गिरफ्तार - Amrit Vichar

नाबालिग के पिता पर एफआईआर, 462 चालकों में एक गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक नाबालिग वाहन चालक के पिता पर एफआईआर दर्ज की है और नशे की हालत में कार लहराने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ऐसे कुल 462 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 6 वाहन सीज किए और 14 के डीएल निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में अभियान चलाया और लापरवाह वाहन चालकों से 1,51,000 रुपये जुर्माना वसूला। चौकी मल्ला काठगोदाम प्रभारी दिलीप कुमार ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी को रोका। स्कूटी को नाबालिग चला रहा था और पीछे बैठे युवक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। इस पर पुलिस ने वाहन स्वामी नाबालिग के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए स्कूटी सीज की और 33,500 रुपए का कोर्ट चालान किया। भीमताल थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने चेकिंग के दौरान सूर्य प्रताप सिंह निवासी मल्लीताल को गिरफ्तार किया। सूर्य प्रताप सिंह नशे की हालत में कार को बेहद तेजी से और लहराते हुए चला रहा था। कार को पुलिस ने सीज कर दिया है।

चरस के साथ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार: पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस फतेहपुर बेल-बसानी रोड पर भाखड़ा नाले के पास गश्त कर रही थी। वहीं सड़क किनारे बांयी तरफ एक व्यक्ति नीले रंग का पिट्ठू बैग लिये सुनसान जगह पर खड़ा था।

पुलिस ने उससे वहां खड़े होने क कारण पूछा तो वह बिना कुछ कहे फतेहपुर की ओर जाने लगा। पुलिस ने उसे रोककर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रकाश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम नाईसिला पोस्ट बेल तहसील नैनीताल बताया। शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली।

बैग से 791 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाईसिला बेल-बसानी में थोड़ा-थोड़ा खुद चरस इकट्ठा करके लाया है और आज इसे बेचने के लिए खरीददार को ढूंढ रहा था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धारा में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

भागवत कथा में हाथ साफ करने वाला दिल्ली का गिरोह हत्थे चढ़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार : भागवत कथा में महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले दिल्ली के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। ये शातिर महिलाओं का गैंग है, जो भारत के कई राज्यों में इसी पैटर्न पर वारदातों को अंजाम देता है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है।

गुरुवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन लूटने की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि तीन वृद्ध महिलाओं के साथ यह घटना ऊंचापुल स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में घटी। जिसके बाद घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखानी पुलिस के साथ एसओजी को भी आरोपियों की धरपकड़ में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस ने तीन आरोपियों को गुसाईपुर तिराहे से धर दबोचा।

इनमें कल्याणपुरी दिल्ली निवासी मयूरी पत्नी सुशील कुमार, मयूरी का पति सुशील कुमार पुत्र जगदीश और संतोष पत्नी अनिल है। जबकि चौथी आरोपी कल्याणी पूर्वी दिल्ली निवासी भावना पत्नी चंद्रकांत फरार है। आरोपियों से लूटी गई दो चेन और एक मंगलसूत्र के साथ घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। साथ ही पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की गई है।

पांच पेटी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ स्कूटी सवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हीरानगर पुलिस चौकी के एसआई कृपाल सिंह और कांस्टेबल ललित नाथ गोस्वामी ने रविवार को चेकिंग दौरान रुद्राक्ष वाटिका हीरानगर के पास से स्कूटी सवार सौरभ गुप्ता पुत्र हरीश गुप्ता निवासी धनपुरी हल्द्वानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 5 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस ने स्कूटी सीज करते हुए शराब को कब्जे में लिया और सौरभ के खिलाफ धारा 72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

विधायक के खिलाफ बोलने वाला ब्लॉगर कमल गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : एक विधायक के खिलाफ वीडियो बनाकर सुर्खियों में रहने वाले ब्लॉगर कमल कफल्टिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल एक मारपीट के मामले में थाना चोरगरिया से वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

नैनवालपुर कमलुवागांजा मुखानी निवासी कमल चंद्र कफल्टिया एक ब्लॉगर है और सोशल मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर्स हैं। कमल के बनाए कई वीडियो में वह एक विधायक पर निशाना साधते नजर आते हैं। चोरगलिया पुलिस के मुताबिक बीती 21 अप्रैल को लक्षमपुर कुंवरपुर गौलापार निवासी मनोज कुमार बेलवाल पुत्र स्व. दिनेश चंद्र ने कमल के खिलाफ तहरीर दी थी। मनोज के मुताबिक वह शटरिंग का काम करते हैं। 21 अप्रैल की दोपहर वह दानीबंगर गौलापार गए थे। दोपहर करीब सवा दो बजे कमल ने उन्हें देखा तो अपनी गाड़ी रोक दी। गाड़ी से उतरने ही वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसके साथ गाड़ी में दो और लोग सवार थे। आरोप यह भी है कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को कमल ने उनके चचेरे भाई के घर घुसकर भी मारपीट और गाली-गलौज की थी। तब भी उन्होंने चोरगलिया पुलिस के शिकायत की थी। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर उसे मुखानी पुलिस की मदद से उसके आवास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर कमल को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस टीम को पनेरू एंड पार्टी ने घेरा
हल्द्वानी : चोरगलिया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुखानी थाना पहुंची। यहां से दोनों थानों की टीम कमल कफल्टिया के घर पहुंची। जैसे ही यह बाद कांग्रेस नेता हरीश पनेरू को लगी तो वह 10-15 साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस टीम को घेर लिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वह रास्ते हट गए। पुलिस ने उन्हें बताया कि कमल के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। कमल के खिलाफ चोरगरिया थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।

स्मैक के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार: बनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गौलापुल से आंवला चौकी रोड की ओर पुलिस गश्त कर रही थी। सीवर ट्रीटमेंट को जाने वाले सुनसान मार्ग एक वाहन खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस को शक हुआ तो पूछताछ करने को पहुंची। वहां स्कूटी पर बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से 12.15 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी ने अपना नाम तासिफ खान निवासी पप्पू का बगीचा वार्ड न. 31 बताया। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को जब्त कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुबई से संचालित आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़
देहरादून, अमृत विचार: देहरादून पुलिस ने दुबई से संचालित हो रहे आईपीएल ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस अंतरराष्ट्रीय सट्टा गैंग के दिल्ली निवासी छह बुकी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे 5.33 लाख रुपये, 2 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सम्बंध में गोपनीय जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकित सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीओ सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने बुधवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र में जीआरडी कॉलेज के पास एक फ्लैट में दबिश दी तो वहां सट्टा बाजार चलता मिला। वहां दो लैपटॉप से 17 मोबाइल फोन जुड़े मिले, जहां अलग-अलग जगह से सट्टे की बोलियां लग रही थीं। मौके से छह लोगों द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलवाते समय गिरफ्तार कर सभी सामान कब्जे में ले लिया गया।

चेन्नई-पंजाब मैच, एक करोड़ होना था कलेक्शन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित किया जाता है तथा वे लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए दिल्ली से देहरादून आये थे। ये सट्टेबाज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीमों के बीच चल रहे मैच में मोबाइल फोन के जरिये ऑनलाइन सट्टे की प्रतिबन्धित साइट सुपरस्ट्रीम ऑनलाइन और लाइन गुरु पर जाकर दुबई से लिंक लेकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने के साथ लोगों से पैसे लेकर बुकी का काम करते हैं। सट्टे की सारी धनराशि ऑनलाइन गूगल पे और नगद के माध्यम से ली जाती थी। जिस समय छापा पड़ा, ये बुकी आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाकर करीब 5.33 लाख रुपये का कलेक्शन कर चुके थे जबकि पूरे मैच में 1 करोड़ का कलेक्शन होना था लेकिन मैच खत्म होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार बुकी
चेतन शर्मा (34) और शक्ति सिंह (35) निवासी नॉर्थ दिल्ली, धीरज शर्मा (29) निवासी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, निशांत (35) निवासी द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन दिल्ली, करण (29) निवासी करोल बाग दिल्ली, सोहन सिंह (44) निवासी विकासपुरी दिल्ली। इन सभी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी राहुल गिरफ्तार
अमृत विचार, हल्द्वानी: मुखानी थानाक्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

थानाध्यक्ष विजय मेहता के अनुसार छात्रा से मुखानी क्षेत्र निवासी राहुल की सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी। उसने छात्रा को अपने प्रेम के जाल में फंसाया। बीती छह अप्रैल को उसने छात्रा को मिलने के लिए एक बैंक्वट हॉल में बुलाया था। आरोपी ने पहले खुद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो दोस्तों पिथौरागढ़ निवासी दीशू व सचिन ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी जब पीड़िता की मां को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को राहुल से पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड भी मिली है। पुलिस के अनुसार बाकी के दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक साल से फरार शातिर बाइक चोर हुए गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार : थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में फरार वांछित बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। थाना ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चन्द्र पाण्डे ने बताया कि 19 अप्रैल 2024 को भमरोला निवासी बलविंदर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया था कि  17 मार्च 2024 को  बाइक संख्या यूके06 एपी 7462 को चोर के द्वारा संजय नगर खेड़ा मोदी मैदान से चोरी कर लिया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज नदीम, अमन, आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि विपिन निवासी करतारपुर रोड भोट फार्म थाना बिलासपुर जिला रामपुर और गुरजन्त फरार हो गए थे। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने  शुक्ला फार्म के सामने से विपिन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। आरोपी पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

घूसखोर वन दरोगा को 3 साल कठोर कारावास की सजा
हल्द्वानी, अमृत विचार : घूसखोर वन दरोगा को अब 3 साल सलाखों के पीछे गुजारने होंगे। कोर्ट ने उसे सश्रम कारावास के साथ हजारों रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। उसने डंपर मालिक से डंपर छोड़ने के एवज में एक लाख रुपए की घूस मांगी थी और विजिलेंस की ट्रैप टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस के मुताबिक विजयनगर नई बस्ती काशीपुर ऊधम सिंह नगर निवासी फईम अहमद पुत्र शब्बीर हुसैन ने 1 अप्रैल 2019 को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत की थी। फईम का कहना था कि वह और उनका दोस्त अली उर्फ लंबू पुत्र मुमताज हुसैन के डंपर हैं और वह रामनगर कोसी नदी से रेता ढुलाई का काम करते हैं। आरोप था कि 7 मार्च 2019 को उन्होंने बंजारी गेट रामनगर से टोकन कटवाया और डंपर को नदी में ले गए। तब पट्टी चौहानन जसपुर ऊधम सिंह नगर निवासी शैलेंद्र कुमार चौहान पुत्र स्व.भारत सिंहतराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में गुलजारपुर वन चौकी का इंचार्ज था।

नदी में गाड़ी ले जाते वक्त रेंजर आरके वर्मा और वन चौकी इंचार्ज शैलेंद्र चौहान ने उनके डंपर पकड़े लिए, जिन्हें वह अपने साथ वन चौकी छोई ले गए और डंपर छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगी। फईम की शिकायत पर विजिलेंस के निरीक्षक राम सिंह मेहता से जांच कराई गई और मामला सही पाया गया। जिस पर विजिलेंस की ट्रैप टीम ने 2 अप्रैल 19 को शैलेंद्र कुमार चौहान को एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना संजय पांडे ने की। अभियोजन अधिकारी दीपा पानी ने न्यायालय में 15 गवाह पेश किए। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नीलम रात्रा की अदालत ने 1 अप्रैल 25 को शैलेंद्र कुमार चौहान को 3 वर्ष कठोर कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। विजिलेंस अधिकारियों ने अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो वह टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 94565 92300 पर शिकायत करें।

रामपुर : गोकशी की योजना बनाने का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, भेजा जेल
रामपुर,अमृत विचार। गोकशी की योजना बनाने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। करीब तीन सप्ताह पूर्व क्षेत्र के पुराना ललवारा गांव के पास के जंगल में चार संदिग्ध लोगों द्वारा गोकशी की योजना बनाने की मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी।

पुलिस ने एक आरोपी भूरा पुत्र रफीक कुरैशी निवासी ग्राम सिरसखेड़ा थाना मूंढापांडे जिला मुरादाबाद को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुठभेड़ के दौरान अन्य आरोपी भूरा का भाई अरबाज, सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी मुबारक अली और ग्राम ललवारा निवासी कासिम भाग गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे आरोपी मुबारक अली को ग्राम मझरा घाट से बैरुआ गांव को जाने वाले रास्ते से एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: प्रेमी के घर पहुंची किशोरी का हंगामा...बोली-मेरी शादी करवाओ

हल्द्वानी और लालकुआं में तस्करी करने वाले अल्मोड़ा के बदमाश गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : गैंग बनाकर हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक स्मैक की तस्करी करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पर गैंगेस्टर लगा है और पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। दोनों अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और अल्मोड़ा में भी उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि 22 जून 2024 को लालकुआं पुलिस ने अल्मोड़ा के मल्ला जोशी खोला निवासी अभिषेक नेगी व गंगोली मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी सोवित नेगी स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल से बाहर थे। दोनों की आपराधिक गतिविधियों के बारे में अन्य थानों व जिले से जानकारी प्राप्त की गई तो उनके खिलाफ अल्मोड़ा व अन्य थानों में भी स्मैक तस्करी के केस पाए गए। आरोपी गैंग बनाकर अपराध कर रहे थे। दोनों के खिलाफ इसी वर्ष गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना उच्चाधिकारियों ने काठगोदाम थाने को ट्रांसफर कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।