Theft - Amrit Vichar

बाराबंकी : गेहूं चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई
कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के बुधनई चौराहा पर मंगलवार सुबह एक बोरी गेहूं चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर लोगों ने पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग स्थित बुधनई चौराहा पर अमन पुत्र अशोक कुमार द्वारा संचालित गेहूं खरीद बाड़े में किसानों से खरीदा गया अनाज टीनशेड के नीचे रखा था। मंगलवार सुबह एक युवक पैडल रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और एक बोरी गेहूं लादने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया।

आरोप है कि युवक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चौराहे पर मौजूद लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसे रस्सी से पेड़ से बांध दिया और लात-घूसों से पिटाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान असंद्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विजय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की भी पहचान की जा सकती है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर : पुलिस ने खाटू श्याम ज्वैलर्स में हुई चोरी किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में खाटू श्याम ज्वैलर्स की दुकान में सेंध लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, डीवीआर और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि 16/17 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर सोने-चांदी व आर्टिफिशियल ज्वैलरी, नगदी तथा डीवीआर चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस और थाना चकेरी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों मोहम्मद शकील और धर्मेन्द्र गौतम उर्फ जावेद को 23 मार्च की रात 80 फीट रोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी शाह कमाल को 24 मार्च को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी की ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी के 150 से अधिक आइटम, डीवीआर, नकब लगाने के औजार तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद शकील के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर : सेवानिवृत्त आईएएस के बंद मकान में चोरी, लखनऊ में रहता है परिवार
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में चोरों ने एक सेवानिवृत्त आईएएस के बंद मकान को निशाना बनाया और पांच हजार रुपये समेत कुछ सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे और लौटना पड़ा। सेवानिवृत्त आईएएस कई सालों से अपने परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे हैं। यहां पर मकान की देखरेख उनके एक परिचित रहा करते हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार राजीव शर्मा कानपुर में सीडीओ के पद पर भी रह चुके हैं। कृष्णापुरम निवासी राजीव शर्मा सेवानिवृत्त आईएएस हैं। मौजूदा समय वह परिवार के साथ लखनऊ के वृंदावन आकाश एन्क्लेव में रहते हैं। यहां उनके मकान में ताला लगा रहता है। राजीव शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार बताया कि उनके मकान की देखरेख उनकी पहचान के मोनू रस्तोगी और मधु गुप्ता करते हैं।

बीती 19 मार्च की शाम मोनू रस्तोगी जब ताला खोलकर मकान के अंदर गए तो मकान के पीछे बाथरूम की जाली टूटी मिली। जिससे स्पष्ट हो गया कि चोर जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुए फिर चोरों ने एक पीतल का जग, गैस के दो बर्नर, पांच हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने कमरो में दाखिल होने के बाद दरवाजे को तोड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन असफल होने पर लौट गए।

राजीव शर्मा के अनुसार इससे पहले भी चोर दो बार चोरी का प्रयास कर चुके हैं। घटना के बाद मोनू व राजीव शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान मालिक करीब दस साल से परिवार के साथ लखनऊ में ही रह रहे हैं। यहां पर कभी देखरेख के लिए आते हैं। लोगों ने बताया कि राजीव शर्मा कानपुर में सीडीओ रह चुके हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

लखनऊ : इंदिरानगर में स्पोर्ट्स टीचर के मकान में 75 लाख की चोरी, चोर उखाड़ ले गए डीवीआर
लखनऊ, अमृत विचार। इंदिरानगर स्थित फरीदीनगर इलाके में चोरों ने महिला स्पोर्ट्स टीचर के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी, इलेक्ट्रानिक सामान व 70 लाख रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

वारदात उस समय हुई जब पीड़िता परिजन संग हैदराबाद गई हुई थी। जानकारी मिलते ही शुक्रवार देर रात लखनऊ पहुंची। शनिवार को इंदिरानगर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की। एसीपी गाजीपुर अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फरीदी नगर स्थित बाल विहार काॅलोनी निवासी शिप्रा सिंह एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को वह परिवार के साथ हैदराबाद में रहने वाली अपनी बहन दीपांजलि सिंह के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर में पाली गई मछलियों को खाना देने और पौधों में पानी डालने के लिए उन्होंने घर की चाबी अपनी दोस्त शुभाश्री रमन को दे रखी थी।

शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे शुभाश्री जब घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। घबराकर उन्होंने शिप्रा को फोन किया जानकारी दी। इसके बाद वीडियो काॅल के जरिए घर की स्थिति दिखाने पर शिप्रा को चोरी की जानकारी हुई। देर रात करीब 10:30 बजे पीड़िता हैदराबाद से वापस लौटी। घर पहुंची तो तीन ताले टूटे पड़े थे।

बेड के सिरहाने पर बना बॉक्स और आलमारियां खुली थी। शिप्रा ने चोरी की सूचना डॉयल-112 पर दी। जानकारी मिलते ही इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने एक लाख रुपये, करीब 70 लाख के जेवर, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स समेत करीब 75 लाख की चोरी की है। पीड़िता ने बताया कि घर में लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग देखने के लिए जब डीवीआर तलाशा गया तो वह भी गायब मिला। आशंका है कि चोर जाते समय डीवीआर भी साथ ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता बोली पुश्तैनी थे जेवर

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता प्रमोद कुमार सिंह पीडब्ल्यूडी में थे। कई साल पहले पिता और मां की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। बड़ी बहन हैदराबाद में रहती है, जबकि वह भाई के साथ यहां रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि सोना-चांदी व हीरे के जेवर पुश्तैनी थे। शनिवार को पुलिस ने फॉरेसिंक टीम की मदद से घटनास्थल पर छानबीन की।

स्थानीय लोगों ने गश्त पर उठाए सवाल

घनी आबादी वाले इलाके में हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि अगर इलाके में रोजाना रात में गश्त होती तो चोर इतनी आसानी से बंद घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर भाग नहीं सकते थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

हरदोई में 70 लाख की चोरी का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में लाखों की चोरी कर फरार हुए दो शातिर लुटेरे सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। पांच दिन पहले सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के बंद पड़े मकान में ज्वेलरी और नकदी पार करने वाले इन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह बदमाश नोएडा में भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। इनमे से एक बिहार का तो दूसरा हमीरपुर जिले का रहने वाला है। एक बदमाश पहले भी आगरा में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर कार लूट के मामले में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के आजाद नगर में 17-18 फरवरी की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात सुनील जौहरी परिवार समेत बाहर गए थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने पहले दिन में रेकी की और फिर रात में ताला तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया।

मामले के खुलासे में जुटी पुलिस को बीती रात मुखबिर के जरिये दो बदमाशों के बाइक से आने की सूचना मिलने पर बावन रोड बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के दौरान बाइक सवार ने पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश तो तो पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने का इशारा किया लेकिन रुकने की बजाय यह दोनों भाग निकले।

जिसके बाद पुलिस टीम ने इनकी घेराबंदी की तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में बिहार के मोतिहारी निवासी कमरुद्दीन और हमीरपुर के धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, चार खोखा, दो जिंदा कारतूस, चोरी की ज्वेलरी, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद की है। दोनों के खिलाफ नोएडा, आगरा समेत कई जिलों में लूट,डकैती और आर्म्स एक्ट के संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है।

चोरी के अलावा गैर इरादतन हत्या का भी दर्ज हैं केस

पुलिस के मुताबिक उसकी पकड़ में आए धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरज के खिलाफ आगरा और गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग 9 केस दर्ज है, जिनमें चोरी, माल बरामदगी, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के अलावा गैर इरादतन हत्या का भी केस शामिल है।

हरदोई में लुटेरों का तांडव : परिजनों को बंधक बनाकर लूटी नकदी और जेवर
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मंगलवार तड़के चार बजे पांच से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में गृहस्वामी और परिजनों को बंधक बनाकर नकदी और जेवर लूट लिये। घटना की जानकारी पर एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया गया है पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही खुलासा कर लिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहस्वामी और परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की यह सनसनीखेज वारदात शाहाबाद कोतवाली इलाके के मलकापुर गांव में हुई है। यहां के रहने वाले अनीस पुत्र नसीर के घर में पांच से अधिक हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और गृहस्वामी समेत परिजनों को असलहो की दम पर बंधक बना लिया और उनसे अलमारी की चाभियां ले ली। जिसके बाद बदमाश अलमारी खोलकर उसमे रखे तीस हजार नकद और जेवरों की लूटपाट करके आराम से घर से फरार हो गए।

बदमाशों के घर से जाने के बाद डरे हुए गृहस्वामी ने करीब साढ़े चार बजे सुबह 112 को सूचना दी कि उनके घर मे 4 से 5 बदमाश घुसे है और उन्हें और परिजनों को बंधक बनाकर उनसे घर के अलमारी आदि की चाभी लेकर 30 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर शाहाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

घर के अंदर बदमशों द्वारा लूट की वारदात की जानकारी होते ही एसपी अशोक मीणा ,सीओ शाहाबाद और एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और परिजनों से घटना की जानकारी ली गयी। जिसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में 3 टीमें तत्काल बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की गयी है।

एसपी ने बताया सर्विलांस टीम सहित अन्य टीम पूरे मामले में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल इस दुःसाहसिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बाराबंकी : फ्लिपकार्ट डिलीवरी ऑफिस में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। कस्बे में लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित फ्लिपकार्ट डिलीवरी ऑफिस में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और कुछ सामान चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के इस डिलीवरी सेंटर के टीम लीडर मनोज कुमार पाल कार्यालय पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल शाखा प्रबंधक सुमित कुमार साहू और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ अंदर जांच करने पर लाकर का ताला टूटा मिला और डिलीवरी के लिए रखे कुछ पैकेट भी गायब मिले।

शाखा प्रबंधक सुमित कुमार साहू ने बताया कि लाकर में रखे लगभग 3 लाख 60 हजार रुपये चोरी हो गए। इसके अलावा मेज के दराज को तोड़कर बदमाश एक हजार रुपये से अधिक के सिक्के भी ले गए। कार्यालय के अंदर और बाहर कुल 14 सीसीटीवी कैमरे तथा दो डीवीआर लगे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दोनों डीवीआर उखाड़कर अपने साथ ले गए, जिससे अधिकांश कैमरों की रिकॉर्डिंग भी उनके साथ चली गई।

हालांकि कंपनी के लखनऊ स्थित हेड ऑफिस से संचालित एक कैमरे की रिकॉर्डिंग सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान संभव हो सकेगी। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 25 लाख के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर
बाराबंकीः हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध और पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर को मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के कैंची गेट (चैनल गेट) को काटकर भीतर प्रवेश किया और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण व दानपात्र की नगदी लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मंदिर के मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए चोरों ने मुख्य द्वार के लोहे के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ दिया। मंदिर के भीतर प्रवेश करने के बाद चोर वहां मौजूद करीब 7 से 8 किलो चांदी जिसमें चांदी का क्षण, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं वह बटोर ले गए। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ कर दिया।

घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर चांदी के आभूषण गायब मिले। पुजारी ने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से एक चांदी की एक क्षण और आभूषण गायब हुए हैं, मैं खुद मौके पर मौजूद हूं, पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

मेलबर्न में महात्मा गांधी की प्रतिमा चोरी, भारत ने की कड़ी निंदा
नई दिल्ली। भारत ने मेलबर्न स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र से महात्मा गांधी की प्रतिमा की चोरी की मंगलवार को कड़ी निंदा की और प्रतिमा को बरामद करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, कांस्य प्रतिमा को कथित तौर पर 12 जनवरी की सुबह मेलबर्न के रोविल स्थित सामुदायिक केंद्र से हटा दिया गया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हम अज्ञात लोगों द्वारा मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियाई भारतीय सामुदायिक केंद्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा से तोड़फोड़ और उसे हटाने की कड़ी निंदा करते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष इस मामले को गंभीरता से उठाया है और उनसे गुम प्रतिमा को बरामद करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।''

मीडिया की खबरों के अनुसार, 420 किलोग्राम वजनी प्रतिमा को ग्राइंडर की मदद से उसके आधार से काटकर अलग कर दिया गया, जिससे केवल उसके पैर ही बचे रहे। यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा भेंट की गई थी और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत संबंधों के प्रतीक के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा 2021 में इसका अनावरण किया गया था।

बाराबंकी : मछली पालन केन्द्र पर बंधक बनाकर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आठ गिरफ्तार
बाराबंकी, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस की रात मछली पालन केन्द्र पर बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने रेकी कर वीडियो बनाया तब लूट की प्लानिंग की। हालांकि लूटी गई रकम में से साढ़े 87 हजार ही बरामद हो सके। जहांगीराबाद क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मिश्रीपुर स्थित देवां फिशरीज में 26 जनवरी की रात असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोला। यहां अलाव ताप रहे मजदूरों को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 4 लाख 80 हजार रुपये व 5 मोबाइल फोन उठा ले गये।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्वाट, सर्विलांस व थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त मुकेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम गनौरा थाना जहांगीराबाद, शिवराज पुत्र मनोहर उम्र निवासी बंकी दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर, देवाशीष सिंह चौहान पुत्र संदीप कुमार निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज, नौसाद पुत्र मुख्तार निवासी बीकेटी भौनी थाना बीकेटी जनपद लखनऊ, राजकुमार उर्फ प्रज्ञादीप रंजन उर्फ राज पुत्र मायाराम गौतम निवासी ग्राम मामापुर, मो0 सोनू पुत्र महबूब निवासी ग्राम सिपहिया, जुनैद पुत्र निसार अली निवासी ग्राम बरेठी व सुहेल पुत्र गौस मोहम्मद निवासी ककरहा मोड़ बाईपास थाना देवा को पलिया मसूदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5 अवैध तमंचा, 4 मोबाइल फोन, 87,500 रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ से पता चला कि इन सभी का एक गैंग है जो लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार उपरोक्त व वांछित अभियुक्तगण सूरज व आशू द्वारा घटना की योजना बनाई गयी थी, घटना करने से पूर्व फार्म हाउस की कई बार रेकी की गयी थी तथा फार्म हाउस का वाडियो भी बनाया गया, वहीं सारी जानकारी एकत्र की गई।

बाराबंकी में चोरों क आतंक : दिनदहाड़े दो मकानों को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नकदी उड़ाई
बाराबंकी, अमृत विचार। शहर की शांति विहार कॉलोनी में गुरुवार दोपहर चोरों ने बेखौफ होकर दो बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। शांति विहार कॉलोनी निवासी सीमा सिंह, पत्नी स्वर्गीय कृष्ण प्रताप सिंह, अपने दो पुत्रों शिवांश और शिखर के साथ रहती हैं। वह पास के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

गुरुवार को जब वह दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और घर का सारा कीमती सामान गायब था। पीड़िता सीमा सिंह के अनुसार चोर उनके घर से लगभग पांच तोला सोने का हार, दो तोला का मांग टीका, दो भारी कंगन, अंगूठी, बाली, टॉप्स, करीब 750 ग्राम चांदी का कमरबंद, तीन जोड़ी मोटी चांदी की पायल समेत लगभग 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

इसी कॉलोनी में रहने वाले गोंडा जनपद के करनैलगंज तहसील अंतर्गत गांव कुतुबपुर निवासी रविंद्र कुमार पांडेय के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। रविंद्र पांडेय चकबंदी विभाग, बाराबंकी में कार्यरत हैं। चोरों ने उनके घर से करीब 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। शाम के समय लोगों ने उन्हें फोन पर चोरी की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही सीमा सिंह ने विद्यालय के स्टाफ को जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री योगी सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ, काकोरी, अमृत विचार: दुबग्गा के आम्रपाली योजना में शुक्रवार रात मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल के बंद मकान से 3.50 लाख की नकदी और 16 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गये। ड्यूटी से वापस आने के बाद घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि चोरी गया सामान करीब 20 लाख का है। सूचना पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने जांच की।

उन्नाव के औरास निवासी धर्मेंद्र कुमार पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी हैं और वह इस दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हैं। धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक दुबग्गा के आम्रपाली योजना में किराए के मकान में पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। 31 दिसंबर को पत्नी के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने वह माल थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गए थे। परिवार ससुराल में ही रुक गया था। शुक्रवार की शाम को मकान में ताला डालकर ड्यूटी चले गए तभी चोर छत के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हुए और अलमारी से पत्नी के 16 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। जेहटा रोड पर निर्माणाधीन मकान के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी भी चोरी हो गया। शनिवार सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।