रोडवेज बस - Amrit Vichar

रोडवेज स्टेशन से चली गाड़ी दो गांव में ठप, आफत में आई यात्रियों की जान
हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का हाल भगवान भरोसे चल रहा है। काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 2917 हल्द्वानी से नैनीताल के लिए हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से सुबह 10.30 बजे चली।  बस के दो गांव पहुंचते ही उसका प्रेशर पाइप फट गया। जिससे यात्रियों की जान सांसत में आ गई। आनन-फानन में यात्रियों को उतारकर बस को वहीं किनारे खड़ा किया गया।

बस में सवार सभी 38 यात्रियों को अलग-अलग बस से नैनीताल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अलग-अलग जगह से आए यात्री परिवहन निगम की अव्यवस्था पर नाराज दिखे।  यात्रियों ने कहा कि रोडवेज स्टेशन से ही करीब 2 घंटे के इंतजार के बाद बस मिली और इस पर भी बस खराब होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।  बस खराब होने के कारण यात्रियों को करीब 1 घंटे इंतजार करना पड़ा।  स्टेशन इंचार्ज रघुवीर चौधरी ने बताया कि बस के लिए सहायता भेज कर वापस काठगोदाम डिपो लाया गया है। डिपो में बस को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को दूसरी बस से नैनीताल भेजा गया।

पीक सीजन की भीड़ नही संभाल पा रहा है परिवहन निगम

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में पीक सीजन में लिए भारी भीड़ जुड़ने से अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। यहां से नैनीताल, कैंची, अल्मोड़ा, रानीखेत के लिए पर्याप्त बस उपलब्ध नहीं होने से सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण पीक सीजन में यात्रियों की भीड़ को संभालने में अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं।

रोडवेज बस और ऑटो में भिडंत, ऑटो सवार चार घायल
हल्द्वानी, अमृत विचार : बरेली रोड पर शनिवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। एक ऑटो तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया, जिससे ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। भागने से पहले पुलिस ने बस चालक को हिरासत में और बस को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, रोडवेज की बस संख्या यूके 07पीए 2830 दोपहर लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। तकरीबन एक बजे बस ने हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहे ऑटो संख्या यूके 04टीए 8812 को बरेली रोड पर लटूरियाबाबा मंदिर के पास अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की आमने-सामने और काफी तेजी से भिड़ंत हुई। इससे जहां ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना के बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया। घायलों में ऑटो चालक दीपक पुत्र नंदन चौधरी निवासी तल्ली हल्द्वानी, लीलाधर सती व उनकी पत्नी धनासती निवासी आनंद विहार कॉलोनी तीनपानी और सात वर्षीय बच्ची तरुशी कांडपाल शामिल है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में इस बात की चर्चा थी कि चालक नशे में था। जबकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल से भवाली रोडवेज बस चलाने की मांग
भीमताल, अमृत विचार: विकास भवन, शिक्षा भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर नैनीताल और भवाली के बीच रोडवेज बस संचालन की मांग की। जिस पर सीडीओ ने कर्मचारियों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि विकास भवन और शिक्षा भवन में तैनात कर्मचारियों के लिए पर्याप्त आवास न होने के कारण उन्हें प्रतिदिन भीमताल से नैनीताल और भवाली तक यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि, रोडवेज बस सेवा का संचालन पहले के मुकाबले सही समय पर नहीं हो रहा, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस सीडीओ ने कहा कि प्रदेश और जनपद के विकास कार्यों में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है, उनकी परेशानियों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन देने वाले खजान चन्द्र बुधानी, ज्योति पांडे, सुनीता साह, मनोज कांडपाल, राजेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, दुर्गा देवी, लता जोशी आदि शामिल रहे।

टूटी जाली बनी वाहन सवारों के लिए खतरा
तल्लीताल जीआईसी और जेल गेट के बीच सड़क पर बनी नाली की जाली टूटी पड़ी है, जो दोपहिया वाहन सवारों के लिए खतरे का कारण बन गई है। लंबे समय से नैनीताल हल्द्वानी रोड पर जेल गेट के समीप स्थित नाली के ऊपर की जाली टूटी है। पहले एनएच विभाग ने लोगों की शिकायत पर टूटी जाली की जगह नई जाली लगाई थी, लेकिन अब फिर से जाली टूटने से सड़क के बीच बड़ा गड्ढा हो गया है।

