मणिपुर - Amrit Vichar

मणिपुर: घाटी जिलों में आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, डिपो प्रबंधक ने कहा- राज्य में तेल परिवहन है कठिन
इंफाल। मणिपुर के घाटी के जिलों में संचालित पेट्रोल पंपों ने शुक्रवार से तीन दिनों के लिए कारोबार बंद रखने का फैसला किया है। तेल डिपो एक प्रबंधक ने कहा कि तेल पंप रविवार तक बंद रहेंगे, क्योंकि प्रबंधन मुश्किल हो गया है। बंद किए गए डिपो में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एस्सार और नायरा एनर्जी लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलर शामिल हैं।

राज्य में तेल परिवहन कठिन है, क्योंकि कोई भी मेइतेई राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा नहीं कर सकता है। इसलिए, ट्रांसपोर्टरों ने दूसरे राज्यों से ड्राइवरों को काम पर रखा। गौरतलब है कि राज्य में पिछले साल मई में राज्य में संकट शुरू होने के बाद बिक्री भी कम हो गई है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं और प्रबंधन लागत भी बढ़ गई है, लेकिन 2017 से, पेट्रोल पर 03 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 02 रुपये प्रति लीटर का कमीशन बरकरार है। इसमें कहा गया है कि परिवहन शुल्क बढ़ गया है और कई तेल पंप वित्तीय दायित्वों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - किसान आंदोलन: सरकार से किसान नेताओं की बातचीत रही बेनतीजा, पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी

मणिपुरः दो समुदायों के बीच गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल
इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में दो समुदायों के बीच मंगलवार को हुई गोलीबारी में 25 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कांगपोकपी जिले की सीमा से लगे पुखाओ शांतिपुर में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सगोलसेम लोया के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि उसे इंफाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार रात से पुखाओ और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। मणिपुर में पिछले साल तीन मई से कुकी और मेइती समुदाय के बीच भिड़की हिंसा में अब तक 180 लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें - सिंघु बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश बंद, सोनीपत पुलिस ने जारी किया यातायात परामर्श

कांग्रेस सांसद ने मणिपुर के हालात पर सरकार से की ‘श्वेतपत्र’ प्रस्तुत करने की मांग, कहा- कुछ राज्यों में गिरजाघरों में तोड़फोड़ कर धमकाया जा रहा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बृहस्पतिवार को सरकार से मणिपुर में हिंसा के हालात पर ‘श्वेतपत्र’ प्रस्तुत करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में गिरजाघरों में तोड़फोड़ की जा रही है और पादरियों को धमकाया जा रहा है।

सुरेश ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गिरजाघरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं और दक्षिणपंथी संगठन ईसाई मिशनरियों और पादरियों को धमका रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय भाजपा हिंसा में शामिल लोगों का समर्थन कर रही है। सुरेश ने कहा, ‘‘फादर अनिल मैथ्यू की गिरफ्तारी ईसाई मिशनरियों और पादरियों के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार की नफरत दिखाती है, जिन्हें गलत तरह से फंसाकर जेल में डाला गया।

मेरी सरकार से अपील है कि इस मामले में रिपोर्ट मांगे और मानवाधिक आयोग स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करे।’’ उन्होंने यह मांग भी उठाई कि केंद्र सरकार को मणिपुर के हालात पर और जातीय हिंसा पर सदन में एक ‘श्वेतपत्र’ प्रस्तुत करना चाहिए। शून्यकाल में तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने गुजरात के केवड़िया में स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशाल प्रतिमा ‘स्टेचू ऑफ यूनिटी’ की तरह ही कोलकाता में बेलूर मठ के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग केंद्र सरकार से की।

कांग्रेस के अमर सिंह ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य दिवस बढ़ाये जाने चाहिए और पारिश्रमिक में भी वृद्धि होनी चाहिए। इस पर सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि संप्रग के समय मनरेगा पर 25-30 हजार करोड़ रुपये भी खर्च नहीं होते थे, लेकिन मोदी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं और इस बार मनरेगा के लिए 85 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी को बढ़ाने, खरीद दोगुनी करने और पीएम किसान योजना शुरू करने जैसे अनेक किसान हितैषी उपाय किये हैं। तेलुगू देशम पार्टी के राम मोहन नायडू ने आंध्र प्रदेश के पांच समुदायों को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने की मांग की।

