sad - Amrit Vichar

कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज हो : मजीठिया
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने शनिवार को मांग की कि फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत के खिलाफ एक सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज होना चाहिए। मजीठिया ने "एक्स" पर वीडियो संदेश जारी कर इस पर ऐतराज उठाया कि सीआईएएफ जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और कंगना रनौत के खिलाफ नहीं। उन्होंने पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार पर भारतीय जनता पार्टी के दबाव में कार्यवाही करने का आरोप लगाया और मामले की उच्च न्यायालय की निगरानी में जांच करने की मांग की।

मजीठिया ने कश्मीर और पंजाब में लोकसभा चुनाव से भाजपा को सबक सीखने को कहा और आरोप लगाया कि किसी कौम या क्षेत्र पर आतंकवाद और उग्रवाद जैसे बेतुके आरोप लगाकर अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर ने गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कंगना रनौत को कथित रूप से थप्पड़ मार दिया था। वह अभिनेत्री की किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली सीमाओं पर बैठी महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी से आहत थीं।

ये भी पढ़ें। GSTN ने तंबाकू निर्माताओं के लिए कच्चे माल, तैयार माल का ब्यौरा देने वाला फार्म  किया जारी

अकाली नेता बादल ने की शाह से मुलाकात, कहा- भारत और कनाडा के खराब होते संबंधों से पंजाबियों में घबराहट
नई दिल्ली। भारत और कनाडा के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष प्रकाश सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा। बादल ने रेखांकित किया कि बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में रहते हैं और दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से उनमें घबराहट है।

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने कहा कि दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से बड़ी संख्या में सिखों समेत पंजाबियों को हो रही परेशानियों की जानकारी को लेकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबियों में घबराहट का भाव है। दोनों सरकारों, भारत और कनाडा को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान तलाशना चाहिए।’’

जब बादल से पूछा गया कि भारत बार-बार कनाडा से उसकी जमीन पर खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर चिंता जता रहा है तब उन्होंने कहा कि सिख सबसे अधिक देशभक्त लोग हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक कुर्बानी दी है।

बादल ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए न कि तूल देना चाहिए। शिअद अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि कनाडा में 18 लाख भारतीय रहते हैं और उनमे से अधिकतर पंजाबी हैं।

उत्तरी अमेरिकी देश में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधि के मद्देनजर भारत-कनाडा के रिश्तों में गिरावट देखी जा रही है। भारत का मानना है कि ट्रूडो सरकार उसकी चिंताओं पर गौर नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: शिव शक्ति प्वाइंट पर जल्द होगा सूर्योदय, लैंडर-रोवर को फिर जगाने की कोशिश करेगा ISRO

Twitter का मालिक होना ‘काफी दुखदायी’ लेकिन यह जरूरी भी था: Elon Musk
लंदन। कारोबारी एलन मस्क ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि ट्विटर चलाना “काफी दुखदायी” रहा है, लेकिन पिछले साल इसे हासिल करने के बाद मोटे तौर पर कंपनी लाभ कमाने की स्थिति में पहुंचने को तैयार है। एक साक्षात्कार में मस्क ने छंटनी, गलत सूचना और अपनी कार्यशैली सहित ऑनलाइन मंच पर अपने स्वामित्व के बारे में चर्चा की।

इस साक्षात्कार को मंगलवार देर रात ‘ट्विटर स्पेस’ पर भी प्रसारित किया गया। उन्होंने ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय में ब्रिटिश प्रसारक को बताया, “यह उबाऊ नहीं था। यह काफी उतार-चढ़ाव भरा था।” मुख्यधारा के किसी समाचार संस्थान के लिये मस्क का साक्षात्कार करने का यह एक दुर्लभ मौका था।

मस्क इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ‘टेस्ला’ व रॉकेव व अंतरिक्षयान प्रक्षेपण के क्षेत्र से जुड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी ‘स्पेस एक्स’ के भी मालिक हैं। पिछले साल 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर खरीदने के बाद मस्क द्वारा किए गए बदलावों में कंपनी के संचार विभाग को समाप्त करना भी शामिल था। कंपनी से टिप्पणी मांगने के लिये ईमेल करने वाले संवाददाताओं को ऑटोमैटिक-जवाब में ‘पूप’ (पॉटी) इमोजी के साथ जवाब मिलता है। साक्षात्कार के दौरान कुछ मौकों पर माहौल तनावपूर्ण भी रहा, जब मस्क ने ऑनलाइन मंच पर अभद्र भाषा के बढ़ते स्तर के बारे में दावा करने के लिए रिपोर्टर को चुनौती दी थी। हल्के-फुल्के पलों में मस्क अपने ही मजाक पर हंसते दिखे और एक से ज्यादा बार इस बात का उल्लेख किया कि वह सीईओ नहीं थे बल्कि उनका कुत्ता फ्लोकी सीईओ था।

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि कई बार वह ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय में सोफे पर सो जाते हैं। कारोबारी ने कहा कि जिन विज्ञापनदाताओं ने मस्क के उथल-पुथल भरे अधिग्रहण के मद्देनजर मंच को छोड़ दिया था, उनमें से ज्यादातर लौट आए हैं। उन्होंने हालांकि इस संबंध में विवरण नहीं दिया। मस्क ने पूर्वानुमान व्यक्त किया कि मौजूदा रुझान जारी रहने पर मौजूदा तिमाही में ट्विटर की आय सकारात्मक हो सकती है।

ट्विटर क्योंकि एक निजी कंपनी है, उसके वित्त के बारे में सूचनाएं सत्यापित नहीं की जा सकती। ऑनलाइन मंच का अधिग्रहण करने के बाद मस्क ने लागत कम करने के प्रयास के तहत बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। उन्होंने कहा कि ट्विटर के कार्यबल को पूर्व में 8000 कर्मचारियों से घटाकर करीब 1500 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कुछ ऐसा है जिसे किया जाना था।

ये भी पढ़ें:- सीतारमण ने की सऊदी अरब के वित्त मंत्री से भेंट, विश्व बैंक के क्रमिक विकास की रूपरेखा पर की चर्चा

नैनीताल: रोते बिलखते हाईकोई पहुंचे अंकिता के परिजन, साक्ष्य मिटाने का लगाया अरोप
नैनीताल, अमृत विचार। अंकिता के माता-पिता गुरुवार सुबह अचानक हाईकोर्ट पहुंचे, जहां बेटी को न्याय ना मिलने पर दुखी होकर वह गेट पर ही रोने-बिलखने लगे। वे यहां पौड़ी के श्रीकोट से दायर याचिका की सुनवाई के लिए पहुंचे थे।

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहना है कि अब तक सरकार द्वारा एसआईटी से कराई गई जितनी भी जांच हुई है वह उससे असंतुष्ट हैं। वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे और सीबीआई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि जागो उत्तराखंड के तहत उनकी बेटी के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है, लेकिन सरकार अपना मुख्य उद्देश्य तो भूल ही गई है।

https://amritvichar.com/wp-content/uploads/2022/11/अंकिता-के-पिता.mp4

उन्होंने अरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाना की जगह सरकार उसके नाम पर चंदा मांग कर पैसे दबा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत आरोपियों को बचाने की कोशिश की है और सारे साक्ष्य मिटाए हैं। वहीं अंकिता की माता सोनी भंडारी का कहना है कि अब सरकार का ना तो कोई जनप्रतिनिधि उनसे मिलने आता है ना ही उनसे किए वादे निभाए जा रहे हैं। उनकी बेटी को न्याय नहीं दिलाया जा रहा। केवल आरोपियों को बचाने की कोशिश में सारे साक्ष्य मिटाए गए हैं।

एसजीपीसी सहित पंथिक संस्थानों की सुरक्षा के लिए शिअद का मार्गदर्शन करें अकाल तख्त: बादल
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के साथ-साथ पंथिक संगठनों के प्रमुखों से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सहित पंथिक संस्थानों की रक्षा में शिरोमणि अकाली दल का मार्गदर्शन करने की अपील की। साका पांजा साहिब की शताब्दी पर दरबार साहिब परिसर के दीवान हॉल में संगत को संबोधित करते हुए शिअद अध्यक्ष ने सिख समुदाय से एकजुट होने और पंथ और उसकी संस्थाओं को कमजोर करने वाली पंथ विरोधी ताकतों की पहचान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें- Gujarat Election: विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसे देगी टिकट? उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू

उन्होंने कहा कि एक साथ ऐसी विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एक समर्थन के रूप में कार्य करना चाहिए ताकि उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। शिअद और एसजीपीसी किसी की संपत्ति नहीं हैं, बादल ने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक निकाय हैं जिनके अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र और उसकी एजेंसियां ​​समुदाय के सदस्यों का दुरुपयोग कर दोनों संस्थानों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों की वजह से ही डीएसजीएमसी को पंथ विरोधी ताकतों ने पछाड़ दिया है और अब हरियाणा कमेटी को भी खतरा है।

इन गतिविधियों को सिख समुदाय पर हमला करार देते हुए बादल ने कहा, ये ताकतें पंथ की ताकत को खत्म करने के लिए समुदाय और उसकी संस्थाओं को छोटे समूहों में बांटना चाहती हैं। संगत से इन नापाक मंसूबों को नाकाम करने की अपील करते हुए शिअद अध्यक्ष ने कहा कि सिख समुदाय ‘सिमरन, सेवा और बलिदान’ के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यह उन बहादुरों का प्रतीक था जिन्होंने सिख धर्म के सिद्धांतों को स्वयं से ऊपर रखा था और गुरु का बाग मोर्चा के कैदियों को लंगर की सेवा के लिए अपना जीवन लगा दिया था। ‘यह भावना गुरुद्वारों को महंतों के नियंत्रण से मुक्त करने और एसजीपीसी और शिअद के गठन के साथ-साथ सिख समुदाय के बलिदान की लंबी परंपरा के लिए भी जिम्मेदार थी।

बादल ने पत्रकारों से कहा कि एसजीपीसी के अध्यक्ष के चुनाव में कोई लिफाफा संस्कृति नहीं है जैसा कि विरोधियों द्वारा दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब एसजीपीसी में सदस्यों की पूर्ण भागीदारी के साथ लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए तो कोई लिफाफा संस्कृति नहीं हो सकती थी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के लिए उनके मन में बेहद सम्मान है। अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख समुदाय और शिअद नेतृत्व से एसजीपीसी और शिअद को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं सिख समुदाय के सच्चे प्रतिनिधि हैं।

उन्होंने संगत से सिख सिद्धांतों को आत्मसात करने का आग्रह किया और सुझाव दिया कि शिअद कार्यकर्ताओं को पंथ विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि खालसा दीवान, तख्त बोर्ड और अन्य संस्थानों को व्यक्तियों के चंगुल से मुक्त किया जाना चाहिए और उनका उपयोग सिख समुदाय को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने निहंग सिंह संगठनों, दमदमी टकसाल और कार सेवा प्रमुखों को यह वचन देने के लिए धन्यवाद दिया कि वे पंथिक संगठनों की रक्षा के लिए अकाल तख्त के कार्यक्रम का समर्थन करेंगे।

उन्होंने एसजीपीसी की ओर से दो कार्यक्रमों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन सिख समुदाय और पंजाब के लोगों से बंदी सिंह की रिहाई के लिए हस्ताक्षर एकत्र करेगा और उन्हें ट्रकों में राज्यपाल को सौंपेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हरियाणा के गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए एक अलग समिति का गठन नहीं करने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जिला स्तर पर एक अरदास दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने साका पांजा साहिब के बहादुर सिखों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एसजीपीसी को बधाई दी। उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के प्रयासों और कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने सिख समुदाय से जत्थेदार अकाल तख्त साहिब के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

अयोध्या : रूट डायवर्जन व सुरक्षा पाबंदियों से बाजार उदास
अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या महानगर में इस बार धनतेरस की बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं दिखी। महंगाई का प्रभाव लोगों की जेबों पर दिखा ही, साथ ही अयोध्या में कड़ी सुरक्षा और यातायात डायर्जन के साथ लगी पाबंदियों के चलते बाजार उदास दिखा। बाहरी लोगों के शहर में कम आने से स्थानीय बाजारों में भीड़ का रेला नहीं दिखा।

अधिकांश दुकानों पर शहर के ही खरीदारों की भीड़ दिख रही है। धनतेरस पर शहर में बर्तन, मूर्ति, मिट्टी के खिलौने, मिठाई व लाई, चूड़ा की दुकानों पर तो भीड़ दिखी। लेकिन इलेक्ट्रानिक्स, रेडीमेड कपड़ों व बर्तनो की दुकानों पर खरीदार बहुत कम दिखे।

दो साल कोविड-19 महामारी से उबरने के बाद बाजार को इस बार धनतेरस पर भारी भीड़ आने की उम्मीद थी। लेकिन महानगर की बाजारों में विगत वर्षों जैसी चमक, धमक व रौनक नहीं है। बाजार तो सजे हैं पर ग्राहकों का रेला नहीं है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नगर उपाध्यक्ष व इलेक्ट्रानिक डीलर एसोसिएशन के संरक्षक जस्बीर सिंह कहते हैं कि बाजार में रौनक पहले जैसी नहीं है जैसे पहले धनतेरस पर होती थी।

शनिवार होने के नाते धनतेरस की बाजार पर फर्क पड़ा है। रविवार को सेल अच्छी होने की उम्मीद है। लेकिल अब ऑनलाइन शॉपिंग पर जोर अधिक है। इसके चलते बाजार पर बड़ा फर्क हुआ है।

डाउन हो गया इलेक्ट्रानिक्स बाजार

इलेक्ट्रानिक बाजार में पिछली बार धनतेरस पर 7 से 8 करोड़ कारोबार हुआ था। लेकिन बाजार का रुख देखकर इस बार कारोबार 4 से 5 केरोड़ रुपये तक सीमित रह सकता है। बाजार में पैसा कम है। बाजार में आर्थिक मंदी का असर है। डबल मार पड़ी है एक तो मंदी की दूसरी आॅनलाइन सेल की।

कारपोरेट मॉडल के आने से बाजार में दिक्कत बढ़ गयी है। छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। जो कस्टर दुकानों पर आ रहे हैं वह प्रोडक्ट को फाइनेंस करा रहे हैं। कैश सेल कम है। इसके अलावा कारपोरेट सेक्टर के प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनो आ रहा है। जिससे कस्टमर उसी ओर आकर्षिक हो रहा है।

कोरोना के बाद भी मोटरइसाकिल की बिक्री पर मंदी का असर

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के महानगर अध्यक्ष व टू व्हीलर व्यवसायी चन्द्र प्रकाश गुप्त कहते हैं कि मोटर साइकिल की बिक्री ठप है। कोविड-19 के दो साल बाद भी बाजार में पैसा जैसे है ही नहीं। स्थिति बहुत खराब है। दुकान पर सेल नहीं है। धनतेरस पर जिस तरीके से लोग शो रूम पर जुटते थे वह इस बार नदारत है। यही हाल बर्तन की दुकानों पर है।

बर्तन की दुकानों पर मुहूर्त के बाद नजर आए खरीददार

शनिवार को बर्तन की दुकानों पर दिन भर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। लेकिन शाम होते ही मुहूर्त पर खरीदार दुकानों पर पहुंचे। लेकिन बर्तन की दुकानों पर भी उस तरह की भीड़ नहीं दिखी जैसे पहले हुआ करती थी। बर्तन विक्रेता महेश कौशल कहते हैं कि बाजार पूरी तरह से बैठा हुआ है।

हर कोई ऑनलाइन प्रोडक्ट मंगा रहा है, कस्टमर प्रोडक्ट की वेरायटी और मॉडल कम दाम कम है, यह देखकर आॅनलाइन सामान मंगा लेता है। उच्च व मध्यम वर्ग में ऑनलाइन शॉपिंग का ज्यादा रुझान है। क्योंकि धनतेरस पर मुहूर्त पर खरीदारी होती है इसलिए लोग फॉरमेलिटी में खरीदारी करने बाजार आ जाते हैं।

यह भी पड़ें :- लखनऊ: आतिशबाजी के लिए 20 जगहों पर सजी पटाखों की बाजार,लोगों ने शुरु की खरीददारी

नया गठबंधन बनाने के लिए साथ आने का समय आ गया है: सुखबीर बादल
फतेहाबाद। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को समान विचारधारा वाले दलों का संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान किया। बादल ने यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली में कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और जनता दल (यूनाइटेड) ‘असली राजग’ है, क्योंकि उन्होंने ही गठबंधन की स्थापना की थी। बादल ने कहा कि यही समय है, जब सभी समान विचारधारा वाले दल किसानों और मजदूरों के झंडे तले एकजुट हों और उनके कल्याण के लिए काम करें। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बारे में बात करते हुए कि बादल ने कहा कि गठबंधन का गठन तब किया गया था, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपेक्षाकृत कमजोर पार्टी थी।

उन्होंने कहा, असली राजग यहां बैठा है, इसकी स्थापना शिवसेना, अकाली दल और जद (यू) ने की थी। हम भाजपा के साथ तब खड़े थे, जब वह अपेक्षाकृत छोटी पार्टी थी। लेकिन अब किसानों और मजदूरों के लिए गठबंधन बनाने का समय है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राकांपा के प्रमुख शरद पवार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में ये टिप्पणियां कीं। बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसी पार्टियां सत्ता में आते ही पूरे राज्य की मशीनरी को तहस-नहस कर देती हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री व इनेलो के संस्थापक देवी लाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- ऐसे चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए जो जीत दिला सके: गहलोत

