रविवार - Amrit Vichar

पिता की मौत के बाद बेटे की हालत गंभीर, एम्स किया रेफर
हल्द्वानी, अमृत विचार : हल्द्वानी-चोरगलिया हाईवे पर रविवार को हुए भीषण हादसे में पिता पुष्कर की मौत के बाद अब बेटे मयंक के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मयंक को गंभीर अवस्था में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरी कार में सवार पांचों घायलों का उपचार जारी है।

यह घटना प्रतापपुर मोड़ के पास हुई थी। हादसे में दोनों कारें जलकर राख हो गई थीं। ऑल्टो कार चालक पिथौरागढ़ के गिजगड़ा, झूलाघाट निवासी पुष्कर गोबाड़ी (52 वर्ष) पुत्र बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा मयंक गोबाड़ी (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार सवार मूल अल्मोड़ा व हाल लखीमपुर निवासी आरईएस इंजीनियर विकास पुत्र लाल सिंह, उनकी पत्नी ऋतु के अलावा तीन बच्चे पांच वर्षीय सूरज, तीन वर्षीय शुभी और 16 वर्षीय अनन्या गंभीर रूप से घायल हो हुए। सभी लखीमपुर वापस जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि एक को रेफर किया है। जबकि अन्य की हालत में सुधार हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से मृतक पुष्कर का बैग व अन्य सामान गायब है।

हल्द्वानी: रिकार्ड समय में चकलुवा में बना वैली ब्रिज, रविवार से शुरू होगी आवाजाही
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग ने चकलुवा में तय समय पर वैली ब्रिज बनाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। बीती 31 जुलाई को निहाल नदी पर पुलिया पूरी तरह से बह गई थी और आवागमन ठप हो गया था।

निहाल नदी पर वैली ब्रिज बनाने की घोषणा लोनिवि हल्द्वानी ईई अशोक कुमार ने 31 जुलाई को की थी और साथ ही कहा था वैली ब्रिज को 15 अगस्त तक बना दिया जाएगा। इधर इस दौरान हल्द्वानी से देहरादून राज्य मार्ग पर परिवहन बाधित हो गया। वाहनों को चकलुवा पुलिया के पास से एक गांव से भेजा जा रहा था।

शुक्रवार को लोनिवि ने वैली ब्रिज को पूरी तरह से बना दिया और एक भारी ट्रक और एक रोलर को वैली ब्रिज के ऊपर से गुजार कर इसका सफल परीक्षण पूरा कर लिया। लोनिवि अब पुल का रंगो रोगन करेगी और रविवार को पूर्वान्ह में 11 बजे से आवागमन पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा।

नैनीताल: संस्कृत महाविद्यालयों में रविवार को अवकाश के लिए संबंधित विभाग को प्रत्यावेद दे याची
विधि संवाददाता, नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में रविवार को अवकाश  नहीं किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायधीश रितु बाहरी  व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता से कहा है कि इस संबंध में एक नया प्रत्यावेदन संबंधित विभाग को पेश करें। विभाग इस प्रत्यावेदन को चार माह में निस्तारित करेगा।

मामले के अनुसार पर्वतीय शिल्पकार सभा के अध्यक्ष  गिरीश लाल आर्या निवासी गोपेश्वर चमोली ने जनहित याचिका दायर कर कहा  कि प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में रविवार को छुट्टी नहीं दी जाती है। इन विद्यालयों व महाविद्यालयों में पंचाग को देखकर त्रिपता या अष्टमी को अवकाश किया जाता है।

वर्तमान में प्रदेश में संस्कृत के 12 विद्यालय व महाविद्यालय हैं जिनमें तीन विद्यालयों में रविवार को अवकाश रहता है बाकी में त्रिपता या अष्टमी को अवकाश होता है। जनहित याचिका में कहा गया है कि जब सभी जगह रविवार को अवकाश रहता है तो इन विद्यालयों व महाविद्यालयों में भी होना चाहिए।

रविवार को अवकाश नहीं होने से यहां पढ़ने वाले छात्र प्रतिगयोगी परीक्षाओ में प्रतिभाग नहीं कर पाते हैं। अष्टमी सप्ताह या दो सप्ताह में किसी भी दिन आ सकती है, यह पंचाग पर निर्भर करता है इसलिए प्रदेश के सभी संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालयों में रविवार को ही अवकाश घोषित किया जाए। यह संविधान के अनुछेद 14 का भी उलंघन है।

