success - Amrit Vichar

कुशल रणनीति और सटीक अध्ययन से पाएं यूपीटीईटी में सफलता
यूपीटीईटी 2026 अब ज्यादा दूर नहीं है और परीक्षा में लगभग 60 दिन का समय शेष है। ऐसे में यह समय आपकी तैयारी को अंतिम रूप देने का है, न कि नई शुरुआत करने का। सही रणनीति, सटीक अध्ययन और नियमित अभ्यास के माध्यम से आप इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। चूंकि यूपीटीईटी एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए लक्ष्य केवल पास होना नहीं, बल्कि अच्छे अंकों के साथ

करना होना चाहिए। यदि आप इन 60 दिनों का सही उपयोग करते हैं, तो न केवल आप कट-ऑफ से ऊपर स्कोर कर पाएंगे, बल्कि भविष्य के शिक्षण करियर के लिए मजबूत नींव भी तैयार कर सकेंगे। – नवनीत तिवारी

सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें

तैयारी के इस अंतिम चरण में सबसे पहले पूरे सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को दोबारा अच्छी तरह समझें। यह जानना जरूरी है कि किस विषय से कितने प्रश्न आते हैं और किन टॉपिक्स का वेटेज अधिक है। इससे आप अपनी पढ़ाई को सही दिशा में ले जा सकते हैं और अनावश्यक विषयों पर समय बर्बाद होने से बच सकते हैं।

पिछले वर्षों के ट्रेंड का विश्लेषण करें

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना और उनका विश्लेषण करना बेहद जरूरी है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किन विषयों से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा का कठिनाई स्तर कैसा रहता है। इस आधार पर आप अपनी रणनीति को और मजबूत बना सकते हैं।

सीमित और गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री चुनें

इस समय नई किताबें या कई स्रोतों को फॉलो करने से बचें। केवल उन्हीं नोट्स और पुस्तकों पर ध्यान दें, जिनसे आपने पहले पढ़ाई की है। एक विषय के लिए एक ही स्रोत को फॉलो करना बेहतर होता है, इससे कंफ्यूजन कम होता है और रिवीजन आसान हो जाता है।

मुख्य विषयों पर बढ़ाएं फोकस

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि इसका वेटेज दोनों पेपर में अधिक होता है। इसके साथ ही भाषा विषयों में समझ और व्याकरण को मजबूत करें। जिस पेपर की तैयारी कर रहे हैं, उसके अनुसार गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन पर भी ध्यान केंद्रित करें।

मॉक टेस्ट और अभ्यास को प्राथमिकता दें

अब समय है अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देने का। सप्ताह में कम से कम 2-3 फुल-लेंथ मॉक टेस्ट हल करें। इसके अलावा रोजाना छोटे-छोटे क्विज भी हल करें, जिससे आपकी गति और सटीकता में सुधार होगा। नियमित अभ्यास आपको परीक्षा के माहौल के लिए तैयार करेगा।

प्रदर्शन का विश्लेषण करें

हर मॉक टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करना बेहद जरूरी है। यह समझें कि आप किन टॉपिक्स में कमजोर हैं और वहां ज्यादा समय दें। यह रणनीति आपको लगातार सुधार करने में मदद करेगी।

कान्सेप्ट की स्पष्टता पर ध्यान दें

इन 60 दिनों में रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को समझने पर जोर दें। पेपर 1 में बेसिक समझ और शिक्षण कौशल पर फोकस होता है, जबकि पेपर 2 में गहराई से समझ और उसका प्रयोग पूछा जाता है। स्पष्ट अवधारणाएं आपको हर प्रकार के प्रश्न हल करने में मदद करेंगी।

रिवीजन को नियमित बनाएं

हर सप्ताह कम से कम एक दिन केवल रिवीजन के लिए निर्धारित करें। जो भी आपने पढ़ा है, उसे दोहराना बेहद जरूरी है, वरना परीक्षा के समय याद रखना कठिन हो सकता है। छोटे-छोटे नोट्स बनाकर रिवीजन करना और भी प्रभावी रहेगा।

समय प्रबंधन और स्पीड पर काम करें

परीक्षा में समय सीमित होता है, इसलिए प्रश्नों को तेजी और सही तरीके से हल करना जरूरी है। अभ्यास के दौरान टाइमर लगाकर पेपर हल करें, ताकि आपकी स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर हो सकें।

