चोरी - Amrit Vichar

हल्द्वानीः किराएदार बनकर जीता भरोसा, मौका मिलते ही बक्सा लेकर फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शातिर चोर ने आईजी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बद्रीपुरा वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को झांसे में रखकर चोर दिनदहाड़े घर से गहनों और नकदी से भरा भारी-भरकम बक्सा लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बद्रीपुरा निवासी दया नेगी घर में अकेली रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कमरा किराए पर लेने की बात कही। शातिर चोर ने बुजुर्ग महिला को अपना परिचय अल्मोड़ा निवासी के रूप में दिया और बताया कि उसकी बहन पास ही कुसुमखेड़ा में रहती है। दया नेगी उसे मकान की पहली मंजिल दिखाने ले गईं, जबकि वह खुद ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं।

पड़ोसियों के पास जाते ही मारा हाथ
कमरा देखने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार और सामान के साथ यहां रहने आ जाएगा। इसी बीच जैसे ही महिला कुछ पल के लिए पड़ोसियों से बात करने घर से बाहर निकलीं, चोर चुपके से घर के भीतर घुस गया। वह अंदर रखा एक भारी बक्सा उठाकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि उस बक्से में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, महंगी साड़ियां, नकदी और घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चोरी का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने तत्काल घटना की सूचना एसएसपी मंजुनाथ टीसी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजय मेहता और एसएसआई रोहतास सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें आरोपी चोर कंधे पर भारी-भरकम बक्सा लादकर भागता हुआ साफ दिखाई दिया।

पुलिस की जांच जारी
आईजी कार्यालय के इतने करीब हुई इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ढाई माह बाद पुलिस में दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार: मुखानी थानाक्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं। बीती फरवरी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की। घटना के समय घर के लोग दिल्ली गए हुए थे। बाद में घर आने पर उन्हें चोरी का पता चला। हिम्मतपुर मल्ला गीतांजली लेन निवासी उदयराज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे की नाक का ऑपरेशन कराने के लिए बीती 12 फरवरी को दिल्ली गए थे। परिवार के लोग दो मार्च को वापस घर लौटे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।

चोर अपने साथ छह सोने की अंगूठी, गले का हार, एक टीका, दो सोने के कंगन, एक सोने की चेन सहित कई आभूषण ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के ढाई माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। अनुमान है कि चोरी के माल की कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी चेक कर रही है।

बंद घर के ताले तोड़ जेवर समेत 40 हजार की नकदी चोरी
काशीपुर, अमृत विचार। बंद घर का ताला तोड़कर चोर मोटर साइकिल समेत गहने और 40 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मकान मालकिन की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला पक्काकोट निवासी रेखा देवी पत्नी ईश्वरी लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह बीती 27 अप्रैल को अपने पति के साथ अपने बेटे दीपक और उसकी पत्नी सुनीता को लेने लुधियाना गए थे।

जब वह 30 अप्रैल को वापस घर आए, तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। आरोप है कि घर में रखी मोटरसाइकिल, बक्से में रखे 5 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और 40 हजार की नकदी चोर चुरा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

चौकी के पास से चोरी, माल बेचने से पहले गिरफ्तारी
हल्द्वानी, अमृत विचार : लॉक कर अपनी दुकान के पास खड़ी बुलेट बाइक को चोर उठा ले गया। चोर ने बुलेट का सौदा कर भी कर दिया था, लेकिन माल बिकने से ठीक पहले पुलिस ने शातिर को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया।

मिर्जा कंपाउंड कलसिया पुल निवासी वासिफ खान पुत्र नाजिम रजा खान की पुल के पास दुकान है। दुकान से मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। वासिफ के मुताबिक 28 मार्च को उन्हें रामपुर जाना था। रात करीब 10 बजे अपनी बुलेट को दुकान के पास ही खड़ी कर वह चले गए। 11 अप्रैल को वह लौटे तो बुलेट चोरी हो चुकी थी। पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता लगा कि बुलेट 28 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे चोरी कर ली गई।

काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी निशुतोष सिंह भण्डारी पुत्र मनोज सिंह भण्डारी को चोरगलिया बाईपास रोड से बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसटीएच में एक व्यक्ति से बुलेट का सौदा भी कर लिया था।