जिससे वाहन चालकों को समस्या हो रही है। इस स्थान पर हुए एक हादसे के बाद एसओ रमेश बोरा ने एनएच के अधिकारियों से नाली के ऊपर जल्द जाली लगाने की मांग की है। एसओ ने बताया कि विभाग ने जल्द जाली लगाने का आश्वासन दिया है।

काठगोदाम से कौसानी रोडवेज बस सेवा पर संकट
हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो से दिल्ली-कौसानी के बीच चलने वाली बस सेवा में विगत 31 जनवरी से समस्या उत्पन्न हो गई। नई बसों में फिल्टर संबंधित तकनीकी खराबी आने के कारण इस सेवा पर ग्रहण लग गया है, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

काठगोदाम डिपो से पिछले चार महीने से दो नई बसें दिल्ली और कौसानी के बीच चल रही थीं। इन बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल रही थी, लेकिन 31 जनवरी के बाद इन बसों में फिल्टर संबंधी समस्याएं आ गई हैं, जिसके कारण इस सेवा को स्थगित किया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस सेवा से प्रति ट्रिप करीब 50 हजार रुपये की आय होती थी।

साथ ही पहाड़ के यात्रियों को दिल्ली और हल्द्वानी की सीधी बस सेवा मिल रही थी। कर्मचारियों का कहना है कि छोटे-छोटे पार्ट्स की कमी के कारण गाड़ियों के ट्रिप को निरस्त किया जा रहा है जो ठीक नहीं है। कौसानी से दिल्ली के लिए यही बस सेवाएं थीं।  काठगोदाम डिपो के एआरएम राजेंद्र सिंह ने बताया कि बसों में जो खराबी आई है, उसके लिए जरूरी पार्ट्स नहीं मिल पा रहे हैं। इस वजह से दोनों बसें वर्कशॉप में खड़ी हैं।

रोडवेज बस के उड़ गए परखच्चे, आरएम मौके पर भी नहीं गईं
हल्द्वानी, अमृत विचार: आमडली क्षेत्र में बुधवार को रोडवेज की बस गहरी खाई में गिर गई। परिवहन निगम के नैनीताल परिमंडल की आरएम पूजा जोशी ने मामले में घोर लापरवाही दिखाई। जिसे देखते हुए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बुधवार को आमडली क्षेत्र में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही हल्द्वानी डिपो रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2622 गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए। कई लोग घायल हो गए और मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया था। हल्द्वानी डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई लेकिन आरएम पूजा जोशी तत्काल मौके पर तक नहीं गईं। हद तो तब हो गई जब परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों ने घटना के संबंध में आरएम पूजा जोशी को फोन किया तो उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। अधिकारियों ने बार-बार फोन पर उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हर बार फोन नहीं उठाया।

इतनी संवदेनशील घटना होने के बाद भी आरएम पूजा जोशी के लापरवाही रवैये को देखते हुए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नरेन्द्र कुमार जोशी ने उनको निलंबित कर निगम मुख्यालय देहरादून सम्बद्ध कर दिया है। उनकी जगह पर काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल को आरएम नैनीताल परिमंडल का प्रभार दिया गया है। इधर, नैनीताल परिमंडल के आरएम का प्रभार मिलने के बाद आलोक बनवाल ने बताया कि बस दुर्घटना वाले मामले की जांच की जाएगी और जांच की रिपोर्ट उच्चस्तर पर भेजी जाएगी। कहा कि दुर्घटना काफी दुखद थी और जांच शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।

बस एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत! 1 घायल ऋषिकेश एयरलिफ्ट
भीमताल/हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस बुधवार दोपहर भीमताल क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। बस में 29 लोग सवार थे। हादसे में मासूम समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 24 घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) और 1 घायल को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी है। एक घायल को ऋषिकेश हेली एंबुलेंस से एयरलिफ्ट किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया बस चालक द्वारा अन्य वाहन को पास देने के दौरान बस अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होना ज्ञात हुआ है जबकि चालक के अनुसार, रोडवेज की बस यूके-07 पीए 2822 बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब भीमताल-हल्द्वानी मोटरमार्ग पर आमडाली के पास पहुंची तो हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ी गलत दिशा में आ गई। उसको बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक, परिचालक दोनों ही गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उससे पहले ही स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान शुरू कर चुके थे। देर रात मृतकों की पहचान खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ और दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

