retaliation - Amrit Vichar

ईरान का बड़ा बयान, कहा- अमेरिकी हमलों पर जवाबी कार्रवाई का समय और तरीका तय करेगी सेना
संयुक्त राष्ट्र। ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने देश के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करके ‘‘कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया’’, अब उसके हमलों पर जवाबी कार्रवाई का वक्त, तरीका और इसका पैमाना क्या होगा इसके बारे में फैसला सेना करेगी।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावनी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में कहा कि ईरान ने अपने तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के बाद कहा कि ‘‘ईरान ने युद्धोन्मादी अमेरिकी शासन को बार-बार चेतावनी दी थी कि वह इस दलदल में न फंसे।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले करके ‘‘कूटनीति के रास्ते बंद करने का निर्णय लिया’’ तथा अब ईरान की सेना यह निर्णय करेगी कि जवाबी कार्रवाई कब की जाएगी और इसकी प्रकृति कैसी होगी तथा इसे कैसे अंजाम दिया जाएगा। ईरानी राजदूत ने बैठक में कहा, ‘‘हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।’’

इरावनी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पश्चिम के ‘‘घृणित कृत्य’’ कराने में और अमेरिकी विदेश नीति को ‘हाईजैक’ करने में सफल हो गए और कहा कि इससे अमेरिका एक और निराधार युद्ध में फंस गया है। इरावनी ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने इस सप्ताह कई यूरोपीय समकक्षों के साथ बातचीत की थी लेकिन ‘‘अमेरिका ने कूटनीति के रास्ते बंद करने का फैसला किया।’’

उन्होंने प्रश्नात्मक लहजे से कहा ‘‘इस स्थिति से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? पश्चिमी देशों के दृष्टिकोण से, ईरान को बातचीत की मेज पर वापस आना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री ने उल्लेख किया है कि ईरान किसी ऐसी चीज पर वापस कैसे लौट सकता है जिसे उसने कभी छोड़ा ही नहीं।

ईरान पर इजराइल के हमले में 950 लोगों की मौत : मानवाधिकार संगठन

दुबई: ईरान पर इजराइल के हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं और 3,450 अन्य घायल हुए हैं। एक मानवाधिकार संगठन ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ये जानकारी दी है। यह संगठन ईरान में इस तरह के मामलों में हताहतों के आंकड़े जुटाता है। संगठन ने कहा कि मरने वालों में 380 नागरिक और सुरक्षा बल के 253 जवान शामिल हैं।

‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने ही ईरानी नागरिक महसा अमीनी की मौत के बाद वहां 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या प्रदान की थी। महसा अमीनी (22) को ईरान की पुलिस ने हिजाब ठीक से नहीं पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था जिसके बाद सोलह सितंबर 2022 में संदिग्ध परिस्थिति में उसकी मौत हो गई थी। ईरान संघर्ष के दौरान मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है और उसने पूर्व में हताहतों की संख्या कम बताई थी। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा था कि इजराइल के हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए हैं और 3,056 अन्य घायल हुए।

यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: राजस्थान सरकार ने 62 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले गए

खरगे का नड्डा पर पलटवार, कहा- आपको प्रशिक्षण की जरूरत, समय पर मंत्री सदन में नहीं आते
नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार किया और कहा कि विपक्षी दलों को प्रशिक्षण की नसीहत देने वाले नेता सदन को ही इसकी जरूरत है क्योंकि उनके ही सदस्य और मंत्री ही समय पर सदन में नहीं आते हैं।

दरअसल, राज्यसभा की कार्यवाही आरंभ होने पर उपसभापति हरिवंश आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवा रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता और प्रबंधन संस्थान की परिषद के लिए निर्वाचन का प्रस्ताव पेश करने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम पुकारा। लेकिन वह सदन में उपस्थित नहीं थे।

विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मंत्री की अनुपस्थिति ‘शर्म की बात’ है। खरगे ने कहा कि नेता सदन जे पी नड्डा ने सोमवार को नसीहत दी थी कि नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के सदस्यों को सदन के नियमों का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूछता हूं आपको। आप क्यों ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) नहीं लेते? आपके लोग समय पर नहीं आते... मंत्री गण भी नहीं आते... ये शर्म की बात है।’’

उल्लेखनीय है कि विपक्ष दलों ने मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर सोमवार को राज्यसभा में हंगामा किया था और आसन की ओर से इन मुद्दों पर कार्यस्थगन नियम के तहत चर्चा कराए जाने की मांग खारिज किए जाने के बाद उच्च सदन से बहिर्गमन किया था।

नड्डा ने विपक्षी सदस्यों के इस व्यवहार की निंदा की थी और आसन से आग्रह किया कि वह नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सदस्यों को ‘रिफ्रेशर’ कोर्स करवाएं। उन्होंने कहा था, ‘‘हम चर्चा के लिए तैयार हैं। इसमें अल्पकालिक चर्चाओं का प्रावधान है और दीर्घावधिक चर्चाओं का भी प्रावधान है। वे (विपक्ष) नियमों को नहीं पढ़ते हैं।’’

उन्होंने विपक्षी सांसदों से कहा कि वे पहले नियमों को पढ़ें और बहस करना सीखें। उन्होंने कहा, ‘‘यह विपक्ष का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है... एक तरह से यह संसद और लोकतंत्र को बदनाम करने का प्रयास है।’’ नेता सदन ने कहा, ‘‘उन्हें (विपक्षी सांसदों) रिफ्रेशर कोर्स करना चाहिए। उन्हें (सदन के) नियम-कायदों को समझना चाहिए। सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।’’

यह भी पढ़ें:-खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला: WFI पर लगा निलंबन हटाया, बृजभूषण सिंह के करीबी को मिली कमान

Israel Hamas War: इजराइल ने सीरिया से हुई गोलाबारी पर जवाबी कार्रवाई की, दागे मोर्टार
यरुशलम। इजराइली सेना ने कहा कि वह सीरिया की ओर से की गई गोलाबारी के जवाब में तोपों से गोले दागने के साथ ही मोर्टार भी दाग रही है। इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से गोले दागे गए और ऐसा प्रतीत होता है कि गोले एक खुले क्षेत्र में गिरे हैं। उसने कहा कि यह गोलाबारी ऐसे समय में सामने आयी है जब इजराइल हमास के हमले के जवाब में गाजा में हमले कर रहा है और लेबनानी हिजबुल्ला के साथ गोलीबारी जारी है। सीरिया की ओर से इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि एक फलस्तीनी समूह ने सीरियाई क्षेत्र से रॉकेट हमला किया। इजराइली युद्धक विमानों ने मंगलवार को गाजा पट्टी के आस-पास के इलाकों पर हमले किए, जिससे इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं और लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकते नजर आये। यह एक ऐसा इलाका है जो अब हमास के आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किये गए हमले के जवाब में इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई का सामना कर रहा है।

मानवतावादी समूहों ने गाजा में सहायता पहुंचाने के लिए गलियारे बनाने का अनुरोध किया है। इन समूहों ने आगाह किया है कि घायलों से भरे अस्पतालों में आपूर्ति खत्म हो रही है। इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी है और सीमा के पास हवाई हमले के बाद मिस्र से एकमात्र पहुंच मंगलवार को बंद हो गई। युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत हो गई है। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। हमास का कहना है कि सप्ताहांत का हमला इजराइली कब्जे वाले हिस्से में रह रहे फलस्तीनियों के लिए बिगड़ती स्थितियों का प्रतिशोध था।

इजराइल के अनुसार, हमास के आतंकवादी शनिवार को सुबह इजराइल में घुस गए और गाजा सीमा के पास घरों और सड़कों पर सैकड़ों निवासियों की हत्या कर दी और दशकों में पहली बार इजराइली शहरों पर गोलीबारी की। इजराइल के अनुसार, गाजा में हमास और अन्य आतंकवादी समूहों ने लगभग 150 सैनिकों और नागरिकों को बंधक बना रखा है। इजराइली मीडिया के अनुसार, इजराइल ने मंगलवार को अपना आक्रमण तेज कर दिया और आरक्षित सैनिकों की तैनाती बढ़ाकर 360,000 कर दी। इजराइल की सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने दक्षिण में हमास द्वारा हमला किए गए क्षेत्रों और गाजा सीमा पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया है।

एक बड़ा सवाल यह है कि क्या इजराइल गाजा पर जमीनी हमला करेगा। गाजा इजराइल, मिस्र और भूमध्य सागर के बीच भूमि की 40 किलोमीटर लंबी पट्टी है जिसमें 23 लाख लोग रहते हैं और यह 2007 से हमास द्वारा शासित है। मंगलवार को, गाजा सिटी का रिमल इलाके का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है जहां पर पिछली रात युद्धक विमानों ने घंटों तक बमबारी की थी। सड़कों पर गाड़ियां नष्ट हो गईं और पेड़ जलकर खाक हो गए हैं। फलस्तीनी नागरिक सुरक्षा बलों ने अब्दुल्ला मुसलेह को उसके अपार्टमेंट की इमारत के ढह जाने के बाद 30 अन्य लोगों के साथ बाहर निकाला।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने रिमल में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया, जहां हमास द्वारा संचालित सरकार के मंत्रालय, विश्वविद्यालय, मीडिया संगठन और सहायता एजेंसी के कार्यालय स्थित हैं। इजराइल नागरिकों को इलाके खाली करने की चेतावनी देने के बाद तबाही मचा रहा है, जो जमीनी हमले की प्रस्तावना हो सकती है। मंगलवार को, सेना ने पास के अल-दराज के निवासियों को इलाका खाली करने के लिए कहा और इसके तुरंत बाद क्षेत्र में और रिमल में विस्फोट हुए जो रात तक जारी रहे। गाजा सिटी के बंदरगाह पर भी हमला किया गया, जिसमें मछली पकड़ने वाली नावें जल गईं। मंगलवार को दोपहर में हमास ने दक्षिणी इजराइली शहर अश्कलोन और तेल अवीव की ओर रॉकेट दागे।

इसमें हताहत हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस तबाही ने हमास की रणनीति और उद्देश्यों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हमास के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने सभी संभावनाओं के लिए योजना बनाई है। वेस्ट बैंक में पथराव करने वाले फलस्तीनियों और इजराइली बलों के बीच आए दिन हुई झड़पों में 15 फलस्तीनियों की मौत हो गई, लेकिन इजराइल ने इस क्षेत्र में आवाजाही रोक दी है। गाजा में बमबारी पर रोक लगाने के प्रयास में हमास ने धमकी दी है कि इजराइल द्वारा "बिना किसी पूर्व चेतावनी के" गाजा में नागरिकों को उनके घरों में निशाना बनाये जाने पर वह बंदी बनाए गए इजराइली नागरिक में से एक को मार देगा।

इज़राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने जवाब में चेतावनी दी कि "इस युद्ध अपराध" को माफ नहीं किया जाएगा। हमास के आतंकवादियों द्वारा शनिवार को किये गए हमले ने इजराइल को स्तब्ध कर दिया। इज़राइली सेना के अनुसार, रविवार से दक्षिणी इज़राइल में हजारों लोगों को निकाला गया है। इज़राइली सेना ने मंगलवार को कहा कि इज़राइल में 155 सैनिकों सहित 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। उसने कहा कि लगभग 1,500 हमास आतंकवादियों के शव इजराइली क्षेत्र में पाए गए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में 2,00,000 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर भाग गए हैं, जो कि 2014 में इजराइल के हवाई और जमीनी हमले के बाद से, पलायन करने वालों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकांश लोग फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा संचालित स्कूलों में आश्रय ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या, जानिए कौन था आतंकी शाहिद लतीफ

उत्तरी यमन में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में दो बच्चों की मौत, सऊदी अरब में मिसाइलें दागकर की जवाबी कार्रवाई
सना। उत्तरी यमन में हाउथी विद्रोहियों (अनसार अल्लाह मूवमेंट) द्वारा किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए कहा कि सुरंग में विस्फोट अल जॉफ प्रांत के पश्चिम में हुआ।

इस विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता और तीसरा बच्चा घायल हो गए। यमन में 2014 से सरकारी सुरक्षा बलों और हाउथी विद्रोहियों के बीच सशस्त्र संघर्ष चल रहा है।

मार्च 2015 में स्थिति उस समय और खराब हो गई जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के सहयोग से सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हाउथी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद विद्रोहियों ने भी सऊदी बलों पर हमला करके और सऊदी अरब में मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: इमरान खान अयोग्य घोषित हुए तो PTI का नेतृत्व करेंगे शाह महमूद कुरैशी, पूर्व PM ने किया ऐलान

मुरादाबाद: बाबा रामदेव के नमाज वाले बयान पर सपा सांसद ने किया पलटवार, कही ये बात
मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा सांसद डॉ.एसटी हसन ने योगगुरु स्वामी रामदेव के नमाज वाले बयान पर पलटवार किया है। मीडिया को जारी बयान में कहा है कि वह इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। नमाज को लेकर मुसलमानों पर उनके बयान से मुसलमान और इस्लाम दोनों की तौहीन हुई है। नमाज मजहब इस्लाम में एक तर्ज अमल है। इसके अलावा इस्लाम में और भी बुनियादी चीजें हैं, जिन पर मुसलमान अमल करता है।

उन्होंने कहा कि नमाज के अलावा रोजा, जकात, हज यह सब इस्लाम के बुनियादी तरीके हैं, जिन पर मुसलमान अमल करता है। इस्लाम सभी को इंसानियत सिखाता है। कुरान में भी जिक्र है कि मुसलमान चोरी न करें, गरीबों की मदद करें, शराब न पीयें, जुआ न खेलें, लोगों की बुराई न करें। गर्ज यह कि कुरान में मुसलमानों को हर तरह की बुराई से बचने का संदेश दिया है। सांसद ने कहा रामदेव को इस तरह की बातों में नहीं पड़ना चाहिए। वह अपनी गाय, गोबर और पेशाब बेचते रहें यही उनके लिए बेहतर है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: भू-माफिया घोषित बर्खास्त सिपाही के खिलाफ एक और केस

Ukrain-Russia War: यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई के बीच रूस ने हमले किए तेज, बुनियादी ढांचे को बनाया निशाना
कीव। रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के कीव और चेर्नीहीव क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मिसाइल से हमले किए। इन इलाकों को गत कई हफ्तों से निशाना नहीं बनाया गया था। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के कब्जे वाले देश के दक्षिण हिस्से को मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कीव के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सि कुलेबा ने टेलीग्राम ऐप के जरिये दिए बयान में कहा कि क्षेत्र के विशगोरोड जिले में गुरुवार तड़के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

हालांकि, तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या इन हमलों में कोई हताहत भी हुआ है या नहीं। विशगोरोड जिला, कीव से 20 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। कुलेबा के मुताबिक हमला राजकीय दिवस के अवसर पर किया गया जिसे यूक्रेन पहली बार गुरुवार को मना रहा है। कुलेबा ने यूक्रेनियाई टेलीविजन चैनल पर कहा, ‘‘ रूस, मिसाइल के जरिये जन विरोध का बदला ले रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन पहले ही रूस के मनसूबों को नाकाम कर चुका है और अपनी रक्षा करना जारी रखेगा।’’

चेर्नीहीव के गवर्नर व्याचेस्लाव चौस ने बताया कि पड़ोसी देश बेलारूस की सीमा से कई मिसाइल होंचारिव्स्का गांव पर दागी गई। गौरतलब है कि रूसी सेना कई महीने पहले इलाके पर कब्जा करने में नकाम रहने के बाद कीव और चेर्नीहीव से लौट चुकी थी। रूस की ओर से नए सिरे से हमले पूर्वी यूक्रेन के मॉस्को समर्थक नेता डेनिस पुशिलिन की अपील के बाद किये गये हैं।

पुशिलिन ने सार्वजनिक रूप से रूसी सेना से अपील की थी कि वह ‘‘रूसी लोगों द्वारा बसाए गए रूसी शहरों जैसे कीव, चेर्नीहीव, पोलत्वा, ओडेसा, निप्रोपेत्रोव्स्क, खारकीव, ज़ैपसोरिज़िया और लुत्स्क को मुक्त कराए।’’ यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर भी बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात गोलाबारी की गई। यह जानकारी शहर के महापौर इहोर तेरेखोव ने दी। दक्षिण शहर मिकोलेव पर भी गोलाबारी की खबर है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

इस बीच, यूक्रेन की सेना का रूसी कब्जे वाले देश के दक्षिण हिस्से खेरसॉन में जवाबी कार्रवाई जारी है। यूक्रेनियाई सेना ने बुधवार को निपर नदी पर बने पुल को निशाना बनाया। यूक्रेन की मीडिया ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सि अरेस्टोविच को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘खेरसॉन को मुक्त कराने के लिए अभियान पहले ही शुरू हो चुका है।’’ अरेस्टोविच ने कहा कि कीव की सेना रूसी सैनिकों को अलग-थलग करने की योजना बना रही है ताकि उनके पास केवल तीन विकल्प बचे, पहला-पीछे हटना, दूसरा-संभव हो तो आत्मसमर्पण करना-और तीसरा-युद्ध में मारा जाना।

ये भी पढ़ें:- Monkeypox: जापान में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, अलर्ट जारी

बरेली: 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
इस खबर में वीडियो भी है

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार देर शाम एक 6 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया था। मामले में बरेली पुलिस कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटों के अंदर ही आरोपी शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि बच्ची से पूछताछ और उसके घटना बताने के बाद जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची तो शिवा ने पुलिस पर अवैध तंमचे से फायर किया। जिसके बाद पुलिस की जबावी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

केंद्रीय विद्यालय के पास हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवा इज्जतनगर के रोड नंबर 1 पर रामनगर कॉलोनी का रहने वाला है। बच्ची से पूछताछ के बाद जब पुलिस आरोपी शिवम को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस और आरोपी की रोड नंबर सात पर केंद्रीय विद्यालय के पास मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की तरफ से तीन गोलियां चलाई गई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

क्या था पूरा मामला, एक नजर में

दरअसल, शुक्रवार शाम केजी में पढ़ने वाली एक 6 साल की बच्ची एक दुकान पर कुछ लेने के लिए गई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर लहुलुहान हालत में बेसुध अवस्था में देखा। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है। इलाके के लोगों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो वह भड़क उठे। उन्होंने चंद मिनटों में ही नैनीताल हाइवे जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारे बाजी शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ातल शुरू कर दी।

24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने के आश्वासन पर खुला जाम

हाइवे जाम और लोगों का गुस्सा देख मौके पर पुलिस के तमाम आला अफसर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने हाइवे का जाम खोला। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 3:45 बजे मुठभेड़ के बाद आरोपी शिवा को गिरफ्तार भी कर लिया है।

इस खबर का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें-

बिजनौर में डबल मर्डर : 12 दिन से लापता सपा के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव घर में दफन मिले, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी जवान की मौत, आठ घायल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर साेमवार को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की भारतीय सेना की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना का एक जवान मारा गया तथा आठ अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बगैर किसी उकसावे के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारत के सीमावर्ती गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

उन्होंने बताया कि सेना ने इसका हाजीपीर, पुंछ, छाम्ब और राख चिकरी सेक्टरों में मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया तथा आठ अन्य घायल हो गये। सूत्रों के मुताबिक भीमबेर इलाके में पाकिस्तानी जवान मारा गया जबकि पांच अन्य पुंछ जिले में तथा हाजीपीर, राख चिकरी और पाधर इलाके में एक-एक जवान घायल हुआ।

इससे पहले आज दिन में पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा माेर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पांच पाकिस्तानी जवानों को घायल कर दिया। इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। सेना की जवाबी कार्रवाई को उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

लाकडाउन ने तोड़ दी कमर, जेवर गिरवी रखने को हुए मजबूर
महिपाल गंगवार/अविक सिंह, बरेली/मुरादाबाद। लाकडाउन में सबने मजदूरों से लेकर उद्यमियों तक की बात की। सरकार से लेकर अधिकारी, समाजसेवी सबके दिलो दिमाग में भूखे-प्यासे मजदूर रहे। उन्हें खाना दिया गया, प्रवासी मजदूरों को तो एक-एक हजार रुपये व महीने भर का राशन दिया गया।

फैक्ट्री व उद्योग धंधे चलाने के लिए सरकार ने खास रणनीति बनाई, तमाम सुविधाएं दी। लेकिन इन सबके बीच में एक वर्ग ऐसा भी था जो अंदर ही अंदर घुट रहा था। उसका दर्द किसी ने महसूस नहीं किया। सरकार से लेकर प्रशासन, समाजसेवी किसी ने उस तक पहुंचने की कोशिश नहीं की। हम बात कर रहे हैं मध्यमवर्ग की।

शहर में तमाम ऐसे परिवार हैं जिनका रोजगार छिन गया। घर में खाने के लाले पड़ गए। लेकिन इज्जत की खातिर किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। अब जब बाजार खुला तो भी रोजगार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। चूंकि जिंदा रहना है, बच्चों को रोटी खिलानी है लिहाजा मजबूरी में पत्नियों के जेवर गिरवी रखने बाजार पहुंच गए। सर्राफा बाजार में इन दिनों ऐसे ही मध्यमवर्गीय परिवारों की भीड़ उमड़ रही है। यह जेवर खरीदने नहीं जेवर गिरवी रखने सर्राफा बाजार पहुंच रहे हैं। इस उम्मीद के साथ कि भविष्य में जब कभी अच्छे दिन आएंगे तो जेवर को छुड़वा लेंगे।

मुरादाबाद में भी मध्यमवर्गीय परिवार का यही हाल है। बच्चे भूख से बिलबिलाते हैं तो मां-बाप बेचैन हो जाते हैं। खाने के पैकेट लेने को लाइन में लग नहीं सकते। बच्चों की फीस और मकान के कर्ज के किश्त भरनी है, परिवार का पेट भी पालना है। मजबूरी में लोग जेवर गिरवी रख रहे हैं। साहूकारों की बात मानें तो पिछले एक सप्ताह में जेवर के बदले कर्ज लेने वाले 100 से ज्यादा लोग आ चुके हैं। ये सभी मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। बैंकों में भी गोल्ड लोन लेने वालों का आंकड़ा बड़ा है। इतना ही नहीं जिन लोगों ने पहले से ही गोल्ड लोन ले रखा था, उनमें से अधिकांश ने लोन को रिन्यू करा लिया है।

लाकडाउन में इस वक्त आर्थिक रूप से कमजोर लोग खासे परेशान हैं। नौकरी छूटने से लोग बेरोजगार हो गए हैं। कोई नया काम धंधा मिल नहीं रहा। मजबूरी में लोग आभूषण बेचने आ रहे हैं। लाकडाउन के बाद अब बाजार खुलने पर लोग जेवर बेचने ज्यादा आ रहे हैं। -विनोद वर्मा, सर्राफा

बाजार खुलने के बाद अब मध्यमवर्गीय परिवार का दुख समझ आ रहा है। तमाम ऐसे लोग आभूषण गिरवी रखने आ रहे हैं जिनकी नौकरी छूट चुकी है या उनके पास कमाने या खाने का कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी में लोगों को जेवर गिरवी रखना पड़ रहा है। -शीतेश अग्रवाल, सर्राफ

अनलाक-1 में जेवर गिरवी रखने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह सभी मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। ये अपनी पहचान उजागर करने से साफ इनकार करते हैं। अब तक पांच-छह लोगों मेरे यहां ही जेवर गिरवी रख चुके हैं। -सचिन अग्रवाल, सर्राफ, मुरादाबाद

बाजार खुलते ही करीब 50 लोग आ चुके हैं। इनके जेवर गिरवी रखकर रुपये दिए गए हैं। सभी मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके गिरवी जेवरों पर देनदारी बहुत कम बची थी। लेकिन ये लोग दोबारा से जेवरों पर रुपये ले गए। -श्रवण कुमार, सर्राफ, मुरादाबाद