Pakistan - Amrit Vichar

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर भीषण बम धमाका, 24 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, ट्रेन में सेना के जवान भी थे सवार
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को रेलवे लाइन पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले के समय ट्रेन में सेना के जवानों और उनके परिवार भी मौजूद थे।

विस्फोट तब हुआ जब ट्रेन क्वेटा के चमन फाटक इलाके में एक सिग्नल पार कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोटक से भरे डिब्बे की टक्कर से ट्रेन का एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मरने वालों में कई सैनिक शामिल हैं। सेना के जवान ईद की छुट्टियों पर परिवार के साथ पेशावर जा रहे थे।

https://twitter.com/PakrailPK/status/2058424936491094492?s=20

धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और चिकित्सा कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर बुलाया गया है।

पाकिस्तान रेलवे ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण आतंकवादी कार्रवाई बताया है। रेल मंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तत्काल टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे पिछड़ा प्रांत माना जाता है, जहां अलगाववादी समूह लंबे समय से सक्रिय हैं।

रूस से बढ़ती पाकिस्तान की नजदीकी और भारत
भारत के स्वाभाविक मित्र रूस से पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी भारत के लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं हैं। इन सबके बीच ही पाकिस्तान ने ब्रिक्स का भी पूर्ण सदस्य बनने के लिए लॉबिंग शुरू की है।

दिग्विजय सिंह, कानपुर

भारत के स्वाभाविक मित्र रूस से पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इन सबके बीच ही पाकिस्तान ने ब्रिक्स का भी पूर्ण सदस्य बनने के लिए लाबिंग शुरू की है। तुर्किए भी चाहता है कि उसे सदस्य बनाया जाए। पाकिस्तान को चीन का समर्थन है। 2024 में रूस भी समर्थन कर चुका है। पुन: रूस समर्थन न कर देगा, इसके लिए भारत की निगाह रूस पर है।

देखना है कि रूस, भारत की भावनाओं की कद्र करता है या पाकिस्तान का समर्थन, हालांकि ब्रिक्स समूह में पाकिस्तान तभी शामिल हो सकेगा, जब भारत मंजूरी देगा। ऐसे में फिलहाल पाकिस्तान हो या तुर्किए, इनका सपना तो नहीं पूरा होने जा रहा है। पाकिस्तान इस मामले में भारत के समक्ष बातचीत का प्रस्ताव रखने जा रहा है, ताकि उसकी यह मुराद पूरी हो जाए, जबकि तुर्किए ने चुप्पी साध रखी है। वह समय का इंतजार कर रहा है।

दुनिया की सबसे प्रमुख उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं का प्रमुख समूह ब्रिक्स वैश्विक जीडीपी में लगभग 37 फीसद का योगदान देता है और 40 फीसद से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिक्स का गठन किया था।

अब इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हैं, जबकि बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान भागीदार देश के रूप में शामिल हैं। पाकिस्तान चाहता है कि इस समूह का वह भी पूर्ण सदस्य बन जाए। चीन उसकी सदस्यता का वर्षों से समर्थन कर रहा है।

इस वक्त ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत के पास है। पाकिस्तान ने पूर्ण सदस्य बनने के लिए स्थायी सदस्य देशों के बीच लॉबिंग शुरू की है। इसमें उसे कुछ हद तक सफलता मिलती नजर आ रही है, लेकिन उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा भारत है, क्योंकि बिना सर्वसहमति के किसी भी देश को सदस्य नहीं बनाया जा सकता है। ऐसे में पाकिस्तान इस मुद्दे पर भारत से बात करने के लिए आतुर दिख रहा है। इसके संकेत पाकिस्तानी राजदूत फैसल नियाज तिरमिजी ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत करने को तैयार है।

पाकिस्तान को लगता है कि ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन में उसे सदस्यता मिल सकती है, इसीलिए वह भारत को मनाना चाहता है। पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन का भी सदस्य है, इसलिए वह अपना दावा मजबूती से पेश कर रहा है, लेकिन ब्रिक्स में उसका शामिल होना भारत के लिए किसी भी स्थिति में अच्छा नहीं है, क्योंकि शंघाई सहयोग संगठन की तरह ही वह ब्रिक्स में भी जम्मू- कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है। इस मंच पर भी उसे चीन, कश्मीर के मुद्दे पर समर्थन दे सकता है। साथ ही ब्रिक्स बैंक से पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद भी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थक देश है। वह भारत में लगातार आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। पहलगाम में आतंकी हमले के कारण ही भारत को ऑपरेशन सिंदूर लांच करने के साथ ही सिंधु नदी जल समझौते को रद करना पड़ा था। ब्रिक्स में शामिल होने के बाद तो पाकिस्तान यहां सिंधु जल समझौते की बहाली की भी मांग करेगा। ऐसे में इस विशाल समूह से उसका बाहर रहना ही उचित होगा।

चीन के अतिरिक्त कोई देश उसका समर्थन न करे भारत को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए। रही बात रूस की तो पिछले कुछ महीनों से वह पाकिस्तान के साथ तेजी से गलबहियां कर रहा है, जो भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। 2024 में रूस ने पाकिस्तान की सदस्यता का समर्थन किया था, हालांकि अब इस बार वह समर्थन करेगा या नहीं यह देखना होगा। भारत पर जब भी संकट आया, रूस ने ही आगे बढ़कर हमारी मदद की, लेकिन बदलते भू राजनीतिक समीकरणों के बीच अब पाकिस्तान उसे साधने में लगा हुआ है और कुछ हद तक सफल हुआ है। उसकी सफलता के पीछे चीन भी है।

चीन अब रूस की मजबूरी बन चुका है। यूक्रेन युद्ध में आर्थिक रूप से कमजोर हुआ रूस, अब कई मामलों में चीन के सहारे है। ऐसे में चीन उसे पाकिस्तान से दोस्ती बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पाकिस्तान ने ग्वादर बंदरगाह को रूस के इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर से जोड़ने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव पर रूस ने सहमति दे दी है। जब ग्वादर बंदरगाह और रूस का ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर आपस में जुड़ेंगे, तो इसका लाभ चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को भी मिलेगा। इसका जुड़ाव भी उससे हो जाएगा। ऐसा होना भारत के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा।

रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने ग्वादर बंदरगाह को रूस के कॉरिडोर से जोड़ने के प्रस्ताव पर बनी सहमति की घोषणा की है। इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर 7,200 किलोमीटर का है जो रूस के मुख्य केंद्रों को ईरान के बंदरगाहों और हिंद महासागर से जोड़ता है। अब अगर इसमें पाकिस्तान भी शामिल होता है, तो यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से भी झटका होगा, क्योंकि पाकिस्तान का ग्वादर बंदरगाह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव के लिए बड़ी चुनौती है।

रूस की पाकिस्तान के साथ दोस्ती भारत के लिए कई मामलों में चुनौती बन सकती है। ऐसे में अब भारत किसी न किसी तरह से रूस-पाकिस्तान की दोस्ती के बीच में दीवार भी बनना होगा। पाकिस्तान ने पहले ही सऊदी अरब से सुरक्षा समझौता करके भारत को झटका दिया था। रही बात ब्रिक्स की तो भारत, पाकिस्तान और उसके दोस्त तुर्किए को रोक तो लेगा, लेकिन रूस जैसे देश यदि उसे समर्थन देते हैं तो इसका असर भारत की छवि पर भी पड़ेगा।

पाकिस्तान ने T20 Women's World Cup के लिए घोषित की अपनी टीम, 14 जून से शुरू होगा महामुकाबला
कराचीः पाकिस्तान ने फातिमा सना की अगुवाई में आगामी आईसीसी महिला टी-20विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में पांच खिलाड़ी हैं जो महिला टी 20 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं - आयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जबीन और तस्मिया रुबाब। गुल फिरोजा, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खत्म हुई एकदिवसीय सीरीज में दो शतक लगाये थे, अपने दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप में शीर्षक्रम को मजबूती देंगी।

अनुभवी विकेटकीपर बैट्समैन मुनीबा अली और बैट्समैन आयशा जफर दूसरी खिलाड़ी हैं जिनसे पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। नतालिया परवेज, इरम जावेद, आलिया रियाज और सायरा जबीन कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो मिडिल ऑर्डर में काम आ सकते हैं। लेकिन जैसा कि पहले भी साबित हो चुका है, पाकिस्तान की सबसे मजबूत टीम उसकी बॉलिंग है। सादिया इकबाल, नशरा संधू, तुबा हसन और रमीन शमीम स्पिन अटैक को लीड करेंगी, जबकि फातिमा, डायना बेग और तस्मिया रुबाब पेस लाइनअप को बूस्ट करेंगी।

टूर्नामेंट से पहले, यही टीम 28 मई से शुरू होने वाली आयरलैंड और वेस्ट इंडीज की त्रिकोणीय में भी खेलेगी। पाकिस्तान ने अब तक महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में हिस्सा लिया है, लेकिन अभी तक नॉकआउट स्टेज तक नहीं पहुंची है, और इस टूर्नामेंट में बेहतर करने की कोशिश करेगी। टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से है।

टी-20 महिला विश्वकप के लिए पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा ज़फर, इरम जावेद, आयमान फातिमा, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब।

प्रशासन का बड़ा एक्शन: कानपुर में शत्रु संपत्तियों का हिसाब पूरा, अब चलेगा सरकारी डंडा!
कानपुर, अमृत विचार : शहर में 15 शत्रु संपत्तियां चिह्नित हैं। संपत्तियों को नीलाम करने और नए सिरे से किराया निर्धारण कर वसूली की तैयारी है।

शत्रु संपत्तियों को लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। 15 ऐसी संपत्तियां हैं जिनकी जांच लगभग पूरी हो गई है। शासन को इसकी रिपोर्ट दी जानी है। इन संपत्तियों का मालिकाना हक उन व्यक्तियों से जुड़ा है जो विभाजन के समय या उसके बाद पाकिस्तान चले गए थे।