हल्द्वानी: जमरानी बांध : 6 गांवों की 53 शिकायतों पर रविवार को फिर होगी सुनवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 की धारा 45 के संबंध में बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि जो 53 जन शिकायतें व आपत्ति निस्तारित होने से रह गई हैं उन सभी 53 का एडीएम पिंचाराम चौहान रविवार को दोबारा परीक्षण करेंगे। इन शिकायतों का फिर से परीक्षण इसलिए कराया जा रहा हैं ताकि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। यदि किसी कारणवश कोई त्रुटि रह गई हो तो उसे भी दूर किया जा सके।

एडीएम चौहान ने कहा कि  इन शिकायतों के परीक्षण में देखा जाएगा कि कोई भी पात्र छूट नहीं गया हो। कोई परिवार ऐसा तो नहीं है जो गांव में ही निवास करता रहा हो किंतु सर्वे के दौरान इलाज व अस्थाई तौर पर गांव से बाहर होने के कारण पात्रता में शामिल नहीं हो पाया हो। वर्तमान पॉलिसी को ध्यान में रखकर ही परीक्षण किया जाएगा।

जमरानी बांध परियोजना से तिलवाड़ी, मुरकुरिया, उड़वा, गनरार, पस्तोला, पनियबोर कुल 6 प्रभावित गांवों की 130 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। कुल मिली शिकायतों में 77 का निस्तारण हो गया और 53 ही शेष है। इसके बाद पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन स्कीम को मंडलायुक्त को भेजी जाएगी। इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा, उप महाप्रबंधक बीबी पांडेय, ललित कुमार, परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत, चिराग सिंह बोरा, खष्टी देवी, मुन्नी देवी, मयंक बोरा, भगवान सिंह, अनिल आर्य आदि मौजूद रहे।

बहुद्देश्यीय भवन के संचालन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
हल्द्वानी, अमृत विचार : डीएम वंदना ने शुक्रवार को एशियन विकास बैंक की सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन ( प्रशासनिक भवन एवम बस अड्डा) की व्यापक  गतिशीलता योजना और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान की समीक्षा की।

डीएम ने कहा कि प्रस्तावित भवन के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। इसमें उन सभी विभागों के अधिकारी सदस्य रहेंगे जिनके कार्यालय या विभागीय संपत्तियां उक्त बहुद्देशीय भवन में स्थित होंगी। उसी के अनुसार भवन के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी विभागवार तय की जाएगी।  कॉमन स्पेस वाली सुविधाओं में मुख्य तौर पर  इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को ट्रैफिक पुलिस, पार्किंग व कैंटीन को राजस्व विभाग संचालित करेगा। उ

न्होंने कहा कि व्यापक गतिशीलता प्लान आगामी 20 साल के लिए बनाया जा रहा है। प्रस्तावित प्रशासनिक भवन में लगभग 15 विभागों को नए भवनों की सुविधा मिलेगी जिससे बेहतर व सुगमता से जन कार्यों को गति मिलेगी।  बैठक में अर्बन एक्सपर्ट दीपांकर दत्ता, डिप्टी टीम लीडर नासिर खान, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, अर्बन ट्रांसपोर्ट  एक्सपर्ट अभिनय प्रसाद, लोनिवि ईई अशोक कुमार चौधरी मौजूद रहे।

हल्द्वानी: रविवार से जंगलियागांव मार्ग पर होगा फिर से रोडवेज बस का संचालन शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। जंगलियागांव मार्ग पर चलने वाली एकमात्र बस का संचालन बीते मंगलवार से बंद है। बता दें कि बीते सोमवार को रोडवेज चालक के साथ थपल्या महरा गांव निवासी उमेश सिंह कुल्याल ने मारपीट की थी। शनिवार को आरोपी के भाई ने हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट को लिखित तौर पर माफीनामा दिया।

आरोपी के भाई नवीन सिंह कुल्याल ने घटना पर माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उन्होंने सहायक महाप्रबंधक से कहा कि बस संचालन बंद होने से गांव के लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं। साथ ही जल्द बस सेवा बहाल करने का अनुरोध किया जिस पर एआरएम ने रविवार से संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया।

घटना के बारे में रोडवेज परिचालक ने बताया था कि आरोपी ने पहले बस में टक्कर मारी और टिकट बैग और मशीन छीनकर मारपीट की। बताया कि टैक्सी चालक डग्गामारी करते हैं और विरोध करने पर उनको मारने की धमकी देते हैं। जिसके बाद जंगलियागांव और चनौती के लिए बस संचालन बंद हो गया था।

बाद में अधिकारियों के समझाने पर चनौती गांव के लिए बस संचालन शुरू हो गया था लेकिन जंगलियागांव मार्ग पर जाने के लिए कोई भी चालक, परिचालक राजी नहीं हुआ। जिससे रूट पर चलने वाली एकमात्र बस का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि लिखित समझौता हो चुका है और मार्ग पर रविवार से बस चलाई जायेगी।

संसद सत्र की पूर्व संध्या पर रविवार को होगी सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली। संसद के पांच दिवसीय सत्र में कोई आश्चर्यजनक प्रस्ताव लाये जाने की चर्चाओं के बीच सरकार रविवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें सत्र में होने वाले विधायी एवं अन्य कामकाज के बारे में जानकारी देगी और उनके विचार सुनेगी। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र को बुलाये जाने के असामान्य समय ने सभी को हैरत में डाल है।

ये भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खरगे का BJP पर तीखा प्रहार- देश गंभीर चुनौतियों से घिरा और सत्तापक्ष डाल रहा है आग में घी

हालांकि सत्र के लिए सूचीबद्ध एजेंडे का एक मुख्य विषय संविधान सभा से शुरू हुई संसद की 75 वर्ष की यात्रा पर एक विशेष चर्चा है। सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के प्रावधानों वाले विधेयक को भी सत्र में चर्चा एवं पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया है। यह विधेयक पिछले मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किया गया था।

सरकार को संसद में कुछ नए कानून या अन्य विषय पेश करने का विशेषाधिकार प्राप्त है जो जरूरी नहीं है कि सूचीबद्ध एजेंडे का हिस्सा हो। किसी संभावित नए कानून पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं जैसी निर्वाचित विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने वाले विधेयक के बारे में चर्चा चल रही है।

सत्र को लेकर लगाए जा रहे कयास के बीच संसद को नए भवन में स्थानांतरित किए जाने की प्रबल संभावना है, जिसका उद्घाटन 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। संसद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी नयी वर्दी में दिखाई पड़ सकते हैं । भारत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन ने मोदी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है और इस तथ्य की ओर सत्र में चर्चा सत्ता पक्ष द्वारा प्रमुखता से ध्यान दिलाया जा सकता है।

संसद के कर्मचारियों के एक वर्ग के लिए फूल की आकृति वाले नए ‘ड्रेस कोड’ ने पहले ही एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने इसे सत्तारूढ़ पार्टी के चुनाव चिह्न कमल के फूल को प्रचारित करने के लिए एक ‘सस्ती’ रणनीति के रूप में करार दिया है। सत्र की घोषणा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे ‘‘विशेष सत्र’’ बताया था। लेकिन सरकार ने बाद में स्पष्ट कर दिया था कि यह एक नियमित सत्र है यानी यह मौजूदा लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र है।

आमतौर पर प्रत्येक वर्ष संसद का बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाता है। मानसून सत्र जुलाई-अगस्त में आयोजित किया गया था जबकि शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में होने वाला है। बजट सत्र हर वर्ष जनवरी के अंत से शुरू होता है। दो सत्र के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं हो सकता। फिलहाल, सरकार ने सत्र के पहले दिन संविधान सभा से लेकर संसद की 75 साल की यात्रा पर विशेष चर्चा की योजना बनाई है।

सत्र के दौरान ‘‘संविधान सभा से शुरू होने वाली 75 वर्ष की संसदीय यात्रा-उपलब्धियां, अनुभव, यादें और सीख’’ पर चर्चा के अलावा, लोकसभा के लिए अन्य सूचीबद्ध कार्यों में अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023, प्रेस और पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक, 2023 शामिल हैं जो तीन अगस्त 2023 को राज्यसभा में पहले ही पारित हो चुका है।

एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, इसके अलावा, डाकघर विधेयक, 2023 को भी लोकसभा की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। यह विधेयक 10 अगस्त 2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था। कार्य सूची अस्थायी है और इसमें अधिक विषय जोड़े जा सकते हैं। जोशी ने 31 अगस्त को 18 सितंबर से पांच दिन के लिए संसद के ‘‘विशेष सत्र’’ की घोषणा करते हुए इसके लिए कोई विशिष्ट एजेंडा नहीं बताया।

जोशी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ‘‘अमृत काल के बीच, संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।’’ ‘एक्स’ पर संसद के विशेष सत्र के एजेंडे को साझा करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था, ‘‘जो एजेंडा सामने आया है, उसमें कुछ भी नहीं है। इन सबके लिए नवंबर में शीतकालीन सत्र तक प्रतीक्षा की जा सकती है।’’ रमेश ने कहा था, ‘‘मुझे यकीन है कि विधायी हथगोले हमेशा की तरह आखिरी क्षण में फूटने के लिए तैयार हैं। परदे के पीछे कुछ और है।’’

ये भी पढ़ें - कश्मीर में फिर से पनप रहा आतंकवाद, सरकार उठाए कड़े कदम : JKPCC Chief

नैनीताल में पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार, रविवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू होने की संभावना
नैनीताल, अमृत विचार। गुरुवार को नगर के डीएसए मैदान में जेसीबी की खुदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से आधे नैनीताल में पीने के पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।

जिसके चलते लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं पानी नहीं होने से अधिकांश होटल खाली पड़े हैं। साथ ही नगर वासियों को भी भारी फजीहत का समना करना पड़ रहा है। हालांकि डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभाग को जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को भी नगर के सात नंबर, मल्होत्रा कंपाउंड, रामपुरा, चार्टनलॉज, स्टोनले, बिरला सहित दर्जनों क्षेत्रों के करीब 10 हजार से अधिक लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। इसका प्रभाव होटलों पर भी देखने को मिला है। कई होटलों में पानी न होने के कारण होटलों के कमरे खाली रहे। वहीं पानी की भारी किल्लत के चलते लोगों को कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढ़ोने पर मजबूर होना पड़ा।

चूनाधारा ने बुझाई दस हजार से अधिक लोगों की प्यास
नैनीताल। नगर के सबसे ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र सात नंबर, मल्होत्रा कम्पाउंड, चार्टन लॉज के 10 हजार से अधिक लोगों के लिए एक मात्र प्राकृतिक जल स्रोत चूनाधारा पर शुक्रवार रात भर पानी के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। वहीं शनिवार अवकाश होने के कारण सुबह से ही लोग पानी भरने के लिए लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बता दें कि सीजन में बर्फवारी नहीं होने से प्राकृतिक जल स्रोत भी सूखने के कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं चूनाधारा बीते कई वर्षों से लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहा है। अगर चूनाधारा भी पूरी तरह सूख चुका होता तो पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया होता।

जल संस्थान के कर्मचारी पाइप लाइन जोड़ने में जुटे
जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि लाइन टूटने की सूचना के बाद से ही जल संस्थान के कर्मचारी काम कर रहे हैं। गुरुवार रात से ही पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है। शनिवार दोपहर तक स्नो व्यू व बिरला वाली दो लाइनों को जोड़ दिया गया। जबकि रतन कॉटेज वाली तीसरी लाइन को भी रात तक जोड़ने के बाद रविवार सुबह पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Forest guard exam: कल होगी वन आरक्षी की लिखित परीक्षा, 86 परीक्षा केंद्रों में 28,579 अभ्यर्थी पंजीकृत
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोकसेवा आयोग की ओर से वन आरक्षी परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि वन आरक्षी की परीक्षा के लिए 28,579 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 86, इनमें हल्द्वानी में 69 और रामनगर में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुरू होने से समाप्त होने तक सभी परीक्षा केंद्रों के 200 गज की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी।

स दायरे में मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना पांच या पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार शस्त्र, लाठी, डंडा लेकर परीक्षा केंद्र के समीप नहीं आएगा। न ही इस दायरे में फोटेस्टेट, फैक्स मशीन चलाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, पर्चों के वितरण, ड्रोन संचालन वगैरह पर प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bajpur road accident: दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बचे वाहनों में सवार लोग

अयोध्या : ट्रक व पिकप की भिड़ंत में घायल तीन श्रद्धालुओं की मौत
अमृत विचार,अयोध्या। प्रयागराज हाइवे पर रविवार की रात पूराकलंदर थाना के भदरसा क्षेत्र में पिपरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी पिकप में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकप सवार कुल 16 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।

जहां तीन की मौत हो गई और चार गंभीर घायल को डाक्टरों ने रेफर किया है, जबकि शेष को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। दुर्घटना के समय सभी श्रद्धालु वापस संतकबीरनगर की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद हाइवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

बताया गया कि संतकबीरनगर और पड़ोसी जिले बस्ती के श्रद्धालु एक पिकप से मौनी अमावस्या स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। गंगा में स्नान- दान के बाद रविवार की रात सभी उसी पिकप से वापस जा रहे थे। रात लगभग 10 बजे जैसे ही पिकप पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पिपरी टोल के पास पहुंची कि प्रयागराज की ओर जा रहे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई।

हादसे के बाद चीख पुकार मची तो मामले की सुचना एंबुलेंस और पुलिस को दी गई।  मौके से एंबुलेंस के ईएमटी रजनीश कुमार ने 16 घायलों को रात साढ़े 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।  इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकत्सक ने गंभीर घायल चार श्रद्धालुओं पूनम, गायत्री देवी व ज्ञानमती को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

परीक्षण के बाद 65 वर्षीय हरिवंश चतुर्वेदी निवासी टिकरिया थाना मुंडेरवा जिला बस्ती व 60 वर्ष केशवराम निवासी नगुआ थाना महुली जिला संतकबीरनगर को मृत घोषित कर दिया, जबकि मेडिकल कालेज ले जाने के पूर्व 55 वर्षीय ज्ञानमती निवासी मंगेरा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर ने दम तोड़ दिया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि हादसे में घायल श्रद्धालुओं 55 वर्षीय सुशीला निवासी नगुआ थाना महुली जिला संतकबीरनगर, 60 वर्षीय इंदल प्रसाद चौरसिया व इनकी पत्नी 56 वर्षीय शांतिदेवी निवासी टेमा रहमत थाना मुंडेरवा जिला बस्ती, 40 वर्षीय गुड़िया निवासी टिकरिया महुआया थाना मुंडेरवा जिला बस्ती, 45 वर्षीय कैकेई निवासी मैलानी थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, 40 वर्षीय सुशीला देवी निवासी मंगेरा थाना कांटे जिला संतकबीरनगर, 75 वर्षीय सूर्यनारायन ओझा निवासी तेनुआमाफी थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, 60 वर्षीय मिथलावती व उसके पति 70 वर्षीय हरिश्चंद्र निवासी टिकरिया महुआपार थाना मुंडेरवा जिला बस्ती, 21 वर्षीय प्रदीप चौरसिया निवासी मंगेरा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, आठ वर्षीय छोटू त्रिपाठी निवासी नगुआ थाना महुली जिला संतकबीरनगर तथा गायत्री देवी व पूनम को रात में लाया गया।

तीन मृतक श्रद्धालुओं का पोस्टमार्टम कराने तथा घायलों के मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिये मेमो नगर कोतवाली भेजवाया गया है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी पर घायलों को उपचार के लिए भेजवाया गया। हादसे की सूचना परिवारवालों को भेजवाई गई है।  तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : जौनपुर : गायत्री महायज्ञ को निकाली कलश यात्रा,वातावरण हुआ भक्तिमय

कानपुर देहात : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
अमृत विचार,कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा गांव में रविवार की शाम हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से जानवरों को चारा लेने गई एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मैथा चौकी क्षेत्र के भुजपुरा गांव निवासी छोटे लाल की 45 वर्षीय पत्नी सुमन देवी रविवार की देर शाम घर से जानवरों का चारा लेने के लिए खेतो पर गई थी। तभी बारिश होने लगी और वह बबूल के पेड़ के नीचे बैठ गई।

उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। जब वह लौट के घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाद में शव भदौरिया फाम हाउस के पास मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राकेश बहादुर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

यह भी पढ़ें : Lucknow SR College : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का हुआ खुलासा, तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेगी पुलिस

बहराइच : मछली का शिकार करते समय तालाब में डूबा युवक, मौत
अमृत विचार, बहराइच। जिले के भग्गापुरवा गांव निवासी एक युवक की रविवार को तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भग्गापुरवा निवासी सलमान (30) पुत्र गुलजार मछली का शिकार करने गांव में स्थित तालाब पर गया था। मृतक के भाई सोनू ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि अनवर के तालाब में मछली का शिकार करते समय सलमान पैर फिसलने से पानी में डूब गया।

सलमान की तालाब में डूबकर मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Lucknow SR College : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत का हुआ खुलासा, तहरीर मिलते ही कार्रवाई करेगी पुलिस