Punjab - Amrit Vichar

Punjab Kings vs SRH: पंजाब किंग्स की विजयी मुहिम जारी, सनराइजर्स हैदराबाद की टॉप ऑर्डर और गेंदबाजी पर सवाल, जानें किसका पलड़ा भारी
मुल्लांपुरः पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम ने जिस तरह से अभी तक प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ बारिश के कारण रद्द कर दिए गए उसके पिछले मैच में अंक बांटने से वह खुश नहीं होगी।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स में यह दिखा दिया है कि एक विजेता टीम पर दृष्टिकोण कैसा होना चाहिए। फिर चाहे वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 200 रन से अधिक के लक्ष्य का आसानी से पीछा करना हो या मुल्लांपुर की मुश्किल पिच पर पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हराना। केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डन्स में भी पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की थी। उसके ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शुरू में ही दो विकेट ले लिए थे लेकिन भारी बारिश और आंधी के कारण उसे अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पिछले सत्र में 500 से अधिक रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने टीम के दृष्टिकोण को स्पष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ऑरेंज कैप (टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज) या पर्पल कैप (टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज) हासिल करने की होड़ के बजाय सामूहिक सफलता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उसकी यह मानसिकता कूपर कोनोली की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ नाबाद 72 रनों की पारी और विजयकुमार वैशाक के गेंदबाज़ी में बढ़ते प्रभाव में स्पष्ट नजर आता है। जहां तक सनराइजर्स हैदराबाद की बात है तो उसके लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

सनराइजर्स के शीर्ष क्रम में धाकड़ बल्लेबाज हैं लेकिन उनके नहीं चल पाने के कारण टीम लड़खड़ा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ ऐसा देखा गया जब ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की खतरनाक सलामी जोड़ी सस्ते में आउट हो गई थी। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे गेंदबाजों की नाकामी के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उसके खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन के एलएसजी के खिलाफ मैच में अच्छे प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे।

स्पिनर हर्ष दुबे ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई है और उनसे उम्मीद की जाएगी कि वे अपनी फॉर्म को बरकरार रखें। उनादकट ने पिछले मैच में 23 गेंदों में 50 रन लुटा दिए थे और सौराष्ट्र के इस अनुभवी गेंदबाज को इसकी भरपाई करने की सख्त जरूरत होगी। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को एलएसजी के खिलाफ आखिरी ओवर में नौ रन बचाने की मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे।

टीम इस प्रकार हैं:

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, प्रियांश आर्य, पाइला अविनाश, अजमतुल्लाह उमरजई, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरनूर सिंह, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, मुशीर खान, विशाल निशाद, मिचेल ओवेन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैश्यक, नेहल वढेरा, यश ठाकुर।

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

Bareilly : 1000 वर्ष बाद सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेंगे
बरेली, अमृत विचार। नाथ नगरी बरेली 6 अप्रैल को एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित रहे पावन अवशेष बरेली पहुंचेंगे। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक माना जा रहा है। बरेली में भक्तों के दर्शनार्थ इन अवशेषों को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री ने ये पवित्र अवशेष बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर को सौंपे थे। इसके बाद महाशिवरात्रि 2025 पर इनका सार्वजनिक अनावरण किया गया, फिर इन अवशेषों की देशव्यापी यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से होते हुए उत्तर प्रदेश में 30 मार्च को प्रवेश कर रही है।

उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद यात्रा झांसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों से गुजरते हुए 6 अप्रैल को बरेली पहुंचेगी। इतिहास के अनुसार वर्ष 1026 ईस्वी में आक्रमण कारी महमूद गजनबी ने सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन आस्था की ज्योति निरंतर प्रज्वलित रही।

मंदिर के कुछ पवित्र अवशेषों को अग्निहोत्री पुजारियों ने गुप्त रूप से सहेज लिया, जो पीढ़ी दर पीढ़ी संरक्षित होते रहे। सन 1924 में कांची के शंकराचार्य ने यह भविष्यवाणी की थी कि इन अवशेषों को एक शताब्दी तक सुरक्षित रखा जाए और उपयुक्त समय आने पर एक योग्य आध्यात्मिक नेतृत्व को सौंपा जाए। इसी क्रम में जनवरी 2025 में परंपरा के अंतिम संरक्षक सीतारामन शास्त्री ने इन अवशेषों को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को समर्पित किया गया था। इससे 100 वर्षों पुरानी भविष्यवाणी पूर्ण हुई।

बता दें कि श्री श्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक है और लम्बे समय से भारतीय आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रहे हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों का आगमन न केवल शहर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी एक विशेष स्थान दिलाएगा।

यह आयोजन श्रद्धा, धैर्य और सांस्कृतिक चेतना की विजय का प्रतीक है, जहां 1000 वर्षों का संरक्षण, 100 वर्षों की प्रतीक्षा और वर्तमान का पुनरुत्थान एक साथ परिलक्षित होता है। यह जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग बरेली चैप्टर के पदाधिकारियों ने सोमवार काे प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान श्वेता कुनार, पार्थो कुनार, गोपाल, सौरभ, मोहित, संदीप, अमित, अशोक, राजेश व रीना आदि उपस्थित रहीं।

Uttrakhand: इस मेले में कभी घोड़ा खरीदने आता था डाकू सुल्ताना, नखासा पहुंचा 10 लाख का मारवाड़ी घोड़ा
काशीपुर, अमृत विचार। काशीपुर में प्रतिवर्ष मां भगवती बाल सुंदरी देवी के मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार अपने चरम पर है। साथ ही यह मेले के प्रमुख आकर्षण केंद्रों में से है। किंवदंती है कि इस मेले में कभी चंबल के डाकू अपनी पसंद का घोड़ा खरीदकर ले जाते थे। बताया जाता है कि चैती मेला में नखासा बाजार करीब 400 वर्ष पूर्व रामपुर निवासी घोड़ों के बड़े व्यापारी हुसैन बख्श ने शुरू किया था। मेले में इस बार हजारों से लेकर लाखों रुपये की कीमत तक के घोड़े बिक्री के लिए पहुंचे हैं।

चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार सैकड़ों वर्षों से लगता आ रहा है। यह बाजार चैती मेले के उद्घाटन के दिन से शुरू होकर सातवें दिन मां बाल सुंदरी देवी के चैती मंदिर में डोला आने तक लगता है। इस बाजार में घोड़ा व्यापारी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, पंजाब आदि से घोड़े बेचने आते हैं और यहां बिक्री करके अपने घोड़े की अच्छी कीमत वसूलकर जाते हैं। इस बार भी यह बाजार अपने पूरे शबाब पर है।

काशीपुर के मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में लगने वाले इस चैती मेले में हर साल लगने वाले नखासा बाजार का अनुमान इसी से ही लगाया जा सकता है कि अपने समय का मशहूर डाकू सुल्ताना भी अपने लिए इसी नखासा बाजार से घोड़ा खरीदकर ले जाता था। इस बार काशीपुर में सबसे महंगा घोड़ा 10 लाख रुपए की कीमत का है जो काशीपुर के कुंडा क्षेत्र के ग्राम बैतवाला निवासी सरनजीत सिंह लाए हैं, जो सिर झुकाकर नमस्ते करता है।

राजस्थान से लाए घोड़े डिमांड में
खरीददार यहां घोड़ो को दौडाकर व उनके करतब देखकर सही तरीके से जांच परखकर घोड़े खरीदते हैं। इस बार इस घोड़ा बाजार में सिंधी, अरबी, मारवाड़ी तथा अवलक सहित, अमृतसरी, वल्होत्रा, नुखरा, अफगानी हर प्रजाति के घोड़े आये हैं। यहां लुधियाना व पंजाब और राजस्थान से लाए घोड़ो की काफी डिमांड खरीदार करते हैं।

कभी अच्छी नस्ल का घोड़ा 100 रुपये में मिलता था
उस समय घोड़े 5 रुपए से लेकर 50 रूपए तक और अच्छे से अच्छा घोड़ा 100 और 150 रुपये में मिल जाता था। इस बाजार में 10 से 12 नस्ल के घोड़े बिकने आते हैं। मेले के नखासा बाजार में उत्तराखंड, यूपी समेत कई प्रदेशों से लोग घोड़े खरीदने आते हैं। इस घोड़ा बाजार को 135 से 140 साल हो गए हैं। पूर्व में यह घोड़ा बाजार पूरे भारत मे अपना महत्व रखता था। यहां पूरे भारत से व्यापारी और खरीददार आते थे। यहां तक कि मेरठ, बाबूगढ़ छावनी, रानीखेत छावनी और गौशाला तक से घोड़े खरीदने आते थे।
फोटो लाइन….22केएसपी 02पी-काशीपुर के चैती मैदान में लगा नखासा बाजार।

13 मार्च: उधम सिंह ने ओ' डायर की जान लेकर जलियांवाला बाग कांड का बदला लिया
नई दिल्लीः देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए सैकड़ों युवाओं ने जान की बाजी लगा दी थी। ऐसे ही एक महान क्रांतिकारी थे पंजाब में जन्मे भारत माता के अमर सपूत उधम सिंह।

उधम सिंह पर अमृतसर के जलियांवाला बाग नरसंहार का गहरा असर पड़ा और उन्होंने हर कीमत पर इसका बदला लेने का प्रण लिया। वह इस घटना का बदला लेने के लिए लंदन तक गए और वहां जाकर उन्होंने पंजाब के तत्कालीन लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ' डायर की हत्या कर दी।

आजादी के इस दीवाने ने निहत्थे हिंदुस्तानियों की मौत का फरमान जारी करने वाले ओ'डायर पर 13 मार्च, 1940 को ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उसकी जान ले ली और बहादुरी की एक मिसाल कायम की।

देश-दुनिया के इतिहास में 13 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1878 : भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम (वर्नाकुलर प्रेस एक्ट) पारित किया गया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

1940 : पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ' डायर को लंदन में उधम सिंह ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।

1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1963 : विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

1992: तुर्किये में आये भूकंप से लगभग 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।

2013: कैथलिक चर्च के 266वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।

2018: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान शहीद।

2024: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने संसद में विश्वास मत हासिल किया।

पंजाब के बठिंडा में किसानों का प्रदर्शन हुआ हिंसक : सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे
बठिंडा/पटियाला : पंजाब के बठिंडा में, पिछले साल गिरफ्तार किये गए दो किसानों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित पथराव के बाद पुलिस ने किसानों के प्रदर्शनकारी समूह को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ (एकता उगराहां) के बैनर तले किसान जियोंद गांव में एकत्र हुए और बठिंडा जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को बठिंडा जिला प्रशासनिक परिसर की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बठिंडा और आसपास के जिलों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ज्योति यादव बैंस ने बताया कि ''भीड़'' छतों से पुलिस पर पथराव कर रही थी। उन्होंने कहा, ''आक्रमक भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया और स्थिति काबू में है।'' प्रदर्शन में शामिल एक किसान ने हालांकि दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी उकसावे के आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर किसान नेताओं के आवासों पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। भाकियू (एकता उगराहां) ने पिछले साल एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किये गए और अप्रैल से बठिंडा जेल में बंद किसान -- शगनदीप सिंह जियोंद और बलदेव सिंह चौके -- की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

वहीं, बठिंडा में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों को पटियाला के समाना में समाना-भवानीगढ़ मार्ग पर गजेवास गांव के पास पुलिस ने रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने मिट्टी से लदे ट्रक सड़क पर खड़े कर दिए। समाना में एक गुरुद्वारे के पास प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद कुछ किसानों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। किसानों ने दावा किया कि वे बठिंडा जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें : AI Summit India 2026 : रोबोट विवाद के बाद Galgotias University को Summit स्टॉल खाली करने के निर्देश

उत्तर भारत में मौसम ने फिर लिया U-turn: दिल्ली-NCR और यूपी में लौटेगी बारिश... बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
लखनऊः देश के उत्तरी हिस्से में मौसम ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की एक नई सक्रिय प्रणाली उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है, जिससे अगले कुछ दिनों में ठंड में इजाफा होने के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है, जिसमें 26 से 28 जनवरी तक कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज होने की चेतावनी दी गई है।

नया पश्चिमी विक्षोभ ला रहा है ठंड और बारिश का तूफान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहले ही कई इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है। अब एक ताजा और तीव्र विक्षोभ 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इससे हवाओं की दिशा बदल रही है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं। परिणामस्वरूप, न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, और गलन वाली ठंड का एहसास बढ़ जाएगा।

26 से 28 जनवरी: बारिश-बर्फबारी का पीक पीरियड

- 26 से 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

- 27 जनवरी को खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ हिमपात की संभावना है। यहां तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। ओलावृष्टि का भी खतरा बना हुआ है।

- दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली-NCR में क्या होगा?

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्का कोहरा, ठंड और नमी का मिश्रण गलन वाली सर्दी का एहसास देगा। हल्की-मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में और गिरावट से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

उत्तर प्रदेश का हाल

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। 26 से 28 जनवरी के बीच बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। तापमान में 3-6 डिग्री की कमी आएगी, और 26-27 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है।

भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट इन राज्यों पर

IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों (तमिलनाडु और पुडुचेरी सहित) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से 27 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी हिमपात और बारिश हो सकती है।

गणतंत्र दिवस परेड: पंजाब की झांकी में दिखेगी आध्यात्मिकता, बलिदान की निस्वार्थ भावना
नई दिल्ली/चंडीगढ़ः गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस वर्ष पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई झांकी आध्यात्मिकता और मानवता, करुणा तथा धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए बलिदान की निस्वार्थ भावना का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि झांकी दो हिस्सों में है। इसके अगले भाग में 'हाथ' का प्रतीक दर्शाया गया है, जो आध्यात्मिक आभा के साथ मानवीय और करुणामय दृष्टिकोण को दर्शाता है। अगले भाग में घूमते हुए स्वरूप में 'इक ओंकार' (ईश्वर एक है) को दिखाया गया है।

साथ ही 'हिंद दी चादर' अंकित कपड़े का टुकड़ा भी दर्शाया गया है, जो अत्याचार के पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करने का प्रतीक है। झांकी के पिछले हिस्से में 'शबद कीर्तन' की झलक मिलेगी, जिसकी पृष्ठभूमि में 'खंडा साहिब' का स्मारक है, जो पूरे परिवेश को आध्यात्मिक रंग प्रदान करता है। खंडा साहिब दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब के ठीक सामने स्थित है।

इस चौराहे पर प्रतिदिन शबद कीर्तन किया जाता है। झांकी के पिछले हिस्से के एक ओर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब का चित्रण है, जो नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के शहादत स्थल के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में किया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

Vijay Hazare Trophy: T20 से बाहर लेकिन इस टूर्नामेंट को खेलते नजर आएंगे गिल...पंजाब की टीम में शामिल
दिल्ली। टी 20 विश्व कप टीम से बाहर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह को पंजाब की 18 सदस्यीय विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी टीम में चुना गया है, जो 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के ख़िलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इन तीन भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने पावर-हिटर्स और ऑलराउंडरों का एक मजबूत समूह भी चुना है, जिसमें प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बराड़ शामिल हैं।

गुरनूर बराड़ और कृष भगत ते गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुआई करेंगे। गिल, अभिषेक और अर्शदीप की उपलब्धता कितनी रहेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। भारत को 11 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ तीन वनडे खेलने हैं। इसके बाद 21 जनवरी से पांच टी20 मैच होंगे। गिल को हाल ही में टी 20 विश्व कप और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ टी20 सीरी के लिए भारत की टीम से बाहर किया गया है।

हालांकि वह वनडे टीम के कप्तान हैं, जबकि अभिषेक और अर्शदीप भारतीय टी20 टीम का नियमित हिस्सा हैं। पिछले सीजन के क्वार्टर फ़ाइनल में हारने वाली पंजाब टीम अपने सभी सात लीग मैच जयपुर में खेलेगी। 2024-25 सत्र में अर्शदीप टीम के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

पंजाब के ग्रुप में छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा और मुंबई जैसी टीमें शामिल हैं। लीग चरण के मुक़ाबले 8 जनवरी को समाप्त होंगे, जो भारत के पहले वनडे से तीन दिन पहले है। पंजाब ने आधिकारिक टीम घोषणा में कप्तान का नाम नहीं बताया है।

पंजाब की विजय हज़ारे ट्रॉफी टीम:  शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, नमन धीर, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जसनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा राज

ये भी पढ़े :

मासूम को लेकर गायब हो गया भेड़िया: माँ के पीछा करने के बाद घने कोहरे में ओझल, वन विभाग की खोजबीन जारी

7 अक्टूबरः 73 साल पहले चंडीगढ़ बनी थी पंजाब की राजधानी
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1586 - मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।

1737 - बंगाल में 20 हजार छोटे जहाज के समुद्र में 40 फुट नीचे डूबने से तीन लाख लोगों की मौत।

1840 - विलेम द्वितीय नीदरलैंड का राजा बना।

1868 - अमेरिका में कोर्नोल विश्वविद्यालय खुला। इसमें 412 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ था जो उस समय की सबसे बड़ी संख्या थी।

1919 - गांधीजी की 'नवजीवन' पत्रिका प्रकाशित।

1942 - अमेरिका और ब्रिटिश सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की घोषणा की।

1950 - मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की थी।

1952 - चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।

1959 - सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1977 - सोवियत संघ ने चौथे संविधान को अंगीकार किया।

1992 - भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्रकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है। रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई।

1997 - सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।

2000 - डब्ल्यूडब्ल्यूएफ - इंडिया ने पहला राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार हासिल किया। जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।

2001 - आतंकवाद के ख़िलाफ़ अमेरिका का ऑपरेशन 'एड्योरिंग फ़्रीडम' शुरू।

2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ अभियान जारी रखने की घोषणा की।

2004 - जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2008 - फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुँचे।

2011 - लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जानसन सरलीफ और शांति व महिला अधिकार कार्यकर्ता लीमेह जीबोई तथा यमन की तवाकुल करमान को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

