Shopkeepers - Amrit Vichar

बाराबंकी : विवाद के बाद मजार रोड पर पुलिस का कड़ा पहरा, दुकानदारों में हड़कंप
देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। मजार के मुख्य द्वार पर श्रद्धालु के माथे का टीका जबरन धुलवाने की घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मजार रोड पर जोरदार एक्शन लिया। भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए इस अभियान से अवैध अतिक्रमणकारियों और मनमानी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर देवा अजय कुमार त्रिपाठी व एसएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कौमी एकता द्वार से लेकर मजार गेट तक सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क और पैदल मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों, ठेला-फेरी वालों को खदेड़कर रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया।

पुलिस ने मजार के मुख्य द्वार के बाहर मौजूद स्थाई व अस्थाई सिन्नी और प्रसाद विक्रेताओं को दो टूक चेतावनी दी कि अब यदि किसी भी श्रद्धालु से जबरन सामान खरीदने का दबाव बनाया गया या अभद्रता की गई तो सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। मौके पर ही कई दुकानदारों को कड़ी फटकार भी लगाई गई।

इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मजार रोड पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सभी कैमरों को कोतवाली में लगी एलईडी स्क्रीन से जोड़ा जाएगा, जिससे दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों की हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

सूफी संत की नगरी देवा एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पुलिस का यह सख्त एक्शन श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और कौमी एकता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस कार्रवाई के बाद मजार रोड पर दुकानदारों में हड़कंप जबकि श्रद्धालुओं में राहत का माहौल है।

रुद्रपुर: फर्जी यूपीआई कर दुकानदारों को चूना लगाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। फर्जी ऐप के माध्यम से फर्जी यूपीआई किए जाने के प्रकरण का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने फर्जी भुगतान करने वाले सहित गिरोह के तीन सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से मोबाइल, फर्जी स्कैनर बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि मैसर्स अरोरा कनफैक्शनरी के स्वामी अनिल अरोरा ने मुकदमा दर्ज करवाया था। छह सितंबर को दुकान पर एक अज्ञात व्यक्ति आता है और 6500 रुपये का सामान खरीदता है। इसी दौरान आरोपी ने फर्जी ऐप के माध्यम से यूपीआई स्कैनर से भुगतान का मैसेज दिखा कर चला गया।

कार्य में व्यस्त होने के कारण उसने जब मैसेज देखा तो कोई भी भुगतान नहीं हुआ। सीसीटीवी में कैद आरोपी की वीडियो वायरल हुई तो पता चला कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा महेंद्र किराना स्टोर गोल मार्केट के स्वामी मंदीप सिंह नागपाल को भी 9000 रुपये, राजू किराना स्टोर के स्वामी राजीव कुमार बठला को 5000 रुपये, मैसर्स केक एंड वेक्स घासमंडी आदर्श कॉलोनी के स्वामी प्रवीण कुमार अनेजा को 7800 रुपये का फर्जी भुगतान किया।

ऐसे में फर्जी ऐप व्यक्ति ने दुकानदारों को 28300 रुपये की धोखाधड़ी की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस तफ्तीश कर ही रही थी कि शनिवार की शाम को सूचना मिली कि चार संदिग्ध किच्छा हाईवे स्थित निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर देखे गए हैं। सूचना के आधार पर एसएसआई अशोक कुमार, एसएस आई दीपक कौशिक, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल सहित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को दबोच लिया।

जिसमें फर्जी यूपीआई करने वाला मंजीत सिंह निवासी शांति कॉलोनी, माल खरीदने वाला फरमान निवासी भदईपुरा, अभिषेक निवासी भदईपुरा और पहाड़गंज निवासी बख्शीश सिंह ने बार कोड ऐप मुहैया कराने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, फर्जी ऐप बनाने के लिए लैपटॉप सहित बेचा गया माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह माल हुआ बरामद