सीएम ने शोक जताया, स्थानीय लोगों को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख रुपए जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3-3 लाख रुपए एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, प्रभावितों को सरकारी स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एम्स ऋषिकेश से चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी हल्द्वानी पहुंच गया। सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस प्रशासन की मदद करने पर स्थानीय लोगों के प्रयास को सराहा है।

सीएम धामी ने की बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 -10 लाख मुआवजे की घोषणा
हल्द्वानी, अमृत विचार।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15 ₹25 हजार दिए जाएंगे।

बस में सवार यात्रीयों की लिस्ट

प्राप्त सूचना के अनुसार उक्त रोड़वेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। बस में कुल 29 यात्री सवार थे।अभिलाषा पत्नी यशपाल सिंह 37 वर्ष निवासी पिथौरागढ़, कल्पना रावत पुत्री शंकर सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रामगढ़, रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय हरक सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर 1, सुमन भट्ट पुत्र जगदीश चंद्र भट्ट उम्र 22 वर्ष निवासी सीएमडी कॉलोनी डहरिया, दीक्षा प्रकाश पुत्री कैलाश प्रकाश निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुगा, नेहा पंत पत्नी विनोद पंत उम्र 27 वर्ष निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़, मनीष बिष्ट पत्नी रोहित बिष्ट उम्र 26 वर्ष निवासी मल्लिका भीमताल वार्ड नंबर 1,नेहा लमगड़िया पुत्री सुखबीर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी लामगड़ा अल्मोड़ा, दीक्षा बिष्ट पुत्री जीवन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गौरा पड़ाव बरेली रोड हल्द्वानी, गीतांजलि पांडे पुत्री भुवन चंद्र पांडेय उम्र 23 वर्ष निवासी कानिया रामनगर, वंशिका पुत्री चंद्र लाल उम्र 21 वर्ष निवासी नवाबी रोड हल्द्वानी, भूमिका पुत्री दिनेश उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी धानमिल बरेली रोड, भारती जोशी पुत्री प्रकाश चंद्र जोशी उम्र 21 वर्ष निवासी हल्द्वानी, यशपाल सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पिथौरागढ़, ठाकुर सिंह पुत्र जोग सिंहउम्र 42 वर्ष निवासी खरतौती मुनस्यारी, रिया चौबे पुत्री गिरीश चौबे उम्र 22 वर्ष निवासी पाल कॉलेज हल्द्वानी, लकी पुत्र ठाकुर सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी खर्तोली मुनस्यारी, गिरीश चांदनी पुत्र केशव चांदनी निवासी पूर्वी खेड़ा गोलापार, हर्षित बोनाल पुत्र धीरज सिंह बोनाल निवासी एबीएम रोड फतेहपुर, कोमल आर्य पुत्री हेमचंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी दमोह दूंगा जवाहर ज्योति टिनसेट के पास, मनीष सिंह रावत पुत्र कैलाश सिंह रावत निवासी हिम्मतपुर मल्ला, निधि गोस्वामी पुत्री देवपुरी गोस्वामी निवासी पनियाली कठघरिया मुखानी, ममता पुत्री संजीव कुमार जोशी निवासी बरेली रोड गौजाजलि, रमेश चंद्र पांडे पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र पांडे निवासी गोलापार, जय पुत्र यशपाल उम्र- 15 वर्ष निवासी पिथौरागढ़, अंकिता मेहरा पुत्री दीवान सिंह मेहरा निवासी हल्द्वानी बस में सवार थे।

बीएमडब्ल्यू बचाने के चक्कर में खाई में गिरी रोडवेज बस, 4 की मौत, 25 यात्री घायल
संवाददाता, भीमताल/हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस बुधवार दोपहर भीमताल क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। बस में 29 लोग सवार थे। हादसे में मासूम समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 24 घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) और 1 घायल को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बनी है। प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रथम दृष्टया बस चालक द्वारा अन्य वाहन को पास देने के दौरान बस अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटना होना ज्ञात हुआ है जबकि चालक के अनुसार, रोडवेज की बस यूके-07 पीए 2822 बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब भीमताल-हल्द्वानी मोटरमार्ग पर आमडाली के पास पहुंची तो हल्द्वानी से भीमताल की तरफ आ रही बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ी गलत दिशा में आ गई। उसको बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक, परिचालक दोनों ही गंभीर घायल हुए हैं। सूचना पर भीमताल पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उससे पहले ही स्थानीय लोग रेस्क्यू अभियान शुरू कर चुके थे। देर रात मृतकों की पहचान खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू निवासी ग्राम टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ और दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमाइल बेरीनाग हाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई।

सीएम ने शोक जताया, स्थानीय लोगों को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख रुपए जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3-3 लाख रुपए एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, प्रभावितों को सरकारी स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एम्स ऋषिकेश से चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी हल्द्वानी पहुंच गया। सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस प्रशासन की मदद करने पर स्थानीय लोगों के प्रयास को सराहा है।

रोडवेज व केमू सहित कुल 48 वाहनों के किए गए चालान, ये है वजह...
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान कुल 48 वाहनों के चालान किए गए, इस दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम और कुमाऊं मोटर्स ओनर्स एसोसिएशन (केमू) की बसों पर भी कार्रवाई की गई। नैनीताल क्षेत्र में परिवहन अधिकारी एनपी आर्य के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 33 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहनों में टैक्सी, मैक्सी, टैक्सी बाइक आदि वाहन शामिल हैं। हल्द्वानी क्षेत्र में सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र और उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महा प्रबंधक आरके आर्य ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर 15 वाहनों के चालान किए गए।

कार्रवाई परमिट शर्तों का उल्लंघन, यूनिफॉर्म, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, टैक्स, नो पार्किंग, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि के तहत सख्त प्रवर्तन कार्रवाई के रूप में किया गया। इस अभियान में चंदन ढेला, अनिल कार्की, महेंद्र कुमार और अरविंद आदि शामिल रहे।

1 किलोमीटर में ही हांफ गई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस
हल्द्वानी, अमृत विचार।  रोडवेज स्टेशन से चली उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की बस मात्र एक किमी. दूर पहुंचते ही हांफ गई। रोडवेज स्टेशन से मंगलवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे अल्मोड़ा डिपो की बस अल्मोड़ा को निकली और जाम के बीच से निकलते ही जैसे ही वह तिकोनिया चौराहे तक पहुंची तो अचानक बंद हो गई। बीच सड़क पर बस के ठप होने से यात्रियों को बस से नीचे उतरना पड़ा।

इस पर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई। साथ ही बस के बीच सड़क पर खड़े होने से अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। बस के खराब होने पर चालक-परिचालक खुद नीचे उतरे और लगभग आधे घंटे बाद बस ठीक हो पाई जिस पर उसका संचालन शुरू हुआ।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन सड़क पर खड़ी हो रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुछ दिनों पूर्व टनकपुर डिपो की एक बस मंगल पड़ाव में बीच सड़क पर बंद होने पर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई थी। बार-बार रोडवेज  बसों के खड़े होने से उत्तराखंड परिवहन निगम की छवि धूमिल हो रही है और यात्रियों का इससे भरोसा उठ रहा है।  इधर, एआरएम अल्मोड़ा विजय तिवारी ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण बस बंद हो गई थी। बताया कि कुछ देर बाद इसे ठीक कर लिया गया था।

देहरादून: डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास रोडवेज बस की पोल से टक्कर, यात्रियों को मामूली चोटें
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब देहरादून से मुरादाबाद जा रही रोडवेज की बस अचानक पोल से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई, लेकिन तुरंत मौके पर पहुंचे आपातकालीन वाहन ने घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी और बस में अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थीं। जैसे ही बस लच्छीवाला टोल बैरियर के पास पहुंची, चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे एक पोल से टकरा गई। टक्कर से बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में घबराहट फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद आपातकालीन वाहन ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस इस पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें - मुक्तेश्वर: धानाचूली के जंगल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

हल्द्वानी: संयुक्त मोर्चे के कार्य बहिष्कार से थमे रोडवेज बसों के पहिये
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर बुधवार को रोडवेज कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। जिस कारण परिवहन निगम की अधिकांश सेवाएं ठप रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बस नहीं मिलने के कारण यात्री दिनभर इधर-उधर भटकते रहे। कई यात्री टैक्सी और केमू बसों से गंतव्य को रवाना हुए।

उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी से चलने वाली दिल्ली, चंडीगढ़, गुड़गांव, कोटद्वार, आगरा, मथुरा, शामली, बरेली, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, देहरादून सहित कई प्रमुख मार्गों में बसों का संचालन ठप रहा। संगठन के बैनर तले देहरादून, नैनीताल और टनकपुर में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। वहीं रुद्रपुर, काशीपुर और भवाली डिपो में भी बसों का संचालन ठप रहा।

इधर, मोर्चे के पदाधिकारियों की देहरादून में संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह की अध्यक्षता में वार्ता हुई। जिसके बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया। शाम पांच बजे के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गये। जिससे निगम की बसों का संचालन सुचारु हुआ। बैठक में महाप्रबंधक प्रशासन अनिल सिंह गर्ब्याल, महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर, महाप्रबंधक कार्मिक सीपी कपूर, संयोजक अशोक चौधरी, रविंदर कुमार, रामकिशन राम और राजीव खुल्बे मौजूद रहे।

उधर, कर्मचारियों ने शाम पांच बजे हल्द्वानी बस स्टेशन पर बैठक कर संयुक्त मोर्चे की प्रांतीय कार्यसमिति का आभार जताया। यहां उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी इम्लाइज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश वर्मा, रोडवेज एससी-एसटी श्रमिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवान दास, नितिन दीक्षित, इकबाल अहमद, मनोज्ञ भट्ट, सूरज बाबू, अजय शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, कैलाश कांडपाल, संदीप बिष्ट, मो. अफताब, आनंद बिष्ट, गोविंद  जोशी, धर्मेंद्र बिष्ट, विश्वास गूर्जर, नित्यानंद, वाईपी काम्टे, सतीश लाल, किशोरी लाल, कतील अख्तर, सोना राम, जसवीर पाल, गुरमीत सिंह, सतीश गुप्ता, राजकुमार, कमल बिष्ट, संजय श्रीवास्ताव, राज कश्यप, ब्रजेश सिंह, जीवन आर्या, नवीन लोहनी मौजूद रहे।

इन बिंदुओं पर बनी सहमति
1. उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक व तकनीकी कार्मिकों के नियमितीकरण के लिए समिति गठित की गई है, जो गुरुवार को अपनी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को उपलब्ध करायेगी।

2. राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी ऑपरेटरों को परमिट दिये जाने के मामले में पुन: विचार किया जाएगा। निगम मुख्यालय और परिवहन आयुक्त के स्तर पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी।

3. 500 नई बसें खरीदने के संबंध में स्पष्ट किया गया कि 130 छोटी बसें खरीद ली गई हैं जो शीघ्र निगम को मिल जाएगी और 175 नई बसें खरीदने का प्रस्ताव बोर्ड की ओर से अनुमोदन किया गया है जिसे शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी।

4. आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आनंद विहार दिल्ली और उत्तराखंड परिवहन निगम के विभिन्न डिपो के आसपास डग्गामार बसों पर रोक लगाने के लिए संयुक्त परिवहन आयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करेंगे।

पूरे प्रदेश में 90 प्रतिशत कार्य बहिष्कार सफल रहा। संयुक्त मोर्चे के सभी कर्मचारियों और घटक दलों का आभार।  कर्मचारियों की सभी मांगों का निस्तारण हुआ है। आगे भी कर्मचारी हित के लिए शासन व निगम प्रबंधन पर एक होकर दबाव बनायेंगे।- कमल पपनै,  संयोजक संयुक्त मोर्चा