Lucknow fraud - Amrit Vichar

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पत्नी समेत चार लोगों के खातों से निकाले 10.48 लाख रुपये
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी लखनऊ में साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पत्नी समेत चार लोगों को निशाना बनाकर कुल दस लाख की ठगी कर डाली। अलग-अलग तरीकों से ठगी की इन वारदातों ने पुलिस व साइबर सेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की पत्नी से 3.67 लाख की ठगी : महानगर कोतवाली अंतर्गत पेपर मिल कॉलोनी स्थित मेट्रो सिटी निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरएन रस्तोगी की पत्नी आरती रस्तोगी ने 25 जुलाई को कस्टमर केयर नंबर पर वॉशिंग मशीन की शिकायत की थी। शिकायत के जवाब में आए फर्जी लिंक को ओपन करते ही पांच बार में ₹3.67 लाख खाते से निकल गए। मामले की रिपोर्ट महानगर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा, डेढ़ लाख गंवाए : बीकेटी के बरगदी स्थित रामेंद्र विहार कॉलोनी निवासी श्वेता गौतम के मोबाइल पर 24 जुलाई को एक फोन और मैसेज आया। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे ₹1.50 लाख ट्रांसफर करा लिए गए।

इंस्टैंट लोन के नाम पर ₹4.94 लाख का चूना : विकासनगर सेक्टर-1 निवासी अभिषेक अग्रवाल के बैंक खाते में 30 जुलाई को साइबर ठगों ने दो लोन (₹2.20 लाख व ₹5.75 लाख) अप्रूव कराए और तुरंत ही ₹4,94,797 की रकम निकाल ली। पीड़ित ने बैंक और पुलिस से शिकायत की है।

कोरियर कॉल बन गया जाल, ₹36,708 की ठगी : इंदिरा नगर बी-ब्लॉक निवासी सोनल भाटिया, जो ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, को 14 जुलाई को कोरियर डिलीवरी के नाम पर फोन आया। उसके बाद तीन ट्रांजैक्शन में ₹36,708 उनके खाते से पार हो गए। पति कपिल भाटिया ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में जांच की जा रही है। पीड़ितों को बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल्स मंगवाने को कहा गया है। जल्द ही जालसाजों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-साइबर ठगी का पर्दाफाश : फर्जी फर्म बनाकर 29.25 लाख की ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

लखनऊ में रुपया लेकर दूसरे को बेची जमीन : डीसीपी के आदेश पर कार्रवाई चार लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
लखनऊ, अमृत विचार : गोसाईंगंज के मोदीनगर निवासी अर्जुन सिंह के साथ ज़मीन खरीददारी के नाम पर बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहनलालगंज के बहरोली गांव में करीब 36 हजार वर्गफीट जमीन का सौदा तय होने के बाद भी उक्त जमीन को किसी और को बेच दिया गया। इस पूरे मामले में आरोपी ने पहले 9 लाख रुपये लेकर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया, लेकिन बाद में वही ज़मीन आर. इंफ्राटेक नाम की फर्म को बेच दी। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल,  पीड़ित अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी दादी सावित्री देवी के साथ मिलकर दो वर्ष पूर्व मोहनलालगंज के अनिल कुमार से 36307 वर्गफीट जमीन खरीदने का सौदा किया था। जमीन की कीमत 9.30 लाख रुपये तय हुई, जिसमें से अर्जुन ने 9 लाख रुपये नकद व चेक के माध्यम से अदा कर दिए।   इस संबंध में 21 अक्टूबर 2023 को रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी कराया गया। लेकिन जब अर्जुन ने ज़मीन की स्थिति की जांच कराई तो पता चला कि वही ज़मीन 10 फरवरी 2025 को आर. इंफ्राटेक के प्रोपराइटर ऋषि सिंह के नाम रजिस्टर्ड कर दी गई है। रजिस्ट्री में दिग्विजय सिंह और नरेश कुमार बतौर गवाह बने।  जब अर्जुन ने इस धोखाधड़ी को लेकर सवाल किया तो आरोपियों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद अर्जुन ने डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल से शिकायत की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- IPL जश्न में भगदड़ : 11 मौतों के बाद निलंबित 4 पुलिस अफसरों की हुई बहाली

लखनऊ: प्लॉट के नाम पर युवक से हड़पे 5 लाख, 18 पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। बीकेटी में भूमि दिलाने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 26 लाख रुपये ऐंठकर जाली रजिस्ट्री कर दी। फर्जीवाड़ा सामने आने पर रुपये वापस मांगे तो धमकाया। शिकायत पर आरोपियों ने करीब 21 लाख वापस किए। शेष 5 लाख हड़प लिए। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर हजरतगंज पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मूल रूप से जौनपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता अलीगंज के सेक्टर-बी में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में परिचित के माध्यम से विपिन कुमार, जमशेद शेख, दिलीप कुमार व धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना के संपर्क में आया। आरोपियों ने जमीन दिलाने का झांसा दिया। जिसपर पीड़ित ने बीकेटी के ग्राम चंदियामऊ में करीब 7000 वर्ग फीट जमीन का सौदा कर नकद व खाते में 26 लाख रुपये दिए। आरोपी जमशेद ने 14 मई 2024 को सिर्फ 1350 वर्ग फीट की रजिस्ट्री की।

नामांतरण के दौरान पीड़ित को पता चला कि जमशेद अपनी जमीन पूर्व में ही बेच चुके हैं। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकाया गया। दिसंबर 2024 में पीड़ित धर्मेंद्र परिचित के साथ विपिन जायसवाल से रुपये वापस मांगने और शेष जमीन की रजिस्ट्री की बात करने गया तो आरोपियों ने इंकार कर दिया। थाने में शिकायत करने पर आरोपियों ने 20.95 लाख वापस किए, शेष 5.05 लाख अभी भी बकाया है।

पीड़ित का आरोप है कि धोखाधड़ी में आरोपियों के परिजन भी शामिल हैं। हजरतगंज पुलिस ने जमशेद शेख, उसका भाई शमशेर शेख, मां फातिमा, पिता कल्लू, विपिन कुमार जायसवाल, पिता सुरेश चंद्र जायसवाल, चाचा सुभाष, उमेश, भाई रवि, चंद्र विजय सिंह, सौरभ सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, मां, पत्नी नीतू, भाई शिवम शर्मा, चाचा, चचेरा भाई शुभम शर्मा, अली हुसैन, मुन्ना सिंह उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह, उनकी पत्नी आराधना सिंह, भाई रिंकू सिंह और भतीजा अमर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली-गलौज, धमकी और आपराधिक साजिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखनऊ में नौकरानी ने फर्जीवाड़ा कर बेची एनआरआई की पुश्तैनी जमीन
लखनऊ, अमृत विचार: एनआरआई सीमा हैदर ने पैतृक मकान की नौकरानी, उसके बेटे, हिस्ट्रीशीटर समेत चार पर जाली दस्तावेज बनाकर पुश्तैनी जमीन 37.51 लाख में बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोसाईंगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

एनआरआई सीमा हैदर का पैतृक घर गंगा प्रसाद रोड अमीनाबाद में हैं। जन्म के बाद से ही सीमा पिता स्व. गुलाम अलाउद्दीन हैदर के साथ कनाडा में रह रही हैं। गुलाम ने कई साल पहले अमीनाबाद वाले मकान की देखरेख के लिए एक कमरा रुश्दा खातून को रहने के लिए दिया था। साथ ही मुख्तारे आम (पॉवर ऑफ अटार्नी) सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वाली परिचित चिंकी तुली के नाम पर किया था। साथ ही अपनी सारी संपत्ति की वसीयत सीमा और उसकी बहन रोमाना हैदर के नाम की थी।

चिंकी ने बताया कि आरोपी रुश्दा व उसके बेटे आतिफ ने वर्ष 2013 में मकान और कृषि भूमि हड़पने की कोशिश की थी। जानकारी पर गुलाम ने आरोपियों के खिलाफ अमीनाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 14 जनवरी 2020 को कनाडा में ही गुलाम की मौत हो गई थी। जिसके बाद रुश्दा ने 30 दिसंबर 2021 में गोसाईगंज के हिस्ट्रीशीटर फुरकान अब्बासी, बेटे आतिफ अली और अभिषेक यादव के साथ मिलकर जाली आधार कार्ड बनवाया। फिर खुद को गुलाम अलाउद्दीन हैदर की पत्नी होने का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जिलाधिकारी कार्यालय से जारी कराकर जून 2022 में गुलाम की पुश्तैनी जमीन 18 लाख में सैयद औसाफ हुसैन को बेच दी।

साथ ही कुछ जमीन जुलाई 2022 में शरीफ खान को 18 लाख और अमरेंद्र उपाध्याय व अनिल सिंह को 1.51 लाख में बेच दिया। सीमा के भारत लौटने पर उन्हें जानकारी हुई। पैरवी के चलते सीमा ने चिंकी तुली को मुख्तारेआम (पॉवर ऑफ अटार्नी) बनाते हुए मोहनलालगंज तहसील में वाद दायर कराया। एनआरआई का आरोप है कि 19 नवंबर 2024 चिंकी गोसाईगंज के अमेठी स्थित अपने खेत में थी। तभी चारों आरोपी पहुंचे और पैरवी करने के कारण पीट दिया। घटना की जानकारी चिंकी ने सीमा को दी। उसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। निर्देश पर गोसाईंगंज पुलिस ने मां-बेटे समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:-अंसल फर्जीवाड़ा : प्लॉट व फ्लैट के नाम पर सात लोगों से ठगे 36 लाख

लखनऊ : जमीन के नाम पर डॉक्टर से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार : पुरहिया गांव की साढ़े पांच बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर एक डॉक्टर से करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो जालसाजों को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा है कि आरोपियों ने साथियों संग मिलकर आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी की जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर एक डॉक्टर को बेच दिया था। पुलिस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि 13 मई 2025 को आईटीआई के रिटायर्ड अधिकारी चंद्रकिशोर ने निगोहां थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन के जाली पेपर बनाए और फिर मालिक बनकर करीब साढ़े पांच बीघा जमीन बेच दी थी। जांच में सामने आया कि महेन्द्र यादव निवासी तिलसुआ मलिहाबाद और सौरभ पटेल निवासी खजानपुर माधवगंज हरदोई की भूमिका मिली।

पता चला कि आरोपी महेन्द्र यादव ने डॉक्टर ईशा त्यागी को बताया था कि जमीन का मालिक चंद्रकिशोर है। फर्जी चंद्रकिशोर बनकर राजेश सिंह नाम के व्यक्ति को खड़ा किया गया था। आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिए असली किसान साबित करने की कोशिश की गई। साजिश के तहत डॉक्टर ईशा त्यागी को विश्वास में लेकर जमीन का बैनामा रजिस्ट्री ऑफिस में कराया गया। इसके एवज में राहुल पाल द्वारा डॉक्टर से 11 लाख रुपये नकद भी लिए गए। बाद में जांच में पाया गया कि असली जमीन मालिक चंद्रकिशोर इस रजिस्ट्री प्रक्रिया में शामिल ही नहीं थे।

जिसके बाद रविवार को रायबरेली जाने वाली रोड पर ग्राम भद्दी खेड़ा के पास स्थित एसएन रेडीमेड्स प्लांट से महेन्द्र यादव व सौरभ पटेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह फर्जीवाड़ा जमीन बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से किया था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड और फर्जी किसान की तलाश में जुट गई है। वहीं जिन दस्तावेजों के आधार पर यह रजिस्ट्री की गई, उनकी भी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। एसओ ने बताया कि आरोपी महेंद्र पर काकोरी थाने में आर्म्स एक्ट और सौरभ के खिलाफ हत्या, लूट व गैंगस्टर समेत पांच मामले दर्ज हैं।

विवादित प्लॉट बता वसूली का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

नाका निवासी शख्स ने महिला समेत चार के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारबाग स्थित आर्यनगर निवासी पीयूष ने बताया कि उनके सगे मामा अमित अरोड़ा हार्ट पेशेंट है। उनका एक आवासीय प्लॉट बिजनौर के नटकुर स्थित मुख्य मार्ग पर वर्ष 2012 से पंजीकृत है। जिस पर नींव भी भरी है और पीछे एक अर्द्धनिर्मित कमरा बना है। साथ ही वर्ष 2023 से नगर निगम में भी दर्ज है। पीयूष का कहना है कि वह इस प्लाट का केयरटेकर है। 14 मार्च को वह पिता के साथ जब प्लाट पर गया तो प्लाट पर अर्द्धनिर्मित निर्माण पाया। आरोप है कि इसी दौरान रूपनारायण, प्रेमा देवी, सानू पाल व जयप्रकाश वहां पहुंचे। आरोपी गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी प्लॉट को विवादित कर जबरन वसूली करना चाहते हैं। पीयूष की तहरीर पर बिजनौर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- Digital Arrest : दुर्ग की महिला को ठगने वाले चार जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

लखनऊः डाक विभाग कर्मचारियों को बचाने में जुटा, लीपापोती शुरू, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार: एलडीए कालोनी के डाकघर के 13 खातों से 76 लाख रुपये की हेराफेरी की गई। इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। एक तरफ डाक विभाग अपने कर्मचारियों को बचाने में जुट गया। जांच में लीपापोती भी शुरू कर दिया है। उधर, पुलिस आरोपी दीपू की तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही सभी खाताधारकों को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा है।

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक 13 से ज्यादा खाते से कुल 76 लाख रुपये पार होने की शिकायते मिली थी। डाक विभाग की जांच में पूर्व संविदाकर्मी दीपू यादव पर रकम पार करने के आरोप पाए गए। जिसमें उसका सहयोग खाता धारक विपिन ने किया है। इसी आधार पर उनकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। जितने भी खाताधारकों ने तहरीर दी थी। उनको नोटिस जारी कर बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उधर दीपू की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। इस मामले में पुलिस के निशाने पर डाकघर के चार से पांच कर्मचारी हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद से डाक विभाग जांच कर रहा है। एक महीने की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कराया। फिर मामले की जानकारी के लिए डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने सात दिन में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। अब इस जांच में पीड़ित अपनी जमा पूंजी खो चुका है।

यह भी पढ़ेः Tiranga Shaurya Yatra: सीएम योगी की अगुवाई में शुरू हुई सेना के सम्मान की यात्रा, बोले सीएम योगी- दुनिया ने हमारी सेना का लोहा माना

लखनऊ धोखाधड़ी : रियल एस्टेट कंपनी ने प्लॉट के नाम पर हड़पे 50 लाख
Real estate company accused of fraud: रियल एस्टेट कंपनी दिशादीप डेवलपमेंट ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर कानपुर के व्यवसायी से 50 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी मैनेजिंग डायरेक्टर ने आश्वासन दिया था कि दो साल में प्लॉट न मिलने पर निवेश की रकम दोगुना कर दी जाएगी। उसके बाद भी न तो प्लॉट मिला और न ही मूल रकम। शिकायत पर आरोपियों ने धमकाया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर बंथरा पुलिस ने दो मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कानपुर नगर के चकेरी निवासी व्यवसायी श्याम कुमार गुप्ता की कानपुर में उत्कर्ष इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में राजू श्रीवास्तव और राकेश कुमार पांडेय से मुलाकात हुई। दोनों ने खुद को रियल एस्टेट कंपनी दिशादीप डेवलपर्स का मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। बताया कि कंपनी का कार्यालय लखनऊ और प्रयागराज में है। आरोपियों ने लखनऊ में चल रहे प्रोजेक्ट में प्लॉट खरीदने की बात कही। बताया कि निवेश पर अगर दो साल में कब्जा नहीं दिया तो दोगुना रकम वापस करेंगे। जाल में फंसे श्याम कुमार ने दिए गए फरवरी 2018 तक नकद और खाते में 55 लाख रुपये दिए।

तय समय बाद भी प्लॉट न मिलने पर पीड़ित ने संपर्क किया तो आरोपियों ने कुछ समय की मोहलत मांगी। उसके बाद टालमटोल की। पीड़ित ने निवेश रकम दोगुना संग वापस मांगी तो आनाकानी की गई। दबाव बनाने पर आरोपियों ने चेक दिए, जो बाउंस हो गए। शिकायत पर आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकाया। पीड़ित श्याम कुमार ने डीसीपी साउथ से मुलाकात कर शिकायत की। जिसके बाद बंथरा पुलिस ने राकेश कुमार पांडेय और राजू श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:-Karnataka: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, घर में मिला शव, शरीर पर पाए गए चोट के निशान

साइबर ठगी की बढ़ रही वारदात : कस्टमर केयरकर्मी बनकर दंपति के खाते से निकाले 4.90 लाख
Cyber ​​fraud in Lucknow: साइबर जालसाज लगातार लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। गोमतीनगर में बैंक का कस्टमर केयर कर्मी बनकर जालसाज ने दंपति के खाते से 4.90 लाख रुपये उड़ा लिए। वहीं, बीबीडी और गुडंबा इलाके में साइबर ठग ने युवती समेत दो के खाते से करीब 70 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस तीनोां मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन निवासी विनोद कुमार खन्ना और उनकी पत्नी का बचत खाता केनरा बैंक में है। उनकी सास कुसुम सिंह का खाता इंडियन बैंक पाटिलपुत्र बिहार में है। उक्त खाते को बंद कराने के लिए विनोद ने 11 अप्रैल को गूगल पर सर्च कर बिहार स्थित बैंक का नंबर हासिल किया। विनोद ने कॉल की। इसके बाद उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आयी। जालसाज ने कस्टमर केयर एप का लिंक भेजकर जानकारी ली और फिर दंपति के खाते से कई बार में 4,89,972 रुपये पार कर दिए। साइबर सेल में शिकायत के बाद पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी।

वहीं, बीबीडी के तिवारीगंज स्थित उत्तरधौना निवासी बृजराज ने बताया कि कुछ दिन पहले टेलीग्राम पर श्रीराम बुक नाम से मैसेज आया। उसपर कुछ लुभावने मैसेज लिखे थे। जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर कई बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। नंबर ब्लॉक होने पर पीड़ित को शक हुआ। साइबर सेल में शिकायत करने के बाद उन्हाेंने बीबीडी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

उधर, कुर्सी रोड स्थित एल्डिको ईडन पार्क निवासी दीप्ति जोशी ने बताया कि 13 अप्रैल की शाम को कॉल आयी। फोनकर्ता ने कहा कि आपके पिता ने किराया देने के लिए नंबर दिया है। हामी होने पर जालसाज ने पहले दस रुपये का क्रेडिट मैसेज भेजा। उसके बाद 19,886 रुपये गायब कर दिए। पीड़िता ने गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें:-साजिश या शरारत : एक बार फिर राजधानी में ट्रेन पलटाने की कोशिश, Loco Pilot की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनी पर लगा 10 लाख की ठगी करने का आरोप, कमाई के लालच में निवेशकों ने गंवाई जमा पूंजी
लखनऊ, अमृत विचार: श्रेया ग्रुप की 6 कंपनियों में निवेश कर मोटी कमाई के लालच में निवेशकों ने जमा पूंजी भी गंवा दी। पीजीआई इलाके के सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से भी 10 लाख रुपये की ठगी हो गई। उन्होंने कंपनी निदेशक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर के निर्देश पर की गई है।

कल्ली पश्चिम के पाठक पुरम निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020 में उनका संपर्क गोमतीनगर के विवेक खंड स्थित एस ग्रुप ऑफ कंपनीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हेमंत राय से हुआ। कुछ समय बाद उसने अपनी कंपनी का नाम बदल कर श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनी कर लिया था। हेमंत ने कंपनी के अंतर्गत श्रेया इंफ्रा हाइट्स, श्रेया ज्वेलर्स ट्रेडर्स, श्रेया एसोसिएट्स, श्रेया एंटरप्राइजेज, श्रेया बाजार व श्रेया इंफ्रा मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 6 और फर्म बना लीं।

बातचीत में आरोपी निदेशक ने समझाया कि श्रेया इंफ्रा मार्केटिंग में लोगों के लिए पीपीबी प्लान, पीजीपीएम प्लान व 15 और 18 माह की एसआईपी प्लान है। आरोपी ने निवेश कर मुनाफा मिलने का झांसा दिया। चिकनी चुपड़ी बातों में फंसे रवि ने 10 लाख निवेश कर दिए। कुछ माह मुनाफा देने के बाद जून 2024 से बंद कर दिया। संपर्क करने पर टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत की। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने पर गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी जमीन को अपना बता फंसाता था शिकार

रवि का आरोप है कि पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी ने सरकार की जमीन को अपनी बताकर लोगों से सौदा करता है। उससे मिली रकम को वह निवेशकों को मुनाफे के तौर पर देता है। आरोपी ने इस तरह से काफी लोगों से करोड़ों रुपये हड़पे हैं। हेमंत पर एक दुष्कर्म का मामला मार्च 2024 को कानपुर के नजीराबाद थाने में दर्ज हुआ था।

मंत्रियों का करीबी बनकर निवेशकों को धमकाता था

पीड़ित का आरोप है कि हेमंत ने अधिकांश सेना से सेवानिवृत्त लोगों को ही ठगा है। आरोप है कि धोखाधड़ी का शिकार हुए एक पीड़ित आर. रामकृष्णा ने 2 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में हेमंत पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। आरोपी खुद को बड़े मंत्रियों का करीबी बताते हुए निवेशकों को धमकाता है। नेताओं की मदद से आरोपी विदेश भागने की फिराक में है।

यह भी पढ़ेः Alert: संभलकर खोलें खाता, आप पर है जालसाजों की नजर

लखीमपुर खीरी: लखनऊ के युवक से 87 लाख की ठगी, सरकारी जमीन दिलाने का दिया था झांसा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। लखनऊ में सरकारी जमीन दिलाने के नाम पर 87 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने आरोपी पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। गुरुवार को पीड़ित एसपी से मिली और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उसके रिश्तेदार लखीमपुर में गढ़ी रोड स्थित सरनापुरम में रहते हैं। वह करीब छह साल पहले अपने रिश्तेदार के घर आए थे। जहां पर उनकी श्याम जी मिश्रा नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई। बातचीत के बाद दोनों के बीच अच्छे संबंध हो गए। श्याम जी मिश्रा ने उससे कहा कि वह लखीमपुर और लखनऊ में सरकारी भूमि नीलामी में सस्ते दामों में दिलवाता है। आरोप है कि श्याम जी मिश्रा ने लखनऊ में बख्शी का तालाब के पास पांच स्क्वायर फिट जमीन भी दिखाई। साथ ही जमीन के कागजात भी दिखाए थे। वह श्याम जी मिश्रा के झांसे में गया और 9 व 10 अक्टूबर 2021 को श्याम जी मिश्रा के कहने पर उनके भतीजे नितिन मिश्रा के खाते में 50-50 हजार, 11 अक्टूबर 2021 को 2,20,000,  12 अक्टूबर 2021 को 80 हजार मंगवाए। इसके बाद अलग अलग तारीखों में श्याम जी मिश्रा, नितिन मिश्रा, नन्द किशोर, अनूप शर्मा, यूसुफ अंसारी, अभिषेक कुमार (सेवा केन्द्र) के खातों में 86,95,629 रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ। 13 जुलाई 2024 को वह सदर कोतवाली गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी श्याम जी मिश्रा को कोतवाली बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों के बीच आमने-सामने बातचीत हुई। पुलिस के सामने श्याम जी मिश्रा ने 30 जुलाई 2024 को पांच लाख रुपये देने और बाकी की रकम 10 अक्टूबर तक देने का वादा कर समझौता किया। इसके बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए। एसपी से मुलाकात कर पीड़ित ने रुपये वापस कराने की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लखनऊ : किससे लगाएं गुहार, जिम्मेदार करा रहे इंतजार...
अमृत विचार, लखनऊ। बीते दो वर्षों से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर एक सर्राफ आलाधिकारियों के चक्कर काटने में मजबूर है। सर्राफ ने थाने से लेकर शासन स्तर के आलाधिकारियों से कई बार शिकायत की। बावजूद इसके जालसाज के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सर्राफ ने जालसाज के खिलाफ कई अहम साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। जिसके आधार पर जालसाज का एक बड़ा फर्जीवाड़ा खुलकर आ सकता है, बशर्ते मामले की उच्चस्तरीय जांच हो जाए।

दरअसल, ठाकुरगंज थाना अंतर्गत सराय माली खां निवासी सर्राफ देवेंद्र रस्तोगी से जालसाज शशिप्रकाश वर्मा ने सरोजनीनगर के गहरु गांव में लखनऊ-कानपुर राज्यमार्ग पर जमीन दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद सर्राफ ने आरटीआई (सूचना का अधिकार अधिनियम) के तहत जमीन की वास्तविकता पता चला तो पता चला कि शशि प्रकाश रस्तोगी ने रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत बाबूओं की मिलीभगत से जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक ही खसरा नंबर कई लोगों को ग्रामसभा की जमीन बेंच डाली।

जून 2022 को सर्राफ ने शशि प्रकाश वर्मा और सहयोगी पुनेंद्र कुमार मिश्र, श्याम सुंदर गौड़, सुलभ सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन तत्कालीन एसीपी चौक आईपी सिंह ने जालसाजों की तरफ से पैरवी कर मामले में एफआर लगवा दी। सर्राफ का आरोप है कि पूर्व में शशि प्रकाश वर्मा निजी और सरकारी बैंक फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ सरोजनीनगर और कृष्णानगर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में दर्ज हैं। जिसके भी साक्ष्य सर्राफ के पास सुरक्षित हैं।

सर्राफ का कहना है कि हाल ही में शशिप्रकाश वर्मा ने बाराबंकी जनपद में अपने नाम से दो आधार व पैन कार्ड जारी कर सरकारी जमीन को बेचा है। आरोप है कि इस खेल में रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत बाबूओं की सहभागिता है। सर्राफ ने बताया कि उनसे आर्थिक अपराध शाखा, पुलिस आयुक्त, आयकर आयुक्त से भी जालसाज की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों पर कब्जे के बाद फर्जीवाड़ा : फर्जी आधार-पैन से बैंक खाता खुलवा बेंच डाली ग्राम सभा की जमीन

Lucknow Fraud: लोहिया संस्थान में आउटसोर्स कर्मियों ने हड़प लिए ओपीडी के दो करोड़ रुपये, दर्ज कराई गई रिपोर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। लोहिया संस्थान की ओपीडी में पर्चा, जांच आदि के लिए जमा होने वाले ऑनलाइन शुल्क के करीब दो करोड़ रुपये ऑनलाइन कर्मचारियों ने हड़प लिया। अकाउंट विभाग की शिकायत पर हुई जांच के बाद कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ आउट सोर्सिंग एजेंसी से दो करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

लोहिया संस्थान की ओपीडी में पर्चे बनाने, जांच, भर्ती आदि के लिए मरीजों से शुल्क लिया जाता है। इन स्रोतों से प्रतिदिन करीब आठ लाख रुपये काउंटर में जमा होते हैं। मरीज और तीमारदार नकद और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करते हैं। नकद राशि संस्थान के बैंक अकाउंट में पहुंच जाती थी, लेकिन करीब तीन साल से ऑनलाइन जमा की गई राशि अकाउंट में नहीं जा रही थी। वर्ष 2022 के अंतिम सप्ताह में अकाउंट विभाग की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद संस्थान प्रशासन ने जांच करवाई। इसमें पता चला ऑनलाइन जमा धनराशि में आउट सोर्सिंग कर्मचारी हेराफेरी कर अपनी जेब भर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। साथ ही आउटसोर्सिंग एजेंसी से दो करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

सूत्रों का कहना है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर ठीकरा फोड़ कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इतनी बड़ी रकम आउटसोर्सिंग कर्मी अकेले हड़पने का साहस नहीं कर सकते हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच की जरूरत है। पूरे प्रकरण पर संस्थान प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: मौत के बाद भी बच्ची को वेंटीलेटर पर रखकर रुपये वसूलने का आरोप