स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखें

तैयारी के इस दौर में अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और हल्का व्यायाम या योग जरूर करें। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लेने से आपका मन तरोताजा रहेगा और पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी।

यूपीएससी में चमके गोंडा के कार्तिकेय सिंह, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता
गोंडा, अमृत विचार : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में यूपी के गोंडा जनपद के कार्तिकेय सिंह ने सफलता हासिल की है। कार्तिकेय की ऑल इंडिया 269वीं रैंक है। दूसरे प्रयास में उन्हें ये शानदार परिणाम मिला है। कार्तिकेय सिंह के पिता संजीव सिंह गोंडा सांसद के प्रतिनिधि हैं।

गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया। देश के प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिकेय ने सिविल सेवा की तैयारी प्रारंभ की। दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता प्राप्त कर ली।

कार्तिकेय के चयन से परिवार में जश्न का माहौल है। माता-पिता को बेटे पर गर्व है और जनपद भर से बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है। कार्तिकेय की मां डाक विभाग में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं और छोटे भाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वकील हैं।

बोर्ड परीक्षा से पहले सफलता का स्मार्ट स्टडी प्लान
बीते दिनों परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कुशल मनोवैज्ञानिक की भांति विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा की, उन्होंने सीधे परीक्षा तनाव पर चर्चा करने के बजाय छात्रों के जीवन व उनके क्षेत्र से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा किया, जिससे छात्र उनसे सीधे जुड़ सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हर छात्र अद्वितीय है उनकी अपनी क्षमता, विशेषता, जीवनशैली, सोचने समझने का ढंग अलग-अलग होता है इसलिए विद्यार्थियों का परीक्षा की तैयारी का तरीका अलग-अलग हो सकता है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी परीक्षा की तैयारी अपने ढंग से करनी चाहिए, सभी के सुझाव को सुनना चाहिए, किंतु अपने तैयारी का पैटर्न अपने अनुभव के अनुसार तय करना चाहिए।

यूपी बोर्ड एग्जाम के कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। इन दिनों में परीक्षार्थियों को विशेष ध्यान रखते हुए परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। आइए आज आपको बताते हैं, कुछ महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी सुझाव, जिन्हें अपनाकर आप परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं।-डॉ. मनोज कुमार तिवारी, बीएचयू

सिलेबस के अनुसार बनाएं स्टडी प्लान

सबसे पहले एक सरल और व्यवहारिक टाइम टेबल तैयार करें। यह बहुत जटिल नहीं होना चाहिए। दिन के अलग-अलग समय के अनुसार विषय तय करें। सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, इसलिए इस समय कठिन विषयों का अध्ययन करें। दोपहर में हल्के टॉपिक और शाम के समय रिवीजन पर ध्यान दें।

जरूरी टॉपिक पर करें फोकस

जब बोर्ड परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हों, तब नया पाठ्यक्रम शुरू करने के बजाय महत्वपूर्ण अध्यायों पर ध्यान देना समझदारी है। सिलेबस में शामिल मुख्य चैप्टर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें। जिन टॉपिक से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं, उन्हें अच्छी तरह तैयार करें। अगर कोई अध्याय पूरा नहीं आता है, तो उसे छोड़ने के बजाय उसके आसान हिस्सों को जरूर पढ़ लें।

प्रश्नों की लिखकर करें प्रैक्टिस

पढ़ी हुई सामग्री को बार-बार दोहराना बहुत जरूरी है। रोजाना कम से कम एक बार रिवीजन करें। साथ ही लिखकर अभ्यास करने से उत्तर लेखन की गति बढ़ती है और परीक्षा के समय समय-प्रबंधन में मदद मिलती है। गणित, विज्ञान और अकाउंट्स जैसे विषयों में यह तरीका विशेष रूप से लाभकारी होता है।

मॉक टेस्ट देना न भूलें

पुराने प्रश्नपत्र और फुल मॉक टेस्ट बोर्ड परीक्षा की तैयारी का सबसे बेहतर साधन हैं। छात्रों को सप्ताह में कम से कम दो से तीन फुल-लेंथ मॉक टेस्ट देने चाहिए। इससे परीक्षा के माहौल की आदत बनती है। टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को समझें और उन्हें सुधारने पर काम करें।

तनाव से दूर रहें, बनाए रखें आत्मविश्वास

परीक्षा से पहले घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन अत्यधिक तनाव पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। छात्रों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए। पूरे साल की गई मेहनत अंतिम समय में जरूर रंग लाएगी।

बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता : महाराष्ट्र से चोरी व गुम हुए 174 मोबाइल बरामद, 36 लाख रुपये बताई जा रही कीमत
बलरामपुर, अमृत विचार। महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी और गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में बलरामपुर पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विशेष अभियान के तहत साइबर थाना बलरामपुर और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुल 174 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चलाई गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ललिया/साइबर क्राइम ने की, जबकि टीम का नेतृत्व प्रभारी साइबर थाना आर.पी. यादव ने किया।

तकनीक का सटीक उपयोग, लगातार ट्रैकिंग और दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय के चलते मोबाइल बरामदगी संभव हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने सफलता पर टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई बलरामपुर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनता की सहायता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और पीड़ितों को उनके मोबाइल वापस दिलाने के प्रयास तेज रहेंगे। संयुक्त टीम की इस उपलब्धि से न सिर्फ पीड़ितों को राहत मिलेगी, बल्कि यह भी साबित हुआ है कि आधुनिक तकनीक और संयुक्त कार्रवाई से अंतरराज्यीय अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

आयुष्मान भवः...Thaama की Success हमारे लिए किसी दिव्य रोशनी से कम नहीं, फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पांस के बाद आया आयुष्मान का ये पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने अपनी हालिया रिलीज़ 'थामा' की सफलता पर एक भावनात्मक नोट साझा किया है। फिल्म थामा लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपनी रिलीज के बाद से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। थामा के साथ आयुष्मान ने मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ऑरिजिन स्टोरीज़ स्त्री, भेड़िया और मुंज्या में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है।

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और परेश रावल के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनके साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "इस परिवार ने पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ देखा है। 'थम्मा' की सफलता हमारे लिए एक खूबसूरत दिव्य प्रकाश जैसी है। यह यहां मौजूद सभी छोटे-बड़े लोगों की सामूहिक प्रार्थनाओं का परिणाम है।

आयुष्मान ने कहा, 'आयुष्मान भवः 'यही मेरे पिता कहा कहते थे जब भी मैं उनके चरण छूता था। जब परेश जी ने फिल्म में 'आयुष्मान भवः' कहा, तो ऐसा लगा जैसे मेरे पिता, मेरे संरक्षक देवदूत, मुझे आशीर्वाद दे रहे हों। मेरे परिवार, मेरे दिवंगत पिता और दर्शकों ने थामा को अपार प्रेम दिया है। अगर किसी दिन आप मुझे किसी थिएटर में भावनाओं से भरे हुए देखें, तो हैरान मत होना। मैं बस 'हाय' और 'थैंक यू' कहने आया होऊंगा!

ये भी पढ़े :

खुशियों की डबल एंट्री... जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बनेगें राम चरण और उपासना,  बेबी शॉवर सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल

The Mandla Murders : नेटफ्लिक्स के टॉप चार्ट पर रही ‘मंडला मर्डर्स’, निर्देशक गोदी पुथरन ने कहा सफलता का श्रेय भारत की पौराणिक पहचान
मुंबई। निर्देशक गोदी पुथरन का कहना है कि ‘मंडला मर्डर्स’ और ‘मिर्जापुर’ की सफलता ने यह साबित किया है कि दर्शक जड़ों से जुड़े, अलग हटकर कंटेंट से कनेक्ट करना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने के बाद भी ‘मंडला मर्डर्स’ भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज़ बनी हुई है। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस सीरीज ने भारत में नेटफ्लिक्स के टॉप टीवी शो में पहला स्थान बनाए रखा है और पिछले हफ्ते ग्लोबल चार्ट्स में भी सातवें स्थान पर रही।

सीरीज़ के क्रिएटर गोपी पुथरन ने इस सफलता का श्रेय भारत की पौराणिक पहचान को दिया। एक छोटे, काल्पनिक कस्बे की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी के बारे में गोपी का कहना है कि यदि फिल्ममेकर भारत की जड़ों और पहचान के प्रति सच्चे रहें तो दर्शकों से गहरा जुड़ाव हो सकता है। गोपी ने कहा,“भारत एक ऐसा देश है जो अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ा है और उनसे प्रभावित भी है। हमारी डीएनए में मिथकों का होना हमारे बुजुर्गों द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई गई कहानियों की वजह से है, इसी कारण हम इस तरह की टोनॉलिटी वाले कंटेंट से तुरंत जुड़ जाते हैं।

‘मंडला मर्डर्स’ ने लोगों के मानस से जिस तरह जुड़ाव बनाया है, वह वाकई दिल को छू लेने वाला है। नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी, जिसकी पहुंच देश के हर कोने में है, ने इसे उन दर्शकों तक भी पहुंचाया है जो भारत के मिथकों और रहस्यों से सजे कंटेंट को देखना पसंद करते हैं।” गोपी ने कहा, “ग्लोबल स्तर पर भी, जो दर्शक भारत की पौराणिक पहचान के बारे में जिज्ञासु हैं, वे इस शो को बिंज-वॉच कर रहे हैं।

भारत के छोटे शहर और कस्बे भी इस वजह से ‘मंडला मर्डर्स’ से जुड़ रहे हैं। यदि हम अपनी पहचान के प्रति सच्चे रहें, तो ‘मंडला मर्डर्स’ या ‘मिर्जापुर’ जैसी कहानियों के दर्शक हमेशा मिलेंगे। इसलिए हम इस अपार सफलता से बेहद उत्साहित हैं और मुझे यकीन है कि अब कई और मेकर्स इस जॉनर में कहानियां एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित होंगे।”

‘मंडला मर्डर्स’ का निर्माण वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने किया है और इसे गोपी पुथरन एवं मनन रावत ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में वाणी कपूर लीड रोल में हैं, साथ ही वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला, श्रिया पिलगांवकर, सिद्धांत कपूर, राहुल बग्गा, रघुबीर यादव और मोनिका चौधरी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार अहम किरदार हैं।

ये भी पढ़े : बांग्ला एक्ट्रेस बसंती चटर्जी का 88 वर्ष में निधन: लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी अदाकारा

हल्द्वानी: राजपाल यादव ने कैंची धाम में की नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की कामयाबी के लिए प्रार्थना
हल्द्वानी, अमृत विचार। बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने शुक्रवार को अपनी नई फिल्म "भूल भुलैया-3" की सफलता के लिए कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज का आशीर्वाद लिया। फिल्म में यादव छोटा पंडित की भूमिका में हैं, और यह फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।

कैंची धाम में पहुंचने के बाद, राजपाल यादव ने कहा, "यहां की शांति ने मुझे आशीर्वाद देने का विश्वास दिलाया है। मुझे यकीन है कि बाबा का आशीर्वाद हमारी फिल्म की सफलता में मदद करेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले इस स्थान के बारे में केवल सुनते थे, लेकिन अब यहां आकर इसकी अद्भुतता का अनुभव किया है।

इस दौरान, कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निकलतिया ने उन्हें क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। साथ ही, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी कैंची धाम में परिवार के साथ बाबा के दर्शन किए और 20 मिनट तक ध्यान लगाया। मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया, और धाम के प्रबंधक **प्रदीप साह** ने उन्हें बाबा पर आधारित एक पुस्तक भेंट की। राजपाल यादव ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फोटो भी खींचे।

फिल्म "भूल भुलैया-3" में राजपाल यादव के साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, और माधुरी दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीश बज्मी ने किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में खोले जाएंगे 10 योग वेलनेस केंद्र

लखनऊ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टप्पेबाज गिरोह की 14 महिलाओं को किया गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार। कमिश्नरेट पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह की 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक चालक और एक किशोरी को भी दबोचा है। मोहनलालगंज व पीजीआई पुलिस ने अपने-अपने इलाके में गिरोह के सदस्यों को दबोचा है। इसमें दो सरगना भी शामिल है। दोनों सरगना बोलेरो से रेकी करती थीं। इसके बाद वारदात को अंजाम देती थीं।

डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई टप्पेबाज महिलाओं में गोरखपुर के कसिहार निवासी हरीन देवी, बड़हलगंज के लखनापार की रेशमा, मनीषा, प्रियंका, अमहकपुर की गीता, आजमगढ़ के बिलरिया की सोनी, आंचल, कंचन, दोहरीघाट के गांठा का दिव्येंदु राय शामिल है।

गिरोह के सदस्यों के पास से 2 बोलेरो, 77 हजार रुपए, 1 सोने की चेन और 1 मोबाइल बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि इनके निशाने पर मंदिर और सार्वजनिक जगहों पर ऑटो और ई-रिक्शा पर सवार महिलाएं होती थीं। गिरोह की महिलाएं ऑटो में बैठकर वारदात को अंजाम देती थीं। टप्पेबाज महिलाएं कभी पैर दबाती तो कभी उल्टी का बहाना करती थीं। सवारियों का ध्यान भटकते ही पर्स और चेन खींच कर ऑटो और ई-रिक्शा से उतर जाती थीं।

अस्पताल जा रही महिला को बनाया निशाना

डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह ने गैंग के खुलासे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि डिघारी गांव की रहने वाली महिला रीता सिंह ने मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया। तब उसने पुलिस को बताया कि सुबह ऑटो से पीजीआई अस्पताल जा रही थी। पालखेड़ा पेट्रोल पंप के पास वह उतरी तभी टप्पेबाज महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन गायब कर दी।

सीसीटीवी देखकर पुलिस ने किया पीछा

एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली की टप्पेबाज गैंग की दोनों सरगना हरिकंशगढ़ी के पास हैं। सीसीटीवी से दोनों की पहचान की गई। इसके बाद पीछा कर किसान पथ से दबोच लिया। दोनों बोलेरो से कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक बोलेरो का ड्राइवर मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं से पुलिस ने जब पूछताछ की तो सभी ने जुर्म कबूल किया है। इनके साथ एक 13 साल की नाबालिग भी गिरफ्तार की गई है।

दिन में वारदात, रात को होटल में बनातीं थी ठिकाना

वहीं, पूर्वी जोन के पीजीआई थाने की पुलिस ने भी महिला टप्पेबाजों को दबोचा है। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 15 जून को वंदना नाम की महिला मरीज से मिलने पीजीआई आई थी। तभी रिक्शा में बैठी 6 महिलाओं ने उसे बातों में उलझा दिया। इसके बाद उसके गले की चेन खींच कर भाग गई। शाम को पीड़िता ने थाने में शिकायत की। जांच के लिए एक टीम गठित की गई।

महिलाओं को आवास विकास बस अड्डे के पास गिरफ्तार किया। इसमें गोरखपुर के कौड़ीराम कस्बा जरलहिया निवासी महिमा, आजमगढ़ के बलुआ मउकुत्तुपुर की अनीता, सिकरीगंज कुटिया की टोनी, बड़हलगंज के लखनापार की काजल, ज्ञानती, झांसी शामिल है। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं दिन में वारदात को अंजाम देती। फिर रात को होटल में अपना ठिकाना बना लेती थीं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: GST टीम ने दुकानों पर की छापेमारी, स्टॉक में कम मिला समान तो थमाया 40 लाख का कर नोटिस

इंडिया के माइकल जेक्सन की लगातार 33 फिल्म फ्लॉप.... फिर कमाए 100 करोड़, श्रीदेवी से की थी शादी... कौन है ये सुपरस्टार
नई दिल्ली। बॉलीवुड में किसी भी स्टार की किस्मत को बुलंदी पर पहुंचने में देर नहीं लगती और सूरज ढलने लगे तो करियर को भी लुढ़कने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। हिट पर हिट देते रहने से सितारा शीर्ष पर बना रहता है। जहां एक दो फिल्म फ्लॉप हुई नहीं कि चमक घटने लगती है और अर्श से फर्श तक आने में देर नहीं लगती। लेकिन, तस्वीर में दिख रहे इस बच्चे की किस्मत का फैसला चंद फिल्में नहीं कर सकती थीं। ये तो फिल्मी फलक पर चमकने के लिए तैयार था। लगातार फ्लॉप फिल्मों पर एक फिल्म इस कदर भारी पड़ी कि इस बच्चे को सब इंडिया का माइकल जैक्सन कहने लगे।

इंडिया के माइकल जेक्सन की 33 फिल्म फ्लॉप, फिर भी बनाया 100 करोड़ कमाने का इतिहास
ये तस्वीर है मिथुन चक्रवर्ती की। जिनकी फिल्मी पारी बेहद लंबी रही है। मिथुन चक्रवर्ती ने एक्शन, रोमांस के साथ साथ डांसिंग स्टार के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है। मिथुन चक्रवर्ती के करियर में एक दौर ऐसा भी आया था कि उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। उन्होंने लगातार 33 फिल्में फ्लॉप दीं। हालांकि, उनकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि उसके बाद भी उनके हाथ में 12 फिल्में थीं। जिसमें से एक थी डिस्को डांसर. ये फिल्म रिलीज हुई और कुछ ही दिनों में सौ करोड़ कमाने में कामयाब रही।

माइकल जैक्सन और डांसिंग शो के ग्रैंड मास्टर मिथुन का कनेक्शन
डायरेक्टर बी सुभाष की फिल्म डिस्को डांसर ने मिथुन चक्रवर्ती के करियर को नई उड़ान तो दी ही नई पहचान भी दी। जिस साल ये फिल्म रिलीज हुई उसी साल माइकल जैक्सन का गाना थ्रिलर रिलीज हुआ था. गाना ग्लोबल लेवल पर हिट हुआ और अगले ही महीने मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म रिलीज हुई. उस फिल्म के गाने और मिथुन का डांसिंग अंदाज फैन्स के दिलों पर छा गया. और, उन्हें इंडिया का माइकल जैक्सन कहा जाने लगा। फिल्मों में लंबी पारी खेलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती टीवी पर भी डांसिंग शो के ग्रैंड मास्टर बने. जहां उनका जुमला क्या बात, क्या बात काफी ज्यादा फेमस हुआ।

ये भी पढ़े :- Moradabad News : इस लाइब्रेरी में पीपीएस-पीसीएस और बैंकिंग की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...मात्र 300 रुपए में लाइफ टाइम रजिस्ट्रेशन

भीमताल: देर रात जंगलिया गांव के तोक नौली में बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में मिली सफलता
भीमताल, अमृत विचार। वन विभाग को जंगलिया गांव  के तोक नौली में बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता मिली है घटना कल रात देर की है। वन विभाग को पहले ही अंदेशा था कि जंगलिया गांव क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति है वहीं दूसरी तरफ बाघ ने एक दिन पहले जंगलिया गांव में बैल को निवाला बनाया था। वन क्षेत्र अधिकारी नितिन पंत और वन क्षेत्र अधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि पकड़े गए बाघ को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया है।

इस बाघ अब सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे वहीं बताया कि भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट इस बाघ के आदमखोर होने या नहीं होने पर निर्भर करेगा। फिलहाल वन विभाग ने बाघ की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने तक अभियान जारी रखने का ऐलान किया है।

मालूम हो कि भीमताल ब्लॉक के जांगलिया गांव क्षेत्र से लगे हुए मालवा ताल में 7 दिसंबर 2023 को बाघ ने इंदिरा देवी और 9 दिसंबर 2023 को पिनरौ ग्राम सभा में पुष्पा देवी और ठीक उसके दो दिन बाद ग्राम सभा अलचोना के ताडा में निकिता शर्मा को अपना निवाला बना दिया था। इसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए स्टेट हाईवे 10 खुटानी के समीप यातायात जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया था।

वहीं 24 दिसंबर को जंगलिया गांव में बाघ के द्वारा एक बैल को निवाला बनाने की घटना सामने आई थी उसके बाद वन विभाग ने जंगलिया गांव और आसपास के क्षेत्र में अपना सर्च अभियान और तेज कर दिया था जिसके चलते 25 दिसंबर की रात वन विभाग के चिकित्सक डा. हिमांशु पांगती और डा. दुष्यंत ने दिखाई दिए बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया है।

वन विभाग में देर रात  जंगलिया गांव के तोक  नौली में बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता प्राप्त की है इस बाघ  के सैंपल भी डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं जिससे पता चलेगा कि यह बाघ  आदमखोर है या नहीं है तब तक वन विभाग का अभियान  पूर्व की  तरह जारी रहेगा
- वन क्षेत्र अधिकारी  बड़ोंन / वन क्षेत्र अधिकारी भीमताल विजय मिलकानी

अयोध्या पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो युवकों को किया गिरफ्तार, तलाशी में मिला यह अहम सामान
पूराबाजार, अयोध्या। महराजगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के बेलसंडी पुलिया के पास से रविवार की भोर में मुठभेड़ के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन पिस्टल व कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक डकैती की योजना बना रहे थे और इनमें से एक आरोपी अवैध शस्त्र की बिक्री में शामिल रहा है।

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि बेलसंडी पुलिया के पास डकैती की योजना बना रहे लोगों की जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो दो लोग भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की।

हालांकि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम पता सत्य प्रकाश सिंह उर्फ रिंकू सिंह निवासी बैसिंह थाना पूराकलंदर बताया जबकि दूसरे ने सत्येंद्र सिंह उर्फ जिगर निवासी बभनियावां ड्योढ़ी बाजार थाना रौनाही बताया।

तलाशी में सत्य प्रकाश के पास 9 एमएम की एक पिस्टल (मैगजीन), चार जिंदा व चार खोखा कारतूस तथा .32 बोर की एक पिस्टल, 3 जिन्दा व तीन खोखा कारतूस और सत्येंद्र सिंह के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल मय मैगजीन, चार कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ है।

आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आयुध अधिनियम तथा डकैती की योजना बनाने व जानलेवा हमला आदि की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सत्येंद्र रौनाही थाने का हिस्ट्रीशीटर व अवैध असलहा सप्लायर है और उसके खिलाफ रौनाही, गोसाईगंज व मवई थाने में गुंडा एक्ट, जानलेवा हमला, आयुध अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और अगवा आदि के एक दर्जन मामले दर्ज मिले हैं। आरोपियों का पुलिस ने चालान किया है।

यह भी पढें: बहराइच: धार्मिक स्थलों से हटवाये गए लाउड स्पीकर, 400 से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर हुई कार्रवाई, हड़कंप

हल्द्वानी: रोजगार मेले में नौकरी लेने गए 1.57 फीसदी ही युवा हुए कामयाब
गौरव तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। सेवायोजन विभाग ने नैनीताल जिले में इस साल अभी तक तीन रोजगार मेले लगाए गए हैं। तीनों मेलों में केवल 26 लोगों को ही नौकरी मिली हैं। नौकरी के लिए आए युवाओं में से करीब डेढ़ फीसदी युवा ही कामयाब हुए हैं। बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए समय-समय पर जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जिले में विभिन्न जगहों पर रोजगार मेले लगाए जाते हैं।

रोजगार मेले में निजी और सहकारी उपक्रम नौकरी देने के लिए आते हैं। नैनीताल जिले में इस साल अभी तक तीन ही रोजगार मेले लगाए गए हैं। इनमें भी नौकरी मिलने की संख्या कम ही रही है। कार्यालय की ओर से लगाए गए रोजगार मेलों में नैनीताल में दो और रामनगर में एक ही मेला लग पाया है।

तीनों मेले में कुल 1647 युवाओं ने प्रतिभाग किया था लेकिन दुख का विषय यहा है की इन युवाओं में से केवल 26 युवाओं को ही रोजगार मिल पाया हैं। तीनों मेले में प्रतिभाग करने आए युवाओं में से रोजगार पाने वाले युवकों का प्रतिशत महज डेढ़ फीसदी के आसपास ही रहा है। हल्द्वानी में इस साल अभी तक रोजगार मेले का आयोजन नहीं हो पाया है। अब जिला सेवायोजन कार्यालय इसकी तैयारी कर रहा है। कार्यालय 13 दिसंबर को साल का पहला और संभवत: अंतिम रोजगार मेला हल्द्वानी में लगाने जा रहा है।

काउंसलिंग शिविर भी लगाता है विभाग
सेवायोजन कार्यालय जिले में अभी तक 68 स्थानों पर काउंसलिंग शिविर लगा चुके हैं। इन शिविरों में 2 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया है। बेतालघाट, हैड़ाखान व जमरानी समेत कई इलाकों में सेवायोजन कार्यालय ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की है।

एक नजर आकड़ों पर

स्थान        कितने रोजगार मेले हुए आयोजित        कितने युवाओं ने किया प्रतिभाग        कितने युवा हुए चयनित
नैनीताल    2 रोजगार मेले हुए आयोजित             1,412  युवाओं ने किया प्रतिभाग                 21
रामनगर    1 रोजगार मेला हुआ आयोजित             235 युवाओं ने किया प्रतिभाग                     5
हल्द्वानी     शून्य                                                 शून्य                                                      0

नैनीताल जिले में तीन बार रोजगार मेले का आयोजन हुआ है। अब 13 दिसंबर को 836 पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन हल्द्वानी में किया जा रहा है।
-शंकर बोरा, जिला सेवायोजन अधिकारी, नैनीताल