छापा - Amrit Vichar

रेस्टोरेंट को बनाया बार, रेस्टोरेंट का मालिक गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार : सामने शराब के ठेके को देख रेस्टोरेंट मालिक ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने रेस्टोरेंट को बार में तब्दील कर दिया। टीपीनगर चौकी पुलिस ने छापा मारा तो अंदर ग्राहक जाम छलकाते मिले। पुलिस को देख रेस्टोरेंट संचालक भागा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल बंशीधर जोशी और प्रदीप सिंह ने शाम मंडी बाईपास स्थित शराब ठेके के पास बने भारत भोजनालय एवं रेस्टोरेंट में छापा मारा। पुलिस पहुंची तो सत्यापन के लिए थी, लेकिन जब रेस्टोरेंट के अंदर पहुंची तो ग्राहक शराब पीते मिले। पुलिस को देख काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

उसने खुद को रेस्टोरेंट का मालिक बताते हुए अपना नाम दिव्य तोमर (23) पुत्र सतेन्द्र तोमर निवासी वृन्दावन विहार कुसुमखेड़ा मुखानी बताया। साथ ही बताया कि रेस्टोरेंट के सामने शराब भट्टी है और वह रुपयों के लालच में लोगों को यहां बैठाकर शराब पिलाता और परोसता है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एक्साइस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हल्द्वानी में दो, नैनीताल में चार क्लीनिक पर छापा
हल्द्वानी, अमृत विचार: स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक विभाग और औषधि नियंत्रक विभाग ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। छह क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। प्रपत्र नहीं होने, बॉयोमेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण नहीं होने, मानकों के विपरीत दवाएं रखने आदि आरोपों में छह क्लीनिकों को नोटिस दिए गए। यहां तक की हल्द्वानी में एक क्लीनिक को अगले 10 दिनों के लिए बंद करवा दिया गया है।

हल्द्वानी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रजत भट्ट, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल लसपाल, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एमएस गुंज्याल, डॉ. योगेंद्र सिंह ने संयुक्त तौर पर क्लीनिकों की जांच की। सिटी डेंटल क्लीनिक व सूर्या डेंटल क्लीनिक के खिलाफ नोटिस देने की कार्रवाई की गई। सिटी डेंटल क्लीनिक से दवा के सैंपल भी लिए गए। साथ ही सिटी डेंटल क्लीनिक को आवश्यक प्रपत्रों की जांच होने तक बंद रखने के निर्देश दिए। इसी तरह नैनीताल में भी कार्रवाई की गई। यहां अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशक्तु के नेतृत्व में अभियान चलाया। अभियान में ओम फिजियोथेरेपी, हिमानी आयुर्वेदिक क्लीनिक, आशा डेंटल क्लिनिक, इंद्रा फार्मेसी तल्लीताल का निरीक्षण किया। यहां भी उचित प्रपत्र नहीं होने पर इन सभी को नोटिस दिया गया है। जिन क्लिनिकों को नोटिस दिया गया है, उन सभी को अगले 10 दिनों के अंदर सभी प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा है। छापे के दौरान आयुर्वेदिक क्लीनिक में अंग्रेजी दवाएं भी मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

जबाव नहीं देने पर होगी सील करने की कार्रवाई: सीएमओ
हल्द्वानी। सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि छह क्लीनिक पर कार्रवाई हुई है। कहीं प्रपत्र नहीं थे तो कहीं आयुर्वेदिक क्लीनिक पर अंग्रेजी दवाएं थीं। इन सभी को नोटिस देकर जबाव मांगा गया है। सभी को निश्चित समय में जबाव देना होगा और साथ ही जरूरी प्रपत्र उपलब्ध कराने होंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इन क्लीनिक पर सील करने की कार्रवाई होगी।

देहरादून: गजियावाला डांडा गांव में पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, अवैध बार और डांस क्लब पकड़ा, 57 लोग गिरफ्तार
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के गजियावाला डांडा गांव स्थित एक पार्टी हॉल में देर रात पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारा। छापे के दौरान अवैध रूप से चल रहे बार और डांस क्लब का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस और आबकारी टीम ने 40 युवकों और 17 युवतियों को मौके पर गिरफ्तार किया और उनका चालान कर दिया।

एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली थी कि इस पार्टी हॉल में अवैध शराब परोसी जा रही है और नाच-गाने का आयोजन हो रहा है। सूचना के आधार पर एसएसी और आबकारी विभाग की टीम ने देर रात छापा मारा। छापे के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब की खाली बोतलें और शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने अवैध बार चलाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब और पार्टी संचालन को लेकर हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - रुड़की में हर्ष फायरिंग से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हल्द्वानी: अवैध कार डीलरों पर छापा, 82 वाहन ब्लैक लिस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। अवैध तरीके से पुराने वाहन बेचने वाले डीलरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टॉक की जांच करने के बाद वाहन डीलरों के यहां बेचने के लिये रखे गये वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

शहर व आसपास के क्षेत्रों में कई जगह पुराने वाहनों को बेचने के सेंटर खुले हैं। इनमें कई लोग अवैध तरीके से पुरानी कारों और दोपहिया वाहनों को बेचने का काम कर रहे हैं। विगत दिनों आरटीओ की ओर से आदेश जारी कहा गया था कि जो लोग अवैध तरीके से पुराने वाहनों को बेचने का काम कर रहे हैं, वह इस काम को बंद कर दें। इसके बावजूद भी काम तेजी के साथ किया जा रहा था।

दीपावली से ठीक एक दिन पहले आरटीओ की ओर कार्रवाई करते हुये हल्द्वानी में छह कार डीलरों के यहां छापा मारा गया। इनमें फर्स्ट चॉइस, ऑटो एम्पायर, रोयल कार डीलर, मां जगदम्बा कार डीलर, कुमाऊं ऑटो डील और हुंडई कार शोरूम शामिल हैं। बेचने के लिये रखे गये वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान करीब 86 वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: पति भागा, जेठ ने हड़पे जेवर, कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने लगवाए चक्कर

जसपुर: आरा मशीन पर छापा: वन विभाग ने साल के 40 गिल्टे जब्त किए
जसपुर, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक आरा मशीन पर छापा मारकर बाकुनी प्रजाति लकड़ी की आड़ में लाए गए साल के 40 गिल्टे जब्त कर लिए। इन गिल्टों की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये आंकी गई है।

जसपुर दक्षिणी (पतरामपुर) वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी धर्मानंद सोनाल ने बताया कि टीम ने जसपुर फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के पास स्थित रीता रानी की आरा मशीन पर कार्रवाई की। इस आरा मशीन को हाजी मुजीब अहमद ने ठेके पर ले रखा है।

जब टीम ने आरा मशीन में रखी लकड़ी की जांच की, तो अवैध गिल्टों के संदर्भ में अभिलेख दिखाने को कहा गया। अभिलेख न दिखाने पर पता चला कि ठेकेदार मौ. नाजिम ने बाकुनी प्रजाति की लकड़ी के साथ साल की लकड़ी के 40 गिल्टे रामनगर वन क्षेत्र के चांदनी डिपो से चोरी करके यहां लाए थे।

वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जब्त किए गए गिल्टों की कीमत लगभग 70 से 80 हजार रुपये है। आरा मशीन के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित डिपो को भी इस मामले की सूचना दी जाएगी।

यह कार्रवाई अवैध वन कटाई के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पर्यावरण की सुरक्षा और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -हल्द्वानी: न्यायालय ने दिया बड़ा फैसला: डिप्टी रेंजर की मौत पर बीमा कंपनी देगी 1.5 करोड़

हल्द्वानी: 293 प्रतिष्ठानों में छापा, 155 पर कार्रवाई, जिले भर में चला चेकिंग अभियान
हल्द्वानी, अमृत विचार। लगातार बढ़ते अपराधों के बीच रविवार की रात पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बार और होमस्टे में छापा मारा। जिलेभर में 293 स्थानों पर हुई छापेमारी में 155 लोग पुलिस के रडार पर आये। 104 लोगों से पुलिस ने 27,250 रुपये का जुर्माना वसूल किया। जबकि 51 लोगों के खिलाफ 5,10,000 रुपये के कोर्ट के चालान किए गए।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, बार और होमस्टे में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत रविवार की शाम से एसपी क्राइम हरबंस सिंह और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीमों ने चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और कैफे के स्टाफ की व्यक्तित्व पहचान की गई।

साथ ही उनकी पृष्ठभूमि की पुष्टि भी की गई। वहीं खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पार्किंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता और अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। सभी को सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान 293 होटल, कैफे, बार, होमस्टे आदि चेक किये गए।

हल्द्वानी: नुमाइश में छापा - खराब तेल, गंदगी के साथ परोस रहे खाना
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबी इंटर कॉलेज मैदान की नुमाइश में जाकर अगर कुछ खाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। नुमाइश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब छापा मारा तो खाने पीने के स्टॉलों में गंदगी देखकर अधिकारी भी भौचक्के रह गए। नुमाइश में खराब तेल के साथ खाना बनाया जा रहा है और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

नुमाइश में लगे फूड स्टॉलों में साफ-सफाई की पोल खुल गई। यहां गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने की लगातार मिल रही सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को अचानक छापा मारा। छापा पड़ने पर नुमाइश में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में पाया गया कि एक दुकान के बाहर की बर्तन धोकर गंदा पानी फैलाया जा रहा है।

एक कढ़ाई में खुला तेल पड़ा हुआ था। जिसे ढका तक नहीं गया था। फूड स्टॉल वाले ने बताया कि इसी तेल में चाउमीन, मोमो आदि तलकर लोगों को परोसे जाते हैं। विभाग ने तुरंत ही उस तेल को कूड़ेदान में फिंकवा दिया। कई जगह खाने-पीने के सामान पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं।

एक सॉफ्टी बेचने वाले स्टॉल पर इतनी गंदगी थी कि उसके सैंपल तक लेने पड़ गए। बताया कि पाव भाजी की एक दुकान में तेल के भगौने में मक्खियां तक मरी मिली। इस तेल को भी फिंकवाया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि नुमाइश में सभी लोगों को खाने-पीने का सामान सफाई के साथ बनाने के निर्देश दिए हैं।

रुद्रपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति गोदाम में उपायुक्त का छापा
रुद्रपुर, अमृत विचार। खाद्य उपायुक्त व जिला पूर्ति अधिकारी ने खाद एवं नागरिक आपूर्ति के गोदाम का औचक निरीक्षण किया और खाद्य स्टॉक की जांच की। इस दौरान गोदाम में राशन भरा मिला। जिसका वितरण सस्ता गल्ला दुकानों पर नहीं किया गया। जिस पर उपायुक्त ने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए शीघ्र ही खाद्यान्न का वितरण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को उपायुक्त खाद्य एवं नवनियुक्त डीएसओ विपिन कुमार सुबह 11 बजे अचानक काशीपुर हाईवे स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के गोदाम पहुंचे। जहां उन्होंने चावल, गेहूं और बाजरा की गुणवत्ता को परखा व स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि गोदाम में 3200 कुंटल गेहूं, 2400 कुंतल चावल और 1365 कुंटल बाजारा और पोषित आहार रखा हुआ था, लेकिन उसका वितरण सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों पर नहीं किया गया।

इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी और खाद्य विभाग के वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी तत्काल सस्ता गल्ला दुकानों में राशन पहुंचाने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुकानों पर समय पर राशन मुहैया नहीं करना लापरवाही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रुद्रपुर: विनायक ग्रुप की कई फर्मों पर इनकम टैक्स का छापा
रुद्रपुर, अमृत विचार। इनकम टैक्स की चोरी की आशंका के चलते लखनऊ इनकम टैक्स की टीम ने शहर में विनायक ग्रुप की कई फर्मों पर छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज जब्त कर लिए। यहां तक कि आवास पर भी परिजनों को नजरबंद कर पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और छापेमारी स्थलों पर व्यापारियों और नेताओं का तांता लग गया।

गुरुवार की सुबह दस बजे अचानक लखनऊ से आई इनकम टैक्स विभाग की टीमों का काफिला भारी पुलिस बल के साथ शहर में दस्तक दी और एक टीम ने गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट और विनायक प्लाई सहित कई फर्मों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गल्ला मंडी में डिप्टी कमिश्नर टीएस पंचपाल, आईटीओ दीपक सिंह व मुकेश सिंह ने मार्ट में घुसते ही वहां रखे दस्तावेज जब्त कर लिए और पुलिस बल ने किसी भी अंदर आने नहीं दिया। इसके अलावा छह अलग-अलग टीमों ने विनायक ग्रुप की फर्म एवं उनके आवासों पर भी दबिश देते हुए परिवार के लोगों को नजरबंद कर पूछताछ शुरू कर दी।

इनकम टैक्स की कार्रवाई की खबर शहर में आग की तरह फैली और देखते ही देखते गल्ला मंडी में व्यापारी नेताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा व्यापारियों का तांता लग गया और हर कोई टीम से मिलने की कोशिश करते रहे। बावजूद भारी पुलिस बल ने किसी को प्रवेश नहीं करने दिया। टीम ने कई घंटों तक पूछताछ की और जब फर्म स्वामी नहीं पहुंचे तो टीमों ने फर्म, दुकान और आवास पर ही डेरा डाल दिया। आयकर विभाग की टीम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। वहीं खबर लिखे जाने तक टीम की कार्रवाई जारी है

ब्रेकिंग: हल्द्वानी: तिकोनिया में ED का छापा...15 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है मामला...
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के तिकोनिया स्थित एक कॉलानी  में ED ने छापा मारा है। यहां मौजूद बनमीत सिंह के आवास में छापा पड़ा है। आपको बता दें कि यह वही 40 वर्षीय बनमीत सिंह है जो अमेरिका में रहते हुए ‘डार्क वेब मार्केटप्लेस’ पर प्रतिबंधित पदार्थ बेचता था, अभी हाल ही में इस मामले को लेकर उसे पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई है और उससे लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर जब्त किए जाने का आदेश दिया गया है। डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा है, जहां तक आम सर्च इंजन नहीं पहुंच पाता और इस तक विशेष वेब ब्राउजर के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

हल्द्वानी के बनमीत सिंह को अमेरिका के अनुरोध पर अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। उसे मार्च 2023 में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। उसने प्रतिबंधित पदार्थों को बचने और धनशोधन की साजिश के आरोपों को जनवरी में स्वीकार किया। प्रतिबंधित पदार्थ आम तौर पर ऐसी दवा या रसायन होता है जिसका निर्माण और उपयोग सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

अदालती दस्तावेजों और अदालत में दिए गए बयानों के अनुसार, बनमीत ने फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्स्टसी, जैनैक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसे नियंत्रित पदार्थ बेचने के लिए सिल्क रोड, अल्फा बे, हंसा समेत कई अन्य डार्क वेब मार्केटप्लेस पर विक्रेता विपणन साइट बनाईं। ग्राहकों ने इन साइट का उपयोग करके सिंह से ऑर्डर की गई दवाओं के लिए क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान किया। इसके बाद सिंह ने व्यक्तिगत रूप से यूएस मेल या अन्य शिपिंग सेवाओं के माध्यम से यूरोप से अमेरिका तक दवाओं की खेप पहुंचाने की व्यवस्था की। एक अधिकारी ने बताया कि इस काम के जरिए बनमीत ने करीब 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाए।

हल्द्वानी: 356 होटल-ढाबे, दो स्पा सेंटरों पर छापा, 77 हजार जुर्माना वसूला
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑपरेशन सेनेटाईज के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 300 से अधिक होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों और स्पा सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान अनियमितताएं और कर्मचारियों का सत्यापन न मिलने पर पुलिस ने 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि ऑपरेशन सेनेटाईज के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में होटल, ढाबों और ठेलों की चेकिंग की गई। इस दौरान 356 होटल, ढाबों और ठेलों पर अनियमितता पाए जाने पर 181 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस एक्ट के तहत चालान काटकर 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

वहीं एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल की टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान न तो सेंटर में पहुंचने वाले लोगों का रिकॉर्ड पूरा मिला और न ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन व दस्तावेज मिले। टीम ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

काशीपुर में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर ईडी का छापा
काशीपुर, अमृत विचार। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने आज तड़के सुबह 7.30 बजे काशीपुर के श्यमपुरम में आलू फार्म में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर छापा मारा है।

ईडी का यह छापा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के वहां ईडी के छापे मारे गए हैं।

समझा जा रहा है कि भाजपा नेता के निवास पर भी इसी सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। ईडी की 6 सदस्य टीम भाजपा नेता के निवास पर सुबह से मौजूद है और अमित सिंह व उनके परिवार से पूछताछ कर रही है।