसील की आख्या आदेश का एक अंग होगी।

यह भी पढ़ें- बेटी की डोली उठने से पहले माता-पिता की उठी अर्थी : मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दम्पति की मौत

चित्रकूट में श्रमिक दंपति की दो बेटियों की पानी में गड्ढे में डूबकर मौत...खेलने के दौरान हुआ हादसा
चित्रकूट, अमृत विचार। रेलवे का काम कर रहे एक श्रमिक की दो मासूम बेटियां पानी भरे गड्ढे में डूब गईं। जबतक उनको निकाला जाता, दोनों की सांसें थम चुकी थीं। मासूम बहनों की मौत से परिवार में रोना पीटना मच गया।

जानकारी के मुताबिक, कर्वी में रेलवे स्टेशन में क्वार्टर और गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें मानिकपुर थानांतर्गत बारामाफी गांव निवासी लल्लू उर्फ नीलू पुत्र बदलू अपनी पत्नी राजवती के साथ भी मजदूरी कर रहा है। बलदाऊगंज में बन रही रेलवे कालोनी के पास ही एक पानी से भरा गड्ढा है, जहां से श्रमिक अपने कपड़े और नहाने धोने का पानी लेते हैं। बताया जाता है कि वहीं आसपास श्रमिकों के बच्चे भी खेलते कूदते हैं।

मंगलवार की अपराह्न लगभग साढ़े 11 बजे लल्लू की दो बेटियां संध्या उर्फ कल्ली (7) और सुधा उर्फ लल्ला (4) खेलते खेलते पानी से भरे गड्ढे में जा गिरीं और फिर निकल न सकीं। गड्ढे की गहराई लगभग साथ फीट बताई जाती है।

वहीं पास से निकल रहे एक व्यक्ति ने जब यह देखा तो दौड़कर श्रमिकों को सूचना दी। लोग भागकर वहां पहुंचे और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। जिंदगी की आस में दोनों को लेकर लोग जिला अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने इनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि मृतकों के मातापिता को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

मनौती के बाद हुई थीं दो संतानें

जानकारी के मुताबिक, दंपति के शादी के काफी समय बाद तक औलाद नहीं हुई। काफी मान मनौती के बाद दोनों के घर इन बहनों ने जन्म लिया। आज ये दोनों भी नहीं रहीं। पति-पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

डेढ़ महीने पहले ही आए थे दोनों

बताया जाता है कि लल्लू अपने परिवार के साथ लगभग डेढ़ महीने पहले ही गांव से यहां काम के लिए आया था। दोनों यहां काम करते थे। इनको प्रतिदिन साढ़े छह सौ रुपये के हिसाब से मजदूरी मिलती थी। इनको क्या पता था कि जब लौटेंगे तो अपनी औलादों को खोकर।

ये भी पढ़ें- सड़कों के गड्ढों ने बढ़ाये स्पाइन और स्लिप डिस्क के मरीज: कानपुर के अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे...नजरअंदाज न करें...

चित्रकूट में पूर्व विधायक सहित दो की हत्या की साजिश में पांच गिरफ्तार: भागने की फिराक में थे आरोपी...
चित्रकूट, मानिकपुर, अमृत विचार।  मनिकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूर्व विधायक आनंद शुक्ला और एक अन्य व्यक्ति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन मानिकपुर के निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, 13 दिसंबर को सरैंया चौकी अंतर्गत बैलोहन का पुरवा निवासी राजेंद्र द्विवेदी पुत्र स्व. केदारनाथ द्विवेदी ने मानिकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे भतीजे प्रदीप से जानकारी हुई है कि गांव के महेश द्विवेदी पुत्र स्व. कामता प्रसाद द्विवेदी द्वारा उसकी हत्या की साजिश की जा रही है।

उसने हत्या की सुपारी लेने वालों के नाम धीर सिंह उर्फ धीरु पुत्र कमलेश सिंह पटेल निवासी अर्जुनपुर थाना राजापुर, प्रमोद कुमार पटेल उर्फ गोलू मामा पुत्र कल्याण सिंह निवासी मोहनपुर मजरा खंडेहा हाल मुकाम कर्वी एलआईसी के पास, मो. नफीस पुत्र अब्दुल रमजान निवासी मऊ गुरदरी थाना मानिकपुर, मो. अशऱफ उर्फ मानू पुत्र स्व. गुलशेर अहमद निवासी शास्त्रीनगर मानिकपुर बताए थे। उसका कहना था कि यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि उसकी हत्या के साथ पूर्व विधायक भाजपा नेता आनंद शुक्ला की भी हत्या की साजिश रची जा रही है।

इस संबंध में कुछ दिन पहले ही ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी अरुण कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर और एसओजी टीम को तत्थात्मक साक्ष्य एकत्रित करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में महेश द्विवेदी, धीर सिंह उर्फ धीरू, प्रमोद कुमार पटेल उर्फ गोलू मामा, मो. नफीस और मो. अशरफ उर्फ मानू पुत्र स्व. गुलशेर अहमद हैं। इनसे पुलिस ने मोबाइल और रुपये बरामद किए।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महेश द्विवेदी व अन्य आरोपी मानिकपुर में नवनिर्मित सरकारी भवन के पीछे से पैदल सड़क की ओर आ रहे हैं। ये कहीं निकल जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने सरैया रोड पार्क के गेट के सामने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने कुबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ पर इन लोगों ने हत्या की साजिश की बात कुबूली। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने गोपनीय तरीके से राजेंद्र द्विवेदी व पूर्व विधायक आनंद शुक्ला की हत्या करने की साजिश रची थी पर बात खुल गई।

ये है गिरफ्तारी करने वाली टीम

थाना मानिकपुर की टीम में उपाधीक्षक प्रशिक्षु फहद अली, एसओ दुर्गविजय सिंह, एसआई कृपानंदन शर्मा, मुख्य आरक्षी कमलाकांत, आरक्षी भास्कर शुक्ला और प्रभात दुबे हैं। एसओजी टीम में प्रभारी एमपी त्रिपाठी, आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा, रोशन सिंह और पवन राजपूत शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- यूपी में अजब-गजब मामला: एक ही नंबर पर दो अलग-अलग दौड़ रहीं स्कूटी...ऐसे सामने आया मामला

Chitrakoot Murder: पिता ने पांच साल के बेटे की कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन...खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग
चित्रकूट, मऊ, अमृत विचार। नृशंसता और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक ग्रामीण ने सोमवार की भोर अपने मासूम बच्चे का गला कुल्हाड़ी से काटकर धड़ से अलग कर दिया। बच्चे की मां और भाई बहन चिल्लाते रहे पर उस पर कोई असर नहीं हुआ।

इसके बाद पुलिस के सामने उसने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। किसी तरह आग बुझाकर उसे बाहर निकाला गया। आरोपी के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दिल दहलाने वाली यह घटना मऊ थाने के दुबारी गांव की है। यहां के निवासी नत्थू निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र राजकुमार ने अपने पांच वर्षीय बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी है। इसके बाद कमरे में आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाई गई। पुलिस ने नत्थू की तहरीर पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि राजकुमार का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर उसने अपने बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में कई सवालों के नहीं मिलने जवाब: पुलिस ने कहा- एकता और विमल के बीच संबंध नहीं बोल सकते...ट्रस्ट था

Chitrakoot Crime: अस्पताल जा रही नर्स को बंधक बनाकर किया गैंगरेप...गैंगमैन ने खोले हाथ, पुलिस बोली- मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
चित्रकूट, अमृत विचार। घर से नौकरी के लिए निजी अस्पताल जा रही एक युवती का कुछ शोहदों ने पीछा किया। बाद में उसे जंगल में पत्थर मारकर साइकिल सहित गिरा दिया और झाड़ियों में घसीट ले गए। उसके हाथ बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुराचार किया।

