गौतम गंभीर - Amrit Vichar

Team India : कोच गौतम गंभीर ने कहा-टी20 क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना हमारा लक्ष्य
मुंबई। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि टीम ज्यादा जोखिम उठाकर अनुकूल परिणाम हासिल करने का अपना रवैया बरकरार रखेगी और उनका लक्ष्य टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 250 से अधिक रन बनाना है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में ज्यादा जोखिम लेने का रवैया अपनाया जिससे उसे फायदा हुआ और उसकी टीम 4–1 से जीत हासिल करने में सफल रही। भारत ने पुणे में खेले गए चौथे मैच में लगातार विकेट गंवाने के बावजूद अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा और आखिर में नौ विकेट पर 181 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया। मुंबई में पांचवें मैच में नौ विकेट पर 247 रन बनाकर भारत ने अपनी यह रणनीति कायम रखी।

गंभीर ने आधिकारिक प्रसारक से कहा, ‘‘हम टी20 क्रिकेट में इसी तरह से खेलना चाहते हैं। हम हार से नहीं डरना चाहते हैं। हम अधिक जोखिम अधिक इनाम वाली क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने इस रवैए को अच्छी तरह से अपना लिया है।’’ भारतीय कोच ने कहा कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में नियमित रूप से 250 के आसपास का स्कोर बनाना है भले ही इसके प्रयास में टीम को कुछ अवसरों पर नुकसान भी उठाना पड़े। गंभीर ने कहा, ‘‘हम नियमित रूप से 250-260 के स्कोर तक पहुंचने की कोशिश करना चाहते हैं। ऐसा करने की कोशिश में कुछ ऐसे मैच भी होंगे जहां हम 120-130 पर ढेर हो जाएंगे। यही टी20 क्रिकेट है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक आप अधिक जोखिम वाला क्रिकेट नहीं खेलते हैं तब तक आपको उचित इनाम भी नहीं मिलेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम सही रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। हमारी टी20 टीम निस्वार्थ और निडर क्रिकेट खेलती है और मुझे लगता है कि पिछले छह महीनों में हमारे खिलाड़ियों ने लगातार ऐसा किया है।’’ गंभीर ने अपनी बात को और पुख्ता करने के लिए अभिषेक शर्मा की 54 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का समर्थन करते रहना चाहते हैं। हमें इन खिलाड़ियों के मामले में धैर्य रखना होगा। मैंने लगातार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों के खिलाफ इससे बेहतर टी20 शतक नहीं देखा है।’’

गंभीर ने अपने खेल में आमूलचूल बदलाव करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दमदार वापसी करने के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने जो बदलाव किए वह अभूतपूर्व थे। यह श्रृंखला शायद बेंचमार्क भी थी क्योंकि इंग्लैंड की टीम कुशल खिलाड़ियों से भरी हुई है।’’ चक्रवर्ती 9.85 की औसत और 7.66 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लेकर श्रृंखला में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

ये भी पढे़ं : भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, 100 रन के अंदर पूरी टीम All Out

AUS vs IND :ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच 'निजी आपात स्थिति' के कारण स्वदेश लौटे गौतम गंभीर, एडीलेड में टीम से जुड़ेंगे
पर्थ। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर  'निजी आपात स्थिति' के कारण स्वदेश अपने परिवार के पास लौट आये हैं और कैनबरा में 30 नवंबर से होने वाले दो दिवसीय दिन रात के अभ्यास मैच में उनके मौजूद होने की संभावना नहीं है। गंभीर छह दिसंबर से एडीलेड में होने वाले गुलाबी गेंद के टेस्ट के लिये टीम से जुड़ेंगे। समझा जाता है कि गंभीर ने वापसी को लेकर बीसीसीआई से अनुमति मांगी है।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, वह मंगलवार की सुबह भारत के लिए रवाना हो गए। यह एक निजी इमरजेंसी थी। वह एडीलेड में दूसरे टेस्ट से पूर्व लौट आयेंगे। भारतीय टीम 27 नवंबर को कैनबरा रवाना होगा जहां पूरी टीम आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीस द्वारा उनके सम्मान में दिये जाने वाले समारोह में भाग लेगी।

दो दिवसीय मैच दिन रात के दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिये काफी अहम है। इसके लिए गुलाबी कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री एकादश की कप्तानी हरफनमौला जैक एडवडर्स करेंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मैच के नियम दोनों टीमें तय करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि सभी को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलेगा क्योकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है।

ये भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना और पीवी सिंधु ने युवाओं से की राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील!