-50 सिगरेट के डिब्बे

-चार पेटी फार्च्यून रिफाइंड तेल की, जिसमें 64 पैकेट

-दो पेटी देशी घी जिनमें 20 पैकेट

-चार पेटी सरसों के तेल की 48 पैकेट

-एक अदद मोबाइल फोन

आरोपी मंजीत के खिलाफ दर्ज हैं कई आरोप

फर्जी यूपीआई ऐप के माध्यम से व्यापारियों को चूना लगाने वाले आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में 420 के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि फर्जी ऐप व सहयोगकर्ता बख्शीस सिंह के खिलाफ वर्ष 2014 में धारा 379/411, वर्ष 2014 में ही 380 /411, धारा 79/411 और धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी यूपीआई गिरोह खड़ा करने की योजना बना चुके थे।

रुद्रपुर: हाईवे किनारे से उजाड़े गए दुकानदारों का चढ़ा पारा
रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले सवा साल से दुकान आवंटन को लेकर भटक रहे नैनीताल हाईवे किनारे से उजाड़े गए दुकानदारों का सब्र का बांध टूट गया। व्यापारियों ने उजाड़े गए स्थान पर एकत्रित होकर रणनीति बनाई। साथ ही नगर निगम की उप नगर आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने आगाह किया कि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुईं तो दुकानदार उसी स्थान पर तंबू लगाकर अपना कारोबार प्रारंभ कर देंगे।

गुरुवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित उजाड़े गए दुकानदार नैनीताल हाईवे स्थित उजाड़े स्थान पर एकत्रित हुए। इसके बाद मुद्दों पर चर्चा कर उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी का घेराव करते हुए बताया कि सवा साल पहले प्रशासन ने जी-20 के नाम पर लोहिया मार्केट, समोसा मार्केट, सुपर मार्केट सहित सैकड़ों दुकानदारों को उजाड़ दिया था और जल्द ही विस्थापन का आश्वासन दिया था।

आरोप था कि सवा साल बीत जाने के बाद भी दुकानदार रोजगार को तरस रहे हैं। निगम वेडिंग जोन में लोहे के खोखेनुमा एक समान दुकानें बनाकर देने का निर्णय ले रही है। जिसमें करंट फैलने के साथ ही कारोबार करने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो सकती है।

ऐसे में निगम गांधी पार्क की चारदीवारी से दस फीट पीछे स्थान दे देता है तो दुकानदारों के रोजगार के लिए बेहतर होगा। इसके अलावा व्यापारियों ने गांधी पार्क पर अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की निविदा को भी निरस्त करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उजाड़े गए दुकानदार उसी स्थान पर तंबू लगाकर अपना कारोबार प्रारंभ कर देंगे और किसी ने रोकने की कोशिश की तो हाईवे किनारे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर संजय जुनेजा, इंद्रजीत सिंह, हर्ष रावल, राजू जोशी, इकराम मियां, नंद किशोर, गुरविंदर सिंह, अजीत सिंह, हरीश कालड़ा आदि मौजूद रहे।

टनकपुर: श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच मारपीट, एक बुरी तरह घायल
टनकपुर, अमृत विचार। शुक्रवार की सुबह टनकपुर के शारदा घाट में मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आए श्रद्धालुओं व घाट के दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने घाट में जमकर बवाल मचाया, जिससे अफरा तफरी मच गई। इस घटना में  शारदा घाट में दुकान चलाने वाला युवक बुरी तरह घायल हो गया।

उसे हायर सेंटर भेजा गया है। बाद में श्रद्धालुओं द्वारा माफी मांगने के बाद मामला सुलझा लिया गया। बताया जाता है कि लखनऊ के चारबाग से  तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के बाद शारदा घाट स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी बीच घाट में पुजारी से एक श्रद्धालु विजय गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि श्रद्धालु पुजारी के साथ मारपीट पर उतर आए। उन्होंने पुजारी को सीढी से धक्का दे दिया। वहीं मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर पुजारी को गिरने से बचा लिया। बाद में श्रद्धालुओं ने किसी की बात नहीं सुनी और मारपीट करते हुए हंगामा काटते रहे।

श्रद्धालुओं ने शारदा घाट में दुकान चला रहे सूरज शर्मा व उनकी माता को भी बुरी तरह से पीट दिया। कोतवाली पुलिस मारमीट में शामिल लोगों को कोतवाली ले आई। विजय गौड़ के साथ आए सभी लोगों ने पंडित पवन त्रिपाठी व राजीव कुमार त्रिपाठी से माफी मांग ली।

हरदोई: GST टीम आ रही है... और फिर धड़ाधड़ गिर रहे हैं दुकानों के शटर
शाहाबाद/हरदोई। जनपद में जीएसटी छापेमारी की वजह से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। मंगलवार को जीएसटी छापेमारी की खबर पर शहर के सभी बाजार लगभग दो घंटे तक बंद रहे। व्यापारी दुकानों के आसपास से जीएसटी टीम की टोह लेते रहे। जीएसटी टीम की छापेमारी की खबर जैसे ही आम हुई वैसे ही नगर क्षेत्र के समस्त बाजारों में दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे और पूरी तरह से खबर आम हो गई कि जीएसटी की टीम शहर में प्रवेश कर चुकी है।

किराना, मिष्ठान,जनरल स्टोर, इलेक्ट्रिक, कपड़ा विक्रेता कुल मिलाकर जीएसटी के भय से समस्त दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरा दिए। चंद मिनटों में पूरा शहर बंदी में तब्दील हो गया। अधिकांश व्यापारी अपनी दुकानों के आसपास टहल कर जीएसटी टीम की टोह लेते रहे। जबकि तमाम व्यापारी पूरे शहर में बाइक से घूम कर जीएसटी टीम का पता लगाते रहे परंतु पूरे शहर में कहीं भी जीएसटी टीम की खबर नहीं लगी।

अंततः तकरीबन दो घंटे बाद दुकानों के शटर व्यापारियों द्वारा उठाए गए। पिछले दो दिनों से जीएसटी टीम द्वारा व्यापारियों के यहां औचक पर छापेमारी करके कार्रवाई की जा रही है जिससे व्यापारी दहशतजदां है । इसी दहशत के चलते जैसे ही व्यापारियों को शहर में जीएसटी टीम के प्रवेश करने की खबर मिली। वैसे ही दुकानों के शटर गिरने लगे।

तकरीबन दो घंटे तक सारे बाजार में बंदी का माहौल रहा। लेकिन दो घंटे बाद चौकन्नी अवस्था में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर उठाएं। दुकानदार दुकानों पर तो बैठे देखे गए लेकिन पूरी तरह से उनकी आंखें आती-जाती गाड़ियों पर नजर रखे रही।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को मारी गोली, महिला की मौत, 6 अन्य गंभीर, गांव में दहशत

बहराइच: पांच खाद दुकानदारों पर मुकदमा, सभी के लाइसेंस निरस्त
बहराइच। कृषि विभाग की ओर से बीते छह माह में जिले में संचालित खाद की दुकानों से 106 नमूने जांच के लिए भेजा गया था। इनमें 11 के नमूने फेल हो गए। जिस पर सभी 11 के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जबकि पांच दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी जांच के लिए भेजे गए 17 नमूनों की रिपोर्ट लंबित है।

जिले में संचालित खाद की दुकानों पर जमकर मिलावट खोरी का धंधा चल रहा है। दुकानदार किसानों को नकली खाद और बीज बिक्री कर रहे हैं। इसका खुलासा कृषि विभाग की ओर से किए गए जांच में हुआ है। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2021 के अक्टूबर माह से मार्च 2022 के मध्य खाद की दुकानों पर जांच कर 106 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जिसकी रिपोर्ट प्रयोग शाला द्वारा भेजी गई थी।

इनमें 11 नमूने फेल हो गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन 11 दुकानों के नमूने फेल मिले थे, उनके दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नवाबगंज, लौकाही, बलाई गांव, रूपईडीहा में पांच दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि निरंतर खाद की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही नियम के मुताबिक कंपनी के खाद और बीज बेचने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमें कोताही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

17 नमूने की रिपोर्ट लंबित

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अप्रैल और मई माह में हुई छापेमारी में 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट अभी लंबित है। यदि किसी का नमूना फेल हुआ तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

यहां भेजे जाते हैं सैंपल

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि खाद का नमूना जांच के लिए लखनऊ, मेरठ, बनारस और रहमान खेड़ा भेजा जाता है। 15 दिन से एक माह में रिपोर्ट आ जाती है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाती है।

पढ़ें-रायबरेली: मरीजों के साथ लापरवाही, शहर के नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त

उन्नाव: अस्थाई अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत मौरावा में आज मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से काबिल दुकानदारों के अस्थाई अतिक्रमण पर बाबा का बुलडोजर गरजा है। एसडीएम पुरवा दयाशंकर पाठक व सीओ सिटी पंकज सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया गया। अस्थाई अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजते देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान दुकानदारों का प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई मगर भारी पुलिस बल के चलते दुकानदार ज्यादा देर तक विरोध दर्ज नहीं करा सके, वहीं कई दुकानदारों ने बुलडोजर आते ही स्वयं अतिक्रमण हटाने में जुट गए। करीब 3 घंटे चले अभियान में 2 किलोमीटर के दायरे में जो भी अस्थाई अतिक्रमण था।

उसे बुलडोजर से ध्वस्त करा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। SDM पुरवा ने बताया कि अतिक्रमण अभियान चलाया गया है । इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है । आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

पढ़ें-कानपुर: केडीए का गरजा बुलडोजर, 8.75 करोड़ की जमीन हुई कब्जा मुक्त

अयोध्या: प्रशासन के अवैध अतिक्रमण हटाने की मुनादी से दुकानदारों की नींद हुई हराम
अयोध्या। नवसृजित नगर पंचायत सुचित्तागंज के अधिकारियों द्वारा पटरी दुकानदारों की दुकान हटाने को लेकर अचानक चेतावनी व मुनादी से दुकानदारों की नींद हराम हो गई है। पटरी दुकानदारों ने नेताओं से लेकर प्रशासन तक अपनी आपबीती पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है।

जिले में विकास का खाका खींचते हुए तीन नई नगर पंचायतें गठित की गई हैं। इन नगर पंचायतों में विकास के नाम पर अभी औपचारिकता पूरी की जा रही है, लेकिन विकास के लिये सबसे पहले फुटपाथ पर अपनी छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों को उजाड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुचित्तागंज नगर पंचायत में नगर पंचायत कर्मी लाउडस्पीकर से फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को तीन दिन में दुकान हटाने की चेतावनी दे रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि वे लोग लगभग 30 वर्ष से अपनी दुकान लगाकर बच्चों का भरण पोषण कर रहे थे। दो वर्ष से कोरोना महामारी के कारण इस कदर बर्बाद हो गये थे। अब कुछ काम शुरू हुआ तो हमें उजाड़ने की कवायद शुरू कर दी गई। प्रशासन से इस पर पुन: विचार करने की मांग की है। नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि पटरी खाली कराने का आदेश सरकारी है। नोटिस जारी कर दिया गया है नियत समय में अगर दुकाने नही हटाई गई तो कार्रवाई होगी।

पढ़ें-कानपुर: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

बाराबंकी: रामनगर कस्बे में चला बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप
बाराबंकी। मंगलवार को कस्बे में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।

कुछ लोगों ने अपने आप सड़क तक फैलाए गये अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवा दिया।

इसके बाद टीम लखनऊ गोंडा मुख्य मार्ग पर स्थित बुढ़वल चौराहे पर पहुंची जहां पर ठेला फल और पान की दुकानें लगाने वाले लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें संचालित की जा रही थी। उनमें हड़कंप मच गया दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने अपने ठेले और गुमटियों को हटाना शुरू कर दिया।

उप जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों को तत्काल सड़क के दोनों तरफ किये गये अवैध कब्जे को हटा लेने की हिदायत दी और कहा कि कल फिर अभियान चलाया जायेगा उप जिलाधिकारी सुश्री तान्या ने बताया कि नगर पंचायत रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी है। यह अभियान जारी रहेगा।

पढ़ें-अपराधियों का भाजपा कनेक्शन आते ही रुक जाता है बुलडोजर- कमलनाथ

अयोध्या: शहर में चला अतिक्रमण अभियान, प्रशासन ने दिया दुकानदारों को अल्टीमेटम
अयोध्या। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार को यहां शहर क्षेत्र में सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सड़क के बाहर तक दुकान लगाने वाले व्यापारियों से अपील की शीघ्र वे इसे हटा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी विजय पाल सिंह की अगुवाई में यह अभियान चौक से रिकाबगंज और रीडगंज जमुनियाबाग तक चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकानें सड़क पर बढ़ाकर कदापि न लगाएं। यदि ऐसा करते कोई मिलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी चेतावनी दी गई कि फुटपाथ पर किसी तरह का कोई वाहन न खड़ा करें, जहां उचित स्थान मिले वहां बाइक व गाड़ी खड़ी करें। एसपी सिटी ने बताया कि पहले चरण में चेतावनी दी गई है कुछ का चालान भी किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का फुटपाथ पूरी तरह खाली रहे इसे सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पार्किंग की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंगलवार को सड़क पर निकली पुलिस टीम को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही। दुकानदारों का कहना है कि दुकान तो अंदर कर लेंगे, लेकिन पार्किंग व्यवस्था भी तय की जाए।

