tractor-trolley - Amrit Vichar

UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल
टांडा, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के मलहूपुरा के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य और ऑटो चालक घायल हो गए। परिवार एक समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लम्बापुरी सूरजपुर निवासी उस्मान का परिवार शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दौलपुरी (थाना भगतपुर) गया था, जहाँ शनिवार को शादी होनी है। देर रात वापसी के दौरान, जैसे ही उनका ऑटो मलहूपुरा के नजदीक पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने बिलकीस 55 पत्नी उस्मान को मृत घोषित कर दिया वहीं आयशा, रिहाना पुत्री उस्मान, मरजीना पत्नी मुबश्शर अली, बिलकीस की भांजी मुनीफा और ऑटो चालक अब्दुल करीम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया। बिलकीस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला अपने पीछे तीन बेटियां और चार बेटे छोड़ गई है।

Rampur: नैनीताल हाइवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल
बिलासपुर,अमृत विचार। नैनीताल हाईवे पर जीरो पॉइंट के पास तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला समेत चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

अल्मोड़ा उत्तराखंड के गांव सैनार निवासी प्रमोद सिंह पत्नी नंदिनी के साथ दिल्ली से टैक्सी में सवार होकर वापस अल्मोड़ा जा रहे थे। इस दौरान शनिवार की सवेरे तड़के साढ़े चार बजे जीरो पॉइंट के पास टैक्सी आगे चल रही ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद टैक्सी चालक विजय मिश्रा तथा दंपति में चीख-पुकार मच गई। साथ ही मौके पर आस-पास के लोगों समेत राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। दुर्घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक आकिल हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

बाद में पुलिस ने लोगों की मदद से कार फंसे लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर मृतक के परिजनों के सीएचसी  पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। साथ ही  क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Bareilly : तीन महीने बंद रहेगा सिटी स्टेशन रोड, चौपला पुल से किला पुल तक होगा सड़क निर्माण
बरेली, अमृत विचार। शहर के प्रमुख मार्ग चौपुला से किला पुल तक सीसी रोड के निर्माण का काम मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इस परियोजना को पूरा होने में लगभग तीन महीने का समय लगेगा। इस दौरान भारी वाहनों, रोडवेज और सिटी बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। पीडब्ल्यूडी, रेलवे और यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक में वैकल्पिक मार्ग, भारी वाहनों की आवाजाही और स्टेशन क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने रूट डायवर्जन को लेकर जो एडवाइजरी जारी की है। उसमें चौपला पुल से सिटी स्टेशन की ओर से जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के भारी वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। मिनी बाईपास से किला स्थित दुल्हे मियां की मजार और चौपला की ओर भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन बरेली आने के लिए झुमका तिराहा, बड़ा बाईपास, बिलवा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक जाएंगे।

लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास का ही प्रयोग करेंगे। बदायूं की ओर जाने वाले वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा मार्ग से निकलेंगे, जबकि बदायूं की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन इसी मार्ग से बड़ा बाईपास होकर आएंगे। नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले बड़े वाहन बड़ा बाईपास से बिलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे और इसी मार्ग से लौटेंगे। एसपी ट्रैफिक ने अपील की है वाहन चालक सड़क निर्माण अवधि के दौरान केवल तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसों के लिए नया मार्ग तय किया गया है। अब ये बसें झुमका तिराहा, मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, 100 फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। वहीं, बदायूं जाने वाली बसें सैटेलाइट, बियावानी कोठी, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे के रास्ते चलेंगी। यह व्यवस्था निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुगम बनाए रखने के लिए लागू की गई है।

30 इंच मोटी बनेगी रोड, बारिश और हैवी ट्रैफिक झेल सकेगी
चौपुला पुल से किला तक 1200 मीटर लंबी सड़क निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका ठेका एएन बिल्डर को मिला है। मार्ग के किनारे रेलवे परिसर होने के कारण बरसाती पानी जमा होकर सड़क की सतह को नुकसान पहुंचाता था। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन भगत सिंह का कहना है, चूंकि यह रोड शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल हैं, इससे रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, इसलिए सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रस्तावित सीसी रोड की मोटाई 30 इंच और चौड़ाई आठ मीटर होगी। मोटाई अधिक रखने का निर्णय जलभराव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसमें मजबूत सीमेंट कंक्रीट का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि भारी वाहनों और बारिश के मौसम में सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे।

UP: मुरादाबाद रोड पर पराली भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने से अफरा-तफरी, सड़क पर लगा जाम
टांडा, अमृत विचार। मुरादाबाद रोड पर शनिवार को पराली से भरी एक चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जलने लगी। इस हादसे ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फुला दिए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक समय रहते वाहन से कूद गया और ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ट्रैक्टर चालक महेन्द्र सिंह ने बताया कि वो बिलासपुर से पराली भरकर राना शुगर फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह टांडा के रामपुर तिराहे पर पहुंचा, पीछे से आ रहे एक राहगीर ने ट्रॉली से धुआं उठता देख चालक को सूचना दी। चालक ने नीचे उतरकर देखा तो पराली के भीतर से धुआं निकल रहा है, आग बुझाने के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली को वह नजदीक एक वाहन धोने वाले प्रेशर पर ले गया वहां पहुंचते ही आग की लपटें निकलने लगी थीं। चालक व आसपास के लोगों द्वारा पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली बस्ती से बाहर ले जाने को कहा। जिसके बाद चालक हिम्मत दिखाते हुए जलती हुई ट्रॉली को बादली की ओर सुनसान रास्ते पर ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद रोड, रामपुर रोड और दढ़ियाल मार्ग पर यातायात रोक दिया, जिससे तीनों रास्तों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग इतनी भयानक थी कि बुझाते-बुझाते चार से पांच बार दमकल की गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, लेकिन पराली की आग शांत नहीं हुई। लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत और पूरी पराली जल जाने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पीड़ित चालक महेन्द्र सिंह ने बताया कि आग की इस घटना में ट्रॉली के चारों टायर जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं और ट्रॉली को भी भारी क्षति पहुंची है।

उन्होंने अपना नुकसान डेढ़ लाख रुपये से अधिक का बताया है। हालांकि, चालक की सूझबूझ से ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर बचा लिया गया, लेकिन आग लगने के कारण का पता न चल सका। मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, विकास कुमार, अभिमन्यु सिंह और आदित्य कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा। आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका।

बदायूं: युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या आरोप लगाकर काटा हंगामा
कादरचौक, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। थाने के सामने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कादरचौक क्षेत्र के गांव लभारी निवासी विजय सिंह (34) पुत्र ख्याली बुधवार को अपने दो साथियों के साथ रेत लेने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से कोतवाली उझानी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय रात लगभग 12 बजे ककोड़ा-गिरौलिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। विजय सिंह ट्रॉली के नीचे दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने के गेट पर जाकर हंगामा किया। मृतक के साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी राममुखी ने वह दोनों युवक योजना बनाकर उनकी पति को साथ में ले गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ाकर हत्या कर दी। मृतक के साथियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rampur: नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। बिलासपुर में नैनीताल हाईवे किनारे पलटी ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के चक्कर में अज्ञात वाहन ने मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी 24 वर्षीय गुरुप्रीत सिंह पेशे से किसान थे। मंगलवार को बाइक से किसी काम से बिलासपुर गए थे। वहां से वापस आते समय नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास पलटी ट्रॉली को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर रोना पीटना शुरू कर दिया। दोपहर को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को पुलिस के हवाले कर दिया।

तीन भाइयों में सबसे छोटा गुरुप्रीत
बेटे की मौत होने के बाद परिजन भी सकते में आ गए है। तीन भाइयों में गुरुप्रीत सबसे छोटा होने के कारण सभी का लाडला भी था। हालांकि अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। जैसे की गुरुप्रीत के मरने की जानकारी रिश्तेदारों को पता चली तो वह भी घर की ओर दौड़ पड़े। सभी लोग शव आने का इंतजार करते रहे। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बदायूं: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
बदायूं, अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। घायलों को भर्ती कराया गया है।

हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर थाना अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगला निवासी अमन भारद्वाज (20) पुत्र कृष्ण कुमार भारद्वाज काम निपटाने के बाद अपने दोस्त हिमांशु के साथ उसावां से वापस बाइक से लौट रहे थे। कस्बा जगत के पास सामने से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में अमन भारद्वाज, हिमांशु और ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने अमन भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया। वहीं चालक सत्येंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Amroha: तिगरी गंगा मेले में उमड़ने लगे श्रद्धालु, करेंगे कल्पवास
गजरौला, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। सोमवार सुबह भी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर तिगरी की ओर जाते दिखाई दिए। ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन टूट नहीं रही थी। सुबह में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर डेरों में खिचड़ी का स्वाद लिया।

अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीते दो दिन से गजरौला-तिगरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन टूट नहीं रही है। सोमवार सुबह भी तिगरी की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भीड़ ज्यादा होने की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। गजरौला में फाजलपुर और कुमराला पुलिस चौकी के पास जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाते हुए यातायात सुचारू कराया।

वहीं, दूसरी ओर मेला स्थल पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने तड़के से ही गंगा स्नान शुरू कर दिया। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। परिवार एवं समाज में सुख-शांति संग समृद्धि की प्रार्थना की गई। जरुरतमंदों को दान कर पुण्य लाभ कमाया गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अपने डेरों में बैठकर खिचड़ी का स्वाद लिया। परंपरा है कि मेले में सुबह के समय सभी डेरों में खिचड़ी बनती है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर मेला स्थल पर पुलिस चौकियां बनाई गई हैं।

रोड किनारे घाट तो सदर गेट के समीप झूले सर्कस
हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा रोड से सटे सेक्टरों पर ही स्नान घाट बनाए गए हैं। सेक्टर एक व दो के सामने स्नान घाट बने हैं। इसी तरह कुछ आगे और फिर अंत में सेक्टर 11 के सामने स्नान घाट हैं। सदर गेट के सामने मीना बाजार, झूले-सर्कस, चाट-पकौड़ी की दुकानें लग रही है। इसी क्षेत्र के चारों तरफ अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों के शिविर इत्यादि हैं। सदरगेट पर स्काउट गाइड का शिविर लगता है। जहां खोए-पाए के संदर्भ में रात दिन सूचना केंद्र चालू रहता हैं।

तिगरी गंगा मेले में पहुंचने के दो हैं प्रमुख रास्ते
तिगरी गंगा मेला पहुंचने के दो ही प्रमुख रास्ते हैं। पहला गजरौला से तिगरी होकर जाने वाला मुख्य मार्ग हैं। नेशनल हाईवे से गजरौला चौपला, भानपुर रेलवे फाटक के माध्यम से कुमराला पुलिस चौकी होते हुए सीधे तिगरी पहुंच जाएंगे। यदि आपके पास जाने का साधन ट्रैक्टर टाली जैसा साधन है तो शिव मंदिर मूर्ति से कुछ पहले पड़ने वाले पुलिस बेरियर के समीप बाईं तरफ ट्रैक्टर रोड मिलेगी। यह रोड सीधे सेक्टर 11 में प्रवेश कराएगी, जहां श्रद्धालु के ठहरने को डेरे डालने की पर्याप्त जगह व स्नान के लिए घाट है। कार व बाइक साधन होने पर शिव मर्ति चौक से बाई तरफ कटने वाली सड़क गांव में होकर मेला स्थल पर पहुंचाएगी। वीआइपी श्रेणी वाले अथवा पुलिस व प्रशासनिक अमले के लिए इसी मृर्ति वाले स्थान से सीधा रास्ता है, जो सेक्टर संख्या एक व दो होते हुए गंगा रोड के माध्यम से मेला स्थल पहुंचाएगा। जहां शुरूआत में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के शिविर, कुछ स्वयं सेवियों के शिविर लगे हैं। गंगाद्वार के बीच से सीधे मेला कोतवाली, अस्पताल व स्काउट शिविर, जिला पंचायत, टेंट, हैंडपंप, बिजली इत्यादि सुविधाओं वाले ठेकेदारों के शिविर तक पहुंचा जा सकता है।

एसपी ने तिगरी गंगा मेले का निरीक्षण कर दिए निर्देश
गजरौला, अमृत विचार: एसपी अमित कुमार आनंद ने सोमवार को तिगरी गंगा मेले में पुलिस ड्यूटी प्वाइंटों, यातायात बैरियरों एवं गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु सभी बैरियरों पर सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न होने पाएं। गंगा घाट पर स्नान हेतु आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मी सतर्कता के साथ कार्य करें। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों तथा मेले को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए।

तिगरी गंगा मेले में बनकर तैयार हुआ अस्थाई अस्पताल
गजरौला, अमृत विचार: तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अस्थाई अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। इस बार गंगा मेले में 42 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 18 फार्मासिस्ट के अलावा अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। मेले का शुभारंभ एक नवंबर को होगा। पांच नवंबर को मुख्य स्नान है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चिकित्सक तिगरी गंगा मेले में पहुंच गए हैं। मेले में दस बैड का अस्थाई अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि आठ जनरल बैड है। जबकि दो इमरजेंसी बैड है। बताया कि 42 चिकित्सकों के अलावा 18 फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर, स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। 10 एंबुलेंस भी लगाई है। जिसमें छह एंबुलेंस मेलास्थल पर है। एक एंबुलेंस को कांकाठेर मार्ग पर खड़ा किया जाएगा और एक एंबुलेंस कुमराला चौकी पर खड़ी रहेगी। निजी एंबुलेंस चालकों से भी बात की जा रही है। जरुरत पड़ने पर उनकी भी मदद ली जाएगी।

Rampur: ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
रामपुर/भोट, अमृत विचार। ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की चपेट में आने से नगला गनेश चौराहे पर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगालिया आकिल निवासी शरीफ अहमद(50) मजदूरी करता था। वह शनिवार सुबह 7 बजे भतीजे अनीस अहमद को लेकर रुद्रपुर मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में नगला गणेश चौराहे के पास ईंट भट्टे पर थूनापुर की ओर से तीव्र गति से आ रहे पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार शरीफ अहमद घायल हो गए।

हादसे बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर जिपं सदस्य मुस्तफा हुसैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से वार्तालाप की। सरकार से मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जहां देर शाम को दफन कर दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली बन रही हादसे का सबब
अजीमनगर क्षेत्र में दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लोगों के लिए मौत का कारण बन रही है। शरीफ अपने पीछे चार पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए है। घर के इकलौते कमाने वाले थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rampur : चचेरी बहन को स्कूल छोड़ने जा रही डीएलएड छात्रा की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत
रामपुर/मिलक, अमृत विचार। धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार डीएलएड की छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव असदुल्लापुर निवासी नीरज गुप्ता की 22 साल की बेटी रौनक गुप्ता चाचा पंकज के रहती थी। वह जिला प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड कर रही थी, उसका प्रथम वर्ष था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी चचेरी बहन साक्षी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से मिलक जा रही थी। मंडी समिति के पास हरियाली बाजार के सामने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे रौनक स्कूटी से गिरकर रौनक ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि चालक फरार होने की बात सामने आई है।

पिता की मौत के बाद मां ने कर ली थी दूसरी शादी
रौनक गुप्ता के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद रौनक की मां ने दूसरी शादी करके अपनी मासूम बेटी को छोड़कर चली गई थी। उसके बाद चाचा पंकज गुप्ता ने उसको अपने घर ले जाकर उसको पाल-पोस कर के बड़ा किया। बुधवार को उसकी मौत ने चाचा को झकझोर कर रख दिया। पूरे दिन घर पर लोगों का तांता लगा रहा। वह अपना खर्चा चलाने के लिए निजी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। उसके बाद समय मिलने पर खुद भी पढ़ाई करती थी। चाचा से खाली पड़ी जमीन में स्कूल खोलने को लेकर बात करती थी।

रामपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर बाइक सवार महिला की मौत
टांडा (रामपुर) अमृत विचार। धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का दामाद जख्मी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दढ़ियाल चौकी क्षेत्र के गांव मुकटपुर के निकट पुलिया पर हुए हादसे में मझरा धीमरखेड़ा निवासी मुन्नी देवी 61 की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मुन्नी देवी अपनी बेटी के घर मुकुटपुर आई हुई थी, मंगलवार को दामाद पप्पू मोटरसाइकिल पर अपनी सास को लेकर उसके गांव धीमरखेड़ा छोड़ने जा रहा था। मुकटपुर मोड़ के पास पुलिया पर सामने से आ रही धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल अवस्था में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।

खंडवा हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11, रोकने के बाद भी पानी में उतार दी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना क्षेत्र में दशहरे के दिन नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मृतकों की संख्या 11 हो गयी है। अब तक 11 लोगों के शव तालाब से निकाले जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि लोगों के अतिआत्मविश्वास के चलते ये घटना हुई, जिन्होंने वहां तैनात कोटवार की चेतावनी को अनदेखा किया और गहरे पानी में ट्रेक्टर उतार दिया। इससे ही वह पलटा और ट्रॉली में बैठे सभी लोग तालाब में डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्काल मदद कर बहुत से लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें अधिकतर 15 -16 वर्ष की बच्चियां और युवा थे। कल देर शाम पंधाना क्षेत्र के अर्दला तालाब में राजगढ़ ग्राम पंचायत के पाडल्या फाटा के लोग दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे थे, तब यह हादसा हुआ था। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20-25 लोग सवार थे।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि पंधाना से 15 किलोमीटर दूर जामली गांव के तालाब में राजगढ़ पंचायत से कुछ युवा मूर्ति विसर्जन के लिए आये थे। कोटवार लोकेंद्र बारे ने ट्रैक्टर चालक को रपटे पर से वाहन निकालने से मना किया था, लेकिन मना करने के बावजूद उसने वाहन निकाल लिया, जिसके तुरंत बाद यह दुर्घटना हो गई।

कोटवार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में लग रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों की बहुत प्रशंसा की कि उनकी तत्परता की वज़ह से बहुत से लोगों की जान बच सकी। अन्यथा मौतों का आंकड़ा और भयावह हो सकता था।

एसडीएम पंधाना दीक्षा भगोरे ने बताया कि मृतकों में आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटली (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), संगीता (16) और चंदा (8) शामिल हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी 11 शव निकाल लिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख हिंसा: वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची उनकी पत्नी, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी