outpost in-charge - Amrit Vichar

Bareilly: महिला शोषण में फंसा चौकी इंचार्ज, किया गया निलंबित
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इलाके के चौकी इंचार्ज पर कथित रूप से शोषण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अफसरों को भेजे शिकायती पत्र में महिला ने कहा कि एक व्यक्ति से उसके पुराने विवाद के मामला देख रहा दरोगा मानसिक- शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है।

मदद का भरोसा देकर परिचय बढ़ाया। अब दरोगा मोबाइल पर अशोभनीय बातें करता रहा। रात में चौकी बुलाकर यौन शोषण किया। कई महीने से वह ऐसा कर रहा है। विरोध पर जेल भेजने की धमकीह देता है। अफसरों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

गोंडा : 1.30 लाख रुपये की वसूली में चौकी प्रभारी समेत दो सब इंस्पेक्टर निलंबित, आईजी ने की कार्रवाई
गोंडा, अमृत विचार। एफआईआर और दबिश के नाम पर 1.30 लाख रुपये की वसूली करना श्रावस्ती जिले के दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। देवीपाटन परिक्षेत्र की भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज दो अलग-अलग शिकायतों में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने सख्त कार्रवाई करते हुए श्रावस्ती जिले के जेल चौकी प्रभारी समेत 2 उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी किया गया है। आईजी अमित पाठक की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

शिकायतकर्ता राजेन्द्र वर्मा निवासी ग्राम छोटा गुलौरा, थाना नानपारा, जनपद बहराइच ने परिक्षेत्र की हेल्पलाइन नम्बर-8467919487 पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 20 जून 2025 की रात लगभग 1 बजे थाना हरदत्तनगर गिरण्ट, जनपद श्रावस्ती के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा अन्य 8-10 पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और दबिश देकर उन्हें थाने ले गये। आरोप है कि पूछताछ के बाद सुबह करीब 4 बजे छोड़ने के एवज में स्थानीय चर्चित दलाल के माध्यम से 1 लाख 30 हजार रुपये वसूले गये।

एक अन्य मामले में फूलमती पत्नी जगतराम कुमार, निवासी ग्राम हल्लाजोत, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती ने शिकायत की कि पड़ोसी से विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कराने व विपक्षी पर कार्रवाई के लिए दलाल के जरिये प्रभारी जेल चौकी भिनगा एसएन यादव द्वारा 2000 रुपये लिये गये, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गयी। दोनों शिकायतों पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधी सेल द्वारा गोपनीय जांच करायी गयी।

जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच जनपद श्रावस्ती से कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। दोषी पाए जाने पर उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट तथा उपनिरीक्षक एस.एन. यादव, प्रभारी जेल चौकी भिनगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

मुरादाबाद: 20 घंटे पेड़ पर बैठकर बचाई जान...मामा घर जाने निकला लेकिन बाढ़ में बह गया था
मूंढापांडे, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर मामा के गांव दुपेड़ा का मझरा जा रहा युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। किसी तरह वह पेड़ पर चढ़ गया जिसे रौंडा-झौंडा चौकी पुलिस ने 20 घंटे बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला।

शनिवार को रौंडा-झौंडा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को वीरपाल पुत्र हरिओम निवासी ग्राम मैथरा थाना कुढ़ फतेहगढ़ संभल ने भाई सतपाल (22) की रक्षाबंधन के दिन रजेड़ा बाढ़ में बह जाने की सूचना दी। बताया कि सतपाल जंगल में किसी पेड़ पर बैठा है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक उदय वीर सिंह, कांस्टेबल अजय और स्थानीय गोताखोरों के साथ पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान सतपाल की हल्की आवाज सुनाई दी। रजेड़ा के पुल से दो किमी दूर गोताखोरों और पुलिस की टीम ने सतपाल को ढूंढ लिया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पेड़ से सुरक्षित उतार बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लाए। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने पीड़ित सतपाल को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के इस कार्य की परिजनों ने सराहना की।

मुजफ्फरनगर: भ्रष्टाचार के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, चौकी प्रभारी का तबादला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में चौकी निर्माण के लिए धन मांगने के आरोप में सोमवार को जिले के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और हरसोली चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल नीतिक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि शाहपुर थाना अंतर्गत हरसोली चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय शिव मंदिर के पुजारी महंत सुखपाल की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