शिवसेना सदस्य कलाबेन देलकर ने केंद्र की आयुष्मान योजना की तारीफ करते हुए कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र दादरा नगर हवेली में यह योजना पिछले कुछ समय से बंद है जिसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

शून्यकाल में भाजपा के रामकृपाल यादव, रंजीता कोली, सुनीता दुग्गल और रेखा वर्मा, कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल और अपरूपा पोद्दार, शिवसेना (यूबीटी) के अरविंद सावंत, जदयू के जनार्दन सिग्रीवाल, बसपा के रितेश पांडेय और आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने भी संबंधित विषय उठाए।

ये भी पढ़ें - जन विश्वास खो चुकी है भाजपा-जजपा सरकार, लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव: हुड्डा

टनकपुर: बोले गुरिल्ला हमें भी मणिपुर की तर्ज पर नौकरी और पेंशन मिले
टनकपुर, अमृत विचार। गुरिल्ला संगठन ने मणिपुर की तर्ज पर नौकरी और पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन की ओर से एसडीएम आकाश जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। सोमवार को एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष बलवंत सिंह कुल्याल के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा कि गुरिल्ला संगठन नौकरी व पेंशन सहित तमाम मांगों को लेकर बीते 17 वर्षों से आंदोलनरत रहा है।

कहा कि हाल ही में सीएम धामी ने अधिकारियों को विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवकों को आजीविका से जोड़ने और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए थे। कहा कि गुरिल्ला संगठन ने मणिपुर की तर्ज पर नौकरी व पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग की है। गुरिल्ला स्वयं सेवकों की मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो गांधी मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में देवेन्द्र भट्ट, योगेश चन्द,  प्रकाश राम, भवानी राम, भगवान दास, चंद्र शेखर पाटनी, प्रकाश सिंह, सूरज सिंह महर, हेम चंद्र भट्ट,  राजीव सिंह मेहता, लक्ष्मी दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।

लोहाघाट में गुरिल्लों का धरना आठवें दिन भी जारी
लोहाघाट। नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग को लेकर लोहाघाट में चल रहा गुरिल्लों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान गुरिल्लों ने 10 फरवरी को होने वाली रैली की रणनीति बनाई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा ने गुरिल्लों को समर्थन देकर उनकी मांगों को जायज बताया। इस मौके पर प्रताप सिंह, शिव दत्त जोशी, माधो सिंह, ईश्वरी दत्त शर्मा, लक्ष्मी देवी, अमर राम, दीवान सिंह, राधिका देवी, महेश चन्द्र, ललित मोहन, गंगा राम, कृष्ण राम, प्रकाश सिंह बिष्ट, पदमा देवी आदि मौजूद रहे।

मणिपुर: असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, खुद को भी गोली से उड़ाया
इंफाल। मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम छह जवान घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘...इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी ‘हालत स्थिर’ बतायी गयी है।

ये भी पढे़ं- इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मणिपुर: सीएम ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए 10 दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए 10 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई बैठक के दौरान 'सार्थक चर्चा' हुई।

सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''मणिपुर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में 10 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।'' उन्होंने कहा, ''सार्थक चर्चा हुई, जो हमारे राज्य की भलाई के लिए चुनौतियों से पार पाने और सामूहिक रूप से काम करने की एकजुट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।''

कांग्रेस विधायक दल के नेता ओकराम इबोबी ने रविवार को हुई बैठक के बाद कहा, ''10 राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री से मिलने का समय लें और आठ महीने से अधिक समय से जारी संकट को समाप्त करने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने को कहें।'' इबोबी ने कहा, ''लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है और राज्य को केंद्र से इसके लिए आवश्यक जनशक्ति और संसाधनों की मांग करने का अधिकार है।''

कांग्रेस, जनता दल (यूनाइटेड), तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उन दलों में शामिल थे, जिनके प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। पिछले साल मई से जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद तीन मई को हिंसा भड़क उठी। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। आदिवासियों की आबादी करीब 40 प्रतिशत है जिनमें नगा और कुकी शामिल हैं और ये लोग पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के राज्य मंत्रियों और विधायकों के साथ भी बैठक की। हालांकि, वांगजिंग टेंथा के विधायक पोनम ब्रोजेन और उरीपोक के विधायक के रघुमणि समेत पांच विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए।

एक अधिकारी के अनुसार, ब्रोजेन और रघुमणि ने चिकित्सा कारणों का हवाला दिया था। ब्रोजेन ने पिछले साल अप्रैल में मणिपुर विकास सोसायटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गत अप्रैल में ही रघुमणि ने मणिपुर नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढे़ं- पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा चार डिग्री सेल्सियस तापमान में ठिठुरा

आठ महीनों से ‘सुलग’ रहा है मणिपुर, प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं: डेरेक ओ'ब्रायन
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने रविवार को कहा कि मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से 'सुलग रहा' है लेकिन प्रधानमंत्री अब तक वहां नहीं गए हैं। ब्रायन ने मणिपुर की स्थापना दिवस के मौके पर 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की और एक वीडियो भी सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जिसमें उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया था।

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ''21 जनवरी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस है। मणिपुर आठ महीने से अधिक समय से सुलग रहा है। प्रधानमंत्री ने अब तक राज्य का दौरा करने की जहमत नहीं उठाई।''

ये भी पढे़ं- राहुल गांधी का आरोप, असम सरकार लोगों को यात्रा में शामिल न होने की धमकी दे रही लेकिन जनता भाजपा से...

खरगे, राहुल ने मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने रविवार को तीन पूर्वोत्तर राज्यों - मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी। खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद से पिछले 52 वर्ष में प्राकृतिक सुंदरता, विविधता और सरलता से संपन्न इन राज्यों के लोगों ने राष्ट्र निर्माण में जबरदस्त योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपकी शांति, समृद्धि और सर्वांगीण प्रगति की कामना करते हैं।’’

गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपकी विशिष्ट पहचान, समृद्ध संस्कृतियां और गौरवशाली परंपराएं भारत की विविधतापूर्ण और सामंजस्यपूर्ण श्रृंखला में अभिन्न सूत्र हैं, जिन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए।’’

ये भी पढे़ं- तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे पीएम मोदी, समुद्र तट पर पुष्प किए अर्पित

पीएम मोदी ने मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई, एक्स पर एक पोस्ट में कही ये बात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के स्थापना दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।’’ मोदी ने त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कामना की कि इस दिन राज्य के महान इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाया जाये। उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘मेघालय के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! आज मेघालय की अद्भुत संस्कृति और वहां के लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘आने वाले समय में मेघालय प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए।’’

ये भी पढे़ं- देश में शीतलहर जारी, IMD ने कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घने कोहरे का अलर्ट किया जारी

21 जनवरी का इतिहास: आज ही के दिन पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का हुआ उदय
नई दिल्ली। इतिहास में 21 जनवरी की तारीख बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। भारत के संघीय इतिहास में इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के रूप में तीन राज्यों का उदय हुआ था।

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को अलग राज्य बने पांच दशक हो गए हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1924 : ब्रिटेन में पहली बार लेबर पार्टी की सरकार बनी। पार्टी के नेता रैक्जे मैक्डोनाल्ड देश के प्रधानमंत्री बने। 1924 : बोलशेविक क्रांति का नेतृत्व करने वाले और 1917 से 1924 के बीच सोवियत संघ के पहले प्रमुख व्लादिमीर लेनिन का निधन। 1945 : महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का जापान के तोक्यो में निधन। 1950 : तपेदिक से तीन साल की लंबी लड़ाई के बाद अंग्रेजी के चर्चित लेखक जॉर्ज ऑरवेल की मृत्यु। 1958 : कॉपीराइट कानून प्रभाव में आया।

1961 : क्वीन एलिजाबेथ और ड्यूक ऑफ एडिनबरा नयी दिल्ली पहुंचे। 1963 : हिंदी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, संपादक और पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन। 1972 - मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना। 1976 : फ्रांस और ब्रिटेन के आर्थिक सहयोग से निर्मित सुपरसोनिक गति वाले वाणिज्यिक विमान कांकर्ड ने नियमित सेवा शुरू की। इसके बाद दुनिया में तेज रफ्तार विमानों के निर्माण की होड़ लग गई।

1983 : प्रथम भारतीय एडमिरल आर डी कटारी का निधन। 1996 - स्वायत्त फलस्तीन के पहले ऐतिहासिक आम चुनाव में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात 85 प्रतिशत मत प्राप्त कर निर्वाचित।

