terrorist - Amrit Vichar

झांसी: हीराकुंड एक्सप्रेस में सीट को लेकर झगड़ा, यात्री ने ट्रेन में आतंकवादी के होने की सूचना दी
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अमृतसर-विशाखापट्टनम-हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी के होने की सूचना के बाद रविवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की गयी हालांकि बाद में पता चला कि यह सूचना सीट को लेकर हुए झगड़े की वजह से दी गयी थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि अमृतसर-विशाखापट्टनम-हीराकुंड एक्सप्रेस में संदिग्ध आतंकवादी सफर कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर ट्रेन का सघन निरीक्षण किया गया लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला और करीब 30 मिनट की जांच के बाद ट्रेन को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रवाना कर दिया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले मध्यप्रदेश के दतिया स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस ने तीखी बहस कर रहे चार यात्रियों को उतार दिया था।

अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि झगड़ा सीट को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद एक यात्री ने झूठी सूचना दी कि दूसरे समुदाय के बाकी तीन सदस्य आतंकवादी हैं। पुलिस ने बताया कि चारों यात्रियों की पहचान एबॉट मार्केट के रहने वाले रमेश पासवान और तालपुरा के रहने वाले बिलाल जीलानी, इशान खान व फैजान (सभी झांसी के रहने वाले) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

लखनऊ : पहलगाम हमले का साजिशकर्ता बता बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 27 लाख
लखनऊ, अमृत विचार। साइबर जालसाजों ने खुद को एटीएस और एनआईए अधिकारी बताकर जानकीपुरम निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग रामशंकर त्रिवेदी को वीडियो कॉल पर डराया-धमकाया और पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 27 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने आरोप लगाया कि वह पहलगाम आतंकी हमले में शामिल हैं और आतंकियों की फंडिंग में मदद कर कमीशन ले रहे हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रामशंकर त्रिवेदी ने बताया कि 7 नवंबर की दोपहर करीब 2:43 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) अधिकारी बताया और कहा कि वह पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में शामिल हैं तथा आतंकियों को 70 करोड़ की मदद की है, जिसमें 70 लाख रुपये का कमीशन उन्हें मिला। बुजुर्ग ने इन आरोपों से इंकार किया तो उन्हें धमकाया गया।

बाद में वीडियो कॉल पर वर्दी पहने एक व्यक्ति ने खुद को एनआईए अधिकारी बताया और धमकाया कि जांच के तहत उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार तीन दिन धमकाने के बाद जालसाजों ने उन्हें दो बैंक खातों में 27 लाख रुपये जमा करने को कहा। रामशंकर ने 10 नवंबर को 10 लाख और 11 नवंबर को 17 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दो बैंक खातों में जमा किए गए पैसे फ्रीज करने की प्रक्रिया चल रही है।

ऐसे करें डिजिटल अरेस्ट से बचाव

अंजान नंबर से व्हाट्सएप या वीडियो कॉल आने पर सतर्क रहें।

कोई भी सरकारी एजेंसी कॉल पर बैंक डिटेल नहीं मांगती।

सरकारी एजेंसी के नाम पर धमकाए जाने पर तुरंत पुलिस से शिकायत करें।

संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच प्रतिक्रिया न दें।

यहां करें ठगी की शिकायत

साइबर थाने, साइबर सेल या निजी थाने में रिपोर्ट करें।

टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें।

www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।

UP News: आतंकियों से पुराना रिश्ता रखने वालों पर पुलिस की नजर, धार्मिक और प्रमुख स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस तैनात, खुफिया एजेंसियां सक्रिय
लखनऊ, अमृत विचार: दिल्ली धमाके के बाद लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ऐसे लोगों पर निगरानी तेज कर दी हे। जिनका नाम कभी किसी आतंकी संगठन या आतंकवादी को पनाह देने से जुड़ा था। उनको जेल भेजा गया, जमानत पर बाहर हैं। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल हिरासत में ले लिया जाएगा। यह जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व जांच एजेंसियां 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।

जेसीपी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से संपर्क किया गया है। ऐसे लोगों के नामों की सूची तैयार की जा रही है। जो कभी आतंकी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनपर अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। यह लोग उनसे जुड़े लोगों पर नजर रख रहे हैं। अगर वह फिर संदिग्ध गतिविधि में शामिल मिलते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पांचों जोन पश्चिमी, उत्तरी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी जोन के डीसीपी को निर्देश दिया गया है कि सभी प्रमुख स्थालों को चिह्नित कर लें। वहां पर पहले की तुलना में पुलिस की संख्या दोगुनी कर दें। अगर उन स्थानों पर किसी पर संदेह है तो तत्काल हिरासत में लें। पूछताछ और पूरी जांच के बाद ही उसे छोड़ा जाए। अगर उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला दर्ज है, तो कार्रवाई भी की जाए। इसके साथ ही प्रमुख स्थल विधान भवन, मनकामेश्वर मंदिर, हनुमान सेतु, माल, बाजार पर गश्त ब ढ़ाने के लिए कहा गया। लगातार गश्त की जाए, इस दौरान जररूत पड़ने पर वीडियो ग्राफी भी करें। उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए अलग से एक टीम 24 घंटे के लिए लगाई गई है, जो कि उनपर नजर रख रही है।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की दें जानकारी

जेसीपी ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु कई दिनों से उनके घर या कहीं खड़ी दिख रही है। तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यही नहीं किसी मंदिर, अपार्टमेंट या अन्य स्थानों पर कोई गाड़ी कई दिनों से खड़ी तो उसकी जानकारी भी दे सकते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर कार्रवाई की जा सके।

नफासत का शहर बन रहा दहशतगर्दों का ठिकाना... 20 वर्षों में हो चुकी है आठ आतंकी घटनाएं, ढेर हो चुके है कई आतंकी
लखनऊ, अमृत विचार: नफासत व मेहमान नवाजी के लिए अपनी अलग पहचान रखने वाला अदब का शहर लखनऊ अब दहशतगर्दों का नया ठिकाना बनती जा रही है। शहर में पिछले 20 वर्षों में आठ से अधिक आतंकी घटनाएं हो चुकी है। वहीं दर्जनों आतंकी दबोचे गये। कुछ को एटीएस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं, कुछ स्थानों पर एसटीएफ ने खालिस्तान समर्थक आतंकियों को ढेर किया है। इन आतंकियों ने राजधानी को सुरक्षित ठिकाना बनाकर आसपास के जिलों में स्थित धार्मिक स्थालों को निशाना बनाने का प्रयास भी किया है।

काकोरी स्थित हाजी कालोनी में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आठ मार्च 2017 को आईएसआई से जुड़े आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया था। कानपुर का निवासी सैफुल्ला यहां किराये के मकान में अपना ठिकाना बनाए था। उसके कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। बाद में एटीएस ने प्रदेश में सक्रिय उसके कई साथियों को भी दबोचा था। इसी तरह 12 अगस्त, 2008 को एसटीएफ ने जमात-उल-मुजाहिद्दीन के आतंकी मु. मसरूर को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। मसरूर यहां चारबाग स्थित रेलवे क्वार्टर में छिपकर रहता था और लालबाग स्थित शीशे के शोरूम में नाम बदलकर काम कर रहा था। एटीएस ने एक आतंकी संगठन को असलहे सप्लाई करने के आरोप में माडल हाउस निवासी इजहार खान को पकड़ा था। तब पुलिस ने आरोपित इजहार के कैसरबाग व अमीनाबाद क्षेत्र के निवासी एक दर्जन साथियों व मददगारों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया था।

सिमी के सक्रिय सदस्य को दबोचा

एटीएस ने सितंबर 2007 में सिमी के सक्रिय सदस्य शहबाज अहमद को मौलवीगंज से गिरफ्तार किया। वह इलाके में एक एजेंसी का संचालन करता था। आरोपी शहबाज का नाम जयपुर में हुए बम धमाके में सामने आया था। वर्ष 2006 में कैंट क्षेत्र में पकड़ा गया आईएसआई एजेंट लारेब खान यहां आइटी चौराहे के पास एक प्लेसमेंट एजेंसी का संचालन कर रहा था। कई वर्षों में लखनऊ से कई आईएसआई एजेंट व आतंकी पकड़े जा चुके हैं। बड़ी आतंकी घटनाओं के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। पर, राजधानी में आतंकी संगठनों का नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही हैं।

पीएफआई का भी रहा बड़ा केंद्र

एनआईए, एटीएस, एसटीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए पीएफआई के बड़े नेटवर्क को राजधानी में तोड़ा था। एजेंसियों ने पीएफआई सदस्य मोइद हाशमी और मुहम्मद आबिद गिरफ्तार। राठ हमीरपुर का मोईद हाशमी कैसरबाग से गिरफ्तार किया था। गुडंबा इलाके से मुहम्मद आबिद गिरफ्तार किया। आरोपियों से भड़काऊ, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये थे। करीब सात लोग गिरफ्तार हुए हैं। कृष्णानगर से दिलशाद पकड़ा गया है। जो सीएए हिंसा में शामिल था। इसके अलावा बीकेटी के अचरामऊ से मो. फैजान, सूफियान, रेहान को दबोचा गया। सभी पीएफआई के सक्रिय सदस्य थे। जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। वहीं, 27 सितंबर 2022 को पीएफआई से मोईद हाशमी, मुहम्मद आबिद, रेहान, फैजान, सूफियान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।

अब तक राजधानी में पकड़े गये दहशतगर्द

- 21 मई 2005: एसटीएफ ने लश्कर-ए-तोयबा के सदस्य सादात रशीद व इरफान को पकड़ा।

- 28 दिसंबर 2006: कैसरबाग में आईएसआई एजेंट अब्दुल शकूर व अदील पकड़े गए।

- 23 जून 2007: हूजी का एरिया कमांडर बाबू भाई व उसका साथी नौशाद पकड़ा गया था।

- 27 जुलाई 2007: इंडस्ट्रियल एरिया से आतंकी नूर इस्लाम की निशानदेही पर आरडीएक्स व डेटोनेटर बरामद हुए थे।

- 16 नवंबर 2007: एसटीएफ ने जैश-ए-मुहम्मद के तीन आतंकियों को पकड़ा था।

- 16 नवंबर 2009: पुलिस ने पुराने लखनऊ से पाकिस्तान के जासूस आमिर अली को पकड़ा था।

Delhi Car Blast: पुलिस की इस पोस्ट से घबरा गया उमर, मिनटों बाद राजधानी में गूंजा जोरदार धमाका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के निकट सोमवार (10 नवंबर) को हुई कार बम ब्लास्ट की घटना को लेकर नया सिद्धांत उभर रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि आतंकी डॉक्टर उमर जल्दबाजी और दहशत में था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की पोस्ट बनी वायरल

10 नवंबर को शाम 6:10 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर लिखा: 'तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते ('You can run but you can't hide')।' ठीक इसके कुछ मिनट बाद ही दिल्ली में फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर उमर की कार में जबरदस्त विस्फोट हो गया। उमर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी गुट का सदस्य था और कथित रूप से जम्मू-कश्मीर पुलिस की गिरफ्त से बचकर दिल्ली पहुंचा था।

https://twitter.com/JmuKmrPolice/status/1987794918522360280?s=20

जल्दबाजी या भूल से हुआ ब्लास्ट?

प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहा है कि यह कोई पूर्व-नियोजित बम विस्फोट नहीं था, बल्कि घबराहट या गलती का नतीजा था। अनुमान है कि लाल किले की पार्किंग में छिपने की कोशिश कर रहे उमर ने पुलिस की पोस्ट देखकर दहशत में गाड़ी स्टार्ट की और ब्लास्ट हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट से महज कुछ घंटे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से फरीदाबाद में 2,900 किलो विस्फोटक सामग्री, असॉल्ट राइफलें और बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। गिरफ्तारी का डर उमर पर लगातार मंडरा रहा था। जांचकर्ताओं का प्राथमिक निष्कर्ष यही है कि यह सुनियोजित हमला नहीं, बल्कि दबाव और घबराहट में हुई अनियोजित घटना थी।

सफेद i20 कार का अहम क्लू

ब्लास्ट में इस्तेमाल सफेद ह्यूंदै i20 कार को लेकर जांच में महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगा है। पता चला है कि यह गाड़ी करीब दस दिन पहले एक पेट्रोल पंप के पास नजर आई थी।

29 अक्टूबर को शाम 4:20 बजे सीसीटीवी में कार का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) बनवाते दिखाया गया। फुटेज में तीन संदिग्ध दिख रहे हैं—एक ड्राइवर सीट पर और दो अन्य बाद में कार में सवार होते हुए।

जांच दल अब इन तीनों की शिनाख्त में जुटा है। अधिकारियों का मानना है कि इनकी पहचान साजिश की पूरी कड़ी को जोड़ने में निर्णायक साबित होगी।

UP Alert: लखनऊ में आतंकियों के निशाने पर था RSS कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास, आतंकवादियों ने उगले राज
लखनऊ, अमृत विचार: गुजरात एटीएस ने यूपी के कैराना निवासी आजाद सुलेमान शेख और लखीमपुर खीरी के मुहम्मद सुहैल को रविवार को गिरफ्तार किया था। इन आतंकियों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय समेत कई प्रमुख स्थानों की रेकी की थी। दोनों के अयोध्या, मथुरा व वाराणसी में भी यात्राओं के इनपुट एटीएस को मिले थे।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक सुहैल ने आरएसएस कार्यालय के अलावा दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी व कुछ अन्य स्थानों के छोटे-छोटे वीडियो पाकिस्तानी हैंडलर अबु खदीजा को भेजे थे। यूपी एटीएस की टीम ने भी गुजरात पहुंचकर दोनों से पूछताछ की है। खासकर दोनों के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासन प्रांत (आईएसकेपी) से जुड़े थे। इनका संपर्क आइएसकेपी के हैंडलर अफगानिस्तान के निवासी अबु खदीजा से था। जिसके इशारे पर बड़े हमलों का साजिश रच रहे थे। एटीएस यह पता लगा रही है कि प्रदेश में किन स्थानों को निशाना बनाए जाने की साजिश थी और उससे कितने संदिग्ध जुड़े थे। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आतंकियों ने हथियारों को और किन शहरों में छिपाकर रखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता व प्रमुख धार्मिक स्थल विभिन्न आतंकी संगठनों के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आवास के आसपास की गई रेकी की बात सामने आने के बाद जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। पूर्व में पकड़े गए आतंकियों की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहे संदिग्ध आतंकियों का सुहैल व सुलेमान शेख से कनेक्शन खंगाला जा रहा है। एटीएस ने संदिग्धों की तलाश में कुछ स्थानों पर दबिश भी दी है। हालांकि, इसे लेकर अधिकारी अभी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं, गुजरात एटीएस से मिले इनपुट के आधार आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऑपरेशन महादेव में शामिल अधिकारियों समेत 1,466 पुलिस कर्मियों को 'केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक'
नई दिल्ली। पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 कर्मियों सहित देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा।

महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) वी के बिरदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (श्रीनगर) जी वी संदीप चक्रवर्ती जम्मू-कश्मीर के उन 19 अधिकारियों में शामिल हैं जिन्हें ‘ऑपरेशन महादेव’ के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें दुस्साहसिक पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मार गिराया गया था।

सुलेमान उर्फ ​​आसिफ को सुरक्षा बलों द्वारा एक अचानक की गयी कार्रवाई के दौरान मार गिराया गया। इस अभियान का कूट नाम 'ऑपरेशन महादेव' था। सुलेमान 22 अप्रैल के हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता माना जाता है। यह कार्रवाई पहलगाम हमले के अपराधियों द्वारा सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल का संकेत देने वाले तकनीकी संकेतों के बाद की गई थी।

अन्य आतंकवादियों की पहचान जिब्रान के रूप में हुई है, जो पिछले साल सोनमर्ग सुरंग हमले में कथित रूप से शामिल था। हमजा अफगानी को भी ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया था। चौबीस राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों ने आतंकवादियों के समूह का पता लगाया और एक "लंबे ऑपरेशन" के बाद उन्हें मार गिराया।

पहलगाम के बैसरण में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों (जिनमें अधिकतर पर्यटक थे) की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचे के खिलाफ छह और सात मई की दरमियानी रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया था।

आईजी बिरदी और एसएसपी चक्रवर्ती के अलावा एक पुलिस उपमहानिरीक्षक, दो पुलिस अधीक्षक, तीन पुलिस उपाधीक्षक, दो उपनिरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को पदक से सम्मानित किया जाएगा। सीआरपीएफ में एक सहायक कमांडेंट सहित 21 कर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया 'केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक' सभी पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा।"

बयान के अनुसार ये पदक उनके उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर मानकों और विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य तथा फॉरेंसिक विज्ञान जैसे चार क्षेत्रों में कार्यरत संबंधित अधिकारियों या कर्मचारियों का मनोबल को बढ़ाने के लिए दिए जाते हैं। इन पदक की घोषणा हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के इस बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान, अधिसूचना जारी कर घोषित किया आतंकवादी!
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को पाकिस्तान ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। दरअसल सऊदी अरब में उन्होंने एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके बयान से बिलबिलाये पाकिस्तान ने बकायदा इसे लेकर अधिसूचना तक जारी कर दी है। सलमान खान ने सऊदी अरब में आयोजित एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था।

सलमान खान के बयान से शहबाज शरीफ की सरकार को ऐसा धक्का लगा कि उसने यह आधिकरिक अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान को आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत आतंकी घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान का नाम चौथे शेड्यूल में शामिल करते हुए उन्हें आतंकवादी करार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार चौथी सूची में शामिल होने का यह मतलब होता है कि उनपर कट्टरपंथी गतिविधियों के चलते नजर रखी जाएगी। सलमान खान को आतंकवादी कहे जाने के बाद अभी तक बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सलमान के बयान पर पाकिस्तान में मचा बवाल

सऊदी अरब में एक फोरम में संबोधित करते हुए सलमान खान ने कहा था कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। बलूचिस्तान को एक अलग देश जैसे ही सलमान ने बताया पाकिस्तान को यह बात रास नहीं आई। दरअसल लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है।

सलमान खान के बयान से भी ऐसा लगता था कि वह बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता रहे हैं। ऐसे में उसका बौखलना तय था। सलमान के बयान से जहां पाकिस्तान में बवाल मच गया है तो वही बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता सलमान के इस बयान से खुश है। इस बयान को लेकर उन्होंने सलमान खान को तहे दिल से धन्यवाद भी कहा है।

बता दें कि बलूचिस्तान में लंबे समय से आजादी के लिए आंदोलन चल रहा है। यहां अक्सर हिंसा की वारदात सामने आती रहती हैं। जबकि बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में धनी है लेकिन आर्थिक रूप से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। बलूचिस्तान में चीन के प्रोजेक्ट्स का लगातार विरोध होता रहता है, जो पाकिस्तान को नागवार गुजरता है।

अक्सर विद्रोही पाकिस्तानी सेना या फिर अन्य इलाके के लोगों को निशाना बनाते हैं। बलूचिस्तान पाकिस्तान के 46 फीसदी हिस्से में है लेकिन यहां की आबादी केवल 1.5 करोड़ के करीब है। लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए आंदोलन चल रहा है, जिसे पाकिस्तानी सेना अपने अत्याचारों से रौंदने की कोशिश करती है।

NSG के 41वें स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह- ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं
मानेसर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों के मुख्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों और ‘लॉन्च पैड्स’ को तबाह कर दिया गया तथा अब आतंकवादियों के लिए कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है।

आतंकवाद-रोधी ‘ब्लैक कैट’ कमांडो बल राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के 41वें स्थापना दिवस पर यहां उसके मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि भारतीय सुरक्षा बल जमीन के अंदर घुसकर हर आतंकवादी कृत्य की सजा देने के लिए कृतसंकल्प हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में आतंकवादी मुख्यालयों, उनके प्रशिक्षण केंद्रों और लॉन्च पैड्स को नष्ट किया है...ऑपरेशन महादेव में हमारे सुरक्षा बलों ने पहलगाम में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सटीक कार्रवाई की। इससे नागरिकों का सुरक्षा बलों पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।’’

भारतीय रक्षा बलों ने 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मई में पाकिस्तान एवं इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी बुनियादी ढांचे और रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आतंकवाद को ‘बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति’ अपनाई है।

शाह ने कहा कि अगर कोई अनुच्छेद 370 (जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले) के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक, हवाई हमले और ऑपरेशन सिंदूर तक आतंकवादियों के खिलाफ सरकार के अभियान का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों और आतंकी समूहों की जड़ों पर प्रहार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी चाहे कहीं भी छिपे हों, हमारे सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि अब आतंकवादियों के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। हमारे सैनिक धरती की गहराइयों में जाकर हर आतंकवादी कृत्य का दंड देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि 2019 से केंद्र सरकार ने देश को आतंकी खतरों से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।

शाह ने कहा कि इनमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम में संशोधन शामिल हैं। इसके अलावा आतंकवादी समूहों के वित्तपोषण की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों को सक्रियता से आगे बढ़ाना भी शामिल है।

गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद के वित्तपोषण की वैज्ञानिक जांच के लिए भी एक प्रणाली स्थापित की है, आतंकवादी समूह ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ पर प्रतिबंध लगाया है और देशभर में आतंकवादी समूहों पर खुफिया जानकारी एकत्र करने एवं साझा करने के लिए बहु-एजेंसी केंद्र को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार हमने नये आपराधिक कानूनों में आतंकवाद को परिभाषित किया है और अदालतों में पहले पाई गई कमियों को पूरा किया है। अब तक, हमने 57 से ज़्यादा व्यक्तियों और कई संगठनों को गैरकानूनी घोषित किया है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में एनएसजी ने देश में संगठित अपराध और आतंकवाद के खिलाफ बहुत महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी है। शाह ने कहा कि एनएसजी ने 1984 के बाद से कई गंभीर हमलों में अपनी बहादुरी से राष्ट्र की रक्षा की है, जिनमें ऑपरेशन अश्वमेध, ऑपरेशन वज्र शक्ति और ऑपरेशन धांगु सुरक्षा शामिल हैं।

शाह ने कहा, ‘‘एनएसजी की बहादुरी देखकर देश के हर नागरिक को लगता है कि राष्ट्र की सुरक्षा बेहद सुरक्षित हाथों में है। पूरा देश एनएसजी की बहादुरी पर गर्व करता है। मैं इसके लिए एनएसजी के जवानों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’ एनएसजी गृह मंत्रालय के अधीन एक संघीय आकस्मिक बल है।

इसकी स्थापना 1984 में हुई थी और इसके ‘ब्लैक कैट’ कमांडो उच्च जोखिम वाले अतिविशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की सुरक्षा के अलावा विशिष्ट आतंकवाद-रोधी और अपहरण-रोधी अभियानों का भी जिम्मा संभालते हैं। शाह ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बल का छठा केंद्र स्थापित करने जा रही है। एनएसजी के पांच मौजूदा केंद्र मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और गांधीनगर में हैं।

गृह मंत्री ने एनएसजी के विशेष अभियान प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण आठ एकड़ क्षेत्र में 141 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र न केवल एनएसजी के लिए होगा, बल्कि देश भर के आतंकवाद-रोधी दस्तों के कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेगा। शाह ने कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई और मजबूत होगी।

रांची में ISIS का आतंकी गिरफ्तार..., अन्य की तलाश में जुटी दिल्ली स्पेशल सेल
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। ISIS का एक संदिग्ध आतंकवादी पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लंबे समय से इस संदिग्ध की तलाश कर रही थी। रांची पुलिस, झारखंड ATS और दिल्ली स्पेशल सेल के संयुक्त अभियान चलाया और इस संदिग्ध को बुधवार को रांची से हिरासत में लिया गया है।

संदिग्ध से पूछताछ शुरू

पकड़े गए संदिग्ध का नाम असहर दानिश बताया जा रहा है, जो बोकारो जिले के पेटवार का निवासी है। उसे रांची के इस्लामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में स्पेशल सेल उसकी तलाश लंबे समय से कर रही थी। वर्तमान में संदिग्ध से गहन पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में भी कार्रवाई, एक और आतंकी पकड़ा गया

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में 12 से अधिक स्थानों पर स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी चल रही है। दिल्ली से भी ISIS के एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान आफताब के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 8 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः नेपाल हिंसा... यूपी में अलर्टः DGP राजीव कृष्ण के निर्देश के बाद नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में हाई अलर्ट

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में नौवें दिन भी मुठभेड़ जारी, दो जवान शहीद, दो आंतकी भी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए। यह मुठभेड़ शनिवार को नौवें दिन भी जारी है और घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अभियान अब भी जारी है। दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में एक जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक अगस्त को सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

चिनार कोर ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘चिनार कोर देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि आपर्ति करती है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।’’ सेना ने कहा कि वह शोकसंतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

इसने कहा, ‘‘अभियान जारी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि रातभर हुई गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल हो गए, जिससे घायल सुरक्षाबलों के जवानों की संख्या नौ हो गई। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख नलिन प्रभात और सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी चौबीसों घंटे अभियान पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दुर्गम वन क्षेत्र में आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है तथा पैरा कमांडो भी छिपे हुए आतंकवादियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों की मदद कर रहे हैं।

जम्मू में ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार, तीन पिस्तौल बरामद
जम्मू। जम्मू के टीसीपी नगरोटा से आतंकवादियों के एक ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से तीन पिस्तौल जब्त की गई हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसी बीच कठुआ जिले में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने के बाद एक नया तलाश अभियान शुरू किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यहां के निकट टीसीपी नगरोटा में श्रीनगर जा रही एक निजी कार को मंगलवार देर रात रोका, जिसमें चीन और तुर्किये सहित विभिन्न ब्रांड की तीन पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि वाहन चालक अज़ान हामिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और हामिद से उसके आतंकवादियों के साथ संबंध होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। हामिद श्रीनगर का निवासी है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हथियार और गोलाबारूद को सीमा पार से तस्करी कर कश्मीर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां होने तथा हथियार बरामद होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को काले कपड़े पहने और बैग लिए दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने कठुआ जिले के राजबाग सेक्टर में चब्बा चक, रामपुर और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को मंगलवार देर रात उझ नदी के पास घूमते हुए देखा गया था तथा ऐसा माना जा रहा है कि वे दोनों आतंकवादी हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ेंः गांदरबलः सिंध नदी में गिरी ITBP जवानों को ले जा रही बस, तलाश और बचाव अभियान जारी