Ursula Hospital - Amrit Vichar

कानपुर के उर्सला अस्पताल में DM के औचक निरीक्षण से हड़कंप, डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर कार्रवाई के निर्देश
कानपुर। कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार सुबह उर्सला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 22 डाक्टरों समेत 32 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी में अनुपस्थित मिले जबकि दो दलालों को मरीजों को गुमराह करते पकड़ा गया। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं और भविष्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस पकड़े गये दलालों से पूछताछ कर रही है।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपर जिलाधिकारी डा राजेश कुमार के साथ उर्सला अस्पताल में छापा मारा और वहां व्याप्त अनिमयितिताओं को देख कर हैरानगी जतायी। अस्पताल में ज्यादातर डाक्टर अपनी सीट पर नहीं मिले जबकि दो संदिग्ध दलाल गरीब मरीजों को गुमराह करते पकड़े गये।

सिंह ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से नाराजगी जतायी और सभी अनुपस्थित डाक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अस्पताल में शहर और दूरदराज के गरीब मरीज अच्छे इलाज की आस में आते हैं।

डाक्टरों और कर्मचारियों का रवैया ठीक नहीं है और इसे तत्काल दुरुस्त करने की जरुरत है। उन्होने कहा कि अस्पताल के डाक्टर किसी भी दशा में बाहरी दवा को पर्चे पर न लिखें और सभी दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध करायी जायें। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि डीएम के निरीक्षक के दौरान नर्वल तहसील के ग्राम महोली निवासी विवेक तिवारी तथा चमनगंज निवासी हैदर अली मरीजों को गुमराह करते पकड़े गये जिनसें पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है।

अनुपस्थित डॉक्टरों में डॉ राजकुमार सिंह, डॉ आरके अग्रवाल, डॉ महेश कुमार, डॉ प्रीती मेहता, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ राहुल वर्मा, डॉ आशीष कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ अरुण प्रकाश, डॉ आरसी यादव, डॉ बी सी पॉल, डॉ राजकिशोर, डॉ एके कनौजिया, डॉ बृजेंद्र कुमार शुक्ला, डॉ सूरज शिवहरे, डॉ अल्तमस खान, डॉ अवधेश कुमार, डॉ अपूर्व गुप्ता, डॉ गीता पोरवाल, बीके सिंह, आरपी गुप्ता, अरुणेश सिंह, पैरामेडिकल स्टाफ दयाशंकर, नीलू, अमित सोनकर, रजनीश शामिल हैं। उर्सला के निदेशक डॉ बी पॉल खुद मौके पर मौजूद नहीं थे। वे भी डीएम के पहुंचने के आधे घण्टे बाद आये। उपस्थिति पंजिका में ओपीडी में तैनात सर्जन डॉ प्रशांत मिश्रा का हस्ताक्षर मिला, लेकिन, ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले। डीएम ने हस्ताक्षर की जांच करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:

प्रतापगढ़ में शिक्षामित्र ने खुद को मारी गोली, परिवार ने बताई ये बड़ी वजह

सड़कों के गड्ढों ने बढ़ाये स्पाइन और स्लिप डिस्क के मरीज: कानपुर के अस्पतालों में प्रतिदिन पहुंच रहे...नजरअंदाज न करें...
कानपुर, अमृत विचार। शहर में जर्जर सड़कों की वजह से बड़ी संख्या में लोग हड्डी संबंधी चोटों और बीमारियों की चपेट में आ रहे है। गड्ढों में वाहन जाने के कारण बुजुर्गों के साथ अधेड़ व युवाओं में भी स्पॉन्डिलाइटिस व स्लिप डिस्क की समस्या बढ़ रही है।

पुलों की दरारें भी कमर, पीठ, रीढ़ की हड्डी, गर्दन, हाथ व पैर के जोड़ों में झटके दे हैं। इसके चलते हैलट और उर्सला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 400 से 500 मरीज हड्डी की समस्या लेकर पहुंचते हैं, इनमें औसतन 50 से ज्यादा मरीज ऐसे होते हैं, जो शहर की गड्ढे युक्त सड़कों की वजह से चलने-फिरने व उठने-बैठने की समस्या से पीड़ित मिलते हैं।