एसडीएम सदर व बिल्हौर ने शत्रु संपत्ति की जांच की है। शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक समिति को रिपोर्ट एक से दो दिन में भेज दी जाएगी।

ये हैं शहर में शत्रु संपत्ति:

नाम               संपत्ति स्थल
अस्मत आरा -  40/105 नवाब साहब का हाता
राफिया बीबी एवं सादिया - 88/332 चमनगंज
जैनब बीबी - 87/93 मोहल्ला भन्नानापुरवा
मसोतन बेगत -  97/332 मोहल्ला तलाक महल
बसीर अहमद, नजीर अहमद, खलील अहमद - 44/172 नई सड़क (रोटी वाली गली)
मेराजुद्दीन एवं जमीलुद्दीन - मोहल्ला फहीमाबाद 106/646, 105/648, 105/647, 105/649, 105/650 एवं 105/651
अल्ला रक्खू- 11/131 मोहल्ला ग्वालटोली
रसूलन, करीम बक्श, जुम्मन, नूर मोहम्मद- 95/96 परेड
सुभान खान - 105/64ए चमनगंज
शेख मोहम्मद शान - 88/326 चमनगंज
आसिफ अली, हुमानाज एवं जोहरा बतूल - 39/37 मोहल्ला मैदा बाजार
सैयद मंजूर अली, सैयद अली असगर एवं मो जाहिद- 12, 13, 14, 17 एम स्कीम 4 सीसामऊ
बाबी पत्नी मो मोहिनुद्दीन -  44/84 एवं 44/105 स्थित मोहल्ला बकरा मण्डी।
मो मुस्लिम, अबुल खैर, सायरा उर्फ चुन्नी, खालिक उर्फ नूरमियाँ व अबु तलहा उर्फ वली मियाँ - 95/49 एवं चक नं0-95/47 फर्राशखाना, दादामिया का हाता।
इमलियाबाग स्थित ग्राम मकनपुर तहसील बिल्हौर के संपत्ति धारक

नोएडा हिंसा में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन... पुलिस कमिश्नर का खुलासा, पाकिस्तान से संचालित दो एक्स हैंडलरों पर केस
लखनऊ/नोएडा, अमृत विचार: नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा अब बड़े साजिशी एंगल की ओर इशारा कर रही है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे बवाल को भड़काने में पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया हैंडल्स की भूमिका रही है। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए विदेशी कनेक्शन की जांच तेज कर दी है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुलासा किया कि पाकिस्तान से संचालित दो एक्स (ट्विटर) हैंडल्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक कुल 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 662 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए सुनियोजित तरीके से माहौल को भड़काया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। इसकी चिंगारी तेलंगाना और कर्नाटक से संचालित व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए फैली। कई संगठनों ने इन ग्रुपों का इस्तेमाल कर श्रमिकों को उकसाने का प्रयास किया। इसके अलावा टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से भी अफवाहें फैलाकर स्थिति को बिगाड़ा गया।

पूरे मामले की जांच कर रही एसटीएफ अब तक 500 से अधिक वीडियो फुटेज खंगाल चुकी है। इन वीडियो के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों और साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है। डिजिटल ट्रेल से दक्षिण भारत से जुड़े कुछ संदिग्धों के तार भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की गहन जांच जारी है। सोमवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली फेज-1, फेज-2, सेक्टर-58, सेक्टर-63 और फेज-3 समेत औद्योगिक क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया। लगातार छापेमारी कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं और श्रमिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं। वेतन वृद्धि और अन्य फैसलों की सही जानकारी देकर अफवाहों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन मैदान में, शांति बहाली की कवायद

हालात सामान्य करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। औद्योगिक क्षेत्रों और श्रमिकों के गांवों में शांति मार्च निकाले जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा सीधे संवाद स्थापित कर भ्रम दूर किया जा रहा है। श्रमिकों को वेतन वृद्धि और सरकारी फैसलों की जानकारी देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास जारी है।

‘मजदूर बिगुल’ पर कार्रवाई, कई गिरफ्तार

पुलिस ने मजदूर बिगुल दस्ता संगठन के प्रमुख रूपेश राय समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि संगठन के सदस्य फैक्ट्रियों के आसपास घूमकर श्रमिकों को उकसा रहे थे। इससे पहले भी इस संगठन पर अन्य राज्यों में हिंसा भड़काने के आरोप लग चुके हैं।

सख्ती का असर, पटरी पर लौट रहा उद्योग

पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद हालात तेजी से सुधर रहे हैं। करीब 80 फीसदी औद्योगिक इकाइयों में कामकाज दोबारा शुरू हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियां अभी भी अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी नई साजिश या अफवाह को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

