गिरफ्तारी - Amrit Vichar

जेल में ब्लॉगर ज्योति, चौथे दिन भी टली बेल
हल्द्वानी, अमृत विचार: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन में दराती लहराने वाली सोशल मीडिया इंफुलेंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार किसी न किसी वजह से उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पा रही और सोमवार को एक बार फिर कंडोलेंस की वजह से सुनवाई टल गई। अब ज्योति के अधिवक्ता मंगलवार को एक बार फिर ज्योति की जमानत का प्रयास करेंगे। बता दें कि मुखानी थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को ज्योति को जांच और बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। ज्योति के खिलाफ जूही चुफाल ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि ज्योति ने प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड की महिलाओं और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रदर्शन में ज्योति अपने साथ दराती लेकर पहुंची थीं, जिसे वो अपनी कमर में छिपा कर ले गईं थी और प्रदर्शन के दौरान दराती को हथियार के तौर पर लहराया था। पुलिस ने ज्योति को नोटिस तामील कर थाने बुलाया और फिर दराती बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार रात ही उन्हें जजी कोर्ट में पेश किया गया और रात ही उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद से लगातार ज्योति के अधिवक्ता जमानत का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को भी यह प्रयास हुआ, लेकिन एक अधिवक्ता की मौत की वजह से कोर्ट में कंडोलेंस हो गया। यानी सोमवार की रात भी ज्योति को हल्द्वानी उप कारागार में गुजारनी होगी। मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद ज्योति पर कई थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

जूही पर टिप्पणी करने वाले चिह्नित, अब होगा मुकदमा
हल्द्वानी : ज्योति अधिकार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद तमाम लोग ज्योति के पक्ष में खड़े दिखे और अधिकांश लोग खिलाफ। जो लोग ज्योति के पक्ष में थे, उनमें से कुछ लोगों ने ज्योति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली जूही चुफाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों ने जूही के पुराने फोटो और वीडियो निकाल कर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जूही के पहनावे पर सवाल खड़े किए तो कुछ ने उनके हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी की। जिसके बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ अमित सैनी और सोशल मीडिया सेल प्रभारी को निर्देश दिए कि जूही को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने बताया कि ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया जा चुका है और अब इन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संभल : आधार कार्ड में फर्जीवाड़े का एक और आरोपी गिरफ्तार
बहजोई, अमृत विचार। आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर मूल डाटा बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने आधार ऑपरेटर के फिंगरप्रिंट की क्लोनिंग, आधार संशोधन की फर्जी सामग्री, फिंगरप्रिंट उठाने वाला टेप रोल आदि सामान बरामद किया है। पुलिस अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोतवाली पुलिस ने आधार संशोधन गिरोह के सदस्य हरियाणा के जनपद पलवल के थाना हथीन के गांव मंडकोला निवासी मनोज कुमार को गांव बेहटा जयसिंह गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि दिल्ली के नेहरू पैलेस में सील और मोहर बनाता था। बाद में आधार संशोधन से जुड़े गिरोह में शामिल होकर फर्जी फिंगरप्रिंट तैयार करने लगा। आरोपी सील बनाने वाले उपकरणों की सहायता से आधार सेवा प्रदाता ऑपरेटर के फिंगरप्रिंट की हूबहू नकल तैयार करता था। यह क्लोन फिंगरप्रिंट रबड़ के माध्यम से तैयार किए जाते थे। जिन्हें अन्य स्थानों पर मशीनों से लॉगिन करने में प्रयोग किया जाता था। वहीं से आधार कार्ड बनाने अथवा उनमें फर्जी तरीके से संशोधन करने का कार्य किया जाता था। बहजोई पुलिस ने इस गिरोह का 7 अप्रैल को खुलासा किया था। जिसमें गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए थे। गिरोह के सदस्य कूटरचित दस्तावेजों से आधार कार्ड में संशोधन करते थे। मूल डेटाबेस में भी बदलाव करते थे। गिरफ्तार मनोज के पास से पुलिस ने एक पीसी , एक छोटा प्रिंटर , एक पॉलीमर स्टैंप यूनिट विजन, की बोर्ड, एक माउस, एक कला बैग, एक छोटा फिंगरप्रिंट उठाने वाला टेपरोल आदि सामान बरामद किया है।

ये भी पढ़ें - संभल : दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर मारपीट, पुलिस पर भी पथराव

चौकी के पास से चोरी, माल बेचने से पहले गिरफ्तारी
हल्द्वानी, अमृत विचार : लॉक कर अपनी दुकान के पास खड़ी बुलेट बाइक को चोर उठा ले गया। चोर ने बुलेट का सौदा कर भी कर दिया था, लेकिन माल बिकने से ठीक पहले पुलिस ने शातिर को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया।

मिर्जा कंपाउंड कलसिया पुल निवासी वासिफ खान पुत्र नाजिम रजा खान की पुल के पास दुकान है। दुकान से मल्ला काठगोदाम पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है। वासिफ के मुताबिक 28 मार्च को उन्हें रामपुर जाना था। रात करीब 10 बजे अपनी बुलेट को दुकान के पास ही खड़ी कर वह चले गए। 11 अप्रैल को वह लौटे तो बुलेट चोरी हो चुकी थी। पड़ोसी दुकानदार का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता लगा कि बुलेट 28 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे चोरी कर ली गई।

काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी निशुतोष सिंह भण्डारी पुत्र मनोज सिंह भण्डारी को चोरगलिया बाईपास रोड से बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एसटीएच में एक व्यक्ति से बुलेट का सौदा भी कर लिया था।

किच्छा में बाप-बेटे से खरीदे नशीले इंजेक्शन, दो लोग गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : नशीले इंजेक्शन बेचने वाले किच्छा के पिता-पुत्र से खेप लेकर निकले बनभूलपुरा के दो नशा तस्कर एसओजी और कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों के पास से 50 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिता-पुत्र को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात एसओजी और पुलिस की टीम ने तीनपानी स्थित पानी की टंकी के पास से लाइन नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी अब्दुल शमी पुत्र मो. यामीन और इंद्रानगर बरसाती बनभूलपुरा निवासी रिजवान खान उर्फ चीपड़ पुत्र अफसर को गिरफ्तार किया है।

दोनों लालकुआं की ओर से पैदल आ रहे थे और पुलिस को देख भागने लगे। तलाशी में इनके पास से 50 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरामद इंजेक्शन वह किच्छा में रहने वाले रिहान के भाई से लाए थे, जिसका पिता इंजेक्शन बेचता है। ये सभी किच्छा कस्बे में स्कूल के पास रहते हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संभल : जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की जमानत याचिका खारिज, अब 27 मार्च को होगी सुनवाई
संभल (उप्र)। संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र अदालत में आगामी 27 मार्च को सुनवाई होगी। अली की रविवार को हुई गिरफ्तारी के बाद सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश सैनी ने बताया कि अली की जमानत याचिका पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) निर्भय नारायण राय की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि अदालत में अली के अधिवक्ता द्वारा अंतरिम और स्थायी जमानत की याचिका प्रस्तुत की गई। रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने की वजह से अदालत से एक सप्ताह का समय मांगा गया ताकि दोनों पक्षों को सुनकर जमानत याचिका का निस्तारण हो सके। इस पर अदालत ने अभियोजन पक्ष से 27 मार्च तक केस डायरी उपलब्ध कराने को कहा। अदालत अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 27 मार्च को करेगी।

रविवार को जफर अली की गिरफ्तारी के बाद चंदौसी स्थित जिला न्यायालय की न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायाधीश आदित्य सिंह ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को पिछले साल 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अली के बड़े भाई ताहिर अली ने आरोप लगाया था कि उनके छोटे भाई को सोमवार को संभल हिंसा मामले की जांच के लिए गठित आयोग के समक्ष पेश होना था इसीलिए उन्हें जानबूझकर गिरफ्तार करके जेल भेजने की साजिश को अंजाम दिया है।

पिछले साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी तथा कई पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 19 अन्य लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हिंसा के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी और उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा जिम्मेदार हैं और पुलिस की ही गोली से चार लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढे़ं : Sambhal News : जामा मस्जिद सदर की गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मुरादाबाद : रानी पद्मावती के जौहर को अफवाह बताने पर आक्रोश, एसटी हसन की गिरफ्तारी की मांग
मुरादाबाद, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सोमवार को मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके द्वारा माता पद्मावती का अपमान किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर उपाध्यक्ष दीप खुराना ने कहा कि भारत हिंदू संस्कृति व परंपराओं का देश है। जिसकी स्थापना यहां के महापुरुषों ओर वीरांगनाओं ने अपना बलिदान देकर की है। हम आज भी उन सभी के ऋणी है, जिन्होंने अपना और परिवार का बलिदान तो स्वीकार किया, लेकिन देश, धर्म और संस्कृति पर आंच नहीं आने दी। आज कुछ जिहादी मानसिकता के लोग इन महापुरुषों व वीरांगनाओं के बलिदान को अफवाह बता कर उनका अपमान कर रहे हैं।

ताजा मामला मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का है। जिन्होंने अपने एक वक्तव्य में महारानी पद्मावती के जौहर को अफवाह बताया। यह हिंदू धर्म की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बयान है। ऐसे समाज इतिहास विरोधी व्यक्ति को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन पर हिंदू समाज की भावना व भारतीय संस्कृति व इतिहास का उपहास उड़ाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जाए।

साथ ही उन पर राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए, उनके आजीवन चुनाव न लड़ने और पूर्व सांसद के नाते मिली सुविधाओं पर पाबंदी लगाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में इशांक भारद्वाज, सुरेश कुमार गुप्ता, रवि, जतिन कुमार प्रजापति, कैलाश प्रजापति, मनोज कुमार, अजय सैनी व आकाश सैनी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें ; मुरादाबाद : शाहेदीन के परिवार से मिलीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं-दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

सिंगापुर : गैर मुस्लिमों पर हमले की योजना बनाने के आरोप में किशोर हिरासत में
सिंगापुर। सिंगापुर में स्वयं ही कट्टरपंथी बने और कथित तौर पर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के समर्थक 17 वर्षीय किशोर को आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी गैर मुस्लिम पुरुषों पर हमला करने की अपनी साजिश को अंजाम देने से कुछ सप्ताह पहले ही हो गई। आंतरिक सुरक्षा विभाग (आईएसडी) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि किशोर कथित तौर हमास पर हो रहे हमले और सीरिया की घटनाओं से प्रभावित था और घर के रसोईघर में इस्तेमाल चाकू या कैंची को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता था।

सिंगापुर के विधि एवं गृह मंत्री के षणमुगम ने कहा कि यह 'बाल बाल बच गए, क्योंकि वह आसानी से किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था।' किशोर की गिरफ्तारी और हमले की उसकी योजना के समय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि बस बाल बाल बचे।' षणमुगम ने बताया कि जिस क्षेत्र में किशोर ने हमले की योजना बनाई थी वहां पर रोजाना 'हजारों लोग' आते-जाते हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की छुट्टियों के दौरान वहां भीड़ और भी अधिक होती है, क्योंकि उक्त क्षेत्र शॉपिंग मॉल और मनोरंजन सुविधाओं वाला मुख्य आवासीय क्षेत्र है। आईएसडी ने 2020 से अबतक तक पांच स्व कट्टरपंथी युवाओं को हिरासत में लिया है जो आसानी से उपलब्ध हथियारों से हमला करने की योजना बना रहे थे। विभाग ने कहा कि ऐसे हमलों को अंजाम देने के लिए बहुत कम समय और तैयार की जरूरत होती है।

विभाग ने बताया कि यह ऐसा मामला है जब किशोर अपनी योजना पर दृढ़ था और एक महीने से भी कम समय में इसे अंजाम देने वाला था। उसे अगस्त में गिरफ्तार किया गया। एशिया न्यूज चैनल द्वारा शुक्रवार को दी गई खबर के मुताबिक वह सितंबर में स्कूल की छुट्टियों के दौरान टैम्पाइन्स वेस्ट कम्युनिटी सेंटर में गैर मुस्लिमों पर हमला करने वाला था। किशोर को गिरफ्तार करने के बाद अदालत ने उसे सितंबर में दो साल के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें : पद्म श्री से सम्मानित Nouf Marwaai बोलीं- सऊदी अरब में लोकप्रिय है योग, महिलाओं का है इसमें प्रभुत्व

बाजपुर: हमलावरों की गिरफ्तारी को निकाला जुलूस, पुलिस से नोकझोंक
बाजपुर, अमृत विचार। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। कोतवाल ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

रविवार को संतुलन महिला परिषद उत्तराखंड ग्राम हिम्मतपुर गैबुआ तहसील कालाढूंगी (नैनीताल) के बैनर तले सैकड़ों महिला पुरुष तहसील परिसर में एकत्र हुए। वहां से हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंच गए और पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की मांग कर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान कोतवाली परिसर में जमीन पर बैठने को लेकर उनकी पुलिस से तीखी बहसबाजी हो गई। कोतवाल नरेश चौहान ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। उनका कहना था कि नाबालिग से अभद्रता, छेड़छाड़ एवं इसका विरोध करने पर भाई से मारपीट के आरोपी युवाओं को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। कहा कि पुलिस ने कमजोर धाराओं में प्राथमिकी लिखकर अपराधियों का बचाव करने का काम किया है।

संतुलन महिला परिषद उत्तराखंड की ओर से अपराधियों पर महिला उत्पीड़न में लगने वाली पॉक्सो, बाल यौन हिंसा में लगने वाली धारा व जान से मारने की कोशिश में लगने वाली 307 धारा बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश में भूख हड़ताल करने को बाध्य हो जाएंगे।

इस मौके पर संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष प्रिया जोन, सचिव श्वेता, उपाध्यक्ष मारिया दौर्थी, एडवोकेट वीएम रेगे, पल्लवी रेगे, अनीता, मीना, हरीश कांडपाल, सुमन, सविता, रीना, ममता, पिंकी, कल्पना, किरन, नून परिया, बबली, मारिया, पुष्पा, साहिस्ता, एलिजावेथ, फूलो देवी, विक्टोरिया, शीला, भगवान सिंह रौतेला, हेम पाठक, तारा नेगी, निर्मला, पूनम मसीह, डेविड मसीह, क्लाइमेट पाजा, विलियम मसीह, संजय, विल्सन मसीह, विशाल मैरी, एंजोल मसीह, रावर्ड आशीष आदि मौजूद रहे।

ये है मामला -
ग्राम हिम्मतपुर गेबुआ, बेलपड़ाव (नैनीताल) निवासी डेविड मसीह पुत्र सामुअल मसीह की पुत्री बाजपुर के एक निजी हास्पिटल में कार्यरत है, जोकि तीन अक्टूबर को अपनी छोटी बहन के साथ काशीपुर के एक स्कूल में आयोजित यूथ फेस्टिवल में गई थी। जिसमें ग्राम मरियमपुर बाजपुर के कुछ युवक भी गए थे। आरोप है कि साथ गई छोटी पुत्री के साथ इन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इसकी जानकारी होने पर युवतियों के भाई अर्नाल्ड डेविड ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत कर दी।

आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी युवकों ने रंजिशन 5 अक्टूबर को अर्नाल्ड को रेलवे फाटक के पास घेर लिया औ लाठी-डंडों व तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अभी भी हल्द्वानी के एक हास्पिटल में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने तहरीर में नामजद ग्राम मरियमपुर निवासी सोहन मार्सल, अमन मार्सल, लक्की सिंह पुत्र काले, रामराज रोड एनएनटोपा निवासी लक्की संधू पुत्र काका एवं 7-8 अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली थी। तभी से आरोपितों की धरपकड़ को उनके घरों पर दबिशें दी जा रही हैं, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

यह भी पढ़ें -चोरगलिया: मुझे और मेरे स्वर्गवासी पति को न्याय न मिला तो कर लूंगी आत्मदाह

हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बोरा को पहले से ही इस बात का अंदेशा था, इस कारण वह मंगलवार को अल्मोड़ा थाने में पेश नहीं हुआ। साथ ही उसका मोबाइल भी ऑफ हो गया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होते ही पुलिस ने बोरा की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। हलांकि वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

मुकेश बोरा प्रकरण में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को ऑर्डर वेबसाइट में अपडेट हुआ। कोर्ट ने बोरा की गिरफ्तारी पर रोक का ऑर्डर खारिज कर दिया है। उधर स्टे ऑर्डर खारिज होने के बाद पुलिस ने बोरा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने बुधवार रात मुकेश बोरा के कई करीबियों से पूछताछ की। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। उधर, अल्मोड़ा थाने के एसएसआई अजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को मुकेश बोरा थाने में हाजिरी लगाने नहीं पहुंचा। इधर पुलिस सूत्रों की मानें तो मुकेश को आज शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लालकुंआ: मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश
लालकुआं, अमृत विचार। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उसके कई नजदीकियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। साथ ही बोरा की तलाश में कई स्थानों में दबिश दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिये हैं।

बोरा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह और हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा वह स्वयं बोरा की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के लिए उसके कुछ नजदीकियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द बोरा को गिरफ्तार किया जा सके। कहा कि जल्द ही पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लेगी।

लालकुंआ: मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
लालकुआं, अमृत विचार। धामी सरकार में बढ़ते महिला अपराधों व अधिकांश अपराधों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाल दिनेश चंद्र फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता बीना जोशी के आह्वान पर आज लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन महिला कार्यकर्ता कोतवाली लालकुआं पहुंची और उन्होंने कोतवाली के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना शुरू कर दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के यौन शोषण के आरोपी भाजपा नेता नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कोतवाल दिनेश फर्त्याल को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

महिलाओं का कहना था कि जब पुलिस द्वारा मुकदमे में पॉक्सो की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं तो अब गिरफ्तारी में देरी क्यों? उन्होंने कहा कि शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आंदोलन को विवश होंगी।

कोतवाली परिसर में धरना देने वालों में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, प्रदेश सचिव उर्मिला मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राधा दानू, हेमा आर्या, फूला देवी, दीपा बिष्ट, प्रेमा देवी, नीमा देवी, गंगा दानू, कुंती देवी, अंजलि, माया देवी, नेहा रजनी, देवकी देवी सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।

अल्मोड़ा: दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लमगड़ा थाने का घेराव
अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकासखंड लमगड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का आक्रोश भड़क गया है। रविवार को राष्ट्रीय सेवा संघ ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। घटना के 24 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

लोगों ने कहा कि बीते 24 दिन पूर्व जैंती क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की निंदनीय घटना सामने आई थी। पीड़ित की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। पूर्व में भी एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की लोग मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर है। इसी को लेकर लोगों को थाना घेराव के साथ प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ा।

ग्रामीणों के थाने घेराव को लेकर हड़कंप मच गया। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों से वार्ता करने सीओ सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जल्द आरोपी को पड़कने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। यहां गोविंद फुलारा, दीपक सुयाल, हरेंद्र रौतेला, सुभाष मिश्रा, भुवन बिष्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।