अस्थि रोग विशेषज्ञों के मुताबिक दो पहिया वाहन के पहिये गड्ढे में जाने की वजह से कमर से लेकर गर्दन तक रीढ़ की हड्डी में झटका लगता है, इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी में दबाव पड़ता है। कई बार इस दबाव से पीड़ित के शरीर में न्यूरो संबंधी समस्या भी होने लगती है। इसके अलावा स्लिप डिस्क की दिक्कत आम है। डॉक्टरों के मुताबिक रीढ़ की हड्डी की संरचना काफी जटिल होती है। रीढ़ की हड्डी के जोड़ों का सीधा संबंध दिमाग से होता है। मस्तिष्क से सूचना आदान प्रदान में रीढ़ की हड्डियां काम करती हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार ने बताया कि नियमित गड्ढे में वाहन लेकर गुजरने पर स्पाइन डिस्क पर दबाव पड़ता है। उसके कार्टिलेज यानी साफ्ट टिश्यू, हड्डी की प्रोटेक्शन कवरिंग, जो स्प्रिंग की तरह काम करती है, बार-बार झटके लगने से क्षतिग्रस्त होने लगती है।- डॉ. संजय कुमार

उर्सला अस्पताल के वरिष्ठ अस्थि रोग सर्जन डॉ.आशीष मिश्रा ने बताया कि खराब या गड्ढे युक्त सड़क पर वाहन चलाने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ के लिगामेंट, ज्वाइंट व कवरिंग क्षतिग्रस्त होने से कमर दर्द, गर्दन दर्द, हाथ-पैर में कमजोरी, झन्नाहट और सुन्नपन की समस्या होती है। दर्द से शुरू हुई समस्या रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर भी उत्पन्न कर सकती है।- डॉ.आशीष मिश्रा

वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ.केसरी मिश्रा ने बताया कि क्लीनिक में हर माह 10 से अधिक मरीज कमर, पीठ व जोड़ों में दर्द की समस्या से ग्रस्त होकर आते है। एमआरआई कराने पर स्पाइन में समस्या की जानकारी होती है। हिस्ट्री पूछने पर मरीज वाहन गड्ढे में जाने और घर पहुंचने के बाद संबंधित हिस्से में दर्द तेज होने की जानकारी देते हैं।- डॉ. केसरी मिश्रा

अपोलो हॉस्पिटल के डॉ.मानव लूथरा ने बताया कि गर्दन, पीठ, कमर में दर्द, जकड़न के साथ ही सुन्नपन या झुनझुनी का अहसास होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस समस्या की वजह से चलने-फिरने में समस्या आ सकती है। बचाव के लिए गड्ढों व खराब सड़कों पर वाहन धीमे से गुजारे और शरीर में कैल्श्यिम और आयरन की कमी न होने दें।- डॉ.मानव लूथरा

ये भी पढ़ें- कहने काे स्वरूप नगर कानपुर का पॉश इलाका...हालात जस के तस, जनता पूछ रही- कब बहुरेंगे सड़क के दिन

नाक में पसली की हड्डी लगा दूर की सांस लेने में दिक्कत: कानपुर के उर्सला अस्पताल में पतली व चपटी नाक को डॉक्टरों ने सर्जरी से सुंदर बनाया
कानपुर, अमृत विचार। चेहरे की खूबसूरती में नाक का अहम रोल होता है। माना जाता है कि पतली और चपटी नाक सुंदरता नहीं बढ़ाती है। ऐसी ही पतली और चपटी नाक के कारण सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रही महिला की उर्सला अस्पताल में कॉस्मेटिक सर्जरी करके डॉक्टरों ने नाक को चौड़ा करने के साथ ही सांस लेने में अवरोध दूर कर दिया।

