theft in house - Amrit Vichar

Bareilly: रिश्तेदारी में गया था परिवार, घर के ताले तोड़कर चोरों ने की लाखों की चोरी
बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी में गए परिवार के मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ करके फरार हो गए। वापस लौटने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

कैंट थाना क्षेत्र के लाल फाटक निवासी पिंकी ने बताया कि 1 फरवरी को वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। 2 फरवरी की रात करीब 2. 30 बजे उसके घर में तीन अज्ञात चोर मकान के मेन गेटा का ताला तोड़कर घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने घर में रखी एक सोने की चेन, एक अंगूठी, 25 हजार की नगदी, और तीन हाथ में बांधने वाली घड़ी चोरी करके ले गए।

उसके बाद जब वह वापस लौटी हो उसे चोरी की जानकारी हुई। डायल 112 को चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उसके बाद सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि तीन अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर घुसे थे। महिला की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

Bareilly : पहले घर में की रेकी फिर बुर्का पहनकर चोरी...अब मुठभेड़ के बाद दो चोर गिरफ्तार, एक के लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। घर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जिसमें से एक को पैर में गोली लगी। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख से ज्यादा की नकदी और अवैध हथियार बरामद किए।

दरअसल बीती 5/6 फरवरी की रात कस्बा शाही के मोहल्ला आजमनगर स्थित चांद बाबू के घर चोरों ने नकबजनी की घटना को अंजाम दिया था। अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 28 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। शाही थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली की चोरी की घटना में शामिल इमरान अपने साथी के साथ चोरी के जेवरात बेचकर मिली नकदी लेकर बाइक से दिल्ली जाने की फिराक में हैं।

लिहाजा बीएसएनएल चौराहे के पास इनकी घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत देने पर चोर भागने लगे और पीछा करने पर शाही-मिर्जापुर रोड पर श्मशान के पास कच्चे रास्ते में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। दोनों चोर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने इमरान निवासी आजमनगर थाना शाही व तौफीक निवासी ग्राम बसई थाना शाही को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि पहले रेकी की और फिर बुर्का व मास्क पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सोने-चांदी के जेवरात को कस्बा शाही के सुनारों को बेच दिया गया था। जिन्होंने जेवरात गलाकर सोने-चांदी की टिक्कियां बना लीं। बिक्री के तीन लाख रुपये लेकर दोनों चोर दिल्ली जाने की फिराक में थे।

Pilibhit: बोखौफ चोरों ने अब बल्लभनगर में की 60 लाख की चोरी, डीवीआर भी ले गए
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर में चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस चोरी की घटनाएं रोकने में फेल साबित हो रही है। पूर्व में हुई घटनाओं में खुलासा छोड़िए साक्ष्य भी नहीं जुटाए जा सके थे कि एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। बंद मकान से चोर करीब 60 लाख की चोरी कर गए।

घटना सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कालोनी में हुई। यहां के रहने वाले हरीश कुमार बरेली गए थे। उनके भतीजी का जन्म हुआ था और छोटे भाई की पत्नी बरेली के अस्पताल भर्ती थी। घर बंद कर परिवार बरेली था। बताते है कि इसी बीच चोर मकान में घुसे और करीब 60 लाख कीमत के जेवरात, एक लाख रूपये आदि समान समेट ले गए।

पड़ोसियों ने मंगलवार सुबह मकान का दरवाजा खुला देखा तो जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई। फिलहाल छानबीन कराई जा रही है।

लखीमपुर खीरी : सीओ ऑफिस के पास व्यापारी के घर से 50 लाख से अधिक की चोरी
पलिया कलां, अमृत विचार। पलिया पुलिस की रात्रि गश्त की पोल एक बार फिर खुल गई। सीओ ऑफिस से महज कुछ कदम दूर दुधवा रोड पर स्थित एक व्यापारी के मकान का चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर सेफ, अलमारियों और बक्सों आदि को तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। इस वारदात के बाद नगर के व्यापारियों में चोरों का खौफ देखा जा रहा है। वहीं नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है।

