Khawaja Asif - Amrit Vichar

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- सिंधु जल संधि समेत इन प्रमुख मुद्दों पर भारत के साथ भविष्य में हो सकती है बात
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि कश्मीर, सिंधु जल संधि और आतंकवाद भारत के साथ प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं और पड़ोसी देश के साथ भविष्य में होने वाली किसी भी वार्ता में इन पर चर्चा की जा सकती है।

भारत के साथ भूमि, वायु और समुद्र पर सभी प्रकार की गोलेबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए शनिवार को बनी सहमति के बाद नयी दिल्ली के साथ लंबित मुद्दों के समाधान के संबंध में सवाल पूछे जाने पर आसिफ ने यह टिप्पणी की। यह सहमति भारत एवं पाकिस्तान के बीच चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रहने के बाद बनी।

आसिफ ने कहा कि भारत के साथ संभावित वार्ता में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी), आतंकवाद और कश्मीर संबंधी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। एक टेलीविजन चैनल ने आसिफ के हवाले से कहा, ‘‘ये तीन प्रमुख मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हो सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि संघर्षविराम से शांति का मार्ग प्रशस्त होता है तो यह स्वागत योग्य बात होगी।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अभी निश्चितता के साथ कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के साथ ‘‘संघर्षविराम पर सहमत’’ है लेकिन नयी दिल्ली ने इसे एक ‘‘सहमति’’ बताया। पिछले सप्ताह पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। आसिफ ने कहा, ‘‘समय बीतने के साथ शांति के अवसर पैदा हो सकते हैं।’’

पाकिस्तान के मंत्री ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि भारत और विशेषकर इसका नेतृत्व किसी दिन पार्टी हितों से अधिक क्षेत्र के भविष्य को प्राथमिकता देगा।’’ उन्होंने कहा कि समानता पर आधारित शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व दक्षिण एशिया की प्रगति की कुंजी है। उन्होंने चीन, तुर्किये, अजरबैजान और खाड़ी साझेदारों सहित प्रमुख सहयोगियों और मित्र देशों से मिले कूटनीतिक समर्थन की सराहना की है।

भारत-पाक तनाव: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने परमाणु हथियार के विकल्प पर विचार से किया इनकार
लाहौर। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर शनिवार को कहा कि परमाणु हथियार का विकल्प अभी उनके समक्ष नहीं है। आसिफ ने जियो न्यूज से कहा, "फिलहाल परमाणु विकल्प पर विचार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अगर ऐसी स्थिति आती है तो 'निरीक्षकों' पर भी इसका असर पड़ेगा।"

उन्होंने कहा, "मैं दुनिया को बता रहा हूं कि यह केवल इस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, यह बहुत व्यापक हो सकता है... यह विनाश है। भारत की ओर से उत्पन्न की जा रही स्थिति को देखते हुए हमारे विकल्प कम होते जा रहे हैं।" आसिफ ने कहा कि राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण (एनसीए) की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है। एनसीए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में परिचालन संबंधी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है।

पाकिस्तान का एक और झूठ उजागर, भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने की खुली पोल, सबूत देने में नाकाम रहे ख्वाजा आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने देश में पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावे के समर्थन में किसी भी किस्म का सबूत देने में नाकाम रहें और यह कहकर कन्नी कटाने की कोशिश करते नजर आये कि सब कुछ भारतीय सोशल मीडिया पर है।

एक साक्षात्कार के दौरान यह पूछे जाने पर कि पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने का सबूत कहां है, आसिफ ने कहा, ''यह सब सोशल मीडिया पर है, भारतीय सोशल मीडिया पर, हमारे सोशल मीडिया पर नहीं। इन लड़ाकू विमानों का मलबा भारतीय क्षेत्र में गिरा और यह सब भारतीय सोशल मीडिया पर है।''

विदेशी न्यूज़ एजेंसी द्वारा बहुत ही स्पष्ट रूप से सबूतों के विवरण के बारे में पूछे जाने पर और यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान ने जिस ''राफेल जेट'' को मार गिराने का दावा किया है, उसमें किसी चीनी उपकरण का इस्तेमाल किया गया था, पाक रक्षा मंत्री ने कहा भारतीय विमानों को पाकिस्तानी जेट विमानों के साथ लड़ाई के दौरान मार गिराया गया था।

भारत ने पाकिस्तान के ऐसे सभी दावों को खारिज कर दिया है जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी दुष्प्रचार का हिस्सा हैं। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी।

पाक रक्षा मंत्री आसिफ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर तनाव और बढ़ता है, तो वास्तविक खतरा परमाणु युद्ध का है। पाकिस्तान ने भारत की ओर से सीमा पार किये गये हमलों को ‘युद्ध की एक स्पष्ट कार्रवाई’ करार दिया है। उसने कहा कि 6 पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 2 दर्जन हथियारों से हमला किया गया जिसके कारण 31 नागरिकों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़े : भारत-पाक के संघर्ष वाले इलाके की यात्रा से बचे, सिंगापुर ने अपने नागरिकों से की अपील

भारत के एक्शन डरा पाकिस्तान, बोले पाक के रक्षा मंत्री- भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने को तैयार
इस्लामाबादः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि अगर नयी दिल्ली नरम रुख अपनाता है तो पाकिस्तान, भारत के साथ तनाव ‘खत्म’ करने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान आया है। ‘ब्लूमबर्ग टेलीविजन’ ने आसिफ के हवाले से खबर में बताया कि पाकिस्तान केवल तभी जवाब देगा जब उस पर हमला होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले एक पखवाड़े से लगातार कह रहे हैं कि हम भारत के खिलाफ कभी भी कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे, लेकिन अगर हम पर हमला होता है तो हम जवाब देंगे। अगर भारत नरम रुख अपनाता है तो हम निश्चित रूप से इस तनाव को खत्म करेंगे।’’ बातचीत की संभावना को लेकर मंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी संभावित बातचीत के बारे में जानकारी नहीं है।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेः Operation Sindoor: 'पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था... ', विदेश सचिव विक्रम ने कहा- आतंकवादियों के शरण स्थल के रूप में पहचान बना चुका है पाक

पाकिस्तान को सता रहा भारत का डर, इधर मॉकड्रिल के आदेश, उधर थर्राया पाक, बोले ख्वाजा आसिफ- 'भारत कभी भी कर सकता है हमला'
लखनऊ, अमृत विचारः पाकिस्तार की रातों की नींद और दिन का चौन दोनों ही डर में बह गया हैं। पाकिस्तान उतना डरा हुआ हैं की खुद को बचाने के लिए रात-दिन विदेशों से मदद मांग रहा है। मीटिंग कर रहा है।

दरअसर, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब से इसमें पाकिस्तानी कनेक्शन खुलकर सामने आ गया हैं तक से पाकिस्तान को रह रहकर भारत के हमले का डर सता रहा है। पाकिस्तान में भारत का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि वो हर कुछ समय में एक ही बात बार-बार बोल रहा है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है.... भारत कभी भी हमला कर सकता है। ताजा घटनाक्रम में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत किसी भी समय LoC पर मिलिट्री स्ट्राइक कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, “ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भारत LoC पर किसी भी समय पर हमला कर सकता है और पाकिस्तान भी शांत नहीं बैठेगा इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।” ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

पाकिस्तान में भारत- भारत

उन्होंने कहा, "इस प्रकार की जांच से यह स्पष्ट होगा कि भारत या कोई आंतरिक समूह इसमें शामिल था, और इससे नई दिल्ली के आधारहीन आरोपों के पीछे का सच सामने आएगा।" यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मंत्री ने कहा हो कि पहलगाम हमले के बाद भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। देश के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने पिछले सप्ताह कहा था कि भारत के संभावित हमले की आशंका के कारण अगले 24-36 घंटे महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, समय बीत गया और ऐसी कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान जारी तनाव

इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने सोमवार (05 मई, 2025) को देश की प्रतिष्ठा और नागरिकों की समृद्धि की रक्षा के लिए पूरे बल के साथ जवाब देने की प्रतिबद्धता दोहराई। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 25 पर्यटक थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। भारत में पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की मांग जोर पकड़ रही है। इस सबके बीच, भारत के गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर 7 मई, 2025 को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ेः UP IPS Transfer: यूपी में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 14 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

भारत में चुनाव के बाद सुधर सकते हैं भारत-पाकिस्तान रिश्ते : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत में आम चुनाव के बाद पड़ोसी देश के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद जताई है। आसिफ की टिप्पणी से कुछ दिन पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में कहा था कि पाकिस्तान करीब करीब “औद्योगिक स्तर’ पर आतंकवाद का प्रायोजन कर रहा है और भारत का मूड अब आतंकवादियों को नज़रअंदाज़ करने का नहीं है इसलिए वह "अब इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करेगा।"

इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आसिफ ने सोमवार को कहा, "भारत में चुनाव के बाद उससे हमारे संबंध बेहतर हो सकते हैं।" उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की अपनी “पृष्ठभूमि" है। भारत में 543 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल से चार जून के बीच सात चरणों में चुनाव होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसका मुख्य कारण कश्मीर मुद्दा और साथ ही पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद है।

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद 2019 में पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने रिश्ते को कमतर कर दिया था। अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि उन्होंने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अफगानिस्तान का दौरा किया और वहां की तालिबान सरकार से आतंकवाद को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया।

‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, आसिफ ने कहा काबुल द्वारा प्रस्तावित समाधान व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। आसिफ ने कहा, "पाकिस्तान के प्रति अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के रवैये में उतार-चढ़ाव के कारण अब पड़ोसी के लिए हमारे विकल्प दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है, उनके लिए कुर्बानी दी और यहां तक कि उनके साथ युद्ध भी लड़ा है।

ये भी पढ़ें : टेक्सास में गायों के संपर्क में आया व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित, मरीज को दी जा रही एंटीवायरल दवा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ का इमरान खान पर तंज, बोले- शाहबाज स्वयं हासिल कर सकते है विश्वास मत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह जरूरी नहीं है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ किसी की मांग पर नहीं बल्कि स्वयं ही नेशनल एसेंबली में विश्वास मत हासिल कर सकते हैं। आसिफ ने कहा अगर प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा जाता है तो पार्टी पूरी संख्या दिखाने में सक्षम होगी।

उन्होंने यह टिप्पणी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान द्वारा पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री को विश्वास मत हासिल करने की एक मांग पर की। इमरान ने यह मांग मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) द्वारा केंद्र में गठबंधन सरकार छोड़ने की धमकी के बाद की। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब विधानसभा को भंग करने से केंद्र सरकार को कोई खतरा नहीं है।

सोमवार देर रात प्रसारित करंट अफेयर्स कार्यक्रम में आसिफ ने ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शाहबाज पंजाब विधानसभा में विश्वास मत के समय मौजूद होते तो स्थिति कुछ और होती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ घर वापसी के लिए पार्टी द्वारा उन्हें कानूनी सुरक्षा मुहैया कराने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी की सभी तैयारियां पूरी हैं। आसिफ ने कहा कि नवाज शरीफ के साथ जो हुआ वह एक त्रासदी थी। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अनगिनत मामले लंबित हैं और अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन अपने सभी सहयोगियों के साथ आज पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देगी।

ये भी पढ़ें:- Road Accident in Bangladesh : बांग्लादेश में एंबुलेंस और ट्रक की भिडंत, 6 लोगों की मौत

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का खुलासा, भारत से मिला गोल्ड मेडल इमरान खान ने बेचा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक गोल्ड मेडल बेचा जो उन्हें भारत में मिला था। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने कहा कि उन्हें एक कार्यक्रम में बताया गया कि पीटीआई अध्यक्ष ने भारत से मिला गोल्ड मेडल बेचा है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई संसद में पारित हुआ भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता, पीएम एंथनी अल्बनीज ने ट्वीट कर दी जानकारी

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में ‘झूठे बयान और गलत घोषणा’ करने के लिए खान को अयोग्य घोषित कर दिया है। 8 सितंबर को, पीटीआई प्रमुख ने एक लिखित उत्तर में स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कम से कम चार तोहफे बेचे थे जो उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में मिले थे।

आसिफ ने दावा किया कि पीटीआई के सदस्य इमरान से निर्वाचन क्षेत्रों के लिए धन मांगते थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इसके बजाय उनसे मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए कहते थे। उन्होंने कहा, ‘इमरान सत्ता के लिए पागल हो गए हैं।’नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के संबंध में आसिफ ने कहा कि रक्षा मंत्रालय को इस संबंध में प्रधानमंत्री का पत्र मिला है और यह प्रक्रिया एक या दो दिन में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे कि यह देश में एकमात्र मुद्दा है।

यह भी पढ़ें-  FIFA WC 2022: भारत ने जिसके कतरे 'नापाक मंसूबों के पर' वो भगोड़ा जाकिर नाइक पहुंचा कतर, बताया अपना मकस