नर्वल निवासी 35 वर्षीय महिला चपटी और पतली नाक होने की वजह से काफी परेशान थी। उसे सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता था। कई बार ठीक से सांस न ले पाने के कारण आंखों से आंसू तक आ जाते थे। पिछले सप्ताह पीड़ित महिला परिजनों के साथ उर्सला अस्पताल में ईएनटी विभाग की ओपीडी में पहुंची और डॉ. प्रवीण सक्सेना से परामर्श लिया तो उन्होंने नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी।

महिला 24 दिसंबर को उर्सला में भर्ती हुई और जरूरी जांचें कराई। इसके बाद डॉ.सक्सेना ने डॉ.धीर सिंह, रेजिडेंट डॉ.अंकित जयसवाल व सिस्टर सीलम वर्मा के साथ मिलकर महिला की नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी की।

उन्होंने बताया कि महिला की नाक बहुत चपटी थी। राइनोप्लास्टी सर्जरी करके महिला की नाक पर पसली की हड्डी लगाई गई। इस दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि चेहरे पर दाग न आए। नाक को कॉस्मेटिक सर्जरी से सुंदर रूप दिया गया। अब महिला पूरी तरह स्वस्थ है और आराम से सांस ले रही है।

ये भी पढ़ें- New Year 2025 विदेश में मनाएंगे 5 हजार कनपुरिये: मलेशिया बना पहली पसंद, युवाओं में थाईलैंड का क्रेज भी बरकरार

अब चेहरे को सुंदर रखने के साथ दात को भी रख सकेंगे सुरक्षित: कानपुर के उर्सला अस्पताल में बनेगी डेंटल लैब, शासन ने दी मंजूरी
कानपुर, अमृत विचार। एक प्यारी-सी मुस्कान चेहरे की सुंदरता पर चार चांद लगा सकती है, लेकिन मुस्कुराहट के लिए सबसे जरूरी है सुंदर, सफेद और चमकदार दांत। दांत को सुरक्षित और दुरस्त रखने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च कर देते है।

कुछ लोग अच्छा दिखने के लिए कृत्रिम दांत भी लगवाते हैं, जिसके लिए कई बार उन्हें लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि उर्सला में ही डेंटल लैब का निर्माण किया जाएगा।

दांतों की समस्या के लिए अब निजी डेंटल क्लीनिक या हॉस्पिटल की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। न ही उन्हें लखनऊ के केजीएमयू जाना पड़ेगा। उर्सला अस्पताल में ही ऐसे मरीजों का न सिर्फ इलाज होगा, बल्कि कृत्रिम दांत लगवाने की भी सुविधा उन्हें मिलेगी। उर्सला में इसके लिए डेंटल की लैब का निर्माण किया जाएगा। लैब के संबंध में प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। साथ ही जगह चिन्हित करने के निर्देश भी दिए हैं।

अस्पताल प्रशासन ने दो जगह चिन्हित की है। पहली जगह पुराना बर्न वॉर्ड और दूसरी जगह पुराना ब्लड बैंक। उर्सला अस्पताल के प्रबंधक डॉ.फैसल नफीस ने बताया कि शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इंजीनियर के निरीक्षण के बाद जगह चयन होगी। बजट जारी होते ही लैब के निर्माण का कार्य शुरू होगा।

पोर्टेबल माइक्रो मोटर की भी मांग की

दंत रोग विभाग के डॉ.एके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन दो से ढाई सौ मरीज आते हैं, इनमें करीब 20 प्रतिशत ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें दांत लगवाने या बत्तीसी लगवाने की जरूरत होती है। यहां व्यवस्था न होने से उन्हें रेफर करना पड़ता है। उम्मीद है कि एक साल में लैब शुरू हो जाए। वहीं, एक पोर्टेबल माइक्रो मोटर की भी मांग की गई है, ताकि कहीं पर भी बैठकर मरीजों की बत्तीसी को ठीक किया जा सके।