किसी तरह बदहवास युवती रेलवे ट्रैक के पास पहुंची, जहां गैंगमैन ने उसे देखा और पुलिस और परिजनों को सूचित किया। युवती को गंभीर हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। युवती के पिता ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बरगढ़ थानांतर्गत एक गांव निवासी लगभग 23 वर्षीया युवती घर से लगभग दस किमी दूर स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को रोजाना की तरह सुबह लगभग पौने नौ बजे साइकिल से अस्पताल के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे उसे सूचना मिली कि वह बदहवास हालत में हाथ बंधे हुए रेलवे ट्रैक पर मिली।

पुत्री ने परिजनों को बताया कि ड्यूटी पर जाते समय पीछा कर रहे युवक ने बाइक से उसका रास्ता रोका और फिर नीचे गिरा दिया। इस बीच दो-तीन युवक और आ गए। दुपट्टे से हाथ बांध दिए और उसका अंडरगार्मेंट उसके मुंह में ठूंस दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह वह चलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची और वहां गैंगमैन ने उसके हाथ खोले और परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

इस संबंध में एसओ बरगढ़ राकेश मौर्या ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही दुराचार के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अपने ही कार्यकर्ताओं के बीच में फंसी तो रो पड़ीं नसीम सोलंकी...सपाइयों ने किया शर्मसार, इंसानियत की दुहाई मांगती आईं नजर, देखें- PHOTOS

Chitrakoot: सिद्धी विनायक अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप...वीडियो भी बनाया, बांदा के दारोगा समेत तीन पर FIR
चित्रकूट, अमृत विचार। राजापुर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के संचालक चिकित्सक पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिकित्सक, उसके रिश्तेदार, एक दारोगा सहित चार लोगों पर गैंगरेप आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे राजापुर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है कि लगभग दो माह पहले वह सिद्ध विनायक हॉस्पिटल में डाॅ. अनिल कुमार जायसवाल उर्फ शंभू के पास इलाज कराने गई थी। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और दुराचार किया। उसका वीडियो भी बना लिया।

वीडियो के आधार पर वह उसे शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि डाॅक्टर उसे मंझनपुर एक अस्पताल में भी ले गया, जहां उसके भतीजे सहित तीन लोगों ने सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद सरधुआ ले गया, जहां बांदा जिले के एक दारोगा ने उससे दुराचार किया। चिकित्सक ने कहा कि वह उसे दवा देगा, जिसे पति को खिला देना, उसका काम तमाम हो जाएगा।

इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि चिकित्सक सेक्स रैकेट चलाता है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि चिकित्सक व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। सिद्ध विनायक हॉस्पिटल में फोरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए जा रहे है। आरोपियों की तलाश करने के लिए टीमें लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- कानपुर पुलिस ने Kamlesh Fighter को MP से किया गिरफ्तार...दो साथी पहले ही जा चुके सलाखों के पीछे

Chitrakoot News: अंधविश्वास में 100 साल की दादी को मुक्का मारा...मौत, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
चित्रकूट, अमृत विचार। एक युवक ने अंधविश्वास और तंत्रमंत्र के चक्कर में अपनी सौ साल की दादी के मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी सांसें थम गई। युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास में हुई हत्या की यह घटना रैपुरा थानांतर्गत मिश्रनपुरवा चरदहा में एक अनुसूचित जाति के परिवार की है। जानकारी के मुताबिक, 26 अगस्त की रात लगभग 11 बजे मनोज (28) पुत्र चुनबाद ने अपनी दादी बुधिया (100) को सोते समय मुंह में मुक्का मार दिया। इसके पहले उसने अपने पिता के साथ मारपीट की।

परिजनों की मानें तो मनोज मानसिक रूप से बीमार है और घर में तंत्रमंत्र की क्रियाएं करने का दावा करता रहता है। मुंह में मुक्का लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चुनबाद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि मंगलवार को एसआई रविकांत राय ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, आशाराम, आरक्षी अंकित शुक्ला और शिखा उदगेड़कर शामिल रही।

ये भी पढ़ें- CM Yogi के Kanpur आगमन की तैयारी में जुटी पुलिस...LIU व खुफिया सक्रिय, BJP में भी तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण