भारत - Amrit Vichar

संकट में टी20 वर्ल्ड कप 2026: बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया इनकार पर जानें क्या है ICC के पास विकल्प
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर! बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में उनकी टीम भारत में कोई मैच नहीं खेलेगी। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए BCB ने ICC से औपचारिक अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, और अब ICC को शेड्यूल में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।

विवाद की जड़ क्या है?

यह पूरा मामला तब गर्माया जब IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत में उठे विरोध के बाद BCCI ने KKR को निर्देश दिया कि मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाए। KKR ने यह कदम उठा लिया, जिसके बाद बांग्लादेश में भारी नाराजगी फैल गई।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि अगर एक कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी भारत में सुरक्षित नहीं खेल सकता, तो पूरी टीम कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? इसी के चलते BCB ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई और ICC को पत्र लिखकर मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की। बांग्लादेश के ग्रुप मैच कोलकाता (तीन मैच) और मुंबई (एक मैच) में निर्धारित थे।

ICC के सामने क्या विकल्प?

पहला रास्ता: बांग्लादेश की मांग मानकर मैच श्रीलंका ट्रांसफर करना। इससे शेड्यूल में बड़े बदलाव होंगे, ब्रॉडकास्ट और लॉजिस्टिक्स प्रभावित होंगे, लेकिन पाकिस्तान के मैच पहले ही श्रीलंका में शिफ्ट किए जा चुके हैं, तो यह मुमकिन लगता है।

दूसरा विकल्प: शेड्यूल न बदलना। अगर बांग्लादेश नहीं आता, तो उसके मैच रद्द माने जा सकते हैं और विरोधी टीमों को वॉकओवर से पॉइंट्स मिल सकते हैं। क्रिकेट इतिहास में 1996 और 2003 वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों से ऐसा हो चुका है।

तीसरा, सबसे कड़ा कदम: अगर बांग्लादेश पूरा टूर्नामेंट छोड़ दे, तो ICC किसी क्वालिफायर टीम को उनकी जगह दे सकता है।

फिलहाल BCB ने पूरा वापस लेने का ऐलान नहीं किया है, सिर्फ भारत में खेलने से मना किया है। लिटन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम तैयार है, लेकिन venue बदलने का इंतजार कर रही है। अब ICC का अगला फैसला टूर्नामेंट के भविष्य को तय करेगा। क्या यह विवाद क्रिकेट को राजनीति से अलग रख पाएगा? सभी की नजरें ICC पर टिकी हैं।

2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है भारत
अमृत विचार, हल्द्वानी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य ने इतने बड़े खेल आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया है। यह बताता है कि भारत का हर राज्य खेलने और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

इस राज्य से, अब फिर राष्ट्रीय खेल का आयोजन एक पहाड़ी राज्यों में जा रहा है। आज खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। 2036 में ओलंपिक के अंदर उत्तराखंड के खिलाड़ी भी मेडल लाकर भारत के तिरंगे का मान बढ़ाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज एवं पुलवामा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलवामा के जवानों की शहादत ने देश को सुरक्षित किया है। जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया था। इसी के कारण पूरी दुनिया का भारत के प्रति नजरिया बदला है। इससे दुश्मनों को साफ संदेश गया कि भारत की सेना और सीमा से कभी खिलवाड़ नहीं करना है।

भारत की बांग्लादेश को दो टूक- हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे अंतरिम सरकार
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के चटगांव में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हमले और लूटपाट की निंदा करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने एवं हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित ब्रीफिंग में बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चटगांव में सोशल मीडिया पर हिन्दू समुदाय को निशाना बना कर भड़काऊ टिप्पणियां किये जाने के बाद वहां बहुत झगड़ा हुआ। हिन्दू समुदाय के लोगों के घरों पर हमला किया गया और लूटपाट की गयी जिसके पीछे उग्रवादी तत्वों का हाथ है। यह अत्यंत निंदनीय है।

जायसवाल ने कहा, इस प्रकार की बातों से समाज में संतुलन बिगड़ता है और तनाव बढ़ता है। हमारा बांग्लादेश की सरकार से आग्रह है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये और हिन्दुओं को सुरक्षा दी जाये। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्थिति को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि भारत की दृष्टि में हसीना ‘पूर्व प्रधानमंत्री’ हैं।

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले की निंदा
कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर हमले पर रणधीर जयसवाल ने कहा, 'हम ब्रैम्पटन में मंदिर पर हमले की निंदा करते हैं। हमने कनाडाई सरकार से भी सख्ती बरतने की अपील करते हैं। उन लोगों पर एक्शन लिया जाना चाहिए जो इस हिंसा में शामिल थे। हमें उम्मीद है कि कनाडाई सरकार उचित कार्रवाई करेगी। वहां हिंदुओं को बुनियादी सुरक्षा नहीं मिल पा रही है, जो चिंता का विषय है।

भारत-अमेरिका संबंधों को दोनों दलों का समर्थन
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि भारत-अमेरिका संबंधों को दोनों दलों का समर्थन प्राप्त है और रिपब्लिकन पार्टी की सरकार के तहत ये संबंध और प्रगाढ़ होते रहेंगे। नयी दिल्ली में एक तमिल भाषी परिवार में पैदा हुए कृष्णमूर्ति इलिनोइस से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर उनका दृष्टिकोण आशावादी है। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे।

ये भी पढे़ं : Kolkata Rape-murder case : सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमे को पश्चिम बंगाल से बाहर ट्रांसफर करने से किया इनकार, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मांगे सुझाव

हल्द्वानी: पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, मेडिकल वीजा पर आए थे भारत
हल्द्वानी, अमृत विचार। मंडी चौकी पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने में सफलता पाई है। बांग्लादेशी निवासी पति और पत्नी कैंसर से पीड़ित बेटी का उपचार कराने भारत आए थे लेकिन लड़की की मौत और वीजा समाप्त होने के बाद भी दोनों ही भारत में रह रहे थे।

मंडी चौकी पुलिस को पता चला कि क्षेत्र में मुन्नालाल के मकान में दो संदिग्ध लोग रह रहे हैं। पुलिस जांच की तो पता चला कि यहां पति और पत्नी किराए पर रहते हैं। पूछताछ में पता चला कि नारायण विश्वास और उसकी पत्नी गौरी विश्वास निवासी निवासी कचुवा अभय नगर, सिरधौरपुर, जसौर बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

दोनों भारत में आने के लिए मेडिकल वीजा पर आए थे जो इस साल 28 फरवरी को समाप्त हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग अपनी बेटी कोकिला का उपचार कराने के लिए क्रिश्वचन मेडिकल कॉलेज बेलोर तमिलनाडू आए थे। यहां उन्होंने बेटी का उपचार 13 से 26 सितंबर 2023 तक कराया।

उसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर 21 नवंबर 2023 को लालकुआं आ गए। यहां वह गौजाजाली बिचली में गौरी की बहन शोभा मौर्य (विश्वास) के यहां रहने लगे हैं। शोभा की शादी साल 1997 में मुन्नालाल मौर्या से हुई थी और शोभा भी बांग्लादेश की रहने वाली है। 21 नवंबर 2023 को कोकिला की मृत्यु हो गई। बेटी की मौत के बाद नारायण आईटीआई तिराहे पर सब्जी का फड़ लगाने लगा। पुलिस ने बताया कि दोनों भारत में अवैध रूप से प्रवास कर रहे हैं। ऐसे में दोनों पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - बाजपुर: अनियमितताएं मिलने पर अनमोल हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हेल्थ केयर सील

'ईरान सुरक्षित है...भारतीयों को वहां घूमने जाना चाहिए', पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच बोले ईरानी राजदूत
नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण स्थिति के बीच कहा है कि उनके देश और इजराइल के बीच तनाव ‘‘कोई नयी बात नहीं है’’ और उन्होंने भारतीयों एवं अन्य पर्यटकों को भरोसा दिलाया कि यात्रा करने के लिए ‘‘ईरान सुरक्षित है।’’ इलाही ने भारतीयों से उनके देश घूमने आने का आग्रह किया। राजदूत ने दिल्ली में ‘ईरान पर्यटन रोड शो’ के इतर साक्षात्कार के दौरान यह भी उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच और अधिक सीधी उड़ानें शुरू होंगी और साथ ही भारतीय विमानन कंपनियां ईरान और भारत के कई विभिन्न शहरों के बीच भी उड़ानें शुरू करेंगी।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में तेहरान और दिल्ली के बीच दो सीधी उड़ानें हैं तथा ईरानी राजधानी और मुंबई के बीच एक उड़ान है। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान और इजराइल के बीच शत्रुता सहित पश्चिम एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति ने देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या पर असर डाला है, इलाही ने कहा कि स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है और ‘‘भारतीयों तथा अन्य पर्यटकों को ईरान में सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईरान और इजराइल के बीच तनाव कोई नयी बात नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव है इसलिए यह कोई नयी बात नहीं है, जिसका ईरान की स्थिति पर असर पड़ेगा... मैं भारतीय पर्यटकों, भारतीय मित्रों को आश्वस्त करता हूं और उन्हें ईरान आने एवं ईरान की यात्रा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’

इलाही ने कहा, ‘‘उन्हें खुद आकर देखना चाहिए कि ईरान कितना सुरक्षित, सुंदर और आकर्षक है।’’ बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत-ईरान संबंधों की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर राजदूत ने कहा, ‘‘भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध न केवल अच्छे हैं, बल्कि शानदार हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने तत्कालीन ईरानी राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के निधन पर एक दिन का शोक मनाया था जो ईरान के लिए अविश्वसनीय है और भारत द्वारा व्यक्त की गई संवेदनाएं ‘‘ईरान की राष्ट्रीय स्मृति’ में दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ईरान के सर्वोच्च नेता भारत का बहुत सम्मान करते हैं और ईरान के राजदूत के रूप में मैं भी प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी और भारत सरकार के सम्मान को पूरी तरह महसूस करता हूं।

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा- यूक्रेन संघर्ष में आने वाले सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण

अमेरिका ने भारत-जापान और जर्मनी को सुरक्षा परिषद का सदस्य बनाए जाने का समर्थन दोहराया
न्यूयॉर्क। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के संबंध में नए प्रस्ताव पेश किए और भारत, जापान तथा जर्मनी को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के ‘‘दीर्घकालीन समर्थन’’ को दोहराया। ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों के लिए वैश्विक नेताओं के न्यूयॉर्क में इकट्ठा होने से कुछ ही दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने बृहस्पतिवार को कहा की कि अमेरिका अफ्रीकी देशों को सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता देने के अलावा दो अफ्रीकी देशों को स्थायी सदस्य बनाने का भी समर्थन करता है।

उन्होंने विदेश संबंध परिषद के कार्यक्रम में 'बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र सुधार का भविष्य' विषय पर चर्चा के दौरान यह भी घोषणा की कि अमेरिका छोटे द्वीपीय विकासशील देशों के लिए सुरक्षा परिषद में एक नयी सीट बनाने का समर्थन करता है। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि भारत, जर्मनी और जापान को स्थायी सदस्य बनाने के लिए अमेरिका के दीर्घकालिक समर्थन का क्या अर्थ है, इसपर उन्होंने कहा, "जी4 की जहां तक बात है, तो हमने जापान, जर्मनी और भारत के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। ब्राजील के लिए स्पष्ट रूप से समर्थन व्यक्त किया गया।"

जी4 में ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं। चारों देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए एक-दूसरे के दावों का समर्थन करते हैं। थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा, “भारत दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, और हम परिषद में उसके शामिल होने का वास्तव में दृढ़ता से समर्थन करते हैं। मुझे लगता है कि भारत को सदस्यता देने से इनकार करने का कोई आधार नहीं है, लेकिन ऐसे लोग होंगे जो विभिन्न कारणों से विभिन्न देशों का विरोध करेंगे। हम आगे होने वाली बातचीत के दौरान इसपर भी बात करेंगे।”

अफ्रीका के बारे में उन्होंने कहा कि तीन अफ्रीकी देश सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य हैं और अफ्रीकी देशों को अपनी बात रखने और आवाज उठाने का पूरा अवसर नहीं मिलता। थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा, "यही कारण है कि, अमेरिका सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों के लिए अस्थायी सदस्यता के अलावा दो स्थायी सीटें सृजित करने का समर्थन करता है।" उन्होंने कहा, "हमारे अफ्रीकी साझेदार ऐसा चाहते हैं, और हमारा मानना ​​है कि यह उचित है।

ये भी पढे़ं : क्या स्कूल नर्सों को छात्रों का वजन मापना चाहिए? जानिए विशेषज्ञों की राय

टनकपुर: नेपाल में त्रिशूली नदी में बह गईं दों बसें, भारत के भी 7 लोगों की मौत
टनकपुर, अमृत विचार। नेपाल में शुक्रवार सुबह मदन-अश्रित हाईवे पर भूस्खलन के बाद दो बस त्रिशूली नदी में गिर गईं। इन दोनों बसों में 65 यात्री सवार थे। त्रिशूली नदी में बसों के बह जाने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मरने वालों में भारत के भी सात लोग शामिल हैं। राहतकर्मियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पोखरा एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज भेज दिया गया है। हादसे के बाद अभी भी कई यात्री लापता हैं, जिनको ढूंढने की कोशिश की जा रही है। हादसे में मृतकों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है।

नेपाल में जून से ही हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार सुबह कास्की में लैंडस्लाइड हुई, जिसकी चपेट में आकर दो यात्री बसें त्रिशूली नदी में बह गई। मेडिकल कर्मियों के साथ सेना और पुलिस के जवानों को राहत और बचाव में लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता दान बहादुर कार्की ने कहा कि यह घटना काठमांडू से 86 किलोमीटर पश्चिम में चितवन जिले में ये दुर्घटना हुई है। उन्होंने बताया कि काठमांडू से गौर जा रही बस में 41 लोग थे और बीरगंज से काठमांडू जा रही बस में 24 लोग थे। त्रिशूली नदी में दोनों बसें गिरी हैं। कार्की ने बताया कि राजधानी से 150 किलोमीटर पश्चिम में कास्की जिले में भूस्खलन से तीन घर बह गए, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 91 मौतेंजून के मध्य से नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल ने आपदाओं पर दुख व्यक्त किया और सरकारी एजेंसियों को प्रभावी खोज और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नेपाल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। नेपाल से छोड़े गए पानी का असर भारत में भी देखा जा रहा है। बारिश की वजह से काठमांडू से भरतपुर तक की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से नेपाल में काफी जन-माल का भी नुकसान हुआ है।

भीमताल में बनेगा भारत का दूसरा हनी-बी पार्क, महिलाओं की आजीविका में होगी वृद्धि
भीमताल, अमृत विचार। भीमताल स्थित खुटानी में उद्यान विभाग की भूमि पर उत्तराखंड का पहला (भारत का दूसरा) हनी बी पार्क बनने जा रहा है। इस पार्क को तैयार करने की कार्य योजना बनाने के लिए शनिवार को विकास भवन में अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में अवगत कराया गया कि डेएनआरएलएम योजना के अंतर्गत भीमताल में कई स्वयं सहायता समूह हैं जो मौन पालन का कार्य कर रहे हैं, परन्तु उन्हें उचित दाम व बाजार के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उसी को ध्यान में रखते हुए हनी-बी पार्क की कार्ययोजना तैयार की गयी है।

यह उत्तराखंड का पहला हनी बी पार्क तथा भारत का दूसरा पार्क होगा। नैनीताल में ग्राम्य विकास विभाग तथा उद्यान विभाग के बीच एमओयू सम्बन्धी कार्रवाई के लिए बैठक आयोजित की गई। इस पार्क के निर्माण के लिए खुटानी स्थित उद्यान विभाग की भूमि का चयन किया गया है। पार्क का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगीं।

ग्राम्य विकास विभाग व उद्यान विभाग के अतिरिक्त मत्स्य विभाग, पर्यटन विभाग आदि से युगपतिकरण करके पार्क में सेल्फी प्वाइन्ट, हनी बी डैमो, तालाब, हनी बी गैलरी, कैफे, विविध प्रकार के शहद हेतु आउटलेट आदि तैयार किये जाएंगे, जिससे पर्यटकों को उत्तराखण्ड के शहद के स्वाद के साथ ही एक आकर्षक पर्यटक स्थल तथा मौनपालन सम्बन्धी विविध जानकारी प्राप्त होगी। हनी बी पार्क निर्मित होने से पार्क में निर्मित आउटलेट में विविध प्रकार के शहद पर्यटकों को प्राप्त हो सकेंगे।

यह भारत का दूसरा हनी बी पार्क है, इसमें पूरे जनपद के समूह द्वारा उत्पादित हनी यहां आउटलेट में रखा जाएगा। लोगों को बाजार उपलब्ध होगा। साथ ही ग्राहकों को उच्च्कोटि का शहर भी प्राप्त हो सकेगा।
-चंदा फर्त्याल, अपर परियोजना निदेशक

किसी भी सरकार को आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, कनिष्क बम विस्फोट की 39वीं बरसी पर बरसा भारत
ओटावा। भारत ने कनाडा में आतंकवाद का महिमामंडन करने वाले कृत्यों को ‘‘निंदनीय’’ करार देते हुए कहा है कि विश्व में किसी भी देश की सरकार को अपनी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे की अनदेखी राजनीतिक फायदे के लिए नहीं करनी चाहिए। भारतीय उच्चायोग ने 1985 में हुए कनिष्क बम विस्फोट की 39वीं बरसी पर एक बयान में कहा कि आतंकवाद की ‘‘कोई सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल’’ नहीं होती।

मॉन्ट्रियल-नयी दिल्ली एअर इंडिया ‘कनिष्क’ उड़ान संख्या-182 में 23 जून 1985 को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने से 45 मिनट पहले विस्फोट हो गया था, जिससे विमान में सवार 86 बच्चों समेत सभी 329 लोग मारे गए थे। इनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। माना जाता है कि 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के प्रतिशोध में सिख आतंकवादियों ने कनिष्क बम विस्फोट को अंजाम दिया था। ओटावा में भारतीय उच्चायोग और टोरंटो तथा वैंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावासों ने, 1985 में ‘‘आतंकवाद के घृणित कृत्य’’ में मारे गए लोगों की याद में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘विश्व में किसी भी सरकार को अपनी धरती से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे की राजनीतिक फायदों के लिए अनदेखी नहीं करनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मानव जीवन क्षणिक राजनीतिक हितों से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। सभी आतंकवादी गतिविधियों का सामना अनुकरणीय कानूनी और सामाजिक कार्रवाई से किया जाना चाहिए, इससे पहले कि वे व्यापक मानवता को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दें।’’ वर्मा ने कहा, ‘‘सरकारों, सुरक्षा एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने, उनके वित्तपोषण को बाधित करने और उनकी विकृत विचारधाराओं का मुकाबला करने के लिए साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

कनिष्क बम विस्फोट में मारे गए लोगों की याद में कार्यक्रम का आयोजन ऐसे वक्त में किया गया है जब पिछले साल सितंबर में, (खालिस्तानी आतंकवादी) हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की 'संभावित' संलिप्तता का कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद से दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव व्याप्त है। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को 'बेतुका' बताते हुए खारिज कर दिया था। यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि यहां कई मौकों पर ‘‘नियमित रूप से’’ ऐसे कृत्य करने दिये जाते है जबकि सभी शांति प्रिय देशों एवं लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए। भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा, ‘‘इस कायरतापूर्ण कृत्य को 39 साल पूरे हो गए हैं लेकिन आतंकवाद ने दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आज अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिए खतरे का रूप धारण कर लिया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘1985 में एआई-182 में बम विस्फोट समेत आतंकवाद का महिमामंडन करने वाला कोई भी कृत्य निंदनीय है और सभी शांति प्रिय देशों तथा लोगों को इसकी निंदा करनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कनाडा में कई मौकों पर आए दिन ऐसे कृत्य करने दिये जाते हैं।’’ पिछले सप्ताह, खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की याद में कनाडा की संसद द्वारा 'एक मिनट का मौन' रखे जाने की भारत ने आलोचना की थी। निज्जर की गत वर्ष जून में ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत ने शुक्रवार को जोर देते हुए यह भी कहा था कि कनाडाई प्राधिकारियों को हिंसा की वकालत करने वालों और कनाडा में भारत विरोधी अभियान चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

भारत ने गत बृहस्पतिवार को वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा तथाकथित "नागरिक अदालत" लगाने और भारतीय प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर कनाडा के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया था। भारतीय उच्चायोग ने यहां कहा कि आतंकवाद ‘‘कोई सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल’’ नहीं जानता और यह एक चुनौती है जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मिलकर निपटने की जरूरत है। कनिष्क बम विस्फोट को ‘‘कनाडा के विमानन इतिहास में अब तक की सबसे भयावह घटना’’ बताते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा कि यह घटना न केवल पीड़ित परिवारों बल्कि पूरी मानवता के लिए एक ‘‘अपूरणीय क्षति’’ रहेगी।

उसने कहा, ‘‘इस घृणित कृत्य के साजिशकर्ता अब भी आजाद घूम रहे हैं।’’ भारत लगातार कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा अपनी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों कोई लगाम नहीं लगा रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया, ‘‘...न ही हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि राजनीतिक सुविधा आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा के प्रति प्रतिक्रियाओं को निर्धारित करती है। इसी तरह, क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना, चुनिंदा तरीके से नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें : व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर, एक-दूसरे को सैन्य सहायता प्रदान करेंगे रूस-उत्तर कोरिया...इन दोशों ने की निंदा

खटीमा: म्यांमार में फंसे युवकों को भारत लाने की गुहार
खटीमा, अमृत विचार। कुटरा निवासी युवक ने मुख्यमंत्री सहित निवर्तमान सांसद अजय भट्ट से नौकरी के झांसे में गलत लोगों के हाथों म्यांमार में फंसे उसके भाई सहित छह लोगों को भारत लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को सौंपा।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. नवीन भट्ट के नेतृत्व में कुटरा निवासी राहुल बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बिष्ट को सौंपा। राहुल बोरा ने ज्ञापन में कहा कि उसके छोटे भाई रोहित बोरा के नाम से पासपोर्ट जारी है। जो रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था।

बैंकॉक में कार्यरत खटीमा के एक युवक ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट वीजा लगवाने की बात की। यह भी बताया है कि 28 अप्रैल को रोहित दिल्ली चला गया। जहां से वह उस युवक के साथ 25 मई को बैंकॉक चला गया। बैंकाक पहुंचने पर युवक ने कहा कि एक कार आएगी उसमें चले आना।

कार में कुछ युवक उसे म्यांमार ले गए। राहुल ने बताया कि उसके भाई के साथ ही आधा दर्जन और युवक भी वहां फंसे हुए हैं। इनसे यह लोग अनाधिकृत कार्य करना चाहते हैं। मना करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और 17-17 घंटे काम लिया जा रहा है। राहुल ने अपने भाई सहित म्यांमार में फंसे हुए सभी लोगों को वहां से निकालने की गुहार लगाई है।

भारत ने यूएनजीए में पाकिस्तान को लगाई लताड़ा, सबसे संदिग्ध 'ट्रैक रिकॉर्ड' वाला देश बताया
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ दिए गए बयान को ‘‘विनाशकारी एवं हानिकारक’’ बताया और उसे तीखा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का सभी पहलुओं पर ‘‘सबसे संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड’’ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने ‘शांति की संस्कृति’ पर महासभा में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और अयोध्या में राम मंदिर जैसे मामलों का जिक्र करते हुए भारत के खिलाफ लंबी टिप्पणी की थी जिस पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कंबोज ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘इस महासभा में हम आखिरी बात यह कहना चाहते हैं कि जब हम इस चुनौतीपूर्ण समय में शांति की संस्कृति विकसित करने की कोशिश करते हैं तो ऐसे समय में हमारा ध्यान रचनात्मक वार्ता पर केंद्रित रहता है इसलिए हमने एक निश्चित प्रतिनिधि की उन टिप्पणियों को दरकिनार करने का विकल्प चुना जिनमें न केवल मर्यादा का अभाव है बल्कि अपनी विनाशकारी एवं हानिकारक प्रकृति के कारण वे हमारे सामूहिक प्रयासों में भी बाधक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस प्रतिनिधि को सम्मान और कूटनीति के उन केंद्रीय सिद्धांतों का पालन करने के लिए दृढ़ता से प्रोत्साहित करेंगे जिन्हें हमेशा हमारी चर्चाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए या फिर क्या उस देश से यह अपेक्षा करना बहुत ज्यादा है जिसका स्वयं सभी पहलुओं पर सबसे संदिग्ध ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है।’’ कंबोज ने कहा कि आतंकवाद शांति की संस्कृति और सभी धर्मों की उन मूल शिक्षाओं का प्रत्यक्ष विरोधी है, जो करुणा, समझ और सह-अस्तित्व की वकालत करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह झगड़े के बीज बोता है, शत्रुता पैदा करता है और सम्मान एवं सद्भाव के उन सार्वभौमिक मूल्यों को कमजोर करता है जो दुनिया भर में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का आधार हैं। सदस्य देश यदि वास्तव में शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं और दुनिया को एक एकजुट परिवार के रूप में देखना चाहते हैं तो इसके लिए उनका मिलकर सक्रिय रूप से काम करना आवश्यक है। इस एकजुटता में मेरे देश का दृढ़ विश्वास है।’’

कंबोज ने कहा कि दुनिया को भू-राजनीतिक तनाव और असमान विकास के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘धर्म या विश्वास के आधार पर बढ़ती असहिष्णुता, भेदभाव और हिंसा पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गिरजाघरों, मठों, गुरुद्वारों, मस्जिदों, मंदिरों सहित पवित्र स्थलों पर बढ़ते हमलों से हम विशेष रूप से चिंतित हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ वैश्विक समुदाय को त्वरित और एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

कंबोज ने यूएनजीए बैठक में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित अहिंसा का सिद्धांत शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का आधार है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत न केवल हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म का जन्मस्थान है, बल्कि इस्लाम, यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और पारसी धर्म का भी गढ़ है। यह धर्म के आधार पर उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों के लिए ऐतिहासिक रूप से शरणस्थली रहा है।’’

कंबोज ने कहा, ‘‘अपनी उल्लेखनीय धार्मिक और भाषाई विविधता के साथ भारत का सांस्कृतिक ताना-बाना सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का एक प्रमाण है। दिवाली, ईद, क्रिसमस और नवरोज जैसे त्यौहार धार्मिक सीमाओं से परे हैं तथा ये विभिन्न समुदायों की साझा खुशियों का जश्न मनाते हैं।’’ भारत ने ‘शांति की संस्कृति पर कार्रवाई के कार्यक्रम और घोषणा का अनुसरण’ प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए बांग्लादेश की सराहना की, जिसे दिल्ली ने ‘‘गर्व से’’ सह-प्रायोजित किया।

ये भी पढे़ं : पाकिस्तान में अचानक खाई में गिर गई बस, 20 लोगों की मौत...बचाव प्रयास जारी

हल्द्वानी: भारत में आईएसआईएस प्रमुख हारिस को हल्द्वानी लाएगी एनआईए!
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी से सटे जंगलों में बम धमाके के ट्रायल की खबरों से हल्द्वानी सुर्खियों में आया था। अब भारत में आईएसआईएस प्रमुख हारिस फारुखी की गिरफ्तारी के बाद आतंकियों का हल्द्वानी कनेक्शन फिर सामने आ रहा है। एनआईए हारिस को देहरादून लेकर पहुंच चुकी है और माना जा रहा है कि आतंकी कनेक्शन को पुख्ता करने के लिए हारिश को हल्द्वानी भी लाया जाएगा।

बता दें कि दो अक्टूबर 2023 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आतंकियों मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद रिजवान अशरफ और मोहम्मद अशरद वारसी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हल्द्वानी की गौला नदी से सटे जंगलों में बम धमाके के ट्रायल की बात सामने आई थी।

सूत्र बताते हैं कि इन्हीं आतंकियों ने आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फारुखी का नाम लिया था। मूलरूप से देहरादून निवासी हारिस फारुखी और उसके सहयोगी रेहान को कुछ समय पहले एनआईए ने असम से गिरफ्तार किया था। हारिस के पिता अजमल नगर निगम कॉप्लेक्स देहरादून में यूनानी दवाखाना चला रहे हैं।

तब अमृत विचार ने दावा किया था कि हारिस को देहरादून लाया जाएगा। सोमवार को एनआईए हारिस को लेकर देहरादून पहुंच गई। हारिस का पूरा परिवार देहरादून में ही रहता है। जांच में सामने आया था कि आईएसआईएस आतंकी संगठन देश के विभिन्न शहरों में धमाकों की साजिश रच रहा था।

इसके लिए हारिस ने हल्द्वानी में आईईडी युक्त बम का ट्रायल भी किया था। इसी को देखते हुए सोमवार को एनआईए की टीम हारिस को कड़ी सुरक्षा में देहरादून लेकर पहुंची है। एनआईए अब हारिस के दून और हल्द्वानी में लोकल संपर्क खंगाल रही है। हालांकि एनआईए की टीम ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा है। इधर, एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा पहले ही हल्द्वानी में धमाके के ट्रायल की सूचना को खारिज कर चुके हैं।

पश्चिम बंगाल के चोरों ने उगला हारिस का नाम
बीते साल पश्चिम बंगाल में दो आरोपी वाहन चोरी में पकड़े गए थे। उनके मोबाइल जांचने के बाद पुणे आधारित आतंकी मॉड्यूल का पता चला था। पता लगा था कि पकड़े गए लोग हारिस फारूकी के संपर्क में हैं। इसके बाद एनआईए, दिल्ली क्राइम ब्रांच और यूपी एटीएफ सक्रिय हुई थी।

हारिस के पिता से पहले ही हो चुकी है पूछताछ
दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल से हारिस का नाम सामने आने के बाद एनआईए ने उत्तराखंड इंटेलिजेंस और एसटीएफ से हारिस का इनपुट साझा किया था। तब भी एनआईए की टीम देहरादून आई थी। पूर्व में हारिस के पिता अजमल फारूकी को एसटीएफ कार्यालय बुलाकर एनआईए की मौजूदगी में पूछताछ भी की गई थी।