ये भी पढ़ें- कानपुर में स्कूल से लौटते समय घात लगाए युवक ने छात्रा को दबोचकर किया दुष्कर्म: लोगों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

कानपुर में मनमानी करने वाली आशाओं पर कसेगी लगाम: बिना यूनिफार्म अस्पतालों में प्रवेश होगा बंद
कानपुर, अमृत विचार। अब आशा कार्यकर्ता अपने फायदे के लिए सरकारी योजनाओं को पलीता नहीं लगा सकेंगी। अब उन्हें बिना यूनिफार्म के सरकारी अस्पताल में घुसने की अनुमति नहीं होगी। इनकी वजह से जब किसी कोई मरीज योजना से वंचित रह जाता है तो सरकार की छवि धूमिल होती है। इसलिए अपर निदेशक ने आशाओं के लिए यूनिफार्म अनिवार्य की है।

दरअसल, उर्सला अस्पताल में अक्टूबर माह में कुछ एजेंटों ने एक महिला मरीज से ऑपरेशन के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की थी। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर महिला के साथ एजेंटों ने मारपीट की थी। मामले का संज्ञान लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव व अपर निदेशक परिवार कल्याण (कानपुर मंडल) डॉ. संजू अग्रवाल को मामले की जांच व ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद डॉ. संजू अग्रवाल ने आशाओं को बिना यूनिफार्म के अस्पतालों में प्रवेश नहीं करने का आदेश दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उर्सला, डफरिन, केपीएम व कांशीराम अस्पताल में बिना यूनिफार्म के आशा कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आशा कार्यकर्ता यूनिफार्म पहनकर ही कार्य करेंगी। आशाओं को साथ में आईकार्ड रखना भी अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निजी अस्पतालों में भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं ताकि पता चल सके कि किसी प्रकार की कोई गैर सरकारी गतिविधि का संचालन तो आशाएं नहीं कर रहीं हैं।

ऐसे होता है खेल

सरकार जनता के लिए कई स्वास्थ्य संबंधित योजना व अभियान का संचालन करती है, जिनमे आशा कार्यकर्ताओं व कई स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अहम होती है। इनके माध्यम से ही लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है। इस वजह से इनका लोगों से सीधा संपर्क रहता है।

कुछ आशा सरकारी काम करने के साथ ही कई बड़े अस्पतालों के संपर्क में भी आ जाती हैं और कमीशन के लालच में प्राइवेट अस्पतालों की एजेंट बनकर काम करने लगती हैं। मरीजों को बरगलाकर निजी अस्पतालों में पहुंचा आतीं हैं। कभी-कभी तो सरकारी अस्पताल से ही यह मरीजों को सीधे प्राइवेट अस्पताल भिजवा देती हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में महिला ने मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पति पर लगाए गंभीर आरोप: नपुंसकता छिपाई, बाेली- नंदोई करते छेड़छाड़ करते

छेड़छाड़ पीड़िता डॉक्टर की तबीयत हुई खराब...कानपुर के उर्सला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ पर लगाया था आरोप
कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की छेड़छाड़ पीड़िता महिला डॉक्टर की तबियत खराब हो गई है। जिस कारण उन्होंने अभी मेडिकल कॉलेज आकर ज्वाइन करने में असमर्थतता जताई है। महिला डॉक्टर ने उर्सला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.केएन कटियार पर छेड़छाड़, धमकी का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पकड़ा था। लेकिन कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ भी दिया था। इससे महिला डॉक्टर डर गई थीं।

महिला डॉक्टर मेडिकल कालेज की नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.शालिनी मोहन को पत्र देकर 15 दिन की छुट्टी पर गई हैं। अब दहशतजदा पीड़िता की तबियत खराब हो गई है, जिसके संबंध में डॉक्टर के पति ने उनके अभी जीएसवीएम कॉलेज आ पाने से इंकार किया है। दंपति दहशत में हैं कि उनके साथ कोई हादसा न हो जाए। इस संबंध में उर्सला के निदेशक डॉ.एचडी अग्रवाल ने बताया कि जब से पुलिस ने डॉ. केएन कटियार को पकड़ा है, तबसे वह उर्सला नहीं आए हैं। उनको ज्वाइन नहीं कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

निदेशक ने डॉक्टर को कार्यमुक्त किया

सीएमओ के अधीन बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.ऐश्वर्य अधौलिया की तैनाती करीब सात माह पहले उर्सला अस्पताल में हुई थी। उनको कुछ दिन पहले किसी वजह से उर्सला के निदेशक डॉ.एचडी अग्रवाल ने हटाकर सूचना सीएमओ डॉ.आलोक रंजन को दी। सीएमओ ने बताया कि उर्सला निदेशक ने डॉ.ऐश्वर्य को कार्यमुक्त किया है, लेकिन उनकी कोई भी शिकायत नहीं की है। शिकायत करते तो उस मामले की जांच कराई जाती या उर्सला प्रशासन खुद मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करता। अगर कुछ बात है तो शिकायतपत्र आने पर जांच के बाद संबंधित पर कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- मुकदमा वापस लो वर्ना परिवार समेत मार दूंगा...सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को दी धमकी, कानपुर पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर के उर्सला अस्पताल में बिना आईकार्ड के प्रवेश नहीं...सेवानिवृत्त 52 आर्मी मैन रहेंगे तैनात
कानपुर, अमृत विचार। उर्सला अस्पताल में अब बिना आईकार्ड के किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में 52 सेवानिवृत्त आर्मी मैन की तैनाती भी की जाएगी। उर्सला अस्पताल के अंदर पुलिस चौकी होने के बावजूद परिसर और वार्ड के अंदर चोरी की घटनाएं हो जाती हैं। कुछ दिन पूर्व डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना भी हुई थी। उर्सला अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। अब शासन स्तर से उर्सला अस्पताल में 52 सेवानिवृत्त आर्मी मैन की तैनाती की जाएगी, जो दिन और रात दोनों समय अस्पताल की सुरक्षा में रहेंगे।

उर्सला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. प्रबंधक डॉ.फैसल नफीस ने बताया कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों को आईकार्ड भी जारी किया जाएगा। वह कार्ड कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान साथ लाना अनिवार्य होगा। तीमारदारों को विजिटर कार्ड दिए जाएंगे, जिनके पास कार्ड होगा वो ही वार्ड के अंदर प्रवेश कर सकेंगे। कार्ड नहीं होने पर उनको वार्ड के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से पीट-पीटकर की हत्या: आरोपी मौके से फरार, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

Kanpur News: हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस फैला, मुंह में हो रहे घाव...हैलट व उर्सला अस्पताल में मरीजों की भीड़
कानपुर, अमृत विचार। मौसम में हो रहे बदलाव से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर प्रभावित होकर कमजोर हो रही है। ऐसे में लोग हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस के साथ ही चिकनपॉक्स व अन्य वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हर्पीज सिम्प्लेक्स वायरस की वजह से लोगों के मुंह के अंदर घाव तक हो जा रहे हैं, जिसकी वजह से खाने में दिक्कत हो रही है।

हैलट और उर्सला अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन सात से आठ सौ मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमे दाद, खाज, खुजली व शरीर में दाने, चकत्ते आदि के मरीजों की संख्या अधिक है। दोनों अस्पतालों में हर्पीज सिम्प्लेक्स नामक वायरस से ग्रस्त मरीजों की संख्या भी बढ़ी है, जिनको वायरस की वजह से मुंह के अंदर घाव तक हो गया।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देव शिवहरे ने बताया कि यह वायरस आमतौर पर होठों के आसपास या मुंह के अंदर घाव पैदा करता है, जिसे कभी-कभी बुखार के छाले या कोल्ड सोर कहा जाता है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को ध्वस्त कर शरीर में फोड़े-फुंसियां पैदा करता है। रोगियों में कमजोर इम्यूनिटी के कारण इस तरह के मामले देखे जा रहे हैं। क्योंकि इस मौसम में अधिकांश लोगों की इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होती है।

वायरस से हो सकते फ्लू जैसे लक्षण

एचएसवी-1 मुख्य रूप से मौखिक दाद का कारण बनता है और आमतौर पर मुंह के आसपास व चेहरे पर कोल्ड सोर का कारण बनता है। जबकि एचएसवी-2 मुख्य रूप से जननांगों में दाद का कारण बनता है। उर्सला अस्पताल के चर्म रोग विभाग के डॉ.आशीष ने बताया कि इस वायरस से होने वाले संक्रमण के कारण फ्लू जैसे लक्षण, लिम्फ नोड में सूजन, सिर दर्द, होठों पर या उसके आसपास दाद या घाव होता है। जबकि कुछ लोगों में बिल्कुल भी लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। वहीं, यह वायरस आंखों में भी फैल सकता है, जिससे हर्पीज केराटाइटिस नामक स्थिति पैदा हो सकती है। इससे आंखों में दर्द, डिस्चार्ज और आंखों में चुभन महसूस होने जैसे लक्षण हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: KDA बोर्ड की बैठक आज...इस दिन से गरजेंगे बुलडोजर, टाउन प्लानिंग के 10 बाकी जोन पर होगी चर्चा

Kanpur News: नशे में पीछा करते GSVM मेडिकल कॉलेज में महिला जेआर के कमरे तक पहुंचा डॉक्टर...गार्डों ने रोका-भगाया
कानपुर, अमृत विचार। उर्सला में तैनात एक डॉक्टर ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर की महिला जूनियर डॉक्टर (जेआर) के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उसका पीछा कर नशे की हालत में उसके हॉस्टल के कमरे तक पहुंच गया। महिला जेआर के शोर मचाने पर पहुंचे गार्डों ने उर्सला के डॉक्टर को वहां से भगाया। जेआर ने मामले की शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से की। प्राचार्य ने डॉक्टर के खिलाफ प्रमुख सचिव, डीजीएमई , डीएम व सीएमओ को पत्र लिखा है।

शासन के निर्देश पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जेआर ट्रेनिंग के लिए उर्सला अस्पताल जाते हैं। उर्सला के नेत्र रोग विभाग में तैनात एक डॉक्टर ने करीब एक माह पहले जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की महिला जेआर के साथ अभद्रता की थी और उसका पीछा कर उसके हॉस्टल के कमरे तक पहुंच गया था। जेआर के शोर मचाने पर गार्ड पहुंचे और उन्होंने उर्सला के डॉक्टर को मौके से भगाया।

जेआर ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन लोकलाज के डर से आगे की कार्रवाई नहीं की और थाने में दिया शिकायती पत्र भी वापस ले लिया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उर्सला अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पत्र डीजीएमई, प्रमुख सचिव, डीएम व सीएमओ को लिखा है। साथ ही मामले के संबंध में जांच कराने के बाद उर्सला के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उर्सला अस्पताल प्रशासन ने भी जांच कमेटी का गठन किया है। विशाखा गाइडलाइन के तहत कमेटी में महिला डॉक्टरों के साथ कुछ एनजीओ की महिला सदस्यों आदि का शामिल होना जरूरी है।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्राचार्य प्रो. संजय काला के मुताबिक घटना के बाद से महिला जेआर सहमी हुई है। जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती और उर्सला प्रशासन उनकी सुरक्षा के संबंध में कोई प्रावधान नहीं करता, तब तक उर्सला के नेत्र रोग विभाग में महिला जेआर को नहीं भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि मामले की जांच के बाद संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur News: टीकाकरण केंद्रों की समीक्षा करेगी नौ सदस्यीय समिति...ये होंगे मानक
कानपुर, अमृत विचार। ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत कम है। इसलिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। अब हर माह टीकाकरण केंद्रों की समीक्षा होगी, जिसके लिए शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग की नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

शहर के डफरिन अस्पताल, ग्वालटोली पीएचसी व कल्यानपुर बैरी में संचालित टीकाकरण केंद्र को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। मॉडल इसलिए क्योंकि लोग अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए जगरूक हो और केंद्र में स्टाफ के साथ ही अपने वाले लाभार्थियों के लिए बैठने, पानी आदि की व्यवस्था हो।

इसके साथ ही प्राथमिक उपचार के रूप में स्वास्थ्य सुविधा हो। वर्तमान में यह व्यवस्था जिले में बनाए गए सभी टीकाकरण केंद्रों में पूर्ण रूप से नहीं है। यहां तक केंद्र में तैनात स्टाफ को पानी और शौचालय के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से  केंद्रों पर टीकाकरण के लिए गर्भवती महिलाएं और बच्चे भी टीकाकरण के लिए नहीं जा पाते हैं। इसलिए इन केंद्रों की समीक्षा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक समिति का गठन किया है, जिनमे नौ सदस्य है।

समिति के अध्यक्ष सीएमओ डॉ. आलोक रंजन, सह अध्यक्ष जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ.यूबी सिंह, डफरिन अस्पताल के नोडल, मॉडल केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, शहरी आरआई नोडल, जिला क़्वालिटी सलाहकार, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बाल रोग व स्त्री रोग विभाग के विभागाध्यक्ष और सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, यूनिसेफ व यूपीटीएसयू के प्रतिनिधि शामिल है।

सीएमओ डॉ.आलोक रंजन ने बताया कि समिति प्रतिमाह केंद्रों की समीक्षा करेगी, जिसमे केंद्र के रख-रखाव, आने वाली शिकायत व उनके समाधान, मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण, टीकाकरण की कवरेज आदि बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।

ये होंगे मानक

- सभी केंद्रों की दीवार रोबिन ब्लू रंग से रंगी जाएगी।
- कमरे में फाल्स सीलिंगव एलइडी लाइट लगाई जाएगी।
- वायरिंग छुपी हुई और मॉडउलर स्विच व बोर्ड लगेगा।
- कमरे में एसी लगाया जाएगा।
- टीकाकरण की जानकारियों वाले विनायल बोर्ड लगेंगे।
- कक्ष के बाहर केंद्र का नाम, स्थान आदि जानकारी युक्त बोर्ड लगेगा।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! धनतेरस, दिवाली व छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेनें...इन जगहों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

कानपुर के उर्सला अस्पताल में तीमारदारों ने दो डॉक्टरों को पीटा...पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, जानें- पूरा मामला
कानपुर, अमृत विचार। उर्सला अस्पताल से मरीज की छुट्टी नहीं करने पर तीमारदारों ने परिसर में दो डॉक्टरों को सोमवार रात जमकर पीटा। घटना की वजह से उर्सला कैंपस में कर्मचारियों के बीच दहशत फैल गई। लेकिन परिसर में ही बनी उर्सला चौकी से पुलिस दो से तीन सौ मीटर पर हुए घटनाक्रम में मौके पर नहीं पहुंच सकी। डॉयल 112 की पुलिस ने एक को पकड़ा, लेकिन सब भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद है।

उर्सला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को मोहम्मद कमल नाम का एक मरीज एनीमिया ग्रस्त पहुंचा, जिसको डॉ.गौतम जैन के अंडर में भर्ती किया गया। शिफ्ट बदलने पर रात में डॉ.राहुल गायकवाड़ आए और वार्ड में राउंड लेने लगे। तभी मोहम्मद कमल का बेटा जबरदस्ती मरीज की अस्पताल से छुट्टी करने की बात कहने लगा। इसपर डॉ. राहुल ने सीनियर डॉक्टर से बात करने के बाद ही छूट्टी मिलने की बात बोली। डॉ. राहुल का आरोप है कि इसी बीच मरीज के बेटे ने किसी अंकित पांडेय नाम के व्यक्ति को कॉल कर अस्पताल बुलाया।

युवक जैसे ही वार्ड में आया वह गाली-गलौज करने लगा और डॉक्टर की कॉलर पकड़ ली। डॉक्टर युवक को धक्का देकर हॉस्टल की तरफ भागा तो अंकित अपने करीब 10 से 12 साथियों के साथ हॉस्टल पहुंचा और मारपीट करने लगा। किसी तरह डॉक्टर ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने डॉ.राहुल को पकड़ लिया और ब्लड बैंक की तरफ ले जाकर पीटने लगे। साथ ही जेब में रखे रुपये भी लूट लिए।

तभी बचाव के लिए सीनियर डॉ. प्रदीप मौर्या पहुंचे तो युवकों ने उनको भी जमकर पीटा और सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। यह पूरी घटना होती रही, लेकिन परिसर में बनी उर्सला पुलिस चौकी में पुलिस कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। किसी की सूचना पर डॉयल 112 की गाड़ी अस्पताल परिसर में पहुंची भी लेकिन सिर्फ एक युवक को ही हिरासत में ले सकी। बाकि सब युवक दोनों डॉक्टरों को अस्पताल में घुसकर पीटने के बाद भाग गए।

उर्सला अस्पताल के निदेशक डॉ.एचडी अग्रवाल ने बताया कि उर्सला प्रशासन घायल डॉक्टरों के साथ है, उनको किसी भी प्रकार परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि डॉक्टरों से मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अस्पताल परिसर में करते हैं काम आरोपियों परिजन

डॉक्टरों के मुताबिक आरोपी अंकित पांडेय के पिता मनोज कुमार पांडेय अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा अन्य जो लड़के थे, उनके भी परिजन अस्पताल परिसर में किसी न किसी पद पर काम करते हैं। परिसर में ही बने क्वार्टर में रहते हैं। डॉक्टरों का आरोप है कि यह लोग आए दिन किसी न किसी के साथ अभद्रता व बदसलूकी किया करते हैं, जिसकी वजह से मरीज व तीमारदारों में भी दहशत बनी रहती है। अस्पताल परिसर और हॉस्टल में घुसकर मारपीट की घटना के बाद से डॉक्टरों के बीच दहशत का महौल है। कहना है कि हॉस्टल में हम खुदको असुरक्षित महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें- UP: CM Yogi आवास के बाहर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल...जनता दरबार से आई थी बाहर, सपा ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, VIDEO

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में सो गए तीमारदार...गहने हो गए पार, नींद टूटने पर गायब देख रह गए दंग
कानपुर, अमृत विचार। चोरों ने उर्सला अस्पताल में भर्ती मरीज के तीमारदारों को भी नहीं बख्शा। चोरों ने सोते समय तीमारदारों के गहने चोरी कर लिए। नींद टूटने पर उन लोगों को पता चला। थाने पहुंचकर पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर निवासी कामिनी ने पुलिस को बताया कि वह एक रिश्तेदार को देखने उर्सला आईं थीं। वह वार्ड तीन में भर्ती हैं। मंगलवार रात कामिनी अस्पताल में ही सो गईं। सुबह आंख खुली तो पैरों में पहनी हुई पायल गायब थी। इसी तरह सरसौल से राधा भी रिश्तेदार को देखने आईं थीं। रात में वह रुक गईं। वार्ड में ही उन्हें नींद आ गई। सुबह 5 बजे आंख खुली तो गले में पहनी माला, कान के टॉप्स गायब थे। सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया।

पीड़ितों ने अस्पताल स्टाफ से पूछा तो कोई इस संबंध में जवाब नहीं दे पाया। बाद में पीड़ितों ने थाने जाकर जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला ने बताया मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: भाई रेप केस में पकड़ा गया! छुड़ाने के लिए करना होगा ये काम, ठगे 1.35 लाख, FIR दर्ज