महंत सुखपाल ने आरोप लगाया था कि हरसोली चौकी के पुलिसकर्मी चौकी निर्माण के लिए धन देने के नाम पर मंदिर प्रबंधन से धन उगाही कर रहे हैं। एसपी बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खुद जांच का नेतृत्व करेंगे।

रायबरेली: एसपी ने चौकी प्रभारियों समेत 68 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, महकमे में हड़कंप
रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चला दिया। एसपी ने एक साथ 68 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग थाना और पुलिस चौकियों के लिए स्थानांतरण कर दिया। एसपी ने इस अभियान में एक निरीक्षक कई दरोगा और सिपाहियों का स्थानांतरण कर दिया गया। एसपी की ओर से एक साथ किए गए स्थानांतरण से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त किए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार स्थानांतरण किया जा रहा है।

एसपी ने निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी को वीआईपी सेल से अतिरिक्त निरीक्षक सलोन बनाया गया है। थानाध्यक्ष एएचटीयू रहे अरविंद सिंह को प्रभारी चौकी गुल्लूपुर, उपनिरीक्षक पुनीत मलिक को प्रभारी चौकी कस्बा लालगंज वहीं कस्बा लालगंज में तैनात रहे प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी चौकी करहिया थाना सलोन बनाया गया है।

पुलिस लाइन में तैनात रहे उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है। करहिया चौकी में तैनात रहे उपनिरीक्षक अंकुर दुबे से चौकी का कार्यभार छीना गया है वही हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर चौकी में तैनात रामकृपाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे उप निरीक्षक व सिपाहियों को भी अलग-अलग थानों में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पूर्व प्रधान ने भाजपा नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे मंडल महामंत्री

प्रयागराज: गाजी मियां की दरगाह पर धार्मिक झंडा फहराने के मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
प्रयागराज। प्रयागराज जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में स्थित एक मजार के द्वार के ऊपर रविवार को धार्मिक झंडा लहराने के मामले में एक दरोगा और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) पुष्कर्म वर्मा की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बहरिया चौकी प्रभारी रवि कटियार, कांस्टेबल अंशु कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।

डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को इस घटना के संबंध में तीन नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मनेंद्र सिंह नाम का युवक, दो अन्य युवकों का नेतृत्व कर रहा था। मनेंद्र को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने के लिए बहरिया चौकी प्रभारी रवि कटियार, कांस्टेबल अंशु कुमार और कांस्टेबल सुनील कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को रामनवमी पर कुछ युवक बहरिया थाना अंतर्गत सिकंदरा में गाजी मियां की दरगाह के द्वार पर धार्मिक झंडा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने ऐसा करने से रोका और उन्हें वहां से हटा दिया था। गुनावत के मुताबिक, इस दरगाह में पांच मजारें हैं और इस मजार पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग चादर चढ़ाने आते हैं।

बदायूं: चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल...बाजार में व्यापारी को जड़ दिया थप्पड़
उसावां, अमृत विचार। कस्बा उसावां में एक चौकी इंचार्ज की दबंगई सामने आई है। जिसने भीड़ की मौजूदगी में एक व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। एक युवक ने वीडियो बनाई तो चौकी इंचार्ज ने उसका मोबाइल भी छीना। उससे धक्का-मुक्की की। आक्रोशित व्यापारियों की भीड़ लग गई। थाने में पंचायत के बाद दोनों पक्ष में समझौता हो गया।

सोमवार को उसावां कस्बा पुलिस चौकी के इंचार्ज गंगा सिंह का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ। जिसमें वह व्यापारी से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। मामला रविवार रात का है। बताया जा रहा है कि बाजार में संदिग्ध महिला के दिखने के बाद भीड़ लग गई थी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे थे। जहां व्यापारियों से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि चौकी इंचार्ज ने व्यापारी को थप्पड़ मार दिया। वीडियो बनाने वाले युवक को भी पीटा। भीड़ ने थाना प्रभारी को मौके पर बुला लिया। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्ष की सहमति से समझौता हो गया है।

बहराइच एसपी की बड़ी कार्रवाई: 1, 2 नहीं बल्कि चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानें वजह
बहराइच। बहराइच जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने अनुशासनहीनता, लापरवाही, लोगों को परेशान करने, पुलिस की छवि खराब करने और अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करने के आरोप में एक पुलिस चौकी के प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में लखीमपुर जिले की सीमा पर स्थित जालिम नगर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों पर की गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो और तीन जनवरी की रात को एक ट्रक ने चौकी में टक्कर मार दी, जिससे चौकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। उनके मुताबिक, दो दिन पहले पुलिस महानिरीक्षक (देवीपाटन मंडल) अमित पाठक ने एसपी राम नयन सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर कुछ अनियमितताएं सामने आईं तथा प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध लगा, जिस पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश बहादुर, मुख्य आरक्षी नरसिंह, रामानंद व रामसुमेर तथा सिपाही गौरव कुमार, धर्मजीत और अवनीश कुमार सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया में बाधा डालने, प्रकरण से संबंधित लोगों को परेशान करने, पुलिस की छवि को धूमिल करने, अपने पदीय दायित्वों को नहीं निभाने और अनुशासनहीनता समेत अन्य आरोपों में की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने रविवार को बताया कि तीन जनवरी को जालिम नगर चौकी पर हुए हादसे के बाद यह बात सामने आई है कि पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक चालक और मालिक को बेवजह परेशान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "पुलिस का काम लोगों की मदद करना है, उन्हें गुमराह करके परेशानी खड़ी करना नहीं। हर जांच मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत की जाती है, लेकिन इस मामले में एसओपी की अनदेखी की गयी और वाहन मालिक और चालक को बेवजह परेशान किया गया।" एएसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:-देश के नौजवानों के साथ मेरा ‘परम मित्र’ वाला नाता: विकसित भारत युवा नेता संवाद में बोले पीएम मोदी

Lucknow News: एसओ विकासनगर और चौकी प्रभारी निलंबित, जानें वजह
लखनऊ, अमृत विचार। इंस्पेक्टर की बेटी रीना चौहान से पर्स लूट की घटना को गंभीरता से न लेने पर एसओ विकासनगर विपिन सिंह और चौकी प्रभारी अक्षय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी उत्तरी आरएन सिंह ने सोमवार को की। एसीपी गाजीपुर अनिघ विक्रम सिंह ने बताया कि सीसी फुटेज की मदद से टीमें लगातार लुटेरों की तलाश कर रही हैं।

बताते चलें कि जानकीपुरम गार्डन निवासी रीना चौहान के पिता ओपी चौहान इंस्पेक्टर हैं। शुक्रवार सुबह रीना बच्चों के स्कूल फंक्शन में जा रही थी। सेक्टर-सी के पास पहुंचने पर नीले रंग की बाइक से दो बदमाश आ धमके। मास्क पहने बदमाश ने झपट्टा मार कर रीना का पर्स खींचा। जिसे बचाने के लिए महिला बदमाश से भिड़ गई। उसने पर्स का हैण्डल पकड़ लिया। लेकिन बदमाश ने झटका देकर रीना को सड़क पर गिरा दिया।

वहीं, बाइक चला रहे बदमाश ने रफ्तार बढ़ा दी। जिससे रीना सड़क पर घिसटते हुए चली गई। उनके हाथ और पैर में गम्भीर चोट लगी। दर्द से कराह रही रीना की पर्स से पकड़ ढीली पड़ गई थी। जिसके बाद ही बदमाश लूट को अंजाम देकर भाग गए। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा ली थी।

यह भी पढ़ें:-LU: लविवि छात्रों ने वैवाहिक समारोह में मचाया उत्पात, आधा दर्जन से अधिक घायल, बमबाजी का आरोप

लखीमपुर खीरी: मीट बिक्री मामले को लेकर चौकी इंचार्ज निलंबित
पलिया कलां, अमृत विचार। नगर में गुपचुप तरीके से भैंस के मीट बिक्री के मामले में एसपी ने चौकी इंचार्ज पलिया उदयवीर यादव को निलंबित कर दिए कर दिया है। वहीं अभी कुछ अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इससे अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताते हैं कि उच्च अधिकारियों को गुमराह कर नगर में गुपचुप तरीके से भैंस का मीट बिक्री लाइसेंस मोहल्ला इकराम नगर निवासी एक महिला के नाम बना दिया गया। गुरुवार को बरेली से करीब ढाई क्विंटल मांस भी बिक्री के लिए लाया गया। इस बात की जानकारी नगर के कुछ संभ्रांत नागरिकों को हुई तो उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली तो स्थानीय पुलिस एवं नगर पालिका की भूमिका संदेहास्पद लगी। उधर महिला सभासद रुकसाना ने अपना लाइसेंस बना होने की बात कही। जबकि लोगों ने इसे आगे चलकर शहर का माहौल खराब करने वाला एक कदम बताया और इसकी एनओसी जारी करने में स्थानीय पलिया चौकी इंचार्ज उदयवीर यादव की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए पूरे मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने जांच में चौकी इंचार्ज उदयवीर को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित गई है। सीओ पलिया यादवेंद्र यादव ने निलंबन की पुष्टि की है।

Lucknow: फास्ट फूड विक्रेता ने महिला चौकी प्रभारी और सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप, शिकायती पत्र वायरल
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित हलवासिया महिला चौकी प्रभारी व एक सिपाही पर एक फास्ट फूड विक्रेता ने प्रतिमाह वसूली और मुफ्त में सामान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त को संबोधित पीड़ित का शिकायती पत्र शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

हजरतगंज भेड़ी वाली कोठी निवासी अब्दुल बाकी कई सालों से सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ठेला लगाने के लिए जगह नगर निगम से आवंटित है। इसके बाद भी चौकी इंचार्ज हलवासिया अर्चना यादव और सिपाही भूपेंद्र यादव हर माह 15 हजार रुपये वसूलते हैं। वसूली के साथ ही वह लोग उनसे मुफ्त में सामान भी लेते हैं।

आरोप है कि वसूली व मुफ्त में सामान न देने पर चौकी इंचार्ज व सिपाही गाली गलौज कर उन्हें धमकाते हैं। उनका यह भी आरोप है कि कई बार उन्हें चौकी बुलाकर गाली-गलौज की गई और एनकाउंटर करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि नगर निगम में शिकायत की तो कहा गया कि पुलिस से मिलकर चलोगे, तभी कमा-खा पाओगे। अब्दुल बाकी का कहना है कि पुलिस वालों से परेशान होकर उन्होंने ठेला लगाना बंद कर दिया। इसके चलते वह भुखमरी के कगार पर पहुंच गए।

शनिवार को पुलिस आयुक्त को संबोधित करते हुए पीड़ित का एक शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस संबंध में अतिरिक्त निरीक्षक का कहना है कि चौकी इंचार्ज व सिपाही पर लगे आरोप गलत हैं। उनका कहना है कि ठेले वाले को ठेला हटाने के लिए कहा गया था।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: बहू ने मौसेरे देवर के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या, तीन गिरफ्तार

हरदोई: थाने में बैठ कर धमकाता रहा भाजपा नेता, सुन कर भी अनसुना कर गए दरोगा, एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर
हरदोई। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ने थाने में बैठ कर धमकाते रहे और बगल में बैठे चौकी प्रभारी सब कुछ सुनते रहे, भाजपा नेता को रोकना तो दूर उन्होने टोंकना तक मुनासिब नहीं समझा। जब इस घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में अफरा-तफरी मच गई। एसपी भी एक्शन में आ गए, नतीजतन चौकी प्रभारी को लाइन हाज़िर करते हुए धमकाने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

रविवार की दोपहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हुआ,जिसमें दिखाई दे रहा है कि कुर्सी पर बैठा पैंट-शर्ट पहने एक शख्स उंगली उठा-उठा कर वहीं दूसरी तरफ बैठे दूसरे शख्स को धमकी दे रहा है, वहीं बगल में एक बावर्दी दरोगा भी बैठे हुए है, जो दी जा रही धमकी को सुन कर भी अनसुना कर मोबाइल पर टकटकी लगाए हुए है।

पता चला कि वीडियो पाली थाने का है और धमका रहा कोई और नहीं वहीं का भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी जो कि उसी कस्बे के मोहल्ला बाज़ार निवासी मंजेश गुप्ता को थाने में बैठ कर धमकी दे रहा है, बगल में चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्रा बैठे हुए है। दरअसल एक मामले में मंजेश को थाने बुलाया गया था, वहीं मण्डल अध्यक्ष भी पहुंच गए और कानून को खिलवाड़ समझ कर पुलिस के सामने ही खुलेआम धमकी देने लगे।

वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने सीओ शाहाबाद को सारे मामले की जांच सौंपी, सीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी जादौन ने इसके लिए चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्रा को लापरवाह मानते हुए उन्हे लाइन हाज़िर कर दिया, साथ ही थाने में बैठ कर धमकाने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी व कन्हैया गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले की बड़ी तेज़ी से चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: शव लेकर तहसील के लिए रवाना हुई हजारों की भीड़, पूरा इलाका छावनी में तब्दील