पढ़ें-बरेली: सैटेलाइट बस स्टैंड पर चला नगर निगम का अतिक्रमण अभियान, तोड़े गए अवैध निर्माण

हरदोई: मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही
हरदोई। डीएम निर्देश पर मिलावटखोरी के खिलाफ चलाये गए अभियान में मंगलवार को खाद्य विभाग ने कई दुकानदारों पर कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त खाद्य-II हरदोई द्वारा गठित टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शहर के पिहानी चुंगी स्थित गुप्ता मिष्ठान भंडार से पनीर का एक नमूना लिया गया व बीस किलोग्राम कीमत 4000 हजार की दूषित मिठाई नष्ट कराई गई।

पाल मिष्ठान भंडार से लड्डू का एक नमूना, मिथिलेश मिष्ठान भंडार से पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया तथा बंद ढक्कन का डस्टबिन रखने के निर्देश दिए गए।

शहाबाद बाजार सांभा में स्थित आरिफ़ हुसैन की दुकान से मिस ब्रांडेड बेकरी कुकीज, मैसर्स जगदीश प्रसाद एंड संस के यहां से मिस ब्रांडेड मुनक्का तथा आलोक गुप्ता के यहां से बेसन का नमूना संग्रहीत किया गया।

अल्लापुर तिराहा स्थित न्यू ओम आइस क्रीम फैक्ट्री से आइस कैंडी का नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 300 पीस दूषित आइस कैंडी कीमत लगभग ₹1000 नष्ट कराई गई निर्माता को दूषित खाद्य पदार्थ भविष्य में न संग्रह करने व सफाई व्यवस्था ठीक करने के सख्त निर्देश दिए गए।

सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया व खाद्य पदार्थ खुला न रखने हेतु निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार, अजीत सिंह, खुशीराम, घनश्याम वर्मा, रामकिशोर व अनुराधा कुशवाहा तथा सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

पढ़ें-बरेली: दूध में मिलावटखोरी बढ़ने पर कार्रवाई शुरू, फैक्ट्री पर छापा

अमरोहा : बिना नक्शा पास 27 दुकानों पर एसडीएम ने लगाई सील
अमरोहा, अमृत विचार। एसडीएम ने बिना नक्शा पास बनाई जा रही 27 दुकानों पर सील लगा दी। इससे दुकानदारों में खलबली मची है। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि किसी प्रकार नोटिस नहीं मिला। प्रशासन अपनी हठधर्मिता दिखा रहा है। अब ईद का त्योहार नजदीक है और अच्छी बिक्री की संभावना थी, लेकिन सब बेकार हो गया।

अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास बिजनौर मार्ग पर स्थित गोल्डन मार्केट में कुछ दुकानें बनी हैं। जिसमें से कुछ दुकानें लोगों ने खरीद ली हैं। तो कुछ लोगों ने किराए पर ले रखी हैं, क्योंकि ईद का त्यौहार बिल्कुल नजदीक है।

इसलिए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में काफी हद तक सामान भर रखा था और उन्हें उम्मीद थी कि ईद पर अच्छी बिक्री होगी, लेकिन उनकी इस दुकानदारी के सपने को अमरोहा के प्रशासन ने चकनाचूर कर दिया। अमरोहा एसडीएम विजय शंकर मिश्र गोल्डन मार्केट में पहुंचे और उनके साथ भारी पुलिस बल भी था।

नक्शा डिपार्टमेंट की टीम भी थी। नयाब तहसीलदार कृष्ण कुमार चौरसिया भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकानों पर सील लगवाने की कार्रवाई शुरु कर दी। करीब 27 दुकानों को सील कर दिया गया है, हालांकि दुकानों का सामान बाहर निकलवा दिया गया है। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची है।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला