पत्नी - Amrit Vichar

पति की हत्या के बाद नए जीवन की तैयारी, हरिद्वार पुलिस ने तोड़े ख्वाब
अमित शर्मा।

देहरादून, अमृत विचार: कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पहले पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की और फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगवा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि, पथरी थाना क्षेत्र में बीती 14 जुलाई को आम के बाग में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव अंबुवाला थाना पथरी के रूप में हुई थी। प्रदीप की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मुखबिर से पता चला कि प्रदीप की पत्नी रीना (36) के पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी और रीना ने करीब 10 साल पहले प्रदीप से शादी की थी। रीना का गांव के ही सलेक चंद (45) से प्रेम प्रसंग था। प्रदीप की हत्या के बाद से सलेक गायब है।

इस इनपुट पर थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटियाल ने रीना से गहन पूछताछ की तो उसने वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट होकर प्रेम प्रसंग के चलते षड्यंत्र रचकर प्रेमी के हाथों पति की गला घोंटकर हत्या कराना स्वीकार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि सच्चाई सामने आने पर हत्यारोपी प्रेमी सलेक को भी लक्सर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

तीजे के बाद बसानी थी नई दुनिया
पुलिस के अनुसार, रीना की पहले पति से तीन बेटियां जबकि प्रदीप से दो संतान हुईं। बच्चों के सिर से पहले पिता का साया उठा तो अब मां के गिरफ्तार होने से पांचों बच्चों का भविष्य अधर में नजर आ रहा है। वहीं, रीना और सलेक की प्लानिंग थी कि प्रदीप के तीजे के बाद वे हरिद्वार छोड़कर किसी दूसरे राज्य में जाकर शादी कर लेंगे लेकिन पुलिस के खुलासे ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

पत्नी से कहा खाना बनाओ, खुद जंगल में लगा ली फांसी
हल्द्वानी, अमृत विचार : वन विभाग का दैनिक श्रमिक शाम घर से निकला और जाने से पहले पत्नी को खाने बनाने को कह गया। कहा, वह जल्द लौट कर आएगा, लेकिन फिर लौटा नहीं। देर रात तक उसकी तलाश हुई और अगली सुबह उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटके पाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जू परिसर बागाजाला गौलापार निवासी मोहन सिंह संबल (43) पुत्र स्व. नर सिंह संबल यहां परिवार के साथ रहते थे। परिजनों के मुताबिक वह वन विभाग में दैनिक श्रमिक थे। बीती 31 मार्च की शाम वह घर से निकले थे। जाने से पहले उन्होंने पत्नी से कहा था कि वह खाना बना ले और खाना खाने के समय से वह आ जाएंगे, लेकिन वह आए नहीं। शाम ढली तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।

देर रात तक उनकी कोई खबर नहीं लगी तो मोहन के भतीजे गणेश सिंह संबल ने पुलिस को सूचना दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि एक अप्रैल को फिर से मोहन की तलाश शुरू की गई और उनका शव चोरगलिया रोड पर सड़क से 200 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कोर्ट मैरिज कर छोड़ा, पत्नी ने मुकदमा लिखाया
हल्द्वानी, अमृत विचार : युवक ने एक युवती से शादी तो कर ली, लेकिन उसे अपने घर नहीं ले गया। कभी वह मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का झांसा देता रहा तो कभी कहता कि वह घरवालों को मना रहा है। बात नहीं बनी तो युवती फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। काउंसिलिंग हुई और फिर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति मो. अल्तमश, बहेड़ी बरेली का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि अल्तमश ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन उसे ससुराल लेकर नहीं गया। वह जब भी अल्तमश से ससुराल ले जाने को कहती तो वह बहाने बनाने लगता। कभी वह कहता कि हमारी मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी नहीं हुई तो कभी कहता कि वह पहले वह अपने घरवालों को समझाएगा और फिर उसे अपने साथ ले जाएगा। उसने कहा गया था कि निकाह के बाद वह उसे अपने साथ किच्छा में रखेगा, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाते रहा। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंचा।

मामला महिला समाधान सेल पहुंचा, कई बार काउंसिलिंग हुई, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई मोनी टम्टा को को सौंपी गई है।

पत्नी मायके गई तो पति ने खा लिया जहर
हल्द्वानी, अमृत विचार : पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने जहर खाकर जान दे दी। घटना खटीमा की है। पुलिस के अनुसार खटीमा के नौसर गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र भागीरथ प्रसाद ने 23 नवंबर को जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

खटीमा अस्पताल के बाद उसे एसटीएच लाया गया। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। इधर, संतोष के भाई ने बताया कि उनकी भाभी व भाई के बीच झगड़ा हुआ था। भाभी नाराज होकर मायके चली गई। इसी बीच भाई ने जहर खा लिया।

शराब पीकर फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी दराती, बेटे की भी काटी अंगुली
हल्द्वानी, अमृत विचार : मुखानी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक पूर्व फौजी अपने ही परिवार पर हमलावर हो गया। उसने पहले दराती से पत्नी पर हमला किया। बेटा मां को बचाने आया तो उस पर ताबड़तोड़ हमले कर अंगुली काट दी। इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसने परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। परिवार ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

नाकाम होने पर आरोपी पूर्व फौजी भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।    नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी देवेंद्र चंद्र पूर्व फौजी है और यहां अपनी पत्नी गीता देवी व तीन बच्चों के साथ रहता है। गीता के मुताबिक बीती 23 फरवरी की रात वह घर की लॉबी में काम कर रही थी। तभी देवेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही देवेंद्र हाथ में दराती लेकर पहुंच गया और गीता के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर हुए हमले में गीता बुरी तरह लहूलुहान हो गई। दर्द से गीता चीखी तो उसका बेटा अभिषेक उसे बचाने दौड़ा। अभिषेक को अपनी ओर आता देख देवेंद्र ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पहला हमला उसने अपने बेटे अभिषेक की छाती पर किया और फिर दराती से उसकी अंगुलियां काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। जिसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। गीता और उसके बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।

शोर-शराबे की वजह से इलाके में भीड़ जमा हो गई। खुद को फंसता देख देवेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गीता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उसने अपने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि गीता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट अपने नाम कराना चाहता था देवेंद्र
हल्द्वानी : गीता ने पुलिस को बताया कि रतनपुर इसाई लामाचौड़ में उसके नाम पर एक प्लॉट है। देवेंद्र चाहता है कि उक्त प्लॉट गीता उसके नाम पर कर दे। इसको लेकर वह पिछले कई दिनों से दबाव बना रहा था, लेकिन देवेंद्र की आदतों को देखते हुए वह लगातार ऐसा करने से मना कर रही थी। आरोप है कि इसी वजह से वह सोमवार को नशे में धुत होकर घर पहुंचा और जान से मार डालने की नीयत से उस पर हमला कर दिया।

रुद्रपुर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर किया हमला
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की प्रीत विहार कॉलोनी में एक पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।

प्रीत विहार कॉलोनी निवासी उस्मान अली ने बताया कि वह परिवार के साथ रहता है। मेहनत मजदूरी कर आजीविका चलाता है। आरोप था कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और जब दोनों को पकड़ लिया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर लोहे की राड से हमला कर दिया।

जिससे वह घायल हो गया और भागकर अपनी जान बचाई। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया और रंपुरा चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रामनगर: चालक को पड़ा दौरा, यात्रियों की जान बचाने के लिए पेड़ से बस को टकराया

रुद्रपुर: बेटी को मारने की दी धमकी, पत्नी ने कराया मुकदमा
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में जब एक पिता ने अपनी ही बेटी को जान से मारने की धमकी दी तो पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के आवास विकास शिव मंदिर निवासी ज्योति ने बताया कि 31 जनवरी 2015 को उसका विवाह विपेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ विक्की निवासी लोक विहार कॉलोनी के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में कम दहेज का ताना शुरू हो गया। आरोप था कि देवर अनिल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता व ससुर महेंद्र गुप्ता व पति मिलकर हाथापाई करने लगे और दहेज नहीं देने पर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे।

जब वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई और मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाने की कोशिश करने लगी कि छह नवंबर 2024 को पति दुकान पर आया और मारपीट शुरू करने लगता है। जब विरोध किया तो धमकी दी कि तुझे तेरी बेटी के साथ ही जान से मार दूंगा। आरोप था कि देवर व ससुर आपराधिक प्रवृति के हैं और कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: सड़क दुर्घटनाओं पर सीएम सख्त, डीजीपी ने दिए निर्देश

रुद्रपुर: बेटी को मारने की दी धमकी, पत्नी ने कराया मुकदमा
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में जब एक पिता ने अपनी ही बेटी को जान से मारने की धमकी दी तो पत्नी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप के आवास विकास शिव मंदिर निवासी ज्योति ने बताया कि 31 जनवरी 2015 को उसका विवाह विपेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ विक्की निवासी लोक विहार कॉलोनी के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में कम दहेज का ताना शुरू हो गया। आरोप था कि देवर अनिल कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता व ससुर महेंद्र गुप्ता व पति मिलकर हाथापाई करने लगे और दहेज नहीं देने पर शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे।

जब वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई और मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाने की कोशिश करने लगी कि छह नवंबर 2024 को पति दुकान पर आया और मारपीट शुरू करने लगता है। जब विरोध किया तो धमकी दी कि तुझे तेरी बेटी के साथ ही जान से मार दूंगा। आरोप था कि देवर व ससुर आपराधिक प्रवृति के हैं और कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। विवाहिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - देहरादून: कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने डीजीपी नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवाल, यूपी की तर्ज पर स्थायी नियुक्ति की वकालत

रुद्रपुर: नन्नूमल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी ने रची थी साजिश
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना कुंडा में हुए नन्नूमल हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर हत्याकांड को अंजाम दिया और हत्या को साधारण मौत दर्शाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

शनिवार को खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर को थाना कुंडा पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि राख कॉलोनी बाबर खेड़ा कुंडा के रहने वाले एक व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा हुआ है। जब पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पाया कि मृतक के महज नाक से खून बह रहा है, जबकि मृतक परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं मृतक की पत्नी सविता से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति नन्नू मल अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं और 30 अक्टूबर की देर रात्रि को भी अधिक शराब का सेवन करके आए थे तो वह कमरे में जाकर सो गई।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह पांच बजे मकान पर तराई के लिए उठाया तो देखा कि नाक से खून बह रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। प्रारंभिक तफ्तीश में मिले सबूतों के आधार पर आतिफ निवासी ग्राम मगरमऊ धमौरा शहजादनगर रामपुर यूपी और मृतक की पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी सबिता ने बताया कि पति शराब का सेवन करता था और आतिफ से उसे प्रेम हो गया था। यही कारण है कि पति को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया और अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: एसएसपी ने किए जिले भर उप निरीक्षकों के स्थानांतरण

हल्द्वानी: पत्नी से जोर-जबरदस्ती, जेवर लेकर भागा पति
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहना है कि दहेज कम मिलने से नाराज पति ने पत्नी पर हर तरह से अत्याचार किए। उसे मारा-पीटा, गाली-गलौज की और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। दहेज की मांग फिर भी पूरी नहीं हुई तो आरोपी पत्नी की गैर मौजूदगी में उसके जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता का कहना है कि उसका मायका रामपुर रोड स्थित एक मोहल्ले में है। उसकी शादी वर्ष 2021 को मेरठ निवासी युवक के साथ रामनगर के गर्जिया मंदिर में हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने सामर्थ के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन पति संतुष्ट नहीं था। शादी के बाद वह मुजफ्फरनगर में पति के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पति छोटी-छोटी बात पर मारपीट, गाली-गलौच करने लगा। पत्नी की इच्छा के विरुद्ध जबरन अप्राकृतिक सम्बंध बनाता और पत्नी विरोध करती तो उसे बुरी तर पीटता। पति की हैवानियत लगातार बढ़ती गई।

23 अगस्त की रात पति की पिटाई से घायल पीड़िता अगले दिन चिकित्सक को दिखाने गई। लौटी तो पति घर के सारा सामान एक कार में लादे घर के बाहर मिला। बताया कि वह घर छोड़ कर जा रहा है। इस बात पर कहासुनी हुई तो कार वाला सामान उतारकर चला गया और पति मोटरसाइकिल से भाग गया।

पीड़िता घर के अंदर पहुंची तो पता लगा कि पति सारे जेवर लेकर चला गया है। पीड़िता ने फोन किया तो पति फोन पर धमकाने लगा। पति नहीं लौटा तो पीड़िता ने अपने पिता को बुलाया और मायके आ गई। जिसके बाद उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पीड़िती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: डेंगू के तीन मरीज और मिले, कुल संख्या 103 हुई

हल्द्वानी: Whatsapp पर पत्नी को दे दिया तलाक...पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। केवल एक मोटर साइकिल के लिए पति ने प्रताड़ना की सारी हदें पार कर दीं। पत्नी को मातृत्व सुख से वंचित रखा। उसके साथ जबरन आप्रकृतिक संबंध बनाये और जब विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा। हद तो तब हो गई जब पति उसे किराए के कमरे में छोड़कर चला गया और व्हाट्सएप पर तीन तलाक भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 23 मई 2022 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में मायके वालों ने सामर्थ्यानुसार दहेज दिया, लेकिन पति और उसका परिवार इससे संतुष्ट नहीं था। शादी के कुछ समय बाद से ससुराली परेशान करने लगे।

पति और सास मोटर साइकिल के लिए ताने मारने लगे। आरोप है कि मोटर साइकिल न लाने पर पति ने उसे मातृत्व सुख से वंचित रखा। बच्चा न हो इसलिए पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। मना करने के बावजूद जब पति बाज नहीं आया तो उसने सास से शिकायत की, लेकिन सास ने भी अपने बेटे का पक्ष लिया। प्रताड़ना की वजह से पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई।

17 जनवरी 2023 को पति और ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और खुद को बचाने के लिए पति ने महिला हेल्प लाइन में शिकायत कर दी। पीड़िता ने भी बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी तो रिश्तेदारों ने समझौता करा दिया। कहा कि अब पति उसे लेकर किराए के घर में अलग रहेगा।

बीती 4 अगस्त को पति यह कहते हुए किराए के कमरे में छोड़कर चला गया कि मैं अपने परिवार को बचाने के लिए किराए के घर में रहने आया था। जिसके बाद पति ने व्हाट्सएप पर तीन बार तीन तलाक लिखकर भेज दिया। इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: ठगी के शिकार पेंट कारोबारी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

रुद्रपुर: पत्नी से हुआ विवाद, पति को पीटने आए ससुराली
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में पति-पत्नी के विवाद में ससुरालियों द्वारा हस्तक्षेप करने का मामला सामने आया है। आरोप था कि युवक के ससुराली अपने ही दामाद को मारने के लिए ढूंढने लगे और जब वह नहीं मिला तो घर में घुसकर उसकी बहन को ही परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला बहादुर निवासी वंशिका ने बताया कि उसकी भाभी करिश्मा घर में आए दिन विवाद करती थी। उसका भाई नरेंद्र सिंह उसे दो माह पहले अपने साथ सिडकुल ढाल में जाकर रहने लगा। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को भाई-भाभी में आपस में विवाद हुआ तो भाभी ने अपने भाई सुदेश, पिता नेत्रपाल सीकरी बहेड़ी बरेली व सतीश कृष्णा कॉलोनी को बुला लिया।

घर में जब भाई नहीं मिला तो सभी आरोपी रात्रि साढ़े 11 बजे जबरन घर में घुसे और उसको धमकाने लगे। साथ ही भाई की खोजबीन करने लगे। आरोप था कि भाई के ससुराल पक्ष के लोग बार-बार भाई सहित परिवार की हत्या की धमकी दे रहे थे। आरोप था कि यदि उस रात उसका भाई मिल जाता तो शायद उसकी हत्या भी हो सकती थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - नैनीताल: ट्रांसजेंडर्स की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर 18 नवंबर तक रिपोर्ट दे सरकार - हाईकोर्ट