Vijay Kumar Malhotra: नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा, 94 साल की उम्र में हुआ निधन, कल ही प्रधानमंत्री ने किया था जिक्र
नई दिल्ली। BJP के दिग्गज नेता का 94 वर्ष की आयु में निधन, पीएम ने हाल ही में की थी उनकी चर्चाभारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली BJP के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में देहांत हो गया। वह लंबे समय से दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उपचाररत थे। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया था, जो उनकी सेवाओं को सम्मानित करने जैसा था। उनके निधन से भारतीय राजनीति और दिल्ली BJP को गहरा आघात लगा है।

विजय कुमार मल्होत्रा का परिचय

3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा, कविराज खजान चंद के सात संतानों में चौथे थे। वह अपनी राजनीतिक सूझबूझ और खेल प्रशासन में योगदान के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने 1972-1975 तक दिल्ली प्रदेश जनता संघ के अध्यक्ष और 1977-1980 और 1980-1984 तक दिल्ली BJP के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में BJP ने दिल्ली में अपनी मजबूत नींव बनाई।

राजनीतिक उपलब्धियां

विजय कुमार मल्होत्रा की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि 1999 के लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बड़े अंतर से हराना था। उन्होंने दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक के रूप में सेवा की। 2004 में वह दिल्ली से BJP के एकमात्र विजयी प्रत्याशी रहे। अपने पूरे राजनीतिक जीवन में उन्होंने स्वच्छ और सम्मानित छवि बनाए रखी।

शिक्षा और सामाजिक योगदान

मल्होत्रा न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक विद्वान भी थे। उन्हें हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त थी। इसके साथ ही वह खेल प्रशासन में सक्रिय रहे और दिल्ली के शतरंज व तीरंदाजी संगठनों से जुड़े रहे। राजनीति, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगी।

पंजाब के अमृतसर पहुंचे राहुल गांधी, बाढ़ प्रभवित इलाकों का दौरा कर जानेंगे पीड़ितों का हाल
अमृतसर। पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर पहुंचे। वह अमृतसर एयरपोर्ट से अजनाला के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी जिस गाड़ी में सवार हैं उसे खुद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चला रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं।

गांधी अजनाला के अलावा गुरदासपुर और पठानकोट भी जाएंगे। उल्लेखनीय है कि बाढ़ से 23 जिलों के 2097 गांव प्रभावित हुए। लगभग एक लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं और 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने हालात को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का एलान किया था। इसे पंजाब की मान सरकार ने नाकाफी बताया था।

पंजाब सरकार ने इसे आपदा घोषित किया हुआ है। सरकार ने किसानों को फसलों के नुकसान पर 20 हजार प्रति एकड़ देने का एलान किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। जो रेत खेतों में बहकर आई है, उसे किसानों को उठाने की मंजूरी दी है।

बारिश और बाढ़ से हुए हुए नुकसान के आधार पर राज्य सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग की थी। इसके अलावा रुके हुए 60 हजार करोड़ रुपए तुरंत जारी करने की मांग भी की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था।

अपने सात घंटे के दौरे के बाद गांधी सीधे पठानकोट एयरपोर्ट से स्पेशल एयरक्राफ्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वे पड़ोसी कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश नहीं जाएंगे, जहां इस बार प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है। पहले पंजाब के दौरे के साथ ही श्री गांधी के हिमाचल प्रदेश जाने और वहां बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब वह पंजाब से ही लौट जाएंगे।

ये भी पढ़े : भारत के इस राज्य में बढ़े व्हाट्सएप हैकिंग के मामले...अलर्ट जारी, APK लिंक और OTP भेजकर कर रहे फ्रॉड

Bareilly : लालकुआं से राजकोट और गोमतीनगर से खाटीपुर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। त्योहारों के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार अक्टूबर से नवंबर तक विभिन्न रूटों पर कई त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जिससे दिल्ली, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनमें दो ट्रेनों का रूट बरेली से होकर है।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 05023/05024 गोमतीनगर-खाटीपुरा-गोमतीनगर स्पेशल 23 सितंबर से 4 नवंबर तक गोमतीनगर से हर मंगलवार को और 24 सितंबर से 5 नवंबर तक खाटीपुरा से हर बुधवार को चलेगी। इसके मार्ग में बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर और बांदीकुई जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे।

वहीं 05045/05046 लालकुंआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 2 नवंबर तक लखनऊ से हर रविवार और 3 नवंबर तक राजकोट से हर सोमवार को चलेगी।

यह ट्रेन बरेली, मथुरा, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, समखियाली और मोरबी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसी तरह 05734/05733 किशनगंज-अमृतसर-किशनगंज साप्ताहिक 2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी जबकि अमृतसर से 4 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित होगी। यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, सहारनपुर, लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।