दोबारा बातचीत से पूर्व विश्वास बहाली की जरूरत
अमित नारायन, राजनीतिक विश्लेषक

ट्रंप ने पुन: पाकिस्तान की धरती पर ईरान से वार्ता के संकेत दिए हैं। अब देखना यह है कि वार्ता कब होती है और दोनों देश क्या शर्तें रखते हैं।

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता फिलहाल बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। जब वार्ता शुरू हुई थी, तभी यह कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें कोई हल नहीं निकलेगा। यह आशंका सच साबित हुई। अमेरिका अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है और ईरान अपनी मांग को लेकर। युद्ध विराम अभी जारी है। ट्रंप ने पुन: पाकिस्तान की धरती पर ईरान से वार्ता के संकेत दिए हैं। अब देखना यह है कि वार्ता कब होती है और दोनों देश क्या शर्तें रखते हैं। ईरान की सबसे बड़ी शर्त है कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा मिले और होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल वसूली का अधिकार मिले, लेकिन अमेरिका उसे यह छूट देने को तैयार नहीं है।

अमेरिका चाहता है कि ईरान अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों पर कैपिंग करे और परमाणु बम बनाने की जिद छोड़ दे, पर ईरान इस शर्त पर राजी नहीं है। अब सवाल यही है कि जब दोनों देश अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, तो वार्ता कैसे सफल होगी और युद्ध विराम कब तक टिकेगा, हालांकि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को घेर रखा है और उसकी सेना ने तो तेल लेकर जा रहे ईरानी जहाजों को भी रोक दिया है। अब उसकी इस कार्रवाई को उकसावा माना जा रहा है।

इस युद्ध का खामियाजा पूरी दुनिया भुगत रही है। युद्ध में शामिल न होने के बाद भी ईरान के हमले में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन जैसे देशों के तेल डिपो, बड़े-बड़े औद्योगिक कारखाने, पेयजल के स्रोत, हवाई अड्डे तबाह हो गए। उनके नागरिकों की मौत भी हुई। अब अमेरिका इन देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के नाम पर बड़े पैमाने पर कमाई करेगा। उसकी कंपनियां वहां निवेश करेंगी। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप इन देशों को बड़े पैमाने पर हथियार भी बेचेंगे। युद्ध में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई इन्हीं देशों से करेंगे।

ईरान से संघर्ष में अमेरिका को 20 बिलियन डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है, जबकि इससे कहीं ज्यादा का नुकसान खाड़ी में उसके सहयोगी देशों ने ईरानी हमले से झेला है। दुनिया के तमाम देशों में कच्चे तेल और गैस के लिए त्राहि- त्राहि मची हुई है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगे बिछाकर तमाम देशों के तेल और गैस से भरे जहाजों को रोक रखा है। सिर्फ कुछ मित्र देशों के जहाजों को ही उसने अनुमति दी है, वहां से गुजरने के लिए। ऐसे में तीन हजार से अधिक जहाज वहां तेल और गैस भरकर खड़े हैं। इस मौके का फायदा भी अमेरिका ही उठा रहा है। उसने तमाम देशों को तेल बेचने का ऑफर भी दे दिया है।

अमेरिका ने होर्मुज पर कब्जे की अपनी मंशा जाहिर कर दी है और उसे घेर कर यह घोषणा कर दी है कि जो देश ईरान को टोल देंगे, उनके जहाज को वह वहां से नहीं जाने देगा। चीन इस घेरेबंदी के बाद भी वहां से निकला, जबकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसने ईरान को टोल दिया था या नहीं। उधर, तेल भरे जहाज रोके जाने से ईरान नाराज है और उसने कड़ी प्रतिक्रया दी है। अब पाकिस्तान फिर से चीन की अंदरूनी मदद से ईरान को वार्ता के लिए मना रहा है. लेकिन विदेशी मामलों के जानकार मान रहे हैं कि दोबारा वार्ता तभी सफल होगी जब खुले मन से दोनों देश वार्ता की मेज पर बैठेंगे। दोनों पक्षों को अपनी- अपनी शर्तों में कुछ ढील देनी होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही पुन: वार्ता के संकेत दे रहे हैं, लेकिन उनके अड़ियल रुख से वार्ता की सफलता पर हर किसी को संदेह है। खाड़ी देशों और इजरायल में भारी तबाही मचाने के साथ ही अमेरिकी लड़ाकू विमानों और ड्रोन को गिराकर अपनी ताकत का अहसास कराने वाला ईरान अमेरिकी शर्तों पर झुकने को तैयार नहीं है। हां, उसने इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि अमेरिका कुछ झुकेगा तो वह भी झुकने को तैयार है। ईरान चाहता है कि उसे होर्मुज में टैक्स वसूली का अधिकार मिले। उसके यहां जो क्षति हुई है उसका मुआवजा मिले। साथ ही उसके ऊपर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध हटें। यह शर्तें मानना अमेरिका के लिए कठिन है, क्योंकि इन शर्तों को मानने के बाद ट्रंप अपने देश की जनता के सामने हारे हुए योद्धा से कम नहीं दिखेंगे जो वह दिखना नहीं चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई माह में चीन का दौरा करने वाले हैं। इस दौरे से पहले वे ईरान पर निर्णायक जीत चाहते हैं, इसीलिए वे वार्ता के लिए दोबारा उतावले हैं। अगर ईरान उनकी शर्तें मान लेता है, तो ट्रंप आसानी से घोषित कर पाएंगे कि अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल ने यह युद्ध जीत लिया है, लेकिन ईरान आसानी से उन्हें इस युद्ध से बाहर नहीं निकालने देगा। ट्रंप यदि युद्ध जीत कर आते हैं, तो चीन पर वार्ता से पहले बड़ा दबाव होता वे खुद को जीते हुए योद्धा की तरह वहां पेश करते, लेकिन अब दबाव ट्रंप पर है, क्योंकि वे यहां बहुत लंबी-लंबी बातें नहीं कर पाएंगे।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा का हैंडलर शब्बीर गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गाजीपुर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने लोन को "कट्टर और उच्च प्रशिक्षित आतंकवादी" करार देते हुए कहा कि उसने कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी 'इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस' (आईएसआई) की ओर से काम करने वाले आकाओं के साथ संबंध स्थापित किए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "राजा और कश्मीरी जैसे उपनामों से जाने जाने वाला लोन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का निवासी है। वह कथित तौर पर उस मॉड्यूल के आका के रूप में काम कर रहा था, जिसका हाल में दिल्ली और कोलकाता के कई स्थानों पर राष्ट्रविरोधी पोस्टर लगाने के मामले में भंड़ाफोड़ किया गया था।" अधिकारी के अनुसार, विशेष प्रकोष्ठ की नयी दिल्ली रेंज की एक टीम ने रविवार रात गाजीपुर इलाके से शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि लोन उस लश्कर मॉड्यूल के सिलसिले में वांछित था, जो हाल में मेट्रो स्टेशनों के पास पोस्टर लगाने के मामले में शामिल था। उन्होंने कहा, "गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने उसके कब्जे से कई विदेशी मुद्राएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। इनमें लगभग 2,300 बांग्लादेशी टका, 1,400 नेपाली मुद्रा, 5,000 पाकिस्तानी मुद्रा और 3,000 भारतीय मुद्रा शामिल हैं।"

एक नेपाली सिम कार्ड भी जब्त किया गया है, जिससे सीमा पार बातचीत और परिचालन समन्वय का संदेह पैदा हुआ है। अधिकारी ने कहा, "यह मॉड्यूल पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर चलाया जा रहा था, जिसमें लोन विदेश में बैठे आकाओं और भारत में जमीनी स्तर पर काम करने वाले सदस्यों के बीच एक प्रमुख कड़ी के रूप में काम कर रहा था।"

लोन का आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है और उसे पहले 2007 में विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था। उस समय उसके पास से एक एके-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था। उसे दोबारा 2015 में श्रीनगर के परिमपोरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि अपनी पिछली गिरफ्तारी के दौरान भी लोन लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के इरादे से दिल्ली आया था। वह एक उच्च प्रशिक्षित आतंकी है जिसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर शिविर से 'दौरा-ए-आम' (बुनियादी आतंकी प्रशिक्षण) और 'दौरा-ए-खास' (उन्नत आतंकी प्रशिक्षण) प्राप्त किया है। अपनी रिहाई के बाद, वह कथित तौर पर बांग्लादेश भाग गया और भारत को निशाना बनाने के लिए एक नया आतंकी नेटवर्क बनाना शुरू कर दिया।

बांग्लादेश में रहने के दौरान, लोन ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कथित तौर पर नए आकाओं के साथ संपर्क स्थापित किया। अबू हुजैफा और सुमामा बाबर के कोड नाम से जाने वाले ये आका आईएसआई की ओर से काम कर रहे थे। अधिकारी ने बताया, "लोन का काम 'स्लीपर सेल' को सक्रिय करके और नए सदस्यों की भर्ती करके भारत में आतंकी गतिविधियों को फिर से शुरू करना था। उसने घुसपैठ और समन्वय की सुविधा के लिए बांग्लादेश को आधार के रूप में इस्तेमाल किया।"

पुलिस ने बताया कि सदस्यों ने मंदिरों और अधिक भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों सहित देश के कई संवेदनशील स्थानों की रेकी भी की थी। इन रेकी मिशनों के वीडियो रिकॉर्ड किए गए और पाकिस्तान में बैठे आकाओं को भेजे गए। अधिकारी ने बताया कि लोन ने विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशियों को शामिल करते हुए एक संरचित नेटवर्क बनाया था और भविष्य के अभिनायों के लिए नए लोगों को भर्ती करने और स्थानों की पहचान करके इसका और विस्तार करने का प्रयास कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि अन्य सहयोगियों, वित्तीय संपर्कों और संभावित लक्ष्यों की पहचान करने के लिए फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्राओं से जुड़े संभावित हवाला माध्यमों और सीमा पार वित्त पोषण तंत्र की भी जांच की जा रही है। अधिकारी ने कहा, "लोन की गिरफ्तारी मेट्रो पोस्टर मामले की जारी जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता है, जिसने इस साल की शुरुआत में सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दी थीं।"