1996 : इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूबने से लगभग 340 लोगों की मौत। 2008 : भारत ने इजराइल के एक जासूसी सेटेलाइट का प्रक्षेपण कर इसे पोलर आर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित किया। 2009 : कर्नाटक के बीदर में वायुसेना के प्रशिक्षण विमान सूर्यकिरण के दुघर्टनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत।

ये भी पढे़ं- 20 जनवरी: आज के दिन पहली बार एक सिनेमेटोग्राफर को मिला था दादा साहब फाल्के पुरस्कार, जानिए प्रमुख घटनाएं

मणिपुर में फिर हिंसा, मोरेह गोलीबारी में दो जवान शहीद, महिलाओं ने हवाई अड्डे की सड़क को किया अवरुद्ध
इंफाल। मणिपुर के तेंगनोपल जिले के मोरेह में राज्य सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में बुधवार शाम एक और सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत के बाद मृतकों की संख्या दो हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान इंफाल पश्चिम जिले के लमशांग के तखेल्लंबम सेलेशवोर के रूप में की गई है। इससे पहले, दिन में इमा कोंडोंग लैरेम्बी देवी मंदिर के पास घात लगाकर किए गए हमले के दौरान, मणिपुर पुलिस के 32 वर्षीय जवान वांगखेम समरजीत की गोली लगने से मौत हो गई। असम राइफल्स की लोकेशन प्वाइंट (केएलपी) में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में मणिपुर पुलिस के दो और जवान घायल हो गए। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो पोस्ट पर आरपीजी गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच, मोरेह में पुलिसकर्मियों की हत्या के विरोध में इंफाल पश्चिम जिले के मालोम से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

समरजीत की हत्या के संबंध में गठित संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के प्रवक्ता एल प्रेमचंद ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सुरक्षाकर्मी के शव को परिवार के सदस्य तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें न्याय के कठघरे में नहीं लाया जाता।’’

शोक मनाते हुए पारंपरिक पोशाक पहनकर महिलाएं मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़क के बीच में बैठ गईं। एक अन्य घटनाक्रम में, इंफाल के मुख्य बाजार ख्वायरमबंद कीथेल से बड़ी संख्या में ‘मीरा पैबीस’ (महिलाओं का समूह) ने मोरेह में सुरक्षा बलों की तैनाती को मजबूत करने की मांग करते हुए एक रैली निकाली।

उन्होंने मुख्यमंत्री के बंगले की ओर मार्च किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। मोरेह में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच अक्सर गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी की ताजा घटना राज्य सुरक्षा बलों द्वारा एक पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के ठीक 48 घंटे बाद हुई।

ये भी पढ़ें - कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- ईडी अधिकारियों पर हमले की जांच करेगा सीबीआई और बंगाल पुलिस का संयुक्त दल

मणिपुर के मोरेह में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, पुलिस चौकी पर फेंके बम, एक पुलिसकर्मी शहीद
इंफाल। मणिपुर के तेंगनोउपल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर बुधवार को हमला कर दिया जिसमें राज्य पुलिस का एक कर्मी शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मोरेह में राज्य पुलिस कमांडो के रूप में तैनात भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान वांगखेम सोमोरजीत के रूप में की गई है। सोमोरजीत इम्फाल वेस्ट जिले के मालोम के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों की बुधवार सुबह मोरेह शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

उसने बताया कि उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। उग्रवादियों ने अस्थायी कमांडो चौकी पर आरपीजी गोले भी दागे, जिससे आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की।

इससे पहले, मणिपुर सरकार ने तेंगनोउपल में ‘‘शांति भंग होने, सार्वजनिक सद्भाव बिगड़ने और मानव जीवन एवं संपत्ति को गंभीर खतरे की आशंका’’ संबंधी जानकारी मिलने के बाद 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था। तेंगनोउपल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू ‘‘कानून-व्यवस्था लागू करने और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सरकारी एजेंसियों’’ पर लागू नहीं होगा।

पुलिस ने उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सी आनंद की पिछले साल अक्टूबर में की गई हत्या मामले के दो मुख्य संदिग्धों फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल माते को गिरफ्तार किया था। दोनों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर गोलीबारी की थी जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों को मोरेह के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुकी इनपी तेंगनोउपल (केआईटी), चुराचांदपुर जिले के इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) और कांगपोकपी जिले के कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) ने दोनों की गिरफ्तारी की निंदा की है।

ये भी पढे़ं- पीएम मोदी ने एमजीआर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित, 'एक्स' पर एक पोस्ट में कही ये बात...