दुधवा रोड निवासी बड़े व्यापारी रामचंद्र गुप्ता का मकान सीओ कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। वह और उनका बेटा नेपाल में रहकर व्यापार करते हैं। व्यापारी रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि वह अपनी पत्नी और विवाहित तीन बेटियों के साथ 26 अक्टूबर को दर्शन करने के लिए बाला जी धाम मध्य प्रदेश गए थे। मकान पर ताला पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए मकान पर पड़े ताले तोड़ दिए। चोरों ने पूरे इत्मीनान के साथ पूरा घर खंगाल डाला। वह जब गुरुवार की सुबह छह बजे जब मध्य प्रदेश से वापस घर पहुंचे तो मुख्य गेट खुला पाया।

यह देख उनके होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका के बीच जब वह घर के अंदर गए तो वहां का नजारा देख मानों उनके पैरों के तले की जमीन खिसक गई हो। कमरों में रखा तिनका-तिनका इधर उधर बिखरा पड़ा था। अलमारियों और सेफ के साथ ही बक्से आदि के ताले टूटे हुए थे। सामान फर्स, बेड आदि पर खंगाला पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों और अपने परिचितों के साथ पुलिस को दी। इस पर तमाम लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। व्यापारी के मुताबिक चोर घर में रखे  करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए।

दुपट्टा और पेंचकश छोड़ गए चोर
सीओ ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की वारदात के बाद पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसओ पंकज त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के दौरान मौके से एक दुपट्टा व एक पेंचकस बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दोनों वस्तुएं मौके पर छोड़ गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

रात 11 बजे के बाद थाने से नहीं निकलती पुलिस
नगर के लोगों ने बताया कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। व्यापारियों का कहना है कि नगर में एक-दो प्रमुख चौराहों पर रात में पुलिस करीब 11 बजे तक ही दिखती है। इसके बाद पुलिस नगर में नहीं दिखाई देती और न ही नगर में हूटर की आवाज सुनाई देती है। यही वजह है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वह वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। अपराधों का ग्राफ न बढ़े। इसको लेकर पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। यदि दबाव में दर्ज भी करती है तो धाराओं में खेल करने से नहीं चूकती है।

एसओ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके से पेचकस और एक दुपट्टा बरामद हुआ है, दो व्यापारी का नहीं है। जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Bareilly : बच्चे गए कोचिंग, घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
बरेली, अमृत विचार। बसंत विहार कॉलोनी में बंद मकान में चोर सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने घर की अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करके फरार हो गए। थाना इज्जतनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार निवासी सरोज कुमारी ने बताया कि वह निजी अस्पताल में नर्स का काम करती हैं। उसके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। 18 अगस्त को दिन में 3 से 4 बजे के समय बच्चे कोचिंग गए हुए थे। इसी बीच तीन लोग चोरी करने के लिए पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुस गए। महिला ने बताया कि घर की अलमारी का ताला तोड़कर चोर मंगलसूत्र, दो सोने की अगूंठी, एक जोड़ी झुमकी और दो जोड़ी चांदी की पायल समेत केसीसी लोन जमा करने के लिए घर में रखे 33 हजार रुपये लेकर कमरे के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर और मेन गेट पर ताला डालकर फरार हो गए।

कोचिंग के बाद बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला था जबकि अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सूचना पर वह मौके पर पहुंचीं तो देखा कि किचन के पास एक चोर की चप्पल पड़ी हुई थी, जिस पर मसाला लगा था। उसने पड़ोस के रहने वाले राजा नाम के मजदूर को ऐसी चप्पल पहने हुए देखा था। उसके बाद वह उसके घर गईं तो दूसरी चप्पल मिल गई। महिला ने कर्मचारी नगर पुलिस को चोरी की सूचना दी। उसके बाद पुलिस आरोपी राजा के घर पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। उसके बाद महिला ने राजा, अंकित और बृजमोहन नाम के युवक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लखीमपुर खीरी : शहर में चोरों के हौसले बुलंद, घर से डेढ़ लाख के सामान पर हाथ साफ
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे एक ही घर को बार-बार निशाना बनाने लगे हैं, लेकिन पुलिस है कि सिर्फ तहरीर और रूटीन जांच तक सीमित है। बुधवार की रात पुलिस चौकी राजापुर क्षेत्र के मोहल्ला काशी नगर में बंद मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया।

मोहल्ला काशी नगर निवासी महेश मिश्र पुत्र दीनानाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे से 1:30 बजे के बीच चोर घर में घुस आए। चोर ताले तोड़कर बिजली का सामान व एसी कपार वायर चुराकर ले गए, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी रात में चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौर करने वाली बात यह है कि यही घर दो महीने पहले भी चोरी का शिकार हो चुका है।

तब करीब 70 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ था, जिसकी तहरीर भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि चोर खुलेआम बेखौफ घूम रहे हैं और मकान मालिक दूसरी बार फिर उनका शिकार बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस कार्रवाई ही नहीं करेगी तो चोरियों पर अंकुश कैसे लगेगा? लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पुलिस की गश्त और चौकसी सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों है। अब देखना यह है कि पुलिस इस ताजा चोरी को भी पुराने मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डालती है या फिर सचमुच अपराधियों पर शिकंजा कसती है।

पीलीभीत: चोर और बदमाश अंजाम दे रहे वारदात...पुलिस के दावे फेल
बरखेड़ा, अमृत विचार। ग्रामीण अंचल में ड्रोन उड़ने और चोरों की दस्तक के शोर के बीच पुलिस ने अधिकांश मामलों को अफवाह करार दिया। इधर, अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। रविवार रात को भी वारदात हुई। गजरौला क्षेत्र में घर में घुसे बदमाशों ने ग्रामीण को बांके की नोक पर लेकर लूटपाट की, जबकि बरखेड़ा क्षेत्र में मकान में घुसे चोर सामान समेट ले गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

लूटपाट की वारदात गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर में हुई। गांव के ही रहने वाले योगेन्द्र सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह रविवार रात घर पर अकेले थे। रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस गए। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने गर्दन पर बांका रख दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धमकाते हुए अलमारी की चाबी पीड़ित से ले ली। फिर एक बदमाश कमरे में रखे सामान को खंगालता रहा। यहां से बदमाश चांदी की पायल, कमरबंद, सोने की तीन अंगूठी, कुंडल, एक जोड़ी टॉप्स, कंठी, टीका, दो जोड़ी झुमकी, 18 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ग्रामीण ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। लूटपाट की घटना का पता चलते ही गांव में बदमाशों की दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों को रातभर जागकर निगरानी करनी पड़ रही है, लेकिन पुलिस की ओर से पुख्ता सख्ती नहीं हो सकी है। अधिकांश सूचनाओं को अफवाह बताकर टाला जा रहा है। एसओ गजरौला जगदीप मलिक ने बताया कि मामला लूट का नहीं चोरी का है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

चोरी की दूसरी वारदात बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप में हुई। गांव के रहने वाले महेश बाबू मौर्य खेती करते हैं। उनकी पत्नी नीलम आशा कार्यकर्ता हैं। गांव में ही दूसरे मकान में उनके दो पुत्र संजय और विशाल अपने परिवार संग रहते हैं। संजय की पत्नी इन दिनों मायके गई हुई है। ऊपरी पोरशन में संजय सो रहे थे, जबकि निचले हिस्से में विशाल, उसकी पत्नी मोहिनी सो गए थे। बताते हैं कि देर रात छत के रास्ते चोर घुसे और कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर नकदी जेवरात और 14 हजार रुपये समेट ले गए। रात करीब 12 बजे फ्रिज के ऊपर रखा एक डिब्बा गिरने की आवाज पर विशाल व उसकी पत्नी जाग गए। तब चोरी का पता चला। इसकी सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची और जानकारी जुटाई। सोमवार को सीओ बीसलपुर प्रगति चौहान सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ गांव पहुंची और सुरागरसी की। बरखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चोरों के जाने के बाद आई गोली चलने की आवाज
बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम परेवा अनूप में हुई वारदात की जानकारी रात में ही पीड़ित परिवार को लग गई थी। चोरी का शोर मचने के बाद काफी ग्रामीण जमा हो गए थे। हालांकि चोर हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस संदिग्धता के आधार पर अभी जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, पीड़ित का ये भी कहना है कि घटना के बाद गांव में गोली चलने की भी आवाज सुनी गई थी। अब गोली चोरों ने चलाई या फिर किसी और ने। इसे लेकर भी पड़ताल कराई जा रही है।

रामपुर: घर की छत पर सो रहा था परिवार...चोरों ने सेंध लगाकर 50 हजार की नकदी की पार
रामपुर,अमृत विचार। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए भीतर से 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव धावनी में हसनपुर निवासी विजयपाल साप्ताहिक बाजारों में कपड़े की दुकान लगाते हैं। गृहस्वामी के अनुसार मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी, मां ज्ञानो देवी बच्चे तथा भाई-बहनों के साथ छत पर सो रहा था। इस दौरान चोर दुमंजिले मकान की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। बाद में चोरों ने घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर भीतर से 50 हजार रुपये की नकदी चुराकर फरार हो गए।

रात्रि में जब स्वजन उठे तो घर में सामान अस्त-व्यस्त हालत में पड़े होने पर खलबली मच गई। साथ ही मौके पर पास-पड़ोसियों समेत ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर गृह स्वामी से जानकारी प्राप्त की। कहा कि चोर घर के भीतर से 50 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं : मकान से चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने माल किया बरामद
बदायूं, अमृत विचार: सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी उपलब्धित हासिल हुई है। शहर के एक मोहल्ले में मकान से चोरी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी चोरी का माल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से चोरी किया गया माल बरामद हुआ। चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

चोरों ने 16 जुलाई को शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी जाहिद खान पुत्र लियाकत खां के मकान को निशाना बनाया था। जाहिद खान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोर छत के रास्ते से उनके मकान में घुसे थे। मकान से ई-रिक्शा की तीन बैट्रियां, दो चार्जर, ई-रिक्शा की एक मोटर, एक कंट्रोलर, तीन घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस के मुखबिर ने चोरों के बारे में सूचना दी। पुलिस उसके बताए स्थान रेलवे लाइन किनारे अंडरपास के पास पहुंचे। जहां चोरी करने के आरोपी चोरी किया गया माल ई-रिक्शा में रखकर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को पकड़ा। उन्होंने अपना नाम सनी पुत्र धर्मेंद्र, समीर पुत्र सिकंदर, मंजीत पुत्र रज्जन, मनीष पुत्र छोटे, आजम पुत्र अब्दुल बताया। सभी आरोपी शहर के मोहल्ला मीरा सराय के गिहार बस्ती निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद किया। पुलिस ने पहले से दर्ज रिपोर्ट में धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चमन गिरी, हेड कांस्टेबिल रजनेश कुमार, कांस्टेबिल श्यामवीर, अनुज कुमार, सोविंद्र वैसला, सुमित कुमार, कुलदीप कुमार रहे।

चोरी करके कबाड़ी के पास बेची गई थी बाइक
मुजरिया: थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव लहरा असदुल्ला में एक घर के सामने खड़ी बाइक गांव के ही दो युवक चोरी करके ले गए थे। बाइक मालिक के पूछने पर दोनों टालमटोल करते रहे। जिसके चलते बाइक मालिक हबीब खान ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके आधार पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी मुंशी पुत्र साबिर को हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसने अपने साथी बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी निवासी इमरान पुत्र अन्नू का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। उन्होंने कबाड़ी के यहां बाइक कटवाने की जानकारी दी। पुलिस ने सहसवान के एक कबाड़ी के पास से बाइक के पुर्जे बरामद कर लिए।

ये भी पढ़ें - बदायूं : सर्किल रेट को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार, जमीनों के बढ़ेंगे 20 फीसदी रेट

लखीमपुर खीरी: खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुसे चोर...नकदी-जेवर पर हाथ किया साफ
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पुलिस से बेखौफ चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में धावा बोल दिया। कमरे की खिड़की में लगी जाली काटकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोर बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव बनवारीपुर निवासी अनीस अहमद ने बताया कि घटना सोमवार की रात हुई। वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान में लगी विंडो की जाली उखाड़ दी और घर में घुस आए। कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें से 20 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई।

कमरे में बिखरा पड़ा सामान देख कर उनके होश उड़ गए। देखा तो खिड़की की जाली उखड़ी हुई पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से जानकारी ली। पीड़ित न सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर हेमंत राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

कानपूर में व्यापारी के घर आठ लाख की चोरी, दिनदहाड़े उड़ाए जेवर, पड़ोसियों पर जताया शक
कानपुर, अमृत विचार। अनवरगंज में व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर दिनदहाड़े नगदी व जेवर समेत करीब आठ लाख का माल पार कर ले गए। चोरी का पता चलते ही व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी पर संदेह जताया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की है।

अनवरगंज के बांसमंडी निवासी वकास अपने छोटे भाई नसीब के साथ रहते हैं। वकास ने पुलिस को दी सूचना के अनुसार 23 जून को वह घर में ताला लगाकर दोनों भाई दुकान गए थे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जब लौटे तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा था। मकान के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा था।

चोर अलमारी से 70 हजार रुपये और सोने व चांदी के जेवर समेत करीब आठ लाख का माल ले गए हैं। पुलिस पूछताछ में वकास ने पड़ोसी पर संदेह जताया है। अनवरगंज पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। फिलहाल शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।

ये भी पढ़े : Urmila murder case: बेटे ने कबूला, मां की डांट पर आपा खो दिया था, चुनरी से मां का गला कसकर बेड में था डाला

शाहजहांपुर: तीन घरों से चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर किए चोरी
कलान, अमृत विचार। हिमाचल प्रदेश मजदूरी करने गए लोगों के तीन घरों को चोरों ने खंगाल डाला। चोर तीनों घरों से एक लाख की नकदी समेत पांच लाख का माल जेवर चोरी कर ले गए। जिन घरों में चोरी की घटना हुई वह तीनों भाई हैं। उनके पिता ने मामले की तहरीर दी है। पिता गांव में ही दूसरे मकान में रहते हैं। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच के साथ ही चोरों की सुरागरसी शुरू कर दी है।

क्षेत्र केगांव नौगवां मुबारिकपुर निवासी राम चरन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके तीन पुत्र सतीश, श्याम बाबू, अशोक हिमाचल प्रदेश में परिवार सहित मेहनत मजदूरी करने गए हैं। गांव में तीन मकान हैं। एक मकान पर वह लेटा था, दो मकान में ताले लगे हुए थे। शनिवार रात किसी समय चोरों ने मकान में लगे ताले तोड़ दिए और मकान के अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्सों का भी ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर, झाले, मांगबेदा, पायलें पायजेवरी, हथ फूल, बिछुआ और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। उसने तहरीर में यह भी बताया है कि जिन घरों में चोरी हुई है, उनके बगल के लोग अपनी छतों पर उस रात लेटे हुए थे। पीड़ित रामचरन ने थाना प्रभारी से चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।