sultanpur accident - Amrit Vichar

सुलतानपुर न्यूज : तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, एक अन्य गंभीर
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई तथा एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव के तीन बच्चे रत्नेश, कुंदन और अमन दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच गांव में बने आरोग्य मंदिर के पीछे स्थित तालाब पर भैंस चराने गए थे।

इसी दौरान रत्नेश और कुंदन तालाब में नहाने उतर गए। तालाब गहरा होने के कारण दोनों बच्चे डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अमन ने शोर मचाया और बचाने के लिए तालाब में कूद गया। अमन के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने रत्नेश और कुंदन को तालाब से बाहर निकाला।

ग्राम प्रधान अशोक तिवारी के निजी वाहन से उन्हें कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रत्नेश (14) व कुंदन (18) को मृत घोषित कर दिया। अमन को गंभीर हालत में सूरापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। तीनों बच्चों के पिता मजदूरी और किसानी का काम करते हैं।

सुलतानपुर : घने कोहरे में अनियंत्रित हुई ट्रक पेड़ से लड़ी, दो की मौत, तीन घायल
लंभुआ/ सुलतानपुर, अमृत विचार। सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान चौराहे के पास घने कोहरे में दियरा की तरफ से आ रही अनियंत्रित सरिया लदी ट्रक पेड़ टकरा गई। जिसमें ट्रक चालक व एक दुकानदार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई व तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान चौराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे घने कोहरे में दियरा की तरफ से आ रही  तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकरा गई। पेड़ के पास जलेबी की दुकान चला रहे रोहित पुत्र लालजी अग्रहरि उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर की ट्रक के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दुकान पर मौजूद मृतक रोहित की मां राजकुमारी उम्र 48वर्ष,नंदलाल पुत्र बचई उम्र 45 वर्ष निवासी रामपुर कुर्मियान व श्रीराम पुत्र जगरूप उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना लंभुआ जनपद सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी लम्भुआ लाया गया जहां पर डाक्टरों ने  गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं ट्रक चालक अंकित पाल पुत्र शिव बहादुर पाल निवासी ग्राम इमलिया थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या की भी मौत हो गई । जिसे जेसीबी व क्रेन से पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मचारी एवं ग्रामीण की मदद से निकाला गया। मौके पर चश्मदीद रहे ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग बगल में चाय पी रहा था इतने तेज रफ्तार ट्रक पेड़ टकरा गई तेज आवाज सुन चौराहे पर अफरा तफरी  मच गई । घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी गई ।

सुलतानपुर : सरैया अंबर गांव में लाखों की चोरी, जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस
भदैंया/सुलतानपुर, अमृत विचार: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया अंबर गांव में मंगलवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार सरैया अंबर निवासी अभिमन्यु यादव के घर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर कमरे में रखे महिलाओं के चैन, पायल, माथेबेदी, बिछिया, मंगलसूत्र सहित अन्य कीमती जेवरात और हजारों रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी के बाद चोर जेवरों के संदूक और डिब्बे घर के पीछे खेत और सीवान में फेंक गए, जो सुबह बिखरे हुए मिले।

सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर शिवगढ़ थानाध्यक्ष ज्ञानेश दूबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sultanpur News : नहर में कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के दखिनगांव में मंगलवार की रात एक कार के शारदा नहर में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इस घटना में एक व्यक्ति के जलप्रवाह में बह जाने की आशंका है। उसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के दखिनगांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस घटना में जानकी सरन यादव (38) नामक व्यक्ति की मौत हो गयी और उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में अयोध्या निवासी पप्पू यादव नामक व्यक्ति नहर में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि इस घटना में संतोष यादव और बिल्लू यादव नामक व्यक्तियों को चोटें आई हैं और उनका इलाज किया जा रहा है।

इस बीच, ग्रामीणों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताते हुए हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर जग्गी बाबा की कुटी के सामने रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद से प्रशासन ने लापता युवक को खोजने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं और गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

सुलतानपुर में रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े युवकों को कार ने कुचला, एक की मौत, 6 घायल
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर कोतवली क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े युवकों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर कूरेभार से पीढ़ी की ओर जा रही एक कार ने शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया।

इस दुर्घटना में बझना गांव निवासी चंदन शर्मा (25) की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में राजू सिंह, राम नवल, बालमुकुंद, रमेश यादव, रोहित यादव और गोपाल सिंह घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

सुलतानपुर हादसा: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत
सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की हुई टक्कर में उनपर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना मदनपुर मोड़ पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय दिलीप कुमार और 25 वर्षीय जितेंद्र के तौर पर हुई है। उसने बताया कि दिलीप अपने दो साथियों प्रिंस (18) और कृष्णा (20) के साथ मानिकपुर से सहगिया जा रहा था जबकि जितेंद्र धतूरहा से जनकपुर में अपनी भाभी के मायके से लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दिलीप और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि प्रिंस और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुए हैं और चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजीत यादव ने बताया कि अगर दोनों चालक हेलमेट पहने होते तो यह दुर्घटना जानलेवा नहीं होती।

थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने सहित अन्य विधिक कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुलतानपुर भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

सुलतानपुर: स्कूल जा रहे शिक्षक को बेकाबू ट्रक ने कुचला, शिक्षा जगत में शोक की लहर
गोसाईगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जूनियर हाईस्कूल बैदहा में कार्यरत शिक्षक सौरभ कुमार की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने विद्यालय की ड्यूटी पर जा रहे थे और एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी सौरभ कुमार अपने स्कूल के लिए निकले थे। जैसे ही वह इटकौली चौराहे पर पहुंचे, एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने तुरंत गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से जिले के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विद्यालय के सहयोगी शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक गहरे दुःख में हैं। सौरभ कुमार के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय नागरिकों और शिक्षक संगठनों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बता दें कि सौरभ सिंह पूरे दरबार (गांव) अंबेडकरनगर के मूल निवासी थे। इनके पिता स्वर्गीय समरबहादुर सिंह एडेड जूनियर विद्यालय में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के पश्चात इनकी नियुक्ति हुई थी। इनकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी और ये विनोबापुरी सुल्तानपुर में रहते थे। इनकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री

राम आशीष मौर्य ने कहा कि सौरभ कुमार को समाज ने एक समर्पित शिक्षक के रूप में खो दिया, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

सुलतानपुर: जीजा और साले ने फर्जी बीमा कर ठग लिए एक लाख, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
सुलतानपुर, अमृत विचार। नटवर लाल बने जीजा साले ने दुकानदार को झांसे में लेकर एक लाख रुपये का बीमा पांच साल के लिए किया। उसे रसीद व बांड भी दिया। पॉलिसी धारक जब बीमा का पैसा लेने बैंक पहुंचा तो पता चला कि बांड फर्जी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर के मेजरगंज निवासी अशोक कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया था।

अशोक कुमार ने बताया कि उसकी चौक सब्जी मंडी के पंजाब नेशनल बैंक के बगल कोल्ड ड्रिंक व डेयरी की दुकान है। उसकी दुकान पर इसी बैंक के पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के रिलेशनशिप मैनेजर बिहार के पूर्वी चंपारण मोतिहार जिले के दरपा थाना क्षेत्र बैकुंठधाम निवासी प्रशांत सिन्हा व उनके जीजा गोरखपुर के हाउस मिल्टन सिटी राप्ती नगर निवासी संदीप वर्मा भी जो कि पीएनबी मेट लाइफ में काम कर रहे थे, उनकी दुकान पर आते जाते थे। दोनों मुझे पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के बारे में बताते थे। इंश्योरेंस प्लान लेने के लिए भी कहते थे। दोनों के कहने पर उसने फरवरी 2019 में एक लाख रुपए नगद अपनी दुकान पर इंश्योरेंस के लिए दिया जो कि पांच साल का था। पैसा लेकर दोनों बैंक चले गए।

इसके बाद में मुझे रसीद व बांड भी दिया। अवधि पूरी होने पर जब वह बैंक जाकर इंश्योरेंस के पैसे की बात कही तो जांच पड़ताल में बांड व रसीद फर्जी मिली। उसके नाम से कोई पॉलिसी नहीं थी। उक्त लोगों ने जो दस्तावेज दिया था वह कूट रचित व फर्जी था। नगर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। कहीं से जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरी में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। नगर कोतवाल नारदमुनि सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: 10 लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, कर ली दूसरी शादी...मारपीट कर घर से निकाला

सुलतानपुर: 10 लाख दहेज के लिए पत्नी को दिया तलाक, कर ली दूसरी शादी...मारपीट कर घर से निकाला
सुलतानपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग को लेकर पहली पत्नी को प्रताड़ित किया और दहेज न मिलने पर घर से निकाल दिया। पहली पत्नी के मायके जाकर तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। धम्मौर थाना क्षेत्र के लौहर दक्षिण गांव निवासी महिला आफरीन बानो पुत्री मो अयूब ने महिला थाने पर तहरीर दी है।

महिला ने बताया कि उसका निकाह इसी थाना क्षेत्र के बनकेपुर सरैया निवासी नूर मोहम्मद के साथ दिसंबर 2021 मुस्लिम रीतिरिवाज से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति नूर मोहम्मद, ससुर एहसान उल्ला, सास सैयदा बानो व ननद शब्बो व रब्बो दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उनकी एक बेटी हुई तो दहेज में चार पहिया वाहन व दस लाख रुपए मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ होने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर अप्रैल 2023 में कपड़े व आभूषण छीनकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही थी। रिश्ता बचाने के लिए उसने कोई विधिक कार्रवाई नहीं की।

10 मार्च 2024 को उसके ससुराल वाले उसके मायके आए और कहा कि दहेज की डिमांड पूरी करो तभी तुम्हारी बेटी को ले जाएंगे। बातचीत चल रही थी कि तभी उसके पति ने उसे तलाक दे दिया और चला गया। मौजूदा समय में उसने दूसरा विवाह भी कर लिया है। महिला थाना प्रभारी निशा शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: गौरीगंज विधायक समेत 10 आरोपी विशेष कोर्ट में नहीं हुए पेश, अगली सुनवाई 6 मई को

सुलतानपुर: गौरीगंज विधायक समेत 10 आरोपी विशेष कोर्ट में नहीं हुए पेश, अगली सुनवाई 6 मई को
सुलतानपुर, अमृत विचार। गौरीगंज थाना क्षेत्र, जनपद अमेठी में मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के मामले में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 10 आरोपियों के खिलाफ विशेष कोर्ट द्वारा जारी समन पर गुरुवार को कोई भी आरोपी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। वादी भाजपा नेता दीपक सिंह की ओर से अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने अब अगली सुनवाई की तिथि 6 मई निर्धारित की है। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने चार्जशीटेड आरोपियों राकेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, बांके बिहारी सिंह, कुलदीप सिंह, सिम्पल सिंह, अनुराग सिंह, प्रशांत सिंह, सत्यम सिंह उर्फ शनी सिंह और अर्पित पांडेय उर्फ शिवम पांडेय को समन जारी किया है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता दीपक सिंह ने 10 मई 2023 को बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान अन्य आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए 10 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

पूर्व विधायक अनूप संडा के केस में सुनवाई टली
केएनआईटी कस्बे में बिना अनुमति जनसभा करने के मामले में आरोपी पूर्व विधायक अनूप संडा पर दर्ज केस में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने अभियोजन गवाह तत्कालीन महिला हेड कांस्टेबल कुसुमलता के न हाजिर होने से कार्रवाई 24 अप्रैल तक टल गई। 20 फरवरी 2022 की घटना में दरोगा मुकेश कुमार ने केएनआईटी के पास प्रशासन की बिना अनुमति के जनसभा करने के आरोप में पूर्व विधायक अनूप संडा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया था।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: अपहरण के दोषी को पांच साल की सजा, लगा इतने का जुर्माना

सुलतानपुर: अपहरण के दोषी को पांच साल की सजा, लगा इतने का जुर्माना
सुलतानपुर, अमृत विचार। अमेठी जिले के एक गांव से किशोरी के अपहरण के दोषी मोहम्मद वाहिद को पॉक्सो कोर्ट के जज नीरज श्रीवास्तव ने गुरुवार को पांच साल की जेल और 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाकर जेल भेज दिया। कोर्ट ने जुर्माने की सम्पूर्ण रकम पीड़िता को देने का आदेश भी दिया है।

एडीजीसी रवींद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, दो अगस्त 2020 की घटना में दर्ज हुए केस में पीड़िता के परिजन ने किशोरी के लापता होने का केस दर्ज कराया। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ से आरोपी के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, और हत्या की धमकी के आरोप में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने छह गवाहों की गवाही दर्ज कराई। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को केवल अपहरण के आरोप में दोषी पाया और उसे पांच साल की जेल की सजा सुनाकर जेल भेज दिया।

गबन के मामले में साइकिल व्यापारी तलब, 17 अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश
अपर सिविल जज (प्रवर खंड) प्रथम/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश चंद्र गौतम की अदालत ने साइकिल व्यापारी अंकुर अग्रवाल को गबन के एक मामले में तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

बंधुआकला थानाक्षेत्र के मनियारपुर निवासी मो. कलीम द्वारा दाखिल परिवाद में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2016 में बंधुआ कला में साइकिल की दुकान शुरू की और चौक स्थित अग्रवाल साइकिल स्टोर से सामान लेना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने अंकुर अग्रवाल को सादा चेक हस्ताक्षरित कर दिए थे। आरोप है कि अंकुर अग्रवाल और उनकी पत्नी ने आपसी साठगांठ से सादे चेकों का दुरुपयोग कर उनके खाते से वास्तविक देनदारी से अधिक कुल 29,75,740 रुपये निकाल लिए, जबकि हिसाब 13,70,138 रुपये का ही बनता है।

परिवादी के अनुसार, जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस में शिकायत पर कार्रवाई न होने पर मो. कलीम ने धनंजय द्विवेदी के जरिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने परिवादी और साक्षियों के बयान, दस्तावेजों के अवलोकन के बाद आरोपी अंकुर अग्रवाल को तलब करने का आदेश दिया है, जिससे आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

डॉक्टर हत्याकांड में गवाही देने नहीं हाजिर हुए दरोगा
शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में बीते साल संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड में अपर सेशन जज संतोष कुमार की कोर्ट में गुरुवार को अभियोजन पक्ष के पंचायतनामा गवाह गवाही देने हाजिर नहीं हुए। वहीं, इसी मामले में आरोपी जगदीश नारायण सिंह की मृत्यु होने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई।

पीड़ित पक्ष के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि अभियोजन पक्ष के पंचायतनामा गवाह दरोगा नियाजी हुसैन की गवाही होनी थी, पर वे हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने 23 सितंबर 2023 की शाम हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह, उसके पिता जगदीश नारायण सिंह और ड्राइवर दीपक सिंह पर कोर्ट ने सामान्य आशय से हत्या, आपराधिक षड़यंत्र और दहशत फैलाने के आरोपों में मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय किए थे, जिनका ट्रायल जारी है। इसी मामले में एक आरोपी विजय नारायण सिंह की हत्या हो चुकी है। वहीं आरोपी जगदीश नारायण की मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 11 लोग घायल...तीन की हालत गंभीर

सुलतानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 11 लोग घायल...तीन की हालत गंभीर
सुलतानपुर (उप्र)। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को एक कार के पलट जाने से 11 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दोस्तपुर के थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक परिवार ‘अर्टिगा’ कार से अमेठी में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा था, उसी दौरान चालक शमशेर आलम संतुलन खो बैठा और गाड़ी ‘डिवाइडर (मार्ग विभाजक)’ से टकरा गई। त्रिपाठी के अनुसार इस हादसे में तीन लोग-- मैनुद्दीन (35), जमीला (45) और आफताब आलम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ‘यूपीडा’ के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से सभी 11 घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर आज्ञाराम यादव ने तीनों गंभीर घायलों को अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार अन्य घायलों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- भारत लाया गया मुंबई आतंकी हमले का मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा! NIA कोर्ट में होगी पेशी