जदयू, शिअद और शिवसेना ने संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए राजग का साथ छोड़ा: तेजस्वी
फतेहाबाद (हरियाणा)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड), शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे “बड़का झूठा पार्टी” करार दिया।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया जनसभा के दौरान बिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं। बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ये सभी राजग के सदस्य थे।

तेजस्वी ने दावा किया कि इन सभी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है। उन्होंने पूछा कि राजग अब कहां रह गया है। तेजस्वी ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है, तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है।

ये भी पढ़ें – महंगाई से मुक्त का संघर्ष है भारत छोड़ो यात्रा : राहुल

जान्हवी कपूर का बड़ा बयान, कहा- एक्टिंग नहीं करूंगी तो जिंदगी भर दुखी रहूंगी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि यदि वह एक्टिंग नहीं करेंगी तो जिंदगीभर दुखी रहेंगी। जान्हवी कपूर ने कहा कि उन्हें अपनी मां श्रीदेवी की बहुत याद आती है और उन्हें यह करियर उनके लिए बनाना है, जिससे उनकी मां उन पर प्राउड फील कर सकें। ‘मॉम हमेशा मुझसे कहती रहती थीं कि तुम बहुत भोली हो। तुम आसानी से लोगों की बातों में आ जाती है, फिर तुम उतनी ही जल्दी हर्ट भी हो जाती हो।

तुम्हें इस इंडस्ट्री में सर्वाइव करने के लिए अलग तरह से मजबूत बनाना होगा। मैं नहीं चाहती कि तुम वैसी बनो। लोग मेरी 300 फिल्मों को तुम्हारी पहली फिल्म से कंपेयर करेंगे। तुम उसे कैसे डील करोगी? तब मैंने मां से कहा था कि मुझे पता है कि ये बहुत मुश्किल होने वाला है। पर ये भी पता था कि यदि मैं एक्टिंग नहीं करूंगी तो जिंदगीभर दुखी रहूंगी।’

जान्हवी से पूछा गया कि लोग वास्तव में उनकी फिल्मों की तुलना श्रीदेवी से करते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल।

मेरी पहली फिल्म को उनकी कई फिल्मों से कंपेयर किया गया था। मुझे और किसी चीज के बारे में कुछ नहीं पता। मैं बस उनके लिए यह करियर बनाना चाहती हूं। उनका नाम रोशन करना चाहती हूं।’

यह भी पढ़ें:-नयनतारा ने ‘गुड लक जेरी’ के लिए की जान्हवी कपूर की तारीफ, फिल्म को लेकर कहा- गुड लक

राजस्थान के खाटू श्याम मेले में हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
लखनऊ। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मासिक मेले में आज सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन पहुंचीं और राहत कार्य शुरू करवाया। फिलहाल इस भगदड़ में घायल सभी लोगों को पास के अस्पाल में भर्ती करवाया गया है।

राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आज भगदड़ से हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 8, 2022

वहीं इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गहर दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिख, राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में आज भगदड़ से हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

दरअसल सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ गया, भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस अफरा तफरी में तीन महिला श्याम भक्तों की मौत हो गई जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। फिलहल एक महिला की शिनाख्त हो गई है।

यह भी पढ़ें:-रामगोपाल और मुख्यमंत्री योगी की मुलाकात पर पूछा सवाल तो भड़क गये अखिलेश, दिया यह जवाब

रामपुर सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, ट्वीट कर शोक संवेदना की व्यक्त
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम ने रविवार को ट्वीट करके शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है: PM Modi

— PMO India (@PMOIndia) July 17, 2022

यह भी पढ़ें- रामपुर: बस और ट्रक की भिड़ंत में शाहजहांपुर के छह लोगों की मौत, 25 घायल, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर सीएम योगी ने ट्वीट कर जताया दुख
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

गौरतलब है कि जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार वहां के स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे नारा शहर में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए आबे पर एक हमलावर ने गोली मारकर हमला किया। आबे को रक्तरंजित हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के हर प्रयास के बावजूद उनको बचाया नहीं जा सका।

योगी ने अपने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा, “भारत-जापान मैत्री को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शिंजो आबे जी की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों व जापान वासियों के साथ हैं। परमपिता दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।”

पढ़ें-नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, राहुल गांधी ने निधन पर शोक किया व्यक्त