चार लाख का मलबा चोरी, ठेकेदार और दोस्त पर मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार : जिस ठेकेदार को पुराना घर तोड़ने का काम सौंपा, वही मलबा चोरी करने लगा। सुबह लोगों के उठने से पहले वह चोरी करता था। मालिक ने उसे रंगेहाथ पकड़ा और विरोध किया तो ठेकेदार और उसका दोस्त मारपीट पर आमादा हो गए। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरीपुरनायक मुखानी निवासी धनपाल सिंह पुत्र स्व. दलीप सिंह ने एसएसपी को बताया कि कुसुमखेड़ा चौराहे पर उनके भवन का ध्वस्तीकरण चल रहा है, जिसका ठेका जगदीश चन्द्र जोशी उर्फ बबलू को दिया था। आरोप है कि पिछले तीन माह से जगदीश भवन तोड़ रहा था। धीमी गति के कार्य से उसका नुकसान हो रहा था। काम में तेजी लाने के लिए कहने पर जगदीश बहाने बना रहा था।

एक रोज सुबह 5 बजे धनपाल भवन का मलबा ट्रैक्टर ट्राली से ऊंचापुंल की ओर ले जाते दिखा, जिसका उसने वीडियो बना लिया। अगले दिन इसी समय जगदीश को खुद ट्रैक्टर में मलबा लोड कराते पकड़ लिया। सवाल जवाब किया, पुलिस से शिकायत की और मलबे पर हक जताया तो जगदीश और उसका साथी भीम सिंह बिष्ट मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि इस बीच जगदीश ने 4 लाख रुपए का मलबा बेच दिया। आरोप यह है कि मुखानी पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मां भगवती शक्तिपीठ में चोरी, चोर 24 घंटे में गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : मां भगवती शक्तिपीठ मंदिर का ताला तोड़कर शातिर ने नगदी और घंटियां चोरी कर लीं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस को दी तहरीर में रामपुर रोड धान मिल कृष्णानगर फेज 2 टू निवासी चंद्र शेखर पांडेय पुत्र आनंद वल्लभ पांडे ने कहा, वह श्री केदारपुरम तल्ली हल्द्वानी स्थित मां भगवती शक्तिपीठ मंदिर के पुजारी है। उनका कहना है कि वह रोजाना सुबह सात बजे मंदिर जाते हैं और रात साढ़े 9 बजे मंदिर से निकलते हैं।

31 मार्च की रात भी वह तय समय पर मंदिर से निकले थे और अगली सुबह वापस पहुंचे तो मंदिर के गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की गई और महज 24 घंटे के भीतर के राजपुर नंबर 2 गदरपुर ऊधम सिंह नगर निवासी आरोपी सचिन सैनी पुत्र कलवा को चोरी की घंटियां, 2210 रुपए और घटना में प्रयुक्त लोहे की सरिया व पेचकस के साथ पीडब्ल्यूडी गेट मंडी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा व धीरेंद्र सिंह अधिकारी थे।

लखीमपुर खीरी: औघड़ बाबा मेले में आई महिलाओं के उड़ाए गहने, दो को दबोचा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना पढुआ क्षेत्र में औघड़ बाबा मंदिर पर लगे मेले में आई महिलाओं के गले से दो महिलाओं ने गहने चोरी कर लिए। जब हल्ला हुआ तो दोनों मेले से निकलकर भागने लगी। जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। उनके पास से चोरी किया गया एक मंगलसूत्र और सोने का पैंडल बरामद हुआ। गुस्साई महिलाओं ने दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में पढुआ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गिराजुरी बैराज मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध औघड़ बाबा मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है, जिसमें जिले के साथ ही अन्य जनपदों के लोग भी शामिल होने आते हैं। गांव पढुआ निवासी अंबे जोशी अपने पति विवेकानंद के साथ मेला देखने औघड़ बाबा मंदिर गई थी। मेले में किसी ने उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र चोरी कर लिया। कुछ देर बाद महिला ने जब अपने गले पर हाथ रखा तो देखा उसका मंगलसूत्र गायब था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने अपने पति को मंगलसूत्र चोरी होने की जानकारी दी। इससे मेले में हड़कंप मच गया।

इसी बीच कोतवाली धौरहरा के गांव सरजूनगर मजरा देवीपुरवा निवासी डॉ. रामसरन की पत्नी मुन्नी देवी भी पहुंच गई। उसने बताया कि उसका भी सोने का पैंडल चोरी हो गया। दो महिलाओं के गहने चोरी होने से मेले में हड़कंप मच गया। चोरी का जब हल्ला हुआ तो दो महिलाएं मेले से भागने लगी। शक होने पर लोगों ने दौड़ाकर दो महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं के पास चोरी किया हुआ मंगलसूत्र और पैंडल बरामद हुआ।

पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम सुनीता और गीता बताया निवासी गोरखपुर बताया। गुस्साई महिलाओं की भीड़ ने दोनों आरोपी महिलाओं की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों महिलाओं को थाने लाई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित अंबे जोशी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू महासभा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने लिखाया मुकदमा, टेकनीशियन निकला चोर
हल्द्वानी, अमृत विचार : चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में लगे इंडस कंपनी के एक टावर से 24 बैट्री चोरी होने का मामला सामने आया था। मुकदमा इंडस कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइडर ने दर्ज कराया और जब जांच की गई तो कंपनी का ही टेक्नीशियन चोर निकाला। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी कोतवाली के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में महर्षि स्कूल के पास रहने वाले ललित मोहन ने पुलिस को बताया कि था कि वह इंडस कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है और गैस गोदाम रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास हल्दू पोखरा नायक नाम से इंडस का टावर लगा है। 12 फरवरी को वह टावर में निरीक्षण करने गया तो पाया कि रैक का ताला टूटा पड़ा है और 24 बैट्री चोरी हो चुकी हैं। बैट्री के चोरी होने से नेटवर्क में परेशानी होने लगी। लोगों ने कंपनी से शिकायत की तो ललित वहां निरीक्षण करने पहुंचा। जिसके बाद उसने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मंगलवार देर शाम पुलिस ने चोरी की पांच बैटरियों के संग तीन चोरों को पकड़ा। कंपनी का टेक्नीशियन सिकंदर ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला। उन्होंने बताया सिकंदर पीलीभीत के बहादुरपूर न्यूरिया गांव का रहने वाला है। उसके अलावा वार्ड 54 शिवाजी कालोनी हल्द्वानी निवासी गुड्डू सागर और तीसरा शानू साह, ग्राम मोहम्मदगंज, थाना कादरचौक बदायूं का रहने वाला है।

एसटीएच से फरार रोहित सीसीटीवी में दिखा, पुलिस को नहीं मिला
हल्द्वानी, अमृत विचार : पुलिस को चकमा देकर फरार चोरी का आरोपी रोहित पुलिस को सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन पुलिस को मिला नहीं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और लगातार उसकी तलाश कर रही है। हल्द्वानी पुलिस ने काशीपुर पुलिस से उसकी गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी है। रोहित आईटीआई थाने से चोरी के मामले में उप कारागार हल्द्वानी भेजा गया था।

चैती गांव आईटीआई काशीपुर ऊधम सिंह नगर निवासी रोहित को आईटीआई थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उसे इसी वर्ष 26 जनवरी को उप कारागार हल्द्वानी में दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक 17-18 फरवरी की देर रात रोहित ने तेज पेट दर्द की शिकायत की। कारागार चिकित्सकों की राय पर उसे रात करीब 1 बजे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। उसकी निगरानी में कांस्टेबल पवन गोसाई और खेम सिंह को लगाया गया था।

सुबह 8 बजे एक कांस्टेबल दूसरे को निगरानी का जिम्मा देकर शौंच के लिए चला गया। कुछ देर बाद दूसरा रोहित को बेड से हथकड़ी लगाकर रिपोर्ट लेने चला गया और इसी बीच शातिर रोहित बिना हथकड़ी खोले एसटीएच की इमरजेंसी से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया।

इधर, जेल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद कोतवाली हल्द्वानी की एक टीम जांच के लिए एसटीएच पहुंची। सीसीटीवी फुटेज चेक कर पर वह एसटीएच की इमरजेंसी से भागता नजर आया। इसके बाद पुलिस को कई और सीसीटीवी फुटेज में रोहित नजर तो आया, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि रोहित की फरारी की सूचना काशीपुर कोतवाली पुलिस को दी गई है। काशीपुर में भी उसकी तलाश की जा रही है। दावा है कि जल्द ही रोहित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नन्हे चोरों ने खंगाला आदि शक्ति का मंदिर
हल्द्वानी, अमृत विचार : नन्हें चोरों ने काठगोदाम में आदि शक्ति का मंदिर खंगाल डाला। शातिर घंटियां खोल ले गए और जाते-जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खोल ले गए। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी डीवीआर में कैद हो चुकी है। मंदिर कमेटी के पदाधाकारियों ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।

मंदिर कमेटी पदाधिकारियों के मुताबिक देवला तल्ला पजाया में आदि शक्ति मां जगदम्बा देवी का मंदिर है। 17 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे तीन कम उम्र चोर मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने मंदिर से दो सीसीटीवी कैमरा चोरी करते हुए मंदिर परिसर में काफी सामान क्षतिग्रस्त किया और घंटियां चोरी कर लीं। सूचना पर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष हरेंद्र घनेला ने अध्यक्ष हरेंद्र क्वीरा को सूचना दी।

जिसके बाद समिति के सदस्यों और ग्राम वासियों ने बनभूलपुरा थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। इस अवसर पर बालम सिंह नौला, महेंद्र सिंह नौला, हरेंद्र सिंह नौला, डूंगर सिंह नौला, मोंटू सिंह, केएस बिष्ट, हरीश चन्द्र पांडे, दीवान सिंह नौला, भुवन सिंह नौला, बृजपाल सिंह नौला, मोहन सिंह नौला आदि थे।

अल्मोड़ा के बाल सुधार गृह से नेपाली किशोर फरार
अल्मोड़ा, अमृत विचार: अल्मोड़ा के बाल सुधार गृह पांडेखोला से बुधवार सुबह एक किशोर सुरक्षा कार्मिकों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार, दार्चुला, नेपाल हाल पिथौरागढ़ निवासी एक किशोर पर पिथौरागढ़ जिले में चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश के बाद से अल्मोड़ा बाल सुधार गृह लाया गया था। इस किशोर के साथ ही तीन अन्य नाबालिगों को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया। मंगलवार देर रात तक सब कुछ ठीक था।

बुधवार सुबह इनमें से एक किशोर गायब मिला तो हड़कंप मच गया। सुधार गृह के कर्मचारी काफी देर तक अपने स्तर से किशोर की खोजबीन करते रहे। कामयाब न होने पर कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। इस घटना के बाद बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बाल सुधार गृह के अधीक्षक शंकर सिंह अधिकारी का कहना है कि फरार किशोर की तलाश की जा रही है। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

पुलिस के घर चोरी, सुरक्षा पर सवाल उठे
रुद्रपुर, अमृत विचार : 46वीं वाहिनी पीएसी सिपाही के घर हुई लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। हमेशा गेटबंद एवं सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहने के बावजूद सिपाही के घर चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा होने लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सिपाही सुभाष गिरि ने बताया कि वह परिवार के साथ वाहिनी के सरकारी क्वार्टर में रहता है। 18 जनवरी को परिवार पैतृक गांव गया हुआ था, जबकि वह 21 जनवरी को चुनाव ड्यूटी देहरादून रवाना हुआ था। 26 जनवरी को पड़ोसी मुख्य आरक्षी का फोन आया। उसने घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जब वह घर पहुंचा तो पाया कि घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा है और अलमारी का लॉक तोड़कर सोने का मांग टीका, नथ, सोने का हार,दो अंगूठियां,पौची सहित चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। जिनकी कीमत साढ़े पांच लाख के करीब है।

सूचना मिलने पर थाना पंतनगर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर,थाना प्रभारी पंतनगर सुदरम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे,पीएसी गेट एंट्री रजिस्टर के आधार पर तफ्तीश कर रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।