कारोबारी - Amrit Vichar

हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कॉपी-किताब के बड़े कारोबारी के चोरी की बड़ी घटना हुई। घटना को कारोबारी की नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम पहुंचाया। घटना से ठीक पहली रात नौकरानी ने घर में अकेले कारोबारी व उनकी पत्नी को सूप में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।

इस नौकरानी को कुछ समय पहले ही कारोबारी की बेटी ने ऑनलाइन के माध्यम से नौकरी पर रखा था। घटना की खुलासा तब हुआ, जब सुबह गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल कॉपी-किताबों का कोराबार करते हैं। वह यहां अपनी पत्नी मिनाक्षी, बेटा व बहू के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीती 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है और वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए बाली गया है। घर में दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले थे और काम करने के लिए एक नौकरानी थी, जिसे 24 नवंबर को कारोबारी की बहन ने ऑनलाइन साइट के जरिये नौकरी पर रखा था।

पहरे के लिए घर के बाहर एक गार्ड भी रहता है। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात करीब साढ़े 8 बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। एक कमरे में लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में और भी गहने थे, लेकिन शातिर यहां का लॉकर तोड़ नहीं पाए।

जिसके बाद तीनों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड अंदर पहुंचा तो कारोबारी और उनकी पत्नी को बेहोश देख अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेपालन है नौकरानी, नहीं कराया पुलिस सत्यापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जो नौकरानी दीपक के घर काम करने आई थी वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले अन्य दो युवक कौन थे। पता यह भी लगा है कि 24 नवंबर से घर में काम कर रही नौकरानी का दीपक ने पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पूरी संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपालन नौकरानी बड़े आराम से नेपाल फरार हो सकती है।

दो पहिया वाहन से भागे चोर, लोकेशन बस अड्डे पर मिली
घटना के बाद नौकरानी और उसके साथी भागकर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचे। नौकरानी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोडवेज स्टेशन पर मिली है। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि नौकरानी व उसके साथी रोडवेज बस से भाग सकते हैं। इधर, घर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि उसने चोरों को दो पहिया वाहन से भागते देखा था। संभावना जताई है कि यदि ऐसा है तो हो सकता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी घटना में सहयोग किया हो।

नौकर बनाकर घर भेजे जा रहे चोर, भेजने वालों के नंबर बंद

डिजिटलीकरण के दौरान में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता घातक साबित हो रही है। प्लंबर से लेकर नौकर और कार से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाले भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े घरों में नौकर-नौकरियां उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की इंटरनेट पर भरमार हैं, जिनकी आड़ में चोरों ने चोरी का नया तरीका इजात कर लिया है और इसका ताजा उदाहरण दीपक अग्रवाल के घर हुई चोरी है।

दीपक अग्रवाल की बेटी दिल्ली में रहती है। घर में काम करने के लिए जब नौकरानी की जरूरत हुई तो दीपक ने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने नौकरानी के लिए इंटरनेट खंगालना शुरू किया तो उनके पास कई कंपनियों से फोन आने लगे। ऐसा ही एक फोन करने वाले ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और उन्हें भरोसेमंद नौकरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जालसाज ने दीपक की बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उन्हें भी भरोसा हो गया और 24 नवंबर से नौकरानी काम करने पहुंच गई।

चोरी की घटना के बाद जब दीपक की बेटी उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने नौकरानी भजी थी तो पता लगा कि वह सारे नंबर बंद हैं। पुलिस को शक है कि यह चोरों का पूरा गिरोह है, जो ऑनलाइन नौकर या नौकरानी उपलब्ध कराने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

खाने-पीने, आने-जाने सब का समय, सब जानती थी नौकरानी
नेपालन नौकरानी को दीपक के घर आए भले ही दो दिन हुए हों, लेकिन इतने ही समय में उसने हर किसी के आने-जाने, खाने-पीने का समय पता कर लिया था। घटना की रात गार्ड को एक शादी में जाना था और वह देर से ड्यूटी पर आएगा, यह बात भी नौकरानी को पता थी। हालांकि गार्ड अगर थोड़ा और देर से पहुंचता तो आरोपी घर में दूसरी तिजोरी भी तोड़ डालते, लेकिन तभी गार्ड पहुंच गया और आरोपियों को भागना पड़ा। अमूमन गार्ड रोजना 10 बजे आता है, लेकिन शादी की वजह से मंगलवार को वह साढ़े 10 बजे पहुंचा। जब वह पहुंचा तो देखा दो पहिया से दो लोग घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हल्द्वानी: अस्पताल में कुर्सी पर बैठ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था कारोबारी और तभी...
हल्द्वानी, अमृत विचार। चिकित्सक को दिखाने गए एक कारोबारी की मौत हो गई। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में कुर्सी पर बैठ कर वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी उनकी सांस थम गई। मौत के बाद शाम शव की शिनाख्त हो सकी। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

आवास विकास निवासी गुरदीप गुलाटी (57 वर्ष) की तिकोनिया में टायर की दुकान है। घर में पत्नी व दो बेटियां हैं। बताया जाता है कि सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह एक निजी चिकित्सक के पास गए, लेकिन उसकी दवा से आराम नहीं मिला। जिस पर वह डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल गए।

पर्चा कटवाकर वह चिकित्सक की ओपीडी के बाहर कुर्सी में बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करने लगे। तभी अचानक वह सुन्न पड़ गए। चिकित्सकों ने जांच की तो उनकी मौत हो चुकी थी। देर शाम शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शिनाख्त न हो पाने की वजह से सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

देहरादून: रात 1:30 बजे कारोबारी के घर पहुंचे बदमाश, खुद को बताया Crime Branch का अधिकारी...
देहरादून, अमृत विचार। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया।

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर कारोबारी के परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये, लाखों के आभूषण लूटे और स्कूटी ले कर फरार हो गए। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। चारों आरोपी कारोबारी की स्कूटी पर फरार होते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाश खुशहालपुर में कारोबारी फुरकान अहमद के घर में छत के रास्ते दाखिल हुए। इस दौरान फुरकान, उनकी पत्नी, भतीजा, भतीजी और दो बेटियां बरामदे में सोए हुए थे। सभी बदमाश तमंचे दिखाकर दो छोटे बच्चों को छोड़कर परिवार के सभी लोगों को घर के एक कमरे के भीतर ले गए।बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया और फुरकान को नशा कारोबारी और बदमाश बताकर धमकाने लगे। कहा कि तेरी रोजाना की 50 हजार की आमदनी होती है। तेरे घर में लाखों के गहने और नगदी होने की सूचना है।

बदमाशों ने गद्दे और सोफे के सीट भी फाड़ दी।बदमाशों ने फुरकान की पत्नी को छोड़कर सभी के हाथ बांध दिए। उसके बाद छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर फुरकान की पत्नी को तिजोरी वाले कमरे में चलने के लिए कहा। तिजोरी खोलने के बाद बदमाशों ने उसमें से करीब 80 हजार की नगदी और आभूषण निकल लिए। उसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर फुरकान अहमद की स्कूटी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात लोकजीत सिंह, सीओ विकासनगर भास्कार लाल शाह और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पीड़ित कारोबारी में पुलिस को लूट की तहरीर दी है।

रुद्रपुर: प्याज बिक्री की आड़ में कारोबारी को लगाया लाखों का चूना
रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास विकास स्थित इंटरप्राइजेज की संचालिका को प्याज का बड़ा स्टॉक दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप था कि लाखों का भुगतान करने के बाद भी प्याज की डिलीवरी नहीं हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पार्क मोहल्ला बीटीआई मार्ग वार्ड-दस भिंड मध्य प्रदेश एवं वर्तमान पता आवास विकास शिव शक्ति मंदिर की रहने वाली माधवी पचौरी ने बताया कि उसकी मैसर्स बालाजी इंटरप्राइजेज पूर्व नाम बालाजी इंजीनियर्स नाम से फर्म है। जो स्पेयर पार्ट्स के अलावा प्याज की खरीद-फरोख्त का कार्य करती है। बताया कि फर्म के प्रतिनिधि सौरभ राय ने एक दिन यूनिक वार ब्लाक-चार रामकृष्ण रोड ईटाल गाझा उत्तरी परगना पश्चिम बंगाल निवासी अभिजीत घोष से मुलाकात कराई।

अभिजीत घोष ने बताया कि उसकी ग्लोबल लाईजिनिंग वैंचर नाम से फर्म है और कार्यालय गुहा रोड दमदम कोलकाता पश्चिम बंगाल है। फर्म बड़े स्तर पर प्याज की बिक्री करती है। बताया कि उनके पास बड़ी मात्रा में प्याज का स्टॉक पड़ा है और उचित दामों में बेचा जा सकता है। बताया कि प्याज खरीद का भुगतान करने के पंद्रह दिन के अंदर प्याज की डिलीवरी हो जाएगी। फर्म संचालिका ने बताया कि बातों पर भरोसा करते हुए उसने ग्लोबल फर्म के खाते में 6 अक्टूबर 2020 से लेकर 20 अक्टूबर तक 34.67 लाख का भुगतान कर दिया।

5 नवंबर 2020 को 3.64 लाख कीमत की प्याज की पहली डिलीवरी आई। जब कई माह बीत जाने के बाद भी प्याज की डिलीवरी नहीं आई तो फर्म स्वामी अभिजीत घोष को कई बार डिलीवरी देने का दबाव बनाया। बावजूद वर्ष 2024 की अप्रैल माह तक कोई डिलीवरी नहीं आई। फर्म संचालिका का कहना था कि आरोपी ने बकाया धनराशि का भुगतान भी नहीं दिया और प्याज की डिलीवरी भी नहीं की। आरोप था कि फर्म संचालक ने कुटरचित तरीके से प्याज का कारोबार दिखाकर 31,03,431 हड़प लिए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर: शिमला पिस्तौर में कारोबारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रुद्रपुर, अमृत विचार। बगवाड़ा चौकी इलाके में किराए के मकान में रह रहे एक कारोबारी ने मानसिक अवसाद के चलते फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि कारोबार में काफी नुकसान होने के कारण कंपनी मालिक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मेरीगोल्ड गोदरेज हिल, खाड़कपाड़ा कल्याण वेस्ट मुंबई निवासी 40 वर्षीय अमित लोखंडे पिछले कुछ सालों से शिमला पिस्तौर स्थित एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वहीं पर अपनी रामदास इंटरप्राइजेज कंपनी का संचालन करता था। जो कि प्लास्टिक के उत्पाद बनाने का कार्य करती है। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले कारोबारी अमित लोखंडे काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

सूचना के आधार पर दरोगा ललित जोशी पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर देखा कि कारोबारी ने पंखे की कुडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि कारोबार में पिछले कई दिनों से हो रहे नुकसान को लेकर परेशान थे और परिवार मुंबई रहता है। मंगलवार की देर शाम को खाना खाकर कारोबारी कमरे में सोने चले गए थे और सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट खोजने का काफी प्रयास किया। मगर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार को सूचना दे दी है।

कारोबारी आत्महत्या प्रकरण की पुलिस जांच करेगी। परिवार के आने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाएंगी और कारोबार में हो रहे नुकसान की चर्चा की पुष्टि करेगी। बावजूद परिवार के लोग कोई शिकायती पत्र देते हैं तो पुलिस अपनी विवेचना करेगी।

-धीरेंद्र कुमार, कोतवाल, रुद्रपुर

हल्द्वानी: कर्फ्यू हल्द्वानी में, असर पहाड़ तक...पहाड़ के सब्जी कारोबारी कम संख्या में पहुंच रहे मंडी
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कर्फ्यू लगने का असर पहाड़ तक पड़ने लगा है। जोखिम की वजह से न आढ़ती सब्जियां मंगा रहे हैं, न खरीदार मंडी पहुंच रहे हैं। इससे पहाड़ में सब्जियों की किल्लत होने लगी है।

बीते गुरुवार से अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि जिलों को सब्जियां कम गई हैं, जिससे अब वहां सब्जियों की कमी होने लगी है। आढ़तियों ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों से सब्जी की औसतन 40 से 60 गाड़ियां प्रतिदिन मंडी में आती हैं। साथ ही यहां से 40-50 गाड़ियां प्रतिदिन पहाड़ को जाती हैं। इसी तरह फलों के 10-12 ट्रक प्रतिदिन मंडी में आते हैं, जिसमें से 40-50 प्रतिशत पहाड़ को जाते हैं।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों में कारोबार में 25-30 प्रतिशत गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय खरीदारी व मंगल पड़ाव मंडी नहीं खुलने का असर भी पड़ा है। अल्मोड़ा के व्यापारी किशोर कुमार ने बताया कि यहां से कम ही लोग मंडी आ रहे हैं, जो गाड़ियां हल्द्वानी में हैं, वे ही सब्जियां ला रही हैं।

इधर, ज्यादातर आढ़ती सब्जियां खराब होने व उचित दाम न मिलने से किसानों से सब्जियां नहीं मंगा रहे हैं। शनिवार को एक आढ़ती को किसान ने फोन किया तो उसने स्पष्ट कह दिया कि आप अपने रिस्क पर सब्जी ला रहे हो तो ले आओ। आढ़ती ने बताया कि खरीदार न होने से पुरानी सब्जियां अब तक नहीं बिकी हैं। मंडी में ज्यादातर आढ़तियों ने कहा कि किसानों से जोखिम उठाने की बजाय स्थितियां सामान्य होने तक रुकने को कहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियां खेत में होने से कुछ दिन सुरक्षित रहेंगी।

आज से मंडी संचालन का दिया आश्वासन
आम लोगों, किसानों व आढ़तियों की समस्याओं के मद्देनजर एसडीएम पारितोष वर्मा ने शनिवार को मंडी का दौरा किया। आढ़तियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि रविवार से मंडी सुचारू रूप से संचालित होगी। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश सिंह ने बताया कि फोन से सभी जगहों पर यह सूचना पहुंचाई जा रही है। उम्मीद है कि शनिवार रात्रि को मैदानी क्षेत्र से फल-सब्जियां व पहाड़ से कारोबारी मंडी पहुंचेंगे।

रुद्रपुर: कारोबारी के परिवार की झूठी गिरफ्तारी का जाल बिछाकर हजारों रुपये ठगे
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के नामी गिरामी कारोबारी के परिवार की झूठी गिरफ्तारी का जाल बिछाकर हजारों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। उद्योगपति की तहरीर आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शहर के नामी उद्योगपति शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसंबर को वह अपने कुमार ऑक्सीजन रामपुर रोड स्थित कार्यालय में बैठे थे। अचानक मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आयी जो खुद को पुलिस का अधिकारी बता रहा था और कॉलर ने पुलिसिया रौब दिखाकर उद्योगपति को भ्रमित कर दिया। आरोप था कि कॉलर ने झांसा देते हुए कहा कि उनके परिवार के लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी और परिवार की झूठी गिरफ्तारी का दबाव बनाने लगा। जिसे सुनकर उद्योगपति ने पुलिस अधिकारी द्वारा बताए गए खाते में गुगल पे के माध्यम से 80 हजार रुपये की धनराशि का भुगतान कर दिया।

जब पड़ताल की तो पाया कि पुलिस अधिकारी बताने वाला कोई असली अधिकारी नहीं, बल्कि साइबर ठग ने पुलिस अधिकारी बनकर परिवार की झूठी गिरफ्तारी का दबाव बनाया। उद्योगपति शिवकुमार अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र आने के बाद पुलिस की साइबर सेल ने मामले की तफ्तीश की और रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि साइबर अपराधी शातिराना अंदाज में लोगों को कॉल कर भ्रमित करते हैं। उद्योगपति प्रकरण को लेकर पुलिस गंभीर है और साइबर सेल के अलावा कोतवाली पुलिस को तत्काल मामले का पर्दाफाश करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही साइबर ठग का सुराग लगाया जाएगा।

रुद्रपुर: कारोबारी पर लगा नौकर को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के नामी साड़ी शोरूम मालिक पर नौकर ने बंधक बनाकर पीटने और माता को धमकाकर जबरन चेकों पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी जसवंत कोली का कहना था कि वह शहर के बड़े साड़ी शोरूम की दुकान पर काम करता था और काम करने के दौरान उसने अपनी मानदेय से थोड़ा-थोड़ा पैसा कटवा कर शोरूम मालिक के पास जमा करने लगा। धीरे- धीरे 40 हजार रुपये जमा हो गए। आरोप था कि नौकरी छोड़ने के बाद जब वह शोरूम मालिकों के पास जमा पैसा लेने गया तो मालिकों ने उसे दुकान में बंधक बनाकर पीटा और मां को शोरूम में बुलाकर डरा-धमकाकर जबरन तीन चेकों पर हस्ताक्षर करवा लिए।

आरोप था कि शोरूम से छोड़ने के बाद 5 जनवरी 2024 को विधिक नोटिस भेजकर 1.40 लाख रुपये की धनराशि उधारी निकाल दी। साथ ही चेक को दिखाकर फंसाने की धमकी मिलने लगी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शोरूम मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल में जीएसटी के नाम पर कारोबारी दिनों में होटलों की चेकिंग का किया विरोध
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में जीएसटी के नाम पर कारोबारी दिनों में राज्य कर विभाग द्वारा   होटलों की चेकिंग करने का होटल एसोसिएशन ने कड़ा विरोध किया है। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर राज्य कर विभाग की इस कार्रवाई पर घोर आपत्ति जताई है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से पर्यटन पर निर्भर है। इस समय प्रदेश में कारोबारी सीजन चल रहा है और इसके बाद तीन महिने तक कारोबार कम हो जाता है। ऐसे समय में राज्य कर विभाग द्वारा होटल, रिसोर्ट में टीम भेज कर उनकी जांच करवाना उचित नही है।

नैनीताल होटल एसोसिएशन  के समस्त होटल व रिसोर्ट पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं। विभागीय नियमों का पालन किया जाता है। अगर विभाग को जांच ही करवानी है तो उन अपंजीकृत होटलों की जांच करें जो सरकार को राजस्व नही दे रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने सीएम से मांग की है कि वह इस मामले में गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करें।

रुद्रपुर: सिल्वर फॉइल कारोबारी की दुकान में हुई लाखों की चोरी
रुद्रपुर, अमृत विचार। वैशाली कॉलोनी के रहने वाले सिल्वर फॉइल बनाने के कारोबारी की दुकान पर धावा बोलकर चोरों ने स्कूटी सहित कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी एनक्लेव कॉलोनी निवासी अभय अग्रवाल ने बताया कि वैशाली कॉलोनी में उनका सिल्वर फॉइल  बनाने की छोटी से फैक्ट्री है। 12 नवंबर की सुबह जब फैक्ट्री पर पूजा करने गए तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर खड़ी स्कूटी संख्या यूके-06 एडी-8356 गायब थी और मंदिर में रखा एक ग्राम सोने का सिक्का गायब था।

इसके अलावा एक पेटी सिल्वर फॉइल, गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नगदी सहित कुछ सामान गायब है। सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी महेश कांडपाल ने मौका मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कारोबारी ने बताया कि डेढ़ लाख के करीब चोरी हुए सामान की कीमत है। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हल्द्वानी: चीनी एक्सपोर्ट के नाम पर कारोबारी से 14.50 लाख हड़पे
हल्द्वानी, अमृत विचार। चीनी निर्यात के नाम पर एक दिल्ली के कारोबारी ने हल्द्वानी के कारोबारी से 14.50 लाख रुपये हड़प लिए हैं। जब कारोबारी ने रुपया वापस मांगा तो उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पंकज तिवारी निवासी राम कॉलोनी फेज-2 कमलुवागांजा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह व्हेलसीप  प्राइवेट लिमिटेड (ओपीसी) के निदेशक हैं। उनका विदेशों में चावल व चीनी निर्यात का काम है। कुछ माह पूर्व एक मित्र के रिश्तेदार आनंद तिवारी ने बलिराम सिंह निवासी फैक्ट्री नंबर-31 पटपड़गंज नई दिल्ली से मुलाकात कराई।

बलिराम सिंह ने चीनी निर्यात के लिए 2.50 लाख नगर, 6.50 लाख पत्नी ललित कला सिंह के खाते में जमा कराए और 5.50 लाख रुपये खुद बलिराम सिंह के खाते में जमा करवाए। इसके बाद वह एक्सपोर्ट रिलीज ऑर्डर देने में देने में असमर्थ रहा। बाद में बीती 26 मार्च  तक 2 लाख और बकाया बीती 31 मई तक वापस करने का वादा किया।

तय तिथि तक रुपये नहीं दिए और जब रुपये मांगे तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसकी पत्नी ललित कला व बेटी तन्वी ने फोन नहीं उठाया। बलिराम सिंह ने दोबारा कॉल कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जब भी रुपये मांगो तो बहानेबाजी कर टरकाता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली: ट्रक-कार टक्कर में कारोबारी की मौत
बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास बालाजी से परिवार के साथ लौट रहे कोटेदार की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कोटेदार की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें - बरेली: जमीनी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो घायल

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी दीपक जैन कोटेदार थे। जो अपनी अपनी पत्नी कोमल जैन, दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से राजस्थान स्थित बालाजी धाम की यात्रा पर गए थे। जहां से लौटते वक्त आज सुबह करीब छह बजे बरेली में बहेड़ी के टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए, जबकि कार चला रहे दीपक जैन गंभीर चोटें आईं। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दीपक जैन को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बरेली: नौकरी छूटने से तनाव में चल रहे शख्स ने जहर खाकर दी जान