इससे संबंधित घटनाक्रम में, विशेष प्रकोष्ठ ने 22 फरवरी को भारत भर में फैले लश्कर से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और पश्चिम बंगाल तथा तमिलनाडु में समन्वित छापेमारी के बाद सात बांग्लादेशी नागरिकों सहित आठ कथित आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोग कथित तौर पर लोन के निर्देश पर काम कर रहे थे और आतंकवाद के समर्थन में पोस्टर लगाने तथा संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी करने में शामिल थे।

जांचकर्ताओं ने पाया था कि लोन बांग्लादेश से उनके आका के रूप में काम कर रहा था और सक्रिय रूप से उनकी गतिविधियों को निर्देशित कर रहा था। पुलिस सूत्र ने बताया, "इस मॉड्यूल का गठन अवैध अप्रवासन नेटवर्क और फर्जी पहचान दस्तावेजों का फायदा उठाकर भारत में आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से किया गया था।"

सूत्र ने बताया कि इन संदिग्ध आतंकियों को लोगों की भर्ती करने और सुरक्षित ठिकाने तथा हथियारों सहित साजो समान की व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था। फरवरी में हुई कार्रवाई ने व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश किया था और लोन की गतिविधियों पर नज़र रखने तथा अंततः उसकी गिरफ्तारी का आधार तैयार किया था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Israel-US Iran War: ईरान से युद्ध पर ट्रंप विराम लगाने को तैयार, दी 15-सूत्रीय युद्धविराम योजना
दुबई: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने ईरान को 15-सूत्रीय युद्धविराम योजना की पेशकश की है। इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि युद्धविराम योजना पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिये ईरान को सौंपी गई। पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में मध्यस्थता की पेशकश की है।

यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब अमेरिका की सेना 82वीं 'एयरबोर्न डिवीजन' से कम से कम 1,000 और सैनिकों को तैनात की तैयारी कर रही है ताकि क्षेत्र में पहले से मौजूद करीब 50,000 सैनिकों को और बल मिल सके। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने मंगलवार को अपनी एक खबर में कहा कि 15-सूत्रीय योजना ईरानी अधिकारियों को सौंप दी गई है।

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय 'पेंटागन' दो 'मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट' की भी तैनाती की प्रक्रिया में है जिसके तहत क्षेत्र में करीब 5,000 मरीन एवं नौसेना के हजारों अन्य कर्मी और तैनात किए जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने की वकालत कर रहे इजराइली अधिकारी अमेरिकी प्रशासन द्वारा युद्धविराम योजना सौंपे जाने से हैरान हैं।

उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अतिरिक्त सैनिक एवं मरीन भेज रहा है, ऐसे में युद्धविराम योजना के प्रस्ताव को ट्रंप की ऐसी रणनीति के तौर पर पेश किया जा रहा है कि भविष्य में क्या कदम उठाना है, इसे लेकर वह अपने विकल्प खुले रखना चाहते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय 'व्हाइट हाउस' ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया है।

कराची में खामेनेई की मौत पर भड़का गुस्सा: अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प, 6 मौतें, दर्जनों घायल
कराचीः ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार 'ईधी इन्फॉर्मेशन' ने पुष्टि की कि माई कोलाची रोड के पास गोलीबारी और झड़प के दौरान छह लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य घायल हुए जिन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा, "किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।" उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाने और विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा। मंत्री ने कहा, "कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।" उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, शिया संगठनों ने खामेनेई की मौत के विरोध में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई की शनिवार को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई की मौत की सूचना दी और इसके कुछ घंटे बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की।

T20 World Cup में पाकिस्तान का सफर खत्म: श्रीलंका ने 5 रन से हराया, शाहीन अफरीदी का ड्रामा, फरहान का रिकॉर्ड शतक बेकार
पाल्लेकलः कप्तान दासुन शनाका (नाबाद 76) की शानदार पारी श्रीलंका को पांच रन की करीबी हार से नहीं बचा सकी लेकिन पाकिस्तान को शनिवार को यहां टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया जिससे न्यूजीलैंड ग्रुप दो से शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया। श्रीलंका को लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 24 रन चाहिए थे।

श्रीलंकाई कप्तान ने शाहीन शाह अफरीदी (48 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर लगातार तीन छक्के और एक चौका मारे जिससे आखिरी गेंद पर छह रन की जरूरत थी। लेकिन शनाका ने आखिरी गेंद को यह सोचकर छोड़ दिया कि इसे वाइड कहा जाएगा जिसे मैदानी अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया। शनाका ने 31 गेंद की नाबाद पारी में आठ छक्के और दो चौके लगाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे श्रीलंका ने पाकिस्तान के आठ विकेट पर 212 रन के स्कोर के जवाब में सात विकेट पर 206 रन बनाए। पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड (1.390) को नेट रन रेट से पीछे छोड़ने के लिए श्रीलंका को 147 रन के अंदर समेटना था। सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमां (84 रन) के बीच टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया।

16वें ओवर में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 176 रन बना लिए थे लेकिन टीम ने आखिरी चार ओवर में 36 रन पर आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान अगले दौर में पहुंचने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन या उससे ज्यादा रन से जीत दर्ज करनी थी ताकि वह न्यूजीलैंड से बेहतर रहे। लेकिन अबरार अहमद के चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट के शानदार स्पैल के अलावा कोई अन्य गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। इंग्लैंड सुपर आठ के अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप दो में शीर्ष पर रहा जबकि न्यूजीलैंड ने दूसरी टीम के तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि यह पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान के लिए निराशाजनक समापन रहा जिन्होंने टी20 विश्व कप के एक चरण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने का भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने सात मैच में 76.60 के औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 383 रन बनाए जिसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल रहे। श्रीलंका ने सपाट पिच पर धीमी शुरुआत की।

नसीम शाह ने सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (03) को आउट किया जबकि शीर्ष क्रम के बाकी दो खिलाड़ी कामिल मिशारा (26) और चरित असालंका (25) अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। अबरार ने अपनी सटीक गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया। उन्होंने मिशारा, असालंका और कामिंडु मेंडिस (03) तीनों श्रीलंकाई बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ तीन बार स्टंप पर गेंद मारी।

इससे पहले पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बड़ा स्कोर बनाने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन श्रीलंका के मैदान पर खराब प्रदर्शन ने प्रतिद्वंद्वी टीम को फायदा पहुंचाने में योगदान दिया। जमां 16वें ओवर में आउट हुए, उन्होंने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 42 गेंद की पारी खेली जिसमें नौ चौके और चार छक्के जड़े थे। जब वह 15 रन पर थे तो दासुन शनाका की गेंद पर महीश तीक्षणा के हाथों से निकलकर एक चौका लग गया। जब वह 46 रन पर थे तब श्रीलंकाई विकेटकीपर ने कैच लेने की जोरदार अपील की लेकिन टीम ने डीआरएस नहीं लिया।

फरहान (60 गेंद में नौ चौके, पांच छक्के) ने धमाकेदार बल्लेबाजी की पहल की जिससे पाकिस्तान ने पांचवें ओवर के अंदर 50 रन का आंकड़ा पार किया। इससे उन्हें हर ओवर में कम से कम 10 रन बनाने की लय मिली जिसे उन्होंने अच्छी तरह बनाए रखा। दाएं हाथ के बल्लेबाज फरहान ने टी20 विश्व कप के एक चरण में सबसे ज्यादा रन (319) बनाने का भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा और टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक भी लगाया। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण का पूरा फायदा उठाया जो दबाव में अपनी लाइन एवं लेंथ से चूकते दिखे। श्रीलंका के गेंदबाजों के पास फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज के खिलाफ कोई रणनीति नहीं दिख रही थी। फरहान का भाग्य ने भी साथ दिया।

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर लांग ऑफ पर दुनिथ वेलालगे पर बाउंड्री के पास तेजी से दौड़े, लेकिन कैच छूट गया और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज को पहला जीवनदान मिल गया। लेकिन गेंद को वापस अंदर फेंकने के बजाय वेलालगे ने अपनी ऊंगली को देखना शुरू कर दिया और एक-दो पल बाद ही उन्हें अहसास हुआ कि गेंद अब भी खेल में है। फिर 16वें ओवर की पहली गेंद पर जनिथ लियानागे ने कैच लेते समय बाउंड्री रस्सी पर पैर रखा और फरहान एक बार फिर बच गए। हालांकि इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई जिसमें फरहान का विकेट भी शामिल था। फरहान अपना शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए।

पाकिस्तान को ट्रंप का समर्थन भारतीय कूटनीति के लिए झटका, 'विश्वगुरु' हुए बेनकाब: कांग्रेस
नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में इस्लामाबाद के प्रति समर्थन जताना भारत की गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमैसी) के लिए एक और झटका है तथा "स्वघोषित विश्वगुरु" बेनकाब हो गए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप बार-बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तारीफ करते हैं जिसने भड़काऊ बयान देकर पहलगाम आतंकी हमले की भूमिका तैयार की थी। दरअसल ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान के प्रति समर्थन जताया है।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/2027598265034912102?s=20

उन्होंने कहा, "मेरे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उनके पास एक बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं, एक बेहतरीन जनरल हैं... वे उन लोगों में से हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय (सैन्य संघर्ष में) बेहद अच्छा कर रहा है।"

कांग्रेस नेता रमेश ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया, "अफगानिस्तान के साथ युद्ध में पाकिस्तान के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का पूर्ण और स्पष्ट समर्थन भारत की गले मिलने वाली कूटनीति (हग्लोमैसी) के लिए एक और झटका है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने एक बार फिर उस आसिम मुनीर की जमकर प्रशंसा की है, जिसके भड़काऊ बयान ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा किए गए आतंकवादी हमले की भूमिका तैयार की थी।

उन्होंने कहा, ''अमेरिका के साथ हमारी आर्थिक कूटनीति बुरी तरह विफल रही है, जिसका प्रमाण यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अचानक एक स्पष्ट रूप से एकतरफा व्यापार समझौते के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस समझौते में भारत ने ठोस प्रतिबद्धताएं की हैं खासकर अमेरिकी किसानों से आयात करने को लेकर, जबकि अमेरिका ने भारत से अधिक निर्यात की अनुमति देने के संबंध में केवल अस्पष्ट आश्वासन दिए हैं। इतना ही नहीं, समझौते के कुछ दिनों बाद अमेरिका ने भारत से सौर उत्पादों पर 125.87 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया।'' कांग्रेस नेता ने कहा, "हमारी सामरिक कूटनीति को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान के साथ मेलजोल बढ़ाए जाने और भारत और पाकिस्तान का राग अलापने से बार-बार झटका लगा है।"

रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जतन से पुरस्कार प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। लेकिन सच तो यह है कि "स्व-घोषित विश्वगुरु" बेनकाब हो गए हैं और दुनिया, खासकर अमेरिका को उनकी पहचान हो गई है।

Pakistan-Afghanistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक दूसरे पर की भारी बमबारी, कई सैनिक और नागरिकों की मौत के दावे
काबुलः पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा विवाद अब खुली जंग में बदल चुका है। हाल के दिनों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं, जिसमें क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग, मोर्टार हमले और हवाई स्ट्राइक्स शामिल हैं। अफगान तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के बाजौर, खैबर और अन्य जिलों में स्थित कई सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसमें दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ चौकियां कब्जे में ली गईं। हालांकि, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए, जिन्हें 'ऑपरेशन घज़ब लिल हक' नाम दिया गया है।

https://twitter.com/KaDailyNews/status/2027541889856258509?s=20

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसे "ओपन वॉर" करार देते हुए कहा कि अफगान तालिबान द्वारा टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) जैसे उग्रवादी समूहों को शरण देने और पाकिस्तान में हमले करवाने की नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि उनके हमलों में सैकड़ों तालिबान लड़ाके मारे गए, जबकि अफगान पक्ष ने नागरिकों की मौत का आरोप लगाया है।

https://twitter.com/FitratHamd/status/2027459833390059832?s=20

बाजौर जिले में तीव्र गोलीबारी और मोर्टार हमलों की खबरें आई हैं, जहां अफगान तालिबान ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने इन हमलों को "बिना उकसावे" का बताया और तुरंत जवाब दिया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उनके हमलों में पाकिस्तानी सैनिकों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन स्वतंत्र स्रोतों से इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं हो पाई है। दोनों पक्ष अलग-अलग मौतों के आंकड़े जारी कर रहे हैं, जिसमें अफगानिस्तान 40-55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा करता है, जबकि पाकिस्तान सैकड़ों तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की बात कहता है।

इसके अलावा, अफगान तालिबान ने ड्रोन हमलों का भी दावा किया है, जिनमें पाकिस्तान के नौशेरा, एबटाबाद और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने इन ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है और कहा है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ रिपोर्टों में इस्लामाबाद के आसपास धमाकों और आग की लपटों की बात कही गई, लेकिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सीमित और असफल प्रयास बताया।

क्षेत्रीय स्थिरता पर चिंता बढ़ी है, और सऌदी अरब जैसे देशों ने हस्तक्षेप किया है। अफगान विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी ने सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से फोन पर बात की, जिसमें दोनों ने तनाव कम करने, संवाद बढ़ाने और राजनयिक रास्ते अपनाने पर जोर दिया। अफगान पक्ष ने खुद को रक्षात्मक बताते हुए कहा कि वे किसी के खिलाफ आक्रामक नहीं हैं, बल्कि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

https://twitter.com/WakeelMubariz/status/2027547018894168225?s=20

तालिबान ने अपने अभियानों को "रेड अल-जुल्म" (जुल्म के खिलाफ जवाबी कार्रवाई) नाम दिया है, जबकि पाकिस्तान इसे आतंकवाद के खिलाफ जरूरी कदम बता रहा है। दोनों देशों के बीच दुर्दांत लाइन (ड्यूरंड लाइन) पर तनाव लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन हालिया घटनाएं इसे सबसे गंभीर स्तर पर ले गई हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय, जिसमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है, ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।

यह संघर्ष दक्षिण एशिया की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि दोनों परमाणु शक्ति संपन्न क्षेत्रों से जुड़े हैं। फिलहाल, सीमा पर गोलीबारी और जवाबी हमले जारी हैं, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।