गौतम गंभीर की कोचिंग की शैली भारतीय टीम के लिए ठीक नहीं, ऐसे क्यों बोले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन?
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने कहा कि गौतम गंभीर की कोचिंग की शैली भारतीय टीम के लिए शायद अच्छी नहीं हो और अगर वे 22 नवंबर से पर्थ टेस्ट में मजबूत शुरुआत करने में विफल रहते हैं तो आगे का लंबा सत्र उनके लिए मुश्किल हो सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में 0-3 की हार से सदमे से उबर रही गंभीर की कोचिंग वाली टीम को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का बचाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा जिसकी शुरुआत पर्थ टेस्ट से होगी।

पेन ने ‘एसईएन रेडियो’ पर कहा, ‘यहां उनकी पिछली दो श्रृंखला में मिली जीत में उनके कोच रवि शास्त्री थे जो शानदार थे। उन्होंने टीम के इर्द गिर्द शानदार माहौल बनाया था, खिलाड़ियों में ऊर्जा थी, वे जुनून के साथ खेले। उन्होंने उन्हें सपने दिखाए और हल्के-फुल्के आनंददायी तरीके से उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा,  अब भारत के पास नया कोच है जो काफी तुनकमिजाज हैं, वह हालांकि काफी प्रतिस्पर्धी हैं। कहने का मतलब यह नहीं है कि यह अच्छी बात नहीं है और कोचिंग का अच्छा तरीका नहीं है। बल्कि मेरी चिंता यह है कि यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उपयुक्त नहीं है।

पेन ने कहा, अगर आपका कोच एक साधारण सवाल पूछे जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले भड़क जाता है। और अगर पर्थ में भारत की अच्छी शुरूआत नहीं होती है तो गौतम गंभीर के लिए आगे का सफर मुश्किल हो सकता है। पेन की यह प्रतिक्रिया हाल में मीडिया से बातचीत के बाद आई है जिसमें गंभीर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है। पोंटिंग ने इसके बाद गंभीर को काफी चिड़चिड़े स्वभाव वाला व्यक्ति कहा था।

ये भी पढे़ं : Border–Gavaskar Trophy : रवि शास्त्री ने की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय प्लेइंग-11 की भविष्यवाणी, इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

रिकी पोंटिंग पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया की चिंता करें, भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?
मुंबई। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म और भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठाने वाले रिकी पोंटिंग पर पलटवार करते हुए सोमवार को यहां कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को केवल अपने देश की क्रिकेट को लेकर चिंता करनी चाहिए। पोंटिंग ने हाल में कहा था कि कोहली की फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि पिछले पांच वर्षों में यह भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में केवल दो शतक लगा पाया है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि यह स्टार बल्लेबाज वापसी करने में सक्षम है और इसके लिए ऑस्ट्रेलिया से बेहतर कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती है।

गंभीर ने भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना है। मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट के बारे में चिंतित होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चाहे विराट हो या रोहित, मैं किसी को लेकर चिंतित नहीं हूं।’’ कोहली इस साल अभी तक टेस्ट मैचों में केवल एक अर्धशतक लगा पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में 70 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना आखिरी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2023 में लगाया था। भारत हाल में न्यूजीलैंड से घरेलू श्रृंखला में तीनों मैच हार गया था।

कोहली ने इस श्रृंखला में 93 जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 91 रन बनाए। गंभीर से जब पूछा गया कि क्या इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है, उन्होंने कहा,‘‘कतई नहीं। वे बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और वह भविष्य में भी काफी उपलब्धियां हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बातें है कि वे अब भी वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनके पास अब भी जुनून है। वे अब भी काफी कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह चीज बेहद महत्वपूर्ण है।’’

गंभीर ने कहा कि विशेषकर न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होना काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा,‘‘ भारतीय ड्रेसिंग रूम में अच्छा प्रदर्शन करने की अदम्य इच्छा होना मेरे और सभी खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्व रखता है विशेष कर पिछली श्रृंखला के परिणाम को देखकर। ’’ गंभीर को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए कुछ खास तरह के विकेट तैयार नहीं करेगा और उन्होंने कहा कि भारत अगर अपनी पूरी क्षमता से खेलता है तो वह किसी भी तरह के विकेट पर जीत हासिल कर सकता है।

उन्होंने कहा,‘‘वे किस तरह का विकेट तैयार करते हैं इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है। यह उन पर निर्भर करता है। हम किसी भी तरह के विकेट या किसी भी तरह की परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार हैं। हम सभी जानते हैं कि अगर हम अपनी क्षमता से खेलते हैं, अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम किसी भी तरह की विकेट पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : वरुण चक्रवर्ती ने कहा-घरेलू क्रिकेट में खेलने और गौतम गंभीर के सहयोग से सफल वापसी करने में मदद मिली

वरुण चक्रवर्ती ने कहा-घरेलू क्रिकेट में खेलने और गौतम गंभीर के सहयोग से सफल वापसी करने में मदद मिली
गकेबरहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। इस 33 वर्ष से इस स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत हालांकि यह मैच तीन विकेट से हार गया था। चक्रवर्ती ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘निश्चित रूप से पिछले तीन साल काफी कठिन रहे। मैंने इस बीच अधिक से अधिक क्रिकेट खेली। मैंने घरेलू लीग में भी खेलना शुरू किया और इससे निश्चित तौर पर मुझे अपना खेल समझने में मदद मिली।’’ चक्रवर्ती इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हाल में भारत के मुख्य कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे। राष्ट्रीय टीम में वापसी के संदर्भ में चक्रवर्ती ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही।

उन्होंने कहा,‘‘हां हम बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में खेल रहे थे और वह टीम के कोच थे। हमने निश्चित तौर पर काफी बातचीत की और उन्होंने मेरी भूमिका को लेकर काफी स्पष्टता प्रदान की।’’ चक्रवर्ती ने कहा,‘‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं। आपको केवल विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करना है और टीम में आपकी भूमिका यही है। इस तरह की स्पष्टता से मुझे निश्चित तौर पर वापसी करने में मदद मिली।’’

भारत दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रन का लक्ष्य ही रख पाया लेकिन चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अच्छी वापसी की लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (47) और गेराल्ड कोएत्ज़ी (19) ने अटूट साझेदारी निभाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। चक्रवर्ती ने कहा,‘‘ब्रेक के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें परिणाम के बारे में नहीं सोचना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। हमने ऐसा किया और हम जीत के करीब भी पहुंच गए थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘जब आप छोटे लक्ष्य का बचाव करने के लिए उतरते हैं तो आपकी मानसिकता आक्रामक होती है। हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते थे। हम अगले दो मैच में भी इसी मानसिकता के साथ खेलेंगे क्योंकि अब यह मैच हमारे लिए करो या मरो जैसे बन गए हैं।

ये भी पढ़ें : Team India : गौतम गंभीर बोले- बदलाव हो या ना हो, सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं, ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे

Team India : गौतम गंभीर बोले- बदलाव हो या ना हो, सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं, ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे
मुंबई। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है।

गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रहा हूं। भारतीय टीम का कोच बनना सम्मान और सौभाग्य की बात है।’’ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा।

गंभीर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें डंकन फ्लेचर के समय जैसा दबाव महसूस होता है जब टीम बदलाव के दौर में थी, उन्होंने कहा ,‘‘मैं बदलाव के बारे में नहीं बल्कि पांच टेस्ट मैचों के बारे में सोच रहा हूं। बदलाव हो या न हो, अगर ऐसा होना है तो होगा, लेकिन मैं भारतीय टीम में कुछ ऐसे अविश्वसनीय खिलाड़ियों को देख रहा हूं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं।’’ भारतीय कोच ने यह भी पुष्टि की अगर रोहित शर्मा निजी कारणों से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं तो उप कप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन के रूप में विकल्प मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd T20: सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया

क्रिकेट और अध्यात्म : गौतम गंभीर ने 'हनुमान चालीसा' पढ़ी और विराट कोहली ने 'ओम नम: शिवाय' जपा
नई दिल्ली। मैदान पर आक्रामकता के लिये मशहूर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर दोनों दिल्ली से हैं और इनके बीच कई समानताओं में से एक यह भी है कि ईश्वर पर दोनों की अटूट आस्था है। बीसीसीआई टीवी के लिये एक दूसरे से बातचीत में कोहली और गंभीर ने एक दूसरे से कई समानताओं पर बात की। गंभीर ने बताया कि जब वह पंद्रह साल पहले नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट बचाने की कोशिश में थे तब उन्होंने कैसे ‘हनुमान चालीसा’ पढी और दो दिन तक चली एक यादगार पारी खेल डाली। इसी तरह 2014 में कोहली ने आस्ट्रेलिया में चार टेस्ट शतक लगाये थे और बल्लेबाजी के दौरान वह ‘ ओम नम: शिवाय’ जाप कर रहे थे।

Gautam Gambhir 🤝 Virat Kohli

A conversation full of mutual respect and goal of taking Indian Cricket forward 👏👏

WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | @GautamGambhir | @imVkohli | @IDFCFIRSTBank

— BCCI (@BCCI) September 18, 2024

बीसीसीआई टीवी पॉडकास्ट पर कोहली ने गंभीर से पूछा, भारत आस्ट्रेलिया श्रृंखला पर बात करते हैं । सबसे खास हमारी धरती पर बनाया गया दोहरा शतक होगा । मैं जानना चाहता हूं कि उस समय दिमाग में क्या चल रहा था । इतने स्थिर और संयमित होकर कैसे खेला। गंभीर ने इस पर कहा, मेरे बारे में बात करने की बजाय मुझे याद है कि आस्ट्रेलिया में जब तुमने बंपर श्रृंखला खेली थी । जहां तुमने बेशुमार रन बनाये और तुमने मुझे बताया कि तुम हर गेंद से पहले ओम नम: शिवाय बोल रहे थे ।इससे तुम्हे मदद मिली । गंभीर ने 10 घंटे 43 मिनट तक चली पारी में 136 रन बनाकर भारत को पारी की हार से बचाया था।

Adapting to the situation and navigating the path to victory, in the words of Virat Kohli 👏👏

WATCH his insightful conversation with #TeamIndia Head Coach Gautam Gambhir 🎥🔽

— BCCI (@BCCI) September 18, 2024

गंभीर ने कहा, नेपियर में ढाई दिन तक चली पारी के दौरान मैने एक ही काम किया कि हनुमान चालीसा पढता रहा। तुमने ओम नम: शिवाय जपा तो मैंने हनुमान चालीसा पढ़ी। इससे काफी मदद मिली। अपने कैरियर में ऐसे मौके कम आते हैं और वह अलौकिक अहसास है।

ये भी पढे़ं : Kohli-Gambhir Interview : मैदान पर भ‍िड़ने वाले इंटरव्यू में आमने-सामने बैठे गौतम-विराट, खींची एक-दूसरे की टांग...देखें VIDEO

Kohli-Gambhir Interview : मैदान पर भ‍िड़ने वाले इंटरव्यू में आमने-सामने बैठे गौतम-विराट, खींची एक-दूसरे की टांग...देखें VIDEO
नई दिल्ली। चेन्नई टेस्ट से पहले विराट कोहली-गौतम गंभीर ने लिया एक दूसरे का इंटरव्यू लिया। इस दौरान दोनों ही ख‍िलाड़‍ियों ने एक दूसरे की शानदार पार‍ियों का भी जिक्र किया। वहीं कोहली ने इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर गंभीर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और ठहाके लगाकर हंसने लगे।बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे के सामने बैठ कर इंटरव्यू करते हुए नजर आ रहे हैं।

A Very Special Interview 🙌

Stay tuned for a deep insight on how great cricketing minds operate. #TeamIndia’s Head Coach @GautamGambhir and @imVkohli come together in a never-seen-before freewheeling chat.

You do not want to miss this! Shortly on https://t.co/Z3MPyeKtDz pic.twitter.com/dQ21iOPoLy

— BCCI (@BCCI) September 18, 2024

टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली का यह पहला ऐसा वीडियो इंटरव्यू है...जहां वे एक-दूसरे से सवाल करते हुए दिखे। इस वीडियो की शुरुआत विराट कोहली और गौतम गंभीर की वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में खेली हुई पारी के साथ हुई। फिर वीडियो में उस ऐतिहासिक पल को दर्शाया गया, जब टीम इंडिया ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद इंटरव्यू की शुरुआत होती है।

इंटरव्यू की शुरुआत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, मुझे याद है कि ऑस्ट्रेलिया में आपकी सीरीज बंपर रही थी, जहां आपने ढेर सारे रन बनाए और उससे आप उस जोन में आए। मेरे लिए, यह बिल्कुल वैसा ही था, जब मैंने नेपियर में खेला था और अगर मैं वापस देखता हूं कि क्या मैं एक बार फिर ढाई दिन के लिए बल्लेबाजी कर सकता हूं? मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा कभी ऐसा कर सकता था और मैं उसके बाद अपनी जिंदगी में कभी उस जोन में नहीं रहा।

विराट कोहली ने गौतम गंभीर से पूछा कि क्या जब आप व‍िपक्षी टीम के ख‍िलाड़‍ियों से बात करते हैं, तो क्या ऐसा लगता है कि आप अपने जोन से हट रहे हैं या इससे आपको और मोटिवेशन मिलता है? यह सुनकर गंभीर ने कोहली से कहा- आपके मुझसे ज्यादा विवाद हुए हैं। इतना सुनते ही कोहली हसंने लगते हैं। फिर गंभीर कहते हैं, आप मुझसे बेहतर इस सवाल का जवाब दे सकते हैं। फ‍िर कोहली ने गंभीर से हंसते हुए कहा- मैं तो यह ढूंढ रहा हूं कि क्या कोई मेरी बात से एग्री करता है या नहीं. मैं यह नहीं बोल रहा कि यह गलत है, पर कोई तो बोले कि 'हां' यही होता है।

ये भी पढ़ें : UEFA Champions League : रियाल मैड्रिड की जीत में चमके किलियन एमबाप्पे, VfB Stuttgart को 3-1 से हराया

नए कोचिंग स्टाफ की शैली द्रविड़ की तुलना में अलग, लेकिन यह कोई समस्या नहीं...चेन्नई टेस्ट से पहले बोले रोहित शर्मा
चेन्नई। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में 19 स‍ितंबर से शुरू हो रहा है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की शैली उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ से अलग है। लेकिन, नये कोच के साथ उनका तालमेल अच्छा है। विश्व कप विजेता पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने जुलाई में श्रीलंका के सीमित ओवर के दौरों से भारतीय टीम की कमान संभाली थी। बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही दो मैचों श्रृंखला में वह पहली बार टेस्ट टीम का मार्गदर्शन करेंगे। गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में सूपड़ा साफ किया था, जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में टीम को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाहिर तौर पर राहुल भाई, विक्रम राठौड़ और पारस महाम्ब्रे एक अलग टीम थे। हमें पता है कि नया सहयोगी स्टाफ अलग दृष्टिकोण लाएगा। उन्होंने कहा,   श्रीलंका में हमने (नए स्टाफ के साथ) जो मैच खेले, वे चीजों को समझते हैं और उन्हें तालमेल बैठाने में कोई परेशानी नहीं है। वह टीम के माहौल में ढलने लगे हैं। द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप के बाद खत्म हुआ था। भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गये इस विश्व कप की चैम्पियन बनीं थी। द्रविड़ अब आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का मार्गदर्शन करेंगे।

बल्लेबाजी कोच राठौड़ और गेंदबाजी को महाम्ब्रे की जगह क्रमश: अभिषेक नायर (सहायक कोच) और दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल ने ले ली है। नीदरलैंड के पूर्व हरफमौला रियान टेन डोएशे भी टीम के साथ सहायक कोच के तौर पर जुड़े हैं। रोहित भारतीय टीम में गंभीर के साथ खेल चुके हैं। वह और नायर घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक मुंबई के लिए एक साथ खेले हैं। रोहित ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से एक नया (सहायक) स्टाफ है, लेकिन मैं गौतम गंभीर और अभिषेक नायर को काफी लंबे समय से जानता हूं। हर किसी की काम करने की अपनी शैली होती है और हम पहले से इस बात को समझते हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘मैंने अपने करियर के 17 वर्षों में विभिन्न कोच के साथ काम किया है, और यह समझना महत्वपूर्ण है कि उन सभी का (क्रिकेट के बारे में) एक अनूठा दृष्टिकोण है, और यह जरूरी है कि आप उनके साथ तालमेल बिठाएं। रोहित ने हालांकि अतीत में मोर्कल या डोएशे के साथ कभी काम नहीं किया है लेकिन वह इन पूर्व खिलाड़ियों से तालमेल बिठाने के बारे में जानते हैं।

भारतीय कप्तान ने कहा,‘मैंने मोर्ने मोर्कल और रियान टेन डोएशे के खिलाफ भी मैच खेले हैं। मोर्कल के साथ हमारे कुछ करीबी मुकाबले रहे हैं, लेकिन रयान खिलाफ या साथ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल टीम के नये सहयोगी सदस्यों के साथ ऐसी कोई समस्या या मसले नहीं है। हमारे बीच एक-दूसरे के प्रति बहुत अच्छी समझ है।’’ उन्होंने नए मुख्य कोच और उनकी टीम के साथ अपनी तालमेल के बारे में कहा, ‘‘अच्छी समझ महत्वपूर्ण है और मेरे पास वह है।

रोहित ने मैच पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाहिर तौर पर राहुल भाई, विक्रम राठौड़ और पारस म्हाम्ब्रे एक अलग टीम थे। हमें पता है कि नया सहयोगी स्टाफ अलग दृष्टिकोण लाएगा। उन्होंने नए मुख्य कोच के साथ अपने तालमेल के बारे में कहा, ‘‘नए कोचिंग सदस्यों की शैली अलग है लेकिन इससे कोई समस्या नहीं है। आपसी समझ महत्वपूर्ण है और गंभीर के साथ मेरी समझ ऐसी है।’’ गंभीर ने जुलाई में टीम की कमान संभाली थी और टीम उनके कार्यकाल में अपना पहला टेस्ट खेलेगी।

केएल राहुल का रोहित ने किया सपोर्ट
प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि केएल राहुल अनुभवी खिलाड़ी हैं और लंबे समय से खेल रहे हैं। राहुल ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। वे अच्छी लय में हैं और आखिरी दो टेस्ट मैचों में उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। सवाल की प‍िछली सीरीज शानदार रही और जुरेल और सरफराज ने भी इंगलैंड के ख‍िलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। अपने पिछले तीन टेस्ट मैचों में राहुल ने साउथ अफ्रीका में शतक बनाया, जो हाल के समय में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक है और चोट से पहले हैदराबाद में खेले गए आखिरी टेस्ट में 86 रन बनाए थे। दूसरी ओर सरफराज खान को इंग्लैंड के ख‍िलाफ सीरीज में मौका मिला था. जहां उन्होंने 3 मुकाबलों की 5 पार‍ियों में 200 रन 50 के एवरेज से बनाए थे।

ये भी पढ़ें : डैरेन लेहमैन ने कमेंट्री के लिए ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड के सहायक कोच पद से दिया इस्तीफा

राहुल द्रविड़ का गौतम गंभीर को संदेश...मुश्किल समय में सांस छोड़ें और एक कदम पीछे हटें
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने अपने उत्तराधिकारी गौतम गंभीर को उन चुनौतियों से निपटने के लिए एक विशेष संदेश दिया है जिनका उन्हें सामना करना पड़ सकता है। द्रविड़ के संदेश से गंभीर भी भावुक हो गए। द्रविड़ ने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में भारत के चैंपियन बनने के बाद मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था। उनकी जगह गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो एक्स पर जारी किया है, जिसमें द्रविड़ ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम के एक कोच का दूसरे कोच को संदेश: सबसे मुश्किल समय में लंबी सांस छोड़ें और एक कदम पीछे हटें। मेरी आपको शुभकामनाएं गौतम। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाओगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘भले ही यह आपके लिए मुश्किल हो, लेकिन मुस्कुराइए। जो कुछ भी होगा, वह लोगों को चौंका देगा। द्रविड़ के इस संदेश में गंभीर के चेहरे पर मुस्कान ला दी। गंभीर इस संदेश के लिए द्रविड़ का आभार व्यक्त करते समय भावुक लग रही थे।

गंभीर ने कहा, मैं आमतौर पर बहुत भावुक नहीं होता लेकिन इस संदेश ने वास्तव में मुझे बहुत भावुक कर दिया है। यह दिल को छूने वाला संदेश है।’’ उन्होंने कहा,मैं एक महान व्यक्ति का उत्तराधिकारी हूं और उम्मीद है कि मैं उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। उम्मीद है कि मैं पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपना काम करूंगा। मुझे आशा है कि मैं पूरे देश और विशेषकर उस व्यक्ति राहुल भाई को गौरवान्वित करूंगा जिन्हें मैंने अपना आदर्श माना है। ’’ द्रविड़ को पूरा विश्वास है कि एक क्रिकेटर के रूप में गंभीर का कभी हार नहीं मानने का जज्बा कोच के रूप में भी दिखाई देगा।

उन्होंने कहा,आपके साथी खिलाड़ी के तौर पर मैंने आपको मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देखा है। बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में आपका साथी होने के कारण मैंने आपकी दृढ़ता और कभी हार न मानने का जज्बा देखा है। आईपीएल के कई सत्र में मैंने आपकी जीत की इच्छाशक्ति, युवा खिलाड़ियों की मदद और मैदान पर अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की आपकी इच्छा देखी है।’’ द्रविड़ ने कहा,‘‘मैं जानता हूं कि आप भारतीय क्रिकेट के प्रति कितने समर्पित हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी नई भूमिका में भी इन गुणों को जोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना मुख्य चुनौती : रवि शास्त्री
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अनुभव के बावजूद भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए अपने खिलाड़ियों को समझना बड़ी चुनौती होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ( आईसीसी) रिव्यू कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने कहा, खिलाड़ियों का प्रबंधन कोच का प्रमुख काम है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इसे कैसे करता है। उसके पास ये सब करने का पर्याप्त अनुभव और साधन है। वह खिलाड़ियों को जल्द से जल्द समझने का प्रयास करेगा कि उनकी क्या विशेषता है, वे किस तरह के इंसान हैं, उनका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा है।

एक इंसान को समझने के लिए कई तरह के मानक होते हैं। उन्होंने कहा, वह समकालीन है और मेंटॉर के रूप में उसका पिछला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र अच्छा गया है। उसकी उम्र भी सही है और वह अभी युवा भी है। वह नए आइडियाज के साथ टीम में आएगा। इसके अलावा वह अधिकतर खिलाड़ियों को करीब से जानता है क्योंकि खिलाड़ी और मेंटॉर के रूप में वह अलग-अलग आईपीएल टीमों का हिस्सा रहा है। कुल मिलाकर यह बिल्कुल ही एक नया और तरोताजा कदम है।

उन्होंने कहा, हम गौतम के बारे में जानते हैं वह एक सीधा-सादा आदमी है। उसके पास अपने आइडिया भी होंगे। उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास एक परिपक्व और स्थिर टीम है। भले ही आपको लगता हो कि आप परिपक्व हैं, लेकिन आपको नए आइडियाज से लाभ हो सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह दिलचस्प समय होगा।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह उसका सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि उसे इसमें कोई समस्या आएगी, क्योंकि वह समकालीन है। उसने इसमें से बहुत से लोगों के साथ खेला है, बहुत लोगों के साथ काम किया है। उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद टीम संतुलन करने पर कहा, इन तीनों के अलावा शेष सभी खिलाड़ी अगले कुछ वर्षो तक बने रहेंगे और वह शायद दो साल बाद होने वाले अगले टी-20 विश्व कप का भी हिस्सा होंगे। इसलिए वहां भी कुछ अधिक करने की आवश्यकता नहीं है। आपके पास कुछ बेहतरीन प्रतिभाएं हैं, जहां से ही इन तीनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनना भी एक मीठा सिरदर्द होगा।

ये भी पढ़ें : IND vs SL T20 Series : गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के नए युग में दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा भारत

IND vs SL T20 Series : गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव के नए युग में दबदबा बरकरार रखने के लिए उतरेगा भारत
पालेकल (श्रीलंका)। गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की नवनियुक्त कोच और कप्तान की जोड़ी के साथ भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में अपनी विशेष छाप छोड़ने की कोशिश करेगी। दो बार के विश्व कप विजेता गंभीर मुख्य कोच के रूप में जबकि टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार खेल के इस छोटे प्रारूप में कप्तान के रूप में अपनी नई पारी शुरू करेंगे। गंभीर आईपीएल में कप्तान और मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में काफी सफल रहे हैं। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिनके कोच रहते हुए भारत ने अच्छी सफलताएं हासिल की थी।

द्रविड़ के मुख्य कोच रहते हुए भारत ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में तीनों प्रारूप के फाइनल में जगह बनाई तथा गंभीर को अब इन सफलताओं को नए मुकाम पर पहुंचाना होगा। सूर्यकुमार को कप्तान बनाना थोड़ा हैरानी भरा फैसला रहा क्योंकि रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या को इस पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। चयन समिति ने सूर्यकुमार के कप्तान के रूप में कम अनुभव को नजरअंदाज करके उन्हें टीम की कमान सौंपी है।

अगला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा तथा चयनकर्ताओं के पास उसके लिए टीम तैयार करने के लिए अभी काफी समय है। भारतीय टीम में यह बदलाव पिछले महीने विश्व कप जीतने तथा रोहित, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आया है।

भारतीय टीम जब परिवर्तन के दौर से गुजर रही है तब सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान शुभमन गिल इसे अपनी जगह पक्की करने के अवसर के रूप में देख रहे होंगे। केवल वही नहीं यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह और यहां तक ​​कि रियान पराग जैसे अन्य खिलाड़ी भी ऐसा करना चाहेंगे। अक्षर पटेल टीम में जडेजा की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके अलावा भारत के पास हार्दिक, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर के रूप में अच्छे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से विश्राम दिया गया है तथा उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज यहां की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे।

जहां तक श्रीलंका की बात है तो वह तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर नजर आता है क्योंकि उसके दो अनुभवी गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा (ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण) और नुवान तुषारा (उंगली में फ्रैक्चर) श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका को टीम में लिया गया है। श्रीलंका के टी20 विश्व कप में जल्दी बाहर होने के बाद कप्तान वानिंदु हसरंगा, कोच क्रिस सिल्वरवुड और सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपना पद छोड़ दिया था।

श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या को अंतरिम कोच नियुक्त किया है जिन्होंने अपनी टीम को भारत के स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का पूरा फायदा उठाने के लिए कहा है लेकिन वह अपनी टीम की कमजोरी से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारत की तरह श्रीलंका भी नए दौर की शुरुआत करेगा। उसने कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज चरिथ असलांका को सौंपी है। श्रीलंका घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर जीत हासिल करना चाहेगा। उसके पास कई अनुभवी खिलाड़ी है जिनमें पूर्व कप्तान दासुन शनाका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस और दिनेश चांदीमल शामिल हैं।

टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें : मुझे नेतृत्व करना अच्छा लगता है, मैंने अलग-अलग कप्तानों से काफी कुछ सीखा